बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव पर विधायक शैलेंद्र जैन ने सपत्नीक लाडू चढ़ाया, मंदिरों में किया अभिषेक-पूजन▪️सेवा बस्तियों में पहुंचकर मनाई दीपावली

भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव पर विधायक शैलेंद्र जैन ने सपत्नीक लाडू चढ़ाया, मंदिरों में किया अभिषेक-पूजन

▪️सेवा बस्तियों में पहुंचकर मनाई दीपावली

तीनबत्ती न्यूज : 13 नवंबर ,2023
सागर : सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2550वां निर्वाण महोत्सव को सागर नगर में बड़े ही हर्ष और उल्लास व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पुनीत अवसर पर भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुश्री जैन ने सागर के विभिन्न जिनालयों में पहुंचकर दर्शन किए। भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव पर लाडू चढ़ाया। विधायक जैन ने सपत्नीक सबसे पहले मोराजी पहुंच कर लाडू चढ़ाया एवं मोराजी में विराजमान 105 आर्यिका सौम्यनंदिनी माताजी ससंघ के दर्शन कर चरणों में श्रीफल अर्पित किया। इसके बाद जैन ने काकागंज, कटरा वार्ड स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, गौरबाई दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर लाडू अर्पित किया। कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित लाडू बनाओ प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण में भी सहभागिता की। 
________________

देखे : विधायक शैलेंद्र जैन और उनकी पत्नी अनुश्री जैन ने चढ़ाए लाडू



_________________

यहां के बाद विधायक जैन ने भाग्योदय पहुंचकर लाडू चढ़ाया एवं मुनि श्री 108 अजित सागर महराज ससंघ के चरणों में श्री फल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां के बाद विधायक जैन ने मंगलगिरी पहुंचकर लाडू चढ़ाया एवं 105 आर्यिका विविक्तश्री माताजी  ससंघ के दर्शन कर धर्म लाभ अर्जित किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए शासन नायक भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं सभी को दीं। वंदना के दौरान श्री शैलेंद्र जैन   एवं श्रीमती अनु श्री जैन को बुजुर्गों व महिलाओं ने जमकर आशीर्वाद दिया वहीं युवाओं ने सेल्फी लेकर सहयोग और समर्थन हेतु आश्वाशित किया। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,पार्षद प्रतिनिधि पराग बजाज, नीलेश जैन, मंडल उपाध्यक्ष दीपक जैन, अंकित जैन, प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन आदि मौजूद रहे।

सेवा बस्तियों में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन ने मनाई दीपावली

दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के साथ सेवा बस्तियों में पहुंचकर दीपावली मनाई। हर बार की तरह इस बार भी विधायक शैलेंद्र जैन ने सेवा बस्तियों में रहने वाले परिवारों में पहुंचकर परिवारजनों से भेंट कर उन्हें कमल पुष्प भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने जैन के साथ जमकर फोटों खिंचाई व बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान जैन ने सभी के साथ मिलकर आतिशबाजी भी की। 

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन ने* दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें निरंतर परिश्रम की सीख देता है। मर्यादा,अनुशासन और सबके लिए सम्मान बनाए रखने की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर पर हम भगवान श्रीराम के गुणों और मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। हम अपने साथ ही अपने समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए काम करें। उन्होंने वंचित लोगों के लिए काम करने और उनका सहयोग करने का आश्वासन दिया। शैलेंद्र जैन व नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार भगवानगंज रेलवे स्टेशन के सामने, मडिया विट्ठलनगर, राम जानकी मंदिर गुरुगोविंद सिंह वार्ड सहित विभिन्न सेवा बस्तियों में पहुंचे। इस दौरान
अमित कछवाहा, रामू अहिरवार, देवेंद्र अहिरवार, महेश अहिरवार, प्रीतम पटेल, दुर्गेश पटेल, प्रशांत अशोक मास्टर, शुभम सूर्यवंशी,ल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रजापति समाज से मेरा काफी गहरा नाता है, यह रिश्ता अटूट है : शैलेंद्र जैन

प्रजापति समाज द्वारा काकागंज वार्ड स्थित अखाड़े में सागर से भाजपा प्रत्याशी व विधायक शैलेंद्र जैन के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजित किया गया।कार्यक्रम में समाजजनों ने भाजपा प्रत्याशी व विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा समाज के लिए किए गए उनके कार्य व सहयोग के लिए सम्मान किया। 
समाज की ओर से उद्बोधन देते हुए मुरली प्रजापति ने कहा कि शैलेंद्र जैन हमारे नेता हैं और उन्होंने सदैव प्रजापति समाज को अपना परिवार माना है। जब-जब हम पर मुसीबत आई है, उन्होंने हमारा सहयोग किया है।चाहे शासन हो या प्रशासन सभी के स्तर पर आगे आकर समाज के प्रतिनिधि के रूप में हमारा प्रतिनिधित्व किया है। 
कार्यक्रम को विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज से मेरा काफी गहरा नाता है। समाज के एक एक परिवार से मेरा रिश्ता अटूट है। मैंने यथाशक्ति समाज का सहयोग करने का प्रयास किया है। अनेकों बार अधिकारियों ने जानने का प्रयास किया कि विधायक जी का प्रजापति समाज से क्या संपर्क है, जो उनके लिए इतना समर्पित होकर कार्य करते हैं। यह हमारा परिवार है हमने सदैव आपके पक्ष में खड़े होकर सहयोग किया है।जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया श्री जुगल प्रजापति वार्ड पार्षद भारत माते संत कबीर वार्ड के पार्षद श्री धर्मेंद्र खटीक संजू प्रजापति राजेश प्रजापति  विनोद रेता गुलझारी  मुरलीधर कल्लू बड़कुर रामचरण  बड़कुर राजू को प्रजापति अशोक प्रजापति संजू प्रजापति   नारायण  मलखान चौधरी,अरविंद प्रजापति , काज नीलेश प्रजापति, दीनदयाल, हीरालाल,कमल प्रजापति उपस्थित थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive