बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

विश्व के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में डॉ. गौर विश्वविद्यालय के छः शिक्षक

विश्व के सर्वश्रेष्ठ  वैज्ञानिकों की सूची में डॉ. गौर विश्वविद्यालय के छः शिक्षक 

सागर. डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के छह शिक्षकों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ 02 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है. स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका और एल्सिवियर पब्लिशर्स द्वारा दुनियाभर के लगभग 1 करोड़ वैज्ञानिकों की सूची में से 02 प्रतिशत सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची जारी की गई है जिसमें डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के छह शिक्षक शामिल हैं. इस सूची में फार्मेसी विभाग के सेवानिवृत्त प्रो. एस.पी. व्यास, प्रो. एन. के. जैन, माइक्रोबायोलोजी विभाग के प्रो. नवीन कानगो, वनस्पति विज्ञान के प्रो. एम एल. खान, डॉ. अश्विनी कुमार, रसायन शास्त्र विभाग के डॉ. विमलेश चंद्रा (वर्तमान में गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय में कार्यरत) के नाम हैं.  
इस सूची के अनुसार विज्ञान के 22 क्षेत्रों और 176 उपक्षेत्रों से संबंधित वैज्ञानिकों का डाटाबेस तैयार किया गया जिसमें उन वैज्ञानिकों को शामिल किया गया जिनके साल भार में कम से कम पांच शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं. इस रिसर्च में साइटेशन की स्टैण्डर्ड डाईज्ड इन्फोर्मेशन एवं इंडेक्स, को-ऑथरशिप को आदि को ध्यान में रखते हुए सूची को तैयार किया गया है. एल्सिवियर प्रकाशन एवं स्कोपस विश्व स्तर के साईंटेशन डेटाबेस का रख रखाव करते हैं और यह शोध की गुणवत्ता को प्रमाणित करने वाली विश्व स्तर की मानक संस्थाएं हैं. यह सूची 01 सितंबर 2022 तक के डेटाबेस के आधार पर जारी की गई है. 
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने शिक्षकों की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं. 
प्रो. नवीन कानगो
प्रो. नवीन कानगो माइक्रोबायोलोजी के विभागाध्यक्ष एवं अकादमिक अफेयर्स के निदेशक हैं. हैं और इनका शोध कार्य सूक्ष्म जैवीय एन्जाइम्स का स्वास्थ्यवर्धक प्री-बायोटिक, बायो-एथेनोल एवं एंटीकैंसर दवा बनाने पर आधारित है. इसके अंतर्गत सूक्ष्मजीवों से फर्मेंटेशन द्वारा एन्जाइम्स का निर्माण किया जाता है.  

डॉ. अश्विनी कुमार
डॉ. अश्विनी विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक हैं. इनका शोधकार्य पौधों की उत्पादकता को बढ़ाने एवं हानिकारक पेस्टिसाइड के दुष्प्रभाव को कम करने के वैज्ञानिक फार्मूले को तैयार करने पर चल रहा है. इनका नाम इस सूची में लगातार तीसरी बार शामिल हुआ है.
प्रो. एम. एल. खान
विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं. इनका शोध कार्य पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण एवं वानिकी से संबंधित है. इनके निर्देशन में मध्य प्रदेश की जैव विविधता से जुड़ी तीन शोध परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है. 

Share:

युवा उत्सव आयोजन: कन्या भ्रूण हत्या पर नाटक द्वारा छात्राओं ने दिया सन्देश

युवा उत्सव आयोजन: कन्या भ्रूण हत्या पर नाटक द्वारा छात्राओं ने दिया सन्देश


सागर 12.10.2022: शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय, सागर में आयोजित युवा उत्सव 2022-23 में छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित एकांकी में अपने जीवंत अभिनव से दर्शकों में जोश भरा। चित्रकला प्रतियोगिता प्रातः 08ः30 बजे से प्रारम्भ हुई। इस प्रतियोगिता में डॉ. दीपा खटीक के संयोजन में 16 छात्राओं ने विश्व प्रकृति दिवस पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उत्कृष्टत चित्र उकेरे। मिमिक्री प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. रश्मि दुबे ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए अभिनय करवाया। इसमें छात्राओं ने संदेश दिया कि विदेश में गए बच्चों के माता पिता किस पीड़ा में जीवन व्यतीत करते हैं। मूक अभिनय एवं हास्य नाटिक डॉ. बिन्दु श्रीवास्तव के संयोजन में सम्पन्न हुई। इन दोनों विधाओं में छात्राओं ने अपने अभिनय से सबको मंत्रमुग्ध किया। दोपहर 02ः00 बजे से प्रश्न मंत्र संपन्न हुआ। इसमें छात्राओं ने उनसे पूछे गए प्रश्नों के अपने ज्ञान के बल पर उत्तर दिए। इसी प्रकार कार्टूर्निंग दोपहर 03ः30 बजे से संपन्न हुई। प्रश्न मंच एवं कार्टूनिंग के संयोजक श्री राजकुमार अहिरवार एवं डॉ. अंशु सोनी रहे। 

दिनांक 11.़10.2022 को आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किये गये

क्र. विधा प्रथम द्वितीय तृतीय
1 रंगोली नाम - रश्मि अहिरवार
कक्षा - एमएससी तृतीय सेमेस्टर भौतिक 
मो. नं. - 8959724955 नाम - शालिनी सेन
कक्षा - बीए द्वितीय वर्ष
मो. नं. - 9303378535 नाम - रीना अहिरवार
कक्षा - बीएससी तृतीय वर्ष 
मो. नं. - 9301886008
2 वक्तृता नाम - कु. हेमा सेंगर
कक्षा - एमए तृतीय सेमेस्टर अंग्रेजी
मो. नं. - 9144541999 नाम - कु. अंजनी श्रीवास्तव
कक्षा - एमए तृतीय सेमेस्टर
मो. नं. - 9144986395 नाम - कु. प्राची जैन
कक्षा - बीएससी तृतीय वर्ष 
मो. नं. - 8305802512
3 वाद-विवाद पक्ष नाम - कु. प्राची जैन
कक्षा - बीएससी तृतीय वर्ष 
मो. नं. - 8305802512 नाम - कु. प्रेरणा सिरवानी
कक्षा - बीए द्वितीय वर्ष
मो. नं. - 8463802534 नाम - कु. अंजनी श्रीवास्तव
कक्षा - एमए तृतीय सेमेस्टर
मो. नं. - 9144986395
वाद-विवाद विपक्ष नाम - कु. कुमकुम जैन
कक्षा - एमए तृतीय सेमेस्टर भूगोल
मो. नं. - 7089034709 नाम - कु. हेमा सेंगर
कक्षा - एमए तृतीय सेमेस्टर अंग्रेजी
मो. नं. - 9144541999 नाम - कु. काजल पटेल
कक्षा - बीएससी तृतीय वर्ष 
मो. नं. - 9098963592
4 एकल गायन शास्त्रीय नाम - ऐश्वर्या दुबे
कक्षा - बीए प्रथम वर्ष 
मो. नं. - 9589587131 नाम - आस्था लहरिया
कक्षा - बीए तृतीय वर्ष 
मो. नं. - 9340894300 नाम - रूचि चौबे 
कक्षा - बीए तृतीय वर्ष 
मो. नं. - 8817464371
5 समूह गायन भारतीय नाम - रूचि चौबे एवं समूह
कक्षा - बीए तृतीय वर्ष 
मो. नं. - 8817464371 नाम - वैष्णवी रजक एवं समूह
कक्षा - बीएससी द्वितीय वर्ष 
मो. नं. - 9171624126 नाम - मयूरी यादव एवं समूह
कक्षा - बीकॉम तृतीय वर्ष 
मो. नं. - 9301716593
6 एकल गायन पाश्चात्य नाम - तृप्ति यादव
कक्षा - बीए तृतीय वर्ष 
मो. नं. - 7489770627 नाम - हर्षिता खटीक 
कक्षा - बीए तृतीय वर्ष 
मो. नं. - 9109524624 नाम - अमरीन खान
कक्षा - एमएससी प्रथम सेमेस्टर 
मो. नं. - 7999939639
7 समूह गायन पाश्चात्य नाम - तृप्ति यादव एवं समूह
कक्षा - बीए तृतीय वर्ष 
मो. नं. - 7489770627 नाम - संगीता जाटव एवं समूह
कक्षा - बीएससी तृतीय वर्ष 
मो. नं. - 9893794278 -
8 एकल वादन नानपरकुशन नाम - आस्था लहरिया
कक्षा - बीए तृतीय वर्ष 
मो. नं. - 9340894300 नाम - आयुषी कुशवाहा 
कक्षा - एमए प्रथम सेमेस्टर 
मो. नं. - 8349739911 -
9 एकल वादन परकुशन नाम - रूचि चौबे 
कक्षा - बीए तृतीय वर्ष 
मो. नं. - 8817464371 - -



Share:

SAGAR: तीन नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय, पीठासीन अधिकारी नियुक्त

SAGAR: तीन नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय, पीठासीन अधिकारी नियुक्त


सागर 12 अक्टूबर 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने नगर पालिका परिषद खुरई एवं गढ़ाकोटा तथा नगर परिषद कर्रापुर के निर्वाचन के पश्चात प्रथम सम्मिलन की अध्यक्षता एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति की है। नगर पालिका खुरई के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खुरई, नगर पालिका परिषद गढाकोटा के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गढाकोटा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। कर्रापुर नगर परिषद के लिए तहसीलदार, सागर को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। खुरई नगर पालिका परिषद का सम्मिलन एवं निर्वाचन 15 अक्टूबर , गढ़ाकोटा नगर पालिका परिषद तथा कर्रापुर नगर परिषद का सम्मिलन एवं निर्वाचन 17 अक्टूबर को होगा। सम्मिलन व निर्वाचन की कार्यवाही तीनों परिषद में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी।
                                   
Share:

SAGAR : सस्ते लोन के झांसे में नहीं आने की अपील की प्रशासन ने

SAGAR : सस्ते लोन के झांसे में नहीं आने की अपील की प्रशासन ने


सागर 12 अक्टूबर 2022।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से असामान्य रूप से रिटर्न या सस्ते लोन देने वाली गैर-वित्तीय संस्थाओं के प्रति सावधान और सचेत रहने का आग्रह किया है। आम नागरिकों से ऐसी संस्थाओं के पंजीयन के प्रति जागरूक रहने एवं उनकी प्रमाणिकता के संबंध में पहले जाँच पड़ताल करने की अपील की गयी है। उल्लेखनीय है की लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले भी सामने आए है। 
ऐसी संस्थाओं के जमाकर्ताओं के लिये जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा। सभी संबधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे समय-समय पर ऐसी संस्थाओं में जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण अधिनियम और अनियमित जमा प्रतिबंध अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
जमाकर्ताओं और आम जनता और सरकार के बीच परस्पर विश्वास बनाने रखने के लिये दोषी संस्थाओं पर सख्ती बरतते हुए कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिये गये हैं।
                                          
Share:

अग्निवीर भर्ती रैली : शरीर लंबाई बढ़ाने के चक्कर में पकड़े गए युवा ◾लगाई बालो में बिग और पैरो में लकड़ी

अग्निवीर भर्ती रैली : शरीर लंबाई बढ़ाने के चक्कर में पकड़े गए युवा 
◾लगाई बालो में बिग और पैरो में लकड़ी


सागर 12 अक्टूबर 2022
सागर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली परीक्षा में चयनित होने के लिए कुछ युवा अभ्यार्थी शरीर से छेड़छाड़ कर अपनी लंबाई बढ़ाने के चक्कर में पकड़े गए। उनको रैली से तत्काल बाहर किया गया। कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि कुछ छात्र अपनी लंबाई बढ़ाने के चक्कर में अपने बालों पर अतिरिक्त बाल लगाना एवं पैर के नीचे अतिरिक्त सामान लगाकर लंबाई बढ़ाने पर परीक्षण के दौरान पकड़े गए, जिनको तत्काल रैली से बाहर किया गया। कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि आज 162 अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी किए। उन्होंने बताया कि अभी तक जो परीक्षार्थी चयनित हुए हैं, उनको भोपाल एवं जबलपुर आर्मी अस्पताल अंतिम चिकित्सा परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा परीक्षण नहीं करवाया जाता। जबलपुर एवं भोपाल में विशेषज्ञों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा ।




अग्निवीर भर्ती रैली सुचारू रूप से आज छटवे दिन भी जारी रही। कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा 6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक संचालित की जा रही है जिसमें 14 जिलो के लगभग 73000 युवा अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं ।उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्री दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक के मार्गदर्शन में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन सुचारू एवं शांति पूर्वक हो रहा है ।
उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती रैली प्रतिदिन रात्रि 12ः00 बजे के बाद से प्रारंभ होती है जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर जिला रोजगार अधिकारी श्री एमके नागवंशी, श्रीमती अंगूरी ठाकुर एवं रामबाबू यादव लगातार रैली में उपस्थित होकर आवश्यक जरूरतों को पूरा करा रहे हैं।




उन्होंने बताया कि रैली में सफल होने वाले युवा अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जा रहे हैं। इनकी परीक्षा 15 जनवरी 2023 को ग्वालियर में आयोजित होगी।
 अग्निवीर भर्ती रैली में 13 अक्टूबर को मुरैना के 3684 एवं  छतरपुर  के  2794 कुल 6478 युवा अभ्यर्थी भाग लेंगे । कर्नल श्री संतोष कुमार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली परीक्षा में सोमवार को ही 162 से ज्यादा चयनित युवा अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र प्रदान किए गए।
                             

Share:

महापौर के प्रयासों से टाटा पेयजल परियोजना के लिए कैंट प्रशासन से मंजूरी

महापौर के प्रयासों से टाटा पेयजल परियोजना के लिए  कैंट प्रशासन से मंजूरी

सागर। 12 अक्टूबर /नगर निगम/ सागर  नगर निगम की 24×7 पेयजल योजना के तहत शहर में टाटा परियोजना के द्वारा 3 टंकियों तथा एक ब्रेक प्रेशर टैंक का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें विश्वविद्यालय परिसर, मोतीनगर पर  क्रमश 3500 किलो लीटर 900 किलो लीटर क्षमता की टंकियां निर्मित हो रही हैं। साथ ही शनिचरी क्षेत्र में केंट प्रशासन की भूमि होने के कारण लगभग 3 वर्षो से टंकी निर्माण हेतु प्रशासन की स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद महापौर श्रीमती संगीता डॉक्टर सुशील तिवारी एवं नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला के प्रयासों से सेना मुख्यालय दिल्ली द्वारा टंकी निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होने से शनिचरी पानी की टंकी के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस टंकी के निर्माण से शुक्रवारी, शनिचरी सहित 12 वार्डों के नागरिकों को 24 घंटे सातों दिन पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती संगीता डॉक्टर सुशील तिवारी ने टाटा द्वारा प्रोजेक्ट में देरी के कारण इस विषय को अपने संज्ञान में लेकर टाटा प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, साथ ही केंट प्रशासन की स्वीकृति ना मिलने के कारण पिछले 3 वर्षों से प्रोजेक्ट के कार्य में विलंब हो रहा था। जिसपर महापौर ने संबंधित विभाग एमपीयूडीसी एवं टाटा कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने की निर्देश दिए थे।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी  ने बताया कि कैंट प्रशासन द्वारा इस टंकी के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, यह टंकी 2400 किलो लीटर क्षमता की बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त राजघाट से आने वाले पानी के प्रेशर को नॉर्मल करने के उद्देश्य से 800 किलो लीटर क्षमता का ब्रेक प्रेशर टैंक बनाया जा रहा है।
Share:

महापौर ने किया रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश

महापौर ने किया रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के  निर्देश


सागर। नगर निगम महापौर श्रीमती संगीता डॉ. सुशील तिवारी ने मोतीनगर थाने के सामने से भूतेष्वर मंदिर होते हुये भाग्योगदय अस्पताल के सामने तक निर्माण सी.सी रोड का स्थल निरीक्षण कर इंजीनियरों को निर्देश दिये कि वे निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करते रहे ताकि कार्य गुणवत्ता पूर्ण और शीघ्रता से हो।
उन्होंने रोड के बीच कही-कही बनाये गये सीवर के चेम्बरों को रोड लेविल के अनुसार ना बनाये जाने पर कंपनी के अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें् ठीक कराने व आगे से काम करने समय संबंधित साइड इंजीनियर को साथ रखने के भी निर्देश दिये।


ज्ञातव्य हो कि लगभग डेढ़ किलो मीटर लम्बी व 7 मीटर चौडी इस रोड के निर्माण हो जाने से मोतीनगर तिगड्डा से भाग्योदय खुरई रोड तक पहुंचने में आसानी के साथ समय की बचत होगी तथा भगवानगंज रोड पर भी यातायात का दवाब कम होगा।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य  विनोद तिवारी, शैलेष केशरवानी, धर्मेन्द्र  गुड्डा खटीक, पार्षद श्रीमती रानी अहिरवार पूर्व पार्षद श्री नरेश यादव के साथ अन्य् वार्डवासी उपस्थित थे।
Share:

बेहतर कार्य के लिए EOW सागर की इंस्पेक्टर उमा आर्य को मिलेगा , पुलिस अवार्ड " डी जी कमेण्डेशन डिस्क " एवं प्रशस्ति पत्र

बेहतर कार्य के लिए EOW सागर की इंस्पेक्टर उमा आर्य को मिलेगा , पुलिस अवार्ड " डी जी कमेण्डेशन डिस्क " एवं प्रशस्ति पत्र


सागर। बेहतर कार्य के लिए EOW सागर की इंस्पेक्टर उमा आर्य को पुलिस का अवार्ड " डी जी कमेण्डेशन डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र मिलेगा। यह एवार्ड EOW की टीम को मिला है । इसमें सागर से उमा आर्य है।  इस आशय की जानकारी EOW  भोपाल ने जारी की है। 
जिसके अनुसार महानिदेशक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मoप्रo भोपाल को प्रकोष्ठ में पदस्थ समस्त स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों को वर्ष मे 02 बार 9-9 (कुल 18) महानिदेशक "कमेण्डेशन डिस्क" एवं "प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाने की अनुमति प्रदान की गई है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मुख्यालय एवं क्षेत्रीय इकाईयों में पदस्थ निम्नांकित अधिकारियों को उत्कृष्ट पर्यवेक्षण, उत्तम रूप से केस डायरी का संधारण, श्रेष्ठ स्तर की विवेचना, जटिल एवं संवेदनशील समयबद्ध प्रकरणों का निराकरण अल्प समयावधि में पूर्ण करने तथा अति उत्तम स्वरूप में अभिलेख संधारित करने के लिये उन्हें वर्ष 2022 (माह जनवरी 2022 से जून 2022 ) हेतु महानिदेशक "कमेण्डेशन डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
ये है सूची

Share:

Archive