बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा ने संकल्प पत्र बनाने बुद्धिजीवियों की परिचर्चा आयोजित की★ मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा सागर का विकास मेरी नैतिक जिम्मेदारी ★ भाजपा प्रत्याशी को जनता का लगातार मिल रहा जनसमर्थन

 भाजपा ने संकल्प पत्र बनाने बुद्धिजीवियों की परिचर्चा आयोजित की
★ मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा सागर का विकास मेरी नैतिक जिम्मेदारी 
★ भाजपा प्रत्याशी को जनता का लगातार मिल रहा जनसमर्थन

सागर। भाजपा बुद्धजीवी प्रकोष्ठ ने आज सागर शहर के विभिन्न वर्गों से बुद्धिजीवियों को आमंत्रित करके " हमारे सपनों का सागर- कल आज और कल" विषय पर परिचर्चा आयोजित की। इस परिचर्चा से निकले सुझावों के आधार पर ही सागर के विकास का संकल्प पत्र जारी होगा। परिचर्चा में शहर के बुद्धजीवियों ने बहुत ही विद्वता पूर्ण उपयोगी सुझाव दिए। उपस्थित नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व विधायक शैलेन्द्र जैन ने सुझावों पर अपनी राय रखी और भविष्य के सागर की तस्वीर बताई। कार्यक्रम के आरंभ में शहर की विभूति  पद्मश्री रामसहाय पांडे और रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मध्यप्रदेश की  क्रिकेट  टीम के सदस्य रमीज खान का सभी अतिथियों ने नागरिक अभिनंदन किया। 
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में उपस्थित बुद्धजीवी वर्ग से को महत्व पूर्ण सुझाव देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आप सबके इन महत्वपूर्ण  सुझावों के आधार पर ही भाजपा का सागर के लिए जारी होने वाले संकल्प पत्र बनाया जाएगा। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य सागर को भी विकास और स्वच्छता की इन्हीं ऊंचाईयों पर ले जाना है। सागर के हब्सिली जैसी जगहों पर कचरे के पहाड़ कचरा निष्पादन प्लांट लगाने से खत्म हो गये। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का भी काम चल रहा है। अंडर ग्राउंड सीवर लाइन के बिना शहर की कल्पना भी व्यर्थ है यह कार्य सागर में लगभग हो गया है। 

स्मार्ट सिटी का दिया ब्यौरा

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सागर के स्मार्ट सिटी मिशन की स्थापना से लेकर से अभी तक के विकास कार्यों का क्रम से ब्यौरा देकर सागर की विकास यात्रा के आगे तक के चरणबद्ध कार्यक्रमों को विस्तार से बुद्धिजीवी वर्ग के समक्ष रखा। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यहां नगर निगम के पास विशेषज्ञ अधिकारियों, इंजीनियरों की टेक्निकल टीमों का अभाव था। हमने मध्यप्रदेश के श्रेष्ठ अधिकारी, इंजीनियर्स  लाकर स्तरीय काम शुरू कराए हैं। यदि कहीं निर्माण कार्यों में गड़बड़ियां दिख रही हैं तो उन्हें ठीक कराएंगे। 

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एलीवेटेड कारीडोर का काम द्रुत गति से चल रहा है जिस से शहर की आधी ट्रैफिक समस्या हो जाएगी। इसके 48 में से 30 पिलर बन चुके हैं। इसे बस स्टैंड के पं दीनदयाल चौराहे से आगे जिला अस्पताल और तिली तिराहे तक ले जाने पर भी विचार हो रहा है। लाइटों से सुसज्जित यह एलीवेटेड कारीडोर जब फरवरी महीने में लोकार्पित होगा तो यह प्रदेश का सबसे बड़ा एलीवेटेड कारीडोर होगा। 

जेल होगा शिफ्ट

एक सुझाव आया था कि सागर जेल शहर के मध्य में आ गया है। इसलिए जेल को शहर से बाहर शिफ्ट करेंगे। यह काम हाउसिंग बोर्ड के अंतर्गत आता है इसलिए विभाग का मंत्री होने के नाते हमने सागर जेल का रिडेंसिफिकेशन का प्लान तैयार किया है। इसमें आवासीय भी होगा, कमर्शियल भी होगा और इससे जो पैसा आएगा उससे नई जेल का निर्माण होगा। और लगभग 1 हजार करोड़ रूपए इससे विभाग को बचेगा जो नगर निगम को देने का काम करेंगे। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को तो यह तक पता नहीं है कि विटनरी डिपार्टमेंट के रतौना डेयरी फार्म की सात सौ एकड़ जगह एक वर्ष पूर्व नगर निगम को ट्रांसफर कर दी गई है जिस पर डेयरी विस्थापन किया जाना है। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि डेयरी विस्थापन के टेंडर भी हो गए और आने वाले तीन-चार महीनें के अंदर डेयरी विस्थापन का काम शुरू हो जाएगा। 

मंत्री श्री सिंह ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं इस विभाग का मंत्री होने के नाते आपको ये विश्वास दिलाता हूं कि जब सारे काम पूरे हो जाएंगे तो एक साल के बाद आपको नया सागर देखने मिलेगा। बस स्टेण्ड को पीपीपी मोड में प्लान करके शानदार बनाकर देंगे। नया बस स्टेण्ड भी स्वीकृत हो गया है उसके भी टेंडर लगे हुए हैं और काम भी शुरू हो गया है। 

मंत्री श्री सिंह कहा कि हमारी सरकार ने नई तहसील बनाई है तो पुरानी तहसील की जगह खाली पड़ी है, वहां पर भी हम रिडेंसिफिकेशन कोई वैकल्पिक प्रोजेक्ट ले सकते हैं। पीएचई के डिपो की चार-पांच एकड़ जमीन है जो खाली पड़ी है उस जगह का हम कैसे उपयोग कर सकते हैं इस पर भी हम प्रोजेक्ट तैयार कर रहे है। 

नगरनिगम की सीमा बढाएंगे

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्षो से सागर नगर निगम की सीमा वृद्धि नहीं हुई है इसलिए चुनाव होने के बाद नगर निगम की सीमा वृद्धि करेंगे, जिससे हमें जगह ज्यादा मिल सकें एवं और भी विकास किए जा सकें। आज सागर में जो भी काम चल रहे है। वह नगर निगम को प्रदेश सरकार के दिए पैसे से हो रहा है या स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत जो पैसा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने दिया है उससे हो रहा है। मैं सीधे तौर पर कहता हूं कि इसमें कांग्रेस का कोई रोल नहीं है, कमलनाथ जी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे सवा साल की कांग्रेस सरकार ने सागर के विकास के लिए एक नया पैसा नहीं दिया। मंत्री श्री सिंह ने स्टेट यूनिवर्सिटी के विषय पर कहा कि मुख्यमंत्री जी के साथ मंत्री गोविंद सिंह जी और हम बैठकर स्टेट यूनिवर्सिटी स्वीकृत कराने का प्रयास करेंगे। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सागर की जो एयर स्ट्रिप है उसकी कुल लम्बाई पैंतीस सौ मीटर है, जिसमें केवल 5 सीटर चार्टर प्लेन ही उतर सकता है। उदाहरण देते हुए श्री सिंह ने बताया कि एक बार मध्यप्रदेश शासन के  7 सीटर प्लेन के पायलट ने सागर में प्लेन ले जाने से मना कर दिया था। एयर स्ट्रिप की लम्बाई नहीं बढ़ा सकते क्योंकि आगे की जगह उसके लिए सही नहीं है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि छप्पन सौ मीटर पर घरेलु प्लेन और छयत्तर सौ मीटर पर अंतर्राज्यीय प्लेन लैंड कर सकते हैं। इसलिए हमे इसके लिए नई एयर स्ट्रिप बनानी पड़ेगी, उसका परीक्षण भी चल रहा है। 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इसके अलावा विश्वविद्यालय में बुंदेलखण्ड के छात्रों को 50 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव, वायपास के सर्वे, मेडिकल काॅलेज में सीटों के विस्तार सहित सागर नगर निगम क्षेत्र में होने वाले विकास कार्याें पर प्रकाश डाला। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सागर मेरी जन्मभूमि वह कर्मभूमि है। यहां का विकास मेरी नैतिक जिम्मेदारी है और मैं वायदा करता हूं कि सागर के विकास के लिए बजट की कमी नहीं आने दूंगा। 

सागर का हो रहा नवनिर्माण : गोविंद राजपूत
राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि हम सभी मंत्री दिल्ली और भोपाल में सागर के नाम से जाने जाते हैं और सागर के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि हम बीते कल के सागर से आज के सागर की तुलना करें तो सागर ने क हम सभी के देखते देखते एक बड़े कस्बे से बड़े शहर की यात्रा पूरी की है। उन्होंने कहा कि आलोचकों का एक वर्ग ऐसा है जिसे विकास कार्यों के लिए सागर शहर में खुदाई ,धूल आदि शिकायतें हैं। मैं उन से कहना चाहता हूं कि आप अपना घर भी बनाते हैं तो नींव की खुदाई, प्लिंथ , ईंट, गाया, सीमेंट से थोड़े समय अव्यवस्था रहती है। इसके बाद ही सुंदर घर बनता है जिसमें आप सुखमय जीवन व्यतीत करते हैं। तो यह एक शहर के नवनिर्माण हो रहा है इसमें थोड़े समय के कष्ट सहन करने में क्यों परेशानी होना चाहिए। 
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि शहर के यातायात की समस्या का हल कटरा के स्कूलों की जगहों पर पार्किंग से हो सकता है। लेकिन हर बार कुछ लोग आगे आकर कहते हैं कि हमारे पुरखे वहां पढ़ें हैं इसलिए उसको वैसा ही रहना चाहिए। मेरा कहना है कि आपके पुरखे जिस घर में पैदा हुए,पले बढ़े उसे छोड़कर नया बनवाते समय आपकी यह भावना चली कहां जाती है। मंत्री गोविंद सिंह ने उपस्थित बुद्धजीवी समाज से आव्हान किया कि वे ऐसे विकास विरोधियों और राजनैतिक दलों के बीच समन्वय बैठा कर उन्हें समझाएं ताकि सार्वजनिक उपयोग, मल्टीलेवल पार्किंग, स्मार्ट मार्केट कांप्लेक्स जैसे कामों के लिए शहर में जगह उपलब्ध हो सके।

विवेक तन्खा को नही पता सागर की जानकारी : शेलेन्द्र जैन

विधायक शैलेन्द्र जैन ने सागर विकास परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि कल कांग्रेस के नेता विवेक तनख़ा ने जैसा सागर का घोषणा पत्र जारी किया उससे लगता है कि उन्हें तथा सागर की कांग्रेस को सागर में चल रहे विकास कार्यों की कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में आधे से ज्यादा बिंदु ऐसे शामिल किए हैं जिनके टेंडर हो चुके हैं और काम प्रारंभ हो चुका है। यहां तक कि डेयरी विस्थापन और ट्रांसपोर्ट नगर भी उनके घोषणापत्र में है जिन पर बहुत हद तक अधोसंरचनात्मक काम हो है। विधायक जैन ने कहा कि सागर के लाखा बंजारा तालाब के कतिपय आलोचकों को इस कार्य की डीपीआर का ज्ञान नहीं है। तालाब की डीसिल्टिंग का कार्य 0.9 मीटर ही होना विशेषज्ञों ने तय किया था। तालाब के विभिन्न हिस्सों में 80 प्रतिशत तक डीसिल्टिंग हो चुकी है। नाला ट्रेपिंग, पिचिंग, पाथवेस बाउंड्री वाल के महत्वपूर्ण काम लगभग हो चुके हैं। छह आठ महीनों में हम लाखा बंजारा झील को इतना शानदार बना कर सागर की जनता को सौंप देंगे जो देश की अग्रणी 5या दस झीलों में शुमार की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की जितनी विविधता सागर की स्मार्ट सिटी में शामिल की गई है उतनी देश के किसी अन्य शहर में नहीं की गई। इसका कारण सागर की जनता की निरंतर भागीदारी स्मार्ट सिटी के साथ रही है, उनके सुझाव दिए जाते रहे हैं।

परिचर्चा में सांसद राजबहादुर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, डा सुशील तिवारी, डा सुखदेव मिश्रा, डा अनिल तिवारी, नेवी जैन, अनुराग प्यासी मंच पर थे। कार्यक्रम का संचालन व समन्वय कमलेश बघेल ने आयोजित किया। परिचर्चा में बड़ी संख्या में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रोफेसर, व्याख्याता, अधिवक्ता, शिक्षाविद्, इंजीनियर्स, उद्योगपतियों, व्यापारी समुदाय और  पत्रकारों  ने सक्रिय हिस्सा लिया।

भाजपा प्रत्याशी को जनता का लगातार मिल रहा जनसमर्थन

महापौर की भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने विधायक शैलेन्द्र जैन के साथ केशवगंज वार्ड, कृष्णगंज वार्ड, के मतदातओं से जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी का मतदाताओं द्वारा जगह-जगह पुष्पमाला पहनाकर आत्मीयता के साथ स्वागत किया जा रहा है, भाजपा प्रत्याशी को जनसंपर्क के दौरान लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने जनसंपर्क करते हुये मतदाताओं से कहा कि भाजपा की केन्द्र एवं मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग से आज सागर में हजारों करोड़ रूपये की राशि से विकास कार्यों को कराया जा रहा है। आज सागर को स्वच्छ, सुन्दर एवं पूर्ण विकसित बनाने के लिये सही दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे निश्चित रूप से सागर आने वाले समूचे में एक महानगर का आकार लेगा। 

आप सभी मतदाता सागर के विकास के लिये नगर सरकार की बागडोर सही हाथों में सौंपकर सागर के विकास को निरंतर जारी बनाये रखे भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी महापौर बनने के बाद भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से सागर का संपूर्ण विकास करायेंगी। उन्होंनें समस्त मतदाताओं से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। 

कांग्रेस महापौर का चुनाव जीतकर विकास के लिये पैसा कहां से लायेगी:- सांसद राज बहादुर सिंह

केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कांग्रेस महापौर का चुनाव जीतकर पैसा कहा से लायेगी। सागर का संपूर्ण विकास केन्द्र और प्रदेश सरकार के सहयोग के बिना संभव नहीं है। आप सभी मतदाता भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनायें, तभी सागर का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी भाजपा की केन्द्रएवं प्रदेश सरकार के साथ ही जिले के तीन मंत्रियों का सहयोग लेकर सागर के विकास के लिये मील का पत्थर सिद्ध होगी और सागर स्वच्छ सुंदर पूर्ण विकसित महानगर की दिशा में आगे बढ़ेगा। आप सभी मतदाता भाजपा को विजयी बनाकर विकास का रास्ता तय करें।

जल भराव की समस्या से सागर होगा मुक्त:- सागर विधायक शैलेन्द्र जैन

सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क करते हुये मतदाताओं से कहा कि, पहाड़ों के बीच बसे सागर शहर की जनता वर्षों से बारिश के मौसम में जल भराव की समस्या से जूझती आ रही है। विकास की बात करने वाली कांग्रेस ने पचास वर्ष तक शासन किया, लेकिन इस समस्या से निजात दिलानेके बारे में कभी नहीं सोचा। केन्द्र एवं राज्य में भाजपा सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। अब शीघ्र ही शहर के वाशिंदों को जल भराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। इसके लिये सीवरेज, स्टार्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क पर तेजी से कार्य 299.10 करोड़ की लागत से चल रहा है। वर्ष 23 की बारिश में लोगों को जल भराव की समस्या से निजात मिल जायेगी। 

             उन्होंनें कहा कि भाजपा शहर के विकास के लिये हमेशा समर्पित और प्रतिबद्ध रही है। भाजपा की विकास परक सोच एवं जनमानस को समस्याओं से निजात दिलाने के लिये शहर में करोड़ों की लागत से विकास कार्य किये जा रहें हैैं, जो शीघ्र ही मूर्त रूप लेने वाले हैं। उन्होंनें कहा कि कांग्रेस के पचास वर्ष के शासन में नागरिकों की समस्याओं को नजरअंदाज किया। इसी का परिणाम है कि कांग्रेस शिखर से शून्य की ओर बढ़ रही है और भाजपा जनता के आशीर्वाद से आगे बढ़ रही है। उन्होंनें कहा कि सागर की मुख्य समस्या बारिश में जगह-जगह जल भराव एवं सड़कें जाम होने की समस्या पर चर्चा करते हुये कहा कि शहर पहाड़ी क्षेत्र में है और निचले वार्ड बारिश में जलमग्न हो जाते हैं। लोगों का घर से निकलना दूभर हो जाता है। जनमानस की इस समस्या को कांग्रेस ने हमेशा नजद अंदाज किया, लेकिन केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने एवं प्रदेश में शिवराज के नेतृत्व में शहरों के विकास कार्याें को गति मिली। सागर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इसके तहत शहर की जनता को बारिश में निचले वार्डों एवं मुख्य सड़कों पर होने वाले जल भराव की समस्या से निजात मिलने वाली है। उन्होंनें कहा कि जल भराव की समस्या से निजात के लिये 67.07 करोड़ की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क पर काम तेजी से चल रहा है और अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है।

 3 जुलाई को राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि 

भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को एवं सागर के सभी भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिये राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि आज 3 जुलाई को सागर में दोपहर 12 बजे से मोतीनगर चौराहा, पद्माकर ऑडिटोरियम में वाल्मीकि समाज के सम्मेलन को संबोधित करेंगी एवं विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क करेंगी।

मुस्लिम समाज का  सम्मेलन 3 जुलाई को
आगामी नगरीय निकाय चुनाव में मुस्लिम मतदाता ज्यादा से ज़्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान करे इसको लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी अजमेरी राइन की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित की गई ।जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय  किया गया कि रविवार 03 जुलाई को दोपहर 1 बजे से तुलसीनगर वार्ड(मोमिन पूरा) में जहाँ हॉल ही में सीएम शिवराज सिंह की सभा हुई थी वहां पर मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय भूपेंद्र सिंह के विशिष्ट आतिथ्य , सांसद श्री राजबहादुर सिंह , नगर विधायक माननीय शैलेन्द्र जैन जी और भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के मुख्यातिथ्य एवं भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की उपस्थिति में मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में जफर कमानी , सुहैल खान , आरिफ नगीना, पूर्व पार्षद मुबीन मकरानी , रफ़ीक़ खान , नासिर मकरानी , जाकिर बाबा , हाजी उस्मान ताज , हमीद मकरानी , सईद अंसारी , इस्लाम राइन , अप्पू भाईजान सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के कई सदस्य शामिल रहे ।

भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान आज 3 जुलाई को

 जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने बताया कि आज 3 जुलाई को एक साथ सागर के सभी वार्डों के भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुँचकर महाजनसंपर्क में शामिल होकर भाजपा को विजयी बनाने का मतदाताओं से जनसंपर्क करेगें। भाजपा चुनाव मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने बताया कि महाजनसंपर्क में भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होगें, वह निम्नानुसार हैं - भगवान सबनानी प्रदेश महामंत्री भाजपा, अरविंद सिंह भदौरिया प्रभारी, मंत्री गोपाल भार्गव, गोविंद सिंह राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, प्रभुदयाल पटैल, लता वानखेड़े, आशीष दुबे,गौरव सीरोठिया, शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा के प्रमुख नेता 3 जुलाई को वार्डों में पहुँचकर महाजनसंपर्क अभियान में शामिल होकर प्रभावी रूप से सफल बनायेगे।
मध्यप्रदेश रणजीत ट्राफी में खेलने वाले अक्षत रघुवंशी का भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने किया अभिनंदन

 मध्यप्रदेश रणजीत ट्राफी में सागर के अक्षत रघुवंशी नवयुवक खेल में खेलने पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ ने आज धर्मश्री स्थित पार्टी कार्यालय में सम्मान कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि, हमारे सागर का गौरव देश के अंदर बढ़ाने वाले आज इसलिये सम्मान किया जा रहा है। आप सभी नवयुवक खेल की विभिन्न विधाओं में भाग लेकर सागर का नाम रोशन करें। आप के लिये भारतीय जनता पार्टी हर संभव मदद करने के लिये तैयार है। उन्होंनें कहा कि पिछली सरकारों में खेल बजट का कम प्रावधान रहता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये खेल बजट को कई गुना बढाकर लगभग 500 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। आप सभी बढ़-चढकर खेलकर, खेल प्रकोष्ठ का नाम रोशन करें, तत्पश्चात सागर के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि, हम सब को गौरव का विषय है कि हमारे सागर का गौरव अक्षत रघुवंशी ने पूरे देश के अंदर सागर सहित मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। पहली बार अक्षत रघुवंशी ने मध्यप्रदेश से रणजीत ट्राफी में शामिल होकर सागर का नाम रोशन किया है। आप सभी खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में ऐसे ही नाम रोशन करें। उन्होंनें कहा कि  भाजपा सरकार चाहती है कि हमारे नवयुवक खेल के क्षेत्र में भारत का दुनिया में नाम रोशन करें। इसके लिये भारतीय जनता पार्टी सरकार आप सभी को प्रोत्साहन देने के लिये सक्रियता से कार्य कर रही है। तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने कहा कि अक्षत रघुवंशी ने सागर का नाम रोशन करते हुये सागर सहित मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने रणजीत ट्राफी में खेलने के लिये जुनून सदैव बना रखा है, जिस कारण उन्हें सफलता मिली। आप सभी नौजवान साथी जुनून के साथ खेलें, आप सभी को भी निश्चित ही सफलता मिलेगी। तत्पश्चात् डॉ. के. एस पित्रे ने कहा कि रणजीत ट्राफी में मध्यप्रदेश सागर से पहली बार ट्राफी जीती है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विनोद प्रजापति एवं आभार भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विवेक सोदिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, लक्ष्मण सिंह, नेवी जैन, श्याम तिवारी, रीतेश मिश्रा, विनोद प्रजापति, विवेक सोदिया, राजकुमार प्रजापति, आलोक राजपूत सहित बड़ी संख्या में खेल विधा के क्षेत्र में खेलने वाले नौजवान उपस्थित रहे।

सागर के विकास को एक मिशन मानकर काम किया श्री अभय दरे

सागर सागर नगर निगम के पूर्व महापौर श्री अभय दरे ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहां कि सागर शहर विकास में महापौर कार्यकाल में पिछले 5 वर्ष के (मेरे कार्यकाल) में किये गए विकास कार्य उनमें स्मार्ट सिटी में सागर का चयन, कचरा गाड़ी की शुरूआत , राह्गीरी की सफलता के बाद शहर के बीचो बीच 9 एकड़ में फैले अटल पार्क का निर्माण कराया गया एस पार्क को अम्बेडकर वार्ड में तैयार किया जाना था जिस का स्थान परिवर्तन किया गया यह शहर का सबसे बड़ा पार्क है|
इसके साथ ही  200 सीटर आडिटोरियम का स्थान बदलकर मोती नगर चौराहे पर तैयार किया गया शहर का सबसे बड़ा 700 सीटर आडिटोरियम है । पिछले  10 साल से लम्बित और नगर निगम के खाते में जमा 600000/- कि राशी का उपयोग कर अटल पार्क अन्दर स्विंग पुल का निर्माण कराया गया| भारत मिशन स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश में सागर को 23 वी रैंक मिली उपराष्ट्रपति वंकैया नायडू ने पूर्व महापौर श्री अभय जी को सम्मानित किया| गढ़पहरा भैसा मै शुरू किये गए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के बीचो बीच बाघराज मंदिर के पास योजना का निर्माण कराया गया और हितग्राहियो को चाबियाँ भी सौपी गयी| पंडित दीनदयाल काम्प्लेक्स, शॉपिंग माल का निर्माण , सीवरेज योजना का काम , टाटा प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवाया , 450 निगम कर्मियों का नियमितीकरण किया गया । 
पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री  गौरव सिरोठिया ने चुनाव के संबंध में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया
पत्रकार वार्ता में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया प्रदीप राजोरिया लक्ष्मण सिंह राजेश सैनी बाल किशन सोनी अंशुल सिंह परिहार उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive