बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : रिश्वतखोर पटवारी और उसके साथी को सजा▪️मकान का नामांतरण कराने के एवज में ली थी रिश्वत

SAGAR : रिश्वतखोर पटवारी  और उसके साथी को  सजा
▪️मकान का नामांतरण कराने के एवज में ली थी रिश्वत

 
सागर । न्यायालय-विषेष न्यायाधीष भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, सागर श्री आलोक मिश्रा की न्यायालय ने मकान के नामांतरण के एवज् में रिष्वत लेने वाले आरोपी पटवारी अषोक अहिरवार को दोषी करार देते हुये भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,1988 की धारा-7 के तहत 03 वर्ष का सश्रम कारावास व 2,000/- रू. अर्थदण्ड एवं धारा-13(1)(डी) सपठित धारा 13(2) के तहत 04 वर्ष का सश्रम कारावास व 3,000/- रू. अर्थदण्ड एवं सह-आरोपी नारायण पटैल को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,1988 की धारा-12 के तहत 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2,000/- रूपये अर्थदण्ड की सजा से दंडित किया है उक्त मामले की पैरवी श्री श्याम नेमा, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने की ।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.05.2017 को आवेदक गोविंद प्रसाद लोधी ने पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय सागर को एक लिखित शिकायत/आवेदन दिया कि उसकी मां राधारानी ने ग्राम तिगाौड़ा में ही तारा बाई जैन से पुराना मकान खरीदा था, जिसका नामांतरण कराने हेतु वह, अभियुक्त अशोक अहिरवार तत्कालीन पटवारी के पास गया, तो उसने नामांतरण के ऐवज में 2,000/-रु. की मांग की, आवेदक की मां राधारानी ने रिश्वत राशि देने से मना किया व लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत हेतु लिखित सहमति दी, वह अभियुक्त को रिश्वत नहीं देना चाहती, बल्कि रंगे हाथों पकड़वाना चाहती है, अतः कार्यवाही किये जाने का निवेदन किया। आवेदन के साथ सहमति पत्र भी संलग्न किया गया । आवेदन में वर्णित तथ्यों के सत्यापन हेतु एक डिजीटल वाॅयस रिकाॅर्डर दिया गया इसके संचालन का तरीका बताया गया, अभियुक्त से रिश्वत मांग वार्ता रिकाॅर्ड करने हेतु निर्देशित किया तत्पश्चात् आवेदक द्वारा माॅगवार्ता रिकार्ड की गई एवं तकनीकि कार्यवाहियाॅ की गई एवं टेªप कार्यवाही आयोजित की गई नियत दिनाॅक को आवेदक द्वारा अभियुक्त को राषि दी गई व आवेदक का इषारा मिलने पर टेªप दल के सदस्य मौके पर पहुॅचे और । निरीक्षक विजय सिंह परस्ते ने अपना व टेªपदल का परिचय देकर अभियुक्तगण का परिचय प्राप्त करने के उपरांत, अभियुक्तगण से रिश्वत राशि के संबंध में पूछे जाने पर बताया गया कि सह-अभियुक्त नारायण पटैल ने अभियुक्त अशोक के कहने पर आवेदक गोविंद से लेकर रिश्वत राशि अपनी पहनी हुई शर्ट की बायीं जेब में रख ली है, तब मौके पर कार्यवाही प्रारम्भ की गई व प्रकरण में अन्य विधिवत कार्यवाहियाॅ की गई। विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लेख किये गये, घटना स्थल का नक्षा मौका तैयार किया गया अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा-7 एवं धारा-13(1)(डी) सपठित धारा 13(2) का अपराध आरोपी के विरूद्ध दर्ज करते हुये विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में पेष किया। विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा अभियोजन साक्षियों एवं संबंधित दस्तावेजों को प्रमाणित किया गया, अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया । जहाॅ विचारण उपरांत न्यायालय-विषेष न्यायाधीष भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, सागर श्री आलोक मिश्रा की न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुये उपरोक्त सजा से दंडित किया है ।
                                                                                        
Share:

SAGAR: एक ही समुदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष , एक दर्जन घायल

SAGAR: एक ही समुदाय के दो पक्षों में खूनी  संघर्ष , एक दर्जन घायल

सागर 11फरवरी,2023. सगर जिले के देवरी थाना अंतर्गत शनिवार की सुबह पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। जहां गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर ग्राम पंचायत सिंगपुर के कंकन टोला निवासी ग्वालिया समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में कुल्हाड़ी एवं धारदार हथियार चलें जहा घटना की जानकारी देवरी थाने में दी गई। जहां घटनास्थल पर देवरी थाने का पुलिबल घटनास्थल पर पहुचा ।घटना में घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस,डायल हंड्रेड एवं थाना देवरी के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 

एक दिन पहले भी हुआ था विवाद

घटना में घायल व्यक्तियों ने बताया कि एक दिन पहले भी विवाद हुआ था जिसकी शिकायत देवरी थाने में की गई थी। जहां शनिवार की सुबह पुलिस को ग्राम जाना था। परंतु उसके पहले फिर से विवाद हो गया। जहां एक पक्ष के पांच लोग एवं दूसरे पक्ष के 6 लोग घायल हुएं हैं। घायलों को हाथ पैर सहित सिर में गंभीर चोटें है।जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए देवरी थाना प्रभारी दोबारा घटनास्थल पर पहुंची है। घटना में गंभीर घायल घायल चार व्यक्तियों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है। 

वहीं  एसडीओपी पूजा शर्मा के अनुसार  दोनो पक्ष एक ही समुदाय के है।  पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है। 
Share:

मंत्री गोपाल भार्गव की विकास यात्रा: रथ पर सवार होकर निकले ▪️बोले : कांग्रेसी आए तो पूछना कितने में बिकोगे


मंत्री गोपाल भार्गव की विकास यात्रा: रथ पर सवार होकर निकले 

▪️बोले : कांग्रेसी आए तो पूछना कितने में बिकोगे


सागर,11 फरवरी ,2023.  मध्यप्रदेश में  विकास यात्राये निकाल रही है। इसमें कई दिलचस्प नजारे देखने मिल रहे है। कई जगह नेताओं के सामने जनता का गुस्सा दिख रहा है।तो कही पर नाच गाना मंच पर हो रहे है। एक तस्वीर सागर जिले के शाहपुर में विकास यात्रा में देखने मिली। यहां कद्दावर मंत्री गोपाल भार्गव घोड़ाबग्घी नुमा रथ पर बैठकर बाजे गाजे के साथ जयकारा का नारा लगाते निकले।  स्थानीय जनता ने मंत्री को रथ पर बैठाकर निकाला और कार्यक्रम स्थल तक ले गए।

मंत्री की विकास रथयात्रा




सागर जिले के रहली विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव का जुदा अंदाज दिखा। वे रथ पर बैठकर निकले। इस दौरान वे लोगों के घरों तक नहीं पहुंचकर सीधे निकल गए। उन्होंने 4.16 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन किया। शाहपुर में शासकीय महाविद्यालय शुरू करने और रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की घोषणा की। मंत्री भार्गव ने कहा लोग रथ पर बैठने की जिद कर रहे थे। इसलिए बैठना पड़ा।


कांग्रेसी आए तो पूछना कितने में बिकोगे, नोट लेकर इधर उधर हो जाते है...

 विकास यात्रा में मंत्री ने कांग्रेसियों पर तंज कसा कि कांग्रेसी यदि यहां आएं तो उनसे पूछना कि भैया तुम तो जा बताओ कि तुम कितने में बिक हो और हमें कितने दे हो? कांग्रेसी ऐसे ही हैं। कार्यकर्ता झंडा उठाने में लगा रहता है, वे गड्‌डी जेब में रखते और सूटकेस भरकर इधर से उधर और उधर से इधर हो जाते हैं।


मंत्री भार्गव ने मंच से कहा कि इतिहास गवाह है, हम विपक्ष में रहे। धरना प्रदर्शन किया। लाठी और गोली खाई, लेकिन हमने कभी अपना धर्म, ईमान और पार्टी को नहीं छोड़ा। ये सब (कांग्रेसी) नौटंकीबाज हैं। नाटक मंडली है पूरी। आगामी चुनाव में 10 से 11 के ऊपर नहीं जाएंगे। दहाई का अंक नहीं छू पाएंगे।

यहा बता दे कि मंत्री गोपाल भार्गव एमपी के सबसे सीनियर विधायक और मंत्री है।  सागर की रहली विधानसभा सीट से लगातार 8वीं बार के विधायक हैं। वे शुक्रवार को अपनी विधानसभा में निकाली जा रही विकास यात्रा में पहुंचे थे। शाहपुर में विकास यात्रा के दौरान उन्होंने विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने मंच से ये बयान दिए। 


इनका हुआ लोकार्पण भूमिपूजन

गोपाल भार्गव ने 116 लाख रुपए की लागत से शाहपुर से भदभदो बड़ी खेरमाई मार्ग, 60 लाख से शाहपुर के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क, 17 लाख से  वार्ड 13 में मुख्य मार्ग से सपेरा बस्ती तक  सीसी सड़क,30 लाख रुपए शाहपुर के वार्ड 6 एवं वार्ड 5 में सीसी सड़क और नाली निर्माण, 50 लाख से नगर परिषद शाहपुर भवन के उन्नयन नवीनीकरण कार्य, 91 लाख की लागत से शाहपुर में पार्क का निर्माण, 50 लाख से सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों, सहित अन्य  विकास कार्यों से उपस्थित जन समूह को अवगत कराया।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________



Share:

Khelo India: मलखंभ में मप्र को 2 स्वर्ण 2 रजत पदक मिले, टेनिस में सिल्वर

Khelo India: मलखंभ में मप्र को 2 स्वर्ण 2 रजत पदक मिले, टेनिस में सिल्वर

भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शुक्रवार को मध्यप्रदेश के बेटे और बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। मलखंभ में जहाँ मेजबान खिलाड़ियों को दो स्वर्ण और दो रजत मिले, वहीं टेनिस में भी एक रजत पदक आया। भारोत्तोलन में मणिपुर की मार्टिना देवी ने कीर्तिमानों की झड़ी लगाते हुए सोना जीता। फुटबाल का सोना केरल ने कर्नाटक को 2-0 से हरा कर जीता।

सबसे पहले बात महाकाल की नगरी उज्जैन में मलखंभ में लड़कियों के रोप इवेंट में मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। साथ ही मध्यप्रदेश की ही पायल मंडवालिया ने रजत पदक जीता। समीक्षा सुराड़कर (महाराष्ट्र) को कांस्य पदक मिला। लड़कों के हेंगिंग इवेंट में मध्यप्रदेश के कुंदन सिंह कछावा ने पहला और महाराष्ट्र के रणवीर मोहिते ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महाराष्ट्र के ही शार्दूल ऋषिकेश को कांस्य पदक मिला। लड़कों के पोल इवेंट में राकेश वेरदा (छत्तीसगढ़) ने स्वर्ण और यतिन कोरी (मध्यप्रदेश) ने रजत पदक जीता। मोनू नेताम (छत्तीसगढ़) को कांस्य पदक मिला।

 इंदौर के बास्केटबाल एरेना में भारोत्तोलन इवेंट्स के अंतिम दिन लड़कियों के मुकाबलों में 81 किग्रा वर्ग में श्री लक्ष्मी (आंध्र प्रदेश) (स्नेच- 86 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 105 किग्रा, कुल-191 किग्रा) ने सोना जबकि आरपी कीर्तन (तमिलनाडु) (स्नेच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-96 किग्रा, कुल -172 किग्रा) ने रजत जीता। अमृता पी. सुनील (केरल) (स्नेच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 95 किग्रा, कुल -171 किग्रा) को कांस्य मिला।


 इसी तरह +81 किग्रा में एम. मार्टिना देवी (मणिपुर) (स्नेच - 88 किग्रा (एनआर), क्लीन एंड जर्क -111 किग्रा (एनआर) कुल -199 किग्रा (एनआर) ने कई रिकार्ड के साथ सोना जीता। के. ओविया (तमिलनाडु) (स्नेच-78 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -96 किग्रा, कुल-174 किग्रा) दूसरे और अभिसिक्ता कडुलुरी (ओडिशा) (स्नेच- 72 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -93 किग्रा,कुल-165 किग्रा) तीसरे स्थान पर रही।

 लड़कों के वर्ग में 102 किग्रा में अक्षत शर्मा (दिल्ली) (स्नेच- 123 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 151 किग्रा, कुल - 274 किग्रा) पहले स्थान पर रहे जबकि प्रशांत कुमार कैली (पंजाब), स्नेच-119 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -152 किग्रा, कुल- 271 किग्रा) ने दूसरा और गोल्डी (हिमाचल प्रदेश) (स्नेच- 122 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -148 किग्रा, कुल- 270 किग्रा) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

 इसी तरह +102 किग्रा में परमवीर सिंह (चंडीगढ़) ने (स्नेच- 140 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 171 किग्रा (एनआर), कुल - 311 किग्रा) के साथ पहला और केशव बिस्सा (राजस्थान) (स्नेच- 129 किग्रा,, क्लीन एंड जर्क -160 किग्रा, कुल - 289 किग्रा) ने दूसरा स्थान हासिल किया। नवजोत सिंह लाल (छत्तीसगढ़) (स्नेच- 120 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 160 किग्रा, कुल - 280 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहे।

 एमिरेल्ड इंटरनेशनल स्कूल में लड़कों के फुटबाल फाइनल में केरल ने कर्नाटक को 2-0 से हराया। केरल के लिए सीराज सीपी ने 31वें और किरण के. ने 43वें मिनट में गोल किए।

 परिणाम-मलखंभ

 लड़कियों का रोप इवेंट- 1. सिद्धि गुप्ता (मध्यप्रदेश), 2. पायल मंडवालिया (मध्यप्रदेश), 3. समीक्षा सुराडकर (महाराष्ट्र)

 लड़कों का हेंगिंग इवेंट-1. कुंदन सिंह कछावा (मध्यप्रदेश), 2. रणवीर मोहिते (महाराष्ट्र), 3. शार्दूल ऋषिकेश (महाराष्ट्र)

 लड़कों का पोल इवेंट-1. राकेश वेरदा (छत्तीसगढ़), 2. यतिन कोरी (मध्यप्रदेश), 3. मोनू नेताम (छतीसगढ़)

लड़कियों के भारोत्तोलन मुकाबले

 81 किग्रा- 1. श्री लक्ष्मी (आंध्र प्रदेश) (स्नेच- 86 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 105 किग्रा, कुल - 191 किग्रा), 2. आरपी कीर्तन (तमिलनाडु) (स्नेच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 96 किग्रा, कुल - 172 किग्रा), 3. अमृता पी. सुनील (केरल) (स्नेच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 95 किग्रा, कुल - 171 किग्रा)

 +81 किग्रा- 1. एम. मार्टिना देवी (मणिपुर) (स्नेच - 88 किग्रा (एनआर), क्लीन एंड जर्क - 111 किग्रा (एनआर) कुल - 199 किग्रा (एनआर), 2. के. ओविया (तमिलनाडु) (स्नेच- 78 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 96 किग्रा, कुल - 174 किग्रा), 3 अभिसिक्ता कडुलुरी (ओडिशा) (स्नेच- 72 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 93 किग्रा,कुल-165 किग्रा)

लड़कों के मुकाबले

102 किग्रा- 1. अक्षत शर्मा (दिल्ली) (स्नेच- 123 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 151 किग्रा, कुल - 274 किग्रा), 2. प्रशांत कुमार कैली (पंजाब), स्नेच- 119 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 152 किग्रा, कुल - 271 किग्रा). 3. गोल्डी (हिमाचल प्रदेश) (स्नेच- 122 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 148 किग्रा, कुल - 270 किग्रा)

+102 किग्रा-1. परमवीर सिंह (चंडीगढ़) (स्नेच- 140 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 171 किग्रा (एनआर), कुल - 311 किग्रा), 2 केशव बिस्सा (राजस्थान) (स्नेच- 129 किग्रा,, क्लीन एंड जर्क -160 किग्रा, कुल - 289 किग्रा), 3. नवजोत सिंह लाल (छत्तीसगढ़) (स्नेच- 120 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 160 किग्रा, कुल - 280 किग्रा)

 टेनिस


 पुरुष फाइनल- आर्यन शाह (गुजरात) ने दक्ष प्रसाद (मध्यप्रदेश) को 6-3, 7-5 से हराया।

 महिला फाइनल- सुहिर्था मुरारी (कर्नाटक) ने तेजस्वी डबास (दिल्ली) को 6-3, 6-2 से हराया।

 फुटबाल - पुरुष फाइनल - केरल ने कर्नाटक को 2-0 से हराया।
Share:

खेलो इंडिया: हॉकी में पुरुष वर्ग में मेजबान मध्यप्रदेश और महिला वर्ग में झारखंड चैंपियन

खेलो इंडिया: हॉकी में पुरुष वर्ग में मेजबान मध्यप्रदेश और महिला वर्ग में झारखंड चैंपियन


ग्वालियर। मध्य प्रदेश की मेजबानी में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पुरुष हॉकी स्पर्धा में मध्यप्रदेश और महिला वर्ग में झारखंड   की टीम चैंपियन रही. कंपू स्थित खेल परिसर में खेले गए पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में मध्यप्रदेश ने उड़ीसा को 3-2 से   को से हराकर स्वर्ण पदक जीता तो वहीं महिला वर्ग के रोमांचक फाइनल मैच में झारखंड  ने पेनल्टी शूटआउट में मेजबान मध्यप्रदेश  को 5-4 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. दोनों टीमें निर्धारित समय में 1-1 से बराबरी पर रहीं. 


पुरुष वर्ग के लिए तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में पंजाब ने झारखंड को 2-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता.। महिला वर्ग में हरियाणा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. उसने  उड़ीसा को 1-0 से शिकस्त देकर तीसरा स्थान हासिल किया.
Share:

सागर केंद्रीय जेल में पाँच दिवसीय राम कथा का हुआ समापन

सागर केंद्रीय जेल में पाँच दिवसीय राम कथा का हुआ समापन

सागर।  सागर  केंद्रीय जेल में अयोध्या से पधारी परम पूज्य देवी राज राजेश्वरी जी की अमृतमयी वाणी से पांच दिवसीय राम कथा का समापन हुआ।
 कैदियों को अध्यात्म से जोड़ने के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में केंद्रीय जेल अधीक्षक श्री दिनेश नागवारे जी एवं केंद्रीय जेल के समस्त स्टाफ द्वारा पांच दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन जेल परिसर में किया गया था। जिसका शुक्रवार को समापन हुआ।
 श्री राम कथा के अंतिम दिन प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अरुण कुमार सिंह, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मोनी केसरवानी,जिला न्यायाधीश मनीष कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक गौर अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

श्री राम कथा को सुनाते हुए देवी श्री राज राजेश्वरी जी द्वारा फूलों की होली खिलाई गई उपस्थित सभी अतिथियों ने सभी जेल कैदियों पर पुष्प वर्षा की। देवी श्री राज राजेश्वरी जी के ब्रज की होली और बुंदेलखंड की होली जैसे भजनों पर सभी जेल बंदी ने जमकर नृत्य किया।

देवी राजराजेश्वरी जी ने राम के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु राम के नाम मात्र से रावण जैसे अत्याचारी का अंत हो जाता है और अंदर के सारे क्लेश पाप और कुविचार समाप्त हो जाते हैं। मन के रावण का अंत करें, स्वत: प्रभु राम की भक्ति मिल जाएगी। अन्याय पर न्याय की जीत के लिए प्रभु श्री राम ने विकट समुद्र को पार कर यह साबित कर दिया कि अन्याय और अत्याचार का हर समय विरोध करना ही मनुष्य का नैतिक कर्तव्य है।

इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अरुण कुमार सिंह ने कहा  कि समस्त सांसारिक दु:खों से मुक्ति मिलती हैं। जो व्यक्ति जितनी बार राम कथा का श्रवण करेगा उसे उतना ही लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेश कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री मोनी केसरवानी ने कहा कि राम कथा से पूरा वातावरण शुद्ध होता है। रामकथा को केवल सुनना नहीं बल्कि उससे मिलने वाली सीख को स्वीकार भी करना चाहिए। भगवान राम जैसा चरित्र इस संसार में पैदा नहीं हुआ। वह परम उदार, दयालु और मार्ग दर्शक हैं। भगवान राम का नाम उनसे बड़ा है उनके नाम में इतनी शक्ति है कि अगर सच्ची भक्ति और निष्ठा से पत्थर पर लिखने से पानी तैरने लगता है। 

इस अवसर पर कथा के आयोजक केंद्रीय जेल अधीक्षक श्री दिनेश नागवारे जी ने कहा कि आज कथा के समापन के अवसर पर मैं आप सभी कैदियों से कहना चाहता हूं कि वह अब तक जो कथा में आपने सुना है उसको अपने जीवन में उतारे और नई शुरुआत करें साथ ही उन्होंने सभी बंधुओं से तंबाकू छोड़ने की अपील की। और भगवान राम की तरह अपना जीवन जिए और उनके आदर्शों का पालन करें। साथ ही में हमारे प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अरुण कुमार सिंह जी का धन्यवाद देता हूं जो उन्होंने हमें मार्गदर्शन दिया और साथ ही केंद्रीय जेल की समस्त स्टाफ को धन्यवाद देता हूं क्योंकि आप सभी के सहयोग से यह राम कथा पूर्ण हो पाई।

इस अवसर पर डॉ  शाक्य  श्वेता अखिलेश केशरवानी, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक गौर अनिल जैन सहित अन्य अतिथिगण एवं जेल बन्दी उपस्थित रहे।
Share:

Sagar: पुलिस आरक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Sagar: पुलिस आरक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

सागर। सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के संत रविदास वार्ड में पुलिस आरक्षक की पत्नी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार वाले महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार पूजा पति नीरज वैध उम्र 30 साल निवासी संत रविदास वार्ड शुक्रवार को अपने घर में थी पति ड्यूटी के लिए सुबह घर से दमोह के लिए निकल गया था। पति नीरज दमोह में पुलिस आरक्षक के पद पर पदस्थ है। दोपहर में अज्ञात कारणों के चलते पूजा ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो पूजा फंदे पर लटकी हुई मिली। उन्होंने आनन-फानन में पूजा को फंदे से नीचे में उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को शव सौंप दिया गया। प्राथमिक जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह सामने आ रही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मृतका पूजा की शादी करीब 2 साल पहले नीरज से हुई थी।


Share:

भाजपा सरकार ने बनाया है आमजन का जीवन सुखमय: हीरा सिंह राजपूत▪️सुरखी क्षेत्र में विकास यात्रा का ग्रामवासियों ने किया स्वागत

भाजपा सरकार ने बनाया है आमजन का जीवन सुखमय: हीरा सिंह राजपूत

▪️सुरखी क्षेत्र में  विकास यात्रा का 
ग्रामवासियों ने किया स्वागत

सागर दिनांक 10 फरवरी 2023: सुरखी विधानसभा क्षेत्र के मोहारा, हसरई, जोहरिया, मसुरहाई, सेमराकला तथा टेहरा टेहरी पहुंची विकास यात्रा जहां हीरा सिंह राजपूत ने विकास यात्रा में पहुंचकर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि यह विकास यात्रा भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिसका उद्देश्य है कि इस यात्रा के माध्यम से शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से लोगों को जोड़ा जाये ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके श्री राजपूत ने कहा कि इससे पहले जनसेवा शिविर के माध्यम से सैकड़ों लोगों के काम हो चुके है कई स्थानों पर विकास यात्रा में ऐसे भी गांव आ रहे है जहां सभी ग्रामवासियों की समस्याओं का हल हो चुका है भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य को लेकर काम करती है जहां बिना किसी भेदभाव के सभी को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाता है। भाजपा सरकार द्वारा निराश्रित पेंशन के माध्यम से सैकड़ों वृद्धजनों का जीवन सुखमय किया। किसान सम्मान निधि के माध्यम से अन्नदाता को सम्मान दिया तो वहीं हर गरीब का पक्का मकान बनाने का सपना भाजपा सरकार पूरा कर रही है ।ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान अब कम ही नजर आते हैं भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर नागरिक प्रसन्न है और लगातार प्रगति कर रहा है और भाजपा सरकार ने आमजन का जीवन सरल और शुलभ किया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने विभिन्न स्थानों पर भूमिपूजन तथा अनुसूचति जाति/जनजाति के लोगों का प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश कराया तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबल योजना के तहत 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि वितरित की।
 

इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रमोद पटैल, सरपंच जगदीश साहू, अशोक सिंह सेवन, बद्रीप्रसाद शुक्ला, शोभाराम पटैल, रणवीर सिंह ठाकुर सेमराकला, रंछोणसिंह राजपूत, देवीसिंह, दातारसिंह मीणा, सुरेन्द्र उपाध्याय, बलराम तिवारी, रामकुमार यादव, जुगलकिशोर गौतम, मुकेश साहू, नायाब तहसीलदार दुर्गेश तिवारी, सीईओ शालकराम मिश्रा, एसडीओ पी.एल. पटैल, कुटीर अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, अरूण सिंह सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Share:

Archive