बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कांग्रेस के खोखलेपन और भाजपा के सृजनात्मक पक्ष को उजागर करेंः मंत्री भूपेंद्र सिंह★ 48 वार्डों के सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक★ महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी

कांग्रेस के खोखलेपन और भाजपा के सृजनात्मक पक्ष को उजागर करेंः  मंत्री भूपेंद्र सिंह

★  48 वार्डों के सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक
★ महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी


सागर। सागर शहर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल कराना, लाखा बंजारा तालाब के लिए बड़ा  प्रोजेक्ट लाना ये भाजपा सरकार की वे सकारात्मक देन हैं जिनके चलते करोड़ों रुपए की लागत के काम सागर में चल रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस है जो अपने घोषणापत्रों में बड़े बड़े सपने दिखाती है लेकिन यह नहीं बता पाती कि इन काल्पनिक योजनाओं को पूरा करने के लिए बजट कहां से आएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ऐसे कई मुद्दे रख कर आज सागर के 48 वार्डों के सोशल मीडिया प्रभारियों को भाजपा का चुनाव अभियान सकारात्मकता से आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया।


     सागर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित सोशल मीडिया प्रभारियों व सहप्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की सरकारों ने सागर के लिए विकास की ऐसी सशक्त व ठोस योजनाएं दीं हैं जिसके लिए हमें दशकों तक संघर्ष करना पड़ सकता था। मध्यप्रदेश के सातवें शहर के रूप में सागर का नाम जुड़वाने का श्रेय भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जाता है। कांग्रेस के पास अपनी उपलब्धियां बताने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए वह भ्रष्टाचार की मनगढ़ंत आशंकाओं से भ्रम फैला कर विकास विरोधी बातें करती है। पुराने सागर का कायाकल्प हो कर नया शहर आकार ले रहा है इसलिए थोड़ी बहुत अव्यवस्था को प्रसव वेदना की तरह लेना चाहिए। नवनिर्माण और सृजन के लिए हो रही अल्पकालिक असुविधाओं की एकतरफा तस्वीर कांग्रेस दिखाना चाहती है लेकिन उसकी इस नकारात्मक और विकास विरोधी कार्यशैली को भी सागर की जनता देख रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मकता और नकारात्मकता के इस फर्क को जनता के बीच ले जाना है। 



मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से कहा कि हम भाजपा की तीसरी पीढ़ी के कार्यकर्ता हैं और आप चौथी पीढ़ी के हैं जिनके बीच से ही भविष्य के मंत्री, विधायक, सांसद आएंगे। यह संभावना सिर्फ भाजपा में ही है क्योंकि यहां सब कुछ पार्टी और उसके कार्यकर्ता ही हैं, कांग्रेस की तरह कुछ परिवार और व्यक्ति विशेष पार्टी को नहीं चलाते। श्री सिंह ने सोशल मीडिया पर सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि अनावश्यक राष्ट्रीय मुद्दों की बहसों में उलझे बिना स्थानीय मुद्दों, जनसंपर्क की सूचनाओं पर सकारात्मक सक्रियता के साथ केंद्रित रहें। उन्होंने हाथ उठाकर सभी प्रभारियों  को भाजपा के विजय संकल्प हेतु प्रतिबद्ध कराया। सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया। 
बैठक में जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, पूर्व जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, अनुराग प्यासी, सोशल मीडिया जिला प्रभारी अंशुल परिहार तथा 48 वार्डों के प्रभारी व सहप्रभारी उपस्थित थे।

महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी


सागर विधायक  शैलेन्द्र जैन ने भाजपा महापौर प्रत्याशी के साथ में आज शुक्रवारी एवं शनीचरी वार्ड में मतदाताओं से जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का मतदाताओं से आर्शीवाद लिया। जनसंपर्क के दौरान शुक्रवारी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी किश्वर बबलू कमानी  एवं शनीचरी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी श्री प्रशांत जैन मतदाताओं से आर्शीवाद लिया। जनसंपर्क के दौरान सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि सागर नगर का संपूर्ण विकास भारतीय जनता पार्टी से ही संभव है। आप सभी भाजपा महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर सागर के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंनें मतदाताओं से कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भाजपा के प्रचंड बहुमत से विजयी होने पर ही सागर का विकास संभव है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि जात-पात, ऊॅंच-नीच धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभ दिलाने के लिये सर्व कल्याण का ध्येय वाक्य लेकर सागर को महानगर बनाने की दशा में कार्य करने के लिये दृण संकल्पित है। मतदाताओं का विश्वास खंडित नहीं होनें देगें। उन्होंने मतदाताओं से विजयी बनाने का आर्शीवाद लिया। शनीचरी वार्ड में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।  

जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से खनिज विकास निगम से उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र मोकलपुर, मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे, संध्या भार्गव, आरिफ खान, फारूख खान, इकबाल खान, शकील खान, चांदनी, छोटीबाई, तुलसी बाई, मुन्ना साहू, नीरज यादव, प्रकाश पटैल, पुष्पेन्द्र तिवारी, उत्कर्ष नामदेव, नीरज साहू, कैलाश साहू, कैलाश सिंघई, मुन्नालाल गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, संतोष सिरवैया, नवीन रैकवार, संदीप श्रीवास्तव, कपिल यादव, विकास यादव, अमन भारद्वाज, वीरेन्द्र चौबे, महेश व्यास, माया रैकवार, सुनीता साहू, अर्चना दुबे, भगत सिंह परमार, ओमकार यादव, डॉ. लक्ष्मण चौहान, अभिषेक नामदेव, राजेन्द्र मासाब, राकेश जैन, भोलाराम सोनी सहित बड़ी संख्या में आमजन एवं भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क में साथ में रहे।

Share:

SAGAR: BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आबिद पठान पार्टी से निष्कासित, आपराधिक मामले में हुई सजा के चलते


SAGAR: BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आबिद पठान पार्टी से निष्कासित, आपराधिक मामले में हुई सजा के चलते


सागर। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री आबिद पठान को जिलान्यायालय सागर द्वारा एक अपराधिक प्रकरण में दोषी पाये जाने और  सजा होने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री . श्री हितानंद शर्मा जी की सहमति से आबिद पठान को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया जाता है। 








पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

उमा भारती के दखल से बदला पार्षद प्रत्याशी का टिकिट★ भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का कटा टिकिट ,रिंकू नामदेव होंगे उम्मीदवार

उमा भारती के दखल से बदला पार्षद प्रत्याशी का टिकिट
★ भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का कटा टिकिट ,रिंकू नामदेव होंगे उम्मीदवार


सागर। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा - कांग्रेस में टिकिटों की सूची जारी होने के बाद अभी घमासान जारी है। नगरनिगम सागर के पार्षद प्रत्याशी का टिकिट पूर्व सीएम उमा भारती के दखल से बदलना पड़ा। इसमें नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के  कट्टर समर्थक और जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह का इतवारी टोरी वार्ड  से कट गया। अब उमा समर्थक राजेश उर्फ रिंकू नामदेव को टिकिट मिला है। प्रदेश भाजपा ने  सागर के जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया को इस आशय का पत्र भी जारी किया है। 


भाजपा ने तीन दिन पहले 48  वार्ड पार्षदों की सूची जारी की थी। जिसमे  इतवारी टोरी वार्ड से जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह का नाम था। इसी वार्ड से रिंकू नामदेवने भी दावेदारी करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया था।



 सूची जारी होने के बाद रिंकू ने उमा भारती से इसकी चर्चा की। उमा भारती ने  प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा की और टिकिट देने की बात कही। उमा के हस्तक्षेप की बात आते ही सागर भाजपा में हड़कम्प मच गया।नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह का समर्थक होने और संगठन पर मजबूत पकड़ रखने वाले जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सकते में आ गए। लक्ष्मण सिंह नगरनिगम में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार भी थे। भाजपा हाईकमान ने रिंकू नामदेव को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 









पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

SAGAR: नगरीय निकाय चुनाव:12 नगरीय निकायों में 27 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त

SAGAR: नगरीय निकाय चुनाव:12 नगरीय निकायों में 27 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त

सागर 20 जून 2022। सागर जिले में नगर निगम सागर और नगर पालिका बीना को छोड़कर शेष 12 नगरीय निकायों की संवीक्षा की प्राप्त जानकरी के अनुसार 12 नगरीय निकायों में कुल प्राप्त 817 नामांकन पत्रों में से संवीक्षा के बाद 27 नाम निर्देषन पत्र निरस्त किये गए। अब इन नगरीय निकायों में अभ्यार्थियों की संख्या 790 हो गई है।
सवीक्षा में नगर पालिका रहली में 15 वार्डों के लिये 80 नामांकन प्राप्त हुये थे, सभी विधिमान्य पाये गए और कोई भी निरस्त नही हुआ। नगर पालिका मकरोनिया बुजुर्ग में 18 वार्डों के लिये 122 नामांकन पत्र प्राप्त हुये थे, जिसमें से 2 निरस्त किये गए हैं। नगर परिषद शाहपुर में 15 वार्डो के लिये 63 नामांकन प्राप्त हुये थे, जिसमें से 2 निरस्त किये। नगर परिषद बिलहरा में 15 वार्डों के लिये 57 नामांकन प्राप्त हुये थे, जिसमें से 3 निरस्त किये। नगर परिषद सुरखी में 15 वार्डो के लिये 62 नामांकन में से 3 निरस्त किये। नगर पालिका देवरी में 15 वार्डो के लिये 64 नामांकन पत्र में से 7 निरस्त किये गए। नगर परिषद बण्डा में 15 वार्डो के लिये 96 नामांकन पत्रों में से 2 निरस्त किये गए। नगर परिषद राहतगढ़ में 15 वार्डो के लिये 94 नामांकन पत्र में सभी विधिमान्य पाये गए और कोई भी निरस्त नही हुआ। नगर परिषद शाहगढ़ में 15 वार्डो के लिये 97 नामांकन पत्र प्राप्त हुये थे, जिसमें से 4 निरस्त किये। नगर परिषद मालथौन में 15 वार्डो के लिये 23 नामांकन प्राप्त हुये थे जो विधिमान्य पाए गए और कोई भी निरस्त नही हुआ। नगर परिषद बांदरी में 15 वार्डो के लिये 39 नामांकन पत्र प्राप्त हुये थे, जिसमें से 3 निरस्त किये और नगर परिषद बरोदिया कॅला में 15 वार्डो के लिये प्राप्त 20 नामांकन पत्र में से एक निरस्त किया गया।
                                   

Share:

दो दिन की बारिश में शहर में जलभराव, कीचड़ से कांग्रेस लोगों को मुक्ति दिलायेगी: : श्रीमती निधि सुनील जैन★ पूर्व सीएम कमलनाथ का रोड शो 26 जून को★ कांग्रेस के वार्ड प्रत्याशियों की बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा★ अच्छा और योग्य उम्मीदवार मिला है, उम्मीदो पर खरा उतरेगा : पूर्व विधायक सुनील जैन

दो दिन की बारिश में शहर में जलभराव, कीचड़ से कांग्रेस लोगों को मुक्ति दिलायेगी: : श्रीमती निधि सुनील जैन

★ पूर्व सीएम कमलनाथ का रोड शो 26 जून को

★ कांग्रेस के वार्ड प्रत्याशियों की बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

★ अच्छा और योग्य उम्मीदवार मिला है, उम्मीदो पर खरा उतरेगा : पूर्व विधायक सुनील जैन


सागर।  वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस की महापौर पद की उम्मीदवार श्रीमती निधि सुनील जैन ने नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली पर जमकर हमला बोला।
 सोमवार को श्रीमती निधि सुनील जैन ने मोहननगर वार्ड में रामबाग मंदिर से जनसंपर्क की शरुआत बैंडबाजों के साथ की।इस अवसर पर उन्होंने सिद्धि विनायक मंदिर में श्री गणेश भगवान की पूजा अर्चना और गाय को आहार खिलाकर जनसंपर्क की शरुआत की,रास्ते में बाके बिहारी मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन कर आर्शीवाद लिया, जैसे जैसे जम्सम्पर्क का करवा बढ़ता गया लोग शामिल होकर श्रीमती जैन को अपना समर्थन देते रहे। बारिश  के बाद भी जम्सम्पर्क जारी रहा।इस दौरान मोहन नगर,विवेकानंद औऱ संत कबीर वार्ड में महापौर प्रत्याशी श्रीमती जैन को महिलाओं ने श्रीफल और माला पहनाकर स्वागत किया।

इन वार्ड के लोगों ने उन्हें समस्यओं से अवगत कराया

श्रीमती जैन ने नागरिकों से चर्चा करते हुए कहा। शहर की दुर्दशा के लिये औऱ कोई नहीं नगर निगम की लचर व्यवस्था जिम्मेदार है। उन्होंने कहा दो दिन की बारिश में शहर में जलभराव और सड़कों पर कीचड़ हो गया है। अब आने वाले समय मे यह सब नही चलेगा। 
उन्होंने वार्ड के लोगों का आव्हान किया आप लोग नगर निगम में कांग्रेस का महापौर और पार्षद   चुनकर भेजे,मै आप लोगों को विश्वास दिलाती हूं, आने वाले समय मे शहर  में यह सब नहीं चलेगा, सड़कों की सफाई, अंडर ग्राउंड नाली, नलों से हर दिन पानी दिलाने का पूरा प्रयास करुँगी। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुनील जैन ने शहर के नागरिकों को भरोसा दिलाया, इस बार आपकों अच्छा और योग्य उम्मीदवार मिला है, जो आपकी उम्मीदो पर  कहा उतरेगा। आप अपने अमूल मत देकर शहर के विकास और समस्या मुक्त करने में सहयोग दें।
 जनसंपर्क में रंजीता राणा, चुनाव प्रभरी सुरेन्द सुहाने, चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी, महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान,पूजा गुप्ता, रेखा गुप्ता, साधना अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पप्पू गुप्ता, प्रकाश यादव,विमल पुरोहित,कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे चंदू साहू,विकास साहू,अनूप लोधी,मोंटी साहू,चैतन्य सोनी,विकल्प साहू सहित बड़ी संख्या में वार्ड के लोग मौजूद थे।
गले मिले, बधाई दी: जनसंपर्क के दौरान बांके बिहारी मंदिर के पास जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष श्री स्वदेश जैन की पूर्व विधायक सुनील जैन की भेंट हुई, दिनों गले मिले,गुड्डू भैया ने बधाई दी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमल नाथ का रोड शो 26 को

 कांग्रेस की महापौर उम्मीदवार श्रीमती निधि जैन व पार्षद उम्मीदवारों से समर्थन में रोड शो करने 26 जून को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ 26 जून को सागर आ रहे है।
यह जानकारी सोमवार को जिला शहर कांग्रेस कार्यलय में आयोजित पार्षद उम्मीदवारों की बैठक में दी गई। 
इस महत्वपूर्ण बैठक में श्रीमती निधि सुनील जैन, शहर अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी, चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी, सह प्रभारी रफीक गनी,विजय साहू सहित 48 वार्डो के पार्षद पद के उम्मीदवार मौजूद थे।
चुनाव प्रभारी श्री सुहाने ने बताया  बैठक में सभी 48 वार्डो में चुनाव प्रचार की रामनीति पर विचार विमर्श किया गया। सभी उम्मीदवार एक साथ महापौर और अपना प्रचार कर जनता को प्रदेश में डेढ़ साल की कॉग्रेस सरकार की बिजली बिल माफी सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देंगे।
उन्होंने बताया पूर्व मुख्यमंत्री श्री नाथ का हैलीकॉप्टर धर्मशी वार्ड में बाला जी मंदिर परिसर में उतरने की मंजूरी प्रशासन से मांगी है।श्रीनाथ का रोड शो 26 जून को सुबह 10 बजे से मोतीनगर चौराहे से शुरु होगा,जो शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकाला जायगा। रोड शो में महापौर पद की उम्मीदवार श्रीमती निधि सुनील जैन सहित 48 वार्ड के उम्मीदवार व पार्टी नेता और जनता जनार्दन मौजूद रहेगी।

कांग्रेस के वार्ड प्रयाशियो की बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चाव

सागर/ नगर निगम चुनाव में सभी 48 वार्डों से कांग्रेस के घोषित पार्षद प्रत्याशियों की बैठक का आयोजन कर चुनावी व्यूह रचना के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन विशेष रूप से उपस्थित रही।   
 कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के साथ ही महापौर प्रत्याशी निधि जैन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तथा नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे पूर्व विधायक सुनील जैन महापौर चुनाव संचालक सुरेंद्र सुहाने रामकुमार पचोरी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक रफीक गनी विजय साहू राकेश राय आदि ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  बैठक का संचालन रामकुमार पचौरी ने किया।          


           जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चुनौती बड़ी जरूर है लेकिन कठिन नहीं। उन्होंने भाजपा नेताओं की पिछले दिनों की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए सवाल किया है कि 2009 में प्रदेश में प्रदेश में भाजपा सरकार रहते हुए भी महापौर चुनाव में उनका प्रत्याशी 50 हजार वोटों से किन्नर के हाथों पराजित हुआ था तब उनका गढ़ कहां दब गया था। 
महापौर प्रत्याशी निधि जैन ने कहा कि 25 सालों से भाजपा शासित नगर निगम के कुशासन और स्मार्ट सिटी के नाम पर ऐतिहासिक तालाब व पूरे शहर की बदहाली से यहां जनता बेहद त्रस्त है। इस सबके बावजूद भाजपा के नेता अब किसी मुगालते में नहीं रहें। इस चुनाव में यहां की जनता भाजपा नेताओ द्वारा सागर पर कस्बा होने का लगाया गया कलंक धो कर भाजपा के कथित गढ़ को ताश के महल की तरह भरभरा कर गिरा देगी और एकबार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताएगी। चुनाव संचालक सुरेंद्र सुहाने ने चुनाव के लिए विभिन्न जरूरी तैयारियों और सावधानियों को लेकर विस्तृत रूप से दिशा निर्देश दिए।
              जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तथा नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे पूर्व विधायक सुनील जैन महापौर चुनाव संचालक सुरेंद्र सुहाने रामकुमार पचोरी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक रफीक गनी विजय साहू राकेश राय आदि ने कहा है कि भाजपा के नेता अपने बड़बोलेपन से हटकर यह बताएं कि पिछले 25 सालों से नगर निगम लोकसभा और विधानसभा में काबिज रहने तथा 18 सालों से प्रदेश व 8 सालों से केंद्र में भाजपा की सरकार रहने के बावजूद शहर में मूलभूत सुविधाएं जुटाने के नाम पर झूठी घोषणाओं के अलावा क्या दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि अब भाजपा की उल्टी गिनती का समय शुरू हो गया है और कथित रूप से भाजपा का यह गढ़ ताश के महल की तरह भरभरा कर गिरने वाला है । बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों ने एकजुट होकर महापौर और पार्षदों के सभी पदों पर जीत हासिल कर नगर निगम में बहुमत के साथ कांग्रेस का परचम फहराने  का संकल्प लिया।

                                    
Share:

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेता सुनील जैन को भाजपा की सदस्यता दिलाई★ राजनीति मुझे सेवा का माध्यम है: विधायक शैलेन्द्र जैन ★ कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन की चुनाव आयोग में शिकायत

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेता सुनील जैन को भाजपा की सदस्यता दिलाई

★ राजनीति मुझे सेवा का माध्यम है: विधायक शैलेन्द्र जैन 

★ कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन की चुनाव आयोग में शिकायत


सागर।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज जिला कांग्रेस के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सागर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष सुनील जैन को उनके सैकड़ों Yकार्यकर्ताओं के साथ गले में पार्टी का गमछा डालकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। जिला भाजपा कार्यालय सागर में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सुनील जैन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की राष्ट्रनिर्माण की नीतियों,मंत्री भूपेंद्र सिंह की प्रेरणा और विधायक शैलेंद्र जैन की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं, अब उनका लक्ष्य भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की जीत के लिए काम करना है।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सुनील जैन और उनके साथियों को सदस्यता दिलाने के इस मौके पर कहा कि भाजपा राष्ट्रनिर्माण, सुशासन, गरीबों के कल्याण के लिए सतत काम कर रही है जिससे देश प्रेमी कांग्रेसी लगातार कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे सभी राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत है। सदस्यता कार्यक्रम में सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील तिवारी, देवेंद्र फुसकेले उपस्थित थे।
सुनील जैन के साथ भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में अनिल जैन, विजय जैन, दीपक जैन, राहुल जैन, मौसम चैरसिया, अनिल जैन, योगेश जैन, रमेश जैन, राहुल इमलिया, अनिमेष जैन, अजित जैन, अमित  जैन, आदित्य जैन, लक्ष्मीनारायण पटैल, शुभम विश्वकर्मा, नवीन साहू, मनीष जैन, सुमित साहू, प्रकाश जैन, संदीप लोधी, अंसुल जैन, दीपेश जैन, प्रसंग जैन, प्रशांत जैन, रजनीश जैन, सौरभ बड़कुल, अनुराग मिश्रा, अंबिका यादव, शैलेन्द्र जैन, सजल जैन, आयुष, प्रसन जैन मुकुल अग्रवाल, नीरज जैन, संजय जैन, अरविन्द जैन, महेन्द्र विश्वकर्मा, रवि दुबे सहित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। 

राजनीति मुझे सेवा का माध्यम  : शैलेन्द्र जैन 
★ इन्द्रानगर वार्ड मे  चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

 सागर नगर निगम के इंद्रानगर वार्ड एवं सिविल लाइन वार्ड में सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन एवं भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी जी ने इंदिरा नगर वार्ड सागर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुये सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि राजनीति मुझे सेवा का माध्यम है। नर को नारायण मानकर सेवा करने के लिये संकल्पबद्ध हूं। सागर के चहुमुखी विकास के लिये भाजपा से महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी सहित समस्त वार्डो के भाजपा प्रत्याशियों को आशीर्वाद प्रदान कर सागर के संपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त करें। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा ने सुशील तिवारी, जिला महामंत्री  श्याम तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव ,कोषाध्यक्ष श्री निकेश गुप्ता  , जिला मंत्री श्रीमती सुषमा यादव ,भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्री रितेश तिवारी  , मंडल अध्यक्ष श्री मनीष चोबे , सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उद्घाटन उपरांत वार्ड में सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर घर घर जनसंपर्क किया।

सायं के समय भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने नरयावली नाका वार्ड में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया एवं रविशंकर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी सूरज घोषी के साथ लोगों के घर-घर जाकर विजयश्री का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता श्री रामेश्वर नामदेव, ब्रज पुरोहित, प्रदीप राजौरिया, यशवंत करोसिया, सौरभ तिवारी, राहुल वैध आदि साथ में रहे। कल श्रीमती अनु शैलेन्द्र जैन ने भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के साथ विट्ठल नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी श्री देवेन्द्र अहिरवार एवं गुरूगोविंद सिंह वार्ड से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सपना भूपेन्द्र अहिरवार के साथ लोगों के घर-घर पहुंचकर भाजपा को भारी बहुमत से विजयश्री बनाने का संकल्प लिया। उक्ताशय की जानकारी भाजपा मीडिया सेल से दी गई।

कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन की चुनाव आयोग में शिकायत,रुपये बांटते वायरल वीडियो में

 नगरीय निकाय चुनाव में सागर की कांग्रेस महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए नोट बांटे जाने के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की  है। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी की जिला उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर नामदेव, अंशुल परिहार विवेक सोधिया एवं अश्विन तिवारी विशाल खटीक एड.दीपक पौराणिक शामिल थे। 
जिला उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर नामदेव ने कहा कि सागर से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन द्वारा नोट बांटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी का यह कृत्य भ्रष्ट आचरण और कदाचरण की श्रेणी में आता है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है तथा मतदाताओं को प्रलोभित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग को इस संबंध में शिकायत पत्र के साथ साक्ष्य के रूप में वीडियो सीडी भी दी है। प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन के इ की जांच करवायी जाए और उनका नामांकन रद्द करें। 

पराजय की आशंका से बौखला गई भाजपा: निधि

सागर नगर निगम के महापौर चुनाव में अपनी संभावित पराजय की आशंका से भाजपा बौखला गई है। भाजपा के लोग झूठी व अनर्गल शिकायतेें कर चुनावी माहौल को अलग रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। यह बात कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन ने कही। उन्होंने कहा कि सोमवार को जो वीडियो वायरल कर मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप भाजपा ने लगाया है, वह बेबुनियाद है। यह वीडियो १४ जून दिन मंगलवार का बालाजी मंदिर परिसर का है जहां गुब्बारा खरीदने के दौरान १० रुपये का नोट दिया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने लगभग १ सप्ताह पुराने घटनाक्रम को सोमवार को तब विवादित बनाने की कोशिश की है जब मेरा नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी द्वारा मंजूर कर लिया गया है।  निधि जैन ने कहा कि राजनीति में धन के माध्यम से वोट खरीदने संबंधी जो भ्रष्टïाचार किया जाता है मैं उसके सख्त खिलाफ हूं और इस व्यवस्था को तोडऩा ही मेरा लक्ष्य है। उन्होंनें भाजपा नेताओं से आग्रह किया है कि वे जिस विकास के मुद्दे पर चुनाव लडऩे की बात करते हैं उस विकास की तस्वीर जनता को दिखाने का प्रयास करें। पहली वर्षा में ही सागर शहर की जो दुर्दशा हुई है उसे सागर का एक-एक नागरिक देख रहा है। झूठी शिकायतों से माहौल खराब करने का प्रयास किसी भी दृष्टिï से उचित नहीं है।



Share:

कलेक्टरेट के डिस्पले से गायब हुई महापौर प्रत्याशियों के शपथ-पत्र की प्रतिलिपियां★ कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन के परिजन की आपत्ति के बाद सक्रिय हुआ चुनावी अमला★ आपत्तिकर्ता एड. समृद्धि जैन ने कहा, जब नामांकन देखने ही नहीं मिलेगा तो फिर आपत्ति कैसे करेंगे

कलेक्टरेट के डिस्पले से गायब हुई महापौर प्रत्याशियों के शपथ-पत्र की प्रतिलिपियां

★ कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी निधि सुनील जैन के परिजन की आपत्ति के बाद सक्रिय हुआ चुनावी अमला

★ आपत्तिकर्ता एड. समृद्धि जैन ने कहा, जब नामांकन देखने ही नहीं मिलेगा तो फिर आपत्ति कैसे करेंगे 


सागर। नगर निगम के महापौर चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन स्तर पर भी जंग शुरु कर दी है। सोमवार को नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटिनी होगी। इस लिहाज से मप्र कांग्रेस कमेटी की ओर से महापौर चुनाव के लिए नियुक्त प्रभारी सुरेंद्र सुहाने ने एड. समृद्धि जैन को रविवार दोपहर जिला रिटर्निंग ऑफिस में प्रत्याशियों के नामांकन एवं शपथ-पत्रों का अवलोकन करने भेजा था। लेकिन एड. जैन को डिस्पले बोर्ड पर एक भी प्रत्याशी का शपथ-पत्र नहीं दिखा। इस पर उन्होंने आपत्ति लेते हुए जिला उप-निर्वाचन अधिकारी शशि मिश्रा से जानकारी ली। डिस्पले से शपथ-पत्र गायब होने की बात को उन्होंने भी गंभीरता से लिया। मिश्रा ने अधीनस्थ अमले को तलब कर जानकारी ली तो उन्हें जवाब मिला कि शपथ-पत्र की प्रतिलिपियां तो डिस्पले बोर्ड पर टैग थीं। लेकिन अज्ञात व्यक्ति उन्हें निकाल ले गया। 
फिलहाल नहीं दिखा सकते, ट्रेजरी में जमा हैं सारे नामांकन-पत्र
एड. समृद्धि जैन ने उप निर्वाचन अधिकारी मिश्रा से कहा कि यह आप लोगों के स्तर की चूक है। फिलहाल मुझे सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र के फार्म-४ व शपथ-पत्र की कॉपी उपलब्ध कराई जाए। जवाब में मिश्रा ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्र ट्रेजरी में जमा हैं। इसलिए दूसरी प्रति उपलब्ध नहीं है। ये सुनने के बाद एड. जैन ने कहा कि यह तो सरासर गलत है। अगर आप लोग नामांकन पत्र का फार्म-४ नहीं दिखाएंगे तो हम या कोई दूसरा प्रत्याशी सोमवार को किन तथ्यों के आधार पर आपत्ति लेगा। इसके बाद एड. जैन ने कहा कि मैं इस संबंध में अभी आपके समक्ष लिखित में आपत्ति दे रही हूं जिसकी एक कॉपी को राज्य निर्वाचन आयोग भी भेजा जाएगा। 

मीडियाकर्मी जमा हुए तो डिस्पले पर कॉपी भी टैग होने लगी 

जैसे ही इस घटनाक्रम की जानका78री कुछ मीडियाकर्मियों को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। यह जानकारी रिटर्निंग ऑफिस के अमले को भी लग गई। जिसके बाद अचानक से डिस्पले पर एक के बाद एक ६ प्रत्याशियों के शपथ-पत्र की प्रतिलिपियां टैग कर दी गईं। इसके बाद भी एड. जैन ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी आपत्ति उप-निर्वाचन अधिकारी को देना चाही। लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया। इधर इस मामले को लेकर महापौर चुनाव के प्रभारी कांग्रेस नेता सुरेंद्र सुहाने ने कलेक्टर समेत राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की है कि महापौर के पद के लिए जमा हुए सभी ९ नामांकन पत्र के फार्म-४ व शपथ-पत्रों की प्रतिलिपियां रविवार रात को ही हमारे प्रत्याशी के अधिकृत ई-मेल एड्रेस पर उपलब्ध कराई जाए। ताकि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बरकरार रहे।
Share:

SAGAR : काँग्रेस ने विभिन्न नगरपालिका और नगरपरिषद के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की

SAGAR  : काँग्रेस ने विभिन्न नगरपालिका और नगरपरिषद के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की

सागर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सागर जिले की विभिन्न, नगर पालिका परिषद, नगर परिषद हेतु वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी की है। इसे ग्रामीण जिलाध्यक्ष सबदेश जैन ने जारी की।








पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

Archive