बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नगरनिगम सागर के चुनाव में हुई हार की समीक्षा की काँग्रेस ने

नगरनिगम सागर के  चुनाव में हुई हार की समीक्षा की काँग्रेस ने 

सागर। नगर निगम चुनाव में आए परिणामों पर विचार विमर्श के लिए कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों व पार्षद प्रत्याशियों की बैठक का आयोजन किया गया। महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन की विशेष उपस्थिति व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी व स्वदेश जैन गुड्डू की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न वार्डों से प्राप्त परिणामों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान निर्वाचित पार्षदों व बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।
                       नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के सामने आए परिणामों को लेकर आयोजित इस बैठक में पूर्व विधायक सुनील जैन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे महापौर चुनाव के प्रभारी सुरेंद्र सुहाने पूर्व सांसद आनंद अहिरवार वरिष्ठ नेता कैलाश सिंघई पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे जितेंद्र सिंह चावला मुकुल पुरोहित अमित राम जी दुबे बुंदेल सिंह बुंदेला डॉ अंकलेश्वर दुबे अनिल कोठरी समृद्धि जैन आदि वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का संचालन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा नगर निगम चुनाव के लिए पीसीसी के मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने किया।

                       बैठक में कांग्रेस के बिजयी पार्षदों रोशनी वसीम खान ऋचा सिंह ताहिर खान बाबूसिंह बब्बू यादव सुलेखा राकेश राय शशि महेश जाटव नीलोफर चमन अंसारी तथा गांधी चौक वार्ड से 1 वोट से पराजित रेखा कमलेश सोनी के साथ ही इन वार्डों में पूरे दमखम के साथ बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को शाल श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
                       बैठक को संबोधित करते हुए महापौर प्रत्याशी निधि जैन ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की एक-एक कार्यकर्ता ने जिस लगन और कड़ी मेहनत से काम किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सागर की जनता ने उन्हें अपना प्यार दुलार और सम्मान देकर मुझे और मेरे परिवार को पूरे जीवन भर के लिए उनका कर्जदार बना दिया है। महापौर प्रत्याशी निधि जैन ने कहा कि इस चुनाव में सागर की समूची जनता ने यह स्वयं देखा है कि भाजपा के लोगों ने किस तरह से सत्ता के प्रभाव धनबल और प्रशासन के दुरुपयोग के साथ लोकतंत्र की हत्या कर जनमत को बदलने का काम किया है। लेकिन सागर की जनता और कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर वे सागर की पूज्य जनता और पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के हितों की लड़ाई लड़ने में कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि इन परिणामों से हमें किसी पर आरोप प्रत्यारोप की नहीं बल्कि आत्म अवलोकन और सबक लेने की जरूरत है। इस चुनाव में कांग्रेस या जनता नहीं बल्कि लूटतंत्र के हाथों लोकतंत्र पराजित हुआ है।भाजपा द्वारा लोकतंत्र को कुचलने और जनमत को लूटने के लिए अपनाए गए हथकंडों से निपटने के लिए हमें नए सिरे से विचार कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए खुद को तैयार करना होगा। जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया ने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा थोपी गई इस हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। जरूरत इस बात की है कि अब हम भाजपा के हथकंडे से निपटने के लिए खुद को तैयार करें। 
पूर्व विधायक सुनील जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की एक-एक कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत निष्ठा और समर्पण की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा की बड़ी चुनौती का बड़ी ताकत के साथ हम सभी ने मिलकर सामना किया है। अब जरूरत इस बात की है कि शहर की जनता द्वारा वास्तविक रुप से जो हमें जनादेश दिया है उसकी रक्षा करने के लिए सभी कार्यकर्ता मन वचन और कर्म से तैयार रहकर जनता की सेवा और उनके हितों की लड़ाई लड़ने के लिए पूरे समय तैयार रहें।

महापौर चुनाव के प्रभारी सुरेंद्र सुहाने ने कहा कि संपूर्ण चुनाव संचालन एवं प्रबंधन में सुचारू व्यवस्थाओं के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं फिर भी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं या प्रत्याशियों को किसी भी तरह की असुविधा हुई हो तो उसके लिए वे तथा चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी व्यक्तिगत रूप से सभी से क्षमा प्रार्थी हैं। बैठक को मधुकरशाह वार्ड पार्षद रिचा सिंह गांधी चौक वार्ड से पराजित प्रत्याशी रेखा कमलेश सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश यादव युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे प्रभात जैन विजय साहू आशीष  ज्योतिषी मदन सोनी महेश जाटव रमाकांत यादव पवन पटेल जितेंद्र चौधरी वसीम खान डेलन सिंह अहिरवार जैद खान दीपक राजोरिया मार्शल खान मनोज पवार रवि सोनी मान सिंह चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। 
                       बैठक में प्रमुख रूप से चक्रेश सिंघई महिला कांग्रेस अध्यक्ष महजबीन अली एडवोकेट रश्मि ऋतु जैन सुरेंद्र चौबे दीनदयाल तिवारी शरद पुरोहित ओंकार साहू राजकुमार पचौरी द्वारका चौधरी रजिया खान चंद्रप्रभा दुबे राजाराम सरवैया राकेश सरवैया अंकित जैन अवधेश तोमर डॉ सीबी तिवारी डॉ दिनेश पटेरिया रूपनारायण तोता यादव गोपाल तिवारी अलीम खान तज्जू देवका विश्वकर्मा अनिल दक्ष कमलेश जैन धन्नू शाबीर अली अकरम खान आदिल राइन लीलाधर सूर्यवंशी हरिश्चंद्र सोनवार शौकत अली हेमराज रजक समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता पीसीसी पदाधिकारी जिला ब्लॉक मंडलम सेक्टर व बूथ कमेटियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
                                    
                                                
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive