बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सर्वसहमति से बुंदेल सिंह ललोई मालथौन जनपद अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी घोषित

सर्वसहमति से बुंदेल सिंह ललोई मालथौन जनपद अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी घोषित

सागर। मालथौन जनपद के अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी के चयन के लिए बनाई गई चयन समिति के सदस्यों व सभी जनपद सदस्यों ने एक राय से प्रत्याशी चयन हेतु नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को अधिकृत करते हुए कहा कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह ही प्रत्याशी की घोषणा कर दें, मंत्री का निर्णय हम सभी को मान्य है। जिस पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने समिति सदस्यों, जनपद सदस्यों की राय लेते हुए जनपद अध्यक्ष हेतु बुंदेल सिंह ललोई को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। चयन समिति सदस्यों व नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह के निर्णय का स्वागत कर जनपद उपाध्यक्ष चयन हेतु मंत्री भूपेन्द्र सिंह को अधिकृत कर दिया है। 


     भाजपा चयन समिति सदस्यों एवं जनपद सदस्यों ने मंत्री कार्यालय सागर में मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह से भेंट कर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बुंदेल सिंह ललोई का स्वागत किया व अग्रिम बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह तोमर सहित चयन समिति के सभी सदस्य व सम्मानीय जनपद सदस्य उपस्थित थे। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive