बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पोलिंग बूथ मजबूत करना भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारीः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★ मालथौन, बांदरी मंडल का त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग


पोलिंग बूथ मजबूत करना भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारीः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

★ मालथौन, बांदरी मंडल का त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग

मालथौन। हम जिस पोलिंग बूथ पर रहते हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी केैसे मजबूत हो, एक कार्यकर्ता के नाते यह पहली जिम्मेदारी है। बूथ जीतने का मतलब ही चुनाव जीतना है। यह उद्गार मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा मालथौन, बांदरी मंडल के त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में व्यक्त किये। 



त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि किसी भी पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता ही होते हैं। अगर पार्टी के पास कार्यकर्ता नहीं है तो चुनाव नहीं जीत सकते। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में पश्चिम बंगाल में कराये गए सर्वे में यह तथ्य सामने आया कि वहां 47 प्रतिशत लोग श्री नरेन्द्र मोदी को चाहते हैं। मगर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिम बंगाल से मात्र दो सीटें मिलीं। फिर वर्ष 2019 के लोकसभा में भाजपा को पश्चिम बंगाल से 22 सीटें मिली। ऐसा इसलिए संभव हुआ, क्योंकि वर्ष 2014 से 2019 के बीच पांच साल में वहां प्रत्येक पोलिंग बूथ पर भाजपा ने अपनी टीम खड़ी कर दी थी। 


मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि देश में अगर कोई राष्ट्रवादी पार्टी है, तो वह केवल भाजपा ही है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम भाजपा में हैं। हम काॅडर बेस पार्टी है इसलिए हमारा कार्यकर्ता जितना मजबूत, विनम्र और सेवा भावी होगा, बूथ लेबिल पर जनाधार बढ़ेगा और पार्टी मजबूत होगी। इसलिए हम एक आदर्श कार्यकर्ता हों। हमारा काम, व्यवहार और चरित्र ऐसा हो कि लोग उससे प्रभावित हों। लोगों का दिल जीतने के लिए धर्म, संस्कृति और संस्कार से ही सफल होंगे। अगर उद्देश्य पवित्र है तो ईश्वर भी आपके साथ है। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर हम जनता के सुख दुख में उनके बीच चले गये तो दावे से कहता हूं कि कांग्रेस ढूंडे से नहीं मिलेगी। मंत्री श्री सिंह ने त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जायें और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में हर वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है। क्योंकि सरकार ने गरीबों को पक्का मकान, आयुष्मान योजना से निःशुल्क उपचार, महिलाओं के लिए उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर में शौचालय, गरीबों को निःशुल्क गेहूं, कोरोना काल के बिजली बिल माफी जैसी योजनाएं चलाई हैं। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में बंद कर दी गई संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, फसल बीमा, तीर्थदर्शन और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी ने पुनः प्रारंभ किया है। 


मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि वे दावे के साथ कह सकते हैं कि पिछले सात सालों में खुरई विधानसभा क्षेत्र में विकास के जो काम हुए हैं, शायद ही किसी और विधानसभा क्षेत्र में हुए हों। कांग्रेस के राज में तो 50 सालों में यह काम अपने क्षेत्र में नहीं हुए। मंत्री श्री सिंह ने त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में सवाल उठाया कि क्षेत्र में हुए विकास कार्याें का भाजपा कार्यकर्ताओं ने कितना प्रचार किया। उन्होंने कहा कि आपको जनता के बीच जाकर विकास की जानकारी देना होगी। आपको यह देखना होगा कि आपके माध्यम से जानकारी लोगों तक पहुंचे। आपको गांव-गांव में यह भी देखना होगा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब जनता को मिल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि कई समस्याएं ऐसी होती हैं, जो कार्यकर्ता के माध्यम से उनके पास आना चाहिए। अगर जनता से या पीड़ित व्यक्ति से मुझ तक जानकारी आ रही है तो इसका मतलब यही होगा कि भाजपा कार्यकर्ता का गांव में सम्पर्क नहीं है इसलिए संपर्क बनाएं रखें। 
त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा नेता डाॅ. सुशील तिवारी और नवीन भट्ट ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अंशुलसिंह परिहार जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग ने सोशल मीडिया के क्षेत्र में आगामी समय पार्टी की नीति निर्देशों पर चर्चा की और फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया। साथ ही क्षेत्रीय प्रभारी गोलू प्रताप राय ने भी दोनों मंडलों के सोशल मीडिया प्रभारियों से कठिनाईयों के निराकरण संबंधी चर्चा की। कार्यक्रम में सुशील तिवारी, बांदरी मंडल प्रभारी, नवीन भट्ट मालथौन मंडल प्रभारी, पुष्पेन्द्र सिंह मालथौन मंडल अध्यक्ष, नारायणसिंह लोधी बांदरी मंडल अध्यक्ष, दुरगसिंह परिहार, राजेन्द्रसिंह लोधी, गोविंद सिंह राजपूत, कोमल यादव, इंद्रपालसिंह राजपूत, सोशल मीडिया प्रभारी गोलू प्रताप राय,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति आशा जैन, श्रीमति लक्ष्मी लोधी, नीरज राजपूत, नरेश जैन, सिरनामसिंह, भीकम यादव, प्रहलादसिंह राजपूत, संदीप वैद्य, सुरेन्द्र लोधी, राजकुमार अहिरवार, सोनू वाल्मीकि, सनत रोहित, अजित राय, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष हरिनारायण कुशवाहा, परषोत्तम साहू, देशराजसिह लोधी, महेन्द्र यादव, भरत तिवारी, नीलकमल राजपूत, देवेन्द्र सिंह बुन्देला, राकेश तिवारी, हीरू राजपूत, लाखन यादव, जितेन्द्र सिसोदिया, दीवानसिंह जाट, लक्ष्मीकांथ मुड़ौतिया, राहुल राय सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive