बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गांधी जयंती। वृद्ध आश्रम में आयोजित हुआ आनंद कार्यक्रम

 गांधी जयंती। वृद्ध आश्रम में आयोजित हुआ आनंद कार्यक्रम


सागर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों ने आनंद आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ आनंद कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें  फल वितरित किए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित तथा अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष इरफान पठान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का सामूहिक गायन भी किया गया।
           कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी वरिष्ठ नेता मुन्ना चौबे इरफान पठान आदि ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करिए। 
            मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने उपस्थित वृद्धजनों के समक्ष कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी तथा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सप्ताह भर जयंती कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत शहर- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वृद्धजनों के बीच आनंद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
             जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह गांधी के विचार और संदेश हमारे देश और दुनिया की विरासत है उसी तरह वृद्धजन भी हमारे समाज की विरासत हैं और उन के बीच जाकर आनंद का अनुभव होता है। महात्मा गांधी की इस जयंती को वृद्धजनों के बीच आनंद उत्सव के रूप में मनाते हुए महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम तथा वैष्णव जन तो ते ही कहिए जो पीर पराई जाने रे... आदि भजनों का सामूहिक गायन किया गया तथा आश्रम के सभी वृद्धजनों को फल वितरण कर उनके स्वस्थ एवं लंबे जीवन की कामना की गई।
             इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ब्लॉक अध्यक्ष फिरदोस कुरेशी गोवर्धन रैकवार साबिर कुरेशी पम्मा अतुल नेमा कल्लू पटेल नरेंद्र मिश्रा मुरलीधर मेंबर इरफान पठान मनोज पवार आदिल राइन बिल्ली रजक दीपक घोसी साजिद राइन बिल्ली रजक रुपेश जरिया मान सिंह चौधरी संजय सहारा शुभम उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।
Share:

जंगली सुअर के हमले में एक की मौत, दो घण्टे तक गामीणो और सुअर में मुठभेड़ चली


जंगली सुअर के हमले में एक की मौत, दो घण्टे तक गामीणो और सुअर में मुठभेड़ चली

@ दीपक चौरसिया ।
सागर । सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोकला एवं आनंदपुरा के बीच बहेरिया खुर्द की भटार पर एक जंगली सूअर ने भैंस चरा रहे एक ग्रामीण पर हमला बोल दिया। करीब 2 घंटे तक ग्रामीण के लिए सूअर लगातार हमला करता रहा और नोच  नाच कर मार डाला। काफी देर तक वहां मौजूद भैंसों से भी सुअर की मुठभेड़ होती रही। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली। तब करीब 200 लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन   गुस्साए सुअर ने  200 लोगों को भी खदेड़ दिया।
        जानकारी के अनुसार  रोजिना की तरह भैंस चराने के लिए हुलस साहू पिता कनई साहू उम्र 55 साल भैंस चराने के लिए बहेरिया खुर्द की भटार पर करीब 2:00 बजे गया था जहां पर एक जंगली सूअर ने उसके ऊपर हमला कर दिया।  करीब 2 घंटे  तक होलस साहू शुअर से संघर्ष करता। वहां मौजूद भैंसों ने भी अपने मालिक को बचाने के लिए सूअर से मुठभेड़ की लेकिन सूअर ने उन पर भी हमला करके सभी 10 भैंसो को भी खदेड़ दिया।
             मृतक के पुत्र राहुल ने बताया कि जब उन्हें जानकारी मिली तो उनके पिताजी शुआर से संघर्ष कर रहे थे जगह-जगह सूअर ने  नोच कर कर दिया था। करीब आसपास के गांव के 200 लोग बचाने के लिए  बचाने के लिए पहुंच सूअर ने सभी को खदेड़ दिया।
         सूचना मिलने पर नौरादेही अभ्यारण के  वन कर्मी में भी मौके पर पहुंच गए हैं और घेराबंदी करके सूअर को पकड़ने की कोशिश में जुटे हैं। देर रात को ग्रामीण मृतक का शव क्षत-विक्षत हालत में  देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां देर रात्रि होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।
Share:

वाणिज्यकर मन्त्री बृजेन्द्र राठौर पहुचे गरबा महोत्सव में

वाणिज्यकर मन्त्री बृजेन्द्र राठौर पहुचे गरबा महोत्सव में

सागर। वाणिज्यिक कर एवं प्रभारी मंत्री   बृजेन्द्र सिंह राठौर  आज सागर प्रवास के दौरान एक गरबा  कार्यक्रम में  पहुचे और गरबा नृत्य करते नजर आए।

    प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने इस मौके पर कहा कि बुन्देलखण्ड  में प्रतिभाओं की कमी नही है। बुन्देलखंडकी कला सँस्कृति की  देश में नही विदेशो में ख्याति मिली है ।
इस मोके पर जिला काँग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश (मोनी) ने  बृजेन्द्र सिंह राठौर म का पुष्पमाला पहनाकर एव साल श्रीफल देकर 
स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरासिंह राजपूत ने की।इस मौके  कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भी दिया।इस पर शीघ्र अमल करने का
आश्वासन दिया।
      जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश केशरवानी ने कहा कि पुरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंति  उल्लास मना रहा हैं। हम कांगेस परिवार के
लोग भी बापू के सर्वधर्म सम्भाव के मार्ग पर चलते आ रहे हैं। बापू ने जीवन पर्यंत
मध्यपान को समाज के लिये घातक बताया हैं। 
कार्यक्रम में  काँग्रेस नेता सुरेन्द्र सुहाने, कमलेश बघेल, पप्पू गुप्ता, कमलेशसाहू, रामकुमार पचौरी, मुकुल पुरोहित, शिंटू कटारे, शैलेन्द्र अवधेश, आनंद, देवेन्द्रतोमर एवं सैकड़ों काँग्रेस कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
Share:

Traditional Garba .: देवी भक्ति के साथ शुरू हुआ, बाज खेड़ावाल गुजराती ब्राह्मण समाज का गरबा

Garba Fever
देवी भक्ति /परम्पपरा साथ हुआ गुजराती ब्राह्मण समाज का गरबा का

सागर । नवरात्रि पर्व पर गरबा की धूम मची है।बाज खेड़ावाल गुजराती समाज,सागर के आस्था केंद्र श्री मल्ली माता मंदिर चकराघाट में इस नवरात्रि में परंपरागत गरबों के साथ विभिन्न वेश भूषाओं में और अलग अलग शैली के गरबा खेलने का गजब उत्साह,उल्लास दिखाई दे रहा है । जो श्रद्धालुओं के आकर्षण और कौतुहल का केंद्र बना हुआ है  । यहाँ विगत अनेक वर्षों से गुजराती ब्राह्मण महिलायें इसी परिसर में विरासत में मिले परंपरागत गरबे नवरात्रि में करती रही हैं ।
.         कु.मेघा पंड्या और श्रुति सेलट के निर्देशन में बालिकाओं के गरबों में कु.मेघा पंड्या, सरिता त्रिवेदी,रितु दवे,श्रुति सेलट, शिखा सेलट,संस्कृति पंड्या, स्नेहा पंड्या,प्रियंका प्रजापति, विष्णुप्रिया गुरु, सौम्या प्रजापति, अनन्या पंड्या,नव्या त्रिवेदी ने  माता आराधना के गरबों की विशेष शैली में खेल रही हैं । ये गरबा दुर्गा नवमी तक आयोजित होंगे 
सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित
  नवरात्रि पर  विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं ।समाज के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप मेहता ने  बताया है कि चकराघाट स्थित श्री मल्ली माता मंदिर में उक्त प्रतियोगितायें और कार्यक्रम रखे गए हैं . इन प्रतियोगिताओं में समाज जन उत्साह पूर्वक हिस्सा ले रहे हैं .
           समाज के महिला मंडल द्वारा  चतुर्थी के दिन रंगोली सजाओ प्रतियोगिता रखी गई . वहीँ  फलाहार व्यंजन बनाओ- सजाओ,  पूजन थाली सजाओ, नारियल सजाओ प्रतियोगिता और नवमी के दिन महिलाओं की सुन्दर ड्रेस प्रतियोगितायें आयोजित हैं ।
     . शरदोत्सव पर विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया जावेगा .मन्दिर परिसर में नवरात्रि पर परंपरागत देवी आराधना के गरबे श्रद्धा और उत्साह पूर्वक खेले जा रहे हैं।
             बमहिला मंडल की श्रीमती श्वेता सेलट,श्रीमती ।शिल्पी दवे,श्रीमती अलका दवे,श्रीमती अनीता सेलट,श्रीमती रेखा सेलट, श्रीमती पद्मा मेहता प्रतियोगिताओं को आयोजित करने में सक्रिय हैं ।महिला मंडल की सदस्य श्रीमती आभा सेलट,श्रीमती रंजीता भट्ट,श्रीमती राज दवे, श्रीमती दिव्या मेहता, श्रीमती संगीता पंड्या और श्रीमती अलका पंड्या भी इन आयोजित प्रतियोगिताओं में सक्रिय योगदान दे रही हैं ।
Share:

गांधी जयंती। कांग्रेस ने मलिन बस्ती में किया श्रमदान /सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश



गांधी जयंती। कांग्रेस ने मलिन बस्ती में किया श्रमदान /सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश 

सागर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर शहर जिला कांग्रेस  के निर्देशन में युवा कांग्रेस ने  दलित मजदूर बस्ती संत रविदास वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सेवादल का विशेष सहयोग रहा।
         राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शहर- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के तहत मलिन (गंदी) बस्तियों की साफ सफाई कार्यक्रम के अन्तर्गत कांग्रेसजनों ने संत रविदास वार्ड पहुंचकर सड़क एवं गलियों साफ सफाई की एवं गंदी नालियों का कचरा निकाल कर नाली साफ की।
                   संत रविदास मंदिर से प्रारंभ हुए इस   कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय मोंटी यादव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक पीसीसी सदस्य कमलेश बघेल अमित रामजी दुबे जितेंद्र सिंह चावला सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे पप्पू गुप्ता राजेश अहिरवार मुरलीधर मेंबर कल्लू पटेल आदि ने पूज्य महात्मा गांधी जी के चित्र एवं संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद कांग्रेस जनों ने अपने हाथों में झाड़ू फावड़ा तसली आदि लेकर वार्ड की मलिन गलियों में पहुंचकर कचरे और कीचड़ से भरी हुई नालियों की सफाई की।
                   जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने इस अवसर पर उपस्थित वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है और स्वस्थ रहने से हम समाज और राष्ट्र के हित की बात सोच सकते हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय मोंटी यादव ने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता एवं अन्य सभी संदेशों को समाज में फैलाना हम युवाओं का कर्तव्य है।                
                         गांधी जी की 150वीं जयंती पर आयोजित किए गए इस सफाई कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में शामिल अरविंद राजपूत, अनिल श्रीवास्तव, राहुल चौबे राजू ठाकुर, शुभम् जैसीनगर, कुलदीप तिवारी, अमन यादव, शुभम् पटेल, राहुल यादव ,मनीष गुप्ता, सक्षम जैन, राघवेंद्र ठाकुर, मंकित गुप्ता, दीपक रजक, अमन पटैल, अंकित नामदेव, गोल्डी जैन, मुकेश सेन आदि युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफाई की। 
                         इस दौरान शहर- जिला कांग्रेस की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष फिरदोष कुरैशी शरद पुरोहित दीनदयाल तिवारी प्रवक्ता डॉ दिनेश पटेरिया पार्षद भैयन पटेल लीलाधर सूर्यवंशी अतुल नेमा हनीफ ठेकेदार जितेंद्र रोहन विनीत तालेवाले गब्बर पठान अजय अहिरवार शुभम उपाध्याय अभिषेक पाठक ताहिर खान जितेंद्र चौधरी सुरेश सोनी आदिल राईन मनोज सोनवार साजिद राइन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने श्रमदान कर गलियों एवं नालियों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
Share:

मासूम के खुले में शौच करने से उपजा विवाद, पड़ोसियो में हुआ झगड़ा, मासूम की मौत

मासूम के खुले में शौच करने से उपजा विवाद, पड़ोसियो में हुआ झगड़ा, मासूम की मौत

सागर । सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र के भानगढ़ थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक मासूम बच्चे द्वारा खुले में शौच करने पर इतना विवाद दो पड़ोसियों में बढ़ा की एक नए दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। इस झगड़े में मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है        भानगढ़ थाना क्षेत्र की कंजिया पुलिस चौकी क्षेत्र के  बगसपुर ग्राम  निवासी मोहर आदिवासी के घर के सामने उसके पड़ोसी राम सिंह का बेटा खुले में शौच कर रहा था ।इसकी शिकायत मोहर ने रामसिंह से की । रामसिंह को यह नागवार गुजरा।  इस घटना से नाराज रामसिंह  आदिवासी झगड़ पड़ा। दोनों पक्ष की ओर से जबरदस्त गाली-गलौच और मारपीट होने लगी।इस दौरान  रामसिंह  और उसके बेटे उमेश ने  मोहर  सिंह आदिवासी पर लाठियों से हमला कर दिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की।इस दौरान पास खड़े मोहर सिंह का डेढ़ साल के बेटे भगवान सिंह  को भी नही बख्शा। उस पर भी  लाठी चला दी। जिससे बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस हमले में मोहर सिंह  आदिवासी घायल हो गया।
          घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों रामसिंह  सिंह और उसके बेटे उमेश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घायल राम आदिवासी को इलाज के लिए बीना भेजा। Asp विक्रम सिंह के मुताबिक पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।


Share:

स्वच्छता के प्रति जागरूक करती /पालीथिन से मुक्ति के संदेश से सजा पंडाल, तीनबत्ती पर विराजी माँ दुर्गा का

स्वच्छता के प्रति जागरूक /पालीथिन  मुक्ति के संदेश से सजा पंडाल, तीनबत्ती पर विराजी माँ दुर्गा का 


सागर । नवदुर्गा महोत्सव में आयोजको ने  स्वच्छ्ता का संदेश देने और पालीथिन से मुक्ति का संकल्प देने की पहल की है ।सजावट में चारो तरफ इसी उद्देश्य को लेकर होर्डिंग लगे है ।वही भक्तों को कपड़े के थैले  बांटे जा रहे है ।
सागर के प्रमुख क्षेत्र  तीनबत्ती पर पिछले 55 साल से एकता काली कमेटी द्वारा दुर्गा प्रतिमा को विराजमान किया जा रहा है। साम्प्रदायिक सोहाद्र का प्रतीक बनी इस कमेटी हर साल नया सन्देश देती है ।
            इस दफा एकता काली कमेटी ने महात्मा गांधी की 150 वी जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता के सन्देश पर केंद्रित पंडाल में  सजावट की है । पूरा पंडाल  , तीनबत्ती चौराहा और डॉ गौर की प्रतिमा इनके  चारो तरफ यही संदेश लिखे है।
            इसके संयोजक राजू भाई गर्ग ने बताया कि गाँधी जी कि 150 वी जयंती पर स्वच्छता के सन्देश के साथ ही पालथिन से मुक्ति का संकल्प भी दिया जा रहा है ।शहर में इसके होर्डिंग लगाए है । वही दुर्गा माँ के पंडाल से लोगो को निशुल्क कपड़े के थैले वितरित किये जा रहे है ।
          तीनबत्ती पर काली कमेटी के पंडाल के चारो तरफ बिजली की सजावट के बीच लगे होर्डिंग आकर्षण का केंद्र बने है ।यही नही गांधी जयंती पर पंडाल में सफाई काम मे जुटी बाल्मीकि समाज के लोगो का प्रतीकात्मक सम्मान भी किया गया।
Share:

भोपाल - छतरपुर वस नदी में गिरी, छह की मौत,दो दर्जन सवारी घायल

भोपाल - छतरपुर वस नदी में गिरी, सात की मौत,दो दर्जन सवारी घायल 
रायसेन । भोपाल से छतरपुर जा रही  साईराम ट्रेवल्स की यात्री बस रायसेन से पहले दरगाह के पास रीछन नदी के पुल से नदी में गिर गई। यह हादसा रात डेढ़ बजे के करीब हुआ। घटना में सात यात्रियों की मौत हो गई । लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी है। इनमे कोतवाली पुलिस के मुताबिक छतरपुर जा रही बस पुल पर पहुंचने से पहले अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। रात होने की वजह से अधिकतर यात्री नींद में थे। बस के गिरते ही चीखपुकार मच गई। जिसे सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए तत्काल मौके पर पहुंच गए। वहीं लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिस पर कोतवाली पुलिस बस व एसडीआरएफ की टीम भी राहत के लिए तत्काल मौके पर पहुंच गई।
             रात ढाई बजे तक सात यात्रियों के शव नदी में आधी डूबी बस से निकाले जा चुके थे। वहींदो दर्जन से ज्यादा घायल यात्रियों को बस से निकालकर इलाज के लिए विभिन्न वाहनों से जिला अस्पताल  और भोपाल भेजा गया। घायलों में कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि यहां पुलिया के पास एक गड्ढा है, इसमें तेज रफ्तार बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे उफनती हुई नदी में जा गिरी। हादसे में कुछ यात्रियों के पानी में बहने की बात भी सामने आ रही है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी और तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।होशंगाबाद रेंज के आईजी आशुतोष राय  भी मैके पर पहुचे। बस निकालने  क्रेन भी मंगाई गई है।
इसमे छतरपुर के बंसल परिवार के दो सदस्यों की मौत हुई है । एक  मृतक सागर का अनवर खान बताया गया। लोग अपने परिजनों को तलाशने में लगे है।
         कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि ओम साई राम ट्रैवल्स की बस पुल पर बड़े गड्‌ढे की वजह से अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़कर नदी में समा गई। नदी में बहाव तेज होने के कारण रात को रेस्क्यू में दिक्कत आई। पुलिस की टीम गोतागोरों की मदद से तलाशी अभियान चला रही है। पाँच लोगो  के शव निकाले जा चुके थे। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Share:

गांधी जयंती। काँग्रेस ने निकाली अहिंसा यात्रा

गांधी जयंती। काँग्रेस ने निकाली अहिंसा यात्रा
 
सागर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस द्वारा स्थानीय गांधी मंदिर मछरयाई से अहिंसा पदयात्रा का आयोजन किया गया। कांच मंदिर इतवारा बाजार सराफा बाजार पारस टॉकीज कोतवाली तीन बत्ती कटरा जय स्तंभ गुजराती बाजार राधा तिराहा होते हुए पुरानी गल्ला मंडी स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष पद यात्रा का समापन किया गया। 
         यहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी तथा हीरासिंह राजपूत वरिष्ठ नेता भोलेश्वर तिवारी , डॉ संदीप सबलोक ,नरेश जैन कमलेश बघेल ,जितेंद्र सिंह चावला ,सिंटू कटारे,सुरेंद्र सुहाने आदि ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर अपनी आदरांजली दी। 
             इस पदयात्रा में गांधी जी की वेशभूसा में कांग्रेस नेता सुरेंद्र चोबे  आकर्षण का केंद्र बने थे ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी व हीरासिंह राजपूत ने उपस्थित कांग्रेसजनों वाह आम जनता को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के दिखाए हुए रास्तों पर चलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को कायम रखने का संकल्प लिया गया। पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारियों के साथ ही ,सुरेंद्र चोबे,वीरेंद्र गौर,विजय साहू, मुन्ना चौबे दीनदयाल तिवारी शरद पुरोहित राजाराम सरवैया विजय साहू ,चक्रेश सिंघई,शारदा खटीक,अतुल नेमा फिरदोस कुरेशी ताहिर खान आदिल राइन, शुभम उपाध्याय ,साजिद राइन द्वारका चौधरी,जितेंद्र रोहन, भाईयन पटेल ,जमुना प्रसाद सोनी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।                                                   
                                                                                                                                                 
                                                                                                                                         
                                                                                                                       

Share:

गांधी जयंती पर सांसद की संकल्प शुरू


गांधी जयंती पर सांसद  की संकल्प शुरू


सागर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन सादगीपूर्ण व्यतीत किया और हमेशा हमें आगाह किया है कि हम पर्यावरण को बचाने के लिये न केवल वृक्षों एवं वनो को नष्ट करने से बचे बल्कि पानी को सहेजने के क्षेत्र में भी कार्य करें ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान करें। हमें यहीं गांधी जी के सादगीपूर्ण जीवन को अपने अंदर उतारना होगा। यह बात सागर संसदीय क्षेत्र के सांसद राजबहादुर सिंह ने महात्मा गांधी जी की जयंती पर आयोजित गांधी संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी लोकसभा सांसदो के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो को जीवन में उतारने का संदेश लेकर गांधी संकल्प यात्रा की कल्पना की है जिसे हम इस यात्रा के माध्यम से घर-घर, गांव-गांव पहुंचाने का कार्य करेंगे।          विधायक शैलेन्द्र जैन ने  कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विश्व पटल पर अहिंसा के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। गांधी जी के विचारों को अपना कर हम सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल सकते है।
    नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि गांधी जी ने देश की आजादी के लिये अहिंसा के रास्ते पर काम किया और देश को आजाद कराने में अपना योगदान किया। हमें उनके आदर्शो पर चलकर न केवल सिंगल यूज प्लास्टिक को छोड़ना है बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण आदि विषयों पर काम करना है।
        भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल ने कहा कि इस गांधी संकल्प यात्रा में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बड़-चड़ कर हिस्सा लेगा और गांधी जी के संदेश को बूथ स्तर तक ले जाने का कार्य करेगा। यात्रा के लोकसभा समन्वयक लक्ष्मण सिंह ने संपूर्ण लोकसभा में गांधी संकल्प यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ, स्वच्छता एवं पर्यावरण सहेजने की शपथ दिलाई गई। एवं सफाई कर्मियो को मंच से सम्मानित किया गया एवं परिसर में वृक्षारोपण के उपरांत यात्रा विभिन्न मोर्गो का भ्रमण करती हुयी भगवानगंज चैराहे पहुंचगी जहां डाॅ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम तिवारी ने किया एवं आभार महापौर अभय दरे ने माना।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में बीना विधायक महेश राय, विधायक राजश्री सिंह, महापौर अभय दरे, योगाचार्य  विष्णु आर्य  लक्ष्मण सिंह, राजेन्द्र जारोलिया, तृप्ति सिंह, अशोक सिंह, शैलेष केशरवानी, अनुराग प्यासी, श्याम तिवारी, राजेश सैनी, प्रदीप राजौरिया, सुखदेव मिश्र, हरि सप्रे, सुशील तिवारी, नवीन भट्ट, , जगन्नाथ गुरैया, रामेश्वर नामदेव, डाॅ. ओ.पी. शिल्पी, प्रदीप पाठक, बंटी शर्मा, अर्पित पाण्डे, विक्रम सोनी, यश अग्रवाल, दीपक दुबे, संतोष दुबे, मनीष चैबे, रामकुमार साहू, सोनी उपाध्याय, धर्मेन्द्र खटीक, सोमेश जड़िया, डॉअनिल तिवारी, राजेश पंडित, अर्पित पाण्डे, अर्पित ठेकेदार, सीताराम पचकोड़ी, जावेद खान, विजय पटैल, श्याम सुन्दर मिश्रा, शैलेश वर्मा, दरयाव सिंह, नरेश यादव, राकेश साहू, यशवंत करोसिया, कुन्नु ठाकुर, हीरालाल खटीक, बुंदेल सिंह मानकी, आदि अनेक संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन की उपस्थिति रही।
Share:

Archive