बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नगरनिगम चुनाव की जीत पर भाजपा करेगी कार्यकर्ताओं को सम्मानित 24 जुलाई को

नगरनिगम चुनाव की जीत पर भाजपा करेगी कार्यकर्ताओं को सम्मानित 24 जुलाई को 


सागर। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं आभार सभा आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारियों के संदर्भ में आज धर्म श्री स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि स्थानीय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ता को जाता है जिनके अथक परिश्रम से भाजपा ने एक नया इतिहास रचा है इसलिए भाजपा आगामी 24 जुलाई को मोतीनगर चौराहा स्थित महाकवि पद्माकर सभागार में सेक्टर प्रभारी नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद, सेक्टर प्रभारी, वार्ड प्रभारी, मतदान अभिकर्ता गण, अभिकर्ता बूथ प्रभारियों का सम्मान करेगी। साथ ही नगर के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करेगी।


 कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री पं. गोपाल भार्गव, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, श्रीमती लता वानखेड़े, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, जिला पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।



बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील तिवारी, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, वृंदावन अहिरवार, मोनू चौहान, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, लक्ष्मण सिंह, रामेश्वर नामदेव, जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले, कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन, सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल परिहार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, मनीष चौबे, अंशुल हर्षे, रिशांक तिवारी, संचित शुक्ला, सुबोध पराशर, यकर्ति जड़िया, आबिद पठान, हेमंत यादव उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।


स्मार्ट सिटी के आईटीएमएस की मदद से चंद घंटों में पुलिस ने किडनैपिंग के आरोपियों को पकड़ा★ आईटीएमएस द्वारा प्रकरण हल करने में मिलती है मदद :ASP विक्रम सिंह                                                   
Share:

कांग्रेस अध्यक्षा सोेेेेेेेेनिया गांधी की ईडी में पेशी के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

कांग्रेस अध्यक्षा  सोेेेेेेेेनिया गांधी  की ईडी में  पेशी के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

सागर। भाजपानीत केंद्र सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये और सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता श्रीमती सोनिया गांधी जी (सांसद) की नई दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पेशी कराये जाने के खिलाफ जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण ईकाई ने आज प्रदर्शन किया।  शहर कमेटी के प्रदर्शन में सध्यक्ष रेखा चौधरी बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी ,महापौर प्रत्याशी निधि जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन समेत वरिष्ठ पदाधिकारी मोर्चा संगठन अध्यक्ष पार्षद गण एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में हिस्सेदारी रही।               अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी मोदी सरकार, महंगाई, बरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, किसानों के साथ हो रहे अन्याय से ध्यान भटकाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संवैधानिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक मर्यादाओं को तार-तार कर  प्रवर्तन निदेशालय का दुरूपयोग कर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से बगैर कोई सवाल उठाए ही उन्हें परेशान कर ओछी मानसिकता का परिचय दे रही है। 
 विधायक तरवार सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिला देने वाले आजादी के आंदोलन के दौरान प्रकाशित अखबार नेशनल हेराल्ड से प्रतिशोध ले रही है। 
 महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन ने कहा कि अंग्रेजी मानसिकता रखने वाली नरेन्द्र मोदी सरकार जनहित के मद्दों से ध्यान भटकाने व जनता की आवाज को कुचलने की नापाक कोशिश कर रही है।
  विरोध प्रदर्शन में प्रवक्ता संदीप सबलोक
 उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे, सुरेंद्र सुहाने रामकुमार पचौरी पप्पू गुप्ता सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, सैयद महजबीन अली सौरभ खटीक , शरद पुरोहित व ओंकार साहू पार्षद ताहिर खान सुलेखा राकेश राय शशि महेश जाटव रोशनी वसीम खान रिचा अनुज सिंह नीलोफर चमन अंसारी जमना प्रसाद सोनी राजाराम सरवैया लीलाधर सूर्यवंशी ,सुरेंद्र चौबे ,दीनदयाल तिवारी राजकुमार पचौरी अवधेश तोमर द्वारका चौधरी शैलेंद्र तोमर सुनील पावा रजिया खान उत्तमराव तावडे रंजीता राणा अनिल दक्ष कमलेश तिवारी बिल्ली रजक दुलीचंद सकवार अलीम खान तज्जू मुकेश खटीक सफीक खान मानसिंह चौधरी अनिल नेताजी रसीद राइन नीलू दीवान सुल्तान कुरेशी पवन रैकवार  प्रदीप जैन कुल्फी  छोटू सिलाकारी  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।


ग्रामीण कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन ,दिया ज्ञापन


 जिला  कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण द्वारा वीरांगना अवंती बाई प्रतिमा मकरोनिया चौराहे पर शांतिपूर्वक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया।   कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संवैधानिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक मर्यादाओं को तार-तार कर मोदी सरकार प्रवर्तन निदेशालय का दुरूपयोग कर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को परेशान कर ओछी मानसिकता का परिचय दे रही है। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी मोदी सरकार, महंगाई, बरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, किसानों के साथ हो रहे अन्याय से ध्यान भटकाने के लिए अंग्रेजी मानसिकता रखने वाली नरेन्द्र मोदी सरकार, सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिला देने वाले आजादी के आंदोलन के दौरान प्रकाशित अखबार नेशनल हेराल्ड से प्रतिशोध ले रही है और जनहित के मद्दों से ध्यान भटकाने, जनता की आवाज को कुचलने की नापाक कोशिश कर रही है। 

विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन (गुड्डू भैया), प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, बंडा विधायक तरबर सिंह लोधी, महापौर सागर प्रत्याशी निधि जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन ,जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक, जिला शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा चौधरी, जतिन चौकसे ,धन सिंह अहिरवार, पार्षद जित्तू  खटीक , संगीता अहिरवार पार्षद, इंजी निशांत आठिया पार्षद, सीमा चौधरी पार्षद, राकेश राय,उत्तम तावडे, ठाकुरदास कोरी, मुल्ले चौधरी ,राकेश रजक,  ,राकेश सरवैया,अमोल सिंह राजपूत, दीपक सिघई,कमलेश नायक, हर्षवर्धन कुर्मी ,राज कुर्मी ,राजा बुंदेला, सुधीर तिवारी,  मुकेश खटीक, अशरफ खान, धर्मेंद्र बघेल ,कमल जैन,गणेश पटेल,महेंद्र साहू,अनिल अहिरवार, दीपक कुर्मी, राजू खटीक ,रामअवतार ठाकुर,  ,जयराम लड़िया ,देवेंद्र अहिरवार कर्रापुर ,शुभम जैन, आशा जैन, रेवा राम रजक, अमित नायक, दिलीप जाटव, अनिल तिवारी,कमल रजक,लेखराज बम्होरी,, अम्बुज चौहान, कमल चौधरी,सुभाष चौधरी,सोनू शुक्ला,पवन नायक, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी ने किया एवं आभार जिला कांग्रेस संगठन मंत्री मनोज पवार ने माना।
                       
                             
Share:

तिसाला पूजा : स्वर्ण रथ में सवार होकर लोगो को बुरी बलाओं से बचाने निकली मां शीतला देवी , जनप्रतिनिधियो सहित हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

तिसाला पूजा : स्वर्ण रथ में सवार होकर लोगो को बुरी बलाओं से बचाने निकली मां शीतला देवी , जनप्रतिनिधियो सहित हजारों श्रद्धालु हुए शामिल


सागर। बुन्देलखण्ड अंचल की प्रसिद्ध तिसाला पूजा पूरी परम्पराओं के साथ निकली। मा शीतला देवी जी भक्तों को बुरी बलाओं से बचाने शहर भ्रमण पर निकली। जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए जहां पंडाऔ द्वारा रथ के आगे नींबू एवं नारियल का उतारा कर भक्तों की बुरी बलाओं को अनिष्ट किया । पूजा में विधायक शेलेन्द्र जैन, पूर्व विधायक पारुल साहू, सुनील जैन मेयर प्रत्याशी निधि जैन सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।



आयोजन समिति के सदस्य विकास केसरवानी एवं शिव लाल गुप्ता ने बताया कि शीतला माता मंदिर भीतर बाजार से स्वर्ण रथ में सवार होकर मां शीतला देवी जी भक्तों को बुरी बलाओं से बचाने शहर भ्रमण पर निकली जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए जहां पंडाऔ द्वारा रथ के आगे नींबू एवं नारियल का उतारा कर भक्तों की बुरी बलाओं को अनिष्ट किया।

* EX MLA पारुल साहू प्रसाद वितरण करती हुई

उल्लेखनीय है कि बड़ी पूजा तिशाला सार्वजनिक देवी पूजा है जिसमे मरहई माता का खप्पर भर उनकी रथ यात्रा निकली जाती है एवं उनकी पूजा की जाती है | 


यह एकमात्र ऐसी देवी पूजा एवं रथ यात्रा है जिसमे तामसी और सात्विक दोनों प्रकार की देवी पूजा की जाती है, ग्रह शांति एवं प्रेत शांति के लिए इस पूजा का विशेष महत्त्व है |  रथ यात्रा के 10  दिन पहले से देवी मंदिर मैं महागौरी महालक्मी महासरस्वती देवी का नौ दिन का पाठ रखा जाता है और दसवे दिन देवी रथ क सामने हवन कर पूर्ण आहुति दी जाती है | 

रथ यात्रा में अनेक अखाड़ा दल महिला अखाड़ा दल हाथी घोड़ा अनेक बैंड पार्टी धमाल पार्टी शहनाई पार्टी अनेक भजन मंडली रमतूला अनिल डमरु दल सहित अनेक चीजें शोभायात्रा के साथ चल रही थी जिसमें अखाड़ा के शिष्यों द्वारा हैरतअंगेज कर्तव्य दिखाए गए रथ यात्रा दोपहर 2:00 बजे भीतर बाजार से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग चूना की डांट कीर्ति स्तंभ नमक मंडी मस्जिद जयस्तंभ गुजराती बाजार राधा तिराहा डिंपल पैट्रोल पंप होते हुए सेमरा नाका पुरानी सदर मकरोनिया रोड पर देर रात्रि विसर्जित की गई



 विधायक शैलेंद्र जैन ने  शीतला मा का लिया आशीर्वाद
 विधायक शैलेंद्र जैन ने केशरवानी समाज के द्वारा उनकी आराध्य माता शीतला मां कि तिशाला बड़ी पूजा रथयात्रा में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। 
रथ यात्रा के साथ कई अखाड़े, बुंदेली राई, ढोल नगाड़ो के साथ प्रदर्शन करते हुए चलते है |  हर वर्ष दूर शहरों से एवं गावों से हज़ारों लोग लोग पूजा एवं रथ यात्रा में शामिल होते हैं एवं देवी रथ के सामने निम्बू नारियल द्वारा उतारा करवा कर अपने कस्टों का निवारण पाते है | इस अवसर पर राम राजीव डब्बू साहू विकास केशरवानी मनोहर साहू मोहन केशरवानी राजेश केसरवानी सहित अनेकों श्रद्धालु गण उपस्थित थे।


पूर्व विधायक सुनील जैन-निधि जैन ने किए दर्शन


आज निधि सुनील जैन जवाहर गंज वार्ड पहुंचे जहां वह शीतला माता के मंदिर में तिसला बड़ी पूजा मैं सम्मिलित हुए और उपस्थित विशाल जनसमुदाय ने उनका बहुत-बहुत धन्यवाद व साधुवाद करते किया और साथ ही साहू समाज के कई प्रमुख लोगों द्वारा महापौर प्रत्याशी निधि जैन और सुनील जैन पूर्व विधायक का पुष्पमाला हार और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया विशाल जन समुदाय ने उन्हें बहुत ही स्नेह और प्यार देते हुए कहां की आप ही मेरे महापौर हैं।
Share:

रोग निवारण हेतु सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन 24 जुलाई से : योगाचार्य विष्णु आर्य

रोग निवारण हेतु  सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन 24 जुलाई से : योगाचार्य विष्णु आर्य

सागर। योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान सागर में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ 24 जुलाई रविवार से शुरू होगा। इसमें विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाएगा। योग शिविर योगाचार्य श्री विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। 


योगाचार्य विष्णु आर्य ने कहा कि योग हमारे शारीरिक ,मानसिक और आध्यात्मिक शांति का एक माध्यम है। योगाभ्यास से हम अपने आपको स्वस्थ्य रख सकते है। उन्हीने  बताया कि 24 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले योग शिविर साइटिका, सरवाईकल, और मानसिक तनाव  से मुक्ति के लिए योगासन, ध्यान और प्राणायाम आदि को कराया जाएगा। शिविर  रोजाना सुबह समय : प्रातः 8:00 बजे से योग निकेतन परिसर ,भोपाल रोड सागर में आयोजित होगा। इसका उद्धघाटन कलेक्टर दीपक आर्य करेंगे। 
संस्था के अध्यक्ष राम नारायण यादव, महेश नेमा ,वीडी साहू , गगन ठाकुर, मनोहर सोनी, अमित गुप्ता, सुबोध आर्य सहित अनेक सदसयो से इसमें हिस्सा लेने की अपील की है। 

,
Share:

SAGAR : सर्वाधिक मतों से जीतने वाले पिछड़े वर्ग के राजकुमार पटेल हो सकते हैं निगम अध्यक्ष

SAGAR : सर्वाधिक मतों से जीतने वाले पिछड़े वर्ग के राजकुमार पटेल हो सकते हैं निगम अध्यक्ष

सागर। सागर नगर निगम में महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी के जीतने के बाद अब पार्टी नगर निगम के लिए अध्यक्ष पद पर चौंकाने वाला नाम सामने ला सकती है । निगम अध्यक्ष पद को लेकर तेजी से समीकरण बदल रहे है।वैसे तो एक दर्जन से ज्यादा दावेदार लाबिग कर रहे हैं लेकिन पार्टी भविष्य की जमावट को देखते हुए पिछड़े वर्ग से नाम तलाश कर रही है।
इसमें फेस चेहरे के रूप में सभी 48 वार्डों में सर्वाधिक मतों से बाघराज वार्ड से जीतने वाले राजकुमार पटेल का नाम भी हो सकता है ।


पार्टी सूत्रों की माने तो पार्टी को पिछड़े वर्ग और खासकर कुशवाहा समाज से प्रतिनिधित्व देना है। जिले के तीनों मंत्री के विधानसभा क्षेत्रों में कुशवाहा पटेल समाज के मतदाता अच्छी खासी संख्या में है और स्वच्छ छवि राजकुमार पटेल विधानसभा चुनाव के दौरान समाज के मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में जोड़ते भी रहे हैं राजकुमार पटेल का पार्टी के प्रति समर्पण हमेशा से रहा है।


अपने से ज्यादा दिलाई महापोर को वोट

उन्होंने वार्ड के चुनाव में भी महापौर प्रत्याशी को आगे रखकर वोट मांगे और स्वयं से 100 ज्यादा वोटे महापौर प्रत्याशी को दिलाई जबकि लगभग 17 वार्ड में से हैं जहां भाजपा के पार्षद जीते हैं लेकिन महापौर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन को बढ़त मिली है ।लंबे अरसे से कुशवाहा समाज को प्रतिनिधित्व देने की पार्टी की कोशिश रही है । जिला अध्यक्ष भी पार्टी ने एक बार बनाया था और बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण में भी उपाध्यक्ष कुशवाहा समाज से डालचंद पटेल को बनाया गया था ।सत्ता और संगठन की जब भी बैठक होती है कुशवाहा समाज को प्रतिनिधित्व बढ़ाए जाने की चर्चा होती है इस बात का समर्थन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी करते है।


जिस तरह सागर निगम निगम में अध्यक्ष बनने के लिए एक अनार सौ बीमार की स्थिति बन गई है और लगभग एक दर्जन दावेदार सक्रियता बनाए हुए हैं उसमें पार्टी नए चेहरे और पिछड़े वर्ग से तलाश कर रही है जिसमें सहज सरल और सागर नगर निगम में सर्वाधिक मतों से बाघराज वार्ड में जीत दर्ज कराने वाले राजकुमार पटेल पर पार्टी नेताओं की तलाश पूरी हो सकती है।


ये भी दावेदार
निगम अध्यक्ष के दावेदारों में विनोद तिवारी, शेलेन्द्र ठाकुर, शैलेश केशरवानी, अनूप उर्मिल, विरन्दावन अहिरवार, धर्मेन्द्र खटीक, याकृति जड़िया, सविता साहू, मेघा दुबे आदि अपने अपने समीकरणों के हिसाब से निगम अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे है। 

Share:

स्मार्ट सिटी के आईटीएमएस की मदद से चंद घंटों में पुलिस ने किडनैपिंग के आरोपियों को पकड़ा★ आईटीएमएस द्वारा प्रकरण हल करने में मिलती है मदद :ASP विक्रम सिंह

स्मार्ट सिटी के आईटीएमएस की मदद से चंद घंटों में पुलिस ने किडनैपिंग के आरोपियों को पकड़ा
★ आईटीएमएस द्वारा प्रकरण हल करने में सराहनीय कार्य किया जा रहा : एडिशनल एसपी  विक्रम सिंह 
★ आईटीएमएस सिस्टम से शहर में अपराधों के नियंत्रण में मिली है मदद

सागर। 22 जुलाई 2022। सागर में गुरुवार को मोतीनगर थाना के करीला क्षेत्र से एक 15 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने से अग़वा कर लिया गया था। इस घटना की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने सागर स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में संपर्क कर लड़की का हुलिया एवं अपहरण का समय आदि जानकारियां आईटीएमएस की टीम को दीं, जिसके आधार पर शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे कैमरों की रिकार्डिंग चेक की गई। खुरई रोड पर भाग्योदय के पास लगे आईटीएमएस के कैमरों में लड़की के हुलिए एवं हरे रंग के कपड़ों से पहचान कर अपहरणकर्ता द्वारा उपयोग हुई मोटरसाइकिल की पहचान की गई।



 आईटीएमएस की टीम ने ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे द्वारा रिकार्ड मोटरसाइकिल नंबर प्लेट का गाड़ी नंबर MP04VE7789 देख अपहरणकर्ता की जानकारी निकाली और पुलिस विभाग को दी। इसके साथ ही इस गाड़ी के शहर में मूवमेंट की जानकारी भी लगातार पुलिस विभाग को आईटीएमएस टीम देती रही। जिसके आधार पर पुलिस ने पीछा कर चंद घंटों में ही उक्त अपहरणकर्ता को पकड़ा व कार्रवाई की। 


स्मार्ट सिटी के सिस्टम से मिली मदद :ASP विक्रम सिंह

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह ने कहा की 21 जुलाई  दिन गुरूवार को नाबालिक युवती की गुमसुदगी का प्रकरण आया था।लगभग 4 बजे पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी की एवं स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में भी सूचना दी। त्वरित रूप से  आईटीएमएस के कैमरे की सहायता से उस आरोपी को चिन्हित किया गया और घटना के 3 घंटे के अंदर ही उस आरोपी को स्मार्ट सिटी के आईटीएमएस सिस्टम की सहायता से पकड़ने में सहायता प्राप्त हुई जो की सराहनीय कार्य है। इसके साथ ही आईटीएमएस से अन्य अपराधों में भी सहायता प्राप्त हुई है।


उल्लेखनीय है कि सागर स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में इंटीग्रेट आईटीएमएस सिस्टम से जहाँ एक ओर नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाकर यातायात व्यवस्थाओं को सुधारने में मदद मिली है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद किया जा सका है। इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की मदद से अब तक वाहन चोरी, डबल नंबर प्लेट वाले वाहन, गुमशुदा व्यक्ति, अपहरण, एक्सीडेंट सहित अन्य अपराधों के कुल लगभग 200 से अधिक प्रकरणों में पुलिस विभाग को सहायता मिली है।
Share:

Archive