बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा की श्रीमती संगीता तिवारी विजयी★ 48 वार्डों में से भाजपा के 40, कांग्रेस के 7 तथा एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित★ मंत्री भूपेंद्र सिंह का प्रबंधन देखने मिला सागरवासियो को★विधायक शैलेन्द्र जैन के इर्दगिर्द भी घूमा चुनाव★ जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया के कार्यकाल में जुड़ी उपलब्धि

सागर नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा की श्रीमती संगीता तिवारी विजयी

★ 48 वार्डों में से भाजपा के 40, कांग्रेस के 7 तथा एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित

★ मंत्री भूपेंद्र सिंह का प्रबंधन देखने मिला सागरवासियो को

★विधायक शैलेन्द्र जैन  के इर्दगिर्द भी घूमा चुनाव
★  जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया  के कार्यकाल में जुड़ी उपलब्धि


@विनोद आर्य
----------------
94244 37885

सागर 16 जुलाई 2022।
 सागर जिले में पहले चरण के नगरीय निकायों के निर्वाचन के तहत सागर नगर निगम के महापौर और 48 वार्ड पार्षदों की हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती संगीता सुषील तिवारी 12,714 मतों से महापौर निर्वाचित घोषित की गई। नगर निगम के 48 वार्डों में पार्षद पद के लिए हुई वोटों की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी के 40, कांग्रेस के 7 तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए। सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

फोटो..भाजपा की विजयी महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी को बधाई देती कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन और सुनील जैन

महापौर पद के लिए 11 राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती संगीता सुषील तिवारी को विधिमान्य 1,34,157 मतों में से कुल 70 हजार 653 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की श्रीमती निधि सुनील जैन को 57, 939, वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में डा. गीता कुषवाहा पीएसपीयू को 1104, आप पार्टी की श्रीमती सावित्री राजेष पटेल को 2,368, चार अन्य निर्दलीय श्रीमती ज्योति सूर्यवंषी को 951, सुश्री सीतादेवी दुबे को 379, सुश्री सौम्या तिवारी को 394 और श्रीमती उषा संजय सोनी को 369 वोट मिले। इस प्रकार विधिमान्य मतों की संख्या 1,34,157 रही, जबकि 1206 वोट नोटा को प्राप्त हुए। डाक मत पत्रों की संख्या 110 रही, जिसमें से भाजपा की श्रीमती संगीता सुषील तिवारी को 78 कांग्रेस की श्रीमती निधि जैन को 29, श्रीमती गीता कुषवाहा, श्रीमती सावित्री एवं श्रीमती ज्योति सूर्यवंषी को एक-एक वोट मिले।
जातीय मिथक टूटा सागर में, मंत्री भूपेंद्र सिंह के प्रबंधन ने दिखाया कमाल 

 शिवराज सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री और बुंदेलखंड के कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह ने एक बार फिर अपने चुनावी प्रबंधन का कमाल दिखाया है. सागर नगर निगम के महापौर चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। वही 48 वार्ड पाषदो में 40 पार्षद भाजपा के जीते और रिकार्ड बना।कांग्रेस ने सागर में भाजपा विधायक शैलेन्द्र जैन की बहू को निधि सुनील जैन को टिकिट दिया था। सुनील जैन कांग्रेस के पूर्व विधायक है। यहाँ जैन समाज का जातीय गणित भी चुनाव में टूट गया।जैन समुदाय से आने वाली निधि जैन काफी मजबूत प्रत्याशी के तौर पर देखी जा रही थीI और जैन समुदाय के प्रत्याशी चुनाव जीतते भी आए हैं। भाजपा ने पिछले 6 विधानसभा चुनाव में जैन समुदाय के व्यक्ति को ही टिकट दिया है और हर बार जैन समुदाय के व्यक्ति ने जीत हासिल की है।  दूसरी तरफ सागर में ब्राह्मणों का बाहुल्य है। भाजपा ने ब्राह्मण को टिकट देकर जेन समाज का मिथक तोड़ने की चुनोती स्वीकारी। 

नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह रहे पूरे एक महीने सागर में

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह बुन्देलखण्ड अंचल की एकमात्र सागर नगरनिगम में भाजपा को जीत दिलाने करीब एक महीने सागर में जनसम्पर्क, बैठके और लगातार  अपनी टीम के जरिये  बिखरे चुनाव को समेटने और जीत में बदलने जुटे रहे। चुनाव प्रबंधन में माहिर कहे जाने वाले नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने चुनौती का शानदार रणनीति के साथ सामना किया और सागर से चुनावी समीकरणों के तमाम मिथकों को तोड़ते हुए सागर नगर निगम का महापौर पद भाजपा की झोली में डाला. सागर नगर निगम के 48 वार्डों में 40  वार्ड  जीतकर ऐतिहासिक विजय भाजपा को दिलाई। 

जीत विकास की सोच की : संगीता तिवारी


भाजपा के मेयर केंडिडेट संगीता तिवारी ने कहा कि यह जीत मेरी नही है। बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है।सागर की जनता की जीत है। जिसने विकास कार्यो पर भरोसा जताया। में सागर की जनता से वादा करती हूँ  कि में उनके विश्वास पर खरा उतरूंगी।
में सागर की जनता से मिले समर्थन को प्रणाम करती हूँ और आभार व्यक्त करती हूँ। 

व‍िधायक शैलेंद्र जैन ने निभाया  राजधर्म
यह चुनाव भाजपा व‍िधायक शैलेंद्र जैन के इर्दगिर्द पूरा घूमा।  इसकी वजह थी कि उनके छोटे भाई की बहू  चुनाव मैदान में थी। विधायक ने राजधर्म न‍िभाते हुए अपने ही छोटे भाई और बहू जो कांग्रेस से महापौर प्रत्‍याशी थे, उनके ख‍िलाफ अड‍िगता से खडे रहकर भाजपा को ज‍िताया है। उन्‍होंने पर‍िवार और जात‍िगत राजनीत‍ि से हटकर राजधर्म न‍िभाया, भाजपा को मां के समान दर्जा द‍िया और शहर की एक-एक गली में पहुंचकर भाजपा प्रत्‍याशी संगीता डॉ सुशील त‍िवारी को ज‍िताने के ल‍िए अथक मेहनत की थी। 
सागर नगर न‍िगम चुनाव पार्टी के साथ-साथ भाजपा के वर‍िष्‍ठ व‍िधायक शैलेंद्र जैन के ल‍िए प्रत‍िष्‍ठा और साख का प्रश्‍न बना हुआ था। उनके छोटे भाई की पत्‍नी को कांग्रेस से महापौर प्रत्‍याशी बनाए जाने के बाद उनकी न‍िष्‍ठा और समर्पण पर कत‍िपय लोग संदेह जता रहे थे। बावजूद इसके व‍िधायक शैलेंद्र जैन ने अड‍िग होकर पार्टी प्रत्‍याशी को ज‍िताने के ल‍िए द‍िन-रात एक कर द‍िए। व‍िधायक शैलेंद्र जैन ने पत्‍नी श्रीमती अनु जैन के साथ म‍िलकर भाजपा प्रत्‍याशी के पक्ष में ज‍ितनी मेहनत की है, उतनी मेहनत उन्‍होंने अपने तीन व‍िधानसभा चुनाव में भी नहीं की थी। 

जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया के कार्यकाल की उपलब्धि

सागर जिले पंचायत में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में संगठन के नाते जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया का राजनीतिक कद बढा है।चुनावो में मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर लगातार मेहनत गौरव ने की। उनकी  मेहनत भरी कार्यशैली को पार्टी हाईकमान ने भी सराहा। जिला कार्यालय एक तरह से बार रूम का काम चूनाव में करता नजर आया। यहां लगातार बैठके  प्रबंधन का हिस्सा बनी। जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया का कहना है कि वास्तव में संगठन और सरकार के तालमेल से जीत होती है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता ने सराहा और जीत के रूप में बदला। 

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भाजपा की एतिहासिक जीत पर मतदाताओं का आभार माना
 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सभी मतदाताओं  को बधाई दी और आभार व्यक्त किया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि महापौर और 40 भाजपा पार्षदों को चुन कर जिस आत्मीय भाव से सागर की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है उसके अनुरूप ही जनता से किए गए वायदों संकल्पों को पूरा किया जाएगा। 
 मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की यह चौतरफा विजय इस तथ्य को स्थापित करती है कि जनता सिर्फ विकास को महत्व देती है।मंत्री श्री सिंह ने विजयी महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और सभी विजयी भाजपा प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के विकास के एजेंडे  पर आमजन की मुहर लगी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भाजपा ने कठिन समय में जनता की जो सेवा की उसका प्रतिदान भाजपा को मिला है। भाजपा के कार्यकर्ता और संगठन को इस बात का श्रेय जाता है कि भाजपा की नीति और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक उन्होंने जनता तक पहुंचाया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि  जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर जवाबदेही से जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।
महापौर तथा पार्षदों को दी शुभकामनाएं मंत्री गोविंद राजपूत ने

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नगर निगम में भाजपा से महापौर तथा वार्ड पार्षद के लिए खड़े हुए विजय प्रत्याशियों को बधाइयां व शुभकामनाएं दी महापौर पद के लिए श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने भारी  मतों से विजय प्राप्त की इस पर श्री राजपूत ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सागर नगर निगम के विजय भाजपा पार्षदों को शुभकामनाएं प्रेषित की।


निर्वाचित वार्ड पार्षद  
वार्ड क्रमांक   विजयी उम्मीदवार   दल प्राप्त मत निकटतम उम्मीदवार दल प्राप्त मत नोटा मतातंर
01 षिवषंकर यादव   भाजपा 1122 कृपाल सिंह निर्दलीय 702   17 420
02 रितेष कुमार भाजपा 813 रूपनारायण यादव कांग्रेस 476 10 337
03 रोषनी बेगम कांग्रेस 853 गीता दक्ष भाजपा 787 14 66
04 रिचा सिंह गौड़ कांग्रेस 1332 रविन्द्र वर्मा भाजपा 1255 50 77
05 हेमंत यादव भाजपा 2509 महेश कुमार तिवारी कांग्रेस 1159 33 1350
06 रूपेष यादव भाजपा 1777 चंद्रभान तिवारी कांग्रेस 890 29 887
07 संगीता जैन भाजपा 1651 कौषल्या बाई कांग्रेस 810 30 841
08 अनूप कुमार भाजपा 1557 जमील कांग्रेस 711 12 846
09 ताहिर खान कांग्रेस 1130 प्रशांत जैन भाजपा 1096 19 34
10 शैलेन्द्र सिंह भाजपा 519 मधुसूदन गुरू निर्दलीय 493 9 26
11 अब्दुल नईम खान भाजपा 1038 शाविर अली कांग्रेस 573 19 465
12 किश्बर बी भाजपा 1758 नौषीन कांग्रेस 994 74 764
13 सविता साहू भाजपा 1077 मायाबाई कांग्रेस 674 36 403
14 शैलेष केषरवानी भाजपा 1501 सिंथिल पडे़ले निर्दलीय 1232 49 269
15 अनीता अहिरवार भाजपा 1303 लक्ष्मी बसपा 485 18 818
16 देवानंद भाजपा 1036 मनोज कुमार अहिरवार बसपा 694 22 342
17 शषि जाटव कांग्रेस 1692 सपना अहिरवार भाजपा 1598 23 54
18 वृन्दावन अहिरवार भाजपा 1953 जितेन्द्र चौधरी कांग्रेस 1469 68 484
19 सोना पटेल भाजपा 1164 नाजिस निर्दलीय 1070 30 94
20 गीता दुबे भाजपा 1588 प्रवेश यादव निर्दलीय 1442 66 146
21 श्रीमती रोमाहसानी भाजपा 1559 श्रीमती सिमरन दरयानी निर्दलीय 766 20 793
22 रानी अहिरवार भाजपा 1640 किरण अहिरवार निर्दलीय 1493 74 147
23 विनोद तिवारी भाजपा 2551 शौकत अली कुरैषी कांग्रेस 1099 101 1452
24 रश्मि धानक भाजपा 1787 साधना वाल्मिकी कांग्रेस 1161 54 626
25 रेखा यादव भाजपा 2255 नीतू जैन कांग्रेस 1280 30 975
26 मेघा दुबे भाजपा 855 मोहम्मद समीर खान कांग्रेस 818 19 37
27 सुलेखा कांग्रेस 985 संगीता भाजपा 752 26 233
28 सुमन साहू भाजपा 836 कविता कांग्रेस 816 16 20
29 रानी घोषी भाजपा 1276 बलराम कांग्रेस 730 22 546
30 बाबू सिंह यादव कांग्रेस 1364 राजेश नामदेव भाजपा 688 23 676
31 पूजा भाजपा 985 रेखा कांग्रेस 984 31 1
32 सूरज घोषी भाजपा 1483 महेन्द्र दुबे कांग्रेस 471 21 1012
33 कंचन जडिया भाजपा 1193 रानी कांग्रेस 577 29 616
34 अशोक निर्दलीय 900 वीरेन्द्र कुमार सोनी भाजपा 812 14 88
35 प्रहलाद भाजपा 1575 अभिजीत कांग्रेस 1269 59 306
36 याकृति जड़िया भाजपा 1037 भावना रोहण कांग्रेस 694 17 343
37 धमेंद्र भाजपा 1193 विनोद कुमार कोरी कांग्रेस 893 31 300
38 नीलोफर अंजुम कांग्रेस 981 सरोज भाजपा 715 20 266
39 रूबी पटेल भाजपा 1100 सरोज कांग्रेस 903 41 197
40 डोली सोनी भाजपा 795 श्रीमती अर्चना सिलाकारी कांग्रेस 341 11 454
41 श्रीमती वैदेही पुरोहित भाजपा 1023 श्रीमती गीता सोनी कांग्रेस 369 11 654
42 आशारानी भाजपा 1264 चंद्रप्रभा कांग्रेस 616 38 648
43 श्रीमती आयुषी चौरसिया भाजपा 1319 देवकी निर्दलीय 814 21 505
44 भरत कुमार अहिरवार भाजपा 1852 कमलेश चुटीले निर्दलीय 660 44 1192
45 नीरज कोरी भाजपा 1404 दीवान सिंह कंग्रेस 1267 54 137
46 मनोज कुमार चौरसिया भाजपा 1775 राजेश निर्दलीय 1712 38 63
47 राजकुमार पटेल भाजपा 2957 मीना पटेल कांग्रेस 911 39 2046
48 सरिता खटीक भाजपा 1940 गीता अहिरवार कंग्रेस 906 50 1034

मतगणना स्थल पर कड़ी चौकसी

मतगणना स्थल शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में सबसे पहले सुबह 8.30 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम को उम्मीदवारों अथवा उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला गया । सागर नगर निगम के महापौर एवं 48 वार्डों की मतगणना भू-तल स्थित चार कक्षों में तथा मकरोनिया बुजुर्ग नगर पालिका परिषद एवं सुरखी, शाहपुर एवं बिलहरा नगर परिषद की मतगणना प्रथम तल स्थित चार अलग-अलग कक्षों में पुख्ता सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। कर्तव्य निर्वाचन मतपत्रों (डाक मतपत्रों) की गणना प्रेक्षक श्री निसार अहमद की उपस्थिति में भूतल एवं अन्य कक्ष में सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुई। रहली नगर पालिका परिषद की मतगणना आई.टी.आई. रहली में हुई। मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई। कलेक्टर श्री दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक पूरे समय मतगणना स्थल पर मौजूद रहे तथा मतगणना कक्षों का जायजा लेते रहे।


मतगणना कक्षों में वोटों की गिनती के कार्य में लगभग साढ़े पांच सौ कर्मचारियों को तैनात किया गया था। सागर नगर निगम की मतगणना के लिए 192, मकरोनिया एवं रहली नगर पालिका परिषद के लिए 100-100, शाहपुर नगर परिषद के लिए 54, बिलहरा और सुरखी नगर परिषद के लिए 51-51 कर्मचारियों को तैनात किया गया था। मतगणना केन्द्र पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे। मीडिया सेंटर में एक बड़ा एलईडी लगाया गया था, जो प्रदेष में चल रही मतगणना की जानकारी दे रहा था। जिले के 7 नगरीय निकाय देवरी एवं बीना नगर पालिका परिषद, बण्डा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन एवं बांदरी नगर परिषद की मतगणना 20 जुलाई को उसी स्थान पर होगी।



Share:

मतगणना की पूर्व पर मतगणना अभिकर्ता की बैठक भाजपा सांसद विधायक की उपस्थिति में संपन्न

मतगणना की पूर्व पर मतगणना अभिकर्ता की बैठक  भाजपा सांसद विधायक की उपस्थिति में संपन्न

सागर। नगरी निकाय चुनाव की मतगणना के पूर्व रामसरोज पैलेस होटल में भारतीय जनता पार्टी के सभी मतगणना भी कर्ताओं की बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य रूप से सांसद राजबहादुर सिंह विधायक शैलेंद्र जैन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल कुशवाहा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी एवं शैलेश केशरवानी उपस्थित रहे।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ वीरेंद्र पाठक ने मतगणना अभिकर्ता ओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए उन्होंने बताया कि किस तरह सभी कर्ताओं को समय से पहुंचना है और प्रत्येक ग्राउंड में मतगणना के दौरान किस तरह से काउंटिंग पर नजर रखना है और उस काउंटिंग को अपनी टेबल में भरना है।
विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आश्वस्त रहें हम चुनाव जीत चुके हैं सिर्फ मतगणना की औपचारिकता होना बाकी है परंतु मतगणना के दौरान हमें पूर्ण सावधानी के साथ नजर रखनी होगी।
सांसद राज बहादुर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और जनता आपके साथ है हम बहुत बड़ी लड़ाई लड़ चुके हैं अब सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा बाकी है और कल उस मतगणना के कार्य को पूर्ण कर के हम इस विजय यज्ञ को पूर्ण करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं ने अपने तन मन धन से हमें सहयोग किया है इसके लिए मैं जीवन भर ऋणी रहूंगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम तिवारी वृंदावन अहिरवार लक्ष्मण सिंह संध्या भार्गव विक्रम सोनी रितेश मिश्रा देवेंद्र फुसकेले निकेश गुप्ता उपस्थित थे
Share:

मतगणना में कहीं भी गड़बड़ी हुई तो हेलीकाप्टर से तुरंत पहुंचेंगे कमलनाथ★ पीसीसी पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री मुकेश नायक सागर पहुंचे

मतगणना में कहीं भी गड़बड़ी हुई तो हेलीकाप्टर से तुरंत पहुंचेंगे कमलनाथ
★ पीसीसी पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री मुकेश नायक सागर पहुंचे

16 जुलाई 2022।मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ कल 17 जुलाई को प्रदेश के 11 नगर निगमों में होने वाली मतगणना के लिए विशेष व्यवस्था की है। मतगणना के दिन कमलनाथ भोपाल में बनाए गए विशेष चुनाव कंट्रोल रूम में बैठकर पूरे प्रदेश की मतगणना पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ मोबाइल पर संवाद के लिए भी मौजूद रहेंगे। वहीं 17 जून की मतगणना के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने सागर पहुंचकर काउंटिंग एजेंट्स की मीटिंग लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री केके मिश्रा ने बताया कि मतगणना के दौरान प्रदेश के किसी भी शहर में किसी तरह की गड़बड़ी होने की सूचना मिलने पर कमलनाथ अपनी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की लीगल टीम के साथ विशेष हेलीकॉप्टर से तत्काल उस शहर में पहुंच जाएंगे। इसके लिए हेलीकॉप्टर भी विशेष रूप से तैयार रहेगा और पूरी लीगल टीम भी नियम कानून कायदे के दस्तावेजों के साथ तैयार रहेगी। 
श्री मिश्रा ने बताया कि कमलनाथ के द्वारा कल के लिए विशेष तौर पर की गई इस व्यवस्था की जानकारी इन सभी नगर निगमों के महापौर प्रत्याशी तथा संबंधित शहर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष को दे दी गई है। ध्यान रहे कि मतगणना के लिए हाल ही में कमलनाथ के द्वारा हर नगर के लिए एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। उसके बाद अब यह एक और विशेष व्यवस्था कर दी गई है ।
श्री मिश्रा ने बताया कि  कमलनाथ जी को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि कल की मतगणना के समय सत्ताधारी पार्टी प्रशासन के दुरुपयोग की कोशिश कर सकती है। इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि मतदान के दौरान भाजपा के नेताओं ने बूथ कैपचरिंग के प्रयास किए और जब कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इसकी शिकायत की तो उल्टे कांग्रेस के नेताओं पर ही मुकदमा दर्ज कर दिए गए।
श्री मिश्रा ने बताया कि माननीय कमलनाथ जी पहले ही बता चुके हैं कि भाजपा इस चुनाव में पुलिस पैसा और प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है। यह चुनाव सत्य और झूठ के बीच चुनाव है। जनता ने बड़े पैमाने पर कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है और वह वह इमानदारी से गिने जा सकें, इसके लिए कमलनाथ जी स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे।
कमलनाथ जी के अलावा बाकी वरिष्ठ नेताओं को पहले ही नगर निगम चुनाव के मतगणना के लिए अलग-अलग शहर में तैनात कर दिया गया है जहां भी मतगणना की प्रक्रिया पर पूरी नजर रखेंगे।

                  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि मतगणना के दौरान पीसीसी की तरफ से सभी नगर निगमों के लिए वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बना कर भेजा गया है। सागर नगर निगम के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने सागर पहुंचकर दोपहर में मतगणना अभिकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने इस संबंध में रखी जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डालकर उनपर अमल करने की अपेक्षा व्यक्त की।

 बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय रेखा चौधरी व स्वदेश जैन महापौर प्रत्याशी निधि जैन पूर्व विधायक सुनील जैन पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी चुनाव अभिकर्ता सुरेंद्र सुहाने व प्रभारी रामकुमार पचौरी,अमित राम जी दुबे, मुकुल पुरोहित,  समेत पीसीसी व स्थानीय पदाधिकारियों समेत मतगणना एजेंट्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

SAGAR : 24 घण्टे के अंदर 5 लाख रूपये नगदी सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार

SAGAR : 24 घण्टे के अंदर 5 लाख रूपये नगदी सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार
 
सागर। बीना पुलिस ने दुकान में से पांच लाख रुपयों से भरा बैग चुराने वाले दो युवकों को  गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस के मुताबिक फरियादी मो. हनीफ पिता मो. सलीम राईन उम्र 38 साल नि. पाठक वार्ड बीना ने रिपोर्ट लेख कराई कि, मै कच्चा रोड एस के इंडस्ट्रीज के बाजू से पाठक वार्ड मे रहता हूं। नई सब्जी मंडी मे चबूतरा नंबर एक नगर पालिका बीना से महिना के किराये से लिये हू। उसी से थोक मे सब्जी खरीदता बेंचता हूं। चबूतरा को चारो तरफ से लोहे की जालियो से बंद कर ऊपर टीन सेड से ढका हूं। दिनांक 14.07.22 को व्यापरिया को पैसा देने के लिये घर से मेंहदी रंग के बैग जिसमे नीले रंग से मेरी दुकान का नाम MS BINA लिखा है। बैग के अंदर पांच पांच सौ रूपये की दस गड्डी कुल पांच लाख रूपये व मेरी दुकान के कार्ड मो0 हनीफ राईन आलू,प्याज,फूट कमीशन एजेन्ट लिखे रखे थे को लेकर दुकान आया था। जो मेरी बहन जुबेदा की अचानक तबियत खराब होने पर पैसो से भरा बैग दुकान के काउंटर की ड्राज मे रखकर उसमे ताला लगा दिया। फिर दुकान को बंद कर गेट मे ताला लगाकर सागर चला गया था।
 दिनांक 15.07.22 को सुबह 6 बजे दुकान पहुंचा तो देखा दुकान का गेट खुला था दुकान के अंदर जाकर देखा जो काउंटर की ड्राज खुली थी। ड्राज मे रखा पैसो का बैग नही था। मैने उसी समय घटना की जानकारी राजू चाय वाले व सामने दुकान किये नूरभाई को बताया। जो 14,15.07.22 की दरमयानी रात कोई अज्ञात चोर मेरी दुकान की स्लाईडिंग गेट के ताले काट कर भीतर घुस कर काउंटर की ड्राज के ताला तोड कर पांच लाख रूपये से भरा बैग चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

 प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से  पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन एवं  अति०पलिस अधीक्षक  बीना के कुशल मार्गदर्शन एवं श् एसडीओपी बीना के नेतृत्व में टीम गठित की गयी । दौरान विवेचना के दो अज्ञात लडको की पहचान जवाहर वार्ड बीना निवासी अभिषेक अहिरवार एवं मनीष अहिरवार के रूप में की गयी। आरोपियों की तत्परता से तलाश की गयी जो आरोपी अभिषेक अहिरवार को करोंदा रेल्वे स्टेशन एवं मनीष अहिरवार को ललितपुर रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार कर चोरी की गई राशि 05 लाख रूपया बैग सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गयी  दोनो आरोपियो से अन्य चोरी के मामलों मे भी पूछताछ की जा रही है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बीना निरीक्षक कमल निगवाल उनि प्रतिमा मिश्रा सउनि देवराज सिंह सउनि देवेन्द्र श्रीवास्तव प्र.आर.789 राजेश सिंह,प्र.आर.1337 जयनारायण आर.दीपेन्द्र आर. सुभाष आर.चालक दीपसिंह भदौरिया एवं अन्य पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।




तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

डाॅ. हरीसिंह गौर विवि के मानव विज्ञान विभाग का रूस से अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर समझौता

डाॅ. हरीसिंह गौर विवि  के मानव विज्ञान विभाग का रूस से अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर समझौता 


सागर। डाॅ. हरीसिंह गौर  केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के मानव विज्ञान विभाग के 66 स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय तथा रूस के मास्को स्थित पैलियाइथोनोलाॅजी रिसर्च सेंटर के मध्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक एवं शोध कार्यो के लिए समझौता किया गया। एम.ओ.यू. के दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने आॅनलाइन जुड़कर तथा प्रशासनिक भवन में कार्यावाहक कुलपति प्रो. जे.डी. आही अधिष्ठता प्रो. के. के. एन. शर्मा विभागाध्यक्षा प्रो. राजेश कुमार गौतम, प्रो. एच थामस निदेशक रिसर्च एण्ड डेवलमेंन्ट, कुलसचिव संतोष सहगौरा एवं संजायेक डाॅ. सर्वेन्द्र यादव एवं मास्कों से डाॅ. याकूसेव मिखाइल डाॅक्रेटर पी.आर.सी, उपनिदेशक डाॅ. डेनिश पेजेम्स्की, मिस लीलिया, ने एम. ओ. यू. पर हस्ताक्षर कर आपसी सहमति प्रदान की। 
संयोजक डाॅ. सर्वेन्द्र यादव ने इस अंर्तराष्ट्रीय समझौता अभियान के प्रमुख उद्धेश्यों को बताते हुये मानव विज्ञान, पुरातत्व, जैविक (भौतिक) नृविज्ञान और मानव अनुवांशिकी के आँकड़ो के आधार पर यूरेशिया भारत और रूस की प्राचीन और आधुनिक आबदी के नृवंश विज्ञान संबंधी मुद्धो के जटिल अध्ययन के क्षेत्र में सहयोगी परियोजनाओं और कार्यक्रमों के संचालन में मदद कर सकेगा। साथ ही शैक्षिक सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के बीच बातचीत के कुशल तरीकों के लिए आदान-प्रदान और शोध कार्यो में अनुभव सांझा करने से विश्व मानव समुदाय लाभान्वित होगें। साथ ही विद्यार्थी व आमजन शैक्षणिक गतिविधियों और संयुक्त संगोष्ठीयों, सम्मेलनों, कार्याशालाओं में वैज्ञानिक पक्ष को जान सकेंगे। जिसके लिए चुनौतीयाँ बहुत है विश्वविद्यालय के विभाग एवं शोधकर्ताओं, प्रशासनिक सहयोग से ही संभव हो सकेगा। 
डाॅ. डेनिस पेजेम्स्की डाॅरेक्टर मास्कों ने बताया कि यह अभियान वर्ष 2018 में आरंभ हुआ था जिसके तीनों चरण पूरे कर लिये गये है इसे विस्तार देते हुए प्रमुख उद्धेश्य दक्षिण एशिया के लोगों को विशाल क्षेत्र में एक साथ बृहद क्षेत्र के रूप में अध्ययन करना है। जिसमें सांस्कृतिक एवं जैविक विविधता को शामिल किया गया है। 

प्रो. नीलिमा गुप्ता कुलपति ने संबोधित करते हुए कहा कि सागर विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे देशों के साथ शैक्षणिक शोध कार्यो के लिए सराहनीय पहल है। उन्होंने रूस के अपने व्यक्तिगत अनुभव साझाा करते हुये बताया कि रूस के वैज्ञानिक एवं अनुसंधानकर्ता सक्रिय, संवेदनशील तथा समर्पित है। जिनका में हदय से सम्मान करती हूँ। उन्होंने विभाग के शिक्षको एवं शोद्यार्थियों से कहा कि प्रस्तावित कार्ययोजना पर चरणबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ करें। इसमें प्रशासनिक स्तर जो भी आवश्यकता होगी मैं पूर्ण करने को तत्पर रहूँगी। कार्यवाहक कुलपति प्रो. जे. डी. आही ने कहा कि दोनों देशों के संस्थान मिलकर प्रस्तावित अभियान पर शोध कार्यो से मिलने वाले परिणामों में छात्र एवं पूरी मानव जाति लाभन्वित होगी।

प्रो. राजेश कुमार गौतम विभागाध्यक्ष कहा कि इस एम. ओ. यू. के पूर्व दो संस्थानों के बीच प्रस्तावित कार्ययोजना तैयार करने के लिए अथक प्रयास किया गया है। उन्होनें ने बताया कि महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में निवासरत कोरकू जनजाति के सामाजिक, शारीरिक, सांस्कृतिक, इथोनोग्राफिक, जैसे विविध आयामों का अनुसंधान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जाना वृहत कार्ययोजना है इससे प्राप्त होने वाले परिणाम से एक नई दिशा प्राप्त हो सकेगी। मैं दोनों संस्थानों के प्रमुखों का धन्यवाद देता हूँ। जिन्होने विभाग को यह अवसर प्रदत्त किया है। प्रो. के. के. एन. शर्मा डीन ने भी विभाग की गतिविधियों की जानकारी देते हुये कहा कि यह अध्ययन एवं अध्यापन करने वालेे शिक्षक अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हुये है। संचालन डाॅ. अरिबम विजया सुन्दरी देवी ने किया तथा विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव संतोष सहगौरा ने धन्यवाद व्यक्त करते हुये कहा कि दोनो संस्थानों में अपने शैक्षणिक एवं शोध कार्यो की गतिविधियों का अनुबंध किया है यह बहुत अच्छी पहल है इससे दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंध को बेहतर बनाने में एक अच्छी पहल सिद्ध होगी तथा दोनों देशों के छात्र भी लाभन्वित होगें उन्होंने दोनों देशों के शोधकर्ताओं का भी धन्यवाद व्यक्त किया। प्रमुख रूप से डाॅ. सोनिया कौषल, डाॅ. राकेश सैनी, डाॅ. राजेश यादव, शोद्यार्थी कौशतुव देव शर्मा, अशोक यादव, दीपाजंलि दास, मधुश्री डे, धनसय, बंसत सेन, ज्योति ग्रेवाल, सुमन साहू, सहित आॅनलाइन जुड़े लगभग सौ से ऊपर शिक्षक शोद्यार्थी उपस्थित थे।      




तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


  
Share:

नगर निगम महापौर / वार्ड पार्षदों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा 17 जुलाई को★ रहली नगर पालिका को छोड़ नगर निगम और मकरोनिया, शाहपुर, बिलहरा, सुरखी नगरीय निकायों की गिनती सागर में★ मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

नगर निगम महापौर / वार्ड पार्षदों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा 17 जुलाई को

★ रहली नगर पालिका को छोड़ नगर निगम और मकरोनिया, शाहपुर, बिलहरा, सुरखी नगरीय निकायों की गिनती सागर में
★ मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न


सागर 16 जुलाई 2022। सागर जिले में विगत 6 जुलाई को हुए पहले चरण के नगरीय निकाय के चुनाव के बाद ईवीएम से वोटों की गिनती 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। सागर नगर निगम के 9 और रहली, शाहपुर, बिलहरा, सुरखी नगरीय निकायों के 459 वार्ड पार्षदों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतगणना के जरिए होगा। रहली नगर पालिका परिषद के 15 वार्ड पार्षदों के लिए 50 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। रहली के आई.टी.आई. में वोटों की गिनती होगी।

सागर नगर निगम के महापौर के लिए 9 प्रत्याषी चुनाव मैदान में है, जबकि 48 वार्डों के पार्षदों के लिए 208 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ है। इनकी किस्मत का फैसला भी मतगणना से होगा। शाहपुर नगर परिषद में 14, बिलहरा नगर परिषद के लिए 15 में से 2 वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 13 और सुरखी नगर परिषद के 15 वार्डों में से 3 वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन के बाद 12 वार्ड पार्षदों का निर्णय भी मतगणना द्वारा होगा।

मतगणना के पूर्व सबसे पहले सुबह 8 बजे प्रेक्षक श्री निसार अहमद एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला जायेगा। फिर कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को मतगणना कक्षों तक लाया जायेगा। मतगणना में सुबह 9 बजे से सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की जायेगी, उसके बाद ईवीएम से वोटों की जायेगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य के अनुसार नगर निगम सागर के महापौर एवं पार्षदों की मतगणना इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल विभाग के भू-तल पर चार कक्ष में कराई जाएगी। जबकि नगर पालिका परिषद सुरखी, बिलहरा, मकरोनिया, शाहपुर की मतगणना मैकेनिकल विभाग के प्रथम तल पर अलग-अलग एक-एक कक्षों में कराई जाएगी। प्रत्येक कक्ष में प्रत्याषी एवं प्रत्याषी अभिकर्ता अलग-अलग द्वार से प्रवेष कर सकेंगे। जो कि बगैर मोबाईल फोन के प्रवेष करेंगे। मतगणना स्थल पर अभिकर्ताओं के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
कहां कितने राउंड

सागर नगर निगम की मतगणना में कम से कम तीन व अधिकतम 11 राउंड की मतगणना होगी, जो कि वार्ड के मतदाताओं के हिसाब से होगी। सबसे अधिक राउंड वार्ड क्रमांक-22 में 11 राउंड होंगे। जबकि वार्ड क्रमांक 5 में 9 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 46 में 8 राउंड में मतगणना पूरी होगी। वार्ड क्रमांक 4, 17, 20, 23, 25, 39, 47 एवं 67 में 7-7 राउंड में मतगणना होगी।  वार्ड क्रमांक 12, 14, 18, 19, 35, 45 एवं वार्ड क्रमांक 48 में 6-6 राउंड में मतगणना संपन्न कराई जाएगी। वार्ड क्रमांक-2, 10, 28 एवं 41 में सबसे कम 3-3 राउंड में मतगणना होगी। नगर निगम की मतगणना के कार्य में 192 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

मकरोनिया बुजुर्ग नगर पालिका परिषद की मतगणना 2 से 5 राउंड और रहली नगरीय पालिका परिषद के वार्डों की मतगणना 3 राउंड में होगी। मकरानिया-रहली में 100-100 कर्मचारी मतगणना करायेंगे। शाहपुर नगर परिषद के 13 वार्डों की मतगणना एक राउंड में, बिलहरा नगर परिषद के 15 वार्डों की मतगणना एक राउंड (वार्ड क्रं. 1 व 7 में 2-2 राउंड) तथा सुरखी नगर परिषद के 12 वार्डों की मतगणना एक राउंड (वार्ड क्रं. 15 में 2 राउंड) में संपन्न होगी। शाहपुर की मतगणना के लिए 54 और बिलहरा व सुरखी नगर परिषद की मतगणना के लिए 51-51 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।  
मतगणना स्थल पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी। पुलिस प्रषासन के द्वारा त्रि-स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी, प्रत्याशी के अभिकर्ता, अधिकारी कर्मचारियों एवं जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए पहचान पत्र के अलावा किसी भी व्यक्ति का मतगणना स्थल पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार सागर-छतरपुर रोड पर स्थापित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार पर भी उक्त व्यक्तियों के अलावा अन्य व्यक्तियों का प्रवेश एवं रुकना प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक ने बताया कि समस्त प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ताओं के लिए कक्ष के हिसाब से परिचय पत्र जारी किए गए है, जो कि अलग-अलग रंगों के है। इसी प्रकार मतगणना स्थल पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है, जिसके लिए उन्हें मीडिया पास जारी किया जा चुका है। वे भी इस मीडिया पास के साथ मीडिया सेंटर तक पहुंचेंगे। उनको जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मतगणना कक्ष के प्रवेश द्वार से अवलोकन कराया जाएगा। मतगणना भवन एवं परिसर में समस्त व्यक्तियों के लिए मोबाईल फोन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेष के मुताबिक केवल मीडिया कर्मी मीडिया सेंटर तक मोबाइल, कैमरा, वीडियो कैमरा ले जा सकेंगे। मीडिया कर्मियों को मतगणना हाल (कक्ष) में मोबाइल, कैमरा, वीडियो कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी।

कलेक्टर श्री दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक ने  रहली मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य ने पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक के साथ आज  रहली मतगणना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री जितेन्द्र पटेल, तहसीलदार श्री संदीप तिवारी, एसडीओपी पुलिस सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

कलेक्टर  श्री दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक ने रहली के आईटीआई पहुंचकर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया ।उन्होंने निर्देश दिए कि मतगणना का कार्य राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए संपन्न कराएं।उन्होंने  कहा कि मतगणना स्थल पर किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल न रहे, मोबाइल फोन  प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक ने बताया रहली मतगणना केंद्र में  तीन चक्र में पुलिस व्यवस्था तैनात रहेगी । इस मौके पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था  समीक्षा की।
 कार्यालय, सागर

मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
 शासकीय सहोद्रा बाई राय महिला पोलीटेक्निक कॉलेज में नगरीय निर्वाचन में मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल ने कहा कि मतगणना स्थल पर कोई भी मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक मोबाईल फोन लेकर नहीं आयेंगे। लेकिन अपना परिचय पत्र व ड्यूटी ऑर्डर अवश्य लेकर आयेगे। मतणना स्थल उपस्थित अभिकर्ताओं को सर्वप्रथम मशीन के क्रमांक एवं हस्ताक्षर का मिलान कराकर ही ई.व्ही.एम. मशीन से मतगणना कार्य शुरू कराये।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. वाई.पी. सिंह ने कहा कि निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना सर्वप्रथम शुरू की जायेगी उसके आधे घंटे के पश्चात ई.व्ही.एम. से मतगणना कार्य प्रारंभ किया जायेगा। निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की गणना तकनीकी कार्य है जिसमें मतपत्र क्रमांक के साथ आवेदक के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर के साथ उनका प्रमाणीकरण राजपत्रित अधिकारी से होने के बाद ही मतपत्र का लिफाफा खोला जाता है।

डॉ. अमर कुमार जैन, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने बताया कि ई.व्ही.एम. से मतगणना का कार्य न केवल समय बचाता है बल्कि पारदर्शी भी है। आपने निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के विषय में बताया कि कौन से मतपत्र ऐसे होगे जिन्हें मान्य किया जायेगा और किन परिस्थितियों में मतपत्र को अमान्य किया जायेगा। डॉ. मनीष सक्सेना ने निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र की सम्पूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से बताया।

डॉ. रमाकांत मिश्रा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने ई.व्ही.एम. से गणना के विषय में बताया कि ई.व्ही.एम. की डिसप्ले इस ऐगल पर रखना है कि जिससे मतगणना पर्यवेक्षक गणना सहायक तथा अभिकर्ता भलीभाति उसे देख सके। सर्वप्रथम ई.व्ही.एम. मशीन के साथ आने वाले मतपत्र लेखा से मशीन का मिलान करे साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि इस मशीन की गणना आपके काउंटर से ही होना है। ई.व्ही.एम. मशीन से गणना के पश्चात मशीन को ऑफ कर दे। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर आनंद मंगल बोहरे ने निर्वाचक कर्तव्य मतपत्र में रखे जाने वाले लिफाफों के संबंध में नियम बताये। प्रशिक्षण में शैलेन्द्र जैन भी उपस्थित थे।


Share:

उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी★ जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का चुनाव 29 जुलाई को

उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी
★ जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन 29 जुलाई को


सागर 16 जुलाई 2022
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत के उप सरपंच के निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए 24 जुलाई, द्वितीय चरण के लिए 25 जुलाई और तृतीय चरण के लिए 26 जुलाई को सम्मिलन होगा।

इसी तरह जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण 27 जुलाई और द्वितीय चरण के लिए 28 जुलाई को सम्मिलन होगा। जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 29 जुलाई को सम्मिलन होगा।


Share:

आल इंडिया रेडियो कैजुअल अनाऊंसर एंड कम्पीयर्स यूनियन ( AIRCACU ) की आम सभा 17 जुलाई को दिल्ली में


आल इंडिया रेडियो कैजुअल अनाऊंसर एंड कम्पीयर्स यूनियन ( AIRCACU ) की आम सभा 17 जुलाई को दिल्ली में

सागर। आल इंडिया रेडियो कैजुअल अनाऊंसर एंड कम्पीयर्स यूनियन नई दिल्ली(रजिस्टर्ड)की आम सभा 17 जुलाई 2022 को नेहरू युवा केन्द्र,नई दिल्ली में अध्यक्ष श्रीहरिकृष्ण शर्मा, शिमला की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

यूनियन महासचिव डाॅ. शबनम खा़नम ने बताया कि आम सभा में देशभर के 50 से अधिक आकाशवाणी केन्द्रों के सैकड़ों कैजुअल अनाऊंसर और कम्पीयर्स भाग लेंगे।
17 जुलाई को आमसभा में विधि अनुसार नई कार्यकारिणी का गठन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से पुष्पेन्द्र शर्मा की अगुवाई में चुनाव पर्यवेक्षकों की चार सदस्यीय समिति गठित की गई है जो विधि सम्मत चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवायेगी।15 जून 2022 तक यूनियन की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्य चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे।

यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात यूनियन के समस्त सदस्य अगले दिन 18 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियमितकरण सम्बधी अपनी समस्त माँगों के लिए प्रसार भारती कार्यालय के समक्ष मुँह पर काली पट्टी बाँधकर,मानव श्रृंखला बनाकर मूक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया और मजदूर संघ ने हमारी माँगो का समर्थन किया है और इनके सदस्य भी मूक विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
आम सभा की समस्त तैयारियों हेतू यूनियन द्वारा एक सात सदस्यीय प्रबन्धन समिति बनाई गई है। मुख्य प्रबन्धक करताप ठाकुर ने बताया कि कार्यकारिणी के चुनावों और मूक विरोध प्रदर्शन सम्बधी और देशभर से पहुँचने वाले यूनियन के समस्त सदस्यों के ठहरने और खाने सम्बधी समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
आम सभा और मूक विरोध प्रदर्शन में यूनियन के समस्त पदाधिकारियों के अलावा आकाशवाणी दिल्ली, शिमला, कुरूक्षेत्र,अम्बिकापुर,बिलासपुर,वाराणसी,बालाघाट,कोटा,जयपुर,जोधपुर,सूरतगढ़,झालावाड़,मथुरा,रोहतक,हिसार, धर्मशाला, पौडी़,बीकानेर, बरेली ,गोरखपुर, कानपुर, माउंट आबू ,सवाई माधोपुर,सागर, बैतूल,छतरपुर,इन्दौर,अहमदनगर,औरंगाबाद,बीड़,नांदेड़,परभणी, इम्फाल आदि केन्द्रों से यूनियन के समस्त सदस्यगण भाग लेंगे।





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

सिर्फ जैन नहीं सबके संत है : पूज्य विरंजन सागर जी महाराज

सिर्फ जैन नहीं सबके संत है : पूज्य विरंजन सागर जी महाराज

सागर। पूज्य जनसंत विरंजन सागर जी महराज का मंगल चातुर्मास कटरा गौराबाई दिगंबर मन्दिर में चल रहा है, जिसकी मंगल कलश स्थापना 17 जुलाई को है। चातुर्मास में पूरे चार महीने दिगम्बर संत किसी स्थान विशेष पर ठहरकर साधना करने का संकल्प लेते हैं, एवं उसी स्थान से धर्म का प्रचार प्रसार करते हैं । आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुनि श्री ने कहा कि सड़क सूर्य सरिता और संत किसी व्यक्ति विशेष के नहीं होते अपितु ये सबके होते हैं , मेरा चातुर्मास केवल गौराबाई दिगम्बर जैन मंदिर के लिए नहीं मैं पूरे सागर के सभी वर्ग के भक्तों के लिए है, कोई भी व्यक्ति किसी भी वर्ग से हो वह मेरे पास आकर अपनी शंका का समाधान कर धर्म लाभ ले सकता है।

उन्होंने कहा कि  दिगम्बर जैन संत दिगम्बर भेष धारण कर सभी प्रकार की मोह माया आधुनिक सुविधाओं से दूर रहते हैं सिर्फ त्याग तपस्या और जन  कल्याण उनका उद्देश्य होती हैं।। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ जैन समाज को धर्म राह नहीं दिखाना चाहता बल्कि समाज और राष्ट्र के हितों की बात पहले पसंद करता हूँ, जब राष्ट्र सुरक्षित होगा तभी धर्म सुरक्षित होगा।


उन्होंने बच्चो की शिक्षा प्रणाली में नैतिक मूल्यों को बढ़ाने की अपील की, कहा कि आज हमारी संस्कृति और संस्कारों का हनन हो रहा है , पश्चिमी सभ्यता हमारी संस्कृति पर हावी हो रही है। युवा वर्ग भटकाव की और है, अतः वे इस चातुर्मास की अवधि में नगर की विभिन्न शालाओ में प्रवचन कर छात्र छात्राओं से संवाद करेगे व नगर में जन कल्यान के अन्य कार्यक्रम भी कराएंगे।  किसी व्यक्ति विशेष वर्ग से पृथक होकर समाज के सभी वर्ग जन जन की बात करने के पुनीत उद्देश्य के कारण ही उन्हें जनसंत की उपाधि प्रदान की गई।


 17 जुलाई को कलश स्थापना कटरा मंदिर प्रांगण में होगी। उसके बाद पूरे चार महीने मुनि श्री के सानिध्य में समाज के सभी वर्गों को धर्म लाभ मिलेगा।। चातुर्मास कमेटी के मीडिया प्रभारी कवि अखिल जैन ने यह सूचना पत्रकारों को प्रदान की। इस मौके पर मुकेश जैन ढाना सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।




तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

SAGAR: निर्माणाधीन भवन का स्लैब गिरने से मजदूर दबे, एक की मौत, दो घायल

SAGAR: निर्माणाधीन भवन का स्लैब गिरने से मजदूर दबे, एक की मौत, दो घायल

सागर।  सागर मोतीनगर थाना क्षेत्र के खुरई रोड नई गल्ला मंडी के पास निर्माणाधीन एक कामर्शियल भवन की स्लैब ढलाई के दौरान भरभराकर अचानक गिर गई। यहां 30 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में तीन लोग इसके नीचे दब गए।  जिनको रेस्क्यू के निकाला गया। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई।  घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक आर्य व एसपी तरूण नायक भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी के पास  कमल बिलानी के मकान पर मजदूर कार्य कर रहे थे।  जिसमें ठेकदार द्वारा छत के स्लैब की ढ़लाई जा रही थी। लेकिन तेज हवाओं के साथ वर्षा होने से यहां कार्य प्रभावित हुआ था। यहां मजदूर छत के ऊपर व नीचे अपना कार्य कर रहे थे। लेकिन रात में अचानक छत भर भराकर गिर गई, जिससे यहां मौजूद करीब आधा दर्जन मजदूर भी उसकी चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए और कुछ आसपास गिरे। कुल 30  मजदूर काम कर रँहै थे। यहां अफरातफरी का माहौल बन गया।घटना के बाद ठेकेदार मौक से भाग गया और मजदूर मटेरियल के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने प्रशासन को सूचना देकर यहां बचाव कार्य शुरू किया। सूचना के बाद तत्काल ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। 

अंधेरा अधिक होने से बचाव कार्य प्रभावित

हादसा निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार की गलती के कारण होना बताया जा रहा है और वह मौके पर नहीं मिला। मौके पर अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में काफी परेशानी आ रही है। अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोग अपने स्तर पर मोबाइल की टार्च और वाहनाें की लाइट की रोशनी के माध्यम से यहां बचाव कार्य में सहयोग कर रहे थे। 
कलेक्टर दीपक आर्य व एसपी तरूण नायक , निगम कमिश्नर चंद्र शेखर शुक्ला अपनी टीम के सदस्यों के साथ यहां पहुंचे और जेसीबी की मदद से मटेरियल हटवाकर बचाव कार्य शुरू कराया। घटना की सूचना के बाद यहां लोगों की भीड़ लगी रही। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहाँ एक मजदूर की मौत हो गई। उक्त मकान कमल बिलानी के नाम पर है। हादसे में दोनों घायल मजदूर के नाम दीपक और मनोज है जबकि तीसरे मजदूर मृतक का नाम कैलाश पटेल बताया जा रहा है।


कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि 30 मजदूर यहां काम कर रहै थे। इस दौरान छत का हिस्सा नीचे आ गिरा । कुछ मजदूर दब गए। उनको सुरक्षित निकाला गया। इसमें तीन घायल हुए । एक मजदूर गम्भीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मजदूर और सम्बंधित ठेकेदार आदि से चर्चा की है। जो भी इनलीगल काम होगा उसको लेकर कार्यवाही की जाएगी।





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

Archive