बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

विदिशा : लोडिंग वाहन का टायर फटा,22 लोग घायल, कटनी के थे मजदूर

विदिशा : लोडिंग वाहन का टायर फटा,22 लोग घायल,  कटनी के थे मजदूर     

विदिशा । विदिशा जिले  के सिविल लाइन थाना अंतर्गत ग्राम चक पाटनी में आज सुबह बड़ा गंभीर सड़क हादसा हुआ है जिसमें 22 लोग घायल हैं ,तथा दो की हालत गंभीर है ,हादसा लोडिंग ऑटो के टायर फटने के कारण हुआ और वह अनियंत्रित होकर पलट गया गौरतलब है कि इसमें 35 से लेकर 40 लोग भरे हुए थे जो सारे आदिवासी मजदूर थे यहां कटनी से विदिशा धान काटने आए थे दो गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है शेष का विदिशा  के शासकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है..
  विदिशा ग्यारसपुर रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें कटनी से धान कटाई के लिए आए 22 आदिवासी मजदूर घायल हुए है.. घायलों के मुताबिक उनको खुद अंदाजा नहीं है कि कितने लोग ऑटो में सवार थे लेकिन 35 से अधिक लोग जो मजदूर थे वह इसमें  सवार थे ।                                    विदिशा  सिविल थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि  कुल 22 लोग घायल हुए हैं दो गंभीर भोपाल रेफर किए गए हैं सभी मजदूरों को एंबुलेंस द्वारा जिले के आसपास के थानों का सहयोग लेकर विदिशा जिला अस्पताल लाए थे जहां शेष लोगों का इलाज चल रहा है
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive