बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कुलपति से मिले भाजपा नेता डॉ सुशील तिवारी, विवि के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

कुलपति से मिले भाजपा नेता डॉ सुशील तिवारी, विवि के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा



सागर। डॉ हरि सिंह गौर विवि सागर के कुलपति प्रो नीलम गुप्ता से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजपा नेता डॉ सुशील तिवारी और भाजपा नेता डॉ सुखदेव मिश्रा ने भेंट की और विवि के विकास और डॉ गौर जयंती समारोह की  तैयारियों पर चर्चा की। इस मौके पर सूर्यांश तिवारी, कुलसचिव सन्तोष सहगोरा मौजूद  रहे। 





डॉ सुशील तिवारी ने बताया कि  डॉ गौर की भावनाओं के अनुरूप विवि में शेक्षणीक गतिविधियों को बढ़ावा  मिले, स्थानीय छात्र-छात्राओं को प्रवेश में प्राथमिकता मिले, कॉमर्स और विधि और एम टेक सहित कुछ विषयो में  सीटों की संख्या बढ़ाने आदि के सम्बन्ध में चर्चा हुई है। इसके साथ ही 26 नवम्बर डॉ गौर जयंती पर होने वाले आयोजनों की तैयारियों के सम्बंध में चर्चा हुई है। विवि से जुड़े मसलो पर  कुलपति ने सकारात्मक रुख व्यक्त किया। 
Share:

कांग्रेस प्रत्याशी और बीड़ी उधोगपति नेवी जैन भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष

कांग्रेस प्रत्याशी और बीड़ी उधोगपति नेवी जैन भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष




सागर। सागर विधानसभा क्षेत्र से 2018 में कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव लड़े प्रसिद्ध बीड़ी उधोगपति ,युवा नेता नेवी जैन कल ग्वालियर में केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। नेवी जैन ने सीएम शिवराज सिंह और भाजपा प्रदेशध्यक्ष वी डी शर्मा से चर्चा की और आशीर्वाद लिया।
प्रसिद्ध बीएस जैन परिवार के सदस्य नेवी जैन के पिता नवीन चंद जैन सागर के प्रथम महापौर , दादाजी स्व श्री डालचंद जैन सांसद  रहे है। और स्वदेश जैम जिला पंचायत के अध्यक्ष और वर्तमान में जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष है। 




युवक कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष नेवी जैन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद तीनबत्ती न्यूज़ को बतायाकि  भाजपा उर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की सोच विकासवादी है। वही श्री मन्त सिंधिया परिवार से दो पीढ़ियों से मेरे परिवार के सम्बंध है। उनकी सकारात्मक सोच रही है। इसलिए भाजपा से जुड़ा हूँ। मै एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए कार्य करूंगा। उन्होंने  भाजपा ,सागर जिले के सभी मंत्रियों,  भाजपा सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार माना है। 
Share:

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस खाद्य सामग्री वितरण और रक्तदान कर मनाया



भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस खाद्य सामग्री वितरण और रक्तदान कर  मनाया
 
सगर । सागर में भारत स्काउट एवं गाइड सागर के द्वारा 71 वां स्थापना दिवस सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक आर्य , संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर श्री मनीष वर्मा , जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजब सिंह ठाकुर का फ्लैग लगाकर सम्मान किया गया। स्काउट गाइड की मूल भावना से अवगत कराते हुए फंडरेजिंग किया गया।
           स्थापना दिवस के अवसर पर रेंजर्स द्वारा खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

         स्थापना दिवस के अवसर पर श्री प्राचीश जैन सहायक संचालक , श्री धीरेंद्र मिश्रा, श्री सी जे फ्लिप, श्री आशुतोष गोस्वामी, श्री एच.पी कुर्मी सहायक संचालक डी ई ओ, श्री गिरीश मिश्रा एडीपीसी, श्रीमती मनीषा एलेग्जेंडर जिला कमिश्नर गाइड,श्री एनके श्रीवास्तव विज्ञान शिक्षा अधिकारी, श्री बीनू राणा रोटरी क्लब, श्री परिहार जी तथा समस्त स्टाफ लोक शिक्षण सागर एवं जिला शिक्षा अधिकारी सागर को फ्लैग लगाकर सम्मानित किया द्य स्काउटिंग गाइडिंग की नागरिकता की शिक्षा से अवगत कराया गया।
     इस अवसर पर प्रभारी एएसओसी श्रीमती कंचन सिंह,  डी ओ सी टीकमगढ़ श्री मुंशी लाल अहिरवार, जिला सचिव श्री लीलाधर अहिरवार, श्री मनोज नेमा ,  श्री जितेंद्र शरण गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी, मैसेंजर ऑफ पीस कोऑर्डिनेटर श्रीमती कृष्णा साहू , श्री नीरज दुबे एवं अन्य स्काउट गाइड के सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस की स्काउट परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

 
 
Share:

महिलाओं के अधिकार व महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान से जुड़े विषय पर दी जानकारी

 महिलाओं के अधिकार व महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान से जुड़े विषय पर  दी जानकारी

भोपाल । आजादी के अमृत महोत्सव पर अखिल भारतीय जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 08 नवंबर 2021 को गांव में आनलाईन विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  ग्वालियर के तत्वाधान में  पेरालीगल वालिंटियर अंशुमन शर्मा, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, महिला बाल विकास विभाग, आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से घटीगांव वृत के अंतर्गत 1. सहसारी 2. बड़ागांव 3. दोरार 4. उमेदागढ़ 5. सुराहला 6. चारई दंग 7. जखोड 8. बगवालागांव व मुरार वृत के अंतर्गत 1. बहादुरपुर 2. बहांगीखुर्द 3. भटपुरासानी 4. भवनपुरा 5. बिजौली 6. बिलारा 7. बिल्हेटी 8. चककेसवपर 9. चकमहरोली 10. चपरोली पंचायत व इससे जुड़े गांवो में आयोजित किया गया। उक्त शिविर में ग्रामीणों के लिये स्वास्थय योजनाएं, अस्पताल में सुविधाएं, प्रसव योजनाएं आदि से संबंधित जानकारी जिला स्वास्थ्य प्रबंधक विजय भार्गव जी द्वारा दी गई व महिलाओं के अधिकार व महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान से जुड़े विषय पर कानूनी जानकारी चयन एवं भर्ती शाखा पीएचक्यू भोपाल एडीपीओ डाॅ. रश्मि वैभव शर्मा के द्वारा दी गई। उक्त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण यूट्यूब पर 08 नवंबर को समय 01ः30 से 02ः30 बजे तक किया गया। उक्त शिविर में सचिव, जीआरएस, सरपंच, पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायक, आशा कार्यकर्ता सहायक, स्वच्छाग्राही एवं अन्य ग्रामीाण लाइव उपस्थित रहे। 

                                                                                     
Share:

कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ★ राशन दुकान चलाने के एवज में हर महीने मांगे जा रहे थे 15 हजार रुपये


कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, 

★ राशन दुकान चलाने के एवज में  हर महीने मांगे जा रहे थे 15 हजार रुपये

इंदौर। लोकायुक्त पुलिस  इंदौर ने  कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग धर्मेंद्र शर्मा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। राशन दुकान चलाने के एवज में हर महीने मांगी जा रही थी रिश्वत। 

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक आवेदक  अमित कलसी पिता स्व.श्री राजकुमार जी कलसी निवासी 211 आनंद नगर एबी रोड राजेंद्र नगर इंदौर अहीर खेड़ी महिला सहकारी उपभोक्ता भंडार ग्राम बांक चंदननगर इंदौर में शासकीय राशन दुकान में सेल्समैन है । आवेदक से राशन दुकान संचालन के दौरान  किसी भी प्रकार की  वैधानिक कार्यवाही न करने के एवज में आरोपी द्वारा ₹15000 प्रति माह की रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी ।₹15000 ना देने पर राशन दुकान में कमियां निकाल कर दुकान को बंद कराने की धमकी भी दी जा रहीं थीं । इस संबंध में आवेदक ने  पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर को शिकायत प्रस्तुत की गई थी । जिसके आधार पर रिकॉर्डिंग कराई गई जिसमे ₹15000 प्रतिमाह रिश्वत मांगा जाना पाया गया । आज कनिष्ठ  आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा को ₹15000 की रिश्वत लेते हुए उनके निवास आवासा लग्जरी रेसीडेंसी के बाहर निर्माणाधीन बगीचे में रंगे हाथों ट्रैप किया गया ।
 
Share:

विदिशा : लोडिंग वाहन का टायर फटा,22 लोग घायल, कटनी के थे मजदूर

विदिशा : लोडिंग वाहन का टायर फटा,22 लोग घायल,  कटनी के थे मजदूर     

विदिशा । विदिशा जिले  के सिविल लाइन थाना अंतर्गत ग्राम चक पाटनी में आज सुबह बड़ा गंभीर सड़क हादसा हुआ है जिसमें 22 लोग घायल हैं ,तथा दो की हालत गंभीर है ,हादसा लोडिंग ऑटो के टायर फटने के कारण हुआ और वह अनियंत्रित होकर पलट गया गौरतलब है कि इसमें 35 से लेकर 40 लोग भरे हुए थे जो सारे आदिवासी मजदूर थे यहां कटनी से विदिशा धान काटने आए थे दो गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है शेष का विदिशा  के शासकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है..
  विदिशा ग्यारसपुर रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें कटनी से धान कटाई के लिए आए 22 आदिवासी मजदूर घायल हुए है.. घायलों के मुताबिक उनको खुद अंदाजा नहीं है कि कितने लोग ऑटो में सवार थे लेकिन 35 से अधिक लोग जो मजदूर थे वह इसमें  सवार थे ।                                    विदिशा  सिविल थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि  कुल 22 लोग घायल हुए हैं दो गंभीर भोपाल रेफर किए गए हैं सभी मजदूरों को एंबुलेंस द्वारा जिले के आसपास के थानों का सहयोग लेकर विदिशा जिला अस्पताल लाए थे जहां शेष लोगों का इलाज चल रहा है
Share:

SAGAR : पुलिस ने दो युवकों से 12 बोर की दो देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस जब्त किए

SAGAR : पुलिस ने दो युवकों से 12 बोर की दो देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस जब्त किए


सागर। सागर के थाना सिविल लाईन पुलिस ने 2 बदमाशो से  से 12 बोर की 2 देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस बरामद किए है। 
पुलिस के मुताबिक मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पथरिया जाट में देशी कलारी के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में जा रहा है। मुखबिर सूचना तस्दीक हेतु सउनि देवेन्द्र दुबे, सउनि राजपाल सिंह, प्रआर ब्रजेश, आर  प्रदीप, आशीष ने जाकर देखा तो एक व्यक्ति पथरिया से यूटीडी तरफ जाते दिखा । जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल द्वारा पकड़कर नाम पता पूछा । जिसने अपना नाम शुभम उर्फ शिवम प्यासी पिता राजेश प्यासी उम्र 24 साल नि. मुक्तिधाम के बाजू में, भगत सिंह वार्ड थाना मोतीनगर का होना बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पैंट के बायी
तरफ एक देशी पिस्टल, लोहे की खाली मैगजीन लगी, पैंट की दाहिने जेब में एक जिन्दा कारतूस 32 बोर का रखे मिला। जिससे पिस्टल रखने के लाईसेंस के बारे में पूछा तो कोई लाईसेंस न होना बताया। आरोपी का कृत्य 25,27 आर्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार
किया गया। आरोपी शुभम उर्फ शिवम प्यासी से पूछताछ करने पर उसने अपने मेमोरेण्डम में राहल पटैल नि. राजा बिलहरा एवं संदीप चौबे नि. राजा बिलहरा से पिस्टल खरीदना
बताया। आरोपी शभम उर्फ शिवम प्यासी के बताये अनुसार राहुल पटैल एवं
संदीप चौबे की तलाश की गई जो ग्राम राजा बिलहरा में आरोपी राहुल पटैल दस्तयाब हुआ। आरोपी राहल पटैल पिता अंबिका पटैल उम्र 27 साल नि. ग्राम राजा बिलहरा थाना सैरखी जिला सागर की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से भी एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस 32
बोर का मिला जो आरोपी राहुल से पिस्टल, एक जिंदा कारतूस जप्त कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनि नेहा सिंह गुर्जर, सउनि देवेन्द्र दुबे, सउनि राजपाल सिंह, प्रआर ब्रजेश शर्मा, आर. आशीष, प्रदीप शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share:

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे NAS : प्राचार्य को नहीं थी जानकारी


राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे NAS : प्राचार्य को नहीं थी जानकारी  


सागर.  आगामी 12 नवम्बर को आयोजित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे एनएएस की परीक्षा की तैयारी को लेकर शासन और प्रशासन द्वारा अवकाश के दिनों में भी चिन्हित स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं और शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं, मगर स्कूल प्राचार्य को स्कूल खोलने की जानकारी नहीं थी.  आज लोक शिक्षण कार्यालय के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया तो मगरधा मिडिल स्कूल में कोई छात्र नहीं मिला और ना ही शिक्षक मिलें. यहाँ तक की स्कूल के प्राचार्य आरके जैन को अवकाश के दिन में स्कूल खोलने की जानकारी भी नहीं थी. साथ ही शिक्षकों में केएल चढ़ार, पीके यादव, सतेंद्र कोष्टी, रानी अहिरवार अनुपस्थित मिले. उपसंचालक लोक शिक्षण ्प्राचीश जैन द्वारा केरबना, बाघराज, तिली हायर सेकेंडरी स्कूलों का निरीक्षण किया गया. जहाँ पर बच्चों की उपस्थिति कम मिली.
Share:

Archive