बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की हड़ताल 32 वाँ दिन , 6 परियोजना अधिकारी व 7 सुपरवाइजर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की हड़ताल  32 वाँ दिन , 6 परियोजना अधिकारी व  7 सुपरवाइजर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

 सागर। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं की निरंतर 32 दिन से चल रही हडताल पर आज सभी कार्यकर्ता/सहायिकाओं ने एक सुर में जिले की 6 परियोजना अधिकारी, 7 सुपरवाइजरों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाये जाने की मांग की। संघ की अध्यक्ष श्रीमती लीला शर्मा ने कहा कि हड़ताल की सफलता से बौखलाई जिले की 6 महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी व 7 सुपरवाइजर  आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के घर जा जा कर उन्हें मानसिक प्रताड़ना के साथ सेवाएं समाप्त करने की धमकी दे रही है। जिनके खिलाफ आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन तैयार कर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया है। श्रीमति शर्मा ने कहा सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से जबरन केन्द्र खुलवा रही है और पोषण आहार बटवाने का दवाव बना रही है ताकि पोषण आहार माफिया से कमीशन ले सके। आंदोलन के 32वें दिन आए समर्थन करने आए सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सोनी ने मांगों को जायज और महिलाओं के हित में बताते हुए एसोसिएशन की तरफ से समर्थन देने की घोषणा की। व


हीं दूसरे दिन फिर पहुंची महिला भाजपा मोर्चा नेत्री प्रतिभा चौबे ने कहा कि हमारे पार्टी के बरिष्ठ लोगों की चर्चा भोपाल में जारी है यथाशीघ्र आपकी हडताल को खुशखबरी मिलेगी। हडताल में शिवसेना उपराज्य प्रमुख पप्पू तिवारी, शिवसेना संगठन प्रमुख हेमराज आलू, विकास यादव, दीपक सिंह लोधी, सचिन जैन, चन्द्रवती लोधी, शिल्पी कोरी, निधि चौरसिया,  लक्ष्मी चौरसिया, कमला पटैल, जमना रैकवार, शांति ठाकुर, रूकमणि पटैल, कीर्ति पटैरिया, ज्योति, सीमा सैनी, माधुरी रोहिदास, रानू अहिरवार, परबीन खान, किरन अहिरवार, रागिनी खटीक, ऋतु खटीक, उर्मिला, गायत्री, निधि चौरसिया, देवयंती, भारती चढार, विमला साहू, जनकरानी, साधना जैन, सबीता यादव, संगीता रावत, लक्ष्मी सोनी, किरण प्यासी, ललिता कोरी, प्रमिला सेन, संध्या शर्मा, रमाबाई, उमा यादव, बबीता खटीक, ममीता दुबे, सुनीता कुर्मी, रानी लोधी, ममता यादव, परमसुखी, प्रतिभा चौहान, नेत्रा ठाकुर, मंजू सोनी, लक्ष्मी नामदेव, सविता गर्ग, संध्या नामदेव, संगीता साहू, उमा राय, सावित्री, वेवी, रूकमणी, हरिबाई, मीना जैन, अनीता चौबे, कविता कोरी, सकुन साहू, अकीला बानों, चांदनी, सुमन, लक्ष्मी, किरण प्यासी, आरती मिश्रा, अनीता चौवे, दयाबाई, बैजंती, सपना, दुलारी, सहित सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता/सहायिका उपस्थित थी। 


Share:

डॉ गौर विवि के प्रो बी.के. श्रीवास्तव की पुस्तक "डॉ. हरीसिंह गौर : एक प्रेरक व्यक्तित्व का विमोचन

डॉ गौर विवि के  प्रो बी.के. श्रीवास्तव की पुस्तक "डॉ. हरीसिंह गौर : एक प्रेरक व्यक्तित्व का विमोचन

सागर।  स्वर्ण जयंती सभागार डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में प्रोफेसर बी.के. श्रीवास्तव की पुस्तक "डॉ. हरीसिंह गौर : एक प्रेरक व्यक्तित्व" का विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि  विधायक श्री शैलेन्द्र जैन रहे एवं अध्यक्षता माननीय  प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता ने की ।अधिष्ठाता मानविकी एवं  समाजविज्ञान प्रोफेसर अंबिका दत्त शर्मा ने सभागार में उपस्थित सभी विद्वत जनों का स्वागत करते हुए डॉ हरिसिंह गौर के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि डॉ हरीसिंह का जीवन एक सत्याग्रही का जीवन रहा है और जब एक सत्याग्रही व्यक्ति के जीवनगाथा को इस तरह लोकार्पित किया जाता है, तब इससे लोगों को सत्यपथ पर निरंतर चलते रहने की प्रेरणा मिलती है, और प्रोफेसर श्रीवास्तव ने य़ह कार्य इस पुस्तक को प्रामाणिक रूप प्रदान कर किया है  यह ना ही केवल एक महत्वपूर्ण कृत्य है अपितु प्रोफेसर श्रीवास्तव ने इस दिशा में कार्य करके इस विश्वविद्यालय के शिक्षक के रूप में ऋण शोधन का भी कार्य किया है। 
मुख्य अतिथि विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा कि जब मैंने डॉक्टर हरिसिंह गौर की आत्मकथा 7 लाइवस को पढ़ा तो वो कुछ अधूरा लगा परंतु अब वह पूर्णता प्राप्त कर चुका है जिसके लिए उन्होंने प्रोफेसर श्रीवास्तव को बधाई दी और साथ ही उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया, और उनका सहयोग करने हेतु प्रोफेसर बी के श्रीवास्तव  की धर्म पत्नी डॉ माधवी श्रीवास्तव का भी आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी 
और इसके साथ ही उन्होंने प्रेरणास्पद बातें कीं ।।

अध्यक्षीय उद्बोधन में  कुलपति  ने कहा कि लोग बहाना बनाते हैं कि लॉकडाउन के कारण हम यह नहीं कर पाए, वहीं प्रोफेसर बी.के.श्रीवास्तव ने लॉकडाउन काल का उपयोग करते हुए इतने महत्वपूर्ण ग्रंथ लिख डाले और समस्त शिक्षकों को भी इस प्रकार का कार्य करने के लिए प्रेरित होना चाहिए ।
 
प्रोफेसर बी.के.श्रीवास्तव ने बताया कि वे काफी वर्षों से डॉक्टर  हरीसिंह गौर पर पुस्तक लिखने हेतु सामग्री एकत्रित कर रहे थे, जिसमें उनकी पत्नी डॉ माधवी श्रीवास्तव का काफी सहयोग रहा। 25 मार्च 2020 को लॉकडाउन लगते ही उन्होंने इस पुस्तक के लेखन का कार्य आरंभ कर दिया था।
उन्होंने अवचेतन मन की शक्ति पर बोलते हुए बताया कि डॉ. गौर जब मेट्रिक करने सागर से जबलपुर जा रहे थे, तभी उन्होंने सोच लिया था, किआज मैं सागर से बाहर जा रहा हूं मगर कुछ ऐसा करूंगा कि आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु सागर से बाहर ना जाना पड़े। 
य़ह बात उनके अवचेतन मन में चली गई और अवचेतन मन की शक्ति काम करने लगी, तथा 
उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय का संस्थापक कुलपति बना कर विश्वविद्यालय की स्थापना का अनुभव दिलाया। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करवाने हेतु प्रख्यात वकील बनवाया और अंततः इसी अवचेतन मन की शक्ति ने उनका स्वप्न
साकार करते हुए उन्हीं की कमाई से सागर विश्वविद्यालय की स्थापना करायी।
        वे अपनी बहनों को बहुत चाहते थे, जब उनके ससुराल जाकर देखा कि वे सुबह 4बजे से 2बजे तक निरंतर काम में लगी रहती हैं। उनके पढ़ें लिखे होने का कोई प्रतिफल नहीं है। तब उन्होंने सोच लिया की मैं महिलाओं को पुरुषों के बराबरी का अधिकार दिलाऊंगा। अंततः उनके अवचेतन मन  ने अपना काम किया और उन्होंने विधानसभा में कानून पारित करा दिया कि, पुरुषों की तरह महिलाएं भी वकालत कर सकती हैं। 
उन्होंने अन्तर्जातीय विवाह को मान्यता दिलाई। प्रोफेसर श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टर हरीसिंह गौर पर लिखी पुस्तक को प्रेरणास्पद बनाया गया है,ताकि युवा पीढ़ी उसे पढ़ कर जीवन के हर क्षेत्र में सफ़लता प्राप्त कर सके । 
प्रोफेसर श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा अवचेतन मन किस प्रकार हमारे सपनों को साकार करता है और सफ़लता का मार्ग प्रशस्त करता है।
पुस्तक की समीक्षा युवा कथाकार डॉक्टर आशुतोष मिश्रा ने की उन्होंने अपनी समीक्षा में कहा कि इस पुस्तक को लिखे जाने में प्रोफेसर श्रीवास्तव ने बेहद महत्वपूर्ण व मुश्किल कार्य किया है, और इस कार्य को करने में उन्होंने लेखकीय ईमानदारी का जो परिचय दिया है वो बेहद प्रशंसनीय है। 

प्रसन्नता की बात है, कि आज इस अवसर पर सागर की शान देश की जानीमानी कथक नृत्यांगना डॉ.शाम्भवी शुक्ला और उनके पति बनारस घराना के सुप्रसिद्ध  गायक श्री बृजेश मिश्र भी उपस्थित रहे। 
विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रोफेसर बी के श्रीवास्तव का सम्मान किया गया, जिसमें श्यामलम संस्था के अध्यक्ष उमाकांत मिश्र , पाठक मंच केंद्र संयोजक के अध्यक्ष- श्री आर. के. तिवारी और मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन सागर एवं पंडित ज्वालाप्रसाद ज्योतिषी इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष- श्री आशीष ज्योतिषी 
मध्य प्रदेश लेखिका संघ के अध्यक्ष- श्रीमती सुनीला सराफ एवं सचिव डॉ चंचला दवे 
अ. भा. महिला काव्य मंच सागर इकाई अध्यक्ष- डॉ अंजना चतुर्वेदी तिवारी एवं डॉ सुजाता मिश्र 
पी आर एस  वेलफेयर सोसाइटी सागर के अध्यक्ष- श्री प्रदीप पांडेय 
सत्यम कला संस्कृति के अध्यक्ष- दामोदर अग्निहोत्री 
बुंदेली हलचल के संस्थापक शुभम श्रीवास्तव ने किया 
कार्यक्रम में प्रो अनुपमा कौशिक,प्रो नागेश दुवे,प्रो अशोक अहिरवार,प्रो आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, प्रो विनोद दीक्षित, प्रोफेसर आनंद तिवारी, प्रोफेसर नवीन गीडीयन, डॉ शशि कुमार सिंह, डॉ आर पी सिंह, माधव चंदेल, मीडिया अधिकारी विवेक जायसवाल, डॉ लक्ष्मी पांडेय, डॉ किरण आर्या, डॉ ज्ञानेश तिवारी, डॉक्टर काली नाथ झा उत्सव आनंद लोकेशन निवेदिता मित्र डॉ रीना बासु डॉक्टर पी एल प्रजापति डॉक्टर संजय बरोलिया डॉ प्रीति अनिल खंडारे शहर से श्री गजाधर सागर डॉक्टर डीआर त्रिपाठी डॉ पंकज तिवारी, बुंदेली हलचल के श्री शुभम श्रीवास्तव किड्स एकेडमी के श्री संदीप श्रीवास्तव श्री मुन्ना शुक्ला श्री मलैया जी श्री उमाकांत मिश्रा जी डॉक्टर शरद सिंह, डॉ नलिन जैन, श्री हरगोविंद विश्व डॉ वीरेंद्र मटसेनीया, डॉक्टर जय नारायण यादव डॉ भरत शुक्ला श्री अतुल तिवारी डॉक्टर ज्ञानेश तिवारी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं शोधार्थी, भारी संख्या में लोग उपस्थित थे लोगों की उपस्थिति को देखकर विधायक श्री शैलेंद्र जैन एवं माननीय कुलपति महोदया प्रो नीलिमा गुप्ता ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की।अंत में आभार सागर विश्वविद्यालय के कुल सचिव श्री संतोष सहगौरा द्वारा आभार व्यक्त किया गया द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन इतिहास विभाग के डॉ. पंकज सिंह द्वारा किया गया।
Share:

शासकीय महाविद्यालय बांदरी का नाम बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर होगाः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

शासकीय महाविद्यालय बांदरी का नाम बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर होगाः मंत्री भूपेन्द्र सिंह


बांदरी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यहाँ बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया और घोषणा की है कि बांदरी में 6 करोड़ की लागत से बन रहे शासकीय महाविद्यालय का नाम बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर होगा। इस मौके पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बांदरी नगर पंचायत के तहत बनने वाले 1776 प्रधानमंत्री आवासों के हितग्राहियों को अधिकार पत्र वितरण किए। उन्होंने इस मौके पर पिछले 3074 पीएम आवास के हितग्राहियों की अंतिम किश्त की राशि को भी सिंगल क्लिक करके आनलाइन ट्रांसफर किया।_

     बांदरी के रानी अवंतीबाई लोधी बस स्टैंड प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विगत कांग्रेस सरकार के दौरान शरारती तत्वों द्वारा खंडित की गई बाबा साहेब की प्रतिमा को देख कर उन्हें आत्मिक कष्ट हुआ था। मैंने घटना के अगले ही दिन मौके पर आकर घोषणा की थी कि इसके स्थान पर और भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। 

     आज 15 लाख की लागत से निर्मित बाबासाहेब डा आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए संतोष हो रहा है। मंत्री श्री सिंह ने खुरई के कांग्रेसी नेता को धिक्कारते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने सवा साल प्रदेश में राज किया लेकिन बांदरी में प्रतिमा को क्षति पहुंचाने वाले तत्वों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और न ही घोषणा करके गये कांग्रेस नेता ने बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कराई। यही कांग्रेस का असली चरित्र है जिसमें वह बाबा साहेब जैसे देश के लिए मर मिटने वाले, राष्ट्रनिर्माता महापुरुषों की स्मृतियों को सहेजने के लिए कुछ नहीं करती और यही मानती है कि देश में जो कुछ भी हुआ है वह बस नेहरु गांधी परिवार ने ही किया है। 

     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि बाबासाहेब का संदेश था कि सभी पढ़ें और आगे बढ़ें। खासतौर पर वे महिलाओं को पुरुषों की तरह शिक्षित होते देखना चाहते थे। वे कहते थे कि हमारा धर्म स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व है। वे चाहते थे कि हर गरीब का अपना मकान हो। आज देश में श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार इसी संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है।

1776 परिवारों को पीएम आवास के अधिकार-पत्र सौंपे, 
3074 परिवारों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि जारी की

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मैं इस बात को लेकर गौरवान्वित हूं की बांदरी परिषद क्षेत्र में अब तक 4850 मकान मंजूर कराए जा चुके हैं। कांग्रेस के समय में साल में दो-चार कुटीर मंजूर होती थीं और बनाने के लिए 15 हजार मिलते थे। आज मोदी सरकार एक मकान के लिए ढाई लाख रूपए दे रही है। उन्होंने पुनः संकल्प किया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के हर गरीब परिवार का पक्का मकान होगा। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि नए स्वीकृत 1376 आवासों की पहली किश्त इसी माह खातों में डाल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो राशि मिल रही है उसके एक-एक पैसे का उपयोग मकान बनाने में ही करें। किसी को ठेका नहीं दें बल्कि स्वयं मकान बनाएं। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बांदरी में नलजल योजना के लिए 38 करोड़ मंजूर कराए हैं। सीएमओ को निर्देश हैं कि गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या न रहे। इसके लिए जलप्रदाय टेंकर लगाएं और बोर भी कराएं। उन्होंने कहा कि तीन सिंचाई परियोजनाओं से आगे जाकर खुरई विधानसभा क्षेत्र के हर खेत में पानी पहुंचेगा। किसान तीन फसलें लेंगे और सम्पन्नता आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल प्रदेश में राज किया लेकिन उनके नेता खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक भी सिंचाई परियोजना मंजूर नहीं करा पाए। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सवा साल प्रदेश में अभी कमलनाथ की सरकार रही जिसने आयुष्मान, मुख्यमंत्री कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी, संबल, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन जैसी योजनाएं बंद कर दीं। अब प्रदेश में शिवराज सिंह जी की सरकार है और यह योजनाएं पुनः शुरू की गईं हैं। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि बढ़ाकर 55 हजार की गई है और तीर्थ दर्शन में ट्रेन के साथ ही दूर के स्थलों पर हवाई जहाज से तीर्थदर्शन कराने का निर्णय लिया गया है। हमारी सरकार ने कोरोनाकाल के बिजली बिल माफ करने का निर्णय लिया है। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कमलनाथ की सरकार के समय बांदरी के नगर परिषद बनने की प्रक्रिया रोक दी गई थी। इसके बाद जब मैं मंत्री बना तब बांदरी को नगर पंचायत का दर्जा मिला। जिसका परिणाम यह है कि आज बांदरी परिषद् क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। मंत्री श्री सिंह ने उन सभी योजनाओं का विस्तृत उल्लेख किया जो बांदरी में निर्मित हो चुकीं हैं अथवा निर्माणाधीन हैं। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने नगर परिषद् बांदरी अंतर्गत बण्डा रोड पर 23.92 लाख लागत के सौंदर्यीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य का भूमिपूजन किया एवं 2 सेल्फी प्वाइंट का लोकार्पण किया। 

 कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। मंत्री श्री सिंह के बांदरी में प्रवेश करते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा जीप में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ रैली निकालते हुए उने सभा स्थल तक ले जाया गया। 

Share:

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी जबलपुर , बड़े पैमाने पर हुए तबादले

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी जबलपुर , बड़े पैमाने पर हुए तबादले

जबलपुर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी जबलपुर  के तहत आने आंवले जिलों में बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादला आदेश जारी हुए है। देखे उनकी सूची:



Share:

SAGAR : अटल पार्क में बनी-दुकानो को मिला क्लीन स्ट्रीट फूड हब का दर्जा

SAGAR : अटल पार्क में बनी-दुकानो को मिला क्लीन स्ट्रीट फूड हब का दर्जा


सागर ।  नगर निगम सागर द्वारा तिली रोड में विकसित किए गए सर्वसुविधायुक्त सुन्दर अटल पार्क में 13-दुकान फूड जोन बनाया गया हैं। जिसे हाल ही में फूड सेफ्टी एंड स्टेण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) द्वारा क्लीन स्ट्रीट फूड हब का सर्टिफिकेट दिया गया है। यहां के सभी दुकानदारों द्वारा स्वच्छता सम्बंधित सभी आयामों के निर्धारित बेंचमार्क अनुसार सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ ही स्वच्छता रखने पर इसे क्लीन स्ट्रीट फूड हब का दर्जा मिला हैं।


स्ट्रीट फूड एक ऐसी चीज है जिसे हम सभी पसंद करते हैं, लेकिन जिस एक चीज को लेकर हम सभी सोचते हैं वह है गुणवत्ता और स्वच्छता. स्ट्रीट-स्टाइल स्टालों पर परोसा जाने वाला खाना किस तरह से तैयार, स्टोर और परोसा जाता है, इस बारे में हम सभी को चिंता रहती है सागर के निवासियों के लिए एक खुशी की वजह है क्योंकि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफ.एस.एस.ए.आई.) ने शहर के अटल पार्क को ‘क्लीन स्ट्रीट फूड हब‘ टैग से सम्मानित किया है. सागर में अटल पार्क की 13 दुकान जो ग्राहकों को हैल्दी, हाइजीन और खुश कर देने वाला स्ट्रीट फूड परोसते हैं इसलिए इसे सम्मानित किया गया है।


‘क्लीन स्ट्रीट फूड हब‘ टैग दो साल के लिए वैध है और यह उन भोजनालयों को दिया जाता है जो खाना पकाने और गैर-खाना पकाने के क्षेत्रों, साफ-सफाई और कीट नियंत्रण सहित कई मामलों के मानकों पर खरे उतरते हैं. स्ट्रीट फूड स्टॉल पर वर्कर्स को सैनिटाइजेशन और हाइजीन बनाए रखनी चाहिए. इसके लिए ऑडिट एक थर्ड पार्टी एजेंसी द्वारा किया जाता है. थ्ैै।प् का कहना है कि टैग से पुरस्कृत होने के लिए स्ट्रीट फूड जॉइंट को निर्दिष्ट मानदंडों के कम से कम 80 प्रतिषत को पूरा करना होता है।
Share:

MP : लोकायुक्त पुलिस ने 15 सौ रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को रँगे हाथों गिरफ्तार किया

MP : लोकायुक्त पुलिस ने  15 सौ रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को रँगे हाथों गिरफ्तार किया


रीवा। रीवा लोकायुक्त ने एक पटवारी को 15 सौ रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी रीवा जिले के रामपुर सर्किल की नईगढ़ी तहसील में पटवारी के पद पर पदस्थ है। उसने किसान रमानिवास तिवारी से जमीन की इस्तलाबी दर्ज कराने के एवज में 2 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।



पटवारी रामनरेश रावत के रिश्वत मांगने की शिकायत पीड़ित रमानिवास तिवारी ने लोकायुक्त रीवा से की थी। लोकायुक्त द्वारा शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर मामला सही पाया गया। 



पीड़ित की शिकायत पर रीवा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ ने बुधवार को टीम के साथ देवतालाब तहसील नईगढ़ी पहुंचकर पटवारी को उसके प्राइवेट कार्यालय कक्ष के सामने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Share:

श्री निषादराज की जयंती पर शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत

श्री निषादराज की जयंती पर शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत


सागर । रैकवार समाज के आदर्श भगवान श्री निषाद राज की जयंती पर समाज द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा का स्वागत कांग्रेस सेवादल परिवार के नेतृत्व में बडे भक्ति और उत्साह भाव से तीनबत्ती पर किया।
कांग्रेस सेवादल परिवार ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर और समाज के स्नेही जनो को शुभकामनाएं देकर भगवान निषादराज को नमन किया।

इस अवसर पर जिला-शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमति रेखा चौधरी,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,कार्यकारी अध्यक्ष महेश जाटव,दीनदयाल तिवारी,नितिन पचौरी, शुभम् उपाध्याय, रामगोपाल यादव,रवि जैन,अंकुर यादव,निक्की यादव आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Share:

सागर झील: चकराघाट से गणेशघाट तक बनेगा सुन्दर बड़ा घाट

सागर झील: चकराघाट से गणेशघाट तक बनेगा सुन्दर बड़ा घाट 

सागर।  कनेरादेव फीडर कैनाल की चौड़ाई का नाप कराएं और विभिन्न स्थलों पर गहराई के माप लेकर मार्किंग कराएं। फीडर कैनाल के दोनों किनारों पर मुरम फ़िल्टर मीडिया डालकर कॉम्पेक्शन करें और स्टोन पिचिंग शुरू करें। उक्त निर्देश निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एसएससीएल श्री आरपी अहिरवार ने दिए। वे स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत के साथ कनेरा देव फीडर कैनाल के पुनर्निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर रहे थे।



उन्होंने छोटी झील से होते हुए मसानझिरी की पहाड़ी तक पूरी फीडर कैनाल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की कैनाल का निर्माण इस प्रकार करें की पहाड़ों से आने वाला कैचमेंट का पानी बहकर सीधे छोटी झील में पहुँचे। पानी कहीं भी रुकना नहीं चाहिए। बहता हुआ पानी हमेशा स्वच्छ रहता है। कैनाल में संजय ड्राइव रोड साइड टो-वॉल के ऊपर आवश्यकता अनुसार स्लोप बनाकर पिचिंग करें और सुन्दर ग्रिल या क्रैश बैरियर लगाएं। ताकि आगामी समय में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।

उन्होंने लाखा बंजारा झील में चकराघाट से किले की ओर स्टोन पिचिंग के लिए बेड निर्माण कार्य एवं वॉक-वे आदि के प्रगतिरत कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चकराघाट से गणेशघाट तक सभी मंदिरों को जोड़ते हुए पूरे घाट को एक ही सुन्दर थीम में डिजाइन करें ताकि एक सुन्दर बड़ा घाट बनने से लोगों को पूजन आदि के लिए भी यह सुविधाजनक हो।
स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत ने कहा कि झील से लगीं किले की दीवारों और परकोटे आदि की सफाई का कार्य प्रारम्भ करें और सुन्दर हैरिटेज लुक देने के लिए म्यूरल्स, फसाड लाइट आदि लगाएं।
निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के एसई श्री अजय शर्मा सहित इंजीनियर्स, पीएमसी के एक्सपर्ट और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share:

Archive