बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा की श्रीमती संगीता तिवारी विजयी★ 48 वार्डों में से भाजपा के 40, कांग्रेस के 7 तथा एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित★ मंत्री भूपेंद्र सिंह का प्रबंधन देखने मिला सागरवासियो को★विधायक शैलेन्द्र जैन के इर्दगिर्द भी घूमा चुनाव★ जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया के कार्यकाल में जुड़ी उपलब्धि

सागर नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा की श्रीमती संगीता तिवारी विजयी

★ 48 वार्डों में से भाजपा के 40, कांग्रेस के 7 तथा एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित

★ मंत्री भूपेंद्र सिंह का प्रबंधन देखने मिला सागरवासियो को

★विधायक शैलेन्द्र जैन  के इर्दगिर्द भी घूमा चुनाव
★  जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया  के कार्यकाल में जुड़ी उपलब्धि


@विनोद आर्य
----------------
94244 37885

सागर 16 जुलाई 2022।
 सागर जिले में पहले चरण के नगरीय निकायों के निर्वाचन के तहत सागर नगर निगम के महापौर और 48 वार्ड पार्षदों की हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती संगीता सुषील तिवारी 12,714 मतों से महापौर निर्वाचित घोषित की गई। नगर निगम के 48 वार्डों में पार्षद पद के लिए हुई वोटों की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी के 40, कांग्रेस के 7 तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए। सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

फोटो..भाजपा की विजयी महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी को बधाई देती कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन और सुनील जैन

महापौर पद के लिए 11 राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती संगीता सुषील तिवारी को विधिमान्य 1,34,157 मतों में से कुल 70 हजार 653 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की श्रीमती निधि सुनील जैन को 57, 939, वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में डा. गीता कुषवाहा पीएसपीयू को 1104, आप पार्टी की श्रीमती सावित्री राजेष पटेल को 2,368, चार अन्य निर्दलीय श्रीमती ज्योति सूर्यवंषी को 951, सुश्री सीतादेवी दुबे को 379, सुश्री सौम्या तिवारी को 394 और श्रीमती उषा संजय सोनी को 369 वोट मिले। इस प्रकार विधिमान्य मतों की संख्या 1,34,157 रही, जबकि 1206 वोट नोटा को प्राप्त हुए। डाक मत पत्रों की संख्या 110 रही, जिसमें से भाजपा की श्रीमती संगीता सुषील तिवारी को 78 कांग्रेस की श्रीमती निधि जैन को 29, श्रीमती गीता कुषवाहा, श्रीमती सावित्री एवं श्रीमती ज्योति सूर्यवंषी को एक-एक वोट मिले।
जातीय मिथक टूटा सागर में, मंत्री भूपेंद्र सिंह के प्रबंधन ने दिखाया कमाल 

 शिवराज सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री और बुंदेलखंड के कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह ने एक बार फिर अपने चुनावी प्रबंधन का कमाल दिखाया है. सागर नगर निगम के महापौर चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। वही 48 वार्ड पाषदो में 40 पार्षद भाजपा के जीते और रिकार्ड बना।कांग्रेस ने सागर में भाजपा विधायक शैलेन्द्र जैन की बहू को निधि सुनील जैन को टिकिट दिया था। सुनील जैन कांग्रेस के पूर्व विधायक है। यहाँ जैन समाज का जातीय गणित भी चुनाव में टूट गया।जैन समुदाय से आने वाली निधि जैन काफी मजबूत प्रत्याशी के तौर पर देखी जा रही थीI और जैन समुदाय के प्रत्याशी चुनाव जीतते भी आए हैं। भाजपा ने पिछले 6 विधानसभा चुनाव में जैन समुदाय के व्यक्ति को ही टिकट दिया है और हर बार जैन समुदाय के व्यक्ति ने जीत हासिल की है।  दूसरी तरफ सागर में ब्राह्मणों का बाहुल्य है। भाजपा ने ब्राह्मण को टिकट देकर जेन समाज का मिथक तोड़ने की चुनोती स्वीकारी। 

नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह रहे पूरे एक महीने सागर में

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह बुन्देलखण्ड अंचल की एकमात्र सागर नगरनिगम में भाजपा को जीत दिलाने करीब एक महीने सागर में जनसम्पर्क, बैठके और लगातार  अपनी टीम के जरिये  बिखरे चुनाव को समेटने और जीत में बदलने जुटे रहे। चुनाव प्रबंधन में माहिर कहे जाने वाले नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने चुनौती का शानदार रणनीति के साथ सामना किया और सागर से चुनावी समीकरणों के तमाम मिथकों को तोड़ते हुए सागर नगर निगम का महापौर पद भाजपा की झोली में डाला. सागर नगर निगम के 48 वार्डों में 40  वार्ड  जीतकर ऐतिहासिक विजय भाजपा को दिलाई। 

जीत विकास की सोच की : संगीता तिवारी


भाजपा के मेयर केंडिडेट संगीता तिवारी ने कहा कि यह जीत मेरी नही है। बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है।सागर की जनता की जीत है। जिसने विकास कार्यो पर भरोसा जताया। में सागर की जनता से वादा करती हूँ  कि में उनके विश्वास पर खरा उतरूंगी।
में सागर की जनता से मिले समर्थन को प्रणाम करती हूँ और आभार व्यक्त करती हूँ। 

व‍िधायक शैलेंद्र जैन ने निभाया  राजधर्म
यह चुनाव भाजपा व‍िधायक शैलेंद्र जैन के इर्दगिर्द पूरा घूमा।  इसकी वजह थी कि उनके छोटे भाई की बहू  चुनाव मैदान में थी। विधायक ने राजधर्म न‍िभाते हुए अपने ही छोटे भाई और बहू जो कांग्रेस से महापौर प्रत्‍याशी थे, उनके ख‍िलाफ अड‍िगता से खडे रहकर भाजपा को ज‍िताया है। उन्‍होंने पर‍िवार और जात‍िगत राजनीत‍ि से हटकर राजधर्म न‍िभाया, भाजपा को मां के समान दर्जा द‍िया और शहर की एक-एक गली में पहुंचकर भाजपा प्रत्‍याशी संगीता डॉ सुशील त‍िवारी को ज‍िताने के ल‍िए अथक मेहनत की थी। 
सागर नगर न‍िगम चुनाव पार्टी के साथ-साथ भाजपा के वर‍िष्‍ठ व‍िधायक शैलेंद्र जैन के ल‍िए प्रत‍िष्‍ठा और साख का प्रश्‍न बना हुआ था। उनके छोटे भाई की पत्‍नी को कांग्रेस से महापौर प्रत्‍याशी बनाए जाने के बाद उनकी न‍िष्‍ठा और समर्पण पर कत‍िपय लोग संदेह जता रहे थे। बावजूद इसके व‍िधायक शैलेंद्र जैन ने अड‍िग होकर पार्टी प्रत्‍याशी को ज‍िताने के ल‍िए द‍िन-रात एक कर द‍िए। व‍िधायक शैलेंद्र जैन ने पत्‍नी श्रीमती अनु जैन के साथ म‍िलकर भाजपा प्रत्‍याशी के पक्ष में ज‍ितनी मेहनत की है, उतनी मेहनत उन्‍होंने अपने तीन व‍िधानसभा चुनाव में भी नहीं की थी। 

जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया के कार्यकाल की उपलब्धि

सागर जिले पंचायत में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में संगठन के नाते जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया का राजनीतिक कद बढा है।चुनावो में मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर लगातार मेहनत गौरव ने की। उनकी  मेहनत भरी कार्यशैली को पार्टी हाईकमान ने भी सराहा। जिला कार्यालय एक तरह से बार रूम का काम चूनाव में करता नजर आया। यहां लगातार बैठके  प्रबंधन का हिस्सा बनी। जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया का कहना है कि वास्तव में संगठन और सरकार के तालमेल से जीत होती है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता ने सराहा और जीत के रूप में बदला। 

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भाजपा की एतिहासिक जीत पर मतदाताओं का आभार माना
 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सभी मतदाताओं  को बधाई दी और आभार व्यक्त किया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि महापौर और 40 भाजपा पार्षदों को चुन कर जिस आत्मीय भाव से सागर की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है उसके अनुरूप ही जनता से किए गए वायदों संकल्पों को पूरा किया जाएगा। 
 मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की यह चौतरफा विजय इस तथ्य को स्थापित करती है कि जनता सिर्फ विकास को महत्व देती है।मंत्री श्री सिंह ने विजयी महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और सभी विजयी भाजपा प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के विकास के एजेंडे  पर आमजन की मुहर लगी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भाजपा ने कठिन समय में जनता की जो सेवा की उसका प्रतिदान भाजपा को मिला है। भाजपा के कार्यकर्ता और संगठन को इस बात का श्रेय जाता है कि भाजपा की नीति और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक उन्होंने जनता तक पहुंचाया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि  जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर जवाबदेही से जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।
महापौर तथा पार्षदों को दी शुभकामनाएं मंत्री गोविंद राजपूत ने

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नगर निगम में भाजपा से महापौर तथा वार्ड पार्षद के लिए खड़े हुए विजय प्रत्याशियों को बधाइयां व शुभकामनाएं दी महापौर पद के लिए श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने भारी  मतों से विजय प्राप्त की इस पर श्री राजपूत ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सागर नगर निगम के विजय भाजपा पार्षदों को शुभकामनाएं प्रेषित की।


निर्वाचित वार्ड पार्षद  
वार्ड क्रमांक   विजयी उम्मीदवार   दल प्राप्त मत निकटतम उम्मीदवार दल प्राप्त मत नोटा मतातंर
01 षिवषंकर यादव   भाजपा 1122 कृपाल सिंह निर्दलीय 702   17 420
02 रितेष कुमार भाजपा 813 रूपनारायण यादव कांग्रेस 476 10 337
03 रोषनी बेगम कांग्रेस 853 गीता दक्ष भाजपा 787 14 66
04 रिचा सिंह गौड़ कांग्रेस 1332 रविन्द्र वर्मा भाजपा 1255 50 77
05 हेमंत यादव भाजपा 2509 महेश कुमार तिवारी कांग्रेस 1159 33 1350
06 रूपेष यादव भाजपा 1777 चंद्रभान तिवारी कांग्रेस 890 29 887
07 संगीता जैन भाजपा 1651 कौषल्या बाई कांग्रेस 810 30 841
08 अनूप कुमार भाजपा 1557 जमील कांग्रेस 711 12 846
09 ताहिर खान कांग्रेस 1130 प्रशांत जैन भाजपा 1096 19 34
10 शैलेन्द्र सिंह भाजपा 519 मधुसूदन गुरू निर्दलीय 493 9 26
11 अब्दुल नईम खान भाजपा 1038 शाविर अली कांग्रेस 573 19 465
12 किश्बर बी भाजपा 1758 नौषीन कांग्रेस 994 74 764
13 सविता साहू भाजपा 1077 मायाबाई कांग्रेस 674 36 403
14 शैलेष केषरवानी भाजपा 1501 सिंथिल पडे़ले निर्दलीय 1232 49 269
15 अनीता अहिरवार भाजपा 1303 लक्ष्मी बसपा 485 18 818
16 देवानंद भाजपा 1036 मनोज कुमार अहिरवार बसपा 694 22 342
17 शषि जाटव कांग्रेस 1692 सपना अहिरवार भाजपा 1598 23 54
18 वृन्दावन अहिरवार भाजपा 1953 जितेन्द्र चौधरी कांग्रेस 1469 68 484
19 सोना पटेल भाजपा 1164 नाजिस निर्दलीय 1070 30 94
20 गीता दुबे भाजपा 1588 प्रवेश यादव निर्दलीय 1442 66 146
21 श्रीमती रोमाहसानी भाजपा 1559 श्रीमती सिमरन दरयानी निर्दलीय 766 20 793
22 रानी अहिरवार भाजपा 1640 किरण अहिरवार निर्दलीय 1493 74 147
23 विनोद तिवारी भाजपा 2551 शौकत अली कुरैषी कांग्रेस 1099 101 1452
24 रश्मि धानक भाजपा 1787 साधना वाल्मिकी कांग्रेस 1161 54 626
25 रेखा यादव भाजपा 2255 नीतू जैन कांग्रेस 1280 30 975
26 मेघा दुबे भाजपा 855 मोहम्मद समीर खान कांग्रेस 818 19 37
27 सुलेखा कांग्रेस 985 संगीता भाजपा 752 26 233
28 सुमन साहू भाजपा 836 कविता कांग्रेस 816 16 20
29 रानी घोषी भाजपा 1276 बलराम कांग्रेस 730 22 546
30 बाबू सिंह यादव कांग्रेस 1364 राजेश नामदेव भाजपा 688 23 676
31 पूजा भाजपा 985 रेखा कांग्रेस 984 31 1
32 सूरज घोषी भाजपा 1483 महेन्द्र दुबे कांग्रेस 471 21 1012
33 कंचन जडिया भाजपा 1193 रानी कांग्रेस 577 29 616
34 अशोक निर्दलीय 900 वीरेन्द्र कुमार सोनी भाजपा 812 14 88
35 प्रहलाद भाजपा 1575 अभिजीत कांग्रेस 1269 59 306
36 याकृति जड़िया भाजपा 1037 भावना रोहण कांग्रेस 694 17 343
37 धमेंद्र भाजपा 1193 विनोद कुमार कोरी कांग्रेस 893 31 300
38 नीलोफर अंजुम कांग्रेस 981 सरोज भाजपा 715 20 266
39 रूबी पटेल भाजपा 1100 सरोज कांग्रेस 903 41 197
40 डोली सोनी भाजपा 795 श्रीमती अर्चना सिलाकारी कांग्रेस 341 11 454
41 श्रीमती वैदेही पुरोहित भाजपा 1023 श्रीमती गीता सोनी कांग्रेस 369 11 654
42 आशारानी भाजपा 1264 चंद्रप्रभा कांग्रेस 616 38 648
43 श्रीमती आयुषी चौरसिया भाजपा 1319 देवकी निर्दलीय 814 21 505
44 भरत कुमार अहिरवार भाजपा 1852 कमलेश चुटीले निर्दलीय 660 44 1192
45 नीरज कोरी भाजपा 1404 दीवान सिंह कंग्रेस 1267 54 137
46 मनोज कुमार चौरसिया भाजपा 1775 राजेश निर्दलीय 1712 38 63
47 राजकुमार पटेल भाजपा 2957 मीना पटेल कांग्रेस 911 39 2046
48 सरिता खटीक भाजपा 1940 गीता अहिरवार कंग्रेस 906 50 1034

मतगणना स्थल पर कड़ी चौकसी

मतगणना स्थल शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में सबसे पहले सुबह 8.30 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम को उम्मीदवारों अथवा उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला गया । सागर नगर निगम के महापौर एवं 48 वार्डों की मतगणना भू-तल स्थित चार कक्षों में तथा मकरोनिया बुजुर्ग नगर पालिका परिषद एवं सुरखी, शाहपुर एवं बिलहरा नगर परिषद की मतगणना प्रथम तल स्थित चार अलग-अलग कक्षों में पुख्ता सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। कर्तव्य निर्वाचन मतपत्रों (डाक मतपत्रों) की गणना प्रेक्षक श्री निसार अहमद की उपस्थिति में भूतल एवं अन्य कक्ष में सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुई। रहली नगर पालिका परिषद की मतगणना आई.टी.आई. रहली में हुई। मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई। कलेक्टर श्री दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक पूरे समय मतगणना स्थल पर मौजूद रहे तथा मतगणना कक्षों का जायजा लेते रहे।


मतगणना कक्षों में वोटों की गिनती के कार्य में लगभग साढ़े पांच सौ कर्मचारियों को तैनात किया गया था। सागर नगर निगम की मतगणना के लिए 192, मकरोनिया एवं रहली नगर पालिका परिषद के लिए 100-100, शाहपुर नगर परिषद के लिए 54, बिलहरा और सुरखी नगर परिषद के लिए 51-51 कर्मचारियों को तैनात किया गया था। मतगणना केन्द्र पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे। मीडिया सेंटर में एक बड़ा एलईडी लगाया गया था, जो प्रदेष में चल रही मतगणना की जानकारी दे रहा था। जिले के 7 नगरीय निकाय देवरी एवं बीना नगर पालिका परिषद, बण्डा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन एवं बांदरी नगर परिषद की मतगणना 20 जुलाई को उसी स्थान पर होगी।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive