बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बुंदेलखंड में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा बांदकपुर से शुरू▪️प्रदेश में भाजपा और शिवराज सिंह की 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार चल रही है : अरुण यादव

बुंदेलखंड  में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा  बांदकपुर से शुरू

▪️प्रदेश में भाजपा और शिवराज सिंह की 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार चल रही है : अरुण यादव 

तीनबत्ती न्यूज : 19 सितम्बर,2023
भोपाल/ दमोह : मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी श्री सीपी मित्तल, यात्रा के सह प्रभारी तथा स्थानीय विधायक अजय टंडन ने भगवान जागेश्वर नाथ के अभिषेक व पूजा अर्चना के साथ ज़ोरदार रूप से आगाज किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम बांदकपुर में जनसभा को संबोधित भी किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन तथा यात्रा के सह प्रभारी विधायक आलोक चतुर्वेदी, तरवर सिंह लोधी, नीरज दीक्षित, विक्रम सिंह नाती राजा, सुरेंद्र चौधरी, प्रभुसिंह ठाकुर, गुड्डू राजा बुंदेला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
ग्राम बांदकपुर में आयोजित जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण यादव ने सीधा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में आईपीएल भाजपा और शिवराज सिंह की 50 प्रतिशत कमीशन ⁹की सरकार चल रही है। पिछले⁹ चार बार से प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा की सरकार ने न सिर्फ किसानों और नौजवानों को धोखा दिया बल्कि भगवान महाकाल को भी अपने भ्रष्टाचार से धोखा दिया है। शिवराज सिंह की भाजपा सरकार के रहते अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ो, महिलाओं, गरीबों, कमजोर लोगों के साथ अन्याय, उत्पीड़न और अत्याचार का दमन चक्र चलाया जा रहा है। लाडली बहन के नाम पर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है। एक तरफ महंगे राशन- तेल, महंगी बिजली और गैस के द्वारा महिलाओं के बटुए खाली किए जा रहे हैं और दूसरी तरफ नई-नई घोषणाओं के द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है। इन घोषणाओं का फायदा संपूर्ण नारी वर्ग को नहीं मिल रहा है। व्यापम व पटवारी परीक्षा में पर्चों को लीक कर युवाओं की नौकरी को दलालों के हाथों खुले आम बेचकर युवाओं के हाथ से रोजगार और मुंह से निवाला छीना जा रहा है। किसानों को समय पर खाद बीज और उनकी फसलों का दम नहीं मिल रहा है। सिर्फ दमोह जिले में ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ भयंकर अत्याचार और अपराधिक घटनाएं हो रही हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव ने भगवान जागेश्वर नाथ को साक्षी मानकर कहा कि प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनने के बाद यह दौर खत्म किया जाएगा। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आते ही सभी वर्गों को 100 यूनिट बिजली बिल माफ और 200 यूनिट का बिल हाफ़ किया जाएगा। रसोई गैस  सभी को 500 रु में दी जाएगी। नारी सम्मान योजना के तहत 18 वर्ष से ऊपर की सभी बहन बेटियों को 1500 प्रति माह की सम्मान निधि दी जाएगी। किसानों के 2 लाख रु तक की कर्ज माफी योजना को सभी  तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने गणेश चतुर्थी के दिन जन आक्रोश यात्रा का श्री गणेश करते हुए भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया।

             जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक तथा यात्रा के सह प्रभारी श्री अजय टंडन ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले साढे तीन साल में दमोह की जनता के साथ बहुत पक्षपात किया है। यहां का नौजवान रोजगार को, किसान खाद बीज को और आम गरीब वर्ग महंगाई और सुरक्षा को लेकर परेशान रहा है। उन्होंने दमोह जिले की जनता से आवाहन किया कि आने वाले चुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस को जिताकर मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनाएं। सभा का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन ने किया।
             जन आक्रोश यात्रा के मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि यात्रा का आगाज करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव के दमोह सीमा में प्रवेश के पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, परम यादव, पवन यादव ने अनेक कांग्रेसजन के साथ उनकी जोरदार अगवानी की। श्री अरुण यादव यहां से जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कांग्रेसजनों से मुलाकात करने के बाद सैकड़ो वाहनों के काफिले के साथ श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर रवाना हुए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने गाजे बाजे के साथ फूल बरसा कर काफिले का स्वागत किया।
                 कांग्रेस द्वारा शुरू की गई जन आक्रोश  यात्रा का नेतृत्व कर रहे श्री अरुण यादव, राष्ट्रीय सचिव श्री सीपी मित्तल, विधायक श्री अजय टंडन, एआईसीसी से लोकसभा प्रभारी श्री कमलकांत शर्मा आदि के साथ खुले वाहन पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए यहां से आगे की ओर रवाना हुए। बांदकपुर से शुरू हुई जन आक्रोश यात्रा सलैया, रंजरा, मैली, अभाना, कंचनपुरी हनुमान मंदिर , तेजगढ़, तेंदूखेड़ा, झलौन, झापन, लकलका, इमलिया, टोरी, राजा पटना होकर दमोह में रात्रि विराम लेगी। यात्रा के दौरान ग्राम अभाना, तेंदूखेड़ा व इमलिया में जन आक्रोश सभाओं का आयोजन कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया गया। इन सभी जगहों व यात्रा मार्ग पर भी ग्रामीण जनता ने जगह-जगह श्री अरुण यादव और जन आक्रोश यात्रियों का फूलमालाओं और पुष्प वर्षा के द्वारा स्वागत कर कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
बुंदेलखंड क्षेत्र में शुरू हुई कांग्रेस की इस जन आक्रोश यात्रा में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी सीपी मित्तल दमोह जिला कांग्रेस अध्यक्ष रत्नचंद जैन यात्रा के सह प्रभारी विधायक अजय टंडन, आलोक चतुर्वेदी, तरवर सिंह लोधी, नीरज दीक्षित, विक्रम सिंह नाती राजा, सुरेंद्र चौधरी, प्रभु सिंह ठाकुर, गुड्डू राजा बुंदेला, पूर्व विधायक प्रताप लोधी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव वीरसिंह यादव, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा यात्रा के मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक, जिला प्रभारी धर्मेंश घई, महेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, रजनी ठाकुर, अशफाक खान आशु, श्रीराम पाराशर, संगठन मंत्री प्रदीप पटेल, मनीषा दुबे, निधि श्रीवास्तव,  तिलक सिंह लोधी, जीवन पटेल, लक्ष्मण सिंह, गौरव पटेल, आशुतोष शर्मा, सचिन यादव, परम यादव, पवन यादव, कृष्णा यादव, मनजीत यादव आदि शामिल हुए।
                   
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive