तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस जीत की ओर अग्रसरः निधि जैन★ विवेकानंद, केशवगंज, लक्ष्मीपुरा वार्ड में जनसंपर्क,★ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के खिलाफ पुलिस व चुनाव आयोग को शिकायत की रेखा चौधरी ने★ काँग्रेस ने जारी किया वचनपत्र


जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस जीत की ओर अग्रसरः निधि जैन
★ विवेकानंद, केशवगंज, लक्ष्मीपुरा वार्ड में जनसंपर्क,
★ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के खिलाफ  पुलिस व चुनाव आयोग को शिकायत की रेखा चौधरी ने
★ काँग्रेस ने जारी किया वचनपत्र

सागर ।कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने शुक्रवार को विवेकानंद वार्ड, केशवगंज वार्ड एवं लक्ष्मीपुरा वार्ड में पार्षद प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं  के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क किया एवं कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मतदाताओं ने श्रीमती जैन का स्वागत किया एवं वार्ड की समस्याओं से भी अवगत कराया। जनता के स्नेह एवं आशीष से अभिभूत श्रीमती जैन ने कहा कि शहर में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुहर लगने वाली है।  वर्षों से विकास को बाट जोह रहे नागरिकों को अब समस्याओं एवं निगम की अव्यवस्थाओं से निजात मिलेगी।
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन जब जनसंपर्क के लिए विवेकानंद, केशवगंज, लक्ष्मीपुरा वार्ड पहुंची तो लोगों ने बताया कि हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ यहां के पूर्व पार्षदों ने पात्र व्यक्तियों को न दिलाकर अपने चहेतों को दिलाया है। विवेकानन्द वार्ड के लोगों ने अनियमित जलापूर्ति और प्रतिदिन हो रही विद्युत कटोती की समस्या बताई। केशवगंज वार्ड में श्रीमती जैन ने स्वयं देखा कि वार्ड की नालियां कचरों से भरी हैं, सड़के बीच में -उखड़ी है। गंदा पानी जगह-जगह भरा है। निधि जैन ने लोगों को विश्वास दिलाया कि शहर में कांग्रेस की सरकार बनते ही  मुख्य समस्याओं का तुरंत निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ आश्वासनों की पार्टी है। भाजपा के नेता, मंत्री सिर्फ चुनाव में ही नजर आते हैं,फिर उसके बाद गायब हो जाते हैं। ऐसे लोगों को जनता पहचान चुकी है और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है।

 विवेकानंद वार्ड में ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी  श्रीमती निधि सुनील जैन विवेकानंद वार्ड पहुंची तो देवेन्द्र रोहण एवं रोहण परिवार ने आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया । इसके बाद श्रीमती निधि जैन ने पार्षद प्रत्याशी श्रीमती भावना जितेन्द्र रोहण के साथ घर घर जाकर मतदाताओ से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। श्रीमती जैन का ग्यादीन तिराहा, कांच मंदिर, मछरयाई, सरस्वती मंदिर के पास कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। मतदाताओं ने भी जगह- जगह तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।
 
केशव गंज वार्ड में जगह जगह हुआ स्वागत



महापौर प्रत्याशी श्रीमती  निधि सुनील जैन ने केशव गंज वार्ड की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती नीलोफर चमन अंसारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया।
नीलोफर के निवास, मछरयाई तिराहा, दिवाला नाका स्कूल के पास श्रीमती जैन का जोरदार स्वागत किया गया। श्रीमती निधि जैन को महिलाओं से अलीम स्नेह मिला, बुजुर्ग महिलाओं के जब उन्होंने पैर छुए तो उन्हें दुलार किया एवं विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

लक्ष्मीपुरा वार्ड की संकरी गलियों में पहुंची निधि 



लक्ष्मीपुरा वार्ड में महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने सघनजनसंपर्क किया एवं संकरी गलियों में भी मतदाताओं के घर घर पहुंची। मतदाताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया । वार्ड में श्रीमती जैन का कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी चंद्रप्र‌भा दुबे, पूर्व प्राचार्य एन के सर्वटे, भोला करोसिया के निवास पर स्वागत किया गया। वार्ड की उन्होंने समस्याएं भी सुनी एवं कांग्रेस प्रत्याशी के चुने जाने पर निराकरण का आश्वासन दिया । |
जनसंपर्क में यह रहे उपस्थित
कांग्रेस की  महापोर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन द्वारा तीनों वार्डो में किए गए जनसंपर्क के दौरान चुनाव प्रभारी सुरेन्द्र सुहाने, चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन, अखिलेश गुप्ता, रामनाथ यादव, चमनभाई, चंदन सुहाने, प्रशांत समैया, आनंद जैन, जितेन्द्र रोहण, प्रदीप जैन, सिंटू कटारे, देवेन्द्र रोहण, कार्तिकेय रोहण, मनोज भट्ट, मदन कोरी, आशीष सेन, दीपक तिवारी, राशिद खान, आसिफ शेख, मो इरफान, श्रद्धा सेन, वार्ड प्रभारी सुधा रजक, मयंक सिंघई, देवकी रावत, शैलेन्द्र गुरू, मनोज गुरु, प्रदीप कोरी, अनुज दुबे के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल थे।

सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से पुलिस व चुनाव आयोग को शिकायत की ,अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग


भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी के संबंध में सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से पुलिस व चुनाव आयोग को शिकायत की गई है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी व श्री नवीन भट्ट समेत माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह पर व्यक्तिगत छवि खराब कर सम्पूर्ण महिला वर्ग का अपमान करने, जातीय दुर्भावना फैलाने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने  की दुर्भावना से गलत असत्य व भ्रमपूर्ण जानकारी प्रसारित  करने शिकायत पर अपराधिक मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई है।
कांग्रेस की प्रतिनिधिमंडल में शामिल मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी महापौर चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने एडवोकेट वीरेंद्र राजे धर्मेंद्र चौधरी पूर्व पार्षद गंगाराम अहिरवार हरिश्चंद्र सोनवार संदीप चौधरी आदि ने जिला दंडाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर एडीएम शशि मिश्रा को ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर भी उक्त संबंध में प्रकरण दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा शॉप पर गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि सागर से भाजपा की महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी द्वारा अपनी फेसबुक वालों के हैंडल से अनुसूचित जाति वर्ग को गुमराह कर इस वर्ग को अन्य समाजों में अपमानित करने की नियत से गलत झूठी असत्य और भ्रम पूर्ण जानकारी को प्रसारित किया है।  इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी श्री नवीन भट्ट जी समेत अन्य लोगों द्वारा भी अपने फेसबुक तथा व्हाट्सएप अकाउंट के माध्यम से आम जनता में गलत झूठी व भ्रमपूर्ण जानकारी प्रसारित कर कांग्रेस पार्टी व मेरी व्यक्तिगत सामाजिक और राजनीतिक छवि को खराब करने का कुत्सित कृत्य किया है। उक्त व्यक्तियों द्वारा यह कृत्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान ना केवल कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए बल्कि संपूर्ण महिला जाति को अपमानित करने की दुर्भावना से किया गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिनांक 28 जून को अपने सागर प्रवास के दौरान संत रविदास वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में मंच से महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी को इंगित करते हुए जातिय दुर्भावना फैलाने वाली बातें कहकर सामाजिक  और राष्ट्रीय एकता को विखंडित करने का राष्ट्रविरोधी कुत्सित प्रयास किया गया है।

  उक्त व्यक्तियों के इस कृत्य से कांग्रेस पार्टी के साथ ही महापौर प्रत्याशी निधि जी जैन व श्रीमती रेखा चौधरी जी की छवि को भी आम जनता के बीच खराब कर उसका चुनावी लाभ लेने का कुत्सित प्रयास किया गया है। जो निर्वाचन की निष्पक्षता और पारदर्शिता के विरुद्ध है।
              शिकायत सोपने पहुंची प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया है कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा चुनावी माहौल को खराब करते हुए इस तरह के कृत्य पर भारतीय दंड संहिता तथा आदर्श निर्वाचन आचार संहिता के अनुसार दंडात्मक कार्यवाही करने की कृपा करें।

संकल्प पत्र में शहर के सुनियोजित विकास का वादा

महापौर उम्मीदवार श्रीमती निधी सुनील जैन के निवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संकल्प पत्र 2022 जारी किया गया। 17 बिंदुओं के संकल्प पत्र में साफ पानी, शहर को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने,लाखा  बंजारा झील  को जनता की आशाओं के अनुरूप बनाने, गरीब छात्राओं के लिये विशेष बस सेवा, शहर के मुख्य स्थानों पर महिला सुबिधा घर, पार्किंग, ट्रांसपोर्ट नगर,डेरी विस्थापन,वार्ड  विकास समितियों का गठन हर वार्ड की समस्या हर करने निगम सेवा केंद्र, महिला विश्विद्यालय खोलने का वादा किया गया है।


इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य श्री विवेक तनखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, चुनाव प्रभारी सुरेन्द सुहाने, संचालक रामकुमार पंचोरी, जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी, स्वदेश जैन, डॉ अंकलेश्वर  दुबे, महापौर उम्मीदवार निधिसुनील जैन,डॉ संदीप सबलोक, प्रशान्त समैया, रफीक गनी, मोनू जैन, चंदन सुहाने, अभिषेक गौर सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता मौजुद थे।

कांग्रेस की प्राथमिकता आम जनता की बुनियादी सुविधाओं और जरूरतों को पूरा करना : रेखा चौधरी


नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन समेत सभी वार्डों में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की जीत हासिल करने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ताबड़तोड़ तरीके से चुनाव प्रचार में लग गई है। चुनाव प्रबंधन के साथ साथ अनेक वार्डों में उनका दस्तक देने का क्रम जारी है।

                       जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने अपने चुनावी अभियान के अंतर्गत शहर के शास्त्री नगर तथा गोपालगंज वार्ड पहुंच कर कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की। चुनाव प्रचार के लिए पहुंची रेखा चौधरी के साथ वार्ड प्रत्याशी देवका विश्वकर्मा तथा डॉ सी वी तिवारी के साथ ही अजय अहिरवार धर्मेंद्र चौधरी हरिशचंद सोनवार गंगाराम अहिरवार दुलीचंद काशीराम नेता रितेश पांडे दीनदयाल तिवारी आदिल राइन आदि ने भाजपा के विनाशकारी 25 सालों के बदले 5 साल विकास के लिए मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की महापौर और परिषद की प्राथमिकता आम जनता की बुनियादी सुविधाओं और जरूरतों को पूरा करना होगी।
                                       

                                



                

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive