बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : युवक के चेहरे पर कटर से हमला

SAGAR : युवक के चेहरे पर कटर से हमला
सागर। सागर में कटर मारने की घटनाएं थम नही रही है। मोतीनगर थाना क्षेत्र में युवक
पर कटर से हमले का मामला सामने आया है। घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। सागर शहर में लगातार कटरबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। 



घायल रोहित (24) पुत्र हेमराज प्रजापति निवासी संतकबीर वार्ड ने पुलिस को बताया कि रंगरेज मुहल्ला में मंदिर के पास मैं अपने दोस्त के साथ बैठा था। थोड़ी दूरी पर अंशुल
प्रजापति बैठा था। कुछ देर बाद वह मेरे पास आया और कहने लगा कि मुझे दारू पीने के लिए पैसे दो। मैंने उसे पैसे देने से मना किया तो वह झगड़ने लगा।इसी बीच उसका भाई आ गया। इसी दौरान कटर निकाला और चेहरे पर मारा। दोस्तो ने हॉस्पिटल पहुचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 




Share:

MP : होलिका दहन में नाचते गाते वक्त एक युवक ने खुद को मारे चाकू , युवक की मौत

MP : होलिका दहन में नाचते गाते वक्त एक युवक ने खुद को मारे  चाकू , युवक की मौत

इंदौर। इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र के कुशवाह नगर में होलिका दहन की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। होलिका दहन कार्यक्रम के नाच गाने के दौरान नशे में एक युवक ने खुद को ही चाकू मार लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरा वाकय  का वीडियो  भी सामने आया है। जिसमे वह चार पांच दोस्तो के साथ नाच रहा है। इसी दौरान उसने कई वार सीने में किये।








पुलिस ने बताया कि मामला कुशवाह नगर का है। यहां होलिका दहन में नाचगाने  के दौरान गोपाल दर्जी नामक युवक की मौत हो गई। होलिका दहन के कार्यक्रम के दौरान युवक 'मैं भी शराफ़त से जीता मगर' गाने पर नाच रहा था। नाचते वक्त युवक ने चाकू निकाला और खुद के सीने पर ही कई वार कर दिए। इससे वह घायल हो गया। संभवत: इनमें से वार सीधे दिल को चीर गया। घायल अवस्था में स्वजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।








तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


Share:

होली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में बिखरे उल्लास और उमंग के रंग★ सीएम खूब नाचे और गाया बुंदेली गीत " मोरी बहु हिरानी है ये भईया मिले बता दईयो...."


होली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में बिखरे उल्लास और उमंग के रंग
★ सीएम खूब नाचे और गाया बुंदेली गीत "  मोरी बहु हिरानी है ये भईया मिले बता दईयो...."



भोपाल। मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने आज होली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में संक्षिप्त किन्तु शालीन कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सम्मिलित होकर उल्लास मनाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को मंत्री गण, अन्य जनप्रतिनिधियों नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों ने दी पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर परस्पर गुलाल लगाकर बधाईयों का आदान-प्रदान हुआ।

मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan ने निवास पर आयोजित होली मिलन समारोह के अवसर पर लोकप्रिय बुंदेली गीत "मोरी बहू हिरानी है ...ऐ भैया मिले" गाकर प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और स्नेह, प्रेम, सौहार्द से इस पर्व को मनाने का संदेश दिया।



उन्होने कहा कि मोरी बहु हिरानी है  ऐ भैया मिले बता दईयो ...बुंदेली लोकगीत ने फाग के उत्सव में चार चांद लगा दिये। हमारे लोक गीतों और परंपराओं में जीवन को सोत्साह जीने का जो जोश है, वह अप्रतिम है। यह रंग, यह जोश, यह उत्साह, हर जीवन में हो, यही कामना!

सुबह से मना उत्सव

आज प्रात: मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को रंग पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी सभी आगंतुकों को गुलाल लगाकर बधाई दी। मुख्यमंत्री निवास पर आज होली मिलन कार्यक्रम में काफी उत्साह का वातावरण था। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर प्रातः पूजा अर्चना के पश्चात परिवार में तिलक और गुलाल लगाकर होली की बधाईयों का आदान-प्रदान प्रारंभ किया। पत्नी साधना सिंह के साथ होली खेली। 




दो साल बाद मना त्योहार

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दो वर्ष के कोरोना काल के बाद उल्लास के साथ सभी लोग  होली पर्व मनाने एकत्र हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में हम सभी को भागीदारी करनी है। हम सभी मिलकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए परिश्रमपूर्वक कार्य करें।




सुमधुर लोकगीत और भजनों की प्रस्तुति
मुख्यमंत्री निवास पर फाग उत्सव में अनेक कलाकारों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इन कलाकारों में सुश्री जया सक्सेना, श्री गंभीर सिंह, सुश्री सपना, सुश्री तनु, सुश्री प्रिया, श्री सोनू प्रजापति, श्री भूपेन्द्र, श्री शिवेन्द्र सिंह आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी कुछ भजन भी सुनाए। उन्होंने लोकप्रिय बुंदेली लोकगीत “मोरी बहू हिरानी है ... ऐ भैया मिले ... बता दइयो ... “ का गायन सभी के साथ स्वर मिलाकर किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान और साथियों ने अन्य अनेक भजन भी गाए। रंग और गुलाल की बौछार के साथ उमंग के माहौल में गीतों की पेशकश हुई। इस अवसर पर सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र सिंह और विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, श्री भगवानदास सबनानी, श्री सुमित पचौरी, श्री शैतान सिंह पाल और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आमंत्रित कलाकारों पर पुष्प वर्षाकर उनका सम्मान भी किया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह को उनकी जन्म वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री श्री चौहान और अन्य जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी।



तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


Share:

SAGAR : महिला एवं बाल विकास की सुपरवाइजर के सूने घर मे चोरी

SAGAR :  महिला एवं बाल विकास की सुपरवाइजर के सूने घर मे चोरी

सागर । सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र
में महिला एवं बाल विकास की सुपरवाइजर के सूने मकान का ताला तोड़ चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकद रुपए लेकर फरार हो गए। पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख मकान मालिक को सूचना दी। जिसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर
शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार महिला एवं बाल विकास में सुपरवाइजर पद पर पदस्थ फरियादिया अलका सेन निवासी वार्ड नंबर 2 श्रीनगर मकरोनिया नेथाने आकर चोरी की शिकायत की। शिकायत में बताया कि 14 मार्च को
सास की तबीयत खराब होने पर अपने गांव ग्यागंज बरारू परिवार के साथ गई थी। दूसरे दिन सास का निधन हो गया। इस कारण परिवार के सभी लोग गांव पर ही थे। 





सागर स्थित मकान में ताला लगा हुआ था। मकान सूना होने का फायदा उठाकर चोर ताला तोड़ अंदर घुस गए। दूसरे दिन पड़ोसी ने ताला टूटा देखा तो सूचना दी। खबर मिलते ही मकान मालिक सागर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत पर मकरोनिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।  50 हजार नकद और गहने ले गए चोर फरियादी ने थाने में बताया कि घर में दो अलमारी रखी थी। जिनमें रखे सोने के दो मंगलसूत्र, झुमकी, दो अंगूठी, पानचाली के 11 फल, दस नग मोती, दो जोड़ी चांदी की पायल, 50 हजार नकद जो पांच-पांच सौ के नोट थे। दूसरी अलमारी में रखे छोटे नोट बदमाश लेकर भागे है। गहने सामनेआने पर पहचान लूंगी।





Share:

तेल गोदाम और लकड़ी टाल आदि से आम जनता को खतरा, घनी आबादी से हटाना जरूरी : विधायक शेलेन्द्र जैन

तेल गोदाम और लकड़ी टाल  आदि से आम जनता को खतरा, घनी आबादी से हटाना जरूरी : विधायक शेलेन्द्र जैन

सागर। तिलकगंज की तेल गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही विधायक शैलेंद्र जैन भोपाल से सागर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तिलकगंज क्षेत्र में तेल के गोदाम और लकड़ी के टाल एक साथ होना खतरे से खाली नहीं है। 




विधायक ने कहा कि तेल के गोदामों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए भी पर्याप्त साधन नहीं है। पानी की भी व्यवस्था नहीं है। विधायक ने कहा- लकड़ी के टालों और तेल की गोदामों को घनी आबादी से दूर करना चाहिए। विधायक जैन ने कलेक्टर और एसपी से इस मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही। उन्होंने कहा लकड़ी के टालों को शहर के बाहर ले जाने की योजना है,।

उन्होंने कहा कि आगामी समय में लकड़ी के टाल शहर से बाहर विस्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा यह बड़ा हादसा था, शुक्र है जान माल को नुकसान नहीं हुआ। विधायक ने घटना से प्रभावित लोगों का हाल जाना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की आश्वासन दिया।
Share:

प्रदेश को कानून-व्यवस्था में आदर्श राज्य बनाना है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ★ मुख्यमंत्री ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा★ किरायेदारों का आवश्यक रूप से सत्यापन कराया जाए★ अन्य देशों से आए अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान चलाया जाएगा

प्रदेश को कानून-व्यवस्था में आदर्श राज्य बनाना है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 
★ मुख्यमंत्री ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा
★ किरायेदारों का आवश्यक रूप से सत्यापन कराया जाए
★  अन्य देशों से आए अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान चलाया जाएगा

भोपाल । सीएम  श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि प्रदेश में किसी भी तरह के सांप्रदायिक तनाव व हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय व सुदृढ़ करते हुए शांति समितियों के माध्यम से जनसामान्य के निरंतर संपर्क में रहे। शांति समितियों की बैठक थाना तथा जिलास्तर के साथ-साथ मोहल्ला स्तर पर भी आयोजित हो। प्रदेश में अन्य देशों से आए अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने होली सहित आगामी माहों में आने वाले त्यौहारों के लिए विशेष सर्तकता बरतने और सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर आ रही भ्रामक जानकारियों का तत्काल खंडन किया जाए।



मुख्यमंत्री श्री चौहान आज कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निवास कार्यालय में बैठक ले रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिलाएँ, बच्चे, दलित, गरीब सहित सभी स्वयं को सुरक्षित महसूस करें, ऐसी व्यवस्था आवश्यक है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्यवाही की गई है। प्रदेश को कानून व्यवस्था में आदर्श राज्य बनाना है।




मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माफिया, गुंडों, डकैतों, नक्सलियों पर नियंत्रण के लिए सभी जिलों में प्रभावी कार्रावाई जारी रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र से पकड़े गए चार संदिग्ध आकंतवादियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस प्रकरण के सभी पहलुओं पर विस्तार से जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मकान मालिक, किरायेदार को रखने से पहले, उनकी जांच व सत्यापन आवश्यक रूप से कराएँ।
Share:

नगर निगम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने अमानक पॉलीथीन के विरूद्व की गई कार्यवाही ,★ 5 दुकानदारों का एक-एक हजार रूपये का किया चालान

नगर निगम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने अमानक पॉलीथीन के विरूद्व की गई कार्यवाही ,
★ 5 दुकानदारों का एक-एक हजार रूपये का किया चालान


सागर ।  स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत नगर निगम आयुक्त श्री आर पी अहिरवार के निर्देशानुसार शहर मेें अमानक पॉलीथीन का विक्रय करने वालो के विरूद्व नगर निगम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से 5 अमानक पॉलीथीन का विक्रय करने वालो दुकानदारों के विरूद्व कार्यवाही करते हुये लगभग 28 किलो पॉलीथीन को जप्त किया गया और संबंधित प्रत्येक दुकानदारों के विरूद्व  1-1  हजार रूपये का जुर्माना किया गया।



तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इस संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही में दीपक प्लास्टिक क्यामगाह के सामने कटरा बाजार से 5 किलो 570 ग्राम, परसुराम प्लास्टिक सेंटर विजय टाकीज रोड से 6 किलो 700 ग्राम, आगम प्लास्टिक एवं डिस्पोजल एण्ड क्राकरी लिंक रोड से 6 किलो 630 ग्राम, अंकित-अनिल एंजेसी नया बाजार से 5 किलो, हीरा पन्नी वाले नया बाजार से 5 किलो अमानक पॉलीथीन जप्त करते हुये प्रत्येक दुकानदार पर 1-1 हजार रूपये की राशि का जुर्माना किया गया।




इस संबंध में निगमायुक्त श्री अहिरवार ने नागरिकों से अपील की है कि अमानक पॉलीथीन स्वास्थ्य के अलावा पर्यावरण और सफाई व्यवस्था में भी बड़ी बाधक है क्योंकि यह अमानक पॉलीथीन गलती नहीं है और इसको बाहर फेंकने से यह उस स्थान को प्रदूषित करती है जबकि इसको जानवरों द्वारा खा लेने से उनकी असमय मृत्यु तक हो जाती है तथा नालियों में जाने से यह नालियों को चोक कर देती है इसलिये पॉलीथीन की जगह नागरिकगण कपड़े से बने थैलों का उपयोग करें ताकि अमानक पॉलीथीन पर रोक लग सकें।




 कार्यवाही के दौरान म.प्र.प्रदूषणनियंत्रण बोर्ड से श्री गौरव पाठक, सुनीता झोरे, संजय जैन, जोन प्रभारी विकास गुरू, शशांक रावत सहित संबंधित सफाई दरोगा उपस्थित थे।
Share:

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने केन्द्रीय शहरी मंत्री हरदीप पुरी से की भेंट★ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की अवधि 2024 तक बढा़ने का आग्रह

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने केन्द्रीय शहरी मंत्री हरदीप पुरी से की भेंट
★ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की अवधि 2024 तक बढा़ने का आग्रह


सागर।  नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने गुरूवार को नई दिल्ली में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट की। श्री सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की अवधि मार्च 2024 तक बढा़ने का अनुरोध किया। श्री पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में शहरी विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। 




मंत्री श्री सिंह ने श्री पुरी को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बीएलसी घटक में हितग्राहियों द्वारा विशेष रूचि ली जा रही है। उन्होंने कहा कि फरवरी 2022 में 67 हजार 286 हितग्राहियों के प्रस्ताव केन्द्र में स्वीकृति के लिए विचाराधीन हैं। मार्च माह में भी 40 हजार हितग्राहियों ने बीएलसी घटक में आवास के लिये आवेदन किया है, जिनके प्रस्ताव भी भारत सरकार को भेजे जा रहे हैं। श्री सिंह ने प्रस्तावों की स्वीकृति के लिये केन्द्रीय मंत्री श्री पुरी से अनुरोध किया। श्री पुरी ने अधिकारियों को मध्यप्रदेश के लंबित प्रस्तावों को जल्द स्वीकृत करने के निर्देश दिये। 



नदियों एवं जल-स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने केन्द्र देगा तकनीकी सहयोग
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने राज्य की सभी नदियों एवं जल-स्रोतों को प्रदूषण से 100 प्रतिशत मुक्त रखने के लिये गंगा एक्शन प्लान या अन्य अनुभव के आधार पर मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। श्री पुरी ने इस संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन देने के लिये एक टीम मध्यप्रदेश भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

क्लास लर्निंग प्लेटफार्म बनेगा
श्री सिंह ने उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश एवं गुजरात के नगरीय विकास के अनुभवों को आपस में साझा करने के लिये एक फोरम (क्लास लर्निंग प्लेटफार्म) बनाने का सुझाव दिया। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री पुरी ने सुझाव पर सहमति व्यक्त करते हुए जल्द कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।


तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में मिल रहे केन्द्र सरकार के लगातार सहयोग से प्रदेश ने योजना के क्रियान्वयन में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में बीएलसी घटक में 6 लाख 28 हजार आवास स्वीकृत किये जा चुके हैं। सभी घटकों में मिलाकर अब तक 8 लाख 68 हजार आवास स्वीकृत हो चुके हैं। नगरीय विकास मंत्री ने बताया कि बैठक सौहार्दपूर्ण तथा सकारात्मक रही।


Share:

आचार्य विद्यासागर महाराज चारों वेद और चारों धाम है- उमा भारती

आचार्य विद्यासागर महाराज चारों वेद और चारों धाम है- उमा भारती

सागर । आचार्य श्री विद्यासागर महाराज सिर्फ संत नहीं वे भगवान है संत जिस अवस्था को प्राप्त करने के लिए तपस्या करते हैं अब वह आचार्य श्री के लिए लक्ष्य हो गया है आचार्य महाराज चारों वेद और चारों धाम है वे राम कृष्ण और शिव हैं यह बात मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और साध्वी उमा भारती ने जैन तीर्थ क्षेत्र पटनागंज रहली जिला सागर मैं आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन करने के बाद कहीं। सुश्री उमाभारती ने कहा महाराज के अंदर सारा हिमालय समाया हुआ है। हिमालय में तपस्वियो की जो तपस्या है, आभा है, ऊर्जा है, शक्ति है वह आचार्य श्री में समाई हुई है ।




उन्होंने कहा कि आचार्य श्री के दर्शन कर लेना ही आपने चारों धाम के दर्शन कर लिए इस भूमंडल पर महाराज की छाया लंबे समय तक बनी रहे और वह शतायु हो उनके सामने धर्म का अधिष्ठान बना रहे वह स्वयं चाह ले तो शतायु हो सकते हैं उनकी इच्छा के ऊपर सब निर्भर है।


तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


 उमा भारती ने कहा कि आज आचार्य भगवन स्वस्थ लगे और उन्होंने मुझ पर आशीष की वर्षा की है। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने कहा की अब आपको साध्वी दीदी मैडम में क्या होना चाहिए तभी सभी मुनियो और लोगों ने कहा कि हमें दीदी बोलना चाहिए इसलिए उमा भारती ने सभी से आग्रह किया चाहे प्रशासनिक या पुलिस के अधिकारियों या अन्य लोग मुझे दीदी ही कहें और आचार्य श्री ने यह भी कहा कि तुम भारती हो तुम्हारे अंदर भारतीयता रहनी चाहिए उनके द्वारा जो जो शब्द कहे गए हैं बे मुझे वेद वाक्य बन गए हैं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, मंत्री गोपाल भार्गव समाजसेवी मुकेश जैन ढाना, पूर्व विधायक रतन सिंह सिलारपुर, भाजपा नेता राजकुमार सुमरेडी, सुधीर यादव राकेश जैन चांदपुर सुशील जैन कुट्टू भैया कपिल जैन बरोदा ब्रह्मचारी रजनीश भैया आदि ने भी आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया बाल ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा से आचार्य श्री के स्वास्थ्य की जानकारी उमा भारती जी ने ली। दोपहर 3  बजे उमा भारती भोपाल से रहली पहुंची जहां पर रेस्ट हाउस में क्षेत्रीय विधायक और मंत्री गोपाल भार्गव रतन सिंह सिलारपुर, अभिषेक भार्गव, सुरेश घोसी, राजेंद्र जारोलिया, सुधीर यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लोधी, इंद्रपाल सिंह लोधी, महेश पटेल, अमित नायक, कमल लोधी, तृप्ति लोधी, व  अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने भी उमा जी का स्वागत किया

Share:

भोपाल से हैदराबाद जारही वॉल्वो बस में लगी आग,सभी यात्री सुरक्षित

भोपाल से हैदराबाद जारही वॉल्वो बस में लगी आग,सभी यात्री सुरक्षित 
बैतूल ।नेशनल हाइवे 69 पर बुधवार रात एक वॉल्वो volvo bus बस आग के गोले में बदल गयी। भोपाल से हैदराबाद जा रही  वोल्वो बस में अचानक आग लग गयी।   हादसा नेशनल हाईवे 69 पर बैतूल से 20 किलोमीटर दूर नीम पानी के पास फ़ांसीबड़ परल हुआ।  वर्मा ट्रेवल्स कम्पनी की यह वोल्वो बस क्रमांक एमपी 04 पीए 5632  आज शाम भोपाल से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी।  यह बैतूल पहुंचती उससे पहले ही यह आग की लपटों से घिर गई ।



 जिस समय यह हादसा हुआ बस में 35 से 40 यात्री सवार थे। आग की लपटों के बीच सभी यात्रियों को उतार लिया गया था ।कुछ यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया ।
Share:

Archive