बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

UP : सर्किट हाउस में मंत्री जी को काटा था चूहे ने , सांप का हुआ शक , प्रशासन रहा हलाकान

UP : सर्किट हाउस में मंत्री जी को काटा था चूहे ने , सांप का हुआ शक , प्रशासन रहा हलाकान


बांदा। उत्तर प्रदेश के मंत्री गिरीश चंद्र यादव को बांदा में सर्किट हाउस में रहने के दौरान कथित तौर पर एक चूहे ने काट लिया। लेकिन मंत्री को संदेह था कि उन्हें सांप ने काटा है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चूंकि सर्किट हाउस के आसपास घना जंगल है, मंत्री को लगा कि उन्हें सांप ने काट लिया है।डॉक्टरों ने जांच के बाद आखिरकार सोमवार सुबह मंत्री गिरीश चंद्र यादव को छुट्टी दे दी।खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री यादव निरीक्षण दौरे पर बांदा में थे ।


शनिवार रात बांदा का पूरा प्रशासनिक अमला परेशान घूूम रहा था। हर किसी के माथे पर पसीने की बूंद छलक रही थी। सभी भगवान से मना रहे थे कि सब ठीकठाक रहे। वजह जानेंगे तो आप भी कुछ परेशान होंगे। हुआ यह कि योगी सरकार के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव को सर्किट हाउस में चूहे ने काट लिया। पर मंत्रीजी और सभी अफसर परेशान थे कि, कहीं चूहे की जगह सांप ने तो नहीं काट लिया है। बस इस उलझन बांद के सभी बड़े अफसर थे। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब ढाई घंटे के उपचार के बाद जब इस बात की तसल्ली हुई कि मंत्रीजी को सांप ने नहीं चूहे ने काटा है, तब जाकर सबने राहत की सांस ली और मंत्री जी सांस में सांस आई। इलाज के बाद मंत्री को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब इस हादसे के बारे में जो भी सुन रहा है, वो दुख प्रकट करते हुए मुस्कुरा रहा है।




फूले अफसरों के हाथ-पांव

जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने योगी सरकार के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव बांदा में पहुंचे। वह मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस में रुके हुए थे, लेकिन यहां उन्हें एक चूहे ने काट लिया। सर्किट हाउस के आसपास घना जंगल है, इसलिए सांप के काटे जाने की आशंका के चलते प्रशासनिक अमले के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद मंत्री जी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना पर डीएम से लेकर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी देर रात जिला अस्पताल में डेरा जमाए रहे। करीब ढाई घंटे बाद मंत्री जी को जिला अस्पताल से छुट्टी दी गई। प्रशासन ने एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था भी कर ली थी।


मंत्री जी की तबीयत बिल्कुल ठीक - सीएमएस

सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र ने बताया, बीती रात मंत्री गिरीश चंद्र को किसी जानवर ने काट लिया। आसपास जंगल होने के चलते मंत्री जी को ऐसा लगा की सांप ने काट लिया। तुरंत देर रात 3 बजे के आसपास ही मंत्री जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब पुष्टि हुई कि सांप ने नहीं चूहे ने काटा है, तब जाकर सुबह 5 बजे के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। सुबह भी चेकअप कराया गया, मंत्री जी की तबीयत बिल्कुल ठीक है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive