बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा सरकार द्वारा किए गए कामों का इनाम है आपका आशीर्वादः गोपाल भार्गव▪️जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत

भाजपा सरकार द्वारा किए गए कामों का इनाम है आपका आशीर्वादः गोपाल भार्गव
▪️जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत

तीनबत्ती न्यूज :20 सितम्बर,2023
सागर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार आजादी के अमृतकाल में भारत को विश्वगुरु के आसन पर प्रतिष्ठित करने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है। देश पहले से ज्यादा सुरक्षित और शक्तिशाली हुआ है। जी-20 सम्मेलन के दौरान सारी दुनिया ने वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव को महसूस किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। मित्रो, दुनिया में भारत का यह सम्मान बना रहे, इसके लिए देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार होना जरूरी है। मैं इस यात्रा के माध्यम से भारत के मान-सम्मान के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। यह बात उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सागर के बंडा में जन सभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री गोपाल भार्गव व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया। 


भाजपा सरकारों ने बदली देश-प्रदेश की तस्वीर
सभा को संबोधित करते हुए श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले तक बैंकों में महिलाओं के खाते नहीं होते थे। भाजपा सरकार ने न सिर्फ खाते खुलवाए, बल्कि उन खातों में पैसे भी डाले। कांग्रेस के शासन काल बीमारियों के टीके आने में सालों लग जाते थे और उसके बाद भी लोग टीका लगवाने से डरते थे। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते राम मंदिर का निर्माण कठिन लगने लगा था। जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने पर रोक थी।  लेकिन कोरोना काल में जिस तरह भारतीय वैज्ञानिकों ने टीकों का विकास किया और जिस तरीके से ये टीके पूरे देश को लगाए गए, उसने दुनिया को भारत के प्रति धारणा बदलने पर विवश कर दिया है। राम मंदिर निर्माण के लिए रास्ते खोलने का काम हो या कावड़ यात्रा पर सरकारी हेलिकॉप्टर से फूल बरसाने का काम हो, भाजपा की सरकारों ने ही किया है। आज श्रीनगर के लालचौक पर शान से तिरंगा फहराता है। श्री सिंह ने कहा कि एक समय था जब कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने वाले आतंकिया का जनाजा निकलता था। लेकिन अब उन्हें गोली मारकर वहीं जमीन में दफना दिया जाता है। 

भाजपा को वोट दें तो होगा विकास, कांग्रेस को देंगे तो बढ़ेगा भ्रष्टाचार

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसी वर्ग या समुदाय के साथ कभी भेदभाव नहीं किया। आप जब भी भारतीय जनता पार्टी को वोट देते हैं, तो देश में विकास होता है, राम मंदिर के निर्माण जैसे काम होते हैं। लेकिन कांग्रेस अब तक देश को लूटती रही है। आप जब भी कांग्रेस को वोट देंगे तो उससे भ्रष्टाचार ही बढ़ेगा। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकताओं की पार्टी है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत से पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करता है। प्रत्याशी जो भी हो, लेकिन अगर वो जीतता है तो जीत कार्यकर्ता की मानी जाती है। उन्होंने कहा कि आज की ये सभा पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण की प्रतीक बन गई है, जहां बरसते पानी में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए हैं। 



भाजपा सरकारों के कामों का इनाम लेने आई हैं जन आशीर्वाद यात्राः गोपाल भार्गव

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने हर क्षेत्र में विकास किया है। सड़कें हों, बिजली-पानी की उपलब्धता हो या कृषि की स्थिति सुधारने के लिए उठाए गए कदम हों, भाजपा सरकार ने सभी के लिए प्रभावी काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्राएं इन्हीं कामों का इनाम लेने आ रही हैं, आशीर्वाद लेने आ रही हैं।  
*भाजपा सरकार की योजनाओं से आया जीवन में बदलाव*
श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि सागर से बंडा तक फोरलेन सड़कें बन रही हैं। सभी गांवों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है, जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। कांग्रेस की सरकार थी तो कई-कई दिनों तक बिजली नहीं आती थी। आज भाजपा के शासनकाल में बिजली आपूर्ति बढ़ी है। लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाओं से हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर में काफ़ी सुधार हुआ है। श्री भार्गव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आप कमल को आशीर्वाद दें और 2024 में मोदी जी को आशीर्वाद देकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं, देश का गौरव बढ़ाएं। सभा के दौरान स्थानीय भाजपा प्रत्याशी श्री वीरेंद्र सिंह, श्री जाहर सिंह, श्री विवेकराज कुकरेले, श्री महेन्द्र जैन, मंडल अध्यक्ष श्री विवेक मिश्रा, श्री नीतेश जैन, श्री काशीराम यादव सहित जिला पदाधिकारी मंचासीन रहे। 



यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। कुछ स्थानों पर लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। यात्रा शाहपुर में पहुंची जहां स्थानीय कार्यकताओं और आमजनों ने जन आशीर्वाद यात्रा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत के उपरान्त शाहपुर में रोड़ शो का भी आयोजन हुआ। रथसभा में मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि शाहपुर में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, जिसे भाजपा सरकार ने विकास कर शाहपुर में पक्की सीमेंट और डमाल की रोड बना कर गांव से गांव को जोड़ने का काम किया है। सरकार ने आप सभी के सुख दुख में आपका साथ दिया है। इसलिए देश और प्रदेश के विकास के लिए आप हमें आशीर्वाद दें। यात्रा के दौरान भाजपा के युवा साथी अपनी अपनी मोटर साइकिलों से साथ साथ चलते रहे।
Share:

SAGAR:आकाशीय बिजली गिरने से दो बालिकाओं की मौत:एक झुलसी

SAGAR:आकाशीय बिजली गिरने से दो बालिकाओं की मौत:एक झुलसी

तीनबत्ती न्यूज : 20 सितम्बर 2023
सागर  : सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। एक झुलसी है। घटनाक्रम सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। वहीं शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार पामाखेड़ी से करीब 31 मजदूर गांव के पास खेत में फसल काटने के लिए गए थे। वे खेत में काम करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। उनके साथ सुहानी पुत्री मनोहर अहिरवार, नमिता पुत्री बेनी अहिरवार और विनीता अहिरवार थी।


 ढाई किमी दूर अचानक गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए बालिकाएं पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी। जिसकी चपेट में आने से सुहानी और नमिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विनीता झुलसी है। घटना देख आसपास मौजूद मजदूरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। वहीं घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। गांव के महेंद्र ने  बताया कि 31 लोग खेत में काम करने के लिए गए थे। पामाखेड़ी से करीब ढाई किमी दूर अचानक बारिश होने लगी । जिससे सभी लोग पेड़ के नीचे खेड़ हो गए। सुहानी, नमिता और विनीता थोड़ी पीछे थी तो वह पीछे लगे पेड़ के नीचे खड़ी थी। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे सुहानी और नमिता की मौके पर ही मौत हो गई।


Share:

SAGAR : छात्र की मौत :नाराज ग्रामीणों ने लगाई बस में आग ,शव रखकर किया चक्काजाम

SAGAR : छात्र की मौत :नाराज ग्रामीणों ने लगाई बस में आग ,शव रखकर किया चक्काजाम

तीनबर्ती न्यूज: 20 सितम्बर,2023
सागर।  सागर जिले के बीना में 17 वर्षीय छात्र बस से उतरते वक्त पिछले पहिए की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने बस ड्राइवर और क्लीनर की पिटाई कर दी। बस में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। हादसा बीना- खिमलासा रोड पर माला सुनेटी गांव में हुआ। ग्रामीणों के साथ छात्र के परिजन ने शव रखकर चक्काजाम कर रहे हैं। ढाई घंटे से वहां जाम लगा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, रवि अहिरवार 12वीं क्लास में आर्ट स्ट्रीम का छात्र था। बुधवार को वह पास के बसाहरी गांव के शासकीय स्कूल में भूगोल की तिमाही परीक्षा देने गया था। परीक्षा देने के बाद रवि तिरुपति ट्रेवल्स की बस से घर लौट रहा था। बस जैसे ही गांव में पहुंची, ड्राइवर ने स्पीड धीमी कर उसे जल्दी उतरने को कहा। उतरते वक्त रवि हादसे का शिकार हो गया।
देखे ;वीडियो





पीड़ित परिवार को एक करोड़ की राशि देने की मांग

पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर के साथ कई लोग सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीना एसडीओपी प्रशांत सुमन, खिमलासा और खुरई शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा, खुरई देहात थाना पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की राशि दी जाए। साथ ही चार लाख की तात्कालिक सहायता भी दी जाए। आरोपी बस ड्राइवर और क्लीनर पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।



Share:

एसी बढ़ा रहा लोगों में हड्डी और जोड़ों का दर्द : आर ओ का पानी नुकसानदेह

 एसी बढ़ा रहा लोगों में हड्डी और जोड़ों का दर्द : आर ओ का पानी नुकसानदेह

साभार : अमर उजाला
पंचकूला। मौसम में गर्मी के कारण एसी की लत लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में गर्मी के मौसम में कम तापमान में लगातार बैठने और सोने के कारण लोगों की कमर ओर जोड़ों में दर्द बढ़ रहा है। लगातार इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी कारण लोगों की कमर में भी झुकाव हो रहा है। कमर और जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हर रोड हड़्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में 70 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसमें अधिकतर मरीज अर्बन एरिया से आ रहे हैं। डॉक्टरों की ओर से उन्हें व्यायाम की सलाह दी जा रही है।

लाइफ स्टाइल के कारण बढ़ रहे मरीज
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज अग्रवाल ने बताया कि बदलते लाइफ स्टाइल ने लोगों का स्वास्थ्य बिगाड़ दिया है। लगातार एसी के नीचे बैठकर काम करने और सोने से लोगों की कमर और जोड़ों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले तक 20 से 30 मरीज ही जोड़ों के दर्द के आते थे, लेकिन अब 100 के करीब लोग आ रहे हैं। सभी को कमर और जोड़ के दर्द की शिकायत है। एसी के अलावा लोगों का बदलता लाइफ स्टाइल भी जोड़ों के दर्द का मुख्य कारण है। भागदौड़ की इस जिंदगी में लोगों ने अपने खुद के लिए समय निकालना बंद कर दिया है, जिस कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।


पानी उबाल कर पीएं लोग

पंचकूला सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि आरओ का पानी लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। इसका असर एक दम दिखाई नहीं देता बल्कि धीरे-धीरे यह शरीर पर असर डालता है। जब तक लोगों को इस बात का पता चलता है उस समय काफी देर हो चुकी होती है। यह धीरे-धीरे हड्डियों को कमजोर करता है। प्राकृतिक पानी पीना चाहिए।

▪️क्लिक करे


बच्चों के लिए फास्ड फूड हानिकारक
आजकल बच्चे फास्ड फूड का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। इस कारण बच्चाें में भी कमर और जोड़ों में दर्द हो रहा है। हर रोज 15 से 20 बच्चे ऐसे आ रहे हैं जो फास्ड फूड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह है मुख्य कारण
लोगों को रात को लेट खाना खाने से इस तरह की दिक्कत हो रही है। इसके अलावा नींद नहीं पूरी होने के कारण हड्डी कमजोर हो रही है। लोगों की तरफ से व्यायाम और सैर न करना भी हड्डी कमजोर होने का करण है। लगातार कुर्सी पर बैठने से भी हड्डी कमजोर होने के मामले आ रहे हैं। इसके अलावा एसी पर अधिक लोग बैठ रहे हैं।

इस तरह करें बचाव
लोग हड्डी को कमजोर बनाने से बचने के लिए विभिन्न तरह के उपाय करें। सुबह-शाम को सैर और व्यायाम करें। सुबह के समय पेड़ के नीचे बैठकर ऑक्सीजन लें। रात 8 बजे से पहले खाना खाएं। नींद पूरी करें और फास्ड फूड से परहेज करें। - डॉक्टर पंकज अग्रवाल, सिविल अस्पताल, पंचकूल


Share:

खुरई में सीएम शिवराज सिंह व पुष्कर धामी के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए: दर्जन भर बुलडोजर पर बेठकर बरसाए फूल▪️मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगातें : बरोदिया में कॉलेज और बांदरी में आईटीआई खुलेंगे, खुरई अस्पताल अब 150 बिस्तरों का होगा

खुरई में सीएम शिवराज सिंह व पुष्कर धामी  के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए: दर्जन भर बुलडोजर पर बेठकर बरसाए फूल

▪️मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगातें  :  बरोदिया में कॉलेज और बांदरी में आईटीआई खुलेंगे, खुरई  अस्पताल अब 150 बिस्तरों का होगा

तीनबत्ती न्यूज : 19 सितम्बर,2023
खुरई। जन आशीर्वाद यात्रा के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में खुरई की जनता ने पलक पांवड़े बिछा दिये। उनके स्वागत में खुरई के राजनैतिक इतिहास की सबसे बड़ी रैली निकली और एतिहासिक जनसभा हुई। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के मांगपत्र पर बरोदिया कलां में कॉलेज, खुरई सिविल अस्पताल का 150 बिस्तरों वाले अस्पताल में उन्नयन, बांदरी में आईटीआई खोलने, रजवांस में 132 केवीए विद्युत सबस्टेशन की स्थापना करने की घोषणाएं की हैं। उन्होंने भोपाल,बीना, खुरई, सागर मार्ग को औद्योगिक कारीडोर के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने खुरई सिविल अस्पताल को 150 बिस्तरों के अस्पताल में उन्नयन को स्वीकृति दे दी। यह घोषणा खुरई में मेडीकल कालेज खोले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। मुख्यमंत्री ने बरोदिया कलां में महाविद्यालय (कालेज) खोलने और बांदरी में आईटीआई खोलने की घोषणा भी कर दी। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भोपाल,बीना, खुरई से सागर तक के मार्ग को मैंने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर घोषित कर दिया है। इस मार्ग की पूरी सरकारी भूमि को औद्योगिक उपयोग के लिए रिजर्व कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने मंच से खुरई के उद्योगपतियों और युवाओं से आह्वान किया कि अब आपके उठ खड़े होने का समय आ गया है। आगे आकर उद्योग लगाइए और युवाओं को मैं लोन की सुविधा दूंगा ताकि वे भी अपने उद्योग, कारखाने, फैक्ट्री शुरू कर सकें। मुख्यमंत्री ने रजवांस में 132 केवीए का विद्युत सबस्टेशन खोलने की घोषणा की और भानगढ़ में कालेज खोलने की बात कही।

     मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि लाडली बहना योजना महज योजना नहीं है, यह सामाजिक क्रांति है। मुख्यमंत्री कमलनाथ रोते रहते थे कि पैसा नहीं है, मामा खजाना खाली कर गया। लेकिन मामा के रहते पैसों की कमी नहीं होती। दिग्विजय सिंह वित्त विभाग को धमका रहे हैं कि इन योजनाओं के लिए पैसा कहां से आ रहा है। मैं प्रदेश की 1.32 करोड़ लाडली बहनों को हर महीने पैसे बांट रहा हूं। अभी 1250 रु महीना किया है, बढ़ाते हुए 3000 रु तक ले जाऊंगा। हर साल 160हजार करोड़ रुपए खर्च करूंगा अपनी बहनों पर। और अभी तो यह संख्या बढ़ेगी, जो छूट गईं हैं उनको भी शामिल किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि हमने अपनी बहनों को यह पैसा नहीं दिया है, यह उनका मान सम्मान, हक दिया है।

     मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जनसभा में उपस्थित लगभग एक लाख लोगों को संबोधित करते हुए पूछा कि आप कांग्रेस के दिग्विजयसिंह का राज को कैसे भूल सकते हो। गड्ढों में सड़क और सड़कों में गड्ढे ढूंढ़ना पड़ते थे। दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। भाजपा सरकार आई तो हमने मध्यप्रदेश को फिर से आबाद कर दिया। कमलनाथ सरकार ने बच्चों के लैपटाप और साइकल योजना बंद की थी, तीर्थ दर्शन, कन्या दान योजना, संबल योजना, सब बंद कर दी थीं। कमलनाथ सरकार ने किसान सम्मान निधि के नाम नहीं भेजे, जलजीवन मिशन शुरू नहीं होने दिया था। हमने वापस आते ही सारी योजनाएं फिर शुरू कर दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सुनियोजित षड्यंत्र था कि मेडीकल और इंजीनियरिंग जैसी पढ़ाई सिर्फ अंग्रेजी में हों ताकि उनके खास अमीर  परिवारों के बच्चे ही डाक्टर, इंजीनियर बन सकें। मैंने यह पढाई हिंदी में शुरू करा दी ताकि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले  गरीबों, किसानों के बच्चों को भी यह मौका मिले। सरकारी स्कूलों के बच्चों को 5 फीसदी आरक्षण भी कर दिया,अब उनकी मेरिट अलग से बनेगी।

     मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि खुरई ने मुझे प्यार और विश्वास दिया। मैंने खुरई को विकास दिया। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि श्री भूपेंद्र सिंह मेरे मंत्री हैं, और मित्र हैं। वे सिर्फ खुरई का ही विकास नहीं कर रहे हैं बल्कि प्रदेश के नगरीय निकायों का उन्होंने कायाकल्प कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सही है कि प्रदेश में सर्वाधिक विकास कार्य खुरई में हुए हैं। भूपेंद्र जी विकास पुरुष हैं, उनमें विकास की तड़प है, ललक है। यहां आकर देखिए  विकास बोलता है। देखिए उन्होंने आज फिर मांगों की लिस्ट थमा दी।

     अपने स्वागत भाषण में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान मध्यप्रदेश और खुरई के लिए ईश्वर का वरदान हैं। यहां जो कुछ भी पिछले 7 सालों में हुआ है वह मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का ही दिया हुआ आशीर्वाद है। खुरई और मैं उनका ऋण कभी नहीं चुका सकते। खुरई ऐसा पिछ्ड़ा क्षेत्र था जहां 1962 में कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने बीना नदी परियोजना का पत्थर लगाया था। लेकिन हमारी जीवन रेखा बीना नदी परियोजना को आज भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी ने पूरा किया है। इसका 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है और मुख्यमंत्री के रूप में फिर शपथ लेने के बाद श्री शिवराजसिंह चौहान ही इसका लोकार्पण करेंगे। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की 36 सूत्रीय मांगों का एक मांगपत्र भी सौंपा जिसमें कुछ बड़ी मांगे उन्होंने मंच से ही स्वीकृत कर दीं, शेष पर विचार के लिए मांग पत्र साथ ले गए।

     श्रीमती कमला नायक की पुस्तक वेद ज्ञान का विमोचन मुख्यमंत्री द्वय ने किया। कार्यक्रम में जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी अश्विनी राय, विधायक महेश राय, जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह, सुधा विश्वनाथ लोधी, मीना कुशवाहा, रामनिवास माहेश्वरी, हेमं बजाज, मूरत सिंह, विजय जैन वट्टी, श्रीमती कमला नायक, चारों मंडल अध्यक्ष मंच पर उपस्थित थे।


विकास कार्यो का षिलान्यास

       मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान और श्री पुष्कर धामी ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए 216 करोड़ 46 लाख के विकास कार्यो का षिलान्यास रिर्मोट का बटन दबाकर किया। इनमें  नगर पालिका परिषद खुरई अंतर्गत 68.16 करोड़ रुपए की लागत से 6 बहुपयोगी भवनों का निर्माण, हनौता डेंम पर विकास कार्य लागत 16.74 करोड़ रुपए जिसके अन्तर्गत, इन्डोर स्टेडियम, मल्टी परपस ओपन प्ले ग्राउण्ड, रिसार्ट विल्डिंग, ओपन थियेटर, वोटिंग एरिया एवं पार्क का विकास कार्य, जनसुविधा केन्द्र निर्माण लागत 6.72 करोड़ रुपए जिसके अन्तर्गत ग्राउण्ड प्लस थ्री प्लोर भवन जिसमें नगर पालिका एवं विभिन्न शासकीय कार्यालयों का संचालन किया जावेगा। मिनी स्पॉट कॉम्प्लेक्स का निर्माण लागत 15.23 करोड़ रुपए जिसके अंतर्गत स्वीमिंग पूल, पवेलियिन विल्डिंग के साथ-साथ भू-तल एवं प्रथम तल पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन पार्किग, द्वितीय फ्लोर पर जिम एरिया, पूल स्नूकर एवं तृतीय तल पर रेस्टोरेन्ट तथा फूड शॉप का निर्माण, मिडवे रि-ट्रीट निर्माण लागत 8.74 करोड़ रुपए, जिसके अंतर्गत भू-तल पर ए.सी. डाईनिंग हॉल एवं रेस्टोरेन्ट तथा प्रथम तल पर बैंक्वेट हॉल एवं ए.सी. रूम निर्माण किया जायेगा। कैफेटेरियन पार्किंग लागत 3.23 करोड़ रुपए, जिसके अंतर्गत भू-तल पर चार पहिया एवं दो पहिया इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट, प्रथम तल पर फूड कोर्ट, द्वितीय एवं तृतीय तल पर गेम जोन का निर्माण किया जावेगा। रेन्टल हाउस निर्माण लागत 17.50 करोड़ रुपए, जिसके अंतर्गत वन बीएचके 84 प्रकोष्ट एवं टू बीएचके 24 प्रकोष्ट के साथ-साथ पार्किंग, मंदिर, चिल्ड्रन पार्क, बाउण्ड्रीवॉल, सी.सी. रोड, नाली निर्माण, बिजली व्यवस्था आदि कार्य किया जाएगा।

      नगर पालिका परिषद् खुरई अन्तर्गत 59.6 करोड़ रुपए की लागत से 8 प्रमुख मार्गों का उन्नयन कार्य, जिनमें फोर लेन एवं टू लेन सड़क के. के. पैलेस से गुरूकुल वायपास रोड लम्बाई 3.370 किलोमीटर, फोर लेन सडक गुरूकुल चौराहे से होते हुए ग्रामीण थाना से बीना वायपास लम्बाई 1.8 किलोमीटर, टू लेन सडक अमर फैक्ट्री से जेल वायपास रोड तक लम्बाई 1.5 किलोमीटर,  फोर लेन एवं टू लेन सडक शहरी थाना से मंडी वायपास रोड 3.750 किलोमीटर, टू लेन सडक का निर्माण वायपास रोड से हनौता रोड लम्बाई 3.240 किलोमीटर, सडक निर्माण हनौता रोड से हरदुआ रोड लम्बाई 1.1 किलोमीटर, सडक निर्माण हनौता रोड से आलखेडी रोड लम्बाई 0.7 किलोमीटर, फोर लेन सडक निर्माण सागर नाका से राहतगढ़ वायपास रोड लम्बाई 3 किलोमीटर का निर्माण शामिल है।

     इसी प्रकार नगर पालिका परिषद खुरई में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत 30 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य होंगे। इनमें नगर के सभी वार्डाे में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 9 करोड़ रुपए, नगर के सभी वार्डाे में स्ट्रीट लाईट स्थापना कार्य 3 करोड़ रुपए, नगर के सभी वार्डाे में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 8 करोड़ रूपए , नगर में 04 सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 10 करोड़ रुपए शामिल है। 

       राशि 58.68 करोड़ रुपए लागत से सागर जिले में खुरई - खिमलासा मार्ग एवं बीना कटनी सेक्सन के कि.मी. 966/4-5 में समपार क्रमोंक - 6 पर आर. ओ.बी. का निर्माण कार्य भी शामिल है।



*मीडिया कार्यालय*
*दिनांकः 19/09/2023*
Share:

MP : पूर्व बीजेपी विधायक ममता मीणा ने छोड़ी पार्टी,दिया इस्तीफा उधर ▪️गौंडवाना पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका मनमोहन शाह बट्टी ने ली भाजपा की सदस्यता

MP : पूर्व बीजेपी विधायक ममता मीणा ने छोड़ी पार्टी,दिया इस्तीफा उधर 

▪️गौंडवाना पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका मनमोहन शाह बट्टी ने ली भाजपा की सदस्यता

तीनबत्ती न्यूज : 19 सितम्बर, 2023
भोपाल । गुना के चाचौड़ा से बीजेपी की पूर्व विधायक ममता मीणा ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को वह भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचीं। जहां उन्होंने पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को इस्तीफा सौंपा। खबर है कि वे आम आदमी पार्टी जॉइन कर सकती हैं।

बता दें कि भाजपा ने चाचौड़ा विधानसभा सीट से प्रियंका मीणा को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद ममता मीणा ने बगावत कर दी थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी ने पैराशूट नेता को प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को उन्होंने जनादेश यात्रा भी निकाली थी । ममता मीणा ने कहा कि उन्होंने भाजपा में निष्ठावान रहकर काम किया है, लेकिन पार्टी ने उनका अपमान किया। जैसे, उमा भर्ती को जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाया गया, उसी तरह उन्हें भी नहीं बुलाया जा रहा।

गौंडवाना पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका मनमोहन शाह बट्टी ने ली भाजपा की सदस्यता

 मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के समक्ष मंगलवार को अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मोनिका मनमोहन शाह बट्टी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुश्री मोनिका मनमोहन शाह बट्टी को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। 



Share:

बुंदेलखंड में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा बांदकपुर से शुरू▪️प्रदेश में भाजपा और शिवराज सिंह की 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार चल रही है : अरुण यादव

बुंदेलखंड  में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा  बांदकपुर से शुरू

▪️प्रदेश में भाजपा और शिवराज सिंह की 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार चल रही है : अरुण यादव 

तीनबत्ती न्यूज : 19 सितम्बर,2023
भोपाल/ दमोह : मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी श्री सीपी मित्तल, यात्रा के सह प्रभारी तथा स्थानीय विधायक अजय टंडन ने भगवान जागेश्वर नाथ के अभिषेक व पूजा अर्चना के साथ ज़ोरदार रूप से आगाज किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम बांदकपुर में जनसभा को संबोधित भी किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन तथा यात्रा के सह प्रभारी विधायक आलोक चतुर्वेदी, तरवर सिंह लोधी, नीरज दीक्षित, विक्रम सिंह नाती राजा, सुरेंद्र चौधरी, प्रभुसिंह ठाकुर, गुड्डू राजा बुंदेला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
ग्राम बांदकपुर में आयोजित जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण यादव ने सीधा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में आईपीएल भाजपा और शिवराज सिंह की 50 प्रतिशत कमीशन ⁹की सरकार चल रही है। पिछले⁹ चार बार से प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा की सरकार ने न सिर्फ किसानों और नौजवानों को धोखा दिया बल्कि भगवान महाकाल को भी अपने भ्रष्टाचार से धोखा दिया है। शिवराज सिंह की भाजपा सरकार के रहते अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ो, महिलाओं, गरीबों, कमजोर लोगों के साथ अन्याय, उत्पीड़न और अत्याचार का दमन चक्र चलाया जा रहा है। लाडली बहन के नाम पर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है। एक तरफ महंगे राशन- तेल, महंगी बिजली और गैस के द्वारा महिलाओं के बटुए खाली किए जा रहे हैं और दूसरी तरफ नई-नई घोषणाओं के द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है। इन घोषणाओं का फायदा संपूर्ण नारी वर्ग को नहीं मिल रहा है। व्यापम व पटवारी परीक्षा में पर्चों को लीक कर युवाओं की नौकरी को दलालों के हाथों खुले आम बेचकर युवाओं के हाथ से रोजगार और मुंह से निवाला छीना जा रहा है। किसानों को समय पर खाद बीज और उनकी फसलों का दम नहीं मिल रहा है। सिर्फ दमोह जिले में ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ भयंकर अत्याचार और अपराधिक घटनाएं हो रही हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव ने भगवान जागेश्वर नाथ को साक्षी मानकर कहा कि प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनने के बाद यह दौर खत्म किया जाएगा। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आते ही सभी वर्गों को 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट का बिल हाफ़ किया जाएगा। रसोई गैस  सभी को 500 रु में दी जाएगी। नारी सम्मान योजना के तहत 18 वर्ष से ऊपर की सभी बहन बेटियों को 1500 प्रति माह की सम्मान निधि दी जाएगी। किसानों के 2 लाख रु तक की कर्ज माफी योजना को सभी  तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने गणेश चतुर्थी के दिन जन आक्रोश यात्रा का श्री गणेश करते हुए भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया।

             जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक तथा यात्रा के सह प्रभारी श्री अजय टंडन ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले साढे तीन साल में दमोह की जनता के साथ बहुत पक्षपात किया है। यहां का नौजवान रोजगार को, किसान खाद बीज को और आम गरीब वर्ग महंगाई और सुरक्षा को लेकर परेशान रहा है। उन्होंने दमोह जिले की जनता से आवाहन किया कि आने वाले चुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस को जिताकर मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनाएं। सभा का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन ने किया।
             जन आक्रोश यात्रा के मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि यात्रा का आगाज करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव के दमोह सीमा में प्रवेश के पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, परम यादव, पवन यादव ने अनेक कांग्रेसजन के साथ उनकी जोरदार अगवानी की। श्री अरुण यादव यहां से जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कांग्रेसजनों से मुलाकात करने के बाद सैकड़ो वाहनों के काफिले के साथ श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर रवाना हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने गाजे बाजे के साथ फूल बरसा कर काफिले का स्वागत किया।
                 कांग्रेस द्वारा शुरू की गई जन आक्रोश  यात्रा का नेतृत्व कर रहे श्री अरुण यादव, राष्ट्रीय सचिव श्री सीपी मित्तल, विधायक श्री अजय टंडन, एआईसीसी से लोकसभा प्रभारी श्री कमलकांत शर्मा आदि के साथ खुले वाहन पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए यहां से आगे की ओर रवाना हुए। बांदकपुर से शुरू हुई जन आक्रोश यात्रा सलैया, रंजरा, मैली, अभाना, कंचनपुरी हनुमान मंदिर , तेजगढ़, तेंदूखेड़ा, झलौन, झापन, लकलका, इमलिया, टोरी, राजा पटना होकर दमोह में रात्रि विराम लेगी। यात्रा के दौरान ग्राम अभाना, तेंदूखेड़ा व इमलिया में जन आक्रोश सभाओं का आयोजन कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया गया। इन सभी जगहों व यात्रा मार्ग पर भी ग्रामीण जनता ने जगह-जगह श्री अरुण यादव और जन आक्रोश यात्रियों का फूलमालाओं और पुष्प वर्षा के द्वारा स्वागत कर कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
बुंदेलखंड क्षेत्र में शुरू हुई कांग्रेस की इस जन आक्रोश यात्रा में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी सीपी मित्तल दमोह जिला कांग्रेस अध्यक्ष रत्नचंद जैन यात्रा के सह प्रभारी विधायक अजय टंडन, आलोक चतुर्वेदी, तरवर सिंह लोधी, नीरज दीक्षित, विक्रम सिंह नाती राजा, सुरेंद्र चौधरी, प्रभु सिंह ठाकुर, गुड्डू राजा बुंदेला, पूर्व विधायक प्रताप लोधी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव वीरसिंह यादव, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा यात्रा के मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक, जिला प्रभारी धर्मेंश घई, महेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, रजनी ठाकुर, अशफाक खान आशु, श्रीराम पाराशर, संगठन मंत्री प्रदीप पटेल, मनीषा दुबे, निधि श्रीवास्तव,  तिलक सिंह लोधी, जीवन पटेल, लक्ष्मण सिंह, गौरव पटेल, आशुतोष शर्मा, सचिन यादव, परम यादव, पवन यादव, कृष्णा यादव, मनजीत यादव आदि शामिल हुए।
                   
Share:

जन आशीर्वाद यात्रा: जनता मेरा परिवार और लाड़ली बहनों का मैं भाई: सीएम शिवराज सिंह▪️हरा भरा बुंदेलखंड मध्यप्रदेश सरकार की देन: सीएम मनोहर खट्टर▪️खुरई में 19 सितम्बर को सीएम शिवराज सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो

जन आशीर्वाद यात्रा:  जनता मेरा परिवार और लाड़ली बहनों का मैं भाई: सीएम शिवराज सिंह

▪️हरा भरा बुंदेलखंड मध्यप्रदेश सरकार की देन: सीएम मनोहर खट्टर

▪️खुरई में 19 सितम्बर को सीएम शिवराज सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो

तीनबत्ती न्यूज : 18 सितम्बर,2023
सागर
:: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की जनता को अपना परिवार बताते हुए लाड़ली बहनों को उनका वह भाई बताया है, जिसने अपनी बहनों की तकलीफ और पीड़ा को देखकर लाड़ली बहना योजना शुरू की। श्री चौहान आज सुरखी के चक्र मैदान में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व सांसद श्री प्रभात झा, संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव, खनिज निगम के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, श्री गौरव सिरोठिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि की उपस्थित थे।

   श्री चौहान ने कहा कि पूर्व में महिलाओं के साथ कभी न्याय नहीं होता था, आर्थिक तंगी रहती थी, इसलिए प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की गई और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया गया। मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं की जिंदगी बदलने के लिए उन्हें स्व-सहायता समूह से जोड़कर महिलाओं की आय ₹10000 प्रतिमाह कर देगी। श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की बहनें और उज्ज्वला योजना की पात्र महिलाओं को ₹450 में घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाएगा, शीघ्र उनके खाते में यह राशि आएगी। जनसभा में तीज के त्यौहार के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनका यह भाई कभी उनके आंखों में आंसू नहीं आने देगा। श्री चौहान ने  राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत की मांग पर सुरखी में शासकीय कॉलेज खोलने की घोषणा की।


     मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 3 साल में किसानों के खाते में ₹2,72,000 करोड़ रुपए की राशि डाली गई है। किसानों के खेतों में अब ट्रांसफार्मर के लिए अनुदान की योजना भी शुरू की जा रही है। भूमिहीन गरीबों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना के तहत अब मध्यप्रदेश की धरती पर कोई गरीब भूमिहीन नहीं रहेगा। 

 हरा भरा बुंदेलखंड मध्यप्रदेश सरकार की देन : खट्टर


       हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती दानियों की धरती है। बुंदेलखंड वर्षो से पिछडा इलाका था, सड़क, बिजली, पानी का अभाव था, पिछडे 18 वर्षां में इस क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए। उससे अब कोई कमी नहीं है। आज का हरा भरा बुंदेलखंड मध्यप्रदेश सरकार की देन है। हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स का शिलान्यास किया है। जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश की जनता के लिए काफी कार्य किए है। बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। आज मध्यप्रदेश हरियाणा के बराबर अनाज पैदा करता है। नर्मदा के पानी से सिंचित खेती से उपजे गेहूं की रोटी हरियाणावासी रूचिपूर्वक खाते है। डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के हित में भी अनेक योजनाएं चलाई है। पीएम आवास योजना के अंतर्गत लोगों को आवास के अलावा बिजली, पानी की सुविधा दी गई है। श्री खट्टर ने लाड़ली बहना योजना और उज्जवला योजना की पात्र महिला हितग्राहियों को 450 रू. में घरेलू गैस सिलेंडर देने की योजना का स्वागत किया।
  मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के  विकास के लिए स्वीकृत करोड़ों के निर्माण कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जो-जो घोषणाएं की, उन्हें पूरा भी किया गया। पानी की व्यवस्था के लिए जहां हर घर में टोंटी से पानी पहुंच रहा है, वहीं सडक के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई। सुरखी, बिलहरा, जैसीनगर, राहतगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए 13 हजार करोड़ रू. दिए गए। जैसीनगर में कॉलेज खोलने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 10 करोड़ की राशि दी गई थी, जिससे निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 
प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुरखी नगर पंचायत के पदाधिकारियों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्री खट्टर का एक बड़ी माला से स्वागत किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया।
      इस अवसर पर श्री आकाश राजपूत, श्री यश अग्रवाल, श्री शैलेंद्र श्रीवास्तव, श्री श्याम तिवारी, संभागायुक्त डा. वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रमोद वर्मा, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक श्री ललित कुमार सकवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जन समुदाय मौजूद था।

मुख्यमंत्रियों के खुरई रोड शो को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बैठक लेकर जिम्मेदारियां सौंपीं

19 सितंबर को खुरई में जन आशीर्वाद यात्रा के साथ पहुंच रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रैली, रोड शो व जनसभा की तैयारियों को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई नगर भाजपा और नगर के जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में 19 सितंबर के कार्यक्रमो को लेकर सभी 32 भाजपा पार्षदों और सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां आवंटित की गईं।

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बैठक में बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री धामी 1 बजे के के पैलेस पहुंचेंगे। कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मॉडल स्कूल के पास हेलीकॉप्टर से उतर कर विशाल मोटर साइकिल रैली के साथ बायपास मार्ग होते हुए के के पैलेस पहुंच कर जनआशीर्वाद यात्रा का स्वागत करेंगे। यहां से दोनों मुख्यमंत्री खुले वाहन में सवार होकर रोड शो के लिए निकलेंगे जिसमें सबसे आगे मोटर साइकिल रैली होगी। हेलीपैड से जनसभा के स्टेडियम तक मोटर साइकिल रैली आगे होगी जिसके वाहन गुरुकुल, इंद्रप्रस्थ वार्ड के मैदान व ओल्ड रेस्टहाउस में पार्क होंगे। 

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सभी भाजपा पार्षदों से कहा कि रैली के रूट की साज सज्जा व अपने वार्ड के सभी मकानों पर झंडे, होर्डिंग, फ्लेक्स आदि लगाने की जिम्मेदारी संबंधित वार्ड पार्षदों की होगी। नगर के सभी पार्षद अपने वार्ड के लोगों और महिलाओं को सामुदायिक भवन या पंडाल में एकत्रित कर वार्ड में अपने नेतृत्व में जन आशीर्वाद रैली निकालेंगे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह सभी 32 वार्डों की रैलियां गाजे, बाजे, अखाड़ों के साथ उत्सव का वातावरण बनाते हुए मुख्य रैली/रोड शो में वैसे ही शामिल हो जाएंगी जैसे छोटी नदियां बह कर मुख्य बड़ी नदी में मिल जाती हैं। 32 वार्डों से निकलने वाली रैलियों के समन्वय और मॉनिटरिंग का काम पार्षद देशराज सिंह यादव करेंगे। 
मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने जन आशीर्वाद यात्रा के विधानसभा प्रभारी राजपाल सिंह राजपूत, नपा अध्यक्ष नन्हींबाई अहिरवार, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर कुशवाहा, प्रवीण जैन गढ़ौला व विधानसभा प्रभारी मनोज दुबे की मंचीय उपस्थिति के समक्ष बैठक में उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों को हितग्राही मूलक योजनाओं के डिमांस्ट्रेशन सहित स्वागत स्टालों की जिम्मेदारी विस्तार से थीम समझाते हुए सौंपी। 


जिन भाजपा पदाधिकारियों को इन स्टालों का प्रभारी बनाया गया है उनमें राजू चंदेल, बसंत सत्संगी, आकाश जैन, उपेंद्र सिंह राजपूत, गोलू उर्दोना, संजय राजपूत, गोपाल नेमा, संजय बाबा समैया, निर्मल अहिरवार, श्रीमती रश्मि सोनी, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, श्रीमती अर्चना जैन, अमित दुबे, भरत अग्रवाल, संजू पड़ा, दीपक बागले, डब्बू पटवारी, सपना, नरेश, मोहित चौरसिया, सुनील चौरसिया, बल्लू राईन, प्रद्युम्न ठाकुर, अमन रंधावा, धर्मेंद्र सिंह लुहर्रा, प्रतीक जैन, माखन पटेल, ज्योति शर्मा, लोकेश उपाध्याय, राहुल सिंघई, सौरभ नेमा, सौरभ जैन, देवेन्द्र, सचिन असाटी, रामदास कुशवाहा,मुन्ना पटेल, राकेश सहित कुछ अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

कमल का बटन दबाकर चुनाव में रचें इतिहास, बनाएं भाजपा की सरकारः प्रभात झा

 गरीब और कमजोर वर्गों को ऊपर उठाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकारों ने अनेक योजनाएं लागू की हैं। भाजपा की सरकारों ने देश और प्रदेश के विकास के काम किए हैं। इसलिए आने वाले चुनाव में भाजपा को आशीर्वाद दें। कमल का बटन दबाकर इतिहास रचें और एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाएं। यह बात पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा ने महाकोशल की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सागर जिले के देवरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया।सभा के दौरान युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डेय जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर,नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन, पूर्व विधायक, भानु राणा,रत्न सिंह सिलारपुर,ब्रज बिहारी पटरिया,जिला उपाध्यक्ष अनिल ढिमोले,जिला महामंत्री अमित कचवाहा,जिला मंत्री पप्पू फुसकेले जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,सह मीडिया प्रभारी आलोक केशवानी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सिलारपुर हेमंत साहू अर्जुन सिंह दीवान सहित अन्य नेता मंचासीन रहे। 


सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री श्री गोविंदसिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया। 15 महीनों की सरकार के दौरान भी कांग्रेस ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। पार्टी के नेता एक-दूसरे को मिटाने में लगे रहे और इसी चक्कर में खुद भी मिट गए। श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश के किसान अपने दिल पर हाथ पर रख कर बताएं कि क्या कांग्रेस ने अपने 50 सालों के शासन में कभी किसानों को सम्मान दिया था ? क्या कभी किसी ने सोचा था कि किसानों के खाते में सीधे पैसे आयेंगे? यह काम भाजपा की सरकार आने के बाद संभव हो सका है। 

जनता ने बना लिया भाजपा की सरकार बनाने का मनः सुधा यादव

जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी की संसदीय बोर्ड की सदस्य श्रीमती सुधा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस दिन से शपथ ली है, लगातार देश का सम्मान बढ़ाने में लगे हैं। उनका ध्यान हमेशा इस बात पर रहता है कि एक आम व्यक्ति के जीवन स्तर को किस तरह उठाया जाए। श्रीमती यादव ने कहा कि आज देश में तेजी से सड़कों का निर्माण हो रहा है, विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में काम हो रहा है, देश में विमानवाहक पोत और फाइटर प्लेन बनाने का काम हो रहा है, यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से ही संबोधित हो सका है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी विकास की गंगा बह रही है। श्रीमती यादव ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्राओं में जिस तरह जन सैलाब उमड़ रहा है, उसे देखकर कहा जा सकता है कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। 
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया। 

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

महाकोशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा सोमवार को सागर जिले के महाराजपुर होते हुए देवरी पहुंची, जहां स्थानीयजनों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________





Share:

Archive