तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

गांधी जयंती। कांग्रेस ने मलिन बस्ती में किया श्रमदान /सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश



गांधी जयंती। कांग्रेस ने मलिन बस्ती में किया श्रमदान /सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश 

सागर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर शहर जिला कांग्रेस  के निर्देशन में युवा कांग्रेस ने  दलित मजदूर बस्ती संत रविदास वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सेवादल का विशेष सहयोग रहा।
         राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शहर- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के तहत मलिन (गंदी) बस्तियों की साफ सफाई कार्यक्रम के अन्तर्गत कांग्रेसजनों ने संत रविदास वार्ड पहुंचकर सड़क एवं गलियों साफ सफाई की एवं गंदी नालियों का कचरा निकाल कर नाली साफ की।
                   संत रविदास मंदिर से प्रारंभ हुए इस   कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय मोंटी यादव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक पीसीसी सदस्य कमलेश बघेल अमित रामजी दुबे जितेंद्र सिंह चावला सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे पप्पू गुप्ता राजेश अहिरवार मुरलीधर मेंबर कल्लू पटेल आदि ने पूज्य महात्मा गांधी जी के चित्र एवं संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद कांग्रेस जनों ने अपने हाथों में झाड़ू फावड़ा तसली आदि लेकर वार्ड की मलिन गलियों में पहुंचकर कचरे और कीचड़ से भरी हुई नालियों की सफाई की।
                   जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने इस अवसर पर उपस्थित वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है और स्वस्थ रहने से हम समाज और राष्ट्र के हित की बात सोच सकते हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय मोंटी यादव ने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता एवं अन्य सभी संदेशों को समाज में फैलाना हम युवाओं का कर्तव्य है।                
                         गांधी जी की 150वीं जयंती पर आयोजित किए गए इस सफाई कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में शामिल अरविंद राजपूत, अनिल श्रीवास्तव, राहुल चौबे राजू ठाकुर, शुभम् जैसीनगर, कुलदीप तिवारी, अमन यादव, शुभम् पटेल, राहुल यादव ,मनीष गुप्ता, सक्षम जैन, राघवेंद्र ठाकुर, मंकित गुप्ता, दीपक रजक, अमन पटैल, अंकित नामदेव, गोल्डी जैन, मुकेश सेन आदि युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफाई की। 
                         इस दौरान शहर- जिला कांग्रेस की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष फिरदोष कुरैशी शरद पुरोहित दीनदयाल तिवारी प्रवक्ता डॉ दिनेश पटेरिया पार्षद भैयन पटेल लीलाधर सूर्यवंशी अतुल नेमा हनीफ ठेकेदार जितेंद्र रोहन विनीत तालेवाले गब्बर पठान अजय अहिरवार शुभम उपाध्याय अभिषेक पाठक ताहिर खान जितेंद्र चौधरी सुरेश सोनी आदिल राईन मनोज सोनवार साजिद राइन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने श्रमदान कर गलियों एवं नालियों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive