तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

तेल गोदाम और लकड़ी टाल आदि से आम जनता को खतरा, घनी आबादी से हटाना जरूरी : विधायक शेलेन्द्र जैन

तेल गोदाम और लकड़ी टाल  आदि से आम जनता को खतरा, घनी आबादी से हटाना जरूरी : विधायक शेलेन्द्र जैन

सागर। तिलकगंज की तेल गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही विधायक शैलेंद्र जैन भोपाल से सागर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तिलकगंज क्षेत्र में तेल के गोदाम और लकड़ी के टाल एक साथ होना खतरे से खाली नहीं है। 




विधायक ने कहा कि तेल के गोदामों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए भी पर्याप्त साधन नहीं है। पानी की भी व्यवस्था नहीं है। विधायक ने कहा- लकड़ी के टालों और तेल की गोदामों को घनी आबादी से दूर करना चाहिए। विधायक जैन ने कलेक्टर और एसपी से इस मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही। उन्होंने कहा लकड़ी के टालों को शहर के बाहर ले जाने की योजना है,।

उन्होंने कहा कि आगामी समय में लकड़ी के टाल शहर से बाहर विस्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा यह बड़ा हादसा था, शुक्र है जान माल को नुकसान नहीं हुआ। विधायक ने घटना से प्रभावित लोगों का हाल जाना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की आश्वासन दिया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive