बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

एक साल में बहुत सुंदर दिखेगा सागरः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★ ढाई सौ करोड़ की सड़कों का भूमिपूजन

एक साल में बहुत सुंदर दिखेगा सागरः मंत्री भूपेन्द्र सिंह
★ ढाई सौ करोड़ की सड़कों का भूमिपूजन

सागर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने स्मार्ट सिटी मिशन अन्तर्गत स्मार्ट रोड काॅरीडोर फेस-2 की ढाई सौ करोड़ रूपये लागत की 11 सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में मंत्री श्री सिंह ने आश्वस्त किया कि साल भर में सागर नये स्वरूप में बहुत ही सुंदर देखने को मिलेगा। सागर कहीं से भी इंदौर और भोपाल से कम नहीं रहेगा। एक वर्ष के भीतर एक ऐसे नये स्वरूप वाला सुंदर सागर शहर आपको सौंपेंगे जिसकी कल्पना आप सभी ने भी नहीं की होगी।_
     भूमिपूजन समारोह में संबोधित करते हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि स्मार्ट रोड काॅरीडोर में सड़कों के निर्माण के लिए 325 करोड़ की व्यवस्था की गई है। अभी सागर में जो काम चल रहे हैं, आशा है इन्हें एक साल में कम्पलीट कर लेंगे। तब नये स्वरूप में बदला हुआ सागर दिखेगा। उन्होंने कहा कि जब परिवर्तन के बड़े काम चलते हैं तो कठिनाई भी होती है। फिर सागर में तो चारों तरफ काम चल रहे हैं और सागर झील में कारीडोर बनाने जैसे काम भी चल रहे हैं, जो भोपाल में भी नहीं चल रहे।

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अभी भी नगर निगम सहित अन्य क्षेत्रों में भारत सरकार से सागर को पुरस्कार मिले हैं। हम सबको मिलकर क्लीन सागर, ग्रीन सागर बनाने का संकल्प लेना है। श्री सिंह ने कहा कि वे विश्वास दिलाते हैं कि नगरीय निकाय विभाग का मंत्री होने के नाते सागर के विकास में पैसों की कोई कमी नहीं आने देंगे। 

     मंत्री श्री सिंह ने सागर में चल रहे विकास कार्याें में प्रगति लाने, मानीटरिंग करने और निर्माण में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, कलेक्टर दीपक आर्य, निगम आयुक्त आरपी अहिरवार तथा स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह को धन्यवाद दिया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी जितने सक्रिय होते हैं, निर्माण कार्य में अपने आप गति आ जाती है। उक्त सभी जन व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग को भी भारत सरकार से अनेक पुरस्कार मिले हैं। 

फायर बिर्गेड का  लोकार्पण

कार्यक्रम के आरंभ में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सागर स्मार्ट सिटी की ओर से सागर में तैनाती के लिए विभिन्न क्षमताओं की 4 फायर ब्रिगेड तथा 4 बुलेट मोटरसाइकिल वाली मिनी फायर फाइटिंग बाइक का लोकार्पण किया। यह फायर ब्रिगेड का विविध क्षमताओं वाला दस्ता सागर शहर की तंग गलियों और सघन बाजारों में भी जरूरत पड़ने पर अपनी सेवाएं दे सके। कार्यक्रम को सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, कलेक्टर दीपक आर्य ने भी संबोधित किया।

     ज्ञातव्य है कि स्मार्ट सिटी अंतर्गत शहर में 325 करोड़ की टेªफिक व्यवस्था सुधार हेतु योजनाएं, फेस 1 में 80 करोड़, फेस 2 में 55 करोड़, फेस 3 में 85 करोड़, संजय ड्राइव 10 करोड़ को मिलाकर कुल 230 करोड़ से 40 किलोमीटर की रोड और 75 करोड़ लागत से 1200 मीटर का एलीवेटेड काॅरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी सागर ने आई.एस.ए.सी. (आईसेक) अवार्ड 2020 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विगत दिनों सूरत में स्मार्ट सिटी सागर को भारत सरकार ने अवार्ड प्रदान किया है। 

     कार्यक्रम में सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, भाजपा पदाधिकारी लक्ष्मण सिंह, मुन्ना रावत, इंदु चैधरी, राजू तिवारी, डाॅ. सुशील तिवारी, यशवंत करोसिया, जगन्नाथ गुरैया, निकेश गुप्ता, नवीन भट्ट, अजय लम्बरदार, एड. राजेन्द्र दुबे, यश अग्रवाल, पप्पू फुसकेले, राहुल साहू सहित अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive