बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मानसून आने से पहले पूरे करें झील के बडे कामः मंत्री भूपेंद्र सिंह★ लाखा बंजारा झील का किया निरीक्षण

मानसून आने से पहले पूरे करें झील के बडे कामः मंत्री भूपेंद्र सिंह
★ लाखा बंजारा झील का किया निरीक्षण

सागर । अब एक-डेढ माह का समय महत्वपूर्ण है। मानसून आने से पहले लाखा बंजारा झील के अंदर के ऐसे सभी काम पूरे करने होंगे, जो बारिश के कारण प्रभावित हो सकते हैं। यह बात नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने कही। वे  लाखा बंजारा झील कायाकल्प परियोजना और एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, कलेक्टर श्री दीपक आर्य और स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत उनके साथ मौजूद थे। 


पोलिंग बूथ मजबूत करना भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारीः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★ मालथौन, बांदरी मंडल का त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग
एक घंटे से अधिक चले निरीक्षण की शुरूआत उन्होंने संजय ड्राइव के पास से की। सबसे पहले नाला टैपिंग का कार्य देखा। उन्हें बताया गया कि सभी नालों का पानी ग्रेविटी के माध्यम से बाहर जा रहा है।

 इस पर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह अच्छा काम हुआ है। अब हमारी झील हमेशा साफ- स्वच्छ रह पाएगी और इसके पानी का उपयोग किया जा सकेगा। इसके बाद उन्होंने संजय ड्राइव रोड के किनारे बन रहे घाट का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि झील के चारों तरफ इसी तरह के घाटों का निर्माण किया जा रहा है। 



मंत्री श्री सिंह ने मोंगा बंधान और गंगा मंदिर घाट का निरीक्षण किया और कहा कि जिस तरह के काम हमारी झील में हो रहे हैं, ऐसे काम तो भोपाल में भी नहीं हुए। हमारी झील विकास का एक उदाहरण बनेगी। उन्होंने कार्य की प्रगति और अधिकारियों की सक्रियता पर संतोष प्रकट करते हुए कायाकल्प परियोजना की ड्राइंग- डिजाइन की भी तारीफ की। चकराघाट पर निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जहां पर एलिवेटेड कॉरिडोर मिल रहा है, उसके दोनों तरफ सुंदर घाटों का निर्माण कराया जाए। इसके बाद उन्होंने नजरबाग के कायाकल्प के कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पर्यटन के लिहाज से यह महत्वपूर्ण स्थान होगा। 



मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने झील के चारों तरफ बनाए जा रहे वॉकवे का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से स्टोन पिचिंग का काम किया गया है, हमें उसी तेजी से झील के सभी काम पूरे करने हैं। मानसून आने से पहले वे सभी काम पूरे कर लिए जाएं, जिनका काम बारिश के कारण प्रभावित हो सकता है। इसके बाद उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और इसके प्रत्येक कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि एलिवेटेड कॉरिडोर के काम में और गति लाना चाहिए। इस दौरान स्मार्ट सिटी, पीएमसी और निर्माण एजेंसियों के इंजीनियर्स और प्रतिनिधि मौजूद थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive