Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर में यात्री बसों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: 7 बसों का पंजीयन निरस्त, 2 जब्त; 15 बसों से ₹45 हजार जुर्माना वसूला

सागर में यात्री बसों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: 7 बसों का पंजीयन निरस्त, 2 जब्त; 15 बसों से ₹45 हजार जुर्माना वसूला

• प्रेशर हॉर्न के खिलाफ चला विशेष चेकिंग अभियान, 12 बसों से निकाले गए तेज आवाज वाले हॉर्न

तीनबत्ती न्यूज:12 अक्टूबर 2026

सागर। यात्री सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सागर में परिवहन विभाग ने यात्री बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 15 वर्ष से अधिक पुरानी 7 यात्री बसों का पंजीयन निरस्त कर उन्हें स्क्रैप करने के आदेश जारी किए गए। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाली 15 बसों से 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया और खामियां मिलने पर 2 यात्री बसों को जब्त किया गया।

परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर और कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा यह कार्रवाई की गई। अभियान में ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली, परमिट की शर्तों का उल्लंघन और टैक्स बकाया जैसे मामलों की जांच के साथ यात्री बसों में लगे प्रेशर हॉर्न पर भी कार्रवाई की गई।

15 साल से अधिक पुरानी 7 बसों का पंजीयन निरस्त

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 वर्ष से अधिक पुरानी 7 बसों का पंजीयन निरस्त किया गया है। इनमें MP15PA0165, MP15PA0229, MP15PA0129, MP37P0277, MP15PA0254, MP09FA2641 और MP09FA2637 शामिल हैं। इन बसों को स्क्रैप करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

12 बसों से निकाले गए प्रेशर हॉर्न

मुख्य बस स्टैंड के आसपास रहने वाले लोगों ने यात्री बसों में तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न के कारण होने वाले ध्वनि प्रदूषण और परेशानी की शिकायत की थी। विशेष रूप से रात के समय बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

शिकायतों के आधार पर मुख्य बस स्टैंड और शहरी क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 12 यात्री बसों में मानक से अधिक आवाज करने वाले प्रेशर हॉर्न पाए गए। विभाग ने मौके पर ही इन हॉर्न को निकलवाकर जब्त कर लिया।

15 बसों से 45 हजार रुपये जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में चालक और परिचालक का निर्धारित गणवेश नहीं होना, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) का अभाव, रेडियम रिफ्लेक्टर टेप नहीं होना और फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिलने जैसी कमियां सामने आईं। इन अनियमितताओं के चलते 15 यात्री बसों से कुल 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

खराब हालत में मिलीं 2 बसें जब्त

जांच के दौरान एक यात्री बस के पीछे के कांच पर लोहे की जाली लगी मिली, जबकि दूसरी बस का ड्राइवर साइड का गेट टूटा हुआ था और वाहन का फर्श भी क्षतिग्रस्त था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों बसों को जब्त कर परिवहन कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखा गया।

बस संचालकों को दस्तावेज साथ रखने की हिदायत

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बस संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे यात्री बसों से प्रेशर हॉर्न तत्काल हटवाएं और संचालन के दौरान बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, पंजीयन कार्ड, चालक का हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, टैक्स प्रमाणपत्र और प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें।

विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम, 1988 और मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की चेकिंग कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share:

Sagar : देवरी में दुर्गा प्रतिमा स्थल के पीछे जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार : 5 फरार; ₹4.35 लाख की सामग्री जब्त

सागर : देवरी में दुर्गा प्रतिमा स्थल के पीछे जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार : 5 फरार; ₹4.35 लाख की सामग्री जब्त



तीनबत्ती न्यूज:12 अक्टूबर 2026

सागर। सागर जिले के देवरी में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जुआ फड़ से ₹5,610 नगद, 52 ताश के पत्ते, तीन मोबाइल फोन और पांच दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹4,35,610 बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर को देवरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि टिकरिया तिगड्डा स्थित दुर्गा प्रतिमा स्थल के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना की तस्दीक और वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया, जबकि पांच अन्य फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कपिल चौरसिया (36), निवासी सुभाष वार्ड, देवरी; मधुर रावत (22), निवासी शास्त्री वार्ड, देवरी तथा अनिल उर्फ अन्ना कोष्टी (27), निवासी खण्डेराव वार्ड, देवरी शामिल हैं।

₹4.35 लाख से अधिक की सामग्री जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 52 ताश के पत्ते और ₹5,610 नगद जब्त किए। इसके अलावा एक एप्पल आईफोन, एक वीवो मोबाइल और एक वनप्लस मोबाइल भी जब्त किया गया है। तीनों मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब ₹80 हजार बताई गई है।

पुलिस ने मौके पर मिले पांच दोपहिया वाहन भी जब्त किए हैं। इनमें एक स्कूटी, एक अपाचे मोटरसाइकिल और तीन अन्य मोटरसाइकिल शामिल हैं। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत करीब ₹3.50 लाख बताई गई है।

पुलिस के अनुसार नगदी, मोबाइल फोन और दोपहिया वाहनों सहित जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य ₹4,35,610 है।

पांच अन्य व्यक्तियों की तलाश

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और उनके मेमोरेण्डम कथनों के आधार पर जुआ खेलने में शामिल बताए गए पांच अन्य व्यक्तियों के नाम अक्कू यादव, गोलू उर्फ बाबूलाल लोधी, विक्रम रजक, आशु चौरसिया और समीर खान सामने आए हैं। ये सभी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी जानकारी जुटाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए विवेचना कर रही है।

Share:

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने समय-सीमा बैठक में की समीक्षा, जनविश्वास अभियान से पहले शिकायतों के निराकरण के निर्देश : लापरवाही पाए जाने पर डब्ल्यूआरडी के संबंधित एसडीओ को नोटिस जारी

कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की समीक्षा, जनविश्वास अभियान से पहले शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश

•लापरवाही पाए जाने पर डब्ल्यूआरडी के संबंधित एसडीओ को नोटिस जारी 


तीनबत्ती न्यूज: 12 अक्टूबर 2026

सागर। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सोमवार को समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों और लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनविश्वास अभियान के आगामी शिविरों से पहले सभी लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, स्वास्थ्य, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, नागरिक आपूर्ति, अनुसूचित जाति/जनजाति तथा सहकारिता सहित विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की।

मातृ वंदना और लाड़ली बहना के E-KYC तीन दिन में पूरा करने के निर्देश

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और लाड़ली बहना योजना के शत-प्रतिशत प्रकरणों में अगले तीन दिनों में E-KYC पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने भू-अर्जन से संबंधित 100 दिनों से लंबित शिकायतों की भी प्रकरणवार समीक्षा की। लापरवाही पाए जाने पर डब्ल्यूआरडी के संबंधित एसडीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। मालथौन, बंडा, बीना, खुरई और सागर सहित क्षेत्रों के भू-अर्जन प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।

100 दिन से लंबित प्रकरणों पर तेजी से कार्रवाई

कलेक्टर ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से संबंधित स्वास्थ्य विभाग के लंबित प्रकरणों में लगातार उच्च स्तर से फॉलो-अप लेने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मांग आधारित शिकायतों को केवल मांग दर्शाकर बंद नहीं किया जाए। ऐसी शिकायतों के साथ नियमानुसार स्पष्ट और तथ्यात्मक प्रतिवेदन भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किया जाए।

आयोगों के लंबित मामलों में एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश

विभिन्न आयोगों से प्राप्त पिछले तीन महीने से लंबित पत्रों और प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों में एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) अपलोड कर प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण किया जाए।

इसके साथ ही अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) और सहमति के कारण लंबित विकास परियोजनाओं के कार्यों को बिना देरी के अंतिम रूप देकर पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर  अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट  शैलेश द्विवेदी, सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Share:

Sagar News: लोक सेवा गारंटी अधिनियम में लापरवाही, नायब तहसीलदार सहित 4 पर जुर्माना

लोक सेवा गारंटी अधिनियम में लापरवाही पर नायब तहसीलदार सहित 3 सचिवों पर जुर्माना

• समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने की शास्ति अधिरोपित



तीनबत्ती न्यूज:12 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर नायब तहसीलदार सहित चार अधिकारियों-कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया गया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार पूर्व में कार्यालयीन पत्रों के माध्यम से निर्देश दिए जाने के बावजूद समय-सीमा का पालन नहीं करने पर संबंधित प्रकरणों में शास्ति अधिरोपित की गई।

जारी आदेश के अनुसार, बिलहरा तहसील, जैसीनगर के नायब तहसीलदार शिवपुरोहित गौतम के राजस्व विभाग से संबंधित आरसीएमएस प्रकरण में दो दिन का विलंब पाया गया। इस पर प्रतिदिन 250 रुपये की दर से 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें: 200 साल पुराने एक्सीलेंस स्कूल का नाम बदला: अमर शहीद प्रदीप कुमार लारिया के नाम पर नामकरण : पूर्व छात्रों ने विधायक शैलेंद्र जैन का जताया आभार

इसी प्रकार ग्राम पंचायत मंसूरबावरी, जनपद पंचायत देवरी के सचिव धीरज गौड़ पर एक दिन के विलंब के लिए 250 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई।

ग्राम पंचायत खारमऊ, जनपद पंचायत बंडा की सचिव प्रियंका मिश्रा के दो प्रकरणों में एक-एक दिन का विलंब पाया गया। दोनों प्रकरणों के लिए कुल 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं ग्राम पंचायत झिरिया, जनपद पंचायत केसली के सचिव राजू अहिरवार के दो प्रकरणों में भी निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं किया गया। दोनों प्रकरणों के लिए कुल 500 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई।

यह भी पढ़ने: दमोह तहसीलदार रोबिन जैन निलंबित, सागर संभागायुक्त ने जारी किए आदेश

तीन दिन में जमा करनी होगी जुर्माने की राशि

संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि जुर्माने की राशि चालान के माध्यम से निर्धारित मद में जमा कर उसकी प्रति तीन दिवस के भीतर संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने या कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share:

एक्सीलेंस स्कूल के 200 वर्ष पूरे होने पर 24 और 25 अक्टूबर को निकलेगी विशाल वाहन रैली, रोड मैप तैयार • पूर्व छात्रों की हुई बैठक

एक्सीलेंस स्कूल के 200 वर्ष पूरे होने पर 24 और 25 अक्टूबर को निकलेगी विशाल वाहन रैली, रोड मैप तैयार

• पूर्व छात्रों की बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय, 24 अक्टूबर को छात्र-छात्राओं की साइकिल और पैदल रैली भी होगी


तीनबत्ती न्यूज: 11 अक्टूबर, 2026

सागर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सागर के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोहों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर 24 और 25 अक्टूबर को शहर में विशाल रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित रोड मैप तैयार कर लिया गया है। आयोजन को सफल बनाने और विद्यालय के पूर्व छात्रों को जोड़ने के उद्देश्य से उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में पूर्व छात्रों एवं आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

यह भी पढ़ें: 200 साल पुराने एक्सीलेंस स्कूल का नाम बदला: अमर शहीद प्रदीप कुमार लारिया के नाम पर नामकरण : पूर्व छात्रों ने विधायक शैलेंद्र जैन का जताया आभार

बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 अक्टूबर को विद्यालय के छात्र-छात्राओं की साइकिल रैली और पैदल रैली निकाली जाएगी, जबकि 25 अक्टूबर को विद्यालय के पूर्व छात्रों एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा शहर की प्रमुख सड़कों से विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। जनजागरूकता अभियान के माध्यम से शहरवासियों और विद्यालय के पूर्व छात्रों को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Sagar News: एक्सीलेंस स्कूल के 200 वर्ष: जनवरी में होगा भव्य ऐतिहासिक आयोजन

 24 अक्टूबर को छात्र-छात्राओं की रैलियां

विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 24 अक्टूबर को छात्र-छात्राओं की अलग-अलग रैलियां आयोजित की जाएंगी।

छात्रों की साइकिल रैली का मार्ग:

उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर तीन मढ़िया, गौर मूर्ति, जामा मस्जिद, राजा टॉकीज, नमक मंडी और परकोटा होते हुए वापस उत्कृष्ट विद्यालय में संपन्न होगी।

रेली उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर सिविल लाइन चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली मंदिर चौराहा और बस स्टैंड होते हुए वापस विद्यालय पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अक्टूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, उपाय और शुभ दिन

छात्र-छात्राओं की पैदल रैली का मार्ग

उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर काली चौराहा, झंडा चौक और एकता कॉलोनी होते हुए वापस विद्यालय में संपन्न होगी।

25 अक्टूबर को निकलेगी पूर्व छात्रों की विशाल वाहन रैली

25 अक्टूबर को विद्यालय के पूर्व छात्रों की विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके लिए शहर की प्रमुख सड़कों और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल करते हुए रोड मैप तैयार किया गया है।

उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर तीन मढ़िया, परकोटा, तीनबत्ती, कोतवाली, बड़ा बाजार, मोतीनगर, भगवानगंज चौराहा, शनि मंदिर, हुलसीराम मखारिया स्कूल, संकट मोचन मंदिर, शास्त्री चौक, सदर, कैंट थाना, राजा टॉकीज, मस्जिद, नमक मंडी और परकोटा होते हुए वापस उत्कृष्ट विद्यालय में संपन्न होगी।

आयोजन समिति का उद्देश्य विद्यालय के गौरवशाली इतिहास और दो शताब्दियों की शैक्षणिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना तथा पूर्व छात्रों को इस ऐतिहासिक आयोजन से जोड़ना है।


बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र रहे मौजूद

बैठक में पूर्व छात्र एवं आयोजन समिति के सदस्य राजेश शुक्ला, अंकलेश्वर दुबे अन्नी, राजकमल केसरवानी, गुप्ताजी, विकास चौकसे और सुधीर तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा डॉ. संदीप खरे, राम अवतार यादव, अनूप तिवारी, डॉ. नितिन जैन, राकेश पांडे, विद्यासागर उपाध्याय, राजीव रतन गोलंदाज, आशीष गौतम, दिव्यांग रजक, हिरदेश पाटकर, चंद्रभूषण नेमा, मनोज नेमा, मनोज पलिया और अवधेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के पूर्व छात्र बैठक में शामिल हुए।

बैठक में सभी सदस्यों ने विद्यालय के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को ऐतिहासिक बनाने तथा आयोजन में अधिक से अधिक पूर्व छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


Share:

200 साल पुराने एक्सीलेंस स्कूल का नाम बदला: अमर शहीद प्रदीप कुमार लारिया के नाम पर नामकरण : पूर्व छात्रों ने विधायक शैलेंद्र जैन का जताया आभार

200 साल पुराने एक्सीलेंस स्कूल का नाम बदला: अमर शहीद प्रदीप कुमार लारिया के नाम पर नामकरण पूर्व छात्रों ने विधायक शैलेंद्र जैन का जताया आभार


तीनबत्ती न्यूज: 11 अक्टूबर, 2026

सागर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (एक्सीलेंस स्कूल), सागर का नामकरण उनके पूर्व छात्र अमर शहीद प्रदीप कुमार लारिया के नाम पर किए जाने पर वर्ष 1996 बैच के पूर्व छात्रों ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के प्रति आभार व्यक्त किया। पूर्व छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और इस पहल के लिए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अक्टूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, उपाय और शुभ दिन

इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने कहा कि विद्यालय का नाम अमर शहीद प्रदीप कुमार लारिया के नाम पर किया जाना उनके लिए गर्व और भावनात्मक जुड़ाव का विषय है। यह नामकरण विद्यालय के गौरवशाली इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।

--------

फेसबुक पर देखने क्लिक करे

सागर के 200 साल पुराने एक्सीलेंस स्कूल का नाम बदला : अमर शहीद प्रदीप कुमार लारिया के नाम पर नामकरण

------------


विद्यालय की स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक समारोह की तैयारियों में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन द्वारा दिए जा रहे सहयोग और सक्रिय सहभागिता के लिए भी पूर्व छात्रों ने उनका आभार जताया।

यह भी पढ़ें: Sagar News: एक्सीलेंस स्कूल के 200 वर्ष: जनवरी में होगा भव्य ऐतिहासिक आयोजन

विधायक जैन विद्यालय की 200 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा को यादगार बनाने के लिए पूर्व विद्यार्थियों के साथ मिलकर आयोजन की तैयारियों में सहभागिता कर रहे हैं।इस अवसर पर पूर्व छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में विक्रम सोनी, विकास चौकसे सहित अन्य पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

Share:

राजघाट में गणेश प्रतिमाएं निकालने संकल्प फाउंडेशन का सफाई अभियान

आस्था का सम्मान, प्रकृति की रक्षा का संकल्प; राजघाट में संकल्प फाउंडेशन ने निकालीं गणेश प्रतिमाएं


तीनबत्ती न्यूज:11 अक्टूबर 2026

सागर । संकल्प फाउंडेशन ने रविवार को राजघाट में सफाई अभियान चलाकर जल में विसर्जित गणेश प्रतिमाओं और पूजन सामग्री को बाहर निकाला। राजघाट बांध के स्थानीय केयरटेकरों के सहयोग से चलाए गए इस अभियान के दौरान संगठन के सदस्यों ने जल स्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान के दौरान विसर्जन के कई दिनों बाद भी कुछ गणेश प्रतिमाएं लगभग उसी अवस्था में मिलीं। फाउंडेशन ने इन प्रतिमाओं के प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से निर्मित होने की आशंका जताई है। जल से निकाली गई प्रतिमाओं और पूजन सामग्री को उचित निस्तारण के लिए एकत्र किया गया।


संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले स्थानीय नागरिकों के माध्यम से जानकारी मिली थी कि गणेश विसर्जन के बाद राजघाट में कई प्रतिमाएं जल में पड़ी हुई हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए संगठन ने स्थानीय केयरटेकरों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक त्योहार हमारी संस्कृति, परंपराओं और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। भगवान गणेश को जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ घर लाया जाता है, उसी सम्मान के साथ उनकी विदाई भी होनी चाहिए। विसर्जन के बाद प्रतिमाओं को लंबे समय तक जल में लावारिस छोड़ना उचित नहीं है।


रिशांक तिवारी ने कहा कि शहर में जहां भी स्वच्छता अभियान की आवश्यकता हो, नागरिक इसकी जानकारी संकल्प फाउंडेशन को दे सकते हैं। संगठन जनसहयोग के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम करता रहेगा।

ये रहे शामिल

अभियान में आदर्श टिंकू साहू, हेमांशु साहू, भास्कर मुखरिया, प्रयांशु, शिवांक तिवारी सहित संकल्प फाउंडेशन के सदस्य और राजघाट के स्थानीय नागरिक शामिल रहे। सभी ने जल स्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।



Share:

सागर पुलिस ने हत्या के प्रयास में 2 साल से फरार ₹3,000 के इनामी आरोपी शुभम जैन को किया गिरफ्तार

सागर पुलिस ने हत्या के प्रयास में 2 साल से फरार ₹3,000 के इनामी आरोपी शुभम जैन को किया गिरफ्तार


तीनबत्ती न्यूज: 11अक्टूबर ,2026

सागर। थाना गोपालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे ₹3,000 के इनामी आरोपी शुभम जैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: छतरपुर : बागेश्वर धाम से शुरू हुई पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा

हत्या के प्रयास के मामले में था फरार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम जैन पिता स्व. श्रीपाल जैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी संजय नगर कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, सागर के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ थाना गोपालगंज में अपराध क्रमांक 23/2024, धारा 294, 307, 147, 148, 149 एवं 180 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज है। फरारी के चलते पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर ₹3,000 का इनाम घोषित किया गया था। न्यायालय द्वारा 22 मई 2024 को आरोपी के खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

पुलिस को देखकर भागने का प्रयास

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी आरोपी शुभम जैन संजय नगर कॉलोनी स्थित अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर थाना प्रभारी गोपालगंज ने तत्काल पुलिस टीम रवाना की।

पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ और पहचान की पुष्टि के बाद उसके खिलाफ जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इन भूमिका सराहनीय

आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक नीरज जैन के नेतृत्व में आरक्षक आनंद, आरक्षक  अंकित हरदहा, आरक्षक  अंकित तिवारी, आरक्षक  दशरथ और आरक्षक रणवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अक्टूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, उपाय और शुभ दिन

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

• पंडित अनिल पाण्डेय


तीनबत्ती न्यूज: 11 अक्टूबर, 2026

इस सप्ताह का गोचर एवं ज्योतिषीय पृष्ठभूमि

इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति इस प्रकार है:

  • बुध: तुला राशि में
  • गुरु और मंगल: कर्क राशि में
  • शुक्र (वक्री): तुला राशि में
  • शनि (वक्री): मीन राशि में
  • राहु: कुंभ राशि में
  • सूर्य: प्रारंभ में कन्या राशि में रहेंगे तथा 18 तारीख को दिन में 10:34 बजे तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

विशेष बात यह है कि इस सप्ताह कर्क राशि में उच्च के गुरु और अपनी नीच राशि में मंगल विराजमान हैं। इसके अलावा 14 और 15 अक्टूबर को चंद्रमा भी अपनी नीच राशि वृश्चिक में रहेंगे। इन तीन प्रमुख ग्रहों की स्थिति के कारण इस सप्ताह सभी राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा।

सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

1. मेष राशि (Aries) ♈

  • फलकथन: अविवाहित जातकों के लिए समय उत्तम है, विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि व धन लाभ के योग हैं (गलत रास्ते से भी धन आ सकता है)। प्रतिष्ठा में कुछ लोग बाधक बन सकते हैं, अतः सतर्क रहें। कार्यालय में स्थिति सुधरेगी और संतान से मामूली सहयोग मिलेगा।
  • विशेष तिथियां: 12 और 13 अक्टूबर कार्यों के लिए उत्तम; 14 और 15 अक्टूबर को सावधानी बरतें।
  • उपाय: प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • शुभ दिन: मंगलवार

2. वृष राशि (Taurus) ♉

  • फलकथन: संतान से सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रहेंगे। कार्यालय में वाणी पर नियंत्रण रखें। धन लाभ के अच्छे योग हैं, जो आपके प्रयासों पर निर्भर करता है। शत्रु शांत रहेंगे। यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण है, प्रत्येक कार्य के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।
  • उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।
  • शुभ दिन: शुक्रवार

3. मिथुन राशि (Gemini) ♊

  • फलकथन: संतान का सहयोग मिलेगा। भाग्य के स्थान पर अपने पुरुषार्थ पर भरोसा रखें, कार्यों में अधिक मेहनत करनी होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। माता-पिता व दांपत्य जीवन का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। 14-15 तारीख को शत्रुओं को परास्त करेंगे। 16, 17 और 18 तारीख विशेष परिणामदायक है।
  • उपाय: प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं।
  • शुभ दिन: शुक्रवार

4. कर्क राशि (Cancer) ♋

  • फलकथन: राशि में उच्च के गुरु और नीच के मंगल हैं; 14-15 को चंद्रमा नीच राशि वृश्चिक (पंचम भाव) में रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास ऊपर-नीचे हो सकता है। भाई-बहनों से संबंध सामान्य रहेंगे। कचहरी के कार्यों और नौकरीपेशा लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। 14-15 तारीख को परीक्षा या संतान का कोई रिजल्ट आ रहा है तो सफलता मिल सकती है।
  • विशेष तिथियां: 12-13 अक्टूबर लाभदायक; 16, 17, 18 अक्टूबर को सतर्क रहें।
  • उपाय: प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
  • शुभ दिन: सोमवार

5. सिंह राशि (Leo) ♌

  • फलकथन: कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है, परंतु सावधानीपूर्वक प्रयास करने होंगे। धन लाभ होगा। भाई-बहनों से संबंध सामान्य रहेंगे। भाग्य से विशेष लाभ की उम्मीद कम है, कर्म पर विश्वास करें। शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकेंगे। 14-15 तारीख को अपनी प्रतिष्ठा और माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
  • उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
  • शुभ दिन: सोमवार

6. कन्या राशि (Virgo) ♍

  • फलकथन: आत्मविश्वास उत्तम रहेगा। धन लाभ के योग हैं और व्यापार अच्छा चलेगा। भाई-बहनों के साथ थोड़ा तनाव हो सकता है। शत्रु शांत रहेंगे (प्रयास करने पर समाप्त भी हो सकते हैं)। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
  • विशेष तिथियां: 16, 17 और 18 तारीख मददगार; 14-15 तारीख को भाई-बहनों के प्रति सतर्क रहें।
  • उपाय: प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • शुभ दिन: रविवार

7. तुला राशि (Libra) ♎

  • फलकथन: बुध का गोचर आपकी ही राशि में होने से व्यक्तित्व में आकर्षण, निर्णय क्षमता में मजबूती और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाएं लागू करने के लिए समय उत्तम है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। कर्मचारी और अधिकारी सावधानी बरतें। भाग्य की बजाय अपने कर्म पर भरोसा रखें।
  • विशेष तिथियां: 12-13 तारीख फलदायक; 14-15 तारीख को धन प्राप्ति के योग हैं।
  • उपाय: प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं।
  • शुभ दिन: शनिवार

8. वृश्चिक राशि (Scorpio) ♏

  • फलकथन: लंबी दूरी की यात्रा या बड़े कार्यों से लाभ की संभावना है। खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, बजट का ध्यान रखें। कानूनी मामलों में सतर्कता बरतें। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आ सकती है, पर मनोबल न गिरने दें। धन लाभ और व्यापार अच्छा रहेगा, पुराना कर्ज कम हो सकता है। 14-15 तारीख को मन उदास हो सकता है, परंतु इसी दिन भाग्य की विशेष मदद मिल सकती है।
  • विशेष तिथियां: 16, 17, 18 तारीख ठीक-ठाक; शेष दिनों में सावधानी रखें।
  • उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर पूजा करें।
  • शुभ दिन: रविवार

9. धनु राशि (Sagittarius) ♐

  • फलकथन: आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह बेहतरीन रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। बड़े भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार व लाभ में वृद्धि होगी। कर्मचारी-अधिकारियों के लिए समय अच्छा है, लंबी यात्रा का योग है।
  • विशेष तिथियां: 16, 17, 18 तारीख अनुकूल; 14-15 तारीख को कचहरी के कार्यों में मदद मिलेगी।
  • उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
  • शुभ दिन: रविवार

10. मकर राशि (Capricorn) ♑

  • फलकथन: कार्यक्षेत्र और नौकरी में उन्नति, प्रमोशन या नई नौकरी के योग हैं। अधिकारियों से संबंध सुधरेगे। पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और राज्य (शासन) का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार विस्तार के लिए समय अनुकूल है।
  • विशेष तिथियां: 12-13 तारीख विशेष लाभप्रद; 14-15 तारीख को विशेष धन लाभ की उम्मीद; 16, 17, 18 तारीख को सतर्कता से कार्य करें।
  • उपाय: प्रतिदिन शिव आराधना करें।
  • शुभ दिन: सोमवार

11. कुंभ राशि (Aquarius) ♒

  • फलकथन: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों और लंबी यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। शत्रु शांत रहेंगे लेकिन पूरी तरह परास्त करने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे।
  • विशेष तिथियां: 14-15 तारीख को कर्मचारी/अधिकारी वर्ग विशेष सतर्कता बरतें; बाकी दिन ठीक-ठाक हैं।
  • उपाय: प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
  • शुभ दिन: शनिवार

12. मीन राशि (Pisces) ♓

  • फलकथन: अचानक रुका हुआ धन मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। रिसर्च, ज्योतिष या गुप्त विद्या से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और संतान का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। 14-15 तारीख को भाग्य का भरोसा न छोड़कर अपने कर्म पर ध्यान दें।
  • विशेष तिथियां: 16, 17 और 18 तारीख परिणामदायक।
  • उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।
  • शुभ दिन: रविवार

नोट: यह एक सामान्य राशिफल है। व्यक्तिगत और सटीक भविष्यवाणी के लिए अपनी जन्मकुंडली का विश्लेषण अवश्य करवाएं। मां शारदा की कृपा से आप सभी का यह सप्ताह मंगलमय और कल्याणकारी हो!

जय श्री राम | जय श्री हनुमान | जय मां शारदा

निवेदक: पंडित अनिल कुमार पाण्डेय (सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता, प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ, साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया, सागर, म.प्र. | मो. 8959594400)

 

Share:

दमोह तहसीलदार रोबिन जैन निलंबित, सागर संभागायुक्त ने जारी किए आदेश

दमोह तहसीलदार रोबिन जैन निलंबित, सागर संभागायुक्त ने जारी किए आदेश



तीनबत्ती न्यूज: 10 अक्टूबर, 2026

सागर। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में कथित अनियमितताओं, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण से जुड़े मामलों में लापरवाही और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन में कमी के आरोपों के चलते दमोह जिले की दमयंती नगर तहसील के तहसीलदार रोबिन जैन को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में सागर संभागायुक्त कार्यालय ने 9 अक्टूबर 2026 को निलंबन आदेश जारी किया।

यह भी पढ़ें: कलेक्टर प्रतिभा पाल का सख्त एक्शन, सागर में 13 पटवारी निलंबित और 137 को नोटिस

जारी आदेश के अनुसार विभिन्न राजस्व प्रकरणों में नामांतरण, अतिक्रमण तथा अन्य प्रशासनिक कार्यवाहियों के दौरान प्रक्रियागत त्रुटियों और कथित लापरवाही का उल्लेख किया गया है। संबंधित मामलों के निराकरण में निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के पालन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

कलेक्टर कार्यालय दमोह रहेगा मुख्यालय

सागर संभागायुक्त द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1965 के प्रावधानों के तहत तहसीलदार रोबिन जैन के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय, जिला दमोह निर्धारित किया गया है। इस अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Share:

13 अक्टूबर को सागर पहुंचेगी सनातन हिंदू एकता रथयात्रा: बालाजी मंदिर में लगेगा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार

13 अक्टूबर को सागर पहुंचेगी सनातन हिंदू एकता रथयात्रा: बालाजी मंदिर में लगेगा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार

• पुष्पवर्षा से होगा स्वागत, हनुमान चालीसा पाठ और हवन के बाद होगा दिव्य दरबार



तीनबत्ती न्यूज: 10 अक्टूबर, 2026

सागर। सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के तहत बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 13 अक्टूबर को सागर पहुंचेंगे। बागेश्वर धाम से पन्ना और दमोह होते हुए रथयात्रा सागर जिले के गढ़ाकोटा और रहली से होकर सागर नगर में प्रवेश करेगी। आज बालाजी मंदिर परिसर में आयोजक डॉ रजनीश विश्वकर्मा, डॉ अनिल तिवारी, भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, डॉ तरुण बड़ोनिया, शिवशंकर मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, विवेक तिवारी, अंकु चौरसिया, अनिल पीपरा, संजू ठाकुर, संदीप दुबे ने आज मीडिया को पूरी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: 13 अक्टूबर को सागर आएंगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री!: बालाजी मंदिर में होगा दिव्य दरबार और सत्संग

रथयात्रा के सागर नगर में प्रवेश के बाद बम्हौरी चौराहा, आरटीओ, सिग्नल तिली चौराहा होते हुए श्री बालाजी मंदिर परिसर पहुंचेगी। यहां सागर जिला शिष्य मंडल एवं सुंदरकांड मंडल द्वारा रथयात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा भी की जाएगी।


बालाजी मंदिर में होगा दिव्य दरबार

प्रेस नोट के अनुसार, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मंच पर पहुंचने से पहले करीब 51 बटुकों द्वारा स्वस्ति वाचन किया जाएगा। इसके बाद हनुमान चालीसा की चौपाइयों का पाठ और मंत्रोच्चार के साथ हवन किया जाएगा। इसके बाद श्री बालाजी मंदिर परिसर में दिव्य दरबार आयोजित होगा।

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रात्रि में बालाजी परिसर में विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह बालाजी सरकार की पूजा, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और ध्वजारोहण के बाद रथयात्रा आगे रवाना होगी।

मकरोनिया होते हुए आगे बढ़ेगी यात्रा

14 अक्टूबर को रथयात्रा मोतीनगर चौराहा, ओम स्टील, रेलवे ब्रिज भगवानगंज और रजाखेड़ी चौराहा होते हुए मकरोनिया की ओर जाएगी। विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा आगे के लिए रवाना होगी।


आयोजन समिति द्वारा रथयात्रा के लिए आवास, संत निवास, भोजन, पेयजल, पंडाल, पार्किंग, साफ-सफाई, पुलिस कंट्रोल, चिकित्सा और प्रसादी वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

आयोजकों ने अपील की है कि सनातन हिंदू एकता रथयात्रा और बालाजी मंदिर में होने वाले दिव्य दरबार की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। आयोजन का उद्देश्य “जात-पात से बड़ा हमारा राष्ट्र है, राष्ट्र ही सर्वोपरि है” का संदेश जन-जन तक पहुंचाना बताया गया है।

Share:

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के 12 शिक्षक विश्व के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल

विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में डॉ. गौर केंद्रीय विश्ववि‌द्यालय के 12 शिक्षक 


तीनबत्ती न्यूज: 10 अक्टूबर, 2026

सागर। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (अमेरिका) और एल्सवियर पब्लिशर्स द्वारा विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित वैश्विक सूची जारी की गई है। इस सूची में सागर स्थित डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के 12 शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों ने स्थान बनाकर विश्वविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के समस्त विश्वविद्यालयों की तुलना में यह संख्या सर्वाधिक है।

एल्सेवियर और स्टैनफोर्ड द्वारा इस अध्ययन के तहत दो सूचियां बनाई जाती है. एक सूची जिसमे सम्पूर्ण कैरियर डेटा को करियर के आरम्भ से कैलेंडर वर्ष के अंत तक संकलित किया जाता किया है और दूसरी सूची कैलेंडर वर्ष के दौरान प्राप्त उद्धरणों के आधार पर बनाई जाती है।

सम्पूर्ण कैरियर डेटा की सूची में डॉक्टर विश्ववि‌द्यालय के 6 शिक्षकों को स्थान मिला है. इसमें फार्मेसी विभाग के सेवानिवृत्त प्रो. एन. के. जैन, प्रो. एस. पी. व्यास, प्रो संजय कुमार जैन, रसायन विभाग के पूर्वअध्यक्ष प्रो. ए. पी. मिश्रा तथा कार्यरत डॉ. प्रशांत केशरवानी माइक्रोबायोलोजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. नवीन कानगो तथा शामिल हैं.

वार्षिक सूची में फार्मेसी विभाग के सेवानिवृत्त प्रो. एन. के. जैन, प्रो. एस. पी. व्यास, प्रो संजय कुमार जैन, तथा कार्यरत डॉ. प्रशांत केशरवानी, डॉ. विकास जैन, बॉटनी विभाग से सेवानिवृत्त प्रो. एम. एल. खान, जिओलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफ. ए. के. सिंह, डॉ. वंदना सोनी, बॉटनी विभाग की डॉ. सोनल माथुर, माइक्रोबायोलोजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. नवीन कानगो तथा क्रिमिनोलॉजी एवं फोरेंसिक साइंस विभाग की डॉ. वंदना विनायक शामिल हैं.

इस तरह कुल मिलाकर विश्वविद्यालय के 12 शिक्षक इस महत्त्वपूर्ण सूची में स्थान बनाने में सफल हुए हैं। यह मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के समस्त विश्वविद्यालयों में सर्वाधिक है.

इस सूची को विज्ञान के 22 क्षेत्रों और 174 उपक्षेत्रों से संबंधित वैज्ञानिकों के डाटाबेस एवं एल्सिवियर प्रकाशन और स्कोपस के विश्व स्तर के साइटेशन डेटाबेस के कम्पोजिट स्कोर के आधार पर तैयार किया जाता है. इस सूची में विश्वविद्यालय के कई पूर्व शिक्षक एवं पुरा छात्र, जो देश-विदेश विभिन्न संस्थाओ में कार्यरत हैं, भी शामिल हैं. विश्वविद्यालय के शिक्षकों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने बधाई दी है और हर्ष व्यक्त किया है.

ये रहे वैज्ञानिक

प्रो. एन. के. जैन भैषजिक विभाग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. उन्हें शिक्षण और अनुसंधान में 43 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनके शोध में नावेल ड्रग डिलीवरी सिस्टम और चिकित्सा उपकरणों के नियामक पहलू शामिल हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में 500 से अधिक लेख प्रकाशित किए हैं जिन्हे 20000 से अधिक बार उद्धृत किया गया है.

फार्मेसी विभाग के पूर्व आचार्य, प्रो सुरेशप्रसाद व्यास को उच्चस्तरीय शोध के लिए इस सातवीं बार सूची में स्थान मिला है. उन्होंने लाइपोसोम बायोटेक्नोलॉजी, ओरल वक्सीनशन, लक्ष्यभेदी टीबी उपचार, नावेल ड्रग डिलीवरी पर उत्कृष्ट शोध किया है जो ४०० शोध पत्रों के रूप में प्रकाशित है और 20000 से अधिक बार उल्लेखित है.

प्रो. संजय के जैन, फार्मेसी विभाग सेवानिवृत्त आचार्य को उच्चस्तरीय शोध के लिए सातवीं बार इस सूची में स्थान मिला है. उन्होंने बड़ी आंत और मस्तिष्क की बीमारियों के लिए लक्ष्यभेदी दवाओं का विकास किया है जिसके लिए उन्हें 2018 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा विजिटर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. इनके 200 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हैं जिनका 15000 बार उल्लेख हुआ है व इन्हे 03 अंतराष्ट्रीय व 01 राष्ट्रीय पेटेंट प्राप्त हैं.

प्रो. एम. एल. खान को उच्चस्तरीय शोध के लिए पांचवीं बार इस सूची में स्थान मिला है प्रो. खान विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं. इनका शोध कार्य पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण एवं वानिकी से संबंधित है. इनके निर्देशन में मध्य प्रदेश की जैव विविधता से जुड़ी तीन शोध परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इनका शोध कार्य 180 शोध पत्रों के रूप में प्रकाशित है जिनका 11000 से अधिक बार उद्धरण किया गया है जिसके लिए उन्हें 2021 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा विजिटर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है

प्रो. नवीन कानगो लगातार पांचवीं बार इस सूची में शामिल किये गए हैं. वे माइक्रोबायोलोजी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष हैं और इनका शोध कार्य सूक्ष्मजैवीय एन्जाइम्स का स्वास्थ्यवर्धक प्री-बायोटिक, बायो-एथेनोल, मुर्गी के पंखों के अपघटन एवं बहुउपयोगी नैनोपार्टिकल्स बनाने पर आधारित है. इनका शोध कार्य 86 शोध पत्रों के रूप में प्रकाशित है जिनका 3100 से अधिक बार उद्धरण किया गया है. कवक और जीवाणुओं पर इन्हे 25 वर्ष से अधिक का शोध का अनुभव है और उन्हें माइकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया द्वारा फेलोशिप और मेमोरियल अवाई प्रदान किये गए हैं.


प्रोफ़ेसर ए. के. सिंह की प्रमुख शोध रुचियों में आग्नेय शैल-विज्ञान (Igneous Petrology) और हिमालयी विवर्तनिकी (Himalayan Tectonics) शामिल हैं। उनका शोध महा‌द्वीपीय टकराव, सबडक्शन और ऑब्डक्शन के दौरान महाद्वीपीय एवं महासागरीय क्रस्ट तथा लिथोस्फेरिक मेंटल के भू-गतिकीय विकास (Geodynamic Evolution) को समझने पर केंद्रित है। इसके लिए वे होल-रॉक जियोकेमिस्ट्री, मिनरल केमिस्ट्री, आइसोटोपिक सिग्नेचर तथा U-Pb जियोक्रोनोलॉजी जैसी उन्नत वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करते हैं। वे क्रोमाइटाइट्स एवं मेंटल पेरिडोटाइट्स में Ni-Cu-PGE की विशेषताओं तथा फेल्सिक, मैफिक और अल्ट्रामैफिक चट्टानों में महत्वपूर्ण खनिजीकरण की प्रक्रियाओं का भी अध्ययन करते हैं।

प्रो. ए. पी. मिश्रा :  विश्वविश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग के सेवानिवृत्त वरिष्ठ आचार्य हैं. इनका कार्यक्षेत्र सिंथेटिक और संरचनात्मक अकार्बनिक रसायन विज्ञान, समन्वय रसायन विज्ञान, जैव अकार्बनिक, नैनो सामग्री, अल्ट्रासोनिक्स है. इनका शोध कार्य 60 शोध पत्रों के रूप में प्रकाशित है.

डॉ. वंदना विनायक :  क्रिमिनोलॉजी एवं फोरेंसिक साइंस विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं एवं उनका शोधकार्य डायटम्स और माइक्रोअलगी से जैव ईधन एवं पिगमेंट्स उत्पादन की नैनोटेक्नोलाजी पर केंद्रित हैं. इनका शोध कार्य 80 से अधिक शोध पत्रों के रूप में प्रकाशित है जिनका 3000 से अधिक बार उल्लेख हुआ है.

प्रोफेसर वंदना सोनी :  वर्तमान में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। उनका शोध मुख्यतः टार्गेटेड ड्रग डिलीवरी, ब्रेन ड्रग डिलीवरी तथा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर केंद्रित है। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2021 में APTI वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में, कंट्रोल्ड रिलीज़ सोसायटी-2025, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उनके शोध को सराहा गया तथा 1000 से अधिक प्रविष्टियों में से शीर्ष 55 में उन्होंने स्थान प्राप्त कर विश्ववि‌द्यालय एवं देश का गौरव बढ़ाया है।

डॉ. प्रशांत केशरवानी : फार्मेसी विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। वे पहले भारतीय वैज्ञानिक हैं जिन्हें इंटरनेशनल USERN लॉरेट्स-2023 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें भारत सरकार के SERB-DST रामानुजन फेलोशिप से भी सम्मानित किया गया। डॉ. केशरवानी ने 600 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्र प्रकाशित किए हैं और 30 से अधिक पुस्तकों का संपादन किया है। उनका प्रमुख शोध क्षेत्र कैंसर उपचार हेतु नैनो-टेक्नोलॉजी आधारित औषधि वितरण प्रणाली है। डॉ. केशरवानी को अमेरिका, मलेशिया और भारत में शिक्षण, शोध एवं औद्योगिक क्षेत्र में 12 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ. सोनल माथुर को विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों (2025) में लगातार दूसरी शामिल किया गया है। उनका शोध जलवायु परिवर्तन, पौधों, विशेषकर फसलों में अजैविक तनाव प्रतिक्रियाओं और तनाव न्यूनीकरण हेतु पादप-सूक्ष्मजीव अंतःक्रियाओं पर केंद्रित है। उनके 3,600 से अधिक उद्धरण हैं, जिनमें ह-इंडेक्स 19 और 10-इंडेक्स 23 है।

डॉ. विकास जैन के शोध का क्षेत्र स्तन कैंसर (एडवांस्ड ब्रेस्ट कैंसर) और मेलेनोमा के खिलाफ लक्षित नैनो-चिकित्सा (टार्गेटेड नैनो थेरेप्यूटिक्स) का विकास करना है। उन्होंने ट्रिपल-नेगेटिव स्तन कैंसर (टीएनबीसी) में बेहतर चिकित्सीय परिणामों के लिए दवाओं, जैविक पदार्थों (बायोलॉजिकल्स) और फाइटोकॉन्स्टिट्यूएंट्स (पादप घटकों) को पुनरुद्दे‌शित (रिपर्पज) भी किया है। उनके 77 प्रकाशन (पब्लिकेशंस), 2250 साइटेशन (सिटेशंस) हैं।



Share:

Sagar News: राशन वितरण में 3.20 लाख की गड़बड़ी : विक्रेता और सहायक विक्रेता पर: FIR

Sagar News : राशन वितरण में 3.20 लाख के खाद्यान्न का अपयोजन, विक्रेता-सहायक विक्रेता पर FIR



तीनबत्ती न्यूज: 09 अक्टूबर, 2026

सागर। रहली अनुविभाग के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान समनापुर कला में राशन वितरण में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद विक्रेता और सहायक विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच में 3 लाख 20 हजार 780 रुपये मूल्य के खाद्यान्न के अपयोजन का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें: 13 अक्टूबर को सागर आएंगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री!: बालाजी मंदिर में होगा दिव्य दरबार और सत्संग

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि विक्रेता एवं सहायक विक्रेता द्वारा हितग्राहियों के POS मशीन में राशन की एंट्री कर पर्ची निकाली गई, लेकिन वास्तविक रूप से राशन का वितरण नहीं किया गया। इसके स्थान पर हितग्राहियों को नगद राशि दिए जाने की अनियमितता भी सामने आई।

-

यह भी पढ़ें: कलेक्टर प्रतिभा पाल का सख्त एक्शन, सागर में 13 पटवारी निलंबित और 137 को नोटिस

_____

प्रकरण में संबंधितों का कृत्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश, 2015 की विभिन्न कंडिकाओं का उल्लंघन पाया गया है। यह कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय है।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, रहली द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान की विक्रेता सीमा दांगी एवं सहायक विक्रेता महीप सिंह के विरुद्ध थाना रहली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

प्रशासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता और हितग्राहियों के राशन में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Share:

13 अक्टूबर को सागर आएंगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री!: बालाजी मंदिर में होगा दिव्य दरबार और सत्संग

13 अक्टूबर को सागर आएंगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री : बालाजी मंदिर में होगा दिव्य दरबार और सत्संग

• सनातन सद्भाव एकता रथ यात्रा के तहत धर्मश्री स्थित बालाजी मंदिर पहुंचेंगे महाराज श्री: विधायक शैलेंद्र जैन ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की


तीनबत्ती न्यूज: 09 अक्टूबर, 2026

सागर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज 13 अक्टूबर को सनातन सद्भाव एकता रथ यात्रा के तहत सागर आएंगे। उनके आगमन पर धर्मश्री स्थित बालाजी मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम, दिव्य दरबार और सत्संग का आयोजन प्रस्तावित है। महाराज श्री के आगमन को लेकर प्रशासन और आयोजन से जुड़े सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बालाजी मंदिर परिसर में बागेश्वर धाम शिष्य मंडल और प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, यात्रा मार्ग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

न्यू आरटीओ मार्ग से तिली होते हुए बालाजी मंदिर पहुंचेंगे महाराज श्री

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज न्यू आरटीओ मार्ग से सागर में प्रवेश करेंगे। इसके बाद तिली मार्ग से होते हुए धर्मश्री स्थित बालाजी मंदिर पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम के साथ दिव्य दरबार और सत्संग का आयोजन प्रस्तावित है।


सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर जोर

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अधिकारियों और शिष्य मंडल के सदस्यों के साथ आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। बैठक में सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

बैठक में ये अधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेश द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी, यातायात डीएसपी मयंक चौहान, सीएसपी ललित कश्यप, नगर निगम उपायुक्त एस.एस. बघेल, अभियंता लखन अहिरवार, मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल, गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा, कैंट थाना प्रभारी रोहित डेंगरे, सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह और मकरोनिया थाना प्रभारी नितिन पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा इंजीनियर आयुष शुक्ला, इंजीनियर संजय तिवारी, बबलू चौरसिया, लक्ष्मण सिंह और विशाल खटीक सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

बागेश्वर धाम शिष्य मंडल की ओर से रजनीश विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव, शिवशंकर मिश्रा, संजू ठाकुर, विवेक तिवारी, अंकू चौरसिया, रूपेश दुबे, तरुण बड़ोनिया और अनिल पीपरा सहित अन्य सदस्य बैठक में शामिल हुए।

Share:

Sagar News : स्वामित्व योजना: काम न करने वाले पटवारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: कलेक्टर के निलंबन और टर्मिनेशन के निर्देश

स्वामित्व योजना में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, पटवारियों का होगा निलंबन और परिवीक्षाधीनों की सेवा समाप्ति

• कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लंबित प्रकरणों का सत्यापन कर जल्द रजिस्ट्री कराने के दिए निर्देश


तीनबत्ती न्यूज 9 अक्टूबर 2026

सागर। स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों के विरुद्ध अब सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने योजना की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में सत्यापन पूरा कराकर हितग्राहियों की रजिस्ट्री प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही मिलने पर परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्ति तथा अन्य पटवारियों के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

----

यह भी पढ़ें: कलेक्टर प्रतिभा पाल का सख्त एक्शन, सागर में 13 पटवारी निलंबित और 137 को नोटिस

_____

पटवारी अपने हल्के में जाकर पूरी कराएं प्रक्रिया

कलेक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देशित किया कि स्वामित्व योजना के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। प्रत्येक पटवारी अपने हल्का क्षेत्र में प्रकरणों का इनिशिएशन और सत्यापन सुनिश्चित करते हुए रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि संबंधित पटवारी अपने क्षेत्र में जाकर स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से चर्चा करें और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराकर रजिस्ट्री में आ रही बाधाओं को दूर करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिल सके।

यह भी पढ़ें: सागर में 105 डेयरी संचालकों के प्लॉट आवंटन निरस्त, जमा राशि होगी राजसात: नगर निगम सागर की बड़ी कार्रवाई

पोर्टल पर समय-सीमा में सबमिट हों प्रकरण

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का पोर्टल पर सत्यापन कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में सबमिट किया जाए। उन्होंने एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में योजना के कार्यों की नियमित समीक्षा करने और प्रगति पर नजर रखने को कहा।

कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार निलंबन एवं सेवा समाप्ति की कार्रवाई के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत और संयुक्त कलेक्टर श्री रवीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Share:

सागर में 105 डेयरी संचालकों के प्लॉट आवंटन निरस्त, जमा राशि होगी राजसात: नगर निगम सागर की बड़ी कार्रवाई

सागर में 105 डेयरी संचालकों के प्लॉट आवंटन निरस्त, जमा राशि होगी राजसात

• अंतिम नोटिस के बाद भी शेड बनाकर डेयरी शुरू नहीं करने पर नगर निगम की कार्रवाई


तीनबत्ती न्यूज: 09 अक्टूबर, 2026

सागर। रतौना-हफसिली डेयरी विस्थापन परियोजना के तहत आवंटित प्लॉट पर निर्धारित समय-सीमा में शेड निर्माण कर डेयरी संचालित नहीं करने वाले 105 डेयरी संचालकों के प्लॉट आवंटन निरस्त कर दिए गए हैं। नगर निगम प्रशासन ने इन संचालकों की जमा राशि राजसात करने की कार्रवाई भी की है। यह कार्रवाई महापौर परिषद द्वारा पारित निर्णय के अनुसार नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर की गई।

नगर निगम द्वारा डेयरी विस्थापन स्थल पर संचालकों को सशर्त अस्थायी रूप से प्लॉट आवंटित किए गए थे। आवंटन की शर्तों के अनुसार 15 दिन के भीतर शेड का निर्माण कर डेयरी संचालन शुरू करना अनिवार्य था। निर्धारित समय में शर्तों का पालन नहीं करने पर नगर निगम आयुक्त ने 17 अगस्त 2026 को 155 डेयरी संचालकों को अंतिम नोटिस जारी किया था।

7 दिन का दिया गया था अंतिम मौका

अंतिम नोटिस में संबंधित डेयरी संचालकों को सात दिन के भीतर शेड निर्माण कर डेयरी शुरू करने और अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। इसके बावजूद कई संचालकों ने निर्धारित समय में शर्तों का पालन नहीं किया। कुछ ने जवाब प्रस्तुत नहीं किए, जबकि कई के जवाब असंतोषजनक पाए गए।

नगर निगम के अनुसार, जारी नोटिसों में से 118 डेयरी संचालकों की पावती प्राप्त हुई। इनमें से 46 संचालकों ने जवाब प्रस्तुत किए। जवाबों की जांच में 13 संचालकों के जवाब संतोषजनक पाए गए, जबकि 33 के जवाब असंतोषजनक रहे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुल 105 डेयरी संचालकों के प्लॉट आवंटन निरस्त कर जमा राशि राजसात करने की कार्रवाई की गई।

शहर की स्वच्छता और व्यवस्थित डेयरी संचालन पर जोर

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, डेयरी विस्थापन परियोजना का उद्देश्य शहर में डेयरी संचालन को व्यवस्थित करना, शहरी क्षेत्रों में पशुपालन से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को कम करना और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार करना है। इसके लिए आवंटित प्लॉट पर निर्धारित शर्तों के अनुसार शेड निर्माण और डेयरी संचालन शुरू करना जरूरी है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि डेयरी विस्थापन परियोजना की शर्तों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share:

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने IPU में AI और रोजगार के भविष्य पर भारत का पक्ष रखा

वैश्विक मंच पर गूंजी भारत की आवाज: AI का भविष्य ऐसा हो, जिसमें कामगारों के अधिकार सुरक्षित रहें और कोई पीछे न छूटे

• 153वीं IPU असेंबली में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने रोजगार, कौशल विकास और मानव गरिमा पर दिया संदेश


तीनबत्ती न्यूज: 09 अक्टूबर, 2026

सागर/आरूशा। तंजानिया के आरूशा शहर में आयोजित 153वीं अंतर-संसदीय संघ (IPU) असेंबली में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मध्य प्रदेश के सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने ‘AI और कार्य का भविष्य’ विषय पर भारत का पक्ष रखते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोजगार के बदलते स्वरूप और कामगारों के अधिकारों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

डॉ. वानखेड़े ने कहा कि AI का उद्देश्य केवल उत्पादकता बढ़ाना नहीं होना चाहिए, बल्कि विकास को समावेशी बनाना, रोजगार के नए अवसर पैदा करना और मानव गरिमा की रक्षा करना भी होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीकी बदलाव के दौर में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि विकास की प्रक्रिया में कोई भी वर्ग पीछे न छूटे।



AI बदल रही है काम करने का तरीका

डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता हमारे काम करने, व्यवसाय संचालित करने और सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के तरीकों को तेजी से बदल रही है। AI के माध्यम से नवाचार, उत्पादकता और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं, लेकिन इसके साथ पारंपरिक नौकरियों और कौशलों के स्वरूप में भी बदलाव आएगा।

ऐसे में कामगारों को नए कौशल उपलब्ध कराना, उन्हें बदलती तकनीक के लिए तैयार करना तथा उनके अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।

AI के क्षेत्र में भारत की पहल का किया उल्लेख

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि भारत की युवा आबादी, मजबूत तकनीकी क्षेत्र और तेजी से विकसित हो रहा डिजिटल बुनियादी ढांचा देश को AI आधारित विकास के लिए विशेष अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने इंडिया AI मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत कंप्यूटिंग संसाधनों, अनुसंधान, कौशल विकास और नवाचार में निवेश के माध्यम से एक मजबूत और समावेशी AI व्यवस्था विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

AI के विकास के साथ कामगारों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

अपने संबोधन में डॉ. वानखेड़े ने सांसदों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ कामगारों, मौलिक अधिकारों और जनहित की रक्षा करना भी आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि भारत में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति AI सहित तकनीक से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करती है।

उन्होंने Digital Sansad, Parliament Digital Library, National e-Vidhan Application और Sansad Bhashini जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत संसदीय कार्यप्रणाली को अधिक सुलभ, प्रभावी और समावेशी बनाने के लिए भी तकनीक का उपयोग कर रहा है।

डॉ. लता वानखेड़े ने AI को वैश्विक अवसर के साथ-साथ वैश्विक चुनौती बताते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि तकनीक का लाभ किसी एक देश या वर्ग तक सीमित नहीं रहना चाहिए। विशेष रूप से ग्लोबल साउथ के देशों को तकनीक, कंप्यूटिंग संसाधनों, डेटा और कौशल विकास के अवसरों तक समान और उचित पहुंच मिलनी चाहिए।

उन्होंने भारत में आयोजित AI Impact Summit 2026 का उल्लेख करते हुए AI के युग में मानव कौशल, प्रशिक्षण और नए कौशल सीखने के लिए वैश्विक सहयोग की महत्ता को रेखांकित किया।

अपने संबोधन के समापन में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि AI का उपयोग नए अवसर पैदा करने, कामगारों के अधिकारों की रक्षा करने और मानव गरिमा को बढ़ावा देने के लिए किया जाना चाहिए।

उन्होंने जिम्मेदार नवाचार, सही कौशल और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भविष्य के कार्यक्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताएं बताया।

डॉ. वानखेड़े ने कहा कि तकनीकी प्रगति की वास्तविक सफलता केवल मशीनों की क्षमता या आर्थिक उत्पादकता से नहीं, बल्कि इस बात से तय होगी कि उसका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक कितना पहुंचता है।


Share:

केसली में कमिश्नर-कलेक्टर का दौरा: स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

केसली में कमिश्नर-कलेक्टर का दौरा: स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

• मार्च 2027 तक शताब्दी नदी पुल का निर्माण पूरा करने के निर्देश, स्कूल में शत-प्रतिशत अपार आईडी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर



तीनबत्ती न्यूज: 09 अक्टूबर 2026

सागर। सागर संभागायुक्त  दिलीप कुमार एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने केसली क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा शताब्दी नदी पर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: कलेक्टर प्रतिभा पाल का सख्त एक्शन, सागर में 13 पटवारी निलंबित और 137 को नोटिस

उत्कृष्ट विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसली का निरीक्षण कर कक्षाओं, शिक्षकों की उपलब्धता, विद्यार्थियों की पढ़ाई और कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में बनाए जा रहे अपार आईडी की प्रगति की भी समीक्षा की और सभी विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत अपार आईडी पूर्ण कराने के निर्देश दिए।


विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए सौर ऊर्जा, चंद्रयान और ट्रांसमिशन लाइन के मॉडल का अवलोकन कर अधिकारियों ने बच्चों की सराहना की। आईटी लैब के निरीक्षण के दौरान स्मार्ट बोर्ड पर पाठ्यक्रम डाउनलोड कर विज्ञान विषय की कक्षाएं प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया नया कार्य विभाजन, अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

इसके साथ ही उन्होंने उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत संचालित सामाजिक चेतना केंद्र का निरीक्षण किया तथा शिक्षा प्राप्त कर रहे प्रौढ़ों से संवाद किया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग का अवलोकन करते हुए संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने बच्चों को नशामुक्ति के लिए जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर-परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: केसली में जन विश्वास अभियान का शिविर: विधायक बृज बिहारी पटेरिया बोले- अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की समस्या का समाधान ही अभियान का मूल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं की समीक्षा


संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसली का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, पैथोलॉजी लैब, बलगम जांच और एक्स-रे सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने उपचाररत मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई, पेयजल, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। पैथोलॉजी लैब और एक्स-रे सुविधा का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए।


चार टीबी मरीजों को वितरित की निक्षय पोषण किट

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संभागायुक्त  दिलीप कुमार एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्वास्थ्य केंद्र केसली से उपचार ले रहे चार टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित कीं। उन्होंने मरीजों को नियमित रूप से दवाइयां लेने और पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी।

संभागायुक्त ने कहा कि टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए नियमित दवा के साथ बेहतर पोषण भी जरूरी है। उन्होंने मरीजों को चिकित्सकों की सलाह का पालन करने और निर्धारित अवधि तक दवाइयों का पूरा कोर्स करने के लिए प्रेरित किया।

शताब्दी नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण



संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने गौरझामर–केसली–टढ़ा–सियरमऊ मार्ग के किलोमीटर 15/6 में शताब्दी नदी पर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षा कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शताब्दी नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा किया जाए। निर्माण में गुणवत्ता और गति से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने तथा कार्य में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी गई।



अधिकारियों ने बताया कि वर्षाकाल के कारण वर्तमान में निर्माण कार्य बंद है। इस पर संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने 15 अक्टूबर के बाद कार्य को पूरी गति से पुनः प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण स्थल का निरीक्षण कर भौतिक प्रगति की मॉनिटरिंग करने को कहा, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा के लिए पुल समय पर पूर्ण कर समर्पित किया जा सके।

Share:

केसली में जन विश्वास अभियान का शिविर: विधायक बृज बिहारी पटेरिया बोले- अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की समस्या का समाधान ही अभियान का मूल

केसली में जन विश्वास अभियान का शिविर:  विधायक बृज बिहारी पटेरिया बोले- अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की समस्या का समाधान ही अभियान का मूल


तीनबत्ती न्यूज, 09 अक्टूबर 2026

सागर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत कृषि उपज मंडी प्रांगण केसली में खंड स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संभाग आयुक्त दिलीप कुमार और कलेक्टर प्रतिभा पाल ने आमजन से व्यक्तिगत रूप से आवेदन प्राप्त किए और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

शिविर में देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: केसली में कमिश्नर-कलेक्टर का दौरा: स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण


अंतिम व्यक्ति की समस्या का समाधान ही जन विश्वास अभियान का मूल : पटेरिया

विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन विश्वास अभियान प्रशासन आपके द्वार की संकल्पना को साकार कर रहा है। अभियान के माध्यम से जनसंवाद कर आमजन की शिकायतें और विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से संबंधित आवेदन लिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की समस्या का समाधान ही जन विश्वास अभियान का मूल उद्देश्य है। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों की समीक्षा कर उनका निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।


सेवा मेरा योगदान के तहत पौधरोपण

कार्यक्रम के अंत में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक, संभाग आयुक्त, कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया।

कबड्डी के खिलाड़ियों का सम्मान

शिविर के दौरान U-19 70वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयनित केसली स्कूल के विद्यार्थियों जय सिंह गौड़ और आदर्श मेहरा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: कलेक्टर प्रतिभा पाल का सख्त एक्शन, सागर में 13 पटवारी निलंबित और 137 को नोटिस

हितलाभ का वितरण

शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

  • पीएम विश्वकर्मा योजना: ग्रामोद्योग विभाग द्वारा नीरज जैन को 1 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र।
  • PMFME योजना: उद्यानिकी विभाग द्वारा मलखान सिंह को 2 लाख 52 हजार रुपये का स्वीकृति पत्र।
  • कस्टम हायरिंग (AIF) योजना: कृषि विभाग द्वारा सुरभी दुबे को प्रमाण पत्र।
  • प्राकृतिक खेती: कृषि विभाग द्वारा विवेक लोधी को प्रमाण पत्र।

कृषक एवं उद्यमी संवाद

कृषक संवाद में मलखान सिंह ने बताया कि उन्हें PMFME योजना का लाभ मिला है। कृषि विभाग के माध्यम से अनुदान पर उन्होंने लहसुन की खेती के लिए ग्रेडिंग मशीन और प्लांटर मशीन खरीदी है।

उद्यम संवाद में उद्यमी अवधेश राजपूत ने बताया कि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत राइस मिल यूनिट स्थापित करने के लिए उन्हें लाभ मिला। उनकी राइस मिल में चावल ग्रेडिंग और कस्टम मिलिंग का कार्य किया जा रहा है, जिससे वर्तमान में 20 लोगों को रोजगार मिल रहा है।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं और आमजन को उपलब्ध कराए जा रहे लाभों की जानकारी भी दी।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive