बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

श्री परशुराम जी प्राक्ट्योत्सव की पूर्व संध्या पर निकली विशाल वाहन रैली

श्री परशुराम जी प्राक्ट्योत्सव की पूर्व संध्या पर निकली विशाल वाहन रैली
सागर। भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के तत्वावधान में 2 मई को पहलवान बब्बा मंदिर से विशाल वाहन रैली निकाली गई। यह वाहन रैली पहलवान मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर गोपालगंज, तीनबत्ती, मेडीकल कॉलेज बस स्टैंड तीन मढ़िया परकोटा तीन बत्ती बड़ा बाजार मोतीनगर होते हुए विजय टॉकीज से राधा तिराहा भगवानगंज सदर से सिविल लाइन मकरोनिया होते हुए श्रीराम दरबार मंदिर दीनदयाल नगर में समाप्त हुई।

वहीं सर्व ब्राह्मण समाज संगठन की वाहन रैली का तहसीली गोपालगंज बस स्टैंड परकोटा, तीनबत्ती, सरस्वती गार्डन मोतीनगर सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। रैली में मुकुल पुरोहित, शिवशंकर मिश्रा, मधुर पुरोहित, रामअवतार पांड, शरद मिश्रा, सारांश दुबे, मधुसूदन गुरु, दीपक दुबे, रवि उमाहिया, विद्याभूषण तिवारी, धमेन्द्र चौबे, सुनील मिश्रा, प्रियंक दुबे, अभिषेक पुरोहित, रमन दुबे सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु शामिल रहे। 
Share:

मानसून आने से पहले पूरे करें झील के बडे कामः मंत्री भूपेंद्र सिंह★ लाखा बंजारा झील का किया निरीक्षण

मानसून आने से पहले पूरे करें झील के बडे कामः मंत्री भूपेंद्र सिंह
★ लाखा बंजारा झील का किया निरीक्षण

सागर । अब एक-डेढ माह का समय महत्वपूर्ण है। मानसून आने से पहले लाखा बंजारा झील के अंदर के ऐसे सभी काम पूरे करने होंगे, जो बारिश के कारण प्रभावित हो सकते हैं। यह बात नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने कही। वे  लाखा बंजारा झील कायाकल्प परियोजना और एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, कलेक्टर श्री दीपक आर्य और स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत उनके साथ मौजूद थे। 


पोलिंग बूथ मजबूत करना भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारीः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★ मालथौन, बांदरी मंडल का त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग
एक घंटे से अधिक चले निरीक्षण की शुरूआत उन्होंने संजय ड्राइव के पास से की। सबसे पहले नाला टैपिंग का कार्य देखा। उन्हें बताया गया कि सभी नालों का पानी ग्रेविटी के माध्यम से बाहर जा रहा है।

 इस पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह अच्छा काम हुआ है। अब हमारी झील हमेशा साफ- स्वच्छ रह पाएगी और इसके पानी का उपयोग किया जा सकेगा। इसके बाद उन्होंने संजय ड्राइव रोड के किनारे बन रहे घाट का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि झील के चारों तरफ इसी तरह के घाटों का निर्माण किया जा रहा है। 



मंत्री श्री सिंह ने मोंगा बंधान और गंगा मंदिर घाट का निरीक्षण किया और कहा कि जिस तरह के काम हमारी झील में हो रहे हैं, ऐसे काम तो भोपाल में भी नहीं हुए। हमारी झील विकास का एक उदाहरण बनेगी। उन्होंने कार्य की प्रगति और अधिकारियों की सक्रियता पर संतोष प्रकट करते हुए कायाकल्प परियोजना की ड्राइंग- डिजाइन की भी तारीफ की। चकराघाट पर निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जहां पर एलिवेटेड कॉरिडोर मिल रहा है, उसके दोनों तरफ सुंदर घाटों का निर्माण कराया जाए। इसके बाद उन्होंने नजरबाग के कायाकल्प के कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पर्यटन के लिहाज से यह महत्वपूर्ण स्थान होगा। 



मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने झील के चारों तरफ बनाए जा रहे वॉकवे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से स्टोन पिचिंग का काम किया गया है, हमें उसी तेजी से झील के सभी काम पूरे करने हैं। मानसून आने से पहले वे सभी काम पूरे कर लिए जाएं, जिनका काम बारिश के कारण प्रभावित हो सकता है। इसके बाद उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और इसके प्रत्येक कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि एलिवेटेड कॉरिडोर के काम में और गति लाना चाहिए। इस दौरान स्मार्ट सिटी, पीएमसी और निर्माण एजेंसियों के इंजीनियर्स और प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share:

केन्द्रीय विद्यालय क्र.4 के विस्तारित भवन का कुलपति ने किया उद्घाटन

केन्द्रीय विद्यालय क्र.4 के विस्तारित भवन का कुलपति ने किया उद्घाटन


सागर। डॉ हरीसिंह गौर विवि सागर परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 के वर्तमान भवन में आगामी कक्षाओं के संचालन हेतु कक्ष निर्माण की आवश्यकता को देखते हुए वर्तमान भवन के विस्तार हेतु निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी जो अब बनकर विद्यार्थियों के उपयोग के लिए तैयार है. विस्तारित भवन का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता के कर-कमलों द्वारा शिलापट्ट के अनावरण के साथ हुआ. इस अवसर पर कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय-4 के सभी कक्षाओं हे सुचारू संचालन के लिए अलग भवन हेतु प्रयास जारी है जिसमें अध्ययन, खेल एवं अन्य शैक्षणिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन की पर्याप्त सुविधाएं होंगी. उम्मीद है कि जल्द ही कक्षा-1 से लेकर 12 तक की सभी कक्षाएं एक ही भवन में संचालित हों. और इसके बाद यहाँ पढ़कर निकलने वाले बच्चे सीधे विश्वविद्यालय में प्रवेश लें. इस प्रकार केजी से पी-एचडी तक के अध्ययन की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध होगी. यह किसी भी विद्यार्थी के लिए और विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बात होगी. उन्होंने बच्चों एवं सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं.

SATNA : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक के घर EOW का छापा, एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका शारदा प्रजापति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. विद्यालय के बच्चों ने संगीतमयी स्वागत गीत की प्रस्तुत दी. स्वागत वक्तव्य देते हुए प्राचार्य डॉ बी के पाण्डेय ने कहा कि भवन विस्तार से बच्चों के साथ-साथ शिक्षक और अभिभावक भी हर्षित हैं. विद्यालय के संचालन में विश्वविद्यालय परिवार का सहयोग अभूतपूर्व है. विद्यालय दिन-प्रतिदिन प्रगति पर है. विश्वविद्यालय यंत्री राहुल गोस्वामी ने विस्तारित भवन की रूपरेखा और सुविधाओं से अवगत कराया. 


कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका दीपा गुप्ता ने किया. आभार डॉ मनोज नेमा ने ज्ञापित किया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव संतोष सोहगौरा, बोर्ड अध्यक्ष नॉमिनी प्रो पी के कठल, प्रो. आर के त्रिवेदी, प्रो. जी एल पुणताम्बेकर, प्रो. नवीन कानगो, डॉ हिमांशु, डॉ शशि सिंह, डॉ पंकज तिवारी, डॉ संजय यादव, डॉ दीपक सिंघई, विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी उपस्थित थे. 

भाजपा सरकार मजदूरों की विरोधी, सागर में चल रहे निर्माण कार्यो में मजदूरों का शोषण : पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी


SAGAR: लाइसेंस न पाए जाने पर 52 लाख का खाद्य तेल किया गया जब्त

Share:

पोलिंग बूथ मजबूत करना भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारीः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★ मालथौन, बांदरी मंडल का त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग


पोलिंग बूथ मजबूत करना भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारीः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

★ मालथौन, बांदरी मंडल का त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग

मालथौन। हम जिस पोलिंग बूथ पर रहते हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी केैसे मजबूत हो, एक कार्यकर्ता के नाते यह पहली जिम्मेदारी है। बूथ जीतने का मतलब ही चुनाव जीतना है। यह उद्गार मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा मालथौन, बांदरी मंडल के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में व्यक्त किये। 



त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि किसी भी पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता ही होते हैं। अगर पार्टी के पास कार्यकर्ता नहीं है तो चुनाव नहीं जीत सकते। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में पश्चिम बंगाल में कराये गए सर्वे में यह तथ्य सामने आया कि वहां 47 प्रतिशत लोग श्री नरेन्द्र मोदी को चाहते हैं। मगर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिम बंगाल से मात्र दो सीटें मिलीं। फिर वर्ष 2019 के लोकसभा में भाजपा को पश्चिम बंगाल से 22 सीटें मिली। ऐसा इसलिए संभव हुआ, क्योंकि वर्ष 2014 से 2019 के बीच पांच साल में वहां प्रत्येक पोलिंग बूथ पर भाजपा ने अपनी टीम खड़ी कर दी थी। 


मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि देश में अगर कोई राष्ट्रवादी पार्टी है, तो वह केवल भाजपा ही है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम भाजपा में हैं। हम काॅडर बेस पार्टी है इसलिए हमारा कार्यकर्ता जितना मजबूत, विनम्र और सेवा भावी होगा, बूथ लेबिल पर जनाधार बढ़ेगा और पार्टी मजबूत होगी। इसलिए हम एक आदर्श कार्यकर्ता हों। हमारा काम, व्यवहार और चरित्र ऐसा हो कि लोग उससे प्रभावित हों। लोगों का दिल जीतने के लिए धर्म, संस्कृति और संस्कार से ही सफल होंगे। अगर उद्देश्य पवित्र है तो ईश्वर भी आपके साथ है। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर हम जनता के सुख दुख में उनके बीच चले गये तो दावे से कहता हूं कि कांग्रेस ढूंडे से नहीं मिलेगी। मंत्री श्री सिंह ने त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जायें और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में हर वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है। क्योंकि सरकार ने गरीबों को पक्का मकान, आयुष्मान योजना से निःशुल्क उपचार, महिलाओं के लिए उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर में शौचालय, गरीबों को निःशुल्क गेहूं, कोरोना काल के बिजली बिल माफी जैसी योजनाएं चलाई हैं। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में बंद कर दी गई संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, फसल बीमा, तीर्थदर्शन और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी ने पुनः प्रारंभ किया है। 


मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वे दावे के साथ कह सकते हैं कि पिछले सात सालों में खुरई विधानसभा क्षेत्र में विकास के जो काम हुए हैं, शायद ही किसी और विधानसभा क्षेत्र में हुए हों। कांग्रेस के राज में तो 50 सालों में यह काम अपने क्षेत्र में नहीं हुए। मंत्री श्री सिंह ने त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में सवाल उठाया कि क्षेत्र में हुए विकास कार्याें का भाजपा कार्यकर्ताओं ने कितना प्रचार किया। उन्होंने कहा कि आपको जनता के बीच जाकर विकास की जानकारी देना होगी। आपको यह देखना होगा कि आपके माध्यम से जानकारी लोगों तक पहुंचे। आपको गांव-गांव में यह भी देखना होगा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब जनता को मिल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि कई समस्याएं ऐसी होती हैं, जो कार्यकर्ता के माध्यम से उनके पास आना चाहिए। अगर जनता से या पीड़ित व्यक्ति से मुझ तक जानकारी आ रही है तो इसका मतलब यही होगा कि भाजपा कार्यकर्ता का गांव में सम्पर्क नहीं है इसलिए संपर्क बनाएं रखें। 
त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा नेता डाॅ. सुशील तिवारी और नवीन भट्ट ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अंशुलसिंह परिहार जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग ने सोशल मीडिया के क्षेत्र में आगामी समय पार्टी की नीति निर्देशों पर चर्चा की और फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया। साथ ही क्षेत्रीय प्रभारी गोलू प्रताप राय ने भी दोनों मंडलों के सोशल मीडिया प्रभारियों से कठिनाईयों के निराकरण संबंधी चर्चा की। कार्यक्रम में सुशील तिवारी, बांदरी मंडल प्रभारी, नवीन भट्ट मालथौन मंडल प्रभारी, पुष्पेन्द्र सिंह मालथौन मंडल अध्यक्ष, नारायणसिंह लोधी बांदरी मंडल अध्यक्ष, दुरगसिंह परिहार, राजेन्द्रसिंह लोधी, गोविंद सिंह राजपूत, कोमल यादव, इंद्रपालसिंह राजपूत, सोशल मीडिया प्रभारी गोलू प्रताप राय,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति आशा जैन, श्रीमति लक्ष्मी लोधी, नीरज राजपूत, नरेश जैन, सिरनामसिंह, भीकम यादव, प्रहलादसिंह राजपूत, संदीप वैद्य, सुरेन्द्र लोधी, राजकुमार अहिरवार, सोनू वाल्मीकि, सनत रोहित, अजित राय, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष हरिनारायण कुशवाहा, परषोत्तम साहू, देशराजसिह लोधी, महेन्द्र यादव, भरत तिवारी, नीलकमल राजपूत, देवेन्द्र सिंह बुन्देला, राकेश तिवारी, हीरू राजपूत, लाखन यादव, जितेन्द्र सिसोदिया, दीवानसिंह जाट, लक्ष्मीकांथ मुड़ौतिया, राहुल राय सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

SAGAR : शासकीय टेंकर का उपयोग निजी रेस्टोरेंट एवं ढाबा पर, पंचायत सचिव निलंबित

SAGAR : शासकीय टेंकर का उपयोग निजी रेस्टोरेंट एवं ढाबा पर,  पंचायत सचिव निलंबित


सागर ।जिला पंचायत सीईओ श्री क्षितिज सिंघल ने जनपद पंचायत रहली के ग्राम जरियाखिरिया के सचिव श्री महादेव प्रसाद पटेल को शासकीय टेंकर का उपयोग निजी रेस्टोरेंट एवं ढाबा में व्यवसायिक रूप से कराये जाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलबंन अवधि में सचिव श्री पटेल का मुख्यालय जनपद पंचायत रहली रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

UP : सर्किट हाउस में मंत्री जी को काटा था चूहे ने , सांप का हुआ शक , प्रशासन रहा हलाकान


उल्लेखनीय है कि अनुविभागीय अधिकारी, अनुविभाग रहली के प्रतिवेदन अनुसार श्री महादेव प्रसाद पटेल सचिव ग्राम पंचायत जरियाखिरिया जनपद पंचायत रहली को ग्राम पंचायत के शासकीय टेंकर जिसका उपयोग ग्राम पंचायत अंतर्गत पेयजल के उपयोग / परिवहन में होना चाहिये, जो न किया जाकर माँ शंभू भवानी निजी रेस्टोरेंट एवं ढाबा में व्यवसायिक रूप से कराये जाने के दोषी पाये गये थे।
Share:

UP : सर्किट हाउस में मंत्री जी को काटा था चूहे ने , सांप का हुआ शक , प्रशासन रहा हलाकान

UP : सर्किट हाउस में मंत्री जी को काटा था चूहे ने , सांप का हुआ शक , प्रशासन रहा हलाकान


बांदा। उत्तर प्रदेश के मंत्री गिरीश चंद्र यादव को बांदा में सर्किट हाउस में रहने के दौरान कथित तौर पर एक चूहे ने काट लिया। लेकिन मंत्री को संदेह था कि उन्हें सांप ने काटा है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चूंकि सर्किट हाउस के आसपास घना जंगल है, मंत्री को लगा कि उन्हें सांप ने काट लिया है।डॉक्टरों ने जांच के बाद आखिरकार सोमवार सुबह मंत्री गिरीश चंद्र यादव को छुट्टी दे दी।खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री यादव निरीक्षण दौरे पर बांदा में थे ।


शनिवार रात बांदा का पूरा प्रशासनिक अमला परेशान घूूम रहा था। हर किसी के माथे पर पसीने की बूंद छलक रही थी। सभी भगवान से मना रहे थे कि सब ठीकठाक रहे। वजह जानेंगे तो आप भी कुछ परेशान होंगे। हुआ यह कि योगी सरकार के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव को सर्किट हाउस में चूहे ने काट लिया। पर मंत्रीजी और सभी अफसर परेशान थे कि, कहीं चूहे की जगह सांप ने तो नहीं काट लिया है। बस इस उलझन बांद के सभी बड़े अफसर थे। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब ढाई घंटे के उपचार के बाद जब इस बात की तसल्ली हुई कि मंत्रीजी को सांप ने नहीं चूहे ने काटा है, तब जाकर सबने राहत की सांस ली और मंत्री जी सांस में सांस आई। इलाज के बाद मंत्री को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब इस हादसे के बारे में जो भी सुन रहा है, वो दुख प्रकट करते हुए मुस्कुरा रहा है।




फूले अफसरों के हाथ-पांव

जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने योगी सरकार के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव बांदा में पहुंचे। वह मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस में रुके हुए थे, लेकिन यहां उन्हें एक चूहे ने काट लिया। सर्किट हाउस के आसपास घना जंगल है, इसलिए सांप के काटे जाने की आशंका के चलते प्रशासनिक अमले के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद मंत्री जी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना पर डीएम से लेकर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी देर रात जिला अस्पताल में डेरा जमाए रहे। करीब ढाई घंटे बाद मंत्री जी को जिला अस्पताल से छुट्टी दी गई। प्रशासन ने एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था भी कर ली थी।


मंत्री जी की तबीयत बिल्कुल ठीक - सीएमएस

सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र ने बताया, बीती रात मंत्री गिरीश चंद्र को किसी जानवर ने काट लिया। आसपास जंगल होने के चलते मंत्री जी को ऐसा लगा की सांप ने काट लिया। तुरंत देर रात 3 बजे के आसपास ही मंत्री जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब पुष्टि हुई कि सांप ने नहीं चूहे ने काटा है, तब जाकर सुबह 5 बजे के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। सुबह भी चेकअप कराया गया, मंत्री जी की तबीयत बिल्कुल ठीक है।

Share:

देवरी में चोरो का धावा, एक रात में छह प्रतिष्ठानों के ताले टूटे★ पूर्व मंत्री हर्ष यादव की गैस एजेंसी के टूटे ताले★ एसपी तरुण नायक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया

देवरी में चोरो का धावा, एक रात में छह प्रतिष्ठानों के ताले टूटे
★ पूर्व मंत्री हर्ष यादव की गैस एजेंसी के टूटे ताले

★ एसपी तरुण नायक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया


सागर।  देवरी नगर में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोरों का शोर और उत्पात जारी रहा, इस दौरान द्वारा नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित 6 प्रतिष्ठानों के ताले तोड़े गये जिसमें क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव की गैस ऐजेन्सी भी शामिल है। वारदात में चोर दो दुकानों के गल्ले में रखे लगभग 1 लाख रूपये नगद सहित राजश्री पैकिट एवं कोल्ड ड्रिंक की बाटले अपने साथ ले गये। सुबह वारदात सामने आने के बाद हक्की बक्की पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है, घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस अधीक्षण तरूण नाकक ने पहुँचकर घटनास्थलों का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत शनिवार रात्रि देवरी नगर के मुख्य मार्ग पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया, देर रात्रि जब लोग नींद के आहोश में थे उसी दौरान अज्ञात चोरो ने देवरी नगर के सहजपुर तिराहे एवं छीर में एक के बाद एक 6 प्रतिष्ठानों के ताले तोड़े दिये। वारदात में चोरो ने सहजपुर तिराहा स्थित बडकुल किराना के शटर के ताले तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया। वही हाईस्कूल मार्ग पर स्थित नीलम आटो पार्टस के ताले तोड़कर उसके गल्ले में रखे 90 हजार, पूनावाला दूकान के ताले तोड़कर उससे 25 हजार रूपये चोरी कर लिया।


मुख्य मार्ग पर इंडेन गैस ऐजेंसी के बाहर लगे सीसीटीव्ही कैमरे तोड़ दिये एवं ताले तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया बाद में उसी के सामने स्थित प्रभात जैन की किराना दुकान के शटर का ताला तोड़क्र उससे 2 राजश्री पैकिट एवं कोल्ड ड्रिंक की बाटले चोरी। बाद में उक्त चौर हाईस्कूल के ठीक सामने स्थित चनन हार्डवेयर के बाहर रखी मोटर साईकिल चोरी कर अपने साथ ले गये जो बाद में गीतांजली कालोनी के समीप खेत में पाई गई है। वारदात की स्थितियों का देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि चोरों की संख्या 2 या 3 हो सकती है। सुबह जब लोग नींद से जागे तो चोरी की वारदात की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस को सूचना दी घटना को लेकर पुलिस सुबह से ही चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।



लोग सोते रहे चोरो ने दिया घटना को अंजाम

अज्ञात चोरों ने नगर के जिन स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया उसमें अधिकांश प्रतिष्ठान ऐसे है जिनमें परिवार निवास करते है, परंतु भीषण गर्मी के चलते कूलर पंखों में शोर में पीड़ित परिवारों को न तो चोरो की भनक लगी न ही वारदात में ताले टूटने की आहट सुनाई दी। जब लोग नींद में तल्लीन थे चोर वारदात को अंजाम दे रहे थे। नगर के मुख्य मार्ग से जुड़े इस बाहरी हिस्से में पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग की जाती है परंतु घटना के दौरान उक्त चोर मेन रोड पर वारदात को अंजाम देते रहे ऐसे में पुलिस गस्त पर भी सवाल खड़े किये जाना लाजमी है।

पुलिस कप्तान ने किया घटनास्थलों का निरीक्षण ली जानकारी

वारदात की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस कप्तान तरूण नायक देवरी पहुँचे और घटना स्थलों पर पहुँचकर निरीक्षण किया एवं पीड़ितों से घटना की जानकारी लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। वारदात को चोरो की खुली चुनौती मान रही पुलिस द्वारा मामले को लेकर सक्रियता से विवेचना आरंभ की गई है। मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।


Share:

सागर विकास योजना - 2035 का प्रारूप प्रकाशित★ जनसामान्य एवं संस्थाओं से आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित



सागर विकास योजना - 2035 का  प्रारूप प्रकाशित
★ जनसामान्य एवं संस्थाओं से आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित

सागर एक मई 2022। नगर का बहुआयामी केन्द्र के रूप में विकास करने के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुये सागर विकास योजना 2035 ( प्रारूप ) 7 लाख की जनसंख्या हेतु तैयार की गई है । केन्द्र सरकार की अमृत योजना की उपयोजना के अंतर्गत सागर शहर की विकास योजना में सुदूर संवेदन तकनीक एवं भौगोलिक सूचना प्रणाली तथा अमृत मानकों का उपयोग किया गया है ।

विकास योजना में आवासीय वाणिज्यिक , मिश्रित औद्योगिक , सार्वजनिक एवं अर्द्ध- सार्वजनिक , सार्वजनिक उपयोगितायें एवं सुविधायें आमोद - प्रमोद , यातायात एवं परिवहन एवं नगरीय अधोसंरचना के उन्नयन के प्रस्ताव दिये गये हैं सागर विकास योजना में कुल10070.40 हैक्टेयर भूमि विभिन्न उपयोगों हेतु प्रस्तावित की गई है । विकास योजना में आवासीय उपयोग हेतु 5460.75 हैक्टेयर वाणिज्यिक उपयोग हेतु 398.80 हैक्टेयर , मिश्रित उपयोग हेतु 227.40 हैक्टेयर औद्योगिक उपयोग हेतु 395.25 हैक्टेयर सार्वजनिक एवं अर्द्ध- सार्वजनिक उपयोग हेतु 997.95 हैक्टेयर सार्वजनिक उपयोगितायें एवं सुविधायें उपयोग हेतु 47.65 हैक्टेयर आमोद - प्रमोद हेतु 1051.60 हैक्टेयर एवं यातायात एवं परिवहन उपयोग हेतु 1491.00 हैक्टेयर भूमि प्रस्तावित की गई है ।
भाजपा सरकार मजदूरों की विरोधी, सागर में चल रहे निर्माण कार्यो में मजदूरों का शोषण : पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी
इस कार्य में नगर पालिक निगम , लोक निर्माण विभाग , पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी , स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं अन्य संबंधित विभागों के विषय विशेषज्ञों का भी सहयोग रहा । विकास योजना में मध्य क्षेत्र एवं ए ० बी ० डी ० क्षेत्र ( स्मार्ट सिटी परियोजना क्षेत्र ) की सीमायें निर्धारित की गई हैं व जनसामान्य हेतु विकास नियमन में संशोधन किया गया है , जिससे की आम जनता को विकास अनुज्ञा आसानी से प्राप्त हो सकेगी ।

SAAAR : साढ़े चार करोड़ से अधिक मूल्य का खाद्य तेल और बीज जब्त★ निर्धारित सीमा से निकला अधिक स्टॉक, अनियमितता पर हुई कार्रवाई

 संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश भोपाल की सूचना द्वारा सागर विकास योजना 2035 ( प्रारूप ) का प्रकाशन 29 अप्रेल 2022 को हुआ है । जिसकी प्रति संचालनालय की वेबसाईटhttp://mptownplan.gov.in/LU-panel/Sagar /Amrut/sgr2035.pdf  पर तथा संभागायुक्त कार्यालय सागर संभाग सागर कलेक्टर कार्यालय जिला सागर , नगर पालिक निगम कार्यालय सागर , संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश जिला कार्यालय सागर में कार्यालयीन समय में उपलब्ध है । सागर विकास योजना 2035 ( प्रारूप ) पर जनसामान्य द्वारा आपत्ति एवं सुझाव लिखित रूप से संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश जिला कार्यालय सागर या ई - मेल आई डीobjsugg-sagar@mp.gov.in में निर्धारित 30 दिन की अवधि में प्रस्तुत किये जा सकते हैं , जिन पर समुचित विचार किया जावेगा ।
Share:

Archive