बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस की नियत में खोट है, कभी नरयावली का विकास नही किया : विधायक प्रदीप लारिया

कांग्रेस की नियत में खोट है, कभी नरयावली का विकास नही किया : विधायक प्रदीप लारिया

तीनबत्ती न्यूज : 13 नवंबर,2023
सागर: कांग्रेस की नीयत में खोट है यह आप सभी को समझना होगा। देष में कई दषकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने क्या किया ? यह सभी के सामने है। अब चुनाव के समय तरह-तरह के लालच देकर यह लोग जनता के बीच वोट मांगने आ रहे है। मेरा सपना नरयावली विधानसभा क्षेत्र के लिए और बहुत करने का है। इसमें आपका मतरूपी सपोर्ट भारतीय जनता पार्टी और मेरे लिए आवष्यक है। मतदान के लिए तीन दिन ही शेष है। क्षेत्र के विकास और प्रदेष के विकास के लिए आपका मत अमूल्य है। आगामी 17 तारीख को आपको यह फैसला करना है कि विकास करने वाले दल के प्रत्याषी को चुनें या फिर विनाश करने वाले दल को।  चैतुओं की तरह चुनाव में आने वाले मेरे प्रतिद्वंद्वी लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे है।  मेरा तो यह कहना है कि यहां जनता को कांग्रेस बताए कि उन्होंने क्षेत्र के लिए क्या किया ? कांग्रेस ने कभी विकास नही किया । यह पार्टी गरीबों का शोषण करके लूटती रही है। यह बात नरयावली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी इंजी. प्रदीप लारिया ने सिदगुंवा, चनाटोरिया, रूसल्ला, मुहली, गंगाराम बेरखेरी, बारछा, तिन्सुआ, गोरा में मतदाताओं से जनसंपर्क में चर्चा के दौरान कही। 


श्रीमती खटीक ने भाजपा प्रत्याषी के पक्ष में किया जनसंपर्क

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शारदा खटीक ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गढ़ौरीखुर्द, बम्होरी रेंगुवा, पथरिया हाट, हफसिली, सिलेरा, बेरखेरी सुवंष, बरारू, ग्यागंज आदि ग्रामों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याषी इंजी. प्रदीप लारिया को जिताने की अपील करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में इसलिए आई हूं कि कांग्रेस कभी भी विकास के बारे में चिन्तन नहीं करती। न ही कांगे्रस में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा दल है। जिसकी विकासवादी सोच है और भाजपा का एक छोटा कार्यकर्ता भी उच्च पदों पर पहुंचता है। कांग्रेस में उपर से नीचे तक सिर्फ परिवारवाद है और घोषणाओं का सिर्फ झूठा पुलिंदा। 
Share:

भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव पर विधायक शैलेंद्र जैन ने सपत्नीक लाडू चढ़ाया, मंदिरों में किया अभिषेक-पूजन▪️सेवा बस्तियों में पहुंचकर मनाई दीपावली

भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव पर विधायक शैलेंद्र जैन ने सपत्नीक लाडू चढ़ाया, मंदिरों में किया अभिषेक-पूजन

▪️सेवा बस्तियों में पहुंचकर मनाई दीपावली

तीनबत्ती न्यूज : 13 नवंबर ,2023
सागर : सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2550वां निर्वाण महोत्सव को सागर नगर में बड़े ही हर्ष और उल्लास व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पुनीत अवसर पर भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री जैन ने सागर के विभिन्न जिनालयों में पहुंचकर दर्शन किए। भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव पर लाडू चढ़ाया। विधायक जैन ने सपत्नीक सबसे पहले मोराजी पहुंच कर लाडू चढ़ाया एवं मोराजी में विराजमान 105 आर्यिका सौम्यनंदिनी माताजी ससंघ के दर्शन कर चरणों में श्रीफल अर्पित किया। इसके बाद जैन ने काकागंज, कटरा वार्ड स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, गौरबाई दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर लाडू अर्पित किया। कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित लाडू बनाओ प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण में भी सहभागिता की। 
________________

देखे : विधायक शैलेंद्र जैन और उनकी पत्नी अनुश्री जैन ने चढ़ाए लाडू



_________________

यहां के बाद विधायक जैन ने भाग्योदय पहुंचकर लाडू चढ़ाया एवं मुनि श्री 108 अजित सागर महराज ससंघ के चरणों में श्री फल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां के बाद विधायक जैन ने मंगलगिरी पहुंचकर लाडू चढ़ाया एवं 105 आर्यिका विविक्तश्री माताजी  ससंघ के दर्शन कर धर्म लाभ अर्जित किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं सभी को दीं। वंदना के दौरान श्री शैलेंद्र जैन   एवं श्रीमती अनु श्री जैन को बुजुर्गों व महिलाओं ने जमकर आशीर्वाद दिया वहीं युवाओं ने सेल्फी लेकर सहयोग और समर्थन हेतु आश्वाशित किया। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,पार्षद प्रतिनिधि पराग बजाज, नीलेश जैन, मंडल उपाध्यक्ष दीपक जैन, अंकित जैन, प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन आदि मौजूद रहे।

सेवा बस्तियों में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन ने मनाई दीपावली

दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के साथ सेवा बस्तियों में पहुंचकर दीपावली मनाई। हर बार की तरह इस बार भी विधायक शैलेंद्र जैन ने सेवा बस्तियों में रहने वाले परिवारों में पहुंचकर परिवारजनों से भेंट कर उन्हें कमल पुष्प भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने जैन के साथ जमकर फोटों खिंचाई व बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान जैन ने सभी के साथ मिलकर आतिशबाजी भी की। 

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन ने* दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें निरंतर परिश्रम की सीख देता है। मर्यादा,अनुशासन और सबके लिए सम्मान बनाए रखने की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर पर हम भगवान श्रीराम के गुणों और मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। हम अपने साथ ही अपने समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए काम करें। उन्होंने वंचित लोगों के लिए काम करने और उनका सहयोग करने का आश्वासन दिया। शैलेंद्र जैन व नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार भगवानगंज रेलवे स्टेशन के सामने, मडिया विट्ठलनगर, राम जानकी मंदिर गुरुगोविंद सिंह वार्ड सहित विभिन्न सेवा बस्तियों में पहुंचे। इस दौरान
अमित कछवाहा, रामू अहिरवार, देवेंद्र अहिरवार, महेश अहिरवार, प्रीतम पटेल, दुर्गेश पटेल, प्रशांत अशोक मास्टर, शुभम सूर्यवंशी,ल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रजापति समाज से मेरा काफी गहरा नाता है, यह रिश्ता अटूट है : शैलेंद्र जैन

प्रजापति समाज द्वारा काकागंज वार्ड स्थित अखाड़े में सागर से भाजपा प्रत्याशी व विधायक शैलेंद्र जैन के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजित किया गया।कार्यक्रम में समाजजनों ने भाजपा प्रत्याशी व विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा समाज के लिए किए गए उनके कार्य व सहयोग के लिए सम्मान किया। 
समाज की ओर से उद्बोधन देते हुए मुरली प्रजापति ने कहा कि शैलेंद्र जैन हमारे नेता हैं और उन्होंने सदैव प्रजापति समाज को अपना परिवार माना है। जब-जब हम पर मुसीबत आई है, उन्होंने हमारा सहयोग किया है।चाहे शासन हो या प्रशासन सभी के स्तर पर आगे आकर समाज के प्रतिनिधि के रूप में हमारा प्रतिनिधित्व किया है। 
कार्यक्रम को विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज से मेरा काफी गहरा नाता है। समाज के एक एक परिवार से मेरा रिश्ता अटूट है। मैंने यथाशक्ति समाज का सहयोग करने का प्रयास किया है। अनेकों बार अधिकारियों ने जानने का प्रयास किया कि विधायक जी का प्रजापति समाज से क्या संपर्क है, जो उनके लिए इतना समर्पित होकर कार्य करते हैं। यह हमारा परिवार है हमने सदैव आपके पक्ष में खड़े होकर सहयोग किया है।जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया श्री जुगल प्रजापति वार्ड पार्षद भारत माते संत कबीर वार्ड के पार्षद श्री धर्मेंद्र खटीक संजू प्रजापति राजेश प्रजापति  विनोद रेता गुलझारी  मुरलीधर कल्लू बड़कुर रामचरण  बड़कुर राजू को प्रजापति अशोक प्रजापति संजू प्रजापति   नारायण  मलखान चौधरी,अरविंद प्रजापति , काज नीलेश प्रजापति, दीनदयाल, हीरालाल,कमल प्रजापति उपस्थित थे।


Share:

Sagar : 900 किलो खोवा जब्त : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे मावा

Sagar : 900 किलो खोवा जब्त : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे मावा


तीनबत्ती न्यूज : 13 नवंबर,2023
सागर : 
त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई निर्माता, विक्रेताओं की जांच की जा रही है। इसी क्रम में बीना पुलिस द्वारा शंका के आधार पर सामवेद रोडलाइन्स ग्वालियर के ट्रक को रोका गया। जिसमें गुड्स के सामान के बीच में मावा छुपा कर लेकर जाया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते है रात्रि में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय पहुंची और ट्रक के अंदर छुपाकर ले जाये जा रहे मावा का निरीक्षण किया और प्लेन पॉलिथीन में पैक मावा और राधिका ब्रांड मावा का विधिवत नमूना लिया गया। कुल 546 किलो राधिका ब्रांड मावा और 420 किलो प्लेन पॉलिथीन में पैक मावा को अधिनियम अनुसार जप्त कर कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखवाया गया है। उक्त नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। त्योहारों को     दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा कार्यवाही सतत जारी रहेगी।
Share:

सबको विकास के साथ चलना है, समाज के सम्मान की जिम्मेदारी मेरी : भूपेंद्र सिंह▪️यादव समाज के दीपावली मिलन समारोह ▪️ कुंठाग्रस्त कांग्रेसी घटिया स्तर पर उतरे बरोदिया कलां में नुक्कड़ सभा में बोले

सबको विकास के साथ चलना है, समाज के सम्मान की जिम्मेदारी मेरी :  भूपेंद्र सिंह

▪️यादव समाज के दीपावली मिलन समारोह 

▪️ कुंठाग्रस्त कांग्रेसी घटिया स्तर पर उतरे बरोदिया कलां में नुक्कड़ सभा  में बोले 

तीनबत्ती न्यूज : 13 नवंबर,2023
बरोदिया कलां : हमें अभी बहुत काम करना है। आगे के पांच साल में इतने रोजगार पैदा करेंगे कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के किसी बच्चे को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दीपावली मिलन समारोह में जुटे यादव समाज के लोगों को यह संदेश देते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने 3 दिसंबर के दिन बामोरा रुद्राक्ष धाम स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में दीपावली मनाने के लिए सभी को चूल से निमंत्रण दिया।


मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मैं किसी भी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बन सकता था पर मैंने काम करने के उद्देश्य से खुरई विधानसभा क्षेत्र को चुना क्योंकि यहां अभी बहुत काम करने को है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मैंने कभी जातिवादी की राजनीति नहीं की। उन्होंने स्मरण किया कि जब आदरणीय दादा लक्ष्मीनायण यादव जी सांसद का चुनाव लड़े तब मैंने समर्पित भाव से काम करके जाति, समाज से परे जाकर सांसद के लिए भाजपा प्रत्याशी दादा लक्ष्मीनायण यादव जी को खुरई से 30 हजार की लीड दिलाई थी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा किसी को भी टिकट दे मैं उसका ही काम करूंगा चाहे वह किसी जाति, समाज से हो। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने यादव समाज के भवन लिए 5 करोड़ की मूल्यवान प्राइम लोकेशन की भूमि पर दो करोड़ का भवन स्वीकृत किया था। बांदरी, बरोदिया कलां व मालथौन में 25-25 लाख के सामुदायिक भवन यादव समाज के लिए स्वीकृत किए थे। यादव समाज के लोगों खुरई में जाति की राजनीति से किसी का भला नहीं होता, जीवन में समृध्दि सिर्फ विकास से ही संभव है। जातिवादी लोग चुनावों के दौरान बरगलाने आएंगे, लेकिन उनकी बातों से विकास नहीं होता। विकास के लिए पांच साल मेहनत करना पड़ती है तभी इससे बच्चों का भविष्य बनता है।


 मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आप सभी जितना स्नेह और विश्वास मुझ करते हैं मैं पूरी कोशिश करता हूं कि इस विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी योजनाएं जातिभेद से परे हैं। सभी जातियों को एक समान लाभ इन योजनाओं में हैं और सभी योजनाओं से गरीबों का जीवन बदला है, आसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार इसी के लिए होती है चुनाव का अवसर इसी के लिए है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना, पीएम आवास, किसानों को सम्मान निधि, निशुल्क राशन, आयुष्मान में फ्री इलाज, संबल योजना में मदद जैसी योजनाओं में जाति का कोई बंधन नहीं है। उन्होंने कहा कि अब गेहूं 2700 रु क्विंटल सरकार खरीदेगी। 

दीपावली मिलन समारोह को श्वेता यादव ने भी संबोधित किया। समारोह में महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी, विनोद तिवारी, नरेश यादव, मदन दुबे रिछा, बलराम यादव, वीरसिंह यादव, शिवराज सिंह यादव, हरनाम सिंह, नंदकिशोर यादव, मंत्री प्रतिनिधि संतोष यादव, हरिसिंह यादव, गणेश यादव, भीकम यादव, कोमल यादव (बरोदिया कलां), लखन यादव, रमन यादव, भीकम सिंह, अमित यादव, बड्डू यादव, जानी यादव, उमेश यादव, आजाद सिंह यादव, रूपनारायण यादव, कल्लू यादव, मुन्ना यादव, पुष्पेंद्र यादव, राजू यादव, भैयन यादव, शोभाराम यादव, भान यादव, छोटेलाल यादव, ताहर यादव, काशीराम यादव, रामचरण यादव, बालक यादव, कैलाश यादव, अमर सिंह यादव, वृंदावन यादव, लाखन यादव, पप्पू यादव, सचिन यादव, रक्षपाल यादव, अशोक यादव, देवेंद्र यादव, बद्री यादव, मजबूत यादव, जाहर यादव, वृंदावन यादव, चंद्रभान यादव, प्रताप यादव, रामकिशन यादव, मोती यादव, शोभाराम यादव, बंटी यादव, जगदीश यादव, करण यादव, चंद्रभान यादव, भगवान यादव, रामकुमार यादव, नंदकिशोर यादव, सोवरन यादव, रवि यादव, जोधन यादव, किशन सिंह, प्रदीप यादव, गजराज यादव, धूमन सिंह यादव, मलखान यादव, देवेंद्र सिंह यादव, भरत तिवारी, राकेश दुबे, मनोहर सिंह, रामदीन यादव, गणेश यादव, रामनाथ यादव, पूजाराम यादव, भगवान यादव, गुड्डू यादव, करण सिंह यादव, महरबान यादव, राम यादव, राजकुमार यादव, रूपसिंह यादव, रामचरण यादव, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, रामसिंह यादव, राजू यादव, अनिल यादव उपस्थित रहे।


खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए यह चुनाव विकास का उत्सव, रिकॉर्ड बनाने मतदान होगा - मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह

कहा- कुंठाग्रस्त कांग्रेसी घटिया स्तर पर उतरे

 किसी को विकास देखना है तो खुरई, मालथौन बरोदिया कलां, बांदरी आए। यहां चुनाव नहीं हो रहे यहां हम सब मिलकर विकास की दीपावली का उत्सव मना रहे हैं। बरोदिया कलां में हुई नुक्कड़ सभा में अपने ऐसे संबोधन के साथ ही मंत्री व भाजपा प्रत्याशी श्री भूपेंद्र सिंह ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि कांग्रेस के नेता कुंठाग्रस्त होकर अपनी सभाओं में उन्हें राक्षस बताकर वध करने जैसी घटिया शब्दावली पर उतर आए हैं और चुनाव प्रचार करने आए उनके 21 वर्षीय बेटे अबिराज सिंह को भी भाषणों में घटिया शब्दावली के साथ टारगेट कर रहे हैं। 
अब जीत का रिकार्ड बनेगा
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खुरई में चुनाव तो तभी खत्म हो गया था जब कांग्रेस को महीनों की खोज के बाद भी कोई ठीक प्रत्याशी ढूंढने से नहीं मिला। अब यहां जीत का रिकॉर्ड बनाने के लिए मतदान की प्रक्रिया हो रही है। खुरई विधानसभा क्षेत्र वासी इसे विकास के उत्सव की भांति मना रहे हैं और भाजपा की जीत का रिकॉर्ड बनाने अधिकतम मतदान का रिकॉर्ड भी टूटेगा। 

श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी कल मालथौन की सभा में कह कर गए हैं कि भूपेंद्र सिंह का बस चले तो यह खुरई विधानसभा क्षेत्र को स्वर्ग बना दे। मुख्यमंत्री भी यह कह कर गए हैं कि भूपेंद्र सिंह की जीत का प्रदेश में रिकॉर्ड बनेगा। मंत्री श्री सिंह ने क्षेत्रवासियों से कहा कि जीत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनेगा तो मेरा कद बढ़ेगा जिसका पूरा लाभ क्षेत्र को ही मिलेगा। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह विकास का चुनाव है। इस रिकॉर्ड विजय में बरोदिया कलां क्षेत्र से सबसे बड़ा योगदान होगा। मैं ईश्वर से सिर्फ यही प्रार्थना करता हूं कि वह मुझे इस योग्य बनाए कि मैं गरीब का जीवन बदल सकूं। क्षेत्र के बच्चों का भविष्य संवार सकूं। उन्होंने कहा कि यह भी ईश्वरीय संकेत ही है कि खुरई विधानसभा क्षेत्र की वोटिंग मशीन में भी संयोग से भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल पहले नंबर पर ही है।‌

नुक्कड़ सभा में बड़ी संख्या में आईं लाडली बहनों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि कांग्रेस ने लगातार चुनाव आयोग में शिकायत करके लाडली बहनों के खाते में किश्त डालने पर रोक लगाने की मांग की थी पर नियमानुसार भाजपा सरकार ने दीपावली के पांच दिन पहले ही सभी लाडली बहनों के खाते में 1250 रु डाल कर अपना वायदा पूरा किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने वचनपत्र में लिखा है और कल मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान भी आप सबको बताकर गए हैं कि लाडली बहनों की राशि 3000 महीना की जाएगी और वे सभी बहनें भी चुनाव के बाद योजना से जुड़ेंगी जो अपना रजिस्ट्रेशन कराने से चूक गईं थी। उन्होंने बताया कि 21 साल से अधिक की सभी अविवाहित बहनें भी लाडली बहना योजना से जोड़ी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी प्रण किया है कि अब लखपति बहना भी बनेंगी। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस को वोट मांगते शर्म भी नहीं आती। 65 साल में कोई काम किया नहीं, सभाओं में यह बताते नहीं कि क्या किया था, आगे क्या करना चाहते हैं। कांग्रेसी यह नहीं बताएंगे वे भूपेंद्र सिंह को गालियां देकर राक्षस बताएंगे, क्या चुनाव इसके लिए होते हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मैं उन लोगों के लिए ही बुरा हूं जो गरीब के मुफ्त राशन पर डाका डालेगा या गरीब की जमीन पर कब्जा करेगा। उन्होंने कहा कि बरोदिया कलां को अब चुनाव बाद तहसील बनाएंगे, यहां कॉलेज खोलेंगे और सीएम राइज स्कूल बनाएंगे। बच्चों का भविष्य बनाना और नागरिकों के जीवन की मुश्किलें कम करना, गरीब के जीवन में बदलाव लाना ही तो रामराज्य है। 

कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के महरौनी से पूर्व विधायक श्री देवेन्द्र सिंह लोधी मदनपुर ने भी संबोधित किया और कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह सच्चे मायनों में सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं। पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सागर में ही पला बड़ा हूं और आप सबके बीच रहा हूं। मैं इस क्षेत्र में पहले से आ रहा हूं। जहां एक समय कुछ नहीं हुआ करता था वहां आज दो-दो किलोमीटर तक लाइट, सड़कें, हॉकर्स जोन, स्टेडियम, बस स्टैंड, सभी प्रकार के विकास कार्य हुए हैं। इन सबको देखकर लगता है कि खुरई विधानसभा में शानदार विकास हुआ है। और इस बार आप सभी को भूपेंद्र भैया के साथ चलना है और उनकी जीत का रिकॉर्ड बनाना है। पूर्व विधायक ने कहा कि भूपेंद्र भैया कई मायनों में सही साबित हो रहे हैं, मेरा आप लोगों से अनुरोध है कि इस बार चुनाव में सभी को कमल खिलाना है।किसी का भी वोट अन्य पार्टी के लिए नहीं जाना चाहिए। 
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं खुरई के विकास से प्रभावित होकर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष अंबिका प्रसाद शास्त्री, मेहरबान यादव, देवेंद्र सिंह ठाकुर, रघुवीर सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

कार्यक्रम में विनोद तिवारी, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी, नरेश यादव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना देवी, राजेंद्र सिंह दरी, मालथौन अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, केसरी बिखिरिया, वीरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, अनंत सिंह, आशीष पटैरिया, आरसी दुबे, छोटे राजा परमार, मदन दुबे, प्रमोद तिवारी, वीरसिंह यादव, रूप किशोर राय, छत्ते आदिवासी, गुलाब आदिवासी, जवाहर आदिवासी, रामसिंह ठाकुर, खशालचंद जैन, रसूल खान, अतीक खान, कोमल यादव, शिवराम तिवारी, नारायण विश्वकर्मा, मुन्नालाल राय, रघुवीर सिंह लोधी, कंछेदी लोधी, सुरेंद्र जैन, कैलाश ठाकुर, रामपाल लोधी, बालक दास यादव, मलखान सिंह, भरत तिवारी, गुलाब आदिवासी, दशरथ राय, लोटन अहिरवार, सुरेंद्र आदिवासी, रामलाल आदिवासी, घूमन आदिवासी, हरिराम ठाकुर, रामपटेल कुशवाहा, जगत सिंह लोधी, शिवराम तिवारी, दयाराम चौरसिया, बलराम ठाकुर, तिलक सिंह ठाकुर, हफीज खान, पन्नालाल चौरसिया, संतोष अहिरवार, संतोष राय, देवेंद्र चौबे, लखन यादव, छत्रपाल सिंह, सुरजन सिंह, दुर्गेश दुबे, कंछेदी अहिरवार, मनीष पटवा, चुन्नीलाल कुशवाहा, याकूब खान, बृजलाल कुशवाहा, भगवान सिंह, अशोक यादव, प्रदीप पाठक आदि उपस्थित रहे।

Share:

साप्ताहिक राशिफल : 13 नवंबर से 19 नवंबर 2023 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

साप्ताहिक राशिफल :  13 नवंबर से 19 नवंबर 2023 तक 
▪️पंडित अनिल पांडेय

तीनबत्ती न्यूज : 13 नवंबर ,2022

जय श्री राम
आप सभी धर्म प्रेमी बन्धुओं को पंडित अनिल पाण्डेय की तरफ से अन्नकूट , भाई दूज और छठ माई के व्रत  की बधाई । आज मैं आप सभी को 13 नवंबर से 19 नवंबर 2023 अर्थात विक्रम संवत 2080 तक के सप्ताह के मुहूर्त , व्रत-त्यौहार और साप्ताहिक राशिफल के बारे में बताऊंगा । 
इस सप्ताह 18 तारीख को गृह प्रवेश एवं व्यापार का मुहूर्त है । 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या है।  14 नवंबर को अन्नकूट ,15 नवंबर को भाई दूज और 17 से 20 नवंबर तक छठ के व्रत के विभिन्न कार्यक्रम होंगे।


इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में तुला राशि में रहेगा ।  13 नवंबर की रात 9:30 बजे से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा  ।  15 नवंबर को 3:45 बजे से धनु राशि में और 18 तारीख को प्रातः 7:53 बजे से मकर राशि में गोचर करेगा ।
सूर्य प्रारंभ में तुला राशि में रहेगा  ।  17 तारीख को 1:25 दिन से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा  ।  मंगल प्रारंभ में तुला राशि में रहेगा और 16 तारीख को 10:36 दिन से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा  ।  इस पूरे सप्ताह बुध वृश्चिक राशि में ,शनि कुंभ राशि में और शुक्र कन्या राशि में रहेंगे ।  वक्री  गुरु मेष राशि में और  राहु मीन राशि में भ्रमण करेंगे ।
आइये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।


मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह धन की प्राप्ति हो सकती है भाग्य से कोई  विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी  ।  जीवनसाथी को मानसिक क्लेश हो सकता है  ।    आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  आपके पेट में थोड़ी पीड़ा हो सकती है आपको मानसिक कष्ट भी हो सकता है  ।  अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके सभी शत्रु परास्त हो सकते हैं  ।  आपके गर्दन या कमर में दर्द  हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 13 और 18 तथा 19 नवंबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं  ।  14 और 15 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करें ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।


वृष राशि

वृष राशि का स्वामी शुक्र नीच राशि में है  और संतान के घर में बैठा हुआ है  ।  परंतु संतान के घर का स्वामी केंद्र में सप्तम भाव में बैठा है इसलिए आपकी संतान को शुक्र लाभ देगा  ।  यह संभव है कि संतान से आपको बहुत अच्छा सहयोग मिले  या संतान की उन्नति हो  ।  छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी  ।  गलत रास्ते से धन आने का योग है  ।   अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपका थोड़ा बहुत वाद विवाद हो सकता है  ।   कार्यालय में आपकी स्थिति अत्यंत मजबूत रहेगी  ।  यह सप्ताह आपके व्यापार और जीवनसाथी के लिए  उत्तम है  ।  भाग्य से आपके सहयोग प्राप्त होगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 नवंबर परिणाम मूलक है  ।  इस दिन आपके कई कार्य सफल हो सकते हैं  । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें  । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।


मिथुन राशि
इस सप्ताह आपके पास अच्छी मात्रा में धन आ सकता है परंतु उसमें बाधाएं भी हैं  ।   आपका भाग्य आपकी मदद करेगा।   अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति बहुत मजबूत रहेगी  ।  परंतु आपके कई वाद विवाद भी होंगे  ।  आपको अपनी संतान से बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा  ।  संतान की उन्नति भी हो सकती है  ।  छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी  ।  आपके सुख में बाधा पड़ेगी  ।   आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है  ।  अगर आप थोड़ा सा भी प्रयास करेंगे तो आपके शत्रुओं का समूह नाश हो जाएगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 नवंबर उत्तम है  ।  18 और 19 नवंबर को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है  ।  14 और 15 नवंबर को भी आप सचेत रहकर ही कार्य करें  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है  ।


कर्क राशि
इस सप्ताह आपको खट्टे मीठे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा ।   आपका अपने भाई बहनों से तकरार संभव है  ।  कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में कमी आएगी  ।  भाग्य के स्थान पर आपको अपने पुरुषार्थ पर भरोसा करना पड़ेगा  ।  आपको अपनी संतान का सहयोग मिलेगा  ।  छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है  ।  आपके सुख में कमी आएगी   ।  जनता में आपका आकर्षण कम होगा  ।  आपकी प्रतिष्ठा में  कमी हो सकती है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 13 ,18 और 19 नवंबर कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं  ।  16 और 17 नवंबर को आपको बड़ी सावधानी से कोई कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रातः काल स्नान की उपरांत तांबे के पात्र में जल ,अक्षत और लाल पुष्प लेकर सूर्य देव को जल अर्पण करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है  ।


सिंह राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  भाई बहनों के साथ संबंध ठीक होंगे ।  जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  ।  भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है  ।  आपके पराक्रम में वृद्धि होगी  ।  धन आने का योग है  ।  संतान से कोई विशेष सहायता नहीं प्राप्त होगी  ।  भाग्य के सहारे रहना ठीक नहीं होगा  ।  इस सप्ताह आपको   योजना बनाकर पूरी सावधानी से कार्य करना चाहिए  ।  अन्यथा आप कार्यों में असफल हो सकते हैं  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन अभिषेक करें  तथा उनसे अपने मंगल की कामना करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

कन्या राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है  ।  स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ हो सकती है  ।  जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  माता और पिता का स्वास्थ्य भी ठीक रहने की उम्मीद है  ।  आपके शत्रु बने रहेंगे  ।  नए-नए शत्रु पैदा हो सकते हैं  ।  आपके पेट में पीड़ा हो सकती है  ।  भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ देगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 तारीख परिणाम मूलक है  ।  16 और 17 तारीख को आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे  ।  सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं  ।  14 और 15 नवंबर को आपके पराक्रम में थोड़ी वृद्धि हो सकती है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें तथा काले कुत्ते को रोटी खिलाएं  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।


तुला राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  17 तारीख के बाद आपके ऊपर कुछ मानसिक दबाव हो सकता है ।  आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी सी खराबी हो सकती है  ।  कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है  ।  अपनी संतान से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा  ।  संतान की उन्नति भी हो सकती है  ।  भाग्य से आपको कुछ विशेष प्राप्त होने की उम्मीद नहीं है  ।  छोटे-मोटे दुर्घटना का योग है  ।  संभल कर रहें ।  इस सप्ताह आपके लिए 13 , 18 और 19 नवंबर परिणाम दायक हैं  ।  सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप बृहस्पतिवार का व्रत करें और प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।


वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपके पास धन प्राप्ति का अच्छा योग है  ।  आप प्रयास करें  ।  धन आपको प्राप्त होगा   ।  व्यापार में आपको सफलता मिल सकती है  ।  आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है  ।  17 तारीख तक आपको कचहरी के कार्य में विजय मिल सकती है  ।  17 तारीख की उपरांत कचहरी के कार्यों में आपको सफलता नहीं मिल पाएगी ।    आपके पेट में पीड़ा हो सकती है  ।  माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  ।  पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी सी बाधा  है  । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे  ।  संतान से आपको कुछ भी विशेष प्राप्त नहीं होगा  ।  इस सप्ताह आपको 13 नवंबर को सावधान रहकर कोई भी कार्य करना चाहिए  ।  सप्ताह के बाकी दिन एक जैसे हैं  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते  को रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।


धनु राशि
17 तारीख तक आपके पास धन आने का उत्तम योग है  । आपके प्रयासों से   धन आपको प्राप्त होगा  ।  आपके माताजी के स्वास्थ्य में कुछ खराबी आ सकती है  ।  पिताजी के स्वास्थ्य में भी बाधा है ‍ । अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको कार्य अपने कार्यालय में सावधान रहने की आवश्यकता है ।  छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी ।  इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 नवंबर श्रेष्ठ और उत्तम है  ।  14 और 15 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शिव पंचाक्षरी मंत्र का प्रतिदिन जाप करें  ।   सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।


मकर राशि
इस सप्ताह आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा  ।  माता और पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी-थोड़ी बाधा है  ।  इस सप्ताह भाग्य आपका साथ दे सकता है  ।  कार्यालय में आपको परेशानी रहेगी  ।  धन आने का योग है  ।  भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 13 तथा 18 और 19 नवंबर फलदायक हैं  ।  16 और 17 नवंबर को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है   ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गौ माता को हरा चारा खिलाएं  ।  सप्ताह का सब शुभ दिन शनिवार है ।  


कुंभ राशि
आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह अच्छा रहेगा  ।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है  ।  भाग्य से इस सप्ताह आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है ।  आपको  अपने परिश्रम से बहुत कुछ प्राप्त हो सकता है   ।  दुर्घटना का योग है  ।  परंतु आप  दुर्घटना से बच जाएंगे  ।  गलत रास्ते से धन आने का भी योग है  ।  भाई बहनों के साथ संबंध में थोड़ा बहुत तनाव आ सकता है  ।  आपको अपने संतान से मामूली सहयोग प्राप्त होगा  ।  छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15  नवंबर उत्तम है ।   18 और 19 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप घर की बनी पहली रोटी गौ माता को दें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है  ।

मीन राशि
कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है  ।  अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं  ।  परंतु इन संबंधों में कुछ बाधा भी आएगी  ।  दुर्घटनाओं से सावधान रहें ।  भाग्य आपकी कोई विशेष मदद नहीं करेगा ।  धन आने में कमी आएगी।  आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ दिक्कत हो सकती है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 नवंबर शुभ है  ।  13 नवंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करने की आवश्यकता है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन दूध और जल से अभिषेक करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

आपसे अनुरोध है कि इस पोस्ट का उपयोग करें और हमें इस पोस्ट के बारे में बतायें।
मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।

जय मां शारदा।
 निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
 सागर। 470004
 मो  8959594400
Share:

सागर विधानसभा : तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया कांग्रेस को समर्थन तो एक निर्दलीय को ओबीसी महासभा और सपाक्स का मिला समर्थन

सागर विधानसभा : तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया कांग्रेस को समर्थन तो एक निर्दलीय को ओबीसी महासभा और सपाक्स का मिला समर्थन

तीनबत्ती न्यूज : 13 नवंबर,2023
सागर। सम्भागीय मुख्यालय वाली सागर विधानसभा सीट पर चुनाव के आखिरी हफ्ते में दलबदल के बीच अब निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन और ने पार्टियों का समर्थन लेने की कोशिश दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा की जा रही है। जिले की आठ विधानसभा सीटो में से सागर में सर्वाधिक प्रत्याशी 21 चुनाव मैदान में है। 


तीन निर्दलियों  ने दिया  कांग्रेस को समर्थन 

सागर विधानसभा सीट पर अभी तक तीन निर्दलीय। उम्मीदवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन के पक्ष में समर्थन दिया है। अब ये कांग्रेस का प्रचार करेंगे। पिछले दिनो पूर्व सीएम  कमलनाथ की सभा में तीन निर्दलीय प्रत्याशियों नीरज रैकवार, मो. फारूक खान एवं रिजवान बेग ने कांग्रेस प्रत्याशी निधी सुनील जैन को समर्थन दिया। 


निर्दलीय उमेश यादव को सपाकस का समर्थन

सागर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पत्रकार उमेश यादव त्राहिमाम  शहर की अव्यवस्थाओं  को लेकर जनता के बीच उतरे है। एक ही परिवार से बीजेपी और कांग्रेस से उम्मीदवारी को भी चुनावी मुद्दा बनाए है। उमेश को सपाक्स पार्टी ने अपना समर्थन दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरुण चौबे ने इस आशय का पत्र भी जारी किया है।  उमेश को इसके साथ ही ओबीसी महासभा ने भी  अपना समर्थन जारी कर जिताने की अपील की है। 


ये उम्मीदवार है चुनाव मैदान में

विधानसभा क्षेत्र 41- सागर से श्रीमती निधि सुनील जैन इंडियन नेशनल कांग्रेस हाथ का पंजा, इंजी मुकेश जैन ढाना आम आदमी पार्टी झाडू, शैलेन्द्र कुमार जैन भारतीय जनता पार्टी कमल का फूल, एड. स्मोही जाटव बहुजन समाज पार्टी हाथी, नरेन्द्र सिंह सूर्यवंशी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) केतली, रामलाल रजक भारतीय शक्ति चेतना पार्टी बांसुरी, श्रीमती सोना पटेल सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) बैटरी टार्च, असलम सर


 निर्दलीय कैमरा, असलम खान निर्दलीय फुटबाल, उमेश त्राहिमाम निर्दलीय सीटी, गोवर्धन पटेल निर्दलीय ऑटो-रिक्शा, जाहिद खान मंसूरी निर्दलीय सिलाई की मशीन, दीपक कोष्टी निर्दलीय एयरकंडीशनर, पीर मुहम्मद (झगडू मिस्त्री) निर्दलीय अलमारी, मु. फारूक निर्दलीय बेट, महेन्द्र कुमार कोरी निर्दलीय कांच का गिलास, मिर्जा रिजवान बैग निर्दलीय हाकी और बाल, लक्ष्मीकांत राज निर्दलीय केक, श्रीमती शैलबाला सुनरया निर्दलीय हीरा, सीतादेवी दुबे निर्दलीय हारमोनियम, श्री सुबोध शुक्ला (आदिपुरूष) निर्दलीय टोप।

____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________

Share:

नरयावली : कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी का जन सम्पर्क लगातार जारी▪️ बेटा शुभम,सत्यम और बेटी श्रद्धा ने पिता के लिए लिये मांगे वोट

नरयावली : कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी का जन सम्पर्क लगातार जारी

▪️ बेटा शुभम,सत्यम और बेटी श्रद्धा ने पिता के लिए लिये मांगे वोट

तीनबत्ती न्यूज : 12 नवंबर,2023
सागर। नरयावली विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी ने रविवार को नई गल्ला मण्डी के सामने से बम्होरी रेंगवा, पीतल फेक्ट्री,भटुआ,खेरा,भटुआ-संतोष पुरा, भापेल, गोरी खेरा, फुटेरा आदि ग्रामों में सघन जन सम्पर्क कर आशीर्वाद मांगा और विजय श्री दिलाने की अपील की। वहीं नरयावली विधान सभा से सुरेन्द्र चौधरी को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जानें पर व कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर अनेकों ग्रामों में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर नरयावली क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को विजय श्री दिलाने का संकल्प लिया ।

इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी के पुत्र इंजी. शुभम सिंह, इंजी. सत्यम सिंह एवं पुत्री इंजी. श्रद्धा सिंह ने परसोरिया,भैंसा व केन्ट क्षेत्र में सघन जन संपर्क कर अपने पिता के लिए वोट मांगे व विजय श्री दिलाने की अपील की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली,मकरोनिया, सागर ग्रामीण एवं सदर, कर्रापुर आदि क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लगन सिंह ठाकुर,पुष्पेंद्र सिंह,सुरेन्द्र सिंह, राकेश राय, मुन्ना विश्वकर्मा, देव सिंह राजपूत,लक्ष्मी नारायण सोनकिया,विक्रम सिंह,ऋषभ जैन,आशीष दुबे, संजय सिंह, सुनील सिंह,आर.आर पारासर,डॉ. जीवन लाल सेन,सुभाष यादव,मनोज पवार, राम बहादुर कुर्मी, बबलू पवार, रामनरेश सिंह, सुरेन्द्र राजपूत, मोहित कुर्मी, हर्ष वर्धन कुर्मी, अनिल जाटव,सुनील प्रजापति, सोनू कोरी,राजकुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व क्षेत्र वासी मौजूद रहे।



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________


Share:

दीवाली के दिन सीएम का रोड शो और सभा▪️शिवराज बोले चुनावी इतिहास में पहली दफा दीवाली के दिन सभा▪️कमलनाथ जी ने तो कांग्रेस को ही अपनी चक्‍की में पीस दिया। ▪️मालथौन में मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व रोड शो, सड़कें फूलों से पट गईं

दीवाली के दिन सीएम का रोड शो और सभा

▪️शिवराज बोले चुनावी इतिहास में पहली दफा दीवाली के दिन सभा

▪️कमलनाथ जी ने तो कांग्रेस को ही अपनी चक्‍की में पीस दिया।  

▪️मालथौन में मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व रोड शो, सड़कें फूलों से पट गईं

तीनबत्ती न्यूज: 12 नवंबर,2023
सागर : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचार दीवाली के दिन भी नही थमा। सीएम शिवराज सिंह ने दीवाली के दिन सागर जिले के खुरई के मॉलथोन में नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के समर्थन में रोड शो और सभा की।सभा में सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ दोनो अहंकारी हैं। कमलनाथ कहते हैं कि उनकी चक्‍की बहुत बारीक पीसती है।लेकिन कमलनाथ जी ने तो कांग्रेस को ही अपनी चक्‍की में पीस दिया।  

__________________________

देखे: सीएम शिवराज सिंह ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के समर्थन में किया रोड शो और सभा



________________________

दीवाली पर तीन महा संकल्प

 मालथौन में एतिहासिक रोड शो के बाद विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि इस दीपावली के दिन मैं मां लक्ष्मी को साक्षी मान कर तीन महासंकल्प ले रहा हूं। पहला संकल्प यह कि अपनी सभी बहनों को अब लखपति बहना बनाऊंगा। दूसरा यह कि किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत देने के लिए गेहूं 2700 रु क्विंटल और धान 3100 रु प्रति क्विंटल खरीदेंगे। तीसरा संकल्प युवाओं के लिए यह कि प्रत्येक परिवार में एक रोजगार देंगे।  खुरई विधानसभा क्षेत्र से भूपेंद्र सिंह की जीत मध्यप्रदेश में जीत का रिकार्ड बनाएगी।

जुड़ेंगे लाडली बहना के नाम
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि पूरा देश और कांग्रेस सुन ले कि मुझे लाडली बहनों के खाते में राशि डालने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। मैंने संकल्प लिया है कि लाडली बहना योजना की राशि 3000 रु प्रतिमाह करूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहना योजना में जिन बहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है चुनाव के बाद उन सभी के नाम जोड़े जाएंगे और पोर्टल खोल कर 21 वर्ष से अधिक की अविवाहित बहनों का भी योजना में रजिस्ट्रेशन होगा।  


उन्होंने कहा कि हम आगे चलकर सभी बहनों को लखपति बहना बनाएंगे जिस का अर्थ होगा हर बहिन की आमदनी दस हजार रुपए प्रतिमाह होगी। यह काम स्वसहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी बहनों मुझे आपकी जिंदगी बदलना है। आपका यह भाई आपकी पूजा करता है,आप सब देवियां हो ऐसा दुर्गा सप्तशती में लिखा है। दुर्गा सप्तशती में लिखा है कि कि जगत में जितनी स्त्रियां हैं वे देवी की मूर्तियां हैं। जब बहिनें मेरे सिर पर हाथ रखती हैं तो मेरी उम्र बढ़ जाती है। मेरी बहिनों ने दीपावली के त्यौहार पर मामा की सभा में हजारों की संख्या में आकर मुझे आशीर्वाद से लाद दिया है मैं जीवन भर इसे नहीं भूल सकता। 

मुख्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को कर्जामाफी के नाम पर ठगा। हम किसानों को सिंचाई की व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हर खेत में पानी और हर घर में पेयजल पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि मेरे भांजे भांजियों को रोजगार के लिए हर परिवार में एक रोजगार दिया जाएगा। मैं जहां से निकल जाता हूं मैरे भांजे भांजियां मुझसे कहते हैं मामा आई लव यू और मैं उन्हें जवाब देता हूं आई लव यू टू। उन्होंने कहा कि मुझे आप सभी का भविष्य बनाना है। 

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ का घमंड सिर चढ़ कर बोल रहा है। कमलनाथ की चक्की ऐसी चलती है कि उसमें कांग्रेसी और कांग्रेस दोनों पिस रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया जी उस चक्की से बाहर निकल आए। बाकी सब पिस रहे हैं। उनका घमंड इतना है कि अफसरों और कर्मचारियों को धमका रहे हैं। लेकिन जनता किसी को छोड़ने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजयी सिंह सुन लें कि मुझसे कुछ भी कह लेना , लेकिन मेरी बहिनों और भांजियों को कुछ कहा तो घमंड तो रावण का भी नहीं बचा था। यह जनता तुम्हें नष्ट कर देगी। उन्होंने बहिनों से आग्रह किया कि गांव गांव निकल जाओ और इस चुनाव को जनता का चुनाव बना दो । ऐसा चुनाव बना दो कि जनता देखती रह जाए। खुरई विधानसभा क्षेत्र से भूपेंद्र भैया की ऐसी जीत हो कि मध्यप्रदेश में रिकार्ड बन जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सिंचाई, पेयजल के लिए कभी कुछ नहीं किया। प्रदेश के विकास का यह महायज्ञ जारी रहेगा। 5 साल में मध्यप्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बना देंगे।

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मालथौन मं लाडली बहिनों के साथ दीपावली मनाने आए यह मालथौन का सौभाग्य है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए कभी किसी काम के लिए आज तक मना नहीं किया। हमने क्षेत्र के लिए जो मांग रखी वह पूरी की है। आज रोड शो में मालथौन की जनता और लाडली बहनों ने अपने शिवराज भैया के लिए जैसा प्रेम और स्नेह बरसाया है उसका भी रिकार्ड बन गया।
इस अवसर पर गोविंद सिंह राजपूत, नीलकमल सिंह राजपूत, दुरग सिंह परिहार, बादाम सिंह सिसोदिया, जयंत सिंह बुंदेला, मनोहरलाल सोनी, रमेश कुमार जैन, शंकरलाल अहिरवार, श्रीमती मीनादेवी चुन्नीलाल कुशवाहा, श्रीमती मालती धर्मेन्द्र अहिरवार, रीमती आशा जैन, श्रीमती सीमा राय, परमोली आदिवासी, अजीज खान, इशाक खान, हफीज खान, भारत रैकवार, वीरा लौहगड़िया, विजय लौहगड़िया, मुंशीलाल रजक, श्रीमती मीनादेवी चुन्नीलाल कुशवाहा, रामदयाल पाठक, आरसीदुबे बरोदिया, संतोष यादव, भीकम यादव, राजेन्द्र सिंह लोधी, राजाभैया लोधी, वीरसिंह यादव, जाहर सिंह लोधी, केशरी सिंह लोधी, राजेन्द्र सिंह बुंदेला, वीरेन्द्र सिंह बुंदेला, हीरा सिंह लोधी, अमर सिंह लोधी, जाहर सिंह लोधी, गोविंद सिंह राजपूत, सिरनाम सिंह तोमर, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत, रावराजा राजपूत, प्रहलाद सिंह राजपूत, श्रीमती संगीता दुबे, प्रदीप दुबे, कोमल यादव, दयाराम चौरसिया, कन्देछी माते, रामसिंह लोधी, ताहर सिंह यादव, कैलाश यादव, बालकदास यादव, गोविंद सेन, खुशालचंद जैन, रामसिंह ठाकुर, सुरजन सिंह लोधी, लखन यादव, भगवान सिंह लोधी, राजा भैया बुंदेला, देवेन्द्र अहिरवार, लालू बंजारा, बाबा बंजारा, श्रीमती रानी लोधी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, भरत तिवारी, नरेन्द्र सिंह, निरंजन सिंह, फूल सिंह लोधी, रूपसिंह घोषी, अरविंद मालवीय, शिवराज सिंह राजपूत, रोशन सिंह लोधी, विश्वनाथ सिंह लोधी, आजाद यादव, पप्पू मुकद्दम, हरनाम सिंह राजपूत, चंद्रिकाप्रसाद पारासर, अभय सिंह लोधी, जोनी यादव, मुकेश जैन, देशराज यादव, बलराम यादव, बलराम ठाकुर, प्रवीण जैन गढ़ौला, हरिशंकर कुशवाहा, महेन्द्र पाल सिंह, मुन्नी राजा, जितेन्द्र सिंह सिसोदिया, हेमचंद बजाज, नीतिराज, रामभरत चाचोंदिया, राजकुमार राय, लक्ष्मीनारायण यादव, अशोक यादव, नत्थू यादव, मनोज जेन, विजय जैन, पुष्पेन्द्र परिहार, नीरज राजपूत, हरिनारायण कुशवाहा, गुलाब आदिवासी, इरफान खान, नीलेश अहिरवार, योगेश जैन, सौवीर जैन, अजित राय, मदन दुबे, जमना प्रसाद अहिरवार, मोतीलाल अहिरवार, मूरत सिंह राजपूत, सौभाग्य सिंह, अजीत सिंह अजवानी, सुबोध सतभैया, बलवीर सिंह राजपूत, आशीष पटैरिया, सोनू बाल्मीक, रीमती रानी लोधी, बुन्देल सिंह ठाकुर, श्रीमती राजकुमारी लोधी, आकांक्षा बुंदेला, वीर सिंह पवार, वीरेन्द्र चौहान, बृजेन्द्र राजपूत, पुष्पेन्द्र राजपूत, वीरेन्द्र सिंह बुन्देला पलेथनी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। 



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________


Share:

Archive