तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

Khelo India: मलखंभ में मप्र को 2 स्वर्ण 2 रजत पदक मिले, टेनिस में सिल्वर

Khelo India: मलखंभ में मप्र को 2 स्वर्ण 2 रजत पदक मिले, टेनिस में सिल्वर

भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शुक्रवार को मध्यप्रदेश के बेटे और बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। मलखंभ में जहाँ मेजबान खिलाड़ियों को दो स्वर्ण और दो रजत मिले, वहीं टेनिस में भी एक रजत पदक आया। भारोत्तोलन में मणिपुर की मार्टिना देवी ने कीर्तिमानों की झड़ी लगाते हुए सोना जीता। फुटबाल का सोना केरल ने कर्नाटक को 2-0 से हरा कर जीता।

सबसे पहले बात महाकाल की नगरी उज्जैन में मलखंभ में लड़कियों के रोप इवेंट में मध्यप्रदेश की सिद्धि गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। साथ ही मध्यप्रदेश की ही पायल मंडवालिया ने रजत पदक जीता। समीक्षा सुराड़कर (महाराष्ट्र) को कांस्य पदक मिला। लड़कों के हेंगिंग इवेंट में मध्यप्रदेश के कुंदन सिंह कछावा ने पहला और महाराष्ट्र के रणवीर मोहिते ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महाराष्ट्र के ही शार्दूल ऋषिकेश को कांस्य पदक मिला। लड़कों के पोल इवेंट में राकेश वेरदा (छत्तीसगढ़) ने स्वर्ण और यतिन कोरी (मध्यप्रदेश) ने रजत पदक जीता। मोनू नेताम (छत्तीसगढ़) को कांस्य पदक मिला।

 इंदौर के बास्केटबाल एरेना में भारोत्तोलन इवेंट्स के अंतिम दिन लड़कियों के मुकाबलों में 81 किग्रा वर्ग में श्री लक्ष्मी (आंध्र प्रदेश) (स्नेच- 86 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 105 किग्रा, कुल-191 किग्रा) ने सोना जबकि आरपी कीर्तन (तमिलनाडु) (स्नेच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क-96 किग्रा, कुल -172 किग्रा) ने रजत जीता। अमृता पी. सुनील (केरल) (स्नेच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 95 किग्रा, कुल -171 किग्रा) को कांस्य मिला।


 इसी तरह +81 किग्रा में एम. मार्टिना देवी (मणिपुर) (स्नेच - 88 किग्रा (एनआर), क्लीन एंड जर्क -111 किग्रा (एनआर) कुल -199 किग्रा (एनआर) ने कई रिकार्ड के साथ सोना जीता। के. ओविया (तमिलनाडु) (स्नेच-78 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -96 किग्रा, कुल-174 किग्रा) दूसरे और अभिसिक्ता कडुलुरी (ओडिशा) (स्नेच- 72 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -93 किग्रा,कुल-165 किग्रा) तीसरे स्थान पर रही।

 लड़कों के वर्ग में 102 किग्रा में अक्षत शर्मा (दिल्ली) (स्नेच- 123 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 151 किग्रा, कुल - 274 किग्रा) पहले स्थान पर रहे जबकि प्रशांत कुमार कैली (पंजाब), स्नेच-119 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -152 किग्रा, कुल- 271 किग्रा) ने दूसरा और गोल्डी (हिमाचल प्रदेश) (स्नेच- 122 किग्रा, क्लीन एंड जर्क -148 किग्रा, कुल- 270 किग्रा) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

 इसी तरह +102 किग्रा में परमवीर सिंह (चंडीगढ़) ने (स्नेच- 140 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 171 किग्रा (एनआर), कुल - 311 किग्रा) के साथ पहला और केशव बिस्सा (राजस्थान) (स्नेच- 129 किग्रा,, क्लीन एंड जर्क -160 किग्रा, कुल - 289 किग्रा) ने दूसरा स्थान हासिल किया। नवजोत सिंह लाल (छत्तीसगढ़) (स्नेच- 120 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 160 किग्रा, कुल - 280 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहे।

 एमिरेल्ड इंटरनेशनल स्कूल में लड़कों के फुटबाल फाइनल में केरल ने कर्नाटक को 2-0 से हराया। केरल के लिए सीराज सीपी ने 31वें और किरण के. ने 43वें मिनट में गोल किए।

 परिणाम-मलखंभ

 लड़कियों का रोप इवेंट- 1. सिद्धि गुप्ता (मध्यप्रदेश), 2. पायल मंडवालिया (मध्यप्रदेश), 3. समीक्षा सुराडकर (महाराष्ट्र)

 लड़कों का हेंगिंग इवेंट-1. कुंदन सिंह कछावा (मध्यप्रदेश), 2. रणवीर मोहिते (महाराष्ट्र), 3. शार्दूल ऋषिकेश (महाराष्ट्र)

 लड़कों का पोल इवेंट-1. राकेश वेरदा (छत्तीसगढ़), 2. यतिन कोरी (मध्यप्रदेश), 3. मोनू नेताम (छतीसगढ़)

लड़कियों के भारोत्तोलन मुकाबले

 81 किग्रा- 1. श्री लक्ष्मी (आंध्र प्रदेश) (स्नेच- 86 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 105 किग्रा, कुल - 191 किग्रा), 2. आरपी कीर्तन (तमिलनाडु) (स्नेच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 96 किग्रा, कुल - 172 किग्रा), 3. अमृता पी. सुनील (केरल) (स्नेच- 76 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 95 किग्रा, कुल - 171 किग्रा)

 +81 किग्रा- 1. एम. मार्टिना देवी (मणिपुर) (स्नेच - 88 किग्रा (एनआर), क्लीन एंड जर्क - 111 किग्रा (एनआर) कुल - 199 किग्रा (एनआर), 2. के. ओविया (तमिलनाडु) (स्नेच- 78 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 96 किग्रा, कुल - 174 किग्रा), 3 अभिसिक्ता कडुलुरी (ओडिशा) (स्नेच- 72 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 93 किग्रा,कुल-165 किग्रा)

लड़कों के मुकाबले

102 किग्रा- 1. अक्षत शर्मा (दिल्ली) (स्नेच- 123 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 151 किग्रा, कुल - 274 किग्रा), 2. प्रशांत कुमार कैली (पंजाब), स्नेच- 119 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 152 किग्रा, कुल - 271 किग्रा). 3. गोल्डी (हिमाचल प्रदेश) (स्नेच- 122 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 148 किग्रा, कुल - 270 किग्रा)

+102 किग्रा-1. परमवीर सिंह (चंडीगढ़) (स्नेच- 140 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 171 किग्रा (एनआर), कुल - 311 किग्रा), 2 केशव बिस्सा (राजस्थान) (स्नेच- 129 किग्रा,, क्लीन एंड जर्क -160 किग्रा, कुल - 289 किग्रा), 3. नवजोत सिंह लाल (छत्तीसगढ़) (स्नेच- 120 किग्रा, क्लीन एंड जर्क - 160 किग्रा, कुल - 280 किग्रा)

 टेनिस


 पुरुष फाइनल- आर्यन शाह (गुजरात) ने दक्ष प्रसाद (मध्यप्रदेश) को 6-3, 7-5 से हराया।

 महिला फाइनल- सुहिर्था मुरारी (कर्नाटक) ने तेजस्वी डबास (दिल्ली) को 6-3, 6-2 से हराया।

 फुटबाल - पुरुष फाइनल - केरल ने कर्नाटक को 2-0 से हराया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive