बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नगरनिगम सागर के चुनाव में हुई हार की समीक्षा की काँग्रेस ने

नगरनिगम सागर के  चुनाव में हुई हार की समीक्षा की काँग्रेस ने 

सागर। नगर निगम चुनाव में आए परिणामों पर विचार विमर्श के लिए कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों व पार्षद प्रत्याशियों की बैठक का आयोजन किया गया। महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन की विशेष उपस्थिति व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी व स्वदेश जैन गुड्डू की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न वार्डों से प्राप्त परिणामों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान निर्वाचित पार्षदों व बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।
                       नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के सामने आए परिणामों को लेकर आयोजित इस बैठक में पूर्व विधायक सुनील जैन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे महापौर चुनाव के प्रभारी सुरेंद्र सुहाने पूर्व सांसद आनंद अहिरवार वरिष्ठ नेता कैलाश सिंघई पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे जितेंद्र सिंह चावला मुकुल पुरोहित अमित राम जी दुबे बुंदेल सिंह बुंदेला डॉ अंकलेश्वर दुबे अनिल कोठरी समृद्धि जैन आदि वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का संचालन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा नगर निगम चुनाव के लिए पीसीसी के मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने किया।

                       बैठक में कांग्रेस के बिजयी पार्षदों रोशनी वसीम खान ऋचा सिंह ताहिर खान बाबूसिंह बब्बू यादव सुलेखा राकेश राय शशि महेश जाटव नीलोफर चमन अंसारी तथा गांधी चौक वार्ड से 1 वोट से पराजित रेखा कमलेश सोनी के साथ ही इन वार्डों में पूरे दमखम के साथ बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को शाल श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
                       बैठक को संबोधित करते हुए महापौर प्रत्याशी निधि जैन ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की एक-एक कार्यकर्ता ने जिस लगन और कड़ी मेहनत से काम किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सागर की जनता ने उन्हें अपना प्यार दुलार और सम्मान देकर मुझे और मेरे परिवार को पूरे जीवन भर के लिए उनका कर्जदार बना दिया है। महापौर प्रत्याशी निधि जैन ने कहा कि इस चुनाव में सागर की समूची जनता ने यह स्वयं देखा है कि भाजपा के लोगों ने किस तरह से सत्ता के प्रभाव धनबल और प्रशासन के दुरुपयोग के साथ लोकतंत्र की हत्या कर जनमत को बदलने का काम किया है। लेकिन सागर की जनता और कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर वे सागर की पूज्य जनता और पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के हितों की लड़ाई लड़ने में कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि इन परिणामों से हमें किसी पर आरोप प्रत्यारोप की नहीं बल्कि आत्म अवलोकन और सबक लेने की जरूरत है। इस चुनाव में कांग्रेस या जनता नहीं बल्कि लूटतंत्र के हाथों लोकतंत्र पराजित हुआ है।भाजपा द्वारा लोकतंत्र को कुचलने और जनमत को लूटने के लिए अपनाए गए हथकंडों से निपटने के लिए हमें नए सिरे से विचार कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए खुद को तैयार करना होगा। जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया ने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा थोपी गई इस हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। जरूरत इस बात की है कि अब हम भाजपा के हथकंडे से निपटने के लिए खुद को तैयार करें। 
पूर्व विधायक सुनील जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की एक-एक कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत निष्ठा और समर्पण की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा की बड़ी चुनौती का बड़ी ताकत के साथ हम सभी ने मिलकर सामना किया है। अब जरूरत इस बात की है कि शहर की जनता द्वारा वास्तविक रुप से जो हमें जनादेश दिया है उसकी रक्षा करने के लिए सभी कार्यकर्ता मन वचन और कर्म से तैयार रहकर जनता की सेवा और उनके हितों की लड़ाई लड़ने के लिए पूरे समय तैयार रहें।

महापौर चुनाव के प्रभारी सुरेंद्र सुहाने ने कहा कि संपूर्ण चुनाव संचालन एवं प्रबंधन में सुचारू व्यवस्थाओं के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं फिर भी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं या प्रत्याशियों को किसी भी तरह की असुविधा हुई हो तो उसके लिए वे तथा चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी व्यक्तिगत रूप से सभी से क्षमा प्रार्थी हैं। बैठक को मधुकरशाह वार्ड पार्षद रिचा सिंह गांधी चौक वार्ड से पराजित प्रत्याशी रेखा कमलेश सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश यादव युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे प्रभात जैन विजय साहू आशीष  ज्योतिषी मदन सोनी महेश जाटव रमाकांत यादव पवन पटेल जितेंद्र चौधरी वसीम खान डेलन सिंह अहिरवार जैद खान दीपक राजोरिया मार्शल खान मनोज पवार रवि सोनी मान सिंह चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। 
                       बैठक में प्रमुख रूप से चक्रेश सिंघई महिला कांग्रेस अध्यक्ष महजबीन अली एडवोकेट रश्मि ऋतु जैन सुरेंद्र चौबे दीनदयाल तिवारी शरद पुरोहित ओंकार साहू राजकुमार पचौरी द्वारका चौधरी रजिया खान चंद्रप्रभा दुबे राजाराम सरवैया राकेश सरवैया अंकित जैन अवधेश तोमर डॉ सीबी तिवारी डॉ दिनेश पटेरिया रूपनारायण तोता यादव गोपाल तिवारी अलीम खान तज्जू देवका विश्वकर्मा अनिल दक्ष कमलेश जैन धन्नू शाबीर अली अकरम खान आदिल राइन लीलाधर सूर्यवंशी हरिश्चंद्र सोनवार शौकत अली हेमराज रजक समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता पीसीसी पदाधिकारी जिला ब्लॉक मंडलम सेक्टर व बूथ कमेटियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
                                    
                                                
Share:

SAGAR : संजय ड्राइव सड़क का निर्माण कार्य लगभग 70 फीसदी पूरा, अब दिखने लगी सड़क

SAGAR : संजय ड्राइव सड़क का निर्माण कार्य लगभग 70 फीसदी पूरा, अब दिखने लगी  सड़क

सागर। 19 जुलाई 2022
सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की संजय ड्राइव सड़क परियोजना का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर बढ़ रहा है।  बाघराज, काकागंज, कनेरादेव, धर्मश्री आदि इस सड़क से जुड़े क्षेत्रों के रहवासियों के लिए लाइफ लाइन कही जाने वाली और शहर के एक छोर को दूसरे छोर से जोड़ने वाली बीड़ी हॉस्पिटल चौराहे से चैतन्य हॉस्पिटल तिराहे तक 2 किलोमीटर से अधिक लंबी संजय ड्राइव सड़क का वृहद आकार अब दिखने लगा है। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इस सड़क का सिविल वर्क लगभग 70 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है।


 सीमेंट कांक्रीट से बने 10 मीटर चौड़े कैरिज-वे एवं सड़क के दोनों ओर एक-एक मीटर के हार्ड कॉम्पेक्टेड सोल्डर सहित कुल 12 मीटर चौड़ी इस सड़क के बाकी निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं। बड़ी झील एवं छोटी झील को जोड़ने वाले संजय ड्राइव ब्रिज की बाइंडिंग का कार्य भी प्रगतिरत है। 


सिविल कार्य पूरा होने के बाद सुरक्षित यातायात के उद्देश्य से इस सड़क में कनेरादेव कैनाल की ओर क्रेस बैरियर लगाने का कार्य किया जाएगा। व्यवस्थित स्ट्रीट लाइट आदि लगने के बाद सुंदर स्वरूप के साथ व्यवस्थित सड़क का लाभ जल्दी ही नागरिकों को मिलेगा। दोनों झीलों के बीच इस सुंदर सड़क का नजारा कुछ इस तरह होगा की लोगों को घूमने-फिरने के लिए भी यह आकर्षित करेगी।
Share:

प्रकृति की सजा....★ जिस पेड़ को काट रहा था वही गिरा काटने वाले के ऊपर, दबकर हुई मौत


प्रकृति की सजा....

★ जिस पेड़ को काट रहा था वही गिरा काटने वाले के ऊपर, दबकर हुई मौत


सागर। हरेभरे पेड़ हमारा जीवन  का आधार है । लगातार पेड़ो का कटना नुकसानदेह साबित हो रहा है। कई दफा पेड़ काटने वालो को प्रकृति भी सजा देती है। इसका एक उदाहरण सामने आया। सागर जिले के देवरी के जंगल मे एक व्यक्ति सागौन का पेड़ काटने पहुचा। जब वह पेड़ काट रहा था तो उसी दौरान ऊपर का कटा हुआ हिस्सा उसके ऊपर गिरा। इस दौरान उसकी दबने से मौत हो गई। 



सागर नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा की श्रीमती संगीता तिवारी विजयी★ 48 वार्डों में से भाजपा के 40, कांग्रेस के 7 तथा एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित★ मंत्री भूपेंद्र सिंह का प्रबंधन देखने मिला सागरवासियो को★विधायक शैलेन्द्र जैन के इर्दगिर्द भी घूमा चुनाव★ जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया के कार्यकाल में जुड़ी उपलब्धि


सागर जिले के देवरी क्षेत्र के गौरझामर रेंज मेंवन भूमि पर सरकारी प्लांटेशन मैं हरे-भरे सागोन के पेड़ लगे हुए है। गौरझामर रेंज की गोपालपुरा बीट के ग्राम चोरधबई में स्थित शासकीय प्लांटेशन में लगे सागौन के पेड़ पर करीब 11 फुट की ऊंचाई पर चढ़कर  हल्के भाई गौड़ पेड़ की टहनी पर बैठकर कुल्हाड़ी से सागोन के पेड़ को काट रहा था। उसी दौरान पेड़ का ऊपरी हिस्सा कट कर उसके ऊपर आ गिरा जिसके कारण उसकी पेड़ पर ही पेड़ में दबकर मौत हो गई। 

पुलिस का कहना है कि जब गांव के लोग दोपहर करीब जंगल में लकड़ी बीनने गए तब गांव के लोगों के द्वारा घटना की सूचना ग्राम वासियों को दी गई और ग्राम वासियों द्वारा पुलिस थाने में सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौका स्थल पहुंचकर मौका पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Share:

सागर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक

सागर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक


सागर 19 जुलाई 2022।
 सागर जिले में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 7 से 16 अक्टूबर तक किया जायेगा। रैली शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कालेज के परिसर में आयोजित की जायेगी। इस 10 दिवसीय भर्ती रैली में 14 जिलों सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, षिवपुरी, दतिया, अषोकनगर, श्योपुर, गुना, मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर, के लगभग 70 से 80 हजार युवा भाग लेंगे। आयोजन की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री दीपक आर्य की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि भर्ती रैली का आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित रूप से हो। जिस विभाग को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी मुस्तैदी के साथ उसका पालन करें।
बैठक में कलेक्टर ने उप संचालक रोजगार को निर्देष दिये कि जिस विभाग से जिस कार्य की अपेक्षा है इस संबंध में उन्हें आवष्यक पत्र भेजे। आयोजन के सिलसिले में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु किस मद में कितनी राषि की आवष्यता होगी प्रस्तुत करे। उन्होंने आरटीओ को निर्देष दिये कि बड़ी संख्या में बाहर के जिलों से युवा सागर आयेंगे और जायेगे इसके लिये बसों को अस्थाई परमिट देने और पाकिंग की व्यवस्था करें।
पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल, नगर निगम आयुक्त श्री चन्द्रषेखर शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शषि मिश्रा, शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य डा अनुराग त्रिवेदी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री हरिषंकर जायसवाल, उप संचालक रोजगार श्री एम.के. नागवंषी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रैली में आने वाले युवाओं हेतु मकरोनिया रेल्वे स्टेषन में ट्रेन के अस्थाई स्टॉपपेज के संबंध में डीआरएम से बात की जायेगी ताकि युवाओं को रैली स्थल तक पहुंचने में आसानी हो।
उप संचालक रोजगार श्री नागवंषी ने बताया कि भर्ती रैली में 14 जिलों के लगभग 70 से 80 हजार युवा दस दिवसीय रैली में भाग लेंगे। प्रत्येक जिले के लिये अलग-अलग दिन निर्धारित रहेंगे। सेना से भर्ती के लिये 150 अधिकारी एवं कर्मचारी आ रहे हैं। सेना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रहने आदि की व्यवस्थायें की जाना है। रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस बल की आवष्यकता भी होगी ।

Share:

SAGAR:;अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को 20 साल की सजा

SAGAR:;अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को 20 साल की सजा


सागर। विशेष न्यायालय पोक्सो एक्ट -श्री हेमंत कुमार अग्रवाल बीना के न्यायालय ने आरोपी मनोज पिता वीरन आदिवासी उम्र 30 साल निवासी थाना अंतर्गत भानगढ़ जिला सागर को दुष्कर्म के प्रयास एवं अपहरण करने का दोषी पाते हुए धारा 376एबी, 366ए भादवि 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष व 5 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 1000 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया। राज्य शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक/सहा. जिला अभियोजन अधिकारी श्यामसुंदर गुप्ता ने की।
लोक अभियोजन के मीडिया प्रभारी सौरभ डिम्हा ए.डी.पी.ओ. ने बताया कि दिनांक-29.06.2021 की शाम लगभग 5 बजे अभियोक्त्री की मां ने उससे बोला कि छोटी बहन सुबह से दादी के घर है लिबा लाओ। दादी का घर उसके घर से 3-4 घर छोड़कर था। अभियोक्त्री जब बहन को लेने दादी के घर जा रही थी तो रास्ते में आरोपी मनोज आदिवासी मिला और उसका मुंह मूंदकर मरघटा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने आरोपी के हाथ में काटा और चिल्लाई तो पीड़िता की बहन भी उसे ढूंढते ढूंढते मौके पर पहुंची। पीड़िता की बहन ने आरोपी को धक्का दिया और पीड़िता को छुड़ाया और दोनो बहन भागकर अपने  घर आई और माता पिता को घटना सुनाई। फिर थाना भानगढ़ जाकर रिपोर्ट लिखाई। थाना भानगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शासन की ओर से पीड़िता के लिए नियुक्त किए गए विशेष लोक अभियोजक ने न्यायालय के समक्ष महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत किए एवं अपने तर्कों से मामले को सिद्ध किया। अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत सबूतों और दलीलों से सहमत होते हुए माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी मनोज आदिवासी को अपहरण के लिए 5 वर्ष का सश्रम कारावास 500 रुपए अर्थदंड तथा दुष्कर्म के लिए 20 वर्ष का सश्रम कारावास वा 1000 रुपए का अर्थदंड से दंडित करने का निर्णय पारित किया। माननीय न्यायालय ने पीड़िता को 1 लाख रुपए का प्रतिकर देने का आदेश दिया।
Share:

एक दिवसीय ऑल इंडिया शतरंज टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

एक दिवसीय ऑल इंडिया शतरंज टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

सागर। सागर के राधव गार्डन में 30,500 नगद पुरस्कार एवं (विभिन्न कैटेगरी में) ट्रॉफी और मेडल वितरित किए गए  , इस आयोजन में 160 प्रतिभागियों ने भाग लिया इसमें जबलपुर , ग्वालियर , इंदौर , उज्जैन , भोपाल , छतरपुर , दमोह , ढ़ाना , रहली व अन्य जगहों से प्रतिभागियों ने भाग लिया , इसमें मुख्य बात यह रही कि 5 वर्ष से लेकर 82 साल के प्रतिभागियों ने भाग लिया , वही प्रथम स्थान पर ग्वालियर से ऋषभ जैन , द्वितीय वेदांत भारद्वाज भोपाल , तृतीय प्रकाश यादव इंदौर रहे , प्रथम स्कूल पारस विद्या विहार रही , केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 , तृतीय  एडीफाई छतरपुर रही एवं सागर की अन्य विद्यालयों ने भी काफी रुझान दिखाया! आयोजक शुभम परेता ने बताया मुख्य अतिथि नेवी जैन , प. धर्मेंद्र शर्मा , निर्णायक नितिन चौरसिया , डायरेक्टर ललित पानरीवाल , मुरारी लाल कोरी , आयुष ताम्रकार उपस्थित रहे। प्रत्येक विद्यालयों से आए खेल प्रशिक्षकों को मोंमेटो प्रदान किए गए।
Share:

SAGAR : निगम चुनाव में 30 वार्डो में भाजपा और 18 वार्डो में कांग्रेस को मिली बढ़त ★ कई वार्ड ऐसे जहाँ पार्षद जीता भाजपा का लेकिन महापौर में बढ़त मिली कांग्रेस को

SAGAR :  निगम चुनाव में 30 वार्डो में भाजपा और 18 वार्डो में कांग्रेस को मिली बढ़त 

★ कई वार्ड ऐसे जहाँ पार्षद जीता भाजपा का लेकिन महापौर में बढ़त मिली कांग्रेस को

@विनोद आर्य

सागर। नगरनिगम सागर के महापौर के सम्पन्न चुनाव में भाजपा ने 30 वार्डो और कांग्रेस को 18 वार्डो में बढ़त मिली है। जबकि भाजपा के 40 वार्ड पार्षद जीते और कांग्रेस के सात वार्ड पार्षद जीतकर आये। एक वार्ड में निर्दलीय जीता। ऐसे अनेक वार्ड है जहां भाजपा के पार्षद तो जीते लेकिन महापौर उनके वार्ड में पिछड़ी।
भाजपा के जीते वार्डो में क्रमांक1,2,5,6,7 ,8,10,12,14,15,16,18,20,21,22,24,,32,33,34,35,36,37,40,41,43,44,45,46,47,48  है। कुल 30 वार्ड में बढ़त मिली। वही जबकि वाकी के  18 वार्डो में कांग्रेस ने बढ़त हासिल की। ये वार्ड क्रमांक 3,4,9,11,13,17,19,23,25,26,27,28,29,30,31, 38,39,42 है। 

12 हजार से अधिक वोटो से जीती संगीता तिवारी

महापौर पद के लिए 11 राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती संगीता सुषील तिवारी को विधिमान्य 1,34,157 मतों में से कुल 70 हजार 653 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की श्रीमती निधि सुनील जैन को 57, 939, वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में डा. गीता कुषवाहा पीएसपीयू को 1104, आप पार्टी की श्रीमती सावित्री राजेष पटेल को 2,368, चार अन्य निर्दलीय श्रीमती ज्योति सूर्यवंषी को 951, सुश्री सीतादेवी दुबे को 379, सुश्री सौम्या तिवारी को 394 और श्रीमती उषा संजय सोनी को 369 वोट मिले। इस प्रकार विधिमान्य मतों की संख्या 1,34,157 रही।


 जबकि 1206 वोट नोटा को प्राप्त हुए। डाक मत पत्रों की संख्या 110 रही, जिसमें से भाजपा की श्रीमती संगीता सुषील तिवारी को 78 कांग्रेस की श्रीमती निधि जैन को 29, श्रीमती गीता कुषवाहा, श्रीमती सावित्री एवं श्रीमती ज्योति सूर्यवंषी को एक-एक वोट मिले। संगीता तिवारी 12 665 मतों से जीती।

देखे महापौर पद के वार्ड वार सूची



सागर नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा की श्रीमती संगीता तिवारी विजयी★ 48 वार्डों में से भाजपा के 40, कांग्रेस के 7 तथा एक निर्दलीय पार्षद निर्वाचित★ मंत्री भूपेंद्र सिंह का प्रबंधन देखने मिला सागरवासियो को★विधायक शैलेन्द्र जैन के इर्दगिर्द भी घूमा चुनाव★ जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया के कार्यकाल में जुड़ी उपलब्धि





Share:

संत की वाणी आत्मा को परमात्मा की और ले जाती है :;जनसंत विरंजनसागर जी

संत की वाणी आत्मा को परमात्मा की और ले जाती है :;जनसंत विरंजनसागर जी

सागर। कटरा गौराबाई दिगम्बर जैन मंदिर में जनसंत विरंजनसागर जी ने आज के मंगलमयी प्रवचन देते हुए कहा कि, अब हम संकल्प में बंध गए है कि चार महीने आपके बीच ही रहेगें , आप भी संकल्प ले कि पूरे चातुर्मास धर्म ध्यान में लीन रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो यंत्र तंत्र के साथ भौतिक सुविधाएं उपलब्ध कराए वो विज्ञान है, और जो आत्मा और परमात्मा में अंतर जानने की शक्ति दे वो भेद विज्ञान है। विज्ञान को पाना सरल है पर भेद विज्ञान को पाना कठिन। भेद विज्ञान का जिसे बोध हो गया वह मोक्ष मार्ग के निकट होता है। उन्होंने कहा आत्मा को परमात्मा में लीन करने की शक्ति सबको पाने की कोशिश करनी चाहिए।। संत आज हैं कल नहीं रहेंगे पर आपको मानव जीवन मिला है तो व्यस्ततम समय मे से कुछ समय अच्छे कार्यो और धार्मिक राह पर लगाइए निश्चित मानव जीवन सफल होगा।।  इस अवसर पर बड़ी मात्रा में श्रद्धालु उपस्तिथ रहे।। मुनि संघ को शास्त्र भेंट करने का अवसर डॉ अखिलेश जैन पल्मोलोजिस्ट को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कलश स्थापना में जिन पात्रों को कलश दिए गए थे उनके परिवार द्वारा मन्दिर जी मे कलश की स्थापना की गई।। यह जानकारी मीडिया प्रभारी कवि अखिल जैन ने प्रेस को दी।।
Share:

Archive