Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पान मंडी व्यापारियों की समस्याओं विधायक शैलेंद्र जैन ने : व्यापारियों से संवाद कर समाधान का दिलाया भरोसा ▪️साबुलाल मार्केट का कार्य मार्च तक होगा पूरा

पान मंडी व्यापारियों की  समस्याओं विधायक शैलेंद्र जैन ने : व्यापारियों से संवाद कर समाधान का दिलाया भरोसा

▪️साबुलाल मार्केट का कार्य  मार्च तक होगा पूरा


तीनबत्ती न्यूज.27 दिसंबर, 2025

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन कटरा क्षेत्र पहुंचकर पान मंडी व्यापारियों के कार्यस्थल पर पहुंचे और वहां उपस्थित व्यापारियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व पान मंडी के व्यापारियों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक श्री जैन के निवास पर पहुंचकर आवेदन सौंपा गया था। उसी क्रम में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने स्वयं व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनकी बातों को गंभीरता से सुना।

विधायक जैन ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का यथासंभव निराकरण किया जाएगा तथा शासन एवं प्रशासन स्तर पर आवश्यक पहल कर समाधान सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पान मंडी की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने हेतु संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से लालचंद चौरसिया, श्री प्रीतम चौरसिया, श्री गोपाल चौरसिया, श्री मनमोहन चौरसिया, श्री मुकेश चौरसिया, श्री नीलेश चौरसिया, श्री राजेंद्र चौरसिया एवं श्री संजय चौरसिया सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।


साबुलाल मार्केट का कार्य मार्च अंत तक हर हाल में पूर्ण हो 

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कटरा स्थित रामपुरा वार्ड के साबुलाल मार्केट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री भी उनके साथ मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस स्थानीय निवासियों एवं दुकानदारों ने विधायक श्री जैन के निवास पर पहुंचकर साबुलाल मार्केट का कार्य लंबे समय से अधूरा होने एवं अव्यवस्थाओं को लेकर अपनी समस्याएं रखी थीं, साथ ही शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का आग्रह किया था।

निरीक्षण के दौरान विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि मार्केट को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सबसे पहले अस्थाई अतिक्रमण हटाना आवश्यक है। उन्होंने दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग की अपील की। साथ ही ठेकेदार को सख्त हिदायत देते हुए निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में मार्च माह के अंत तक मार्केट का समस्त कार्य पूर्ण किया जाए।

विधायक जैन ने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि साबुलाल मार्केट को सफल और उपयोगी बनाना है, तो इसके चारों ओर समुचित एप्रोच रोड और आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी, जिससे नागरिकों एवं ग्राहकों को मार्केट तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दृष्टि से यहां पुलिस चौकी प्रारंभ करने के संबंध में भी चर्चा करने की बात कही। इस अवसर पर पार्षद श्री पराग बजाज, श्री श्रीकांत जैन, श्री मनोहर तिवारी, श्री अतुल जैन, उपयंत्री श्री दिनकर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 



Share:

प्रधानमंत्री मोदी के गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम: डालचंद पटेल को अंतरराष्ट्रीय संस्था यू. एन.ए.सी.सी.सी. ने बनाया सागर का मानद अध्यक्ष

प्रधानमंत्री मोदी के गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम:  डालचंद पटेल को अंतरराष्ट्रीय संस्था यू. एन.ए.सी.सी.सी. ने बनाया सागर का मानद अध्यक्ष



तीनबत्ती न्यूज : 27 दिसंबर 2025 

सागर: यूनिटी ऑफ नेशंस एक्शन फॉर क्लाइमेट चेंज काउंसिल (UNACCC) को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि श्री डालचंद पटेल (कुशवाहा) को मध्यप्रदेश के सागर डिवीजन के लिए मानद अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति श्री डालचंद पटेल के सतत विकास और जलवायु कार्यवाही के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

मानद अध्यक्ष के तौर पर, डालचंद पटेल मध्यप्रदेश मे UNACCC की पहलो को रणनीतिक नेतृत्व और दिशा प्रदान करेगे, और सतत विकास और जलवायु कार्यवाही को बढावा देने के लिए सरकारी एजेसियो, व्यवसायो और नागरिक समाज संगठनो के साथ साझेदारी को बढावा देगे।

यह भी पढ़ें: Sagar News: ग़रीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आसानी से मिल सकेगी सोलर लगवाने की सुविधा ▪️अंतर्राष्ट्रीय संस्था यू एन ए सी सी सी और नगर निगम के मध्य हुआ करार

UNACCC के संस्थापक अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, "हमे श्री पटेल का अपनी टीम मे स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। सतत विकास के प्रति उनकी विशेषज्ञता और प्रतिबद्धता UNACCC के मिशन को आगे बढाने और हमारे सामूहिक SDG लक्ष्यो को प्राप्त करने मे अमूल्य होगी।"


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 


Share:

संविधान खत्म करना चाह रही भाजपा : प्रदीप अहिरवार , प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग

संविधान खत्म करना चाह रही भाजपा : प्रदीप अहिरवार , प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग


तीनबत्ती न्यूज: 27 दिसंबर, 2025

सागर: नगर परिषद कर्रापुर ,सागर में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान मेँ संविधान बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। संविधान बचाओ कार्यकता सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग प्रदीप अहिरवार  उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदीप अहिरवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान खत्म करना चाहतीं हैं। भाजपा के नेता सत्ता के मद में चूर है। सत्ता में बैठकर डॉ भीमराव अंबेडकर साहब को अपमानित करते हैं। आज सभी लोगों को मिलकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को समझना चाहिए जो पूर्णत: संविधान विरोधी एवं अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग की विरोधी है । आयोजक डॉ हेमंत लारिया ने कहा कि भाजपा संविधान खत्म करना चाहतीं हैं जिससे शोषित,वंचित‌ समाज का हक मारा जा सकें। महंगाई बेरोजगारी, बिगड़ती, हुई कानून व्यवस्था से जनता का ध्यान सरकार भटकाना चाहती है। बाबा साहेब का अपमान करने वाले भाजपा नेता संविधान के वजह से ही मंत्री है। साथ ही साथ प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे और इसका जवाब सरकार के पास नहीं सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है ताकि अपराध पर कमी आ सके ।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप अहिरवार प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, डॉ हेमंत लारिया जी (प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग व कार्यक्रम आयोजक) ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र चाबड़ा, मकरोनिया ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, जिला युवा अध्यक्ष संदीप चौधरी, मकरोनिया की पार्षद सीमा चौधरी, सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष संजय रोहिदास, विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा, वरिष्ठ ठाकुर विशाल सिंह, पंडितमन्नत तिवारी, अवधेश सिंह सिमरिया,अशरफ खान, सरफराज पठान, सत्यम चौधरी, शिवचरण सोनी, चांद अली, देवेंद्र पटेल केरवना, सरपंच प्रतिनिधि गौतम अहिरवार केरवना, पार्षद मोहन अहिरवार,कदम सिंह, सुरेंद्र सिंह राजपूत, सुभाष चौधरी, मनोज अहिरवार, गणेश अहिरवार, लोकमान्य प्रसाद जाटव,  शालक राम जाटव, सीताराम अहिरवार, जीवन भदोरिया,  झब्बू ठेकेदार, मुकेश अहिरवार सहित सैकड़ो कांग्रेस जन मौजूद थे।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 



Share:

बी.टी.आई.ई. कॉलेज की एन.सी.सी. कैडेट सविता का दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन

बी.टी.आई.ई. कॉलेज की एन.सी.सी. कैडेट सविता का दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन

तीनबत्ती न्यूज : 27दिसंबर, 2025

सागर: : बी.टी. इन्स्टीट्यूट ऑफ एक्सीलैंस, महाविद्यालय मकरोनिया सागर की बी.ए.बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सविता का चयन (आरडीसी-2026) रिपब्लिक डे के लिए हुआ है। उनका यह चयन आर.डी.सी-2026, नई दिल्ली के लिए एडीशनल डायरेक्टर जनरल स्तर पर हुआ। यह चयन एनसीसी में सर्वोच्च और अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक उपलब्धि है। कैडेट सविता 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगी और अपने कॉलेज, सागर शहर एवं 7 एम.पी. गर्ल्स एनसीसी बटालियन, सागर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

-----------------

फेसबुक पर देखने क्लिक करे

बी.टी.आई.ई. कॉलेज की #एनसीसी. कैडेट #सविता का दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन

------------------


सविता की इस उपलब्धी पर बी.टी. इन्स्टीट्यूट ऑफ एक्सीलैंस महाविद्यालय के चेयरमेन  संतोष जैन, बी.टी. ग्रुप के मार्गदर्शक प्रो. सुबोध जैन, डायरेक्टर संदीप जैन प्राचार्य डॉ. राजू टंडन, ए.एन.ओ. डॉ. वंदना तिवारी महाविद्यालय के समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं 7 एम.पी. गर्ल्स एनसीसी बटालियन के अधिकारियों एवं स्टाफ के द्वारा सविता को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की और कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम अनुशासन और समर्पित भाव का प्रतीक है। कैडेट सविता का यह चयन बी.टी.आई.ई. महाविद्यालय सागर की शैक्षणिक एवं सहपाठ्य गतिविधियों में उत्कृष्टता तथा एनसीसी प्रशिक्षण प्रणाली की सशक्तता को दर्शाता है । उनकी इस उपलब्धी पर पूरे महाविद्यालय एवं 7 एम.पी. गर्ल्स एनसीसी बटालियन में हर्ष का वातावरण व्याप्त है। 


______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 



Share:

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेस सेवादल परिवार ने किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  को कांग्रेस सेवादल परिवार ने किया याद


तीनबत्ती न्यूज: 26 दिसंबर ,2025
सागर  ; पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि पर तीनबत्ती स्थित कार्यालय मे पुष्पांजलि अर्पित की.
जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे कहा कि जब भारत आर्थिक मंदी और संकट के दौर से गुजर रहा था,तब डॉ. मनमोहन सिंह ने संकटमोचक बनकर देश को इससे उबारा। उन्होंने 1991 की दूरदर्शी उदारीकरण नीति का उल्लेख करते हुए बताया कि इसी के चलते आज भारत दुनिया की चौथी आर्थिक महाशक्ति है। श्रद्धांजलि सभा में मोहम्मद अनीस  प्रवीण यादव,अंकुर यादव,परख शुक्ला,रवि जैन,राकेश जैन,तरूण सैनी,आकाश नामदेव संजय टंडन छोटू तिवारी अनु घोषी सहित सेवादल परिजन उपस्थित थे।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 


Share:

Sagar News: ग़रीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आसानी से मिल सकेगी सोलर लगवाने की सुविधा ▪️अंतर्राष्ट्रीय संस्था यू एन ए सी सी सी और नगर निगम के मध्य हुआ करार

Sagar News: ग़रीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आसानी से मिल सकेगी सोलर लगवाने की सुविधा

▪️अंतर्राष्ट्रीय संस्था यू एन ए सी सी सी और नगर निगम के मध्य हुआ करार


तीनबत्ती न्यूज: 26 दिसंबर 2025

सागर : महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी द्वारा सागर वासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए नगर निगम द्वारा अनुकरणीय पहल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय संस्था यू एन ए सी सी सी और नगर निगम के मध्य करार किया है । जिससे आम नागरिकों के समग्र विकास के साथ ही गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आसानी से सोलर पैनल लगाने की सुविधा उपलब्ध होगी। बुंदेलखंड में पहली बार नगर निगम सागर से इसकी शुरुआत की जा रही है जिससे सागर वासियों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व परिवर्तन आएगा।


दोनों के बीच हुआ करार

नगर निगम सागर और यूनिटी ऑफ नेशंस एक्शन फॉर क्लाइमेट चेंज काउंसिल के बीच हुए एम.ओ.यू. के अवसर पर महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, संस्था के फाउंडर अध्यक्ष डॉ रजत शर्मा, अध्यक्ष श्री अजय जोशी, संस्था के चेयरमैन  पर्यावरणविद् एवं प्रशासनिक अधिकारी   डॉ. शिशिर पंडित , जनरल सचिव श्री लाकिश दुबे  सागर के कार्यक्रम संचालक नरेश पटेल, संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी एवं एम आई सी सदस्य, पार्षदों एवं अधिकारियों, कर्मचारी-अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम  सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई ।

इस अवसर पर महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि  सागर शहर में सस्टेनेबल डेवलपमेंट इंनीसिऐटिव प्रोजेक्ट के माध्यम से सागर में एक नई पहल करने की शुरुआत होने जा रही है, जिसका उद्देश्य हमारे शहर को पर्यावरण के रूप से अधिक जिम्मेदार और भविष्य के लिए तैयार बनाना है। यह कार्यक्रम न केवल सागर शहर के लिए बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के सतत् विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस अवसर पर हम सागर को नवकरणीय ऊर्जा, हरित बुनियादी ढांचे और अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं  तथा गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। सागर को एक स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध शहर बनाने के लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे इसलिये नगर निगम सागर और  यू एन ए सी सी सी संस्था के मध्य अनुबंध निष्पादित किया जा रहा है।  

नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कहा कि पर्यावरण एवं सोलर एनर्जी को लेकर आपकी संस्था द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है और सागर का चयन किया गया है उसके लिए हम आश्वस्त करते हैं कि हम आपके साथ मिलकर जलवायु परिवर्तन एवं नवकरणीय ऊर्जा के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी संस्था सागर के लिए बेहतर कार्य करेगी जिससे सागर शहर को प्रदूषण मुक्त होकर स्वच्छ जलवायु प्राप्त हो सकेगी।

संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि यू एन ए सी सी सी शहर के लोगों को लाभान्वित करने के लिए नगर निगम के साथ मिलकर कार्य करेगी। इसके पूर्व यह संस्था द्वारा इंदौर में भी  सकारात्मक कार्य कर चुकी है  तथा सागर शहर को माडल बनाने के लिए चयन किया गया है। सोलर एनर्जी सागर शहर के लिए उपयोगी साबित होगी। सागर में एक नई शुरुआत होने जा रही है महापौर जी के नेतृत्व में स्वच्छता के साथ ही स्वच्छ वायु व नवकरणीय ऊर्जा में हमारा शहर आदर्श शहर बनेगा ।

स्था के फाउंडर अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि संस्था 157 देशों में काम कर रही है, जिसका  मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड ) में है। संस्था द्वारा लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का कार्य तथा सोलर एनर्जी के माध्यम से खर्च बचाने तथा गरीबी हटाने की दिशा में कार्य किया जा रहा  है, मैं, महापौर जी का धन्यवाद देता हूॅ कि उन्होंने यह अवसर प्रदान किया है जो बुन्देलखण्ड में आज यादगार दिन के रूप में जाना जायेगा । हम सागर शहर से विकास की शुरूआत करेंगे, जो दूसरों के लिये प्रेरणा बनेगा ,आज नगर निगम की टीम ऐसी जिम्मेदारी ले रही है जो संस्था के साथ मिलकर शहर को आगे ले जायेगी जिससे देश में सागर की पहचान बनेगी। यू.एन. ए सी सी सी बुन्देलखण्ड के विकास की ऐसी इबारत लिखेगा जिसका संदेश पूरे देश में जायेगा। संस्था द्वारा समग्र विकास के कार्य भोगौलिक स्थिति अनुसार किये जायेंगे जिसके लिये संस्था ने इंदौर के बाद सागर का चयन किया है इसके लिये संस्था नगर निगम से कोई राशि नहीं लेगी न ही शासन से राशि लेगी केवल जनसहयोग के माध्यम से कार्य करेगी। कार्यशाला का संचालन गौरव राजपूत ने किया और आभार एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

कार्यशाला में पूर्व पार्षद एवं बी.डी.ए.उपाध्यक्ष श्री डालचंद पटैल, एम.आई.सी.सदस्य श्री शैलेन्द्र ठाकुर, श्री धर्मेन्द्र खटीक ने भी अपने-अपने विचार रखें तथा जानकारी दी। इस अवसर पर एम.आई. सी.सदस्य श्री राजकुमार पटैल, पार्षद सुश्री याकृति जड़िया, श्रीमति बैदेही पुरोहित, रानी अहिरवार, श्री शैलेष जैन, श्री रामू ठेकेदार, रूबी कृष्ण कुमार पटैल सहित नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

______________

 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

  


 



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive