बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : बहु हूँ बेटी भी, जन -जन से नाता है,वादा निभाना आता है: निधी जैन★ तिलकगंज, महर्षि दयानंद और शुक्रवारी में जनसम्पर्क

SAGAR : बहु हूँ बेटी भी, जन -जन से  नाता है,वादा निभाना आता है: निधी जैन
★ तिलकगंज, महर्षि दयानंद और शुक्रवारी में जनसम्पर्क 


सागर। मैं इस शहर की  बेटी और बहू हुं, मुझे राजनीतिक शिक्षा मायके और ससुराल से  मिली,इसका जन हित में उपयोग करने मे आप के बीच आपका आशीर्वाद लेने आई हूं। यह बात शनिवार को कांग्रेस की महापौर उम्मीदवार श्रीमती निधिसुनील जैन ने तिलकगंज, महर्षि दयानंद और शुक्रवारी वार्ड में जनसंपर्क के दौरान ममतदाताओं का आशीर्वाद लेते हुए कही। जनसपंर्क की शुरुआत सुबह 11 बजे तिलकगंज वार्ड में देव हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना और जयघोष के नारों के साथ  शुरू हुआ। उनके साथ वार्ड के पार्षद उम्मीदवार चुन्नी लाल पटेल,हेमराज रजक और नो मीन असलम थीं।


सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक तीनों वार्ड में जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं ने महापौर उम्मीदवार श्रीमती निधी सुनील जैन का पुष्प माला और श्रीफल से स्वागत कर वार्ड में सड़क, पानी, सफाई न होना, स्ट्रीट लाइट बंद रहने और नगर निगम से मनमाने सम्पती और जलकर का बिल दिये जाने की शिकायत की।

श्रीमती निधी सुनील जैन ने लोगों की समस्या ध्यान से सुनते हुए अस्वासन दिया कि आप लोगों की सेवा करने का कांग्रेस पार्टी ने मुझे मौका दिया है। नगर निगम चुनाव में आप लोगों का आशीर्वाद लेने आई हूँ, ताकी आने वाले समय में आपके बीच रहकर आपकी सेवा कर सकूं।
 दयानंद वार्ड में वरिष्ठ नेता कैलाश सिंघई के निवास पर स्वागत कार्यक्रम श्रीमती जैन ने  कहा, समय एक सा नहीं रहता,करवट लेता है,और यह समय करवट लेने का है,बदलाव के लिये तैयार रहें।

इससे पूर्व वार्ड के झूला वाले तिराहा पर श्रीमती निधिसुनील जैन का कार्यकर्ताओ ने बैंड बाजा और आतिशबाजी कर स्वागत किया।
नलों से पानी नहीं आता
दयानंद वार्ड की तंग गली, हनुमान मंदिर फर्श के लोगों ने बताया,दो साल से नलों से पानी नहीं आ रहा है, हैंडपंप के पानी का उपयोग करना पड़ रहा है।
कचरा गाड़ी नहीं आती
शुक्रवारी वार्ड के रहीश खान ने बताया गली में नियमित रूप से कचरा गाड़ी नहीं आती,लोग गली में कचरा फेकने से गंदगी फेल रही है। नगर निगम के अधिकारी वार्ड का दौरा करने नहीं आते है।
जनसम्पर्क में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश सिंघई, शहर कार्यवाह अध्यक्ष मुन्ना पुरषोत्तम चौबे, पूर्व पार्षद चक्रेश सिंघई, भूपेंद्र सिंह मोहसा, राजकुमार पचौरी, अभदेश तोमर, शेलेन्द्र तोमर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जितेंद्र चावला, सलीम भाई, राशिद खान, रजिया खान, सलमा बी,राबिया बी, किरण पटेल, ममता पटेल , कामना सैनी सहित बड़ी संख्या में तीनों वार्ड के लोग शामिल थे।

मकरोनिया में नगरपालिका के नाम पर नरक पालिका बनाकर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जनता को नर्क में धकेला - रेखा चौधरी

सागर/ नगरीय निकाय चुनाव में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने नगर निगम क्षेत्र में संगठनात्मक कसावट के साथ अब नगर पालिका क्षेत्र मकरोनिया में भी पार्टी की तरफ से दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पिछले 2 दिनों से उन्होंने नगर निगम के वार्डों के अलावा उपनगर मकरोनिया के विभिन्न वार्डों में भी दस्तक दे कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा।
 जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने पार्टी के प्रचार अभियान के तहत कार्यवाहक अध्यक्ष दीपक दुबे राजकुमार पचौरी एडवोकेट धन सिंह अहिरवार शुभम उपाध्याय जय रैकवार गणेश पटेल आदि के साथ मकरोनिया के वार्ड क्रमांक 3 दीनदयाल नगर की प्रत्याशी रिंकी पटेल के समर्थन में व्यापक रूप से प्रचार किया। यहां टूटी और उखड़ी हुई सड़कों व गंदगी से भरी हुई नालियों के बीच क्षेत्रीय जनता ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने मकरोनिया को नगरपालिका के नाम पर नरक पालिका बनाकर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नर्क में धकेलने का काम किया है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में स्वक्ष वातावरण और बुनियादी सुविधाओं के लिए सभी वार्डों में कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी को अपना समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करें।


वार्ड प्रभारी कल्लू पटेल ने संत कंवरराम वार्ड में किया घर-घर जनसंपर्क


 नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा संगठनात्मक स्तर पर बनाए गए वार्ड प्रभारियों द्वारा अपने अपने प्रभार के वार्डों में जनसंपर्क का दौर जारी है। संत कंवर राम वार्ड के प्रभारी कल्लू पटेल ने महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन तथा पार्षद प्रत्याशी श्रीमती माला भीष्म राजपूत के समर्थन में गाजे बाजे के साथ घरों में दस्तक देकर जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।
            संत कंवरराम वार्ड प्रभारी कल्लू पटेल ने महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन एवं पार्षद प्रत्याशी श्रीमती माला भीष्म सिंह राजपूत के पक्ष में जनसंपर्क किया। उन्होंने वार्ड के विजय छत्तानी राजन दास डॉ सचानंद पंजवानी अशोक नागबानी दीपक लहरवानी कालू सिंधी जितेंद्र सिंह ठाकुर श्रीमती रामरानी अहिरवार रोशनी खुशबू लक्ष्मी बहल श्रीमती पार्वती और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ समर्थन मांगने पहुंचने पर वार्ड के सिंधी कैंप में सिंधी समाज ने कांग्रेस के पक्ष में वोट करने का आश्वासन दिया और सिंधी पंचायत के अध्यक्ष भीष्म सिंह राजपूत ने घर घर जाकर सभी सिंधी समाज के लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने के लिए अपील की। 
                                 
Share:

भाजपा ने संकल्प पत्र बनाने बुद्धिजीवियों की परिचर्चा आयोजित की★ मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा सागर का विकास मेरी नैतिक जिम्मेदारी ★ भाजपा प्रत्याशी को जनता का लगातार मिल रहा जनसमर्थन

 भाजपा ने संकल्प पत्र बनाने बुद्धिजीवियों की परिचर्चा आयोजित की
★ मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा सागर का विकास मेरी नैतिक जिम्मेदारी 
★ भाजपा प्रत्याशी को जनता का लगातार मिल रहा जनसमर्थन

सागर। भाजपा बुद्धजीवी प्रकोष्ठ ने आज सागर शहर के विभिन्न वर्गों से बुद्धिजीवियों को आमंत्रित करके " हमारे सपनों का सागर- कल आज और कल" विषय पर परिचर्चा आयोजित की। इस परिचर्चा से निकले सुझावों के आधार पर ही सागर के विकास का संकल्प पत्र जारी होगा। परिचर्चा में शहर के बुद्धजीवियों ने बहुत ही विद्वता पूर्ण उपयोगी सुझाव दिए। उपस्थित नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व विधायक शैलेन्द्र जैन ने सुझावों पर अपनी राय रखी और भविष्य के सागर की तस्वीर बताई। कार्यक्रम के आरंभ में शहर की विभूति  पद्मश्री रामसहाय पांडे और रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मध्यप्रदेश की  क्रिकेट  टीम के सदस्य रमीज खान का सभी अतिथियों ने नागरिक अभिनंदन किया। 
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में उपस्थित बुद्धजीवी वर्ग से को महत्व पूर्ण सुझाव देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आप सबके इन महत्वपूर्ण  सुझावों के आधार पर ही भाजपा का सागर के लिए जारी होने वाले संकल्प पत्र बनाया जाएगा। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य सागर को भी विकास और स्वच्छता की इन्हीं ऊंचाईयों पर ले जाना है। सागर के हब्सिली जैसी जगहों पर कचरे के पहाड़ कचरा निष्पादन प्लांट लगाने से खत्म हो गये। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का भी काम चल रहा है। अंडर ग्राउंड सीवर लाइन के बिना शहर की कल्पना भी व्यर्थ है यह कार्य सागर में लगभग हो गया है। 

स्मार्ट सिटी का दिया ब्यौरा

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सागर के स्मार्ट सिटी मिशन की स्थापना से लेकर से अभी तक के विकास कार्यों का क्रम से ब्यौरा देकर सागर की विकास यात्रा के आगे तक के चरणबद्ध कार्यक्रमों को विस्तार से बुद्धिजीवी वर्ग के समक्ष रखा। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यहां नगर निगम के पास विशेषज्ञ अधिकारियों, इंजीनियरों की टेक्निकल टीमों का अभाव था। हमने मध्यप्रदेश के श्रेष्ठ अधिकारी, इंजीनियर्स  लाकर स्तरीय काम शुरू कराए हैं। यदि कहीं निर्माण कार्यों में गड़बड़ियां दिख रही हैं तो उन्हें ठीक कराएंगे। 

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एलीवेटेड कारीडोर का काम द्रुत गति से चल रहा है जिस से शहर की आधी ट्रैफिक समस्या हो जाएगी। इसके 48 में से 30 पिलर बन चुके हैं। इसे बस स्टैंड के पं दीनदयाल चौराहे से आगे जिला अस्पताल और तिली तिराहे तक ले जाने पर भी विचार हो रहा है। लाइटों से सुसज्जित यह एलीवेटेड कारीडोर जब फरवरी महीने में लोकार्पित होगा तो यह प्रदेश का सबसे बड़ा एलीवेटेड कारीडोर होगा। 

जेल होगा शिफ्ट

एक सुझाव आया था कि सागर जेल शहर के मध्य में आ गया है। इसलिए जेल को शहर से बाहर शिफ्ट करेंगे। यह काम हाउसिंग बोर्ड के अंतर्गत आता है इसलिए विभाग का मंत्री होने के नाते हमने सागर जेल का रिडेंसिफिकेशन का प्लान तैयार किया है। इसमें आवासीय भी होगा, कमर्शियल भी होगा और इससे जो पैसा आएगा उससे नई जेल का निर्माण होगा। और लगभग 1 हजार करोड़ रूपए इससे विभाग को बचेगा जो नगर निगम को देने का काम करेंगे। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को तो यह तक पता नहीं है कि विटनरी डिपार्टमेंट के रतौना डेयरी फार्म की सात सौ एकड़ जगह एक वर्ष पूर्व नगर निगम को ट्रांसफर कर दी गई है जिस पर डेयरी विस्थापन किया जाना है। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि डेयरी विस्थापन के टेंडर भी हो गए और आने वाले तीन-चार महीनें के अंदर डेयरी विस्थापन का काम शुरू हो जाएगा। 

मंत्री श्री सिंह ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं इस विभाग का मंत्री होने के नाते आपको ये विश्वास दिलाता हूं कि जब सारे काम पूरे हो जाएंगे तो एक साल के बाद आपको नया सागर देखने मिलेगा। बस स्टेण्ड को पीपीपी मोड में प्लान करके शानदार बनाकर देंगे। नया बस स्टेण्ड भी स्वीकृत हो गया है उसके भी टेंडर लगे हुए हैं और काम भी शुरू हो गया है। 

मंत्री श्री सिंह कहा कि हमारी सरकार ने नई तहसील बनाई है तो पुरानी तहसील की जगह खाली पड़ी है, वहां पर भी हम रिडेंसिफिकेशन कोई वैकल्पिक प्रोजेक्ट ले सकते हैं। पीएचई के डिपो की चार-पांच एकड़ जमीन है जो खाली पड़ी है उस जगह का हम कैसे उपयोग कर सकते हैं इस पर भी हम प्रोजेक्ट तैयार कर रहे है। 

नगरनिगम की सीमा बढाएंगे

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्षो से सागर नगर निगम की सीमा वृद्धि नहीं हुई है इसलिए चुनाव होने के बाद नगर निगम की सीमा वृद्धि करेंगे, जिससे हमें जगह ज्यादा मिल सकें एवं और भी विकास किए जा सकें। आज सागर में जो भी काम चल रहे है। वह नगर निगम को प्रदेश सरकार के दिए पैसे से हो रहा है या स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत जो पैसा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने दिया है उससे हो रहा है। मैं सीधे तौर पर कहता हूं कि इसमें कांग्रेस का कोई रोल नहीं है, कमलनाथ जी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे सवा साल की कांग्रेस सरकार ने सागर के विकास के लिए एक नया पैसा नहीं दिया। मंत्री श्री सिंह ने स्टेट यूनिवर्सिटी के विषय पर कहा कि मुख्यमंत्री जी के साथ मंत्री गोविंद सिंह जी और हम बैठकर स्टेट यूनिवर्सिटी स्वीकृत कराने का प्रयास करेंगे। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सागर की जो एयर स्ट्रिप है उसकी कुल लम्बाई पैंतीस सौ मीटर है, जिसमें केवल 5 सीटर चार्टर प्लेन ही उतर सकता है। उदाहरण देते हुए श्री सिंह ने बताया कि एक बार मध्यप्रदेश शासन के  7 सीटर प्लेन के पायलट ने सागर में प्लेन ले जाने से मना कर दिया था। एयर स्ट्रिप की लम्बाई नहीं बढ़ा सकते क्योंकि आगे की जगह उसके लिए सही नहीं है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि छप्पन सौ मीटर पर घरेलु प्लेन और छयत्तर सौ मीटर पर अंतर्राज्यीय प्लेन लैंड कर सकते हैं। इसलिए हमे इसके लिए नई एयर स्ट्रिप बनानी पड़ेगी, उसका परीक्षण भी चल रहा है। 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इसके अलावा विश्वविद्यालय में बुंदेलखण्ड के छात्रों को 50 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव, वायपास के सर्वे, मेडिकल काॅलेज में सीटों के विस्तार सहित सागर नगर निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्याें पर प्रकाश डाला। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सागर मेरी जन्मभूमि वह कर्मभूमि है। यहां का विकास मेरी नैतिक जिम्मेदारी है और मैं वायदा करता हूं कि सागर के विकास के लिए बजट की कमी नहीं आने दूंगा। 

सागर का हो रहा नवनिर्माण : गोविंद राजपूत
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि हम सभी मंत्री दिल्ली और भोपाल में सागर के नाम से जाने जाते हैं और सागर के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि हम बीते कल के सागर से आज के सागर की तुलना करें तो सागर ने क हम सभी के देखते देखते एक बड़े कस्बे से बड़े शहर की यात्रा पूरी की है। उन्होंने कहा कि आलोचकों का एक वर्ग ऐसा है जिसे विकास कार्यों के लिए सागर शहर में खुदाई ,धूल आदि शिकायतें हैं। मैं उन से कहना चाहता हूं कि आप अपना घर भी बनाते हैं तो नींव की खुदाई, प्लिंथ , ईंट, गाया, सीमेंट से थोड़े समय अव्यवस्था रहती है। इसके बाद ही सुंदर घर बनता है जिसमें आप सुखमय जीवन व्यतीत करते हैं। तो यह एक शहर के नवनिर्माण हो रहा है इसमें थोड़े समय के कष्ट सहन करने में क्यों परेशानी होना चाहिए। 
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि शहर के यातायात की समस्या का हल कटरा के स्कूलों की जगहों पर पार्किंग से हो सकता है। लेकिन हर बार कुछ लोग आगे आकर कहते हैं कि हमारे पुरखे वहां पढ़ें हैं इसलिए उसको वैसा ही रहना चाहिए। मेरा कहना है कि आपके पुरखे जिस घर में पैदा हुए,पले बढ़े उसे छोड़कर नया बनवाते समय आपकी यह भावना चली कहां जाती है। मंत्री गोविंद सिंह ने उपस्थित बुद्धजीवी समाज से आव्हान किया कि वे ऐसे विकास विरोधियों और राजनैतिक दलों के बीच समन्वय बैठा कर उन्हें समझाएं ताकि सार्वजनिक उपयोग, मल्टीलेवल पार्किंग, स्मार्ट मार्केट कांप्लेक्स जैसे कामों के लिए शहर में जगह उपलब्ध हो सके।

विवेक तन्खा को नही पता सागर की जानकारी : शेलेन्द्र जैन

विधायक शैलेन्द्र जैन ने सागर विकास परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि कल कांग्रेस के नेता विवेक तनख़ा ने जैसा सागर का घोषणा पत्र जारी किया उससे लगता है कि उन्हें तथा सागर की कांग्रेस को सागर में चल रहे विकास कार्यों की कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में आधे से ज्यादा बिंदु ऐसे शामिल किए हैं जिनके टेंडर हो चुके हैं और काम प्रारंभ हो चुका है। यहां तक कि डेयरी विस्थापन और ट्रांसपोर्ट नगर भी उनके घोषणापत्र में है जिन पर बहुत हद तक अधोसंरचनात्मक काम हो है। विधायक जैन ने कहा कि सागर के लाखा बंजारा तालाब के कतिपय आलोचकों को इस कार्य की डीपीआर का ज्ञान नहीं है। तालाब की डीसिल्टिंग का कार्य 0.9 मीटर ही होना विशेषज्ञों ने तय किया था। तालाब के विभिन्न हिस्सों में 80 प्रतिशत तक डीसिल्टिंग हो चुकी है। नाला ट्रेपिंग, पिचिंग, पाथवेस बाउंड्री वाल के महत्वपूर्ण काम लगभग हो चुके हैं। छह आठ महीनों में हम लाखा बंजारा झील को इतना शानदार बना कर सागर की जनता को सौंप देंगे जो देश की अग्रणी 5या दस झीलों में शुमार की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की जितनी विविधता सागर की स्मार्ट सिटी में शामिल की गई है उतनी देश के किसी अन्य शहर में नहीं की गई। इसका कारण सागर की जनता की निरंतर भागीदारी स्मार्ट सिटी के साथ रही है, उनके सुझाव दिए जाते रहे हैं।

परिचर्चा में सांसद राजबहादुर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, डा सुशील तिवारी, डा सुखदेव मिश्रा, डा अनिल तिवारी, नेवी जैन, अनुराग प्यासी मंच पर थे। कार्यक्रम का संचालन व समन्वय कमलेश बघेल ने आयोजित किया। परिचर्चा में बड़ी संख्या में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रोफेसर, व्याख्याता, अधिवक्ता, शिक्षाविद्, इंजीनियर्स, उद्योगपतियों, व्यापारी समुदाय और  पत्रकारों  ने सक्रिय हिस्सा लिया।

भाजपा प्रत्याशी को जनता का लगातार मिल रहा जनसमर्थन

महापौर की भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने विधायक शैलेन्द्र जैन के साथ केशवगंज वार्ड, कृष्णगंज वार्ड, के मतदातओं से जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी का मतदाताओं द्वारा जगह-जगह पुष्पमाला पहनाकर आत्मीयता के साथ स्वागत किया जा रहा है, भाजपा प्रत्याशी को जनसंपर्क के दौरान लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने जनसंपर्क करते हुये मतदाताओं से कहा कि भाजपा की केन्द्र एवं मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग से आज सागर में हजारों करोड़ रूपये की राशि से विकास कार्यों को कराया जा रहा है। आज सागर को स्वच्छ, सुन्दर एवं पूर्ण विकसित बनाने के लिये सही दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे निश्चित रूप से सागर आने वाले समूचे में एक महानगर का आकार लेगा। 

आप सभी मतदाता सागर के विकास के लिये नगर सरकार की बागडोर सही हाथों में सौंपकर सागर के विकास को निरंतर जारी बनाये रखे भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी महापौर बनने के बाद भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से सागर का संपूर्ण विकास करायेंगी। उन्होंनें समस्त मतदाताओं से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। 

कांग्रेस महापौर का चुनाव जीतकर विकास के लिये पैसा कहां से लायेगी:- सांसद राज बहादुर सिंह

केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कांग्रेस महापौर का चुनाव जीतकर पैसा कहा से लायेगी। सागर का संपूर्ण विकास केन्द्र और प्रदेश सरकार के सहयोग के बिना संभव नहीं है। आप सभी मतदाता भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनायें, तभी सागर का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी भाजपा की केन्द्रएवं प्रदेश सरकार के साथ ही जिले के तीन मंत्रियों का सहयोग लेकर सागर के विकास के लिये मील का पत्थर सिद्ध होगी और सागर स्वच्छ सुंदर पूर्ण विकसित महानगर की दिशा में आगे बढ़ेगा। आप सभी मतदाता भाजपा को विजयी बनाकर विकास का रास्ता तय करें।

जल भराव की समस्या से सागर होगा मुक्त:- सागर विधायक शैलेन्द्र जैन

सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क करते हुये मतदाताओं से कहा कि, पहाड़ों के बीच बसे सागर शहर की जनता वर्षों से बारिश के मौसम में जल भराव की समस्या से जूझती आ रही है। विकास की बात करने वाली कांग्रेस ने पचास वर्ष तक शासन किया, लेकिन इस समस्या से निजात दिलानेके बारे में कभी नहीं सोचा। केन्द्र एवं राज्य में भाजपा सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। अब शीघ्र ही शहर के वाशिंदों को जल भराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। इसके लिये सीवरेज, स्टार्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क पर तेजी से कार्य 299.10 करोड़ की लागत से चल रहा है। वर्ष 23 की बारिश में लोगों को जल भराव की समस्या से निजात मिल जायेगी। 

             उन्होंनें कहा कि भाजपा शहर के विकास के लिये हमेशा समर्पित और प्रतिबद्ध रही है। भाजपा की विकास परक सोच एवं जनमानस को समस्याओं से निजात दिलाने के लिये शहर में करोड़ों की लागत से विकास कार्य किये जा रहें हैैं, जो शीघ्र ही मूर्त रूप लेने वाले हैं। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस के पचास वर्ष के शासन में नागरिकों की समस्याओं को नजरअंदाज किया। इसी का परिणाम है कि कांग्रेस शिखर से शून्य की ओर बढ़ रही है और भाजपा जनता के आशीर्वाद से आगे बढ़ रही है। उन्होंनें कहा कि सागर की मुख्य समस्या बारिश में जगह-जगह जल भराव एवं सड़कें जाम होने की समस्या पर चर्चा करते हुये कहा कि शहर पहाड़ी क्षेत्र में है और निचले वार्ड बारिश में जलमग्न हो जाते हैं। लोगों का घर से निकलना दूभर हो जाता है। जनमानस की इस समस्या को कांग्रेस ने हमेशा नजद अंदाज किया, लेकिन केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने एवं प्रदेश में शिवराज के नेतृत्व में शहरों के विकास कार्याें को गति मिली। सागर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इसके तहत शहर की जनता को बारिश में निचले वार्डों एवं मुख्य सड़कों पर होने वाले जल भराव की समस्या से निजात मिलने वाली है। उन्होंनें कहा कि जल भराव की समस्या से निजात के लिये 67.07 करोड़ की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क पर काम तेजी से चल रहा है और अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है।

 3 जुलाई को राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि 

भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को एवं सागर के सभी भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिये राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि आज 3 जुलाई को सागर में दोपहर 12 बजे से मोतीनगर चौराहा, पद्माकर ऑडिटोरियम में वाल्मीकि समाज के सम्मेलन को संबोधित करेंगी एवं विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क करेंगी।

मुस्लिम समाज का  सम्मेलन 3 जुलाई को
आगामी नगरीय निकाय चुनाव में मुस्लिम मतदाता ज्यादा से ज़्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान करे इसको लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी अजमेरी राइन की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित की गई ।जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय  किया गया कि रविवार 03 जुलाई को दोपहर 1 बजे से तुलसीनगर वार्ड(मोमिन पूरा) में जहाँ हॉल ही में सीएम शिवराज सिंह की सभा हुई थी वहां पर मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय भूपेंद्र सिंह के विशिष्ट आतिथ्य , सांसद श्री राजबहादुर सिंह , नगर विधायक माननीय शैलेन्द्र जैन जी और भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मुख्यातिथ्य एवं भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की उपस्थिति में मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में जफर कमानी , सुहैल खान , आरिफ नगीना, पूर्व पार्षद मुबीन मकरानी , रफ़ीक़ खान , नासिर मकरानी , जाकिर बाबा , हाजी उस्मान ताज , हमीद मकरानी , सईद अंसारी , इस्लाम राइन , अप्पू भाईजान सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के कई सदस्य शामिल रहे ।

भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान आज 3 जुलाई को

 जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने बताया कि आज 3 जुलाई को एक साथ सागर के सभी वार्डों के भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुँचकर महाजनसंपर्क में शामिल होकर भाजपा को विजयी बनाने का मतदाताओं से जनसंपर्क करेगें। भाजपा चुनाव मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने बताया कि महाजनसंपर्क में भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होगें, वह निम्नानुसार हैं - भगवान सबनानी प्रदेश महामंत्री भाजपा, अरविंद सिंह भदौरिया प्रभारी, मंत्री गोपाल भार्गव, गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, प्रभुदयाल पटैल, लता वानखेड़े, आशीष दुबे,गौरव सीरोठिया, शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा के प्रमुख नेता 3 जुलाई को वार्डों में पहुँचकर महाजनसंपर्क अभियान में शामिल होकर प्रभावी रूप से सफल बनायेगे।
मध्यप्रदेश रणजीत ट्राफी में खेलने वाले अक्षत रघुवंशी का भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने किया अभिनंदन

 मध्यप्रदेश रणजीत ट्राफी में सागर के अक्षत रघुवंशी नवयुवक खेल में खेलने पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने आज धर्मश्री स्थित पार्टी कार्यालय में सम्मान कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि, हमारे सागर का गौरव देश के अंदर बढ़ाने वाले आज इसलिये सम्मान किया जा रहा है। आप सभी नवयुवक खेल की विभिन्न विधाओं में भाग लेकर सागर का नाम रोशन करें। आप के लिये भारतीय जनता पार्टी हर संभव मदद करने के लिये तैयार है। उन्होंनें कहा कि पिछली सरकारों में खेल बजट का कम प्रावधान रहता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये खेल बजट को कई गुना बढाकर लगभग 500 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। आप सभी बढ़-चढकर खेलकर, खेल प्रकोष्ठ का नाम रोशन करें, तत्पश्चात सागर के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि, हम सब को गौरव का विषय है कि हमारे सागर का गौरव अक्षत रघुवंशी ने पूरे देश के अंदर सागर सहित मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। पहली बार अक्षत रघुवंशी ने मध्यप्रदेश से रणजीत ट्राफी में शामिल होकर सागर का नाम रोशन किया है। आप सभी खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में ऐसे ही नाम रोशन करें। उन्होंनें कहा कि  भाजपा सरकार चाहती है कि हमारे नवयुवक खेल के क्षेत्र में भारत का दुनिया में नाम रोशन करें। इसके लिये भारतीय जनता पार्टी सरकार आप सभी को प्रोत्साहन देने के लिये सक्रियता से कार्य कर रही है। तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने कहा कि अक्षत रघुवंशी ने सागर का नाम रोशन करते हुये सागर सहित मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने रणजीत ट्राफी में खेलने के लिये जुनून सदैव बना रखा है, जिस कारण उन्हें सफलता मिली। आप सभी नौजवान साथी जुनून के साथ खेलें, आप सभी को भी निश्चित ही सफलता मिलेगी। तत्पश्चात् डॉ. के. एस पित्रे ने कहा कि रणजीत ट्राफी में मध्यप्रदेश सागर से पहली बार ट्राफी जीती है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विनोद प्रजापति एवं आभार भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विवेक सोदिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, लक्ष्मण सिंह, नेवी जैन, श्याम तिवारी, रीतेश मिश्रा, विनोद प्रजापति, विवेक सोदिया, राजकुमार प्रजापति, आलोक राजपूत सहित बड़ी संख्या में खेल विधा के क्षेत्र में खेलने वाले नौजवान उपस्थित रहे।

सागर के विकास को एक मिशन मानकर काम किया श्री अभय दरे

सागर सागर नगर निगम के पूर्व महापौर श्री अभय दरे ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहां कि सागर शहर विकास में महापौर कार्यकाल में पिछले 5 वर्ष के (मेरे कार्यकाल) में किये गए विकास कार्य उनमें स्मार्ट सिटी में सागर का चयन, कचरा गाड़ी की शुरूआत , राह्गीरी की सफलता के बाद शहर के बीचो बीच 9 एकड़ में फैले अटल पार्क का निर्माण कराया गया एस पार्क को अम्बेडकर वार्ड में तैयार किया जाना था जिस का स्थान परिवर्तन किया गया यह शहर का सबसे बड़ा पार्क है|
इसके साथ ही  200 सीटर आडिटोरियम का स्थान बदलकर मोती नगर चौराहे पर तैयार किया गया शहर का सबसे बड़ा 700 सीटर आडिटोरियम है । पिछले  10 साल से लम्बित और नगर निगम के खाते में जमा 600000/- कि राशी का उपयोग कर अटल पार्क अन्दर स्विंग पुल का निर्माण कराया गया| भारत मिशन स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश में सागर को 23 वी रैंक मिली उपराष्ट्रपति वंकैया नायडू ने पूर्व महापौर श्री अभय जी को सम्मानित किया| गढ़पहरा भैसा मै शुरू किये गए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के बीचो बीच बाघराज मंदिर के पास योजना का निर्माण कराया गया और हितग्राहियो को चाबियाँ भी सौपी गयी| पंडित दीनदयाल काम्प्लेक्स, शॉपिंग माल का निर्माण , सीवरेज योजना का काम , टाटा प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवाया , 450 निगम कर्मियों का नियमितीकरण किया गया । 
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री  गौरव सिरोठिया ने चुनाव के संबंध में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया
पत्रकार वार्ता में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया प्रदीप राजोरिया लक्ष्मण सिंह राजेश सैनी बाल किशन सोनी अंशुल सिंह परिहार उपस्थित रहे।
Share:

दो इंटर स्टेट बस टर्मिनल्स और ट्रांसपोर्ट नगर बनने से होगा यातायात का दबाव कम

दो इंटर स्टेट बस टर्मिनल्स और ट्रांसपोर्ट नगर बनने से होगा यातायात का दबाव कम


सागर 2 जुलाई 2022। वर्तमान में शहर के अंदर बस स्टैंड एवं अलग-अलग ट्रांसपोर्ट होने से विभिन्न प्रतिबंधों के बावजूद शहर की मुख्य सड़कों पर अक्सर बड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति देखी जा सकती है। इससे नागरिकों के समय की बर्बादी के साथ ही ध्वनि एवं वायु प्रदूषण जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। सागर स्मार्ट सिटी शहर की मोबिलिटी एंड ट्रांसपोर्टेशन में सुधार करते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ सहज बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर कार्यरत है।
शहर के अंदर बसों की आवाजाही से होने वाली असुविधा को समाप्त करने के लिए भोपाल रोड और न्यू आरटीओ ऑफिस के पास दो अलग-अलग बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है।
भोपाल रोड पर लगभग 5.6 एकड़ क्षेत्रफल में बनाए जा रहे बस स्टैंड में लगभग 33 बसों के लिए प्लेटफार्म, 50 बसों के लिए बस ले-बाई एरिया, 200 से अधिक दोपहिया वाहनों की पार्किंग, 100 से अधिक चार-पहिया वाहन पार्किंग के साथ ऑटो रिक्शा स्टैंड और लोडिंग ऑटो आदि के लिए अलग से स्थल का प्रावधान किया गया है। यहां कमर्शियल एरिया सहित यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था, टॉयलेट, पेयजल आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वर्तमान में मार्किंग आदि पूर्ण होने के साथ ही पिलंथ लेवल का कार्य प्रगति पर है।
न्यू आरटीओ के पास लगभग 7.4 एकड़ क्षेत्रफल में बनाए जा रहे दूसरे बस स्टैंड में 33 बसों के लिए प्लेटफॉर्म, 72 बसों के लिए बस ले-बाई क्षेत्र, 200 दो-पहिया वाहन पार्किंग, 100 चार-पहिया वाहन पार्किंग, सहित ऑटो रिक्शा एवं लोडिंग ऑटो पार्किंग आदि व्यवस्था सहित निर्माण किया जा रहा है।वर्तमान में फाउंडेशन का कार्य प्रगति पर है।
इसके अलावा अमावनी में बनाए जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर एंड मैकेनिक्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण से शहर के ट्रांसपोर्टर्स को एक सुव्यवस्थित स्थल शहर से बाहर मिलेगा, जिससे शहर में ट्रकों सहित बड़े वाहनों की आवाजाही व इनकी यहां-वहाँ पार्किंग जैसी समस्याएं समाप्त होंगी। लगभग 28 एकड़ क्षेत्रफल में विभिन्न फेस में बनाए जाने वाले इस ट्रांसपोर्ट नगर एंड मैकेनिक्स कॉम्प्लेक्स में 250 से अधिक ट्रकों की पार्किंग सुविधा के साथ ही कमर्शियल प्लॉट, गोदाम, सर्विस एरिया, शोरूम एरिया सहित पेट्रोल पंप, फायर सेफ्टी, पुलिस चौकी आदि सुविधाओं का भी प्रावधान किया गया है। वर्तमान में साइड क्लियरेन्स पूर्ण होने के साथ ही बाउंड्री वॉल निर्माण, ड्रेन निर्माण, रोड निर्माण आदि कार्य प्रगति पर हैं।
Share:

SAGAR :;तेज बारिश में कांग्रेस कार्यालय में ठहरे जैन संत

SAGAR :;तेज बारिश में कांग्रेस कार्यालय में ठहरे जैन संत 

सागर। जैन मुनि निरपंत सागर जी महाराज का गमन राहतगढ़ की ओर चल रहा था तभी बड़ा बाजार में तेज बारिश के चलतें मोहननगर वार्ड स्थित कांग्रेस कार्यालय में जैन मुनि ने बारिश के चलते समय बिताया इस अवसर पर मोहननगर वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप यादव ने उन्हें  श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया  जयदीप यादव सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासीयो ने मुनि श्री का आशीर्वाद लिया ।


Share:

इस्कान सागर की ओर से भव्य श्री जगन्नाथ यात्रा 3 जुलाई को


इस्कान सागर की ओर से भव्य श्री जगन्नाथ यात्रा 3 जुलाई को


सागर। इस्कॉन सागर की ओर से ०३ जुलाई को सागर में पहली बार श्री जगन्नाथ रथ यात्रा बहुत ही भव्य स्तर पर होने जा रही है।रामबाग मंदिर से 12 बजे शुरू होगी। यात्रा में रथ पर  श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव व् सुभद्रा महारानी आरुढ़ होंगे। इस रथ के आगे व् पीछे कीर्तन की मंडली रहेगी जो निरंतर भगवान् नाम का संकीर्तन करेंगे। इस रथ के आगे व पीछे हाथी व घोड़े भी रहेंगे | इस रथ यात्रा के दौरान तीन हज़ार से ज्यादा बूंदी व केले महाप्रसाद के रूप में बांटे जायेंगे | इसमें मध्य प्रदेश के इस्कॉन के जोनल सेक्रेट्री श्री महामना प्रभुजी और इस्कॉन सागर के प्रभारी श्री कृष्ण अर्चन प्रभुजी भी शामिल होंगे।
सागर प्रभारी कृष्ण अर्जुन ने मीडिया को बताया कि  कि श्री जगन्नाथ जी की पुरी रथयात्रा की तर्ज पर 25 फुट का रथ रहेगा। यात्रा का उद्वेश्य सागर की जनता को भगवान कृष्ण से  जोड़ने और गीता से जोड़ने का है। इस्कान की सागर में यह  यूनिक यात्रा  है। इसमें भगवान के नाम का संकीर्तन चलेगा।इसके साथ ही धार्मिक ग्रन्थ का वितरण भी होगा। इस यात्रा का समापन रामसरोज पैलेस, स्टेशन रोड पर होगा।
 
 उन्हीने बताया वहां भजन, कीर्तन, प्रवचन, नृत्य, नाट्य, आरती व २००० से ज्यादा भक्तों के लिए महाप्रसाद भोज रहेगा ।उन्होंने इस पुरे कार्यक्रम में भाग लेकर इस यात्रा को सफल बनाने और जगन्नाथ जी की विशेष कृपा का पात्र बनने की अपील की है।

इस्कॉन का भव्य मंदिर बनेगा सागर में

उन्होंने बताया कि  अमेरिका में 1965  में इस्कॉन की  स्थापना हुई थी। देश के प्रमुख शहरों में करी 70 मंदिर  बने है। इसी तरह  सागर में मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।  शहर के  मोंगा बधान के पास  5 एकड़ की जगह में  बन रहा है। इसके अलावा देश मे सेवा के उद्देश्य से स्कूल और हॉस्पिटल का संचालन भी इस्कान द्वारा किया जा रहा है। कोरोना काल मे भी आमजन को मदद इस्कान ने की है। हजारों लोगों के खाने पीने का इंतजाम किया। 
इस मौके पर इस्कान के श्री गौर प्रभु और प्रधुम्न दास जी ने भगवान जगन्नाथ जी के कथा को बताया। उहोने कहा कि प्रभु जगन्नाथ जी बड़े दयालु है और आमजन से मिलने के लिए इस रूप में आये है। मध्य्प्रदेश अलग अलग शहरों में यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि 
इस्कॉन से जुड़ने अथवा अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु सिविल लाइन्स BSNL ऑफिस के सामने स्थित इस्कॉन मंदिर में संपर्क करे ।

----------
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा मध्यप्रदेश राजनीतिक दुर्भावना के चलते झूठे मुकदमो का सेंटर बन गया★ शिवराज सरकार कर्जे से बांटती है वेतन

राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा मध्यप्रदेश राजनीतिक दुर्भावना के चलते  झूठे मुकदमो का सेंटर बन गया
★ शिवराज सरकार कर्जे से बांटती है वेतन

         

सागर। मध्यप्रदेश में नगरीयनिकाय चुनाव  में सियासी घमासान मचा है। आरोप प्रत्यारोपो का दौर  चल रहा है।राज्यसभा सदस्य और काँग्रेस नेता विवेक तन्खा ने आज सागर में मीडिया से कहा कि सागर और कई जिलों में झुठे मामले दर्ज किए जा रहे है। राजनीतिक दुर्भावना के चलते झूठे मामलों के सेंटर बन गया है।  मैं अभी मध्यप्रदेश में प्रैक्टिस कर रहा होता तो झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों की धज्जियां उड़ा देता ।सागर संभ्रांत लोगों का शहर है यहां सभ्य वातावरण रहना चाहिए।  प्रदेश में अच्छे माहौल को दूषित करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। सीएम शिवराज सिर्फ 15 महीनों के है। काँग्रेस की सरकार आएगी और बदलाव आएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के 20000 झूठे वायदे हैं उनमें से सागर में राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय ना खुल पाना भी शामिल है। मुझे शिवराज सिंह चौहान पर तरस आता है  कि मध्य प्रदेश करोड़ों रुपए के कर्ज में डूबा है ।नगरीय निकायों के लिए विकास कार्य हेतु वे पैसे कहां से देंगे ।देश का परिदृश्य बदल रहा है प्राइवेट सेक्टर के लोग जब आगे आएंगे सब यहां का विकास हो पाएगा।कर्ज लेकर सरकार वेतन बांट रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सागर नगर निगम के विकास के हिस्से की राशि नहीं रोक सकते है।  यदि उन्होंने प्रजातंत्र पर हमले कर इस तरह का अनैतिक कार्य किया तो हम उन्हें न्यायालय में खड़ा कर देंगे। 

ओबीसी मामले में तंखा बोले मानहानि का मामला वापिस नही लूंगा


सांसद और अधिवक्ता विवेक तन्खा ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर जो झूठ फैलाया उसको लेकर मेने सीएम शिवराज सिंह ,प्रदेशाध्यक्ष बी डी शर्मा और नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ़ 10 करोड़ का मानहानि और एक सिविल केस लगाया है । मै कोई समझौता  नही करने वाला।इसे वापिस नही लूंगा। 

उन्होंने सागर शहर के बारे में कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सागर में भी लूट हो रही है। 1600  करोड़ के काम चल रहे है। और दिख कुछ नही रहा।  तालाब की हालत बेहद खराब है।  पिछले 25 वर्षों से यहां भाजपा की सत्ता है ऐसे में उद्योग धंधे ना होना युवाओं को रोजगार के मौके ना मिलना चिंता का विषय है।  जनता और न्याय कांग्रेस के साथ है।  सागर में माहौल बन गया है अब निगम चुनाव में नई इबारत लिखी जाएगी और कांग्रेस जीत हासिल करेगी ।

जनता के टेक्स की राशि है किसी की बपौती नही : प्रदीप जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री

मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा सरकार द्वारा विकास की राशि रोकने के सवाल पर कहा कि जनता जो टैक्स भर्ती है उससे सरकार विकास कार्य करती है। नगरनिगम की अपनी सरकार है । राशि किसी की बपौती नही है जिसे रोका जा सके। वित्त मंत्रालय राशि जारी करता है। जनकल्याणकारी योजनाओं का पैसा  जनता को मिलना उसका हक है कौई खैरात नही । 
पत्रकार वार्ता को पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व विधायक सुनील जैन, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी ने भी संबोधित किया।मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक तथा आभार प्रदर्शन महापौर चुनाव के प्रभारी सुरेंद्र सुहाने ने किया। 
           
Share:

Archive