बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक संपन्न


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक संपन्न


सागर.। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुये सागर में धर्मश्री स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से संभागीय संगठन मंत्री श्री केशव सिंह भदौरिया, पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री गोपाल भार्गव, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,  विधायक शैलेन्द्र जैन,  प्रदीप लारिया, प्रभुदयाल पटेल,  जाहर सिंह,   विनोद पंथी, डॉ. सुशील तिवारी, शशि कैथोरिया, शामिल हुए l
बैठक में आगंतुक अतिथियों का स्वागत बुंदेली परंपरा के अनुसार स्वागत कर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया l बैठक कुल 4 सत्रों में आयोजित की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी, पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश जी, पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रभारी, श्री मुरलीधर राव जी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा, श्री पहलाद पटेल, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश सहसंगठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उद्बोधन दिया l भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल मीटिंग के संबंध में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चार सत्रों में संपन्न हुई l भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के निधन पर शोक व्यक्त किया गया l
     बैठक में विभिन्न सत्रों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ l पार्टी द्वारा पूर्व में किए गए  आयोजित कार्यक्रम के संबंध में  बिंदुवार समीक्षा कर पार्टी के आगामी समय में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कार्य योजना पर चर्चा हुई l बैठक में राजनीतिक एवं अन्य प्रस्ताव को  पारित किया गया l उक्त आशय की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजोरिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी l
 
Share:

SAGAR : जिले में 24 जून को इन केंद्रों पर होगा वेक्सीनेशन

SAGAR : जिले में 24 जून को इन केंद्रों पर होगा वेक्सीनेशन

सागर । जिला टीकाकरण अधिकारी सागर द्वारा बताया गया कि 24 जून दिन गुरूवार को कोविड 19 टीकाकरण, सागर षहरी, ग्रामीण क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों को, कोवैक्सीन एवं कोविषील्ड का प्रथम एवं द्वितीय डोज निम्नानुसार स्थानों पर आयोजित सत्रों पर लगाया जावेगा ।
 वैज्ञानिको एवं डॉक्टरों ने कोविड-19 वैक्सीन पूर्णरूप से सुरक्षित बताया हैं भ्रम और अफवाहों से दूर रहें । कोविड;19 वैक्सीन अवश्य लगवायें । टीकाकरण पष्चात मॉस्क हमेषा पहने, दो गज की दूरी हमेषा बनाये रखें, बार-बार हॉथ धोते रहें । कोविड-19 के दिषा-निर्देषों का पालन करते रहे।

नगरीय निकाय क्षेत्र

क्र. ब्लाक/नगर वैक्सीनेशन सत्र स्थल  का नाम
1 सागर शहरी एम.एल.बी.स्कूल 1 बस स्टेण्ड के पास सागर
2 सागर शहरी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर
3 सागर शहरी पं.रविशंकर उ.मा.वि.सागर
4 सागर शहरी शा.कन्या मा.वि. हुलासीराम सदर सागर
5 सागर शहरी न्यू केन्द्र प्रा.शा. सागर
6 सागर शहरी आर्य समाज उ.मा.वि.कटरा सागर
7 सागर शहरी पुलिस लाईन सागर
8 सागर शहरी सिंधी धर्मशाला, सिविल लाईन सागर
9 सागर शहरी आयुष जिला जिला चिकि. मधुकरशाह वार्ड सागर
10 सागर शहरी लाल स्कूल गोपालगंज सागर
11 सागर शहरी मोराजी स्कूल, लक्ष्मीपुरा वार्ड सागर
12 सागर शहरी कोरी धर्मशाला शीतला माता मंदिर के पास संतकबीर बार्ड सागर
13 सागर शहरी अनिल साहू की बिल्डिंग नाचनदास के सामने, विजय टाकीज रोड, मोतीनगर बार्ड सागर
14 सागर शहरी एम.एस.गार्डन के सामने मनोहर साहू के मकान तिलकगंज, सागर
15 सागर शहरी शुक्रवारी मस्जिद, शुक्रवारी बार्ड सागर
16 सागर शहरी गुरूद्वारा, गुरूगोविन्दसिंह वार्ड सागर
17 सागर शहरी पं.मोतीलाल नेहरू उ.मा. विद्यालय, मुनिस्पल स्कूल, जवाहरगंज बार्ड सागर
18 सागर शहरी चमेली चौक अस्पताल, नरयावली नाका बार्ड सागर
19 सागर शहरी सामुदायिक भवन, लाजपतपुरा बार्ड, सागर
20 मकरोनिया क्षेत्र शा. मा.शाला नगर पालिका के पास मकरोनिया
21 मकरोनिया क्षेत्र उ.मा.वि. रजाखेड़ी
22 मकरोनिया क्षेत्र शैलेष मेमो.स्कूल मकरोनिया
23 मकरोनिया क्षेत्र दीपक मेमो.उ.मा.वि., रजाखेड़ी मकरोनिया
24 मकरोनिया क्षेत्र उ.मा.वि. अंकुर स्कूल दीनदयाल नगर मकरोनिया
25 राहतगढ़ हाईस्कूल राहतगढ़
26 शाहपुर शा. माध्यमिक शाला शाहपुर
27 सुरखी (शाहपुर) शा. कृषि उ.मा.वि. सुरखी
28 खुरई जे.वाय.एस.एस.हास्पिटल खुरई
29 खुरई प.के.सी.शर्मा उ.मा.वि. खुरई
30 बीना उत्कृष्ठ विद्यालय बीना
31 बीना कन्या महाविद्यालय बीना
32 मालथौन उत्कृष्ठ विद्यालय मालथौन
33 मालथौन (बांदरी) प्राथ.स्वा.केन्द्र बांदरी
34 बिलहरा (जैसीनगर) कन्या प्राथ.शाला बिलहरा
35 रहली कन्या हाई स्कूल रहली
36 रहली कन्या हाईस्कूल गढ़ाकोटा
37 देवरी कन्या हाईस्कूल क्षीर देवरी
38 देवरी शा. कन्या मा.शाला तिलकवार्ड देवरी
39 देवरी नवीन खिरका भवन सुभाषबार्ड देवरी
40 बण्डा कन्या हाईस्कूल बण्डा
41 बण्डा सरस्वती शिशु मंदिर बण्डा
42 बण्डा डेनिडा भवन बण्डा
43 शाहगढ़ नगर भवन शाहगढ़
44 शाहगढ़ पंचायती चबूतरा के पास शाहगढ़

जनपद ग्रामीण क्षेत्र सागर

क्र. जनपद ग्राम  पंचायत
1 सागर सानोधा
2 सागर पामाखेड़ी
3 सागर पड़रिया
4 सागर टडा
5 रहली पटनाबुजुर्ग
6 देवरी गौरझामर
7 देवरी भर्रई
8 केसली सिंगपुर
9 खुरई कौरासा
10 खुरई नाउखेड़ा
11 जैसीनगर किल्लाई
12 जैसीनगर जैसीनगर
13 जैसीनगर बिलहरा
14 जैसीनगर मसुरहाई
15 बंडा बरा
16 बंडा बूढ़ाखेरा
17 शाहगढ़ बमनौरा
18 बीना बामौरा
19 बीना देहरी
20 मालथौन सीपुरखास
21 मालथौन डवडेरा
22 मालथौन विद्वासन
23 मालथौन अटाकर्नेलगढ़
24 रहली कासलपिपरिया
25 सागर गढ़पहरामुहाल
26 सागर परसोरिया
27 सागर कर्रापुर
28 सागर मझगुवॉ
29 सागर रगोली
30 सागर मोकलपुर
31 सागर बम्होरी बीका
32 सागर रतौना
33 सागर करैया
34 सागर आपचंद
35 रहली मगरधा
36 रहली बादीपुरा
37 रहली बडगान
38 रहली जूना
39 रहली दरारिया तिंसी
40 देवरी चीमाढ़ाना
41 देवरी कांसखेड़ा
42 देवरी कुसमी
43 केसली झिरियाअधारपुर
44 केसली गुटोरीपाना
45 केसली सहजपुर
46 केसली मोहासा
47 केसली थांवरी भिलैया
48 केसली थांवरी उमरिया
49 केसली अनघौरी
50 खुरई खिमलासा
51 खुरई बहरोल
52 खुरई नारधा
53 खुरई ढिकुआ
54 खुरई निर्तला
55 खुरई सिंगपुर
56 जैसीनगर खमकुआ
57 जैसीनगर बक्स्वाहा
58 जैसीनगर हिन्नोद
59 जैसीनगर सिंगारचौरी
60 जैसीनगर रीछई
61 जैसीनगर विशनपुर
62 जैसीनगर हडा
63 बंडा सहावन
64 बंडा बीजरी
65 बंडा मोकलमऊ
66 बंडा खारमऊ
67 शाहगढ़ सादागिर
68 शाहगढ़ बरेठी
69 राहतगढ़ मैहर
70 बीना बिन्धई
71 बीना देवल
72 बीना आगासौद
73 बीना निवोदा
74 मालथौन हिरनछिपा
75 मालथौन हरदौट
76 मालथौन सेवन
77 मालथौन बीजरी
78 मालथौन बारछा
79 सागर साईखेड़ा
80 सागर डुंगासरा
81 सागर पटकुई
82 सागर समनापुर
83 सागर मेनपानी
84 सागर जसराज
85 सागर हनोताकलॉ
86 सागर मिडवासा
87 सागर चॉदपुरा
88 सागर बन्नाद
89 सागर बदोना
90 सागर बेरखेड़ी सुवंश
91 सागर धुरा
92 सागर भैंसा
93 सागर मुहली
94 रहली बौरई
95 रहली सहजपुरीकलॉ
96 रहली नबलपुर
97 रहली पिपरियाभटोली
98 रहली जरियाखिरिया
99 रहली बरखेड़ा सिंकदर
100 रहली बेलई
101 रहली सिमरियानायक
102 रहली बलेह
103 रहली रामपुर
104 रहली खिरियाखवास
105 रहली बम्होरी गरई
106 रहली धनगुवॉ
107 रहली मुहली
108 रहली इमलिया
109 रहली मढ़ियाअग्रसेन
110 रहली खैरा
111 रहली कैकरा
112 रहली रजवॉस
113 रहली बिछिया
114 रहली वैदवारा
115 रहली कुढई
116 देवरी बहेरिया कलॉ
117 देवरी खमरिया
118 देवरी मनसूबाबरी
119 देवरी पनारी
120 देवरी कंजेरा
121 देवरी झुनकू
122 देवरी बिजौरा देवरी
123 देवरी सिमरिया (डोभी)
124 देवरी समनापुर साहजू
125 देवरी चक्कपीपला
126 देवरी गंगवारा
127 देवरी रसेना
128 देवरी पिपरिया(जैतपुर)
129 देवरी अनंतपुरा
130 देवरी बरकोटी कलॉ
131 देवरी मोकला
132 केसली केवलांरी कलां
133 केसली बघवारा
134 केसली केसली
135 केसली कुसमी
136 केसली घाना
137 केसली पलोह
138 केसली जैतपुर
139 केसली भुसौरा
140 केसली जनकपुर
141 केसली मढे  की
142 केसली खैरीकलां
143 केसली सागोनी
144 खुरई नरोदा
145 खुरई भुगावली
146 खुरई विनायठा
147 खुरई खैरा
148 खुरई बारधा
149 खुरई भरछा
150 खुरई मझेरा
151 खुरई तोड़काछी
152 खुरई कनउ

153 खुरई सिलगांव
154 खुरई कठैली
155 खुरई खोजाखेड़ी
156 खुरई चौकापठारी
157 जैसीनगर करहद
158 जैसीनगर सरखडी
159 जैसीनगर सीगना
160 जैसीनगर खेजरामाफी
161 जैसीनगर बम्होरीघाट
162 जैसीनगर हनोतासागर
163 जैसीनगर महे  गोद
164 जैसीनगर महुआखेडा  पेगवार
165 जैसीनगर पडरई
166 जैसीनगर पिपरिया
167 जैसीनगर जमुनिया गौड
168 जैसीनगर डुगरिया
169 बंडा भूसाकमलपुर
170 बंडा ढाड़
171 बंडा भेड़ाखास
172 बंडा फतेहपुर
173 बंडा घोघरा
174 बंडा झागरी
175 बंडा टागिया
176 बंडा कंदवा
177 बंडा उलदन
178 बंडा कुल्ल
179 बंडा मझगुवॉ
180 बंडा मंजला
181 बंडा सिंग्रावन
182 बंडा चकेरी विनैका
183 बंडा सेमराअहीर
184 बंडा सिमरिया छापरी
185 शाहगढ़ तारपोह
186 शाहगढ़ नौराज
187 शाहगढ़ रूरावन
188 शाहगढ़ दुलचीपुर
189 शाहगढ़ बगरोधा
190 शाहगढ़ बगरोही
191 शाहगढ़ दलपतपुर
192 शाहगढ़ बराज
193 शाहगढ़ महूनां
194 शाहगढ़ बसौना
195 शाहगढ़ लुडयारा
196 शाहगढ़ अमरमउ


197 राहतगढ़ हिनोतियाकंला
198 राहतगढ़ भापेल
199 राहतगढ़ परासरीत्योदा
200 राहतगढ़ गडौलीकंला
201 राहतगढ़ चौकी
202 राहतगढ़ गडरिया ढोगा
203 राहतगढ़ ईशुरवारा
204 राहतगढ़ जेरवारा
205 राहतगढ़ रजवांस
206 राहतगढ़ भैंसा
207 राहतगढ़ मरदानपुर
208 राहतगढ़ जेरई
209 राहतगढ़ वरोदियावल्लभ
210 राहतगढ़ भबूकाबारी
211 राहतगढ़ जलंधर
212 राहतगढ़ सुमरेड़ी
213 राहतगढ़ सेमराहाट
214 राहतगढ़ बहादुरपुर
215 राहतगढ़ विनायकी
216 राहतगढ़ खैराई
217 राहतगढ़ पीपरा
218 राहतगढ़ हिरनखेडा
219 राहतगढ़ लुहारी
220 बीना सतौरिया
221 बीना लहरावदा
222 बीना बरोदिया
223 बीना ढाड
224 बीना बिहरना
225 बीना महादेवखेडी
226 बीना बरदौरा
227 बीना बेधई
228 बीना धनोरा
229 बीना सरगौली
230 बीना जौध
231 बीना नौगांव
232 बीना गौहर
233 बीना गुरयाना
234 मालथौन ढावरी
235 मालथौन बम्होरी हुड्डा
236 मालथौन समसपुर
237 मालथौन दुगाहाकला
238 मालथौन बमनौरा
239 मालथौन मड़ैयामाफी
240 मालथौन पथरियाचिंताई
241 मालथौन पथरियावावन
242 मालथौन बनखिरिया
243 मालथौन सागोनी
   

 
Share:

शत प्रतिशत वैक्सीनेट हुए ग्रामहोोंगए पुरस्कृत,लक्ष्य से अधिक हुआ वेक्सीनेशन : कलेक्टर


शत प्रतिशत वैक्सीनेट हुए ग्रामहोोंगए पुरस्कृत,लक्ष्य से अधिक हुआ वेक्सीनेशन
: कलेक्टर 

सागर । सागर जिले के ऐसे गाँव जहाँ वैक्सीनेशन का शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है, उन्हें शीघ्र ही पुरस्कृत किया जाएगा। वैक्सीनेशन के लक्ष्य को हम सभी के सहयोग से इसी प्रकार शत-प्रतिशत पूर्ण करेंगे। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने वैक्सीनेशन की समीक्षा बैठक में वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से समस्त अधिकारियों को दिए। उन्होंने बुधवार को लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन किए जाने पर समस्त अधिकारियों , जनप्रतिनिधियों, मीडिया के साथियों एवं समस्त जिले वासियों को बधाई देते हुए आगामी टीकाकरण दिवसों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सागर  जिले में  30 हजार से अधिक टीकाकरण का के लक्ष्य से अधिक का पूरा हुआ। शाम 7 बजे तक के अपडेट के मुताबिक 36528 लोगो का टीकाकरण हो चुका था। 

कलेक्टर ने  कहा कि, वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को हमें अपने व्यवहार में ढालते हुए इस प्रकार तैयार रहना होगा कि, जब भी हमें लक्ष्य शासन के द्वारा कोई लक्ष्य प्रदान किया जाए, हम उसे शत प्रतिशत पूर्ण करें।

उन्होंने कहा कि बुधवार तक सागर जिले के 2 ग्रामों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन किया गया। इन गाँवों को शीघ्र ही एक छोटा कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पौधारोपण किया जाएगा एवं ग्राम प्रमुखों सहित अन्य सहभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर इस प्रकार से कार्य योजना तैयार करना होगी जिससे सागर जिले के समस्त ग्रामों के साथ-साथ संपूर्ण सागर जिला शत प्रतिशत वेक्ससिनेट हो सके।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि बुधवार एवं सोमवार को हुए वैक्सीनेशन के लिए सभी जिले वासियों सहित जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी, मीडिया के साथी बधाई के पात्र हैं। आशा है कि, इसी प्रकार आगे भी शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने की प्रक्रिया जारी रखेंगे जिससे हमारा जिला पूर्ण रूप से वैक्सीनेशन कर कोरोना से सुरक्षित होगा।
कलेक्टर श्री सिंह ने गत दिवस तीन कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि, सभी की कांटेक्ट हिस्ट्री लेकर उन्हें आइसोलेट कराएँ और इन क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराएँ। उन्होंने कहा कि गुरुवार को आयोजित होने वाले वैक्सीनेशन कार्यक्रम में भी इस प्रकार कार्य किया जाए, जिससे हम दोपहर तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य प्राप्त कर सकें।

राहतगढ़ और मालथौन में प्रातः 11 बजे एवं शेष केन्द्रों में 12 बजे प्रारंभ होगा टीकाकरण

कोरोनर समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने बताया कि, गुरूवार 24  जून को राहतगढ़ एवं मालथौन के टीकाकरण केन्द्रों में प्रातः 11बजे से टीकाकरण प्रारंभ होगा जबकि जिले के शेष सभी केन्द्रों में टीकाकरण 12 बजे से शुरू किया जाएगा। अतः समस्त पात्र व्यक्ति समयानुसार टीकाकरण केंद्र पहुँचे एवं वैक्सीनेशन कराएँ। 
Share:

सागर से जबलपुर फोरलेन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये PWD मंत्री गोपाल भार्गव ने


सागर से जबलपुर फोरलेन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये PWD मंत्री गोपाल भार्गव ने

★ एन.डी.बी. के सहयोग से बनने वाले सड़क-पुल के कार्य समय-सीमा में पूर्ण करायें - लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव
★ एन.डी.बी. के सहयोग से 4875 करोड़ के कार्य जारी


सागर । लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि न्यू डेव्हलपमेंट बैंक के सहयोग से संचालित सभी 4875 करोड़ के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराया जाये। उन्होंने यह निर्देश मंत्रालय में एन.डी.बी. प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा बैठक में दिये। प्रोजेक्ट के अंतर्गत 2240 करोड़ रुपये की लागत से 741 किलोमीटर लम्बाई की 82 सड़कें तथा 80 पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि न्यू डेव्हलपमेंट बैंक के वित्तीय सहयोग से जिला मार्गों का उन्नयन, नवीनीकरण, पुलों के पुनर्निर्माण के कार्य प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं। इन मार्गों के निर्माण से प्रदेश में यातायात को गति मिलेगी, इसका सीधा लाभ प्रदेश के आर्थिक विकास को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाये।
प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री नीरज मण्डलोई ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन और न्यू डेव्हलपमेंट बैंक के बीच वर्ष 2018 में 3250 करोड़ रुपये की राशि से 1905 किलोमीटर के 82 सड़क मार्गों के उन्नयन और नवीनीकरण के लिये तथा 1628 करोड़ रुपये की लागत से 156 पुलों के निर्माण और पुनर्निर्माण की परियोजनाओं का अनुबंध किया गया। इन परियोजनाओं पर व्यय की 70 प्रतिशत राशि न्यू डेव्हलपमेंट बैंक द्वारा भारत सरकार के माध्यम से मध्यप्रदेश को ऋण के रूप में प्राप्त हुई तथा 30 प्रतिशत राशि राज्य शासन द्वारा अपने बजट से उपलब्ध कराई गई है।
श्री मण्डलोई ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत 1693 करोड़ रुपये की लागत से 741 किलोमीटर लम्बाई वाली 25 सड़कों तथा 547 करोड़ रुपये की लागत से 80 पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
इंदौर, मंदसौर, होशंगाबाद और खण्डवा में पुलों का निर्माण भी इसी प्रोजेक्ट में
एन.डी.बी. प्रोजेक्ट के अंतर्गत इंदौर नगर में फ्लाई ओवर, होशंगाबाद में नर्मदा नदी पर तथा मंदसौर में शिवना नदी पर पुल और खण्डवा शहर में ओवर-ब्रिज का निर्माण भी इसी परियोजना के अंतर्गत कराया जा रहा है।

सागर से जबलपुर फोरलेन के प्रस्ताव के निर्देश

मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने सागर शहर से जबलपुर को जोड़ने वाले जिला मार्ग को फोरलेन मार्ग के रूप में विकसित करने की आवश्यकता बतलाई। उन्होंने रोड डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन के एम.डी. श्री शशांक मिश्रा को सागर-जबलपुर मार्ग का प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह मार्ग बुंदेलखण्ड अंचल के सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और दमोह जिलों को जबलपुर होते हुए छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्यों को जोड़ने वाला सबसे संक्षिप्त मार्ग होगा। 


---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

टीकाकरण अभियान ड्यूटी में लापरवाही , एक शिक्षक निलंबित

टीकाकरण अभियान ड्यूटी में लापरवाही , एक शिक्षक निलंबित

सागर ।  मध्यप्रदेश शासन द्वारा 21 से 30 जून तक कोविड -19 टीकाकरण महा - अभियान प्रारंभ किया गया है । उक्त कार्य  में विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवरी द्वारा श्रीमति अंजनी दांगी, प्राथमिक शिक्षक शासकीय मा.शा. बेरखेड़ी राजा संकुल केन्द्र शासकीय कन्या उ.मा.वि. गौरझामर की ड्यूटी टीकाकरण केन्द्र पर मोटीवेटर के रूप में लगाई गई थी एवं प्रातः 9 बजे उपस्थित होने हेतु निर्देश दिए गए थे ।
श्रीमति अंजनी दांगी , प्राथमिक शिक्षक टीकाकरण केन्द्र पर बिलंब से प्रातः 11 बजे उपस्थित हुई तथा कोविड -19 टीकाकरण महा - अभियान जैसे महत्वपूर्ण में बिलंब से उपस्थित होना कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता है ।
श्रीमति अंजनी दांगी , प्राथमिक शिक्षक को दायित्वों का निर्वाहन नहीं करने का दोषी पाया गया है । श्रीमति अजनी दांगी , प्राथमिक शिक्षक का उक्त कृत्य म.प्र . सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का स्पष्ट उल्लंघन है , जो गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है ।

 जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजब सिंह ठाकुर द्वारा श्रीमति अंजनी दांगी , प्राथमिक शिक्षक शास.मा.शा , बेरखेड़ी राजा को म.प्र . सिविल सेवा ( वर्गीकरण , नियंत्रण एवं अपील ) 1966 के नियम 9 के तहत  तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
 श्रीमति अंजनी दांगी का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवरी नियत किया गया है । श्रीमति अंजनी दांगी , प्राथमिक शिक्षक को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी । उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।


 ---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


--------------------------
Share:

बोबई जिले का पहला गाँव बना जहाँ शतप्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ, ★ मंत्रियों सहित संभागआयुक्त, कलेक्टर ने दी बधाई

बोबई जिले का पहला गाँव बना जहाँ शतप्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ, 

★ मंत्रियों सहित  संभागआयुक्त, कलेक्टर ने दी बधाई

★ जिला पंचायत सीईओ डॉ गढ़पाले की गोद ली गई ग्राम पंचायत हुई शत-प्रतिशत वैक्सिनेट


सागर । सागर जिले की मालथौन जनपद का बोबई गाँव जिले का पहला ऐसा गाँव बन गया है, जहाँ शतप्रतिशत पात्र लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इस उपलब्धि पर जिला कोविड प्रभारी पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री गोपाल भार्गव, क्षेत्रीय विधायक नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने ट्वीट कर ग्रामीणों को बधाई दी है। संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला एवं कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने भी ग्रामीणों की जागरूकता की प्रशंसा कर सभी ग्राम वासियों सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ इच्छित गढ़पाले ,मालथौन जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमेंद्र गोविल को बधाई दी है।

टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन यहाँ शेष बचे 71 लोगों को वैक्सीन का डोज लगते ही शतप्रतिशत पात्र लोगों का वैक्सीनेशन पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक गाँव की आबादी करीब 580 है। इनमें से 353 लोग वैक्सीनेशन के लिए पात्र थे। जिनमें से 310 लोगों को वैक्सीन लग गई है। गाँव की 4 महिलाएं गर्भवती हैं, इसलिए उन्हें वैक्सीन नहीं लगाई गई है। जबकि 39 लोग गाँव से बाहर हैं। फिलहाल गाँव में रहने वाले सभी लोगों का वैक्सिनेशन पूर्ण हो गया है। जानकारी के मुताबिक गाँव में 45 साल से अधिक आयु के 113 तो 18 से 44 साल के 240 लोग वैक्सीनेशन के लिए पात्र थे। इन्हीं को जागरूक कर वैक्सीन लगवाई गई। जब गाँव में कोई भी टीके के लिए वंचित नहीं रहा तभी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव से रवाना हुई। वैक्सीन लगवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पौधे भी भेंट किए गए।

खास बात यह भी है कि बोबई ग्राम पंचायत हड़ली का गाँव है। यहाँ सभी पंच और सरपंच पदों पर महिलाएं हैं। महिलाओं ने मोर्चा संभाल कर ग्रामीणों को जागरुक किया। सरपंच लीलाबाई अहिरबार, उपसरपंच गुड्डीबाई लोधी ने सभी पंचों, साचिव व जीआरएसएस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व आशा कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के घर-घर दस्तक दी और उनसे टीका लगवाने की अपील की।

जागरुक लोग 50 किलोमीटर दूर सागर तक वैक्सीन लगवाने आए, तो कईयों को मनाने में 3 माह लग गए।
पंचायत के सचिव श्री संतोष विश्वकर्मा ने बताया गांव में दो तरह के लोगों ने कार्य किया। जब 18 प्लस का वैक्सीनेशन शुरू हुआ और स्लॉट बुक नहीं हो रहे थे तब कुछ लोगों ने 50 किमी दूर सागर तक पहुंचकर वैक्सीनेशन कराया। यह अन्य लोगों के लिए उदाहरण भी बने। हालांकि कई लोग ऐसे भी थे, जिन्हें मनाने में पूरे 3 माह लग गए तब जाकर वे वैक्सीनेशन के लिए राजी हुए।

कम प्रगति देख जिला पंचायत सीईओ ने गोद ली पंचायत, समझाइश देने लोगों के घर-घर गए, उसका असर भी हुआ

जीआरएस सुश्री माधुरी तिवारी ने बताया कि , लोग वैक्सीन लगवाने से डर रहे थे और तमाम तरह की अफवाह उनमें फैली हुई थीं। बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन से वंचित थे। कम प्रगति देख जिला पंचायत सीईओ डॉ इच्छित गढ़पाले ने हमारी पंचायत को गोद लिया, सप्ताह में दो बार वे गांव आए। उन्होंने लोगों को समझाइश दी तब जाकर लोग माने। जनपद सीईओ श्री हेमेंद्र गोविल भी लगातार गाँव आकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे थे। 
Share:

योग एक अनुशासन है - योगाचार्य डा. विष्णु आर्य ★बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में हुआ वेबिनार


योग एक अनुशासन है - योगाचार्य डा. विष्णु आर्य

★बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में हुआ वेबिनार

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की मानसिक स्वास्थ्य के लिए गठित कोविड़ टास्क फोर्स द्वारा अंतराष्टीय योग दिवस पर शांति सदभाव और खुशहाली की कुंजी विषय पर बेविनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जाने माने योगाचार्य योग निकेतन-योग प्रशिक्षण संस्थान सागर के संचालक और योग के क्षेत्र में विवेकानंद पुरूस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध योगाचार्य डा. विष्णु कुमार आर्य थे। उन्होनें योग को विश्व का एकमात्र ऐसा दर्शन बताया जो मानवता के लिए समर्पित है। आपने कहा कि योग एक अनुशासन है और भारत विश्वगुरू बना रहे इसके लिए जीवन में अनुशासन जरूरी है।  आपने कहा कि अपने शरीर, विचार, मन, रहन सहन, खान पान, इंद्रियों और आहार विहार पर अनुशासन बेहद जरूरी है तभी मनुष्य स्वस्थ्य रह सकता है। आपने बताया कि योग के 195 सूत्र है और 4 भाग है तथा महान योगी पतंजलि ने योग को व्यवस्थित किया था। आपने कहा कि बैर की भावना निकलने को ही अहिंसा कहते है। किसी के प्रति कोई द्वेष न रहे ऐसी चेष्टा करनी चाहिए। आपने कहा कि सत्य हमेशा प्रिय ही बोलना चाहिए। चेतना को उध्र्वगामी बनाना ही ब्रहाचर्य है। आपने कहा कि मन के विचारों को रोकना नही चाहिए वरन् उन्हें निकालना चाहिए क्योंकि मन बेहद चंचल होता है अतः मन से दोस्ती करना ही ध्यान है और ध्यान हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योगाचार्य डा. विष्णु आर्य ने बेवीनार के दौरान बहुत से कठिन आसनों को बेहद सरलता से करते हुए सभी का मन मोह लिया। डा. आर्य के यौगिक ज्ञान को बीएचयू के शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों एवं छात्रों ने बेहद पसंद किया। ज्ञातव्य है काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एशिया का सबसे बडा आवासीय विश्वविद्यालय है जहां पर 30 हजार से ज्यादा छात्र अध्ययन करते है तथा इसकी स्थापना भारतरत्न महामना पंडित मदनमोहन मालवीय के प्रयासों से हुई थी। 

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें


वेबसाईट

 मुख्य वक्ता प्रख्यात मनोचिकित्सक और कोविड टास्क फोर्स के अध्यक्ष खुशहाली गुरू के नाम से जनप्रिय प्रो. संजय गुप्ता ने कहा कि योग सिर्फ आसन और प्राणायम तक सीमित नहीं है वरन् यह जीवन जीने की कला है और संपूर्ण जीवन शैली है। आपने योग की समग्रता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग के आठ अंग होते है लेकिन आम जनता सिर्फ आसन और प्राणायाम को ही योग समझती है जोकि ठीक नही है अतः इस त्रंुटि को दूर करना चाहिए। आपने कहा कि खंुशहाली का एकमात्र सूत्र ही योग है और योग लोगों को जोडने का कार्य करता है अतः हमे जीवन में इसे अपनाना चाहिए तथा इसकी समग्रता से परिचित होना चाहिए। आपने कहा कि वर्तमान कोविड काल में पुनः लोगों का ध्यान योग की ओर गया है और जो सचमुच योगी था उसे कोरोना छू भी नही पाया। आपने कहा कि शारीरिक स्वास्थ के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी योग बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में विजुअल आर्ट के संकाय प्रमुख प्रो. हीरालाल प्रजापति,  प्रो. के.के.सिंह, चीफ प्राक्टर प्रो. आनंद चैधरी, प्रो तारासिंह, डा. रामकुमार दांगी, डा. पुष्पा कुमारी मालवीय, डा. अमिता, डा. कुष्णकुमार सिंह, डा. हर्षा सिंह, का विशेष सहयोग रहा। संचालन डिप्टी लाइब्रेरियन डा. संजीव सराफ तथा आभार कामर्स विभाग के प्रो. अखिल मिश्रा ने किया।

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------

 
Share:

मप्र और छत्तीसगढ में एसबीआई ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मप्र और छत्तीसगढ में एसबीआई ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


भोपाल । एसबीआई द्वारा उमंग और उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्थानीय प्रधान कार्यालय में सीमित संख्या में स्टाफ की सहभागिता के साथ योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
किया गया । जिसमें योग विशेषज्ञ  महेश अग्रवाल ने योग भगाये रोग' विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया तथा
उपस्थित स्टाफ को प्राणायाम तथा सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास भी कराया।
इस अवसर पर स्टाफ को संबोधित करते हुए एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक श्री उमेश कुमार पाण्डे ने कहा कि दिनोदिन बदलती जा रही जीवनशैली, अनियमित खानपान तथा बढते हुए प्रदूषण के कारण हमारा स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है जिसका नकारात्मक असर हमारी कार्यक्षमता पर भी पडता दिखायी दे रहा है। कोविड महामारी के इस दौर में यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढाने के लिये समुचित आहार-विहार और योग को हमें अपने दैनिक जीवन का अंग बनाना होगा। 

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें


वेबसाईट



श्री पांडे ने कहा कि योग तन,मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। योग से हमारे जीवन में सदैव सकारात्मकता बनी रहती है। श्री पाण्डे ने बैंक स्टाफ से आव्हान किया कि अपने जीवन को अधिक सुखमय और आनंदित बनाने के लिये वे योग को अपनी दिनचर्या का अंग बनायें। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस कार्यक्रम मे उप महाप्रबंधक एवं मंडल विकास अधिकारी श्री यू. दिनेश
शानभाग एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------

Share:

विश्व योग दिवस : हमेशा करे योग और रहे निरोग: योगाचार्य विष्णु आर्य

विश्व योग दिवस : हमेशा करे योग और रहे निरोग: योगाचार्य विष्णु आर्य


सागर .।  सातवे विश्व योग दिवस पर योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान साग़र में  योग के क्षेत्र मे स्थापित राज्यस्तरीय स्वामी विवेकानन्द योग पुरस्कार के लिए चयनित योगाचार्य विष्णु आर्य के निर्देशन में पूरे प्रोटोकॉल के साथ आयोजन हुआ। इसका आन लाईन कार्यक्रम भी प्रसारित हुआ। केंट बोर्ड ने इसका प्रसारण किया। 

योगाचार्य विष्णु आर्य ने कहा कि आज विश्व योग दिवस है। हम एक ही दिन योग नही करे। नियमित अभ्यास से ही हमे लाभ मिलेगा। कोरोना आपदा के कठिन दौर में योग विज्ञान हमारी क्षमता बढ़ाने में कारगर साबित हुआ है। योग हमारी शारीरिक ,मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम है। योग हमे अनुशासन सिखाता है। वास्तव में योग एक जीवन शेली है जिसे अपनाना चाहिये । योग की  हमारी सनातन सँस्कृति रही है। इस सँस्कृति को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व योग दिवस के माध्यम से जनजन तक पहुचाने और पुनर्स्थापित करने का काम किया है। आज योगदिवस पर अभी से आग्रह है कि योग विज्ञान को अपनाए और स्वस्थ्य व खुशहाल रहे। 

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें


वेबसाईट


इस मौके पर योग निकेतन के अध्यक्ष रामनारायण यादव, महेश नेमा, अंमित  गुप्ता, सुबोध आर्य, बद्री सोनी, पी एल सोनी, सुभाष स्वर्णकार, कमलेश नामदेव, संदीप सोनी, विंनोद सोनी,और सन्तोष जैन, महेश साहू सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------
Share:

वैक्सीन महाअभियान : कोतवाली पुलिस ने किया लाभार्थियों का सम्मान

वैक्सीन महाअभियान : कोतवाली पुलिस ने किया लाभार्थियों का सम्मान


साग़र। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे किल कोरोना महा वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत घंसु मुंशी मस्जिद मे स्थित हॉल में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है । जहां थाना कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी नवल आर्य के द्वारा वैक्सीनेशन कराने वाले पुरुष एवं महिलाओं व वैक्सीनेशन करने वाले स्टाफ एवं इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले अन्य तमाम व्यक्तियों का पुष्पगुच्छ भैट कर फूल माला पहनाकर स्वागत ,वंदन, अभिनंदन किया गया। यहां उल्लेखनीय है  कि जमीयत उलमा  य हिंद जिला सागर मध्य प्रदेश कमेटी के द्वारा थाना प्रभारी को भी सम्मान पत्र भेंट किया गया।

---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------

Share:

Archive