Editor: Vinod Arya | 94244 37885

नौरादेही टाइगर रिजर्व से बडी खुशखबरी ; बाघिन N -112 ने दिया चार शावकों को जन्म

नौरादेही टाइगर रिजर्व से बडी खुशखबरी ; बाघिन N -112 ने दिया चार शावकों को जन्म


तीनबत्ती न्यूज : 11 मई, 2025

सागर : मध्यप्रदेश के सबसे बडे टाइगर रिजर्व वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व (Veerangana Durgavati Tiger Reserve ) से बडी खुशखबरी मिल रही है। यहां एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शावक 15 से 20 दिन के प्रतीत हो रहे हैं और चारों स्वस्थ नजर आ रहे हैं। शावकों की सुरक्षा के लिहाज से निगरानी बढा दी गयी है। इन चार नए शावकों के बाद नौरादेही टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 23 पहुंच गयी है। खास बात ये है कि मदर आफ नौरादेही कही जाने वाली बाघिन राधा अब नानी बन गयी है। बाघिन राधा की पहली संतान ने दोबारा 4 बच्चों को जन्म दिया है।


बाघिन N-112 ने दोबारा दिया चार बच्चों को जन्म 


नौरादेही टाइगर रिजर्व से कई दिनों बाद बडी खुशखबरी मिली है। जहां मदर आफ नौरादेही कही जाने वाली बाघिन राधा की पहली संतान बाघिन N-112 ने चार शावकों को जन्म दिया है। जिनका फोटोग्राफ नौरादेही टाइगर रिजर्व की सर्च टीम ने खींचा है। चारों शावक फिलहाल 15-20 दिन के नजर आ रहे हैं और स्वस्थ बताए जा रहे हैं। नौरादेही टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास निगरानी बढा दी है। फिलहाल जहां बाघिन N -112 अपने शावकों के साथ नजर आ रही है। वहां गश्ती के साथ-साथ सुरक्षा बढा दी गयी है। जो लगातार निगरानी कर रही है। ये दूसरा मौका है, जब N -112 ने एक साथ चार शावकों को जन्म दिया है। N-112 ने पहली बार चार बच्चों को जन्म दिया है। जिनमें से तीन बाघिन और एक बाघ है। जहां तक बाघिन N -112 की बात करें, तो बाघिन राधा ने पहली बार नौरादेही में 2019 में तीन शावकों को जन्म दिया था। जिनमें दो मादा और एक नर था।

क्या कहना है प्रबंधन का 

नौरादेही टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ ए ए अंसारी का कहना है कि कुछ दिन पहले हमारे गश्ती दल को कुछ शावक नजर आए थे। पहले तो हम लोगों को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन गश्ती दल से अच्छे से जानकारी लेने पर हमनें एक रेंजर के नेतृत्व में एक सर्च की टीम को गठित किया। हमारी सर्च टीम हाथियों के साथ रवाना हुआ और तलाशी अभियान में बाघिन N-112 अपने चार शावकों के साथ नजर आई। हमारी सर्च टीम ने ही बाघिन N -112 का अपने शावकों के साथ फोटोग्राफ लिया है। ये शावक 15-20 दिन के नजर आ रहे हैं। इसके पहले N -112 ने जो चार शावकों को जन्म दिया था। जो करीब 22 महीने तक N -112 के साथ ही रहे। जैसे ही पहली बार जन्मे बच्चे अलग हुए, तो बाघिन N -112 ने एक बार फिर चार शावकों को जन्म दिया है। बाघों की कुल संख्या के बारे में डिप्टी डायरेक्टर अंसारी का कहना है कि शावकों को हम गणना में शामिल नहीं करते हैं। लेकिन अगर देखा जाए, तो अब बाघों की संख्या नौरादेही में 23 हो गयी है।

Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 12 मई से 18 मई, 2025 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 12 मई से 18 मई, 2025 तक

▪️पंडित अनिल पांडेय



Astrology   | Horoscope
Astrology Forecast 
Horoscope Weekly

तीनबत्ती न्यूज :11 मई ,2025 

मेरा यह भरपूर प्रयास रहता है की आपका साप्ताहिक राशिफल बिल्कुल सही  हो। आप उसके अनुसार कार्य करें तो आपको लाभ हो  ।  मै यह दावा भी करता हूं की आपको यह राशिफल कम से कम 80% सही ही मिलेगा  । आपसे अनुरोध है कि अगर यह राशिफल आपको सही नहीं मिलता है तो आप मेरे मोबाइल नंबर 8959 59 4400 पर व्हाट्सएप मैसेज भेज कर बताने का कष्ट करें ।

12 मई से 18 मई 2025 के सप्ताह को आपके लिए सफल बनाने हेतु मैं पंडित अनिल पांडे फिर एक बार साप्ताहिक राशिफल लेकर प्रस्तुत हूं ।

इस सप्ताह सूर्य प्रारंभ में मेष राशि में रहेगा  । 14 तारीख के 3:51 रात से वह वृष राशि में गोचर करेगा   ।  गुरु प्रारंभ में वृष राशि में रहेगा तथा 15 तारीख के 7:04 प्रातः से मिथुन राशि में गमन करेगा । इसके अलावा बुध मेष राशि में , मंगल कर्क राशि में , शुक्र , शनि और बक्री राहु मीन राशि में  भ्रमण करेंगे ।

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।

मेष राशि-

इस सप्ताह आपके पिताजी का और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  माताजी और आपके स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है  ।  आपको मानसिक परेशानी होना संभव है  ।  अगर आप प्रयास करेंगे तो कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है  ।  नए-नए शत्रु पैदा होंगे  ।  भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है  ।  धन आने की थोड़ी बहुत उम्मीद की जा सकती है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 12 और 18 तारीख है कार्यों को संपन्न करने के लिए उचित है  ।  13,  14 और 15 तारीख को आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान दें और शुक्रवार को मंदिर पर जाकर सफेद वस्त्र का दान करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है ।

वृष राशि-

इस सप्ताह आपके माताजी और पिताजी का तथा जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।   इस सप्ताह आपकी मानसिक परेशानी थोड़ा बढ़ेगी  । धन आने का योग है परंतु धन आने में कई बाधाएं हैं  । संभवत इन्हीं बाधाओं की वजह से आपका मानसिक क्लेश बढ़ सकता है  ।  भाई बहनों के साथ संबंध ठीक नहीं रह पाएंगे  ।  शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी  ।  व्यापार में लाभ में कमी आएगी  । इस सप्ताह आपको पूरे सप्ताह सतर्क  होकर कार्य करना चाहिए  । आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें तथा गायत्री मंत्र की एक माला  का जाप करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

मिथुन राशि-

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा ।  कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी ।  अपने से बड़े अधिकारियों से कुछ तनाव हो सकता है  ।  आपको सलाह दी जाती है कि आप कृपया अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें  ।  कचहरी के कार्यों में रिस्क ना लें अन्यथा घाटा होगा  ।  आपके धन भाव में नीच का मंगल बैठा हुआ है  ।  जिसके कारण इस सप्ताह आपको धन लाभ हो सकता है ।  इसी प्रकार चंद्रमा 13 , 14 और 15 तारीख की दोपहर तक छठे भाव में बैठा है जिसके कारण अगर आपकी तबीयत खराब है तो आप इस  अवधि में स्वस्थ होने लगेंगे  ।  इस सप्ताह आपके लिए 15 तारीख की दोपहर से लेकर 16 और 17 तारीख कार्यों को करने के लिए उत्तम है  ।  बाकी पूरे सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं   ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

कर्क राशि-

इस सप्ताह आपका भाग्य साथ देगा ‌।  भाग्य के कारण आपके कई कार्य हो सकते हैं ।  कार्यालय में आपकी स्थिति थोड़ा कम ठीक रहेगी  ।  धन आने का योग है परंतु यह धन कम मात्रा में आएगा  ।  खर्चों में वृद्धि होगी  ।  आपको रक्त संबंधी कोई विकार हो सकता है  ।  पिताजी के स्वास्थ्य में भी समस्या आ सकती है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 12 और 18 मई लाभदायक है ।   15 ,  16 और 17 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए  ।  13 ,14 या 15 तारीख को आपके संतान को कुछ लाभ हो सकता है  ।  इसी अवधि में संतान आपका सहयोग भी कर सकती है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन सोमवारहै ।

सिंह राशि-

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और आपके माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  पिताजी को थोड़ी सी मानसिक समस्या हो सकती है  ।  भाग्य के स्थान पर इस सप्ताह आप अपने परिश्रम पर विश्वास करें  ।  दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं  ।  धन आने का मामूली योग है  ।  कचहरी के कार्यों में परिश्रम एवं सजगता बरतने पर सफलता मिल सकती है  ।  इस सप्ताह आपको सावधान रहकर के अपने कार्य निपटाना चाहिए  ।  कोई रिस्क का कार्य इस सप्ताह न करें  ।  दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का कम से कम तीन बार पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है ।

कन्या राशि-

इस सप्ताह आप थोड़े से प्रयास से अपने शत्रुओं को समाप्त कर सकते हैं ।  इस समय का आपको फायदा उठाना चाहिए ।  इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है  ।  उसके लिए भी प्रयास करने पड़ेंगे  ।  भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई मदद नहीं मिलेगी  ।  आपको अपने पुरुषार्थ पर विश्वास करना पड़ेगा  ।   अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे  ।  प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी  ।  परंतु प्रेम संबंधों के संबंध में सावधान रहें  ।  इस सप्ताह आपके लिए 15 की दोपहर से लेकर 16 और 17 तारीख फलदायक है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है  ।   13 और 14 तारीख को आपके अपने भाइयों से संबंध ठीक होगा  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

तुला राशि-

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा  । माताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहने की उम्मीद है  ।  आपके जीवन साथी और पिताजी को कष्ट हो सकता है  ।  व्यापार में बाधा आएगी  ।  भाग्य से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं होगी  ।  कार्यालय में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है  ।  दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आप सावधान रहें  ।  शत्रुओं पर आप प्रयास करने के उपरांत विजय प्राप्त कर सकते हैं  ।  नए-नए शत्रु पैदा होंगे  ।  इस सप्ताह आपके लिए 12 और 18 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है । सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है  ।   13 , 14 या 15 तारीख को आपको धनलक्ष्मी प्रताप प्राप्ति की संभावना हो सकती है । इस सप्ताह आप को चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

वृश्चिक राशि-

इस सप्ताह आपका , आपके माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  आपके जीवन साथी को मानसिक या शारीरिक क्लेश हो सकता है  ।  भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई खास  मदद नहीं मिल पाएगी   ।  इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है  ।  धन लाभ के लिए आपको अति परिश्रम करना पड़ेगा ।  इस सप्ताह आपके लिए 15 तारीख के दोपहर के बाद से 16 , 17 और 18 तारीख थोड़ी ठीक है  ।  12 , 13 , 14 और 15 तारीख के दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए उचित नहीं है  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान  प्रातः काल स्नान की उपरांत एक तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें  । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

धनु राशि-

इस सप्ताह आपका आपके पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  आपके जीवन साथी को थोड़ा सा कष्ट हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपके माताजी को चिंताएं बहुत रहेंगी  ।  दुर्घटनाओं से आप बच जाएंगे  ।  शत्रुओं से आप परेशान हो सकते हैं  ।  आपको अपने संतान से भी सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 15 की दोपहर के बाद से 16 और 17 तारीख कार्यों को करने के लिए उचित है ।  13 ,  14 और 15 की दोपहर तक का समय आपको सावधान रहने का है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं  । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि-

इस सप्ताह आपका और आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  आपके जीवनसाथी को रक्त संबंधी कोई समस्या हो सकती है  ।  माता जी का आपको विशेष रूप से ख्याल रखना है  ।  इस सप्ताह  आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा  ।  भाई बहनों के साथ खट्टे मीठे संबंध चलते रहेंगे  ।  आपके पेट में कुछ तकलीफ इस साल भर रहेगी  ।  इस सप्ताह आपके लिए 12 और 18 तारीख,  विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए अच्छी हैं  ।  13,  14 और 15 की दोपहर तक के समय में आपको धन के बारे में सतर्क रहना चाहिए  ‌। 15 की दोपहर के बाद से 16 और 17 तारीख को आपको कोई भी कार्य सावधानी पूर्वक करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के यहां जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा को का पाठ हनुमान जी के समक्ष करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है ।

कुंभ राशि-

इस सप्ताह आपका ,  आपके पिताजी का और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  माता जी के स्वास्थ्य में मानसिक या शारीरिक परेशानी हो सकती है  ।  भाइयों से आपके संबंधों में तनाव आ सकता है  ।  धन प्राप्ति की संभावना है  ।  आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा  ।  इस सप्ताह अगर आप प्रयास करेंगे तो  अपने दुश्मनों को पराजित कर सकते हैं ।  रक्त संबंधी विकार के लिए सावधान रहें ।   आपके गर्दन या कमर में भी दर्द हो सकता है ।    इस सप्ताह आपको 13  ,14 तथा 15 के दोपहर तक का समय तथा 18 तारीख  को सावधान रहना चाहिए  ।  सप्ताह के बाकी दिन एक जैसे हैं  ।  इस पूरे सप्ताह आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।  

मीन राशि-

इस सप्ताह आपके कई कार्य  हो सकते हैं। अविवाहित  जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है  । विवाह के नए-नए और अच्छे प्रस्ताव आएंगे  ।  प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी  ।  भाइयों के साथ तनाव संभव है    ।  संतान भाव में नीच के मंगल बैठे हुए हैं जिनके कारण सप्ताह आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है ।  भाग्य भी इस सप्ताह आपका साथ दे सकता है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 15 तारीख के दोपहर से लेकर 16 और 17 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उचित है  ।  12 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए  ।  13  ,14 और 15 की दोपहर तक आपको धन प्राप्ति हो सकती है ।  आपको भाग्य से विशेष लाभ हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

42 लाख रुपए से बनेंगे 4 श्मशान घाटों में बनेंगे चिमनी शेड : विधायक शैलेंद्र जैन ने किया निरीक्षण

42 लाख रुपए से बनेंगे 4 श्मशान घाटों में बनेंगे चिमनी शेड : विधायक शैलेंद्र जैन ने किया निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज : 10 मई ,2025

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अंबेडकर वार्ड स्थित कनेरादेव श्मशान घाट का निरीक्षण किया उल्लेखनीय है कि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के प्रयासों से 42 लाख रुपए की लागत से काकागंज,कनेरादेव,एवं अंबेडकर वार्ड धर्म श्री के 2 श्मशान घाटों में इस तरह से कुल 4 शेड मय चिमनी के निर्माण किया जाना है।

जिसमें 2 शेड 1800 वर्ग फीट एवं 2 शेड 900 वर्ग फीट के होंगे,जिसके निर्माण कार्य हेतु विधायक जैन ने पार्षद प्रतिनिधि विशाल खटीक एवं ठेकेदार के साथ कनेरादेव श्मशान घाट का निरीक्षण किया। विधायक जैन ने श्मशान घाट की जमीन को लेवलिंग करने ओर इसको बाउंड्रीवाल से कवर करने हेतु एस्टीमेट तैयार करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर खड़क सिंह घोषी,प्रणव कहौआ सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share:

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने 8 करोड़ लागत की तीन सड़कों का किया भूमिपूजन

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने 8 करोड़ लागत की तीन सड़कों का किया भूमिपूजन 


तीनबत्ती न्यूज : 10 मई ,2025

बीकोरकलां/डबूसा(मालथौन)। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन विकास खंड में आज 8 करोड़ की लागत की तीन सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराया। इनमें बीकोर कलां सिमरिया से गंभीरिया मार्ग, गोदू विजयपुरा मुख्य मार्ग से झौलसी इनायतपुरा मुख्य मार्ग तथा मंगूस से परसोन(डबूसा रामछांयरी) मार्ग शामिल हैं। कुल 6.5 किमी की इन सड़कों के बनने से बनने वाली कनेक्टिविटी से वर्तमान की तुलना में 4 से 12 किमी तक का रास्ता शार्टकट से तय करना संभव हो सकेगा।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने भूमिपूजन समारोहों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कें विकास लाती हैं। अच्छी सड़कों के माध्यम से तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी योजनाएं, समृद्धि सभी आ जाता है। लेकिन मात्र सड़कों और भवनों का बनना विकास नहीं है। गांव में सदाचरण, धर्म, संस्कृति, स्वच्छता, वृक्षारोपण, जीवों के प्रति दया और सेवा की भावना, वृक्षारोपण जैसे विचारों का अभाव बना रहे तो उसे हम विकास की सफलता नहीं मान सकते। इन सब सद्गुणों का अनुकूल वातावरण बनाने के लिए तो गांव, कस्बों, नगरों में रहने वाले हम सब लोगों के लिए ही प्रयास करना होते हैं। पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि जिस मात्रा में आज वृक्ष कट रहे हैं उससे ज्यादा संख्या में हमें लगाने और संरक्षित करने के लिए उत्सुक रहना चाहिए। वृक्षों का कर्ज हम पर है और यह और ज्यादा वृक्ष लगाने, बचाने से ही उतर सकेगा।




पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि गलत लोगों को संरक्षण देना अंततः संरक्षण देने वालों को ही नुकसान देता है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण पाकिस्तान है जो आज भुखमरी और अराजकता का शिकार है। पूर्व गृह मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की महत्वपूर्ण पंक्तियों का संदर्भ देते हुए कहा कि श्रद्धेय वाजपेई जी ने बहुत पहले कहा था कि“ चिंगारी का खेल बुरा होता है,  औरों के घर में आग लगाने का सपना,अपने ही घर में सदा खरा होता है।“

पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर विकास से बदलती चली गई है और इसके परिणाम प्रत्यक्ष देखे जा सकते हैं। प्रदेश में यही एक विधानसभा क्षेत्र होगा जिसके लगभग एक तिहाई 100 गांवों को शहरों की तरह सुविधाएं उपलब्ध हैं क्योंकि इन्हें नगरों से जोड़ा गया है। क्षेत्र में 55 हजार पीएम आवास बने हैं जो एक रिकार्ड है। और यह सिलसिला तब तक नहीं रुकेगा जब तक क्षेत्र के हर गरीब परिवार को पक्की छत नहीं मिल जाती। उन्होंने बताया कि यहां आवास प्लस की सूची के लिए आए 800 आवेदनों का परीक्षण हो कर स्वीकृत किये जाने का कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र की लाइफ लाइन बनने वाली बीना नदी परियोजना और उल्दन बांध का पानी दीपावली के समय तक किसानों के खेतों तक पहुंच जाएगा। इन बांधों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सौगात हर घर नल से जल की योजना के माध्यम से घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि मढ़िया व चकरपुर बांधों में इस वर्षाकाल में पानी भरा जाएगा। वह दिन दूर नहीं जब खुरई का हर खेत सिंचित होकर हरियाणा और पंजाब की तरह संपन्न हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मालथौन विकास खंड में एक भी कालेज नहीं था आज दो शासकीय महाविद्यालय मालथौन व बांदरी में हैं जिनमें 5 हजार छात्र छात्राएं पढ़ रहे हैं। इसके पहले इस क्षेत्र के बच्चों को अध्ययन के लिए बाहर जाना पड़ता था या पढ़ाई छोड़ देने की मजबूरी सामने होती थी। उन्होंने कहा कि बिजली और स्वास्थ्य कज क्षेत्र में जो सुधार हुआ है वह भी उल्लेखनीय है। रजवांस में 132 केवीए के विद्युत सब स्टेशन की स्थापना के काम में तेजी से प्रयास चल रहे हैं जिसकी सफलता जल्दी ही सामने आएगी।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने प्राथमिक शाला बीकोर कलां के बच्चों की मांग पर स्कूल में बोरिंग स्वीकृत कर हेंडपंप लगवाए जाने के लिए मंच पर पहुंच कर उनका स्वागत किया। पूर्व गृहमंत्री ने इस हेंडपंप में मोटर लगवाए जाने के निर्देश बरोदिया कलां सीएमओ को दिए। उन्होंने यहां के हाईस्कूल की बाउंड्री वाल और पेवर ब्लाक लगाने के कार्य की स्वीकृति भी दी। उन्होंने श्री पद्मरा धाम हनुमान जी मंदिर में दर्शन किए और मंदिर की बाउंड्री वॉल,टीन शेड तथा सामुदायिक भवन के कार्यों की स्वीकृति दी। बड़ोइया मंदिर के परिक्रमा मार्ग बनाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने मालथौन एसडीएम श्री मुनव्वर खान को निर्देश दिए कि ग्राम मंगूस के आम रास्तों व खेल मैदान का तीन दिवस में सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त कराएं। पूर्व गृहमंत्री ने डबूसा भूमिपूजन समारोह के मंच पर संकल्प, श्रमदान, स्वधन व जनसहयोग से मंदिर निर्माण करने वाले शंकर लाल विश्वकर्मा मिस्त्री का शाल श्रीफल से अभिनंदन किया। ग्राम जनों ने बताया कि श्री विश्वकर्मा ने मंदिर निर्माण के लिए अपना घर तक गिरवी रखा और खुद भी निर्माण कार्य में जुटे रहे।

मालथौन में जनसुनवाई कर समस्याओं का निराकरण किया

पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन बसस्टैंड परिसर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों व नपं कर्मचारियों को निर्देश देकर मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया।


बीकोर कलां भूमिपूजन कार्यक्रम में एसडीएम मालथौन मुनव्वर खान, तहसीलदार यशोवर्धन सिंह, नायब तहसीलदार बांदरी कमलेश सतनामी, सीईओ प्रभुशंकर खरे, सुरेन्द्र सिंह एसडीओ पीडब्ल्यूडी, नपं अध्यक्ष श्रीमती मीना कुशवाहा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह दरी, नारायण सिंह, पप्पू मुकदद्म, तोरण सिंह, आशीष पटैरिया, खटौरा सरपंच रामलाल, संतोष लोधी, जयहिंद यादव, लालसिंह लोधी, रामकरण कौशिक,उमेश मढ़खेरा पार्षद, ताहर यादव मड़ावन, कुसुम सैनी, कमल कुमार जैन, हारून व हफीज खान, शिवराज लोधी चुरारी, रूपकिशोर व सुरेश राय, राजेश राय, प्रदीप दुबे, नीतेश यादव, राजेन्द्र सिंह बुन्देला दरी, वीरेन्द्र सिंह बुंदेला, दयाराम चौरसिया, बलराम सिंह ठाकुर, कोमल यादव, पार्षद दिलीप, पार्षद श्रीमती कमलेश कुमारी, निरंजन सिंह ठाकुर, रामकुमार सोनी, उदल सिहं राजपूत, रानू शर्मा, रविन्द्र सिंह ठाकुर, अजमेर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह बुन्देला, उमराव सिंह लोधी, अर्जुन घोषी, वृदांवन राय, अमोल प्रजापति, भूपेन्द्र लोधी, रतिराम सिंह, प्रताप सिंह, शिवकुमार राय, लाल सिहं लोधी, राजपाल यादव, इमरत राय, गुड्डन जैन, उपस्थित थे। सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित रहे। डबूसा भूमिपूजन कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह रामछायरी, सरपंच यशवंत सिंह, सरपंच मनोज कुर्मी, रामकुमार बघेल, राकेश आदिवासी, सरपंच प्रकाश सिंह, सीईओ सचिन गुप्ता, रामाधर चौबे, गोविन्द सिंह, रावराजा राजपूत, मण्डल अध्यक्ष अरविंद लोधी, राना जू जयंत सिंह, प्रहलाद सिंह हीरालाल जी, गजराज सिंह की उपस्थिति प्रमुख रही।




Share:

SAGAR: कार्यों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर पंचायत सचिवों पर लगाया जुर्माना

SAGAR: कार्यों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर पंचायत सचिवों पर लगाया जुर्माना


तीनबत्ती न्यूज: 10 मई, 2025

सागर :कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी.आर. के आदेशानुसार, अपने कार्यों के प्रति लापरवाही और प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के अंदर नहीं करने पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिवों पर जुर्माना लगाया गया।  
इन पर हुआ जुर्माना
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी जुर्माना आदेश के अनुसार रजनी मिश्रा, सचिव, ग्राम पंचायत हुडा जनपद जैसीनगर, संतोष तिवारी, सचिव, ग्राम पंचायत कार्यालय ग्राम पंचायत चकेरी जैसीनगर, श्रवण सिंह, सचिव, ग्राम पंचायत हीरापुर जनपद जैसीनगर, टीकाराम अहिरवार, सचिव, कार्यालय ग्राम पंचायत बरखेराखुमान राहतगढ, शंकर सिंह, सचिव, ग्राम पंचायत हनोतियाकलाँ राहतगढ, तुलसीराम ठाकुर, सचिव, ग्राम पंचायत आगासौद बीना, विपिन तिवारी, सचिव, ग्राम पंचायत बसाहारी खुरई, बालकिशन विश्वकर्मा, सचिव, ग्राम पंचायत -बटठवाहा शाहगढ़, राजेंद्र सिंह यादव, सचिव, ग्राम पंचायत-झरई बंडा, खूबसिंह ठाकुर, सचिव, ग्राम पंचायत कोटिया बण्डा, रामदास यादव, सचिव, ग्राम पंचायत बेसली बंडा, आशीष चौबे, सचिव, ग्राम पंचायत कोटरा बण्डा, दिनेश रावत, सचिव, ग्राम पंचायत मगरधा बंडा, धनप्रसाद तिवारी, सचिव, ग्राम पंचायत जमुनिया बंडा, संजय यादव, सचिव, ग्राम पंचायत सौरई बण्डा, भूपेन्द्र सिंह, सचिव, ग्राम पंचायत गडर, बंडा, शेरसिंह लोधी, सचिव, ग्राम पंचायत बमूरा भेडा, बण्डा, हनुमत सिंह, सचिव, ग्राम पंचायत चीलपहाडी, बण्डा, परशराम घोष, सचिव, ग्राम पंचायत- जैतपुर कोपरा जिला देवरी, संतोष कुर्मी, सचिव, ग्राम पंचायत कार्यालय ग्राम पंचायत सिमरिया हाँखेडा जनपद देवरी, रामगोपाल परिहार, सचिव, ग्राम पंचायत मोहली रहली, रघुनाथ यादव, सचिव, ग्राम पंचायत ख्वारी, बंडा,श्रद्वा द्विवेदी, सचिव, ग्राम पंचायत लरेठी जनपद बंडा, कृष्णकुमार पटसारिया, सचिव, ग्राम पंचायत -खारमउ जनपद बंडा, अरविंद साहू, सचिव, ग्राम पंचायत मंजला जनपद बंडा, कालू विश्वकर्मा, सचिव, ग्राम पंचायत-मझगुवा बंडा, श्री संजय कुमार समुन्द्रे मुख्य नगरपालिका अधिकारी मालथौन, श्री प्रभुशंकर खरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी -नगरपरिषद बरोदियाकलॉ तहसील मालथौन जिला सागर, यशवंत सिंह राजपूत, सचिव, ग्राम पंचायत -कार्यालय ग्राम पंचायत केसली जनपद केसली, उमाशंकर दुबे, सचिव, ग्राम पंचायत कार्यालय ग्राम पंचायत घाना जनपद केसली, राजेन्द्र सिंह लोधी, सचिव, ग्राम पंचायत - कार्यालय ग्राम पंचायत देवरी नाहमउ जनपद केसली, रूकमगिरी गोस्वामी, सचिव, ग्राम पंचायत -कार्यालय ग्राम पंचायत नाह्रमउ जनपद केसली, गोपाल सिंह सेगर, सचिव, ग्राम पंचायत कार्यालय ग्राम पंचायत नांदिया जनपद केसली, गोकल सिंह लोधी, सचिव, ग्राम पंचायत - कार्यालय ग्राम पंचायत पलोह जनपद केसली, रामप्रकाश यादव, सचिव, ग्राम पंचायत जनपद केसली, निरंजन खरे, सचिव, ग्राम पंचायत कार्यालय ग्राम पंचायत खटोला जनपद केसली, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, सचिव, ग्राम पंचायत पटौआ बण्डा को कार्यों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर जुर्माना लगाया गया।

म०प्र० लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी द्वारा अपने अधिकार का उपयोग करते हुए, आर्थिक सांख्यिकी विभाग के प्रकरण को समय सीमा के अंदर निराकरण न करने, साथ ही इस हेतु पूर्व में भी पंचायत सचिवों को निर्देशित करने के उपरांत भी प्रकरण का निराकरण समय सीमा में नहीं किया गया हैं। साथ ही कारण बताओ नोटिस का भी ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा समाधान कारक जवाब नहीं दिया गया ।

उक्त कृत्य लोक सेवा गांरटी अधिनियम 2010 की धारा 7 (क) का उल्लंघन हैं। अतएव सचिवों के द्वारा आवेदन को विलंबित करने एवं समय सीमा पर निराकृत नहीं करने पर दंड स्वरूप जुर्माना लगाया गया। साथ ही उक्त जुर्माना राशि को तीन दिन के अंदर जमा करने का आदेश दिया गया।
    



Share:

मोहन अग्रवाल राज्य कर्मचारी संघ के सागर के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त

मोहन अग्रवाल राज्य कर्मचारी संघ के सागर केसंभागीय अध्यक्ष नियुक्त


तीनबत्ती न्यूज : 08 मई,2025

सागर : मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष की अनुशंसा पर मोहन अग्रवाल को म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ का सागर संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया। उनके साथ ही संभागीय ईकाई मे सागर से श्रीमती हेमलता सेंगर एवं स्वल्पना नायक को उपाध्यक्ष बनाया है।


मोहन अग्रवाल के संभागीय अध्यक्ष बनने पर राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री राकेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, सचिव राजकुमार कपूर, मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश जारोलिया, मंत्री दीपक मिश्रा,राजशेखर सेन, अशोक तिवारी वीर सिंह ठाकुर, देव तिवारी,अजय गर्ग, संजय कोरी, विकास उपाध्याय, आशुतोष पाराशर,दीपक दीक्षित,भारती खरे, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, हरगोविंद मिश्रा,दिनेश कन्नौजिया, पंकज सिंह राजपूत, प्रेम नारायण अहिरवार पेंशनर्स महासंघ के दिलशाद खान,अध्यक्ष प्रदीप सिंह, गणेशराम कोरी शिक्षक संघ के राकेश गुप्ता, चंद्रभान सिंह राजपूत अजाक्स के जिलाध्यक्ष चंदभान रोहित,राजू अहिरवार, गोटीराम अहिरवार शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शशिभूषण तिवारी, जिलाध्यक्ष संजय बिल्थरे राजीव शुक्ला समग्र शिक्षक संघ के विनीत चौहान, बसंत तिवारी स्वास्थ्य विभाग के डॉ आशीष शास्त्री, विनोद नामदेव, नवीन गुरु आदि ने बधाई दी। मोहन अग्रवाल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संभाग के सभी जिलों से समन्वय स्थापित कर कर्मचारी हित में कार्य करने की बात कही है ।

Share:

सामूहिक विवाह, सामाजिक समरसता का प्रतीक ▪️1119 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री ▪️बेटियां वरदान होती हैं इनका कन्यादान करने से बड़ा कोई दान नहीं : विधायक प्रदीप लारिया

सामूहिक विवाह, सामाजिक समरसता का प्रतीक

▪️1119 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री

▪️बेटियां वरदान होती हैं इनका कन्यादान करने से बड़ा कोई दान नहीं : विधायक प्रदीप लारिया



तीनबत्ती न्यूज : 08 मई ,2025
सागर :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहु बेटी का घर आना गृह लक्ष्मी एवं सुख समृद्धि का आना होता है, सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में समरसता, एकता और मितव्ययिता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि एक ही मंडप में कई जोड़ों का विवाह होना सामाजिक चेतना और बदलती सोच का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से सागर जिले की नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रजाखेड़ी बजरिया (मकरोनिया) में सम्पन्न सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 1119 जोड़ों का एक ही मंडप में विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब सामूहिक विवाह समाज द्वारा प्रसन्नतापूर्वक सहजता से अपनाए जा रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि हमारे समाज की मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। यह बेहद प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वैवाहिक आयोजनों से वर-वधू दोनों ही पक्षों का आर्थिक बोझ कम हो जाता है और इससे सामाजिक एकता को भी बल मिलता है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए श्री हितानंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाज के जरुरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह का जिम्मा अब सरकार ने ले लिया है। बेटियों के हित में पूरी सरकार साथ हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने देश में एक मिसाल पेश की है। यहां धन के अभाव के कारण किसी गरीब परिवार को अपनी बेटी के विवाह के लिए क़र्ज़ नहीं लेना पड़ता। यहां सरकार कन्यादान योजना में अपने खर्च पर बेटियों का विवाह कराती है।


कार्यक्रम स्थल से उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इससे समाज में व्यापक स्तर पर बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए बताया कि आज ही सभी जोड़ों के खाते में योजना में कुल 6 करोड़ 37 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित की जा रही है।

सम्मेलन के आयोजक नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बेटियां वरदान होती हैं इनका कन्यादान करने से बड़ा कोई दान नहीं होता हम सब को कन्यादान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में इस सामूहिक सम्मेलन में कुल 1119 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया है।

कार्यक्रम स्थल में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक श्री प्रदीप लारिया, विधायक सागर  शैलेंद्र जैन, विधायक बीना श्रीमती निर्मला सप्रे, विधायक बंडा श्री वीरेंद्र लंबरदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत,  श्री  श्याम तिवारी,  श्रीमती रानी कुशवाहा, श्री गौरव सिरोठिया, डॉ अनिल तिवारी, श्री  प्रभु दयाल कुशवाहा, श्री मिहीलाल अहिरवार, श्री  हरिराम सिंह, श्री  जाहर सिंह, कलेक्टर श्री संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वर-वधू और बड़ी संख्या में उनके परिजन उपस्थित थे।

बुंदेली कलाकारों की प्रस्तुति

कार्यक्रम में बुंदेली कलाकार कविता शर्मा (छतरपुर) एवं जयसिंह राजा परमार (उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रस्तुत लोकगीतों के माध्यम से देश भक्ति गीतों से सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन छूम उठा। गीतों में दिखा ऑपरेशन सिंदूर।

गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए विवाह पंडाल को फाग एयर कुलिंग किया गया,जिससे लोगों को बड़ी राहत महसूस हुई। आयोजन में वर-वधु परिजनों एवं अतिथियों के भोजन, पेयजल एवं शीतल छाछ की उत्तम व्यवस्था की गई, जिसकी प्रशंसा की गई।




Share:

SAGAR: अनियमितताओं के चलते डॉ. अतुल जैन का क्लिनिक सील

SAGAR: अनियमितताओं के चलते डॉ. अतुल जैन का क्लिनिक सील


तीनबत्ती न्यूज : 07 मई ,2025

सागर  : कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देशानुसार देवरी एसडीएम श्रीमती भव्या त्रिपाठी ने  प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए देवरी नगर में संचालित श्री आशा ऑर्थाे क्लिनिक को सील कर दिया। यह क्लिनिक डॉ. अतुल कुमार जैन द्वारा संचालित किया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्लिनिक में कई प्रकार की अनियमितताएँ पाई गईं। एसडीएम श्रीमती भव्या त्रिपाठी ने टीम ने स्थल निरीक्षण के दौरान क्लिनिक को सील करने की कार्रवाई की।

कलेक्टर संदीप जी आर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिले में अन्य चिकित्सा संस्थानों की भी सघन जाँच की जाएगी। अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल, क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive