बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गांधी जयंती। वृद्ध आश्रम में आयोजित हुआ आनंद कार्यक्रम

 गांधी जयंती। वृद्ध आश्रम में आयोजित हुआ आनंद कार्यक्रम


सागर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों ने आनंद आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ आनंद कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें  फल वितरित किए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित तथा अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष इरफान पठान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का सामूहिक गायन भी किया गया।
           कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी वरिष्ठ नेता मुन्ना चौबे इरफान पठान आदि ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करिए। 
            मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने उपस्थित वृद्धजनों के समक्ष कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी तथा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सप्ताह भर जयंती कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत शहर- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वृद्धजनों के बीच आनंद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
             जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह गांधी के विचार और संदेश हमारे देश और दुनिया की विरासत है उसी तरह वृद्धजन भी हमारे समाज की विरासत हैं और उन के बीच जाकर आनंद का अनुभव होता है। महात्मा गांधी की इस जयंती को वृद्धजनों के बीच आनंद उत्सव के रूप में मनाते हुए महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम तथा वैष्णव जन तो ते ही कहिए जो पीर पराई जाने रे... आदि भजनों का सामूहिक गायन किया गया तथा आश्रम के सभी वृद्धजनों को फल वितरण कर उनके स्वस्थ एवं लंबे जीवन की कामना की गई।
             इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ब्लॉक अध्यक्ष फिरदोस कुरेशी गोवर्धन रैकवार साबिर कुरेशी पम्मा अतुल नेमा कल्लू पटेल नरेंद्र मिश्रा मुरलीधर मेंबर इरफान पठान मनोज पवार आदिल राइन बिल्ली रजक दीपक घोसी साजिद राइन बिल्ली रजक रुपेश जरिया मान सिंह चौधरी संजय सहारा शुभम उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive