बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: निर्माणाधीन भवन का स्लैब गिरने से मजदूर दबे, एक की मौत, दो घायल

SAGAR: निर्माणाधीन भवन का स्लैब गिरने से मजदूर दबे, एक की मौत, दो घायल

सागर।  सागर मोतीनगर थाना क्षेत्र के खुरई रोड नई गल्ला मंडी के पास निर्माणाधीन एक कामर्शियल भवन की स्लैब ढलाई के दौरान भरभराकर अचानक गिर गई। यहां 30 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में तीन लोग इसके नीचे दब गए।  जिनको रेस्क्यू के निकाला गया। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई।  घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक आर्य व एसपी तरूण नायक भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी के पास  कमल बिलानी के मकान पर मजदूर कार्य कर रहे थे।  जिसमें ठेकदार द्वारा छत के स्लैब की ढ़लाई जा रही थी। लेकिन तेज हवाओं के साथ वर्षा होने से यहां कार्य प्रभावित हुआ था। यहां मजदूर छत के ऊपर व नीचे अपना कार्य कर रहे थे। लेकिन रात में अचानक छत भर भराकर गिर गई, जिससे यहां मौजूद करीब आधा दर्जन मजदूर भी उसकी चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए और कुछ आसपास गिरे। कुल 30  मजदूर काम कर रँहै थे। यहां अफरातफरी का माहौल बन गया।घटना के बाद ठेकेदार मौक से भाग गया और मजदूर मटेरियल के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने प्रशासन को सूचना देकर यहां बचाव कार्य शुरू किया। सूचना के बाद तत्काल ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। 

अंधेरा अधिक होने से बचाव कार्य प्रभावित

हादसा निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार की गलती के कारण होना बताया जा रहा है और वह मौके पर नहीं मिला। मौके पर अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में काफी परेशानी आ रही है। अधिकारी, कर्मचारी व स्थानीय लोग अपने स्तर पर मोबाइल की टार्च और वाहनाें की लाइट की रोशनी के माध्यम से यहां बचाव कार्य में सहयोग कर रहे थे। 
कलेक्टर दीपक आर्य व एसपी तरूण नायक , निगम कमिश्नर चंद्र शेखर शुक्ला अपनी टीम के सदस्यों के साथ यहां पहुंचे और जेसीबी की मदद से मटेरियल हटवाकर बचाव कार्य शुरू कराया। घटना की सूचना के बाद यहां लोगों की भीड़ लगी रही। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहाँ एक मजदूर की मौत हो गई। उक्त मकान कमल बिलानी के नाम पर है। हादसे में दोनों घायल मजदूर के नाम दीपक और मनोज है जबकि तीसरे मजदूर मृतक का नाम कैलाश पटेल बताया जा रहा है।


कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि 30 मजदूर यहां काम कर रहै थे। इस दौरान छत का हिस्सा नीचे आ गिरा । कुछ मजदूर दब गए। उनको सुरक्षित निकाला गया। इसमें तीन घायल हुए । एक मजदूर गम्भीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मजदूर और सम्बंधित ठेकेदार आदि से चर्चा की है। जो भी इनलीगल काम होगा उसको लेकर कार्यवाही की जाएगी।





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive