Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सेवा एवं संस्कार के रूप में मनाया गया रिशांक तिवारी का जन्मदिवस ▪️स्वच्छता, वृद्ध सम्मान और सामाजिक सरोकारों की प्रेरक पहल

सेवा एवं संस्कार के रूप में मनाया गया रिशांक तिवारी का जन्मदिवस

▪️स्वच्छता, वृद्ध सम्मान और सामाजिक सरोकारों की प्रेरक पहल


तीनबत्ती न्यूज: 17 जनवरी, 2026

सागर: नगर में युवा नेता एवं समाजसेवी रिशांक तिवारी का जन्मदिवस इस वर्ष सेवा, संवेदना और संस्कार के भाव के साथ मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर एक दिन पूर्व इसे “सेवा एवं संस्कार दिवस” के रूप में मनाते हुए दो सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य समाज के प्रति उत्तरदायित्व, मानवीय मूल्यों और सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करना रहा।



कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः पहलवान बाबा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई। इस दौरान उपस्थित युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और यह संदेश दिया कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा और श्रद्धा का यह संगम आयोजन को विशेष बनाता नजर आया।



इसके पश्चात वृद्धाश्रम के लगभग 30 बुजुर्गों के साथ आत्मीय समागम आयोजित किया गया। बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर उनके साथ समय बिताया गया। इस संवाद के दौरान बुजुर्गों ने अपने जीवन से जुड़ी दैनिक समस्याएँ, स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयाँ, अकेलापन तथा पारिवारिक उपेक्षा जैसी पीड़ाओं को साझा किया। आयोजकों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना जिससे बुजुर्गों को अपनापन और सम्मान का अनुभव हुआ। इसी क्रम में सभी बुजुर्गों को संजय ड्राइव स्थित झील में क्रूज भ्रमण कराया गया। झील की प्राकृतिक सुंदरता के बीच यह क्रूज यात्रा बुजुर्गों के लिए अत्यंत आनंददायक और स्मरणीय अनुभव सिद्ध हुई।

क्रूज भ्रमण के उपरांत बुजुर्गों के लिए भोजन एवं जलपान की समुचित व्यवस्था की गई। संकल्प फाउंडेशन द्वारा बुजुर्गों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर बुजुर्गों ने आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे अपने जीवन के सुखद पलों में से एक बताया और आयोजक को आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान रिशांक तिवारी ने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि “आप सभी हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। आपके अनुभव हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। आपकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान का प्रयास करना हमारा कर्तव्य है। आपकी मुस्कान और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।” उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज के बरगद के वृक्ष के समान हैं, जो जीवन की कठिन धूप में हमें अपनी छांव प्रदान करते हैं। हमें उनका निरादर नहीं करना चाहिए, बल्कि पूरे सम्मान, संवेदनशीलता और धैर्य के साथ उनकी सेवा करनी चाहिए। आज की युवा पीढ़ी को आगे आकर बुजुर्गों के साथ समय बिताना चाहिए और सेवा को अपने जीवन का संस्कार बनाना चाहिए।


यह आयोजन समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है कि विशेष अवसरों को दिखावे के बजाय सेवा, संवेदना और संस्कार के साथ मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर सूर्यांश तिवारी, शुभम नामदेव, संचित शुक्ल, निष्कर्ष दुबे, नमन चौबे, हिमांशु साहू, शुभम गौतम, गणेश सेन, सागर जाटव, वरदान राजपूत, शुभम पहलवान, शिवांक तिवारी सहित अनेक युवा साथी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

राष्ट्रीय युवा उत्सव विकसित भारत 2047-यंग लीडर डायलॉग: सागर के युवाओं को मिली सफलता: कलाकारों को महापौर ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

राष्ट्रीय युवा उत्सव विकसित भारत 2047-यंग लीडर डायलॉग: सागर के युवाओं को मिली सफलता: कलाकारों को  महापौर ने  उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी


तीनबत्ती न्यूज: 17 जनवरी, 2026

सागर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव विकसित भारत 2047 – यंग लीडर डायलॉग में सागर जिले के युवाओं ने समूह लोक गायन विधा में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। सागर के कलाकारों ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता के 29 वर्षों के इतिहास में पहली बार प्रदेश को देशभर में प्रथम स्थान दिलाकर न केवल मध्यप्रदेश बल्कि बुंदेलखंड का भी गौरव बढ़ाया है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में विजेता कलाकारों ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी से सौजन्य भेंट की।

महापौर एवं महापौर प्रतिनिधि ने कलाकारों की मेहनत, अनुशासन और कला के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।


इस दल के निर्देशक कृष्ण विजय कलायतन संगीत संस्था, सागर के यश गोपाल श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में कलाकारों ने यह मुकाम हासिल किया। प्रस्तुति का नेतृत्व संजय कोरी ने किया। दल में रहली की साक्षी पटैरिया, सागर के ओम भट्ट, दमोह में जन्मे पंकज खरारे व हिमांश खरारे, विधान चौबे, बीना के यश पाठक व शिवांगी पाठक, राहतगढ़ के गोलू कुशवाहा, सेमरा के आदित्य दांगी तथा बांदरी के केशराज बादल सहित अन्य प्रतिभाशाली कलाकार शामिल रहे।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि बुंदेलखंड के इन कलाकारों ने अपनी लोकसंस्कृति और कला के माध्यम से देशभर में मध्यप्रदेश की विशिष्ट पहचान बनाई है। यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि हमारे युवा प्रतिभाशाली हैं और उन्हें सही मंच व मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा सकते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी एवं युवा भाजपा नेता सूर्यांश तिवारी ने  भी सभी कलाकारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share:

Sagar : शुरू हुई पौधारोपण महोत्सव की तैयारियां: 18 जनवरी से शुरू होगा 11,000 पौधों को लगाने का संकल्प

Sagar : शुरू हुई पौधारोपण महोत्सव की तैयारियां: 18 जनवरी से शुरू होगा 11,000 पौधों को लगाने का संकल्प 


तीनबत्ती न्यूज: 16 जनवरी, 2026

सागर: पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी पहल के अंतर्गत सागर शहर में संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने जा रहे वृक्षारोपण महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो चुकी हैं। आगामी 18 जनवरी, रविवार से शुरू होने वाले इस महोत्सव के अंतर्गत शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में 11,000 पौधों का रोपण किया जाएगा। इस व्यापक अभियान को लेकर न केवल आयोजक संस्था बल्कि विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवं प्रशासनिक संगठनों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।


आयोजन को लेकर संकल्प फाउंडेशन द्वारा कई स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं जिससे यह अभियान दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ सके। संकल्प फाउंडेशन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वृक्षारोपण महोत्सव का शुभारंभ 18 जनवरी, रविवार, सुबह 10 बजे से किया जाएगा । प्रारंभिक पौधारोपण कार्यक्रम के लिए दो प्रमुख स्थलों का चयन किया गया है काकागंज श्मशान घाट परिसर एवं शासकीय प्राथमिक शाला, काकागंज ।


वृक्षारोपण महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों स्थलों पर जाकर भूमि की स्थिति, पौधों के रोपण की व्यवस्था, सिंचाई की संभावनाएं, सुरक्षा व्यवस्था तथा भविष्य में पौधों के संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने संबंधित कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए।


इस अवसर पर अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा वृक्षारोपण केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन न होकर हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। संकल्प फाउंडेशन का यह प्रयास है कि हम सिर्फ पौधे लगाएं ही नहीं बल्कि उन्हें जीवित रखें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण तैयार करें।


कार्यक्रम स्थल की जानकारी प्रदान करते हुए जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा शुभम नामदेव ने बताया कि संकल्प फाउंडेशन द्वारा होने जा रहा यह वृक्षारोपण महोत्सव अभियान पूरे जनवरी माह तक चलेगा तथा सभी शहरवासियों से अपील की कि वे इस वृक्षारोपण महोत्सव में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को सफल बनाएं। यह अभियान केवल आज के लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए है।


इस अवसर पर मॉड्यूल ऑफ फॉरेस्ट ऐंड क्लाइमेट चेंज के जिलाध्यक्ष निष्कर्ष दुबे ने कहा आज जिस तरह से जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं उसे देखते हुए वृक्षारोपण जैसे अभियानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। संकल्प फाउंडेशन द्वारा 11,000 पौधों के रोपण का संकल्प सराहनीय है और यह अन्य संस्थाओं एवं नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसकी जिम्मेदारी ले तो पर्यावरण संकट से काफी हद तक निपटा जा सकता है।


इस वृक्षारोपण महोत्सव की एक विशेषता यह है कि इसमें जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस अवसर पर नमन चौबे , शुभम गौतम , मोनू लारिया , कार्तिक जाटव , कमलेंद्र जाटव, रत्नेश जाटव आदि उपस्थित रहे।

Share:

रुद्राक्ष धाम में श्रीराम कथा व प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी बैठक ली पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने

रुद्राक्ष धाम में श्रीराम कथा व प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी बैठक ली पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने


तीनबत्ती न्यूज: 16 जनवरी, 2026

सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में रुद्राक्ष धाम प्रांगण में 31 जनवरी, 2026 से 6 फरवरी तक आयोजित श्री राम कथा एवं श्री दक्षिणमुखी हनुमानजी की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के आमंत्रण पत्र वितरण कार्य हेतु सागर, नरयावली तथा खुरई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

___________

 वीडियो देखने क्लिक करे

रुद्राक्षधाम : श्रीहनुमान जी की प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा समारोह एवं सात दिवसीय श्रीरामकथा : परम पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगी

_______________________

पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में घर घर आमंत्रण पत्र वितरण कार्य को 20 जनवरी तक पूर्ण करें ताकि पुनः बैठक कर कार्यक्रम के व्यवस्थाओं संबंधी दायित्वों को मिल जुल कर निर्धारित किया जा सके। बैठक में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने सर्वप्रथम सागर नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आमंत्रण पत्र वितरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित पार्षदगण व प्रमुख स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं को वार्डों में प्रत्येक घरों तक व्यक्तिगत पहुंच कर आमंत्रण पत्र वितरित करने की जिम्मेदारी से जोड़ कर पूर्व की वितरण व्यवस्था के साथ दायित्व सौंपा।


पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बैठक में उपस्थित नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया नगर पालिका, कर्रापुर नगर परिषद, केंट छावनी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों तथा अनेक ग्राम पंचायतों व ग्रामों के पार्षदों व प्रमुख जनों को आमंत्रण पत्र वितरण के दायित्व से जोड़ा। अभी तक हुए वितरण कार्य के पत्रकों की समीक्षा की। खुरई विधानसभा क्षेत्र के छहों भाजपा मंडल अध्यक्षों ने अपने अपने क्षेत्रों के मंडलों में हो रहे आमंत्रण पत्र वितरण कार्यों का विवरण बैठक में रखा।

आमंत्रण पत्र वितरण व्यवस्था के संसदीय क्षेत्र प्रभारी पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आमंत्रण पत्र वितरण कार्य का प्रगति पत्रक रखा। उन्होंने बताया कि बीना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक  महेश राय व वरिष्ठ नेता श्री संजय बापट के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की टीमों ने अच्छी योजना व दक्षता के साथ घरों में आमंत्रण पत्रों का वितरण किया है। सभी ने करतल ध्वनि से बीना में हुए वितरण कार्य की सराहना की। उन्होंने कुरवाई, सिरोंज व शमशाबाद में भी आमंत्रण पत्र वितरण कार्य योजना तथा प्रगति से बैठक को अवगत कराया।

महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी ने कहा कि इस बड़े धार्मिक पुण्य कार्य का संकल्प पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने लिया है उसे हम सभी कार्यकर्ता अपने परिश्रम व व समर्पण के साथ पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र भैया को मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ता सदैव उत्साह व जुनून से भरे होते हैं। उनकी संगठन क्षमता और प्रबंधन क्षमता के कारण ही वे बड़े से बड़े कार्यक्रम को सुगमता से सफल बनाते हैं जिसमें विभिन्न दायित्वों को निभाते हुए कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता के विकासकी प्रक्रिया भी चलती रहती है।आमंत्रण पत्र वितरण कार्य के जिला प्रभारी अनुराग प्यासी ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में वितरण कार्य में संलग्न प्रतिनिधियों की जानकारी देते हुए प्रगति की जानकारी दी। संचालन में एमआईसी सदस्य शैलेंद्र ठाकुर ने किया।

ये रहे शामिल

बैठक में पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह,डा सुशील तिवारी,अनुराग प्यासी,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल पटेल, गोविंद सिंह एड कर्रापुर, एमआईसी सदस्य विनोद तिवारी, नरेश यादव मंच पर उपस्थित रहे। बैठक में खुरई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, रविंद्र सिंह राजपूत, अनिल पाराशर, नीतेश यादव, राजपाल सिंह राजपूत, राहुल चौधरी, श्रीराम शास्त्री शुक्ला, राजकुमार सिंह महूना, सोमेश जड़िया, राजकुमार पटेल, पार्षद रूबी कृष्णकांत पटेल, रामू ठेकेदार, पूर्व महापौर अनीता अहिरवार, धर्मेन्द्र खटीक, सूरज घोसी, अमन चौरसिया, धर्मेन्द्र खटीक, देवेंद्र अहिरवार, श्रीमती रानी अहिरवार,अजय तिवारी देवलचौरी, अर्पित पांडे, महेश साहू, गौरी दक्ष, वीरेंद्र बहादुर सिंह रिछावर, श्यामसुंदर मिश्रा, विजय पटेल, अतुल नेमा, उमेश यादव, संतोष दुबे, नवीन भट्ट, राजकुमार सिंह ढाना, अजीतसिंह चील पहाड़ी, नरेश सिंह धनौरा, चंदू बुधवानी, सतेंद्र सिंह होरा,शुभम घोसी, प्रतीक चौकसे, शरद जैन, श्यामजी दुबे, राकेश चौबे, राजेश पाराशर, कृपाशंकर चौबे, राजेंद्र पटैरिया, विनोद प्रजापति, चेतराम अहिरवार, सिंथिल पड़ेले, रविंद्र सिंह गौर, लल्लू सिलानी, शैलेष वर्मा, अशोक अग्रवाल, अजब सिंह जरुआखेड़ा, कुंवर सिंह मैहर, देवेंद्र सिंह पीटर खिरिया, समर्थ दीक्षित, नरेन्द्र सिलाकारी, मनीष दुबे, नीलेश राय, विनोद चौकसे, बलवंत सिंह राठौर, कमलेश सोनी,अंजय यादव, डा मदन केसरवानी, राजा भैया धुबा, दिलीप नायक जरुआखेड़ा, चंद्रभान दाऊ, भरत सिंह डालता, सुदामा सुरवाया, रत्नेश सिंह सिरोंजा, विजय सिंह नयाखेड़ा, राजेंद्र सिंह सेमरा, केके सिंह गोरा, प्रदीप पांडे, राजू तिवारी, राजीव सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता, गणमान्य जन उपस्थित रहे।



Share:

धार्मिक जेहाद की भेंट चढ़ी किन्नर मोना अहिरवार: किन्नर रानी ठाकुर ▪️ हिंदू धार्मिक संगठन हुए एकजुट, प्रदर्शन की दी चेतावनी

धार्मिक जेहाद की भेंट चढ़ी किन्नर मोना अहिरवार: किन्नर रानी ठाकुर

 ▪️ हिंदू धार्मिक संगठन हुए एकजुट, प्रदर्शन की दी चेतावनी


तीनबत्ती न्यूज: 16 जनवरी, 2026

सागर : लव जिहाद,  लैंड जिहाद तो सुना ही होगा। लेकिन सागर से एक अलग मामला आया है। यहां पर किन्नरो में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। एक प्रेस वार्ता में किन्नर रानी ठाकुर ने आरोप लगाया कि सागर में किन्नर समाज धार्मिक जेहाद के चलते शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न का स्वीकार हो रहा है। इसी के चलते मोना अहिरवार जो कि रानी ठाकुर की शिष्या थी उसने सागर से भाग कर टीकमगढ़ में अपने निवास पर जाकर आत्महत्या की। अधिकतर किन्नर समाज रंग महल इतवारी टोरी पर निवास करता है, जो कि पिछले काफी समय से धार्मिक उत्पीड़न एवं धर्म परिवर्तन का अड्डा बना हुआ है। 

धर्म बदलने दवाब

रानी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से धर्म परिवर्तन का दबाव उन पर वह उनके साथी पर निरंतर डाला जा रहा है। हम सनातनी परंपरा के किन्नर है, किंतु मुझे ओर मेरे साथियों को नमाज पढ़ने एवं भवन के अंदर मुस्लिम परिधान पहनने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह लोग बाजार से गौ माँस लाते हैं जिसे खाने को मजबूर किया जाता है, यदि हम लोग विरोध करते है तो लात घूंसे से मारपीट की जाती है। गिरोह की सरगना किरण उर्फ कलीम खान है इसके साथ में धर्म विशेष के गुंडो की फौज भी है। इन गुंडो की दम पर मारने की धमकी भी देती है। इन सारे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल पर भी है। रानी ने आगे बताया कि इन्हीं सब प्रताड़नाओं एवं धर्म परिवर्तन के दबाव के चलते उसकी शिष्या मोना अहिरवार ने टीकमगढ़ जिले के कुंडेश्वर में खुद के निवास पर जाकर आत्महत्या कर ली। मोना बहुत ज्यादा दुखी थी मैंने हिम्मत बंधाने के लिए बहुत समझाया परंतु इस दुखद घटना को नहीं रोक पाई। रानी ठाकुर ने कहा कि वह सनातन धर्म को ही मानती हैं मैं सनातनी हिंदू हूं और हिंदू ही रहूंगी एवं इसी धर्म में मरूंगी। मुझे  ना तो इस्लाम धर्म स्वीकार करना है और ना ही नमाज पढ़ना है। मुझे अपनी शिष्या मोना के लिये इंसाफ चाहिए  और मुझे अपनी धार्मिक सनातनी आस्था के साथ रहने के लिए अधिकार चाहिए। प्रेस वार्ता में रानी ने अपने आरोपों को सिद्ध करने के लिए कुछ धमकी भरे आडियो एवं फोटो जोकि उसके मोबाइल पर है प्रस्तुत किये। रानी ने वह वीडियो भी दिखाया जिसमें रंग महल के ऊपर छत पर मस्जिद का निर्माण कुछ समय पूर्व ही किया गया है। यह भी बताया कि हमें प्रताड़ित करने

बीजेपी नेता निकेश गुप्ता ने जानकारी दी कि रानी ठाकुर विगत देढ माह से अपने ऊपर होने वाली प्रताड़ना की जानकारी हमें दे रही थी। हमने काफी समझाया भी कुछ दिन पूर्व रानी को सात आठ दिन के लिए उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए भी पहुंचाया जिससे मामला शांत हो सके। लेकिन प्रताड़ना इस हद तक पहुंची की मोना को आत्महत्या करनी पड़ी। रानी की जान को खतरा है, प्रशासन सुरक्षा की जिम्मेदारी ले। हमने मोती नगर थाने में पेन ड्राइव में सारे सबूत मुहैया करा दिए है

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय दुबे ने संपूर्ण हिंदू समाज से आग्रह किया है की किन्नरों को दान देने से पहले इस बात की तहकीकात कर ले की किन्नर सनातनी परंपरा को मानने वाला है

पप्पू तिवारी ने कहा कि हम मांग करते हैं कि रंग महल के ऊपर मंदिर को तोड़कर जो मस्जिद बनाई गई है उसको ध्वस्त किया जाए।

हिंदू जागरण मंच से उमेश सराफ ने कहा कि किसी को कोई हक नहीं की सामने वाले को अपना धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करें हिंदू के भेष धारण करके मुस्लिम किन्नरों का गिरोह सक्रिय है।एवं पुनः मंदिर निर्माण का कार्य किया जाए। पत्रकार वार्ता में महेश नेमा, अनुज परिहार ने भी अपने विचार रखें

 एसपी को दिया ज्ञापन

रानी ठाकुर ने अपनी जान की सुरक्षा के लिए एवं उसके साथ की जा रही प्रताड़ना को रोकने के लिए एस. पी. के नाम ज्ञापन एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा को दिया।ज्ञापन देने वालो में अजय दुबे, निकेश गुप्ता, पप्पू तिवारी, अनुज परिहार, उमेश सराफ उपस्थित रहे। सभी ने शीघ्रता से कार्यवाही की मांग की।

Share:

कर्रापुर चक्काजाम: विधायक प्रदीप लारिया के हस्तक्षेप से शांत हुआ जन आक्रोश: निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

कर्रापुर चक्काजाम: विधायक प्रदीप लारिया के  हस्तक्षेप से शांत हुआ जन आक्रोश:  निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा


तीनबत्ती न्यूज: 16 जनवरी, 2026

सागर :  नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद कर्रापुर के वार्ड क्रमांक-7 में निवासी बृजेन्द्र ठाकुर (पिता राजाराम ठाकुर) की संदिग्धावस्था में हुई मृत्यु के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने न्याय की मांग को लेकर कर्रापुर में चक्काजाम कर दिया।

____________

फेसबुक पर वीडियो देखने क्लिक करे

सुरखी में जैन मंदिर में चोरी: बाजार था बंद: थाने के सामने धरना

__________

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया तत्काल चक्काजाम स्थल पर पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। परिजनों ने विधायक के समक्ष मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग रखी।जनभावनाओं और मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक श्री लारिया ने तत्काल प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल (PM Panel) से कराया। साथ ही, उन्होंने पुलिस प्रशासन को घटना की बारीकी और निष्पक्षता से जांच करने के कड़े निर्देश दिए ताकि सत्य सामने आ सके।


विधायक श्री लारिया की त्वरित सक्रियता, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय और समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी नागरिक शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया गया। विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Share:

सुरखी में जैन मंदिर में चोरी: घटनाओं के विरोध में बाजार बंद रहा : थाने के सामने धरना

सुरखी में जैन मंदिर में चोरी: घटनाओं के विरोध में बाजार बंद रहा : थाने के सामने धरना 


तीनबत्ती न्यूज: 16 जनवरी, 2026

सागर: सागर जिले के  सुरखी में 5 दिन पहले छोटे जैन मंदिर में चोरी की घटना और चोरी की अन्य वारदातों को लेकर आक्रोषित जैन समाज के साथ पूरे क्षेत्र के लोगों ने सामूहिक रूप से 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और थाने के सामने धरना दिया। 

____________

फेसबुक पर वीडियो देखने क्लिक करे

सुरखी में जैन मंदिर में चोरी: बाजार था बंद: थाने के सामने धरना

__________

वीरेंद्र जैन ने बताया कि सुबह 10 बजे से आक्रोशित सभी समाजों के लोग थाने के सामने इकट्ठे हो गए और पिछले दो माह में चोरी की 50 से ज्यादा घटनाओं को पुलिस के द्वारा नहीं पकड़े जाने पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए पुलिस की खिलाफ जमकर नारेबाजी की और थाने के स्टाफ को बदलने की बात कही।  जैन मंदिर से लगभग 5 किलो से अधिक चांदी के 20 छत्र चोरी हो गए थे और कुछ नगदी भी अज्ञात चोर ले गए हैं । इसके अलावा छोटी-मोटी चोरियां और खेतों में किसानों की बिजली की मोटरों की चोरियों की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज हैं लेकिन एक भी चोर को पुलिस ने पकड़ा नहीं है । 


जिला पंचायत अध्यक्ष से भूमिले थे लोग

 इस संदर्भ में जिला पंचायत के अध्यक्ष और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भाई हीरा सिंह राजपूत सुरखी पहुंचे थे और जैन समाज के लोगों को उन्होंने चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया था लेकिन पुलिस की निष्क्रियता से चोर अब तक नहीं पकड़े जा सके है । 


ये हुए शामिल

घटनाक्रम में भाजपा नेता सरमन सिंह ठाकुर, अरुण गौतम, महाराज सिंह ठाकुर, नर्मदा सिंह ठाकुर नंदकिशोर भार्गव, सतेंद्र सिंह ठाकुर, उत्तम मासाब, वीरेंद्र जैन, अनिल जैन, दीपक जैन, बिंदु जैन, प्रशांत जैन, संटू जैन, संतोष बड़कुल, अरविंद बड़कुल, बालचंद जैन, अभय जैन, दिनेश बड़कुल, सुरेंद्र जैन, राहुल जैन सहित सागर से पहुंचे पूर्व विधायक सुनील जैन, सागर जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना, अजय जैन लंबरदार, अवधेश जैन जैसीनगर, राजकुमार जैन, अजय जैन, कमलेश जैन, अरविंद जैन पठा, निर्मल जैन बिलहरा के अलावा गौरझामर,देवरी,ढाना, बिलहरा, मकरोनिया, आदि स्थानों के जैन समाज के लोगों के साथ सुरखी ग्रामीण क्षेत्र के सैकडो लोगों ने इस प्रदर्शन और धरना में अपनी सहभागिता दी। 

एसडीओपी देवरी शशिकांत सरयाम, थाना प्रभारी रामू प्रजापति ने धरना स्थल पर लोगों से चर्चा कर कुछ दिन के लिए धरना स्थगित करने की अपील की और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। सुरखी पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए जरूर उठाया है।

Share:

Sagar: शहर कांग्रेस में वार्ड कमेटी बनाने के लिए ब्लॉक की बैठक

Sagar: शहर कांग्रेस में वार्ड कमेटी बनाने के लिए ब्लॉक की बैठक 


तीनबत्ती न्यूज: 15 जनवरी, 2026

सागर : जिला शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 3 के नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की प्रथम बैठक का आयोजन राजीव नगर वार्ड में किया गया है।  जिसमें ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव ने ब्लॉक अध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का शीघ्र गठन करने के लिए युवाओं महिलाओं बुजुर्गों और बुद्धिजीवी वर्गों की टीम का शीघ्र गठन करें ।  

महेश जाटव ने कहा कि शहर की 48 वार्ड में हमें वार्ड कमेटी का गठित करना है जिसमें सभी वर्गों को महिलाओं को साथ लेकर इन कमेटियों का मजबूती से संचालन हो इस ओर ब्लॉक अध्यक्षों को बड़ी तेजी से काम करना है क्षेत्र में कुछ भूमाफियाओं ने अपनी जमीनों की कीमत बढ़ाने के लिए गरीबों की मकान दुकानों पर बुलडोजर चलवाए जो क्षेत्र के लोग कभी नहीं भूलेंगे।

___________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: रुद्राक्षधाम : श्रीहनुमान जी की प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा समारोह एवं सात दिवसीय श्रीरामकथा : परम पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगी : आयोजक : पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह

___________

नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र मित्र ने कहा कि मुझे इस पद पर देकर जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी से निर्वहन करुंगा।बैठक का आयोजन करने वाले गोपाल प्रजापति ने कहा कि पुलिस द्वारा प्रजापति समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है उनके ट्रैक्टरों को जबरदस्ती पकड़ा जा रहा है इस पर रोक नहीं लगी तो आगामी समय में सभी एक होकर इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगें

बैठक का संचालन कमलेश तिवारी ने किया एवं आभार आनंद हैला ने माना बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र राजे,महेश अहिरवार, गोपाल प्रजापति,बंटी कोरी, नरेश सनकत, श्रीदास रैकवार, सुनील पाहवा, आनंद हैला,दीनदयाल तिवारी, नीलेश प्रजापति, योगराज कोरी, भगवान् दास प्रजापति, अनिल दक्ष, आदि ने संबोधित किया बैठक में शैलेष अकेला, तज्जु भाई जान  रविंद्र दुबे आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन बैठक में उपस्थित थे।



Share:

ऐरण महोत्सव : ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल

ऐरण महोत्सव : ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे रोजगार के अवसर मिलेंगे : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल


तीनबत्ती न्यूज: 15 जनवरी, 2026
सागर। ऐरण विश्व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे कि  युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे एवं क्षेत्र समृद्ध बनेगा, विरासत से विकास की उड़ान भी शुरू होगी। उक्त विचार उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सागर जिले के बीना में तीन दिवसीय ऐरण महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, श्याम तिवारी,  गौरव सिरोठिया, अरुणोदय चौबे, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एसडीएम  विजय डेहरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जन समुदाय मौजूद था। 

उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने ऐरण महोत्सव में बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार ऐतिहासिक स्थलों पर महोत्सव आयोजित कर उनकी गरिमा एवं पर्यटन को बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में यह ऐरण विश्व पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित होगा और यहां बड़ी संख्या में सैलानी एवं पर्यटक आएंगे उन्होंने कहा कि यहां बीना नदी के कारण यह स्थल और भी मनोरम है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक विष्णु भगवान की मूर्ति देखकर लगता है कि सैकड़ों हजारों वर्ष पूर्व भी यहां के कलाकार कितने कुशल एवं दक्ष होंगे, जिन्होंने इतनी अच्छी नक्काशी के माध्यम से उनको मूर्ति रूप दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास परंपरा को आधुनिकता से जोड़ने का कार्य ऐरण महोत्सव करेगा। प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह ऐरण महोत्सव के माध्यम से कला संस्कृति को जहां मंच मिल रहा है वहीं संस्कृति एवं इतिहास से सभी अवगत भी हो रहे हैं। 



बीना विधायक श्रीमती निर्मला स्प्रे ने कहा कि ऐरण महोत्सव बीना सहित बुंदेलखंड एवं मध्य प्रदेश के गौरव का पुरातत्व स्थल है जिससे पूरे विश्व में सागर की पहचान स्थापित हुई है उन्होंने कहा कि 4 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वादा किया था आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा यह वादा पूरा किया गया है उन्होंने कहा कि ऐरण बुंदेलखंड सहित विश्व की धरोहर है।
प्रभारी मंत्री ने की गंगा आरती

उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने ऐरण में बीना नदी में गंगा आरती की इस अवसर पर विधायक श्रीमती निर्मला स्प्रे, श्री श्याम तिवारी, श्री गौरव सिरोठिया, श्री अरुणोदय चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे। 


प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

ऐरण महोत्सव के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टर श्री मोहन चढ़ार एवं डॉ हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नागेश दुबे को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। 1700 वर्ष पुराने ऐरण के विष्णु भगवान के मंदिर एवं विभिन्न अवतारों की पुरातत्व विभाग के अधिकारी डा मोहन चढ़ार एवं डॉ नागेश दुबे ने विस्तार से जानकारी दी।
Share:

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सागर ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ सागर ने  11 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन 


तीनबत्ती न्यूज: 15 जनवरी, 2026

सागर: तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष गंधाली कदम  ने बताया कि प्रांत के आह्वान पर तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला सागर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 15 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री   के नाम का ज्ञापन  जिला कलेक्टर को सौंपा गया ।

___________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: रुद्राक्षधाम : श्रीहनुमान जी की प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा समारोह एवं सात दिवसीय श्रीरामकथा : परम पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगी : आयोजक : पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह

___________


ये है संघ की 11 सूत्रीय मांग

1 कर्मचारियों को केंद्र के समान केंद्रीय तिथि से महंगाई भत्ता जाए 

2 सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाए

3 नव नियुक्त कर्मचारियों को 70 80 90% वेतन देने के आदेश पर तत्काल रोक लगाया जाए 

4 शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जनजाति विभागों पर शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नति  वेतनमान एवं  समयमान शीघ्र दिया जाए 

5 ओल्ड पेंशन योजना लागू की जाए 

6 लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के लिपिकों की भांति ग्रेड पे दिया जाए 

7 अनुकंपा नियुक्ति एवं चतुर्थ श्रेणी पदोन्नति पर सीपीसीटी के अनिवार्यता को खत्म किया जाए 

9 ई अटेंडेंस को तत्काल रोक लगाई जाए 

10 सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को पी पी ओ एवं अन्य सभी  स्वामित्व का भुगतान सेवानिवृत्ति दिनांक पर मिले 

11 वर्ष 1997 से नियुक्त गुरुजी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की गणना का लाभ दिया जाए

ये रहे शामिल 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष चूरामन  रैकवार , शासकीय शिक्षक संगठन जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता, लिपिक संघ जिला अध्यक्ष नरेंद्र रैकवार, संभागीय अध्यक्ष बेनी प्रसाद प्रजापति,( छोटू बाबू) प्रांतीय सचिव  प्रताप सिंह राजपूत, आज़ाक्स जिला अध्यक्ष गजेंद्र बोहत, लघु वेतन कर्मचारी संघ थानसिंह मंडल, शिवम पचौरी, राकेश द्विवेदी, विवेक अहिरवार, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ से सतीश चौधरी , यू एस रावत, अमित मिश्रा, लवी मैसी राजेश कुमार ढगे ,बृजेश लोधी,नरेश,  शैलेन्द्र सिंग ठाकुर बंडा ब्लॉक सत्यनारायण राजपूत , खेमचंद राय एवं अन्य ऑफिस के कर्मचारी कमिश्नरी कार्यालय, कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला पशु चिकित्सा ,स्वास्थ्य विभाग ,शिक्षा विभाग तकनीकी विभाग ,राजस्व विभाग ,कृषि विभाग ,आदिम जाति कल्याण विभाग, भू अभिलेख ,आबकारी विभाग, नगर निगम आदि समस्त विभागों के सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित थे।

Share:

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की श्रुति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता प्रथम पुरस्कार

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की श्रुति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीता प्रथम पुरस्कार


तीनबत्ती न्यूज: 15 जनवरी, 2026

सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के फिजियोथेरेपी विंग में कार्यरत श्रुति शर्मा ने संस्थान का गौरव बढ़ाते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भुवनेश्वर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैनुअल थेरेपी कॉन्फ्रेंस 2026 में साइंटिफिक पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है।

मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (SVNIRTA) , कटक द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया था। वर्तमान में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मरीजों के उच्च स्तरीय उपचार के साथ-साथ अनुसंधान एवं नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दिशा में श्रुति शर्मा एवं अर्चना वर्मा द्वारा फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में लगातार शोध कार्य किए जा रहे हैं, जो चिकित्सा जगत में नए बदलाव ला रहे हैं।

___________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: रुद्राक्षधाम : श्रीहनुमान जी की प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा समारोह एवं सात दिवसीय श्रीरामकथा : परम पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगी : आयोजक : पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह

___________

उपलब्धि पर दी बधाई

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कॉलेज के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन और आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र चौबे ने विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए श्रुति शर्मा को हार्दिक बधाई दी है। यह सफलता न केवल विभाग के लिए गर्व की बात है, बल्कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी मजबूती से दर्शाती है।

Share:

Sagar : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: वैष्णोंदेवी जाने वाली यात्रा निरस्त : अब 31 जनवरी को मां कामाख्या देवी जायेगी यात्रा

Sagar : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: वैष्णोंदेवी जाने वाली यात्रा निरस्त : अब 31 जनवरी को मां कामाख्या देवी जायेगी यात्रा



तीनबत्ती न्यूज: 15 जनवरी, 2025
सागर
: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत दिनांक 31 जनवरी 2026 को वैष्णों देवी जाने वाली यात्रा अपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई है। वैष्णोंदेवी जाने वाली तीर्थयात्रा अब मां कामाख्या देवी के लिए दिनांक 31 जनवरी को की जावेगी। मां कामाख्या देवी जाने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

___________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: रुद्राक्षधाम : श्रीहनुमान जी की प्रतिमा का प्राणप्रतिष्ठा समारोह एवं सात दिवसीय श्रीरामकथा : परम पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न होगी : आयोजक : पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह

___________

कलेक्टर संदीप जी आर ने उक्त के संबंध में आयुक्त नगर पालिक निगम सागर, अधिशासी अधिकारी छावनी मंडल जिला सागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी / कार्यपालन जनपद पंचायत (समस्त), मुख्य नगर पलिका अधिकारी/नगर परिषद् (समस्त) को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया कि तीर्थ यात्रियों के लिए माँ वैष्णोदेवी तीर्थ हेतु यात्रा प्रस्तावित की गई थी उक्त यात्रा अपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई है। सागर जिले से 31.01.2026 से 05.02.2026 तक मॉ वैष्णोदेवी तीर्थ यात्रा के स्थान पर कामाख्या धाम हेतु यात्रा जाना प्रस्तावित होने से समस्त तीर्थयात्रियों को सूचित कर लिखित में सहमति प्राप्त कर कार्यालय को दिनांक 17 जनवरी.2026 को सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

Share:

सागर की बेटियों ने नेशनल पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में लहराया परचम : आयुषी, अक्षदा , प्रीति और अंशिका ने जीते गोल्ड व सिल्वर मेडल

सागर की बेटियों ने नेशनल पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में लहराया परचम : आयुषी, अक्षदा , प्रीति और अंशिका ने जीते गोल्ड व सिल्वर मेडल


तीनबत्ती न्यूज : 14 जनवरी, 2026

सागर: पावर लिफ्टिंग इंडिया के तत्वाधान मे हरियाणा राज्य पावर लिफ्टिंग ऐसोसियेशन द्वारा 07 जनवरी 2026 से  11 जनवरी  2026 तक नेशनल सब जूनियर, जूनियर, सिनियर एवं मास्टर वर्ग की क्लासिक एवं इक्यूबड नेशनल बेंच प्रेस चेम्पियनशिप का आयोजन किया गया। चेम्पियनशिप में सागर की बेटी अक्षदा भागवत ने सब जूनियर 47 ग्राम भार वर्ग में भाग लेकर नेशनल का पुराना रिकार्ड तोडकर नया रिकार्ड अपने नाम कर गोल्ड मेडल जीता।


वहीं सब जूनियर 57 किलोग्राम भार वर्ग में सागर अंशिका भागवत ने सिलवर मेडल प्राप्त किया। सिनियर 76 किलोग्राम भार वर्ग में सागर की आयुषी अग्रवाल ने सिलवर मेडल अर्जित किया एवं मास्टर-1 52 किलोग्राम भार वर्ग में डॉ. प्रिति रैना ने सिलवर मेडल अर्जित किया। 

इन बेटियों की इस उपलब्धि पर सागर पावर लिफ्टिंग ऐसोशियन के सचिव अकुर गुप्ता अध्यक्ष विनोद यादव उपाध्यक्ष भगवान दास कश्यप, शिवाजी राव भागवत संरक्षक बी.डी. विश्वकर्मा, प्रिंस चंदेलिया, सतीश कुमार, मनोहर लाल सेन, प्रशांत पटेल, गोविंद सिंह, ब्रजेश राजगोंड, शिवम मौर्या, राखी गौतम तथा सभी पावर लिफ्टिंग परिवार सागर ने बधाइ दी।



Share:

नगरीय विकास विभाग के उप संचालक ने नगर निगम सागर की योजनाओं की समीक्षा की : राजघाट परियोजना का निरीक्षण किया

नगरीय विकास विभाग के उप संचालक ने नगर निगम सागर की योजनाओं की समीक्षा की : राजघाट परियोजना का निरीक्षण किया


तीनबत्ती न्यूज: 14 जनवरी, 2026

सागर : नगरीय विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत नगरीय निकायों मे संचालित केंद्र एवं राज्य प्रवर्तित पेयजल एवं सीवरेज की योजनाएं तथा निकाय की पेयजल व्यवस्था एवं अन्य सम-सामयिक विषयों एवं योजनाओं की समीक्षा, प्रत्यक्ष अवलोकन एवं निरीक्षण हेतु शासन द्वारा नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल के उप संचालक हिमांशु भट्ट ने सागर प्रवास के दौरान  नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री की उपस्थिति में शासन‌ की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सीवर प्रोजेक्ट, टाटा, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के पूर्व निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

बैठक के उपरांत श्री भट्ट ने राजघाट जल आवर्धन परियोजना का निरीक्षण किया और वहां पर जलशोधन संयंत्र,रा वाटर, लैब का निरीक्षण कर पानी की गुणवत्ता की जांच के बारे में जानकारी प्राप्त की । इस दौरान उन्होंने अभी तक की गई पानी की गुणवत्ता की जांच का रिकार्ड भी चैक किया और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सहायक यंत्री संजय तिवारी, उपयंत्री रामाधार तिवारी, राहुल रैकवार, केमिस्ट कौतुकेय सिंह ,एम पी यू डी सी के आकाश अग्रवाल सहित टाटा प्रोजेक्ट के अधिकारी उपस्थित थे।

Share:

गौधाम में गौ अभ्यारण्य और गीता भवन बनेगा, दोनों मंदिरों का नवनिर्माण कर वैभव लौटाएंगे : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️प्लेबैक सिंगर मानसी घोष की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मालथौन गौरव दिवस संपन्न

गौधाम में गौ अभ्यारण्य और गीता भवन बनेगा, दोनों मंदिरों का नवनिर्माण कर वैभव लौटाएंगे : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह 

▪️प्लेबैक सिंगर मानसी घोष की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मालथौन गौरव दिवस संपन्न 


तीनबत्ती न्यूज: 14 जनवरी, 2026

गौधाम,(मालथौन)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मालथौन के लिए घोषित किया गया गौ अभ्यारण्य सिद्ध क्षेत्र गौधाम में बनाया जाएगा। गऊधा धाम में 5 करोड़ की लागत से गीता भवन बनाया जाएगा जो सभी धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन स्थल बनेगा। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने यहां आयोजित मालथौन गौरव दिवस के मंच से यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मालथौन का गौधाम एक बड़े धार्मिक तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। मालथौन गौरव दिवस प्लेबैक सिंगर मानसी घोष की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि देवभूमि , धर्म भूमि गऊधाधाम से मैं सभी को मकर संक्रांति के पुण्य पर्व पर शुभकामनाएं देता हूं। गौधाम, गऊधा धाम के प्रति लोगों की आस्था प्राचीन काल से रही है। मकर संक्रांति पर लगने वाले मेले में यहां के दिव्य कुंड, प्राचीन हनुमान जी मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन करने हजारों लोग आते रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार खुरई विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के रूप में जब मैं यहां आया तो यह सिद्ध क्षेत्र जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। 5 करोड़ की लागत से गऊधा धाम कुंड के सौंदर्यीकरण और गहरी करण कार्य के बाद इस क्षेत्र को उसका सांस्कृतिक वैभव लौटाने के प्रयास शुरू किए गए थे। यहां तक पहुंचने के लिए अच्छी सड़क भी बनवाई गई। 

150 एकड़ जमीन पर बनेगा धाम

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि गऊधा धाम में 150 एकड़ सरकारी भूमि है जिस पर गौ अभ्यारण्य बनाया जाएगा जिसमें हजारों गौवंश सुख सुविधा से रह पाएंगे। उन्होंने कहा कि 5 करोड़ से बनने वाले गीता भवन में कई कमरे, बड़ा हाल जैसी सभी सुविधाएं होती हैं। मालथौन व आसपास के लोग अपने कथा,पूजा,यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए गीता भवन का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि गऊधा धाम के भगवान शिव तथा हनुमान जी मंदिरों को पुनः उनकी प्राचीन शैली में भव्य स्वरूप के साथ निर्मित करना है। इसका नक्शा बन चुका है और जल्दी ही इस पर काम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे मन में था कि गऊधा धाम को एक धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जाए। 

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से गौधाम मेले और मालथौन गौरव दिवस को तीन दिवसीय आयोजन के रूप में किया जाएगा। इस मेले में 500 से अधिक दूकानें लग रही हैं जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बहुत लाभ होता है। 

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर क्षेत्र के लाखों लोगों ने उनका एतिहासिक स्वागत किया जिसके लिए आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं। मुख्यमंत्री जी ने एक हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दीं जिसके लिए उनका क्षेत्र वासियों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मालथौन के लिए मल्टी पर्पज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की सौगात दी है जिसमें सभी खेलों की उच्च स्तरीय मानकों की सुविधाएं होती हैं। 

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह का मंच पर लगभग 65 कंबल, बड़ी मात्रा में स्टेशनरी सामग्री से स्वागत हुआ। बरोदिया में भी पूर्व जिला पंचायत सभापति राजेंद्र सिंह दरी और इसकाक भाई सहित अनेक लोगों ने बहुत सी साड़ियों, टिफिन बाक्सों, वाटर बाटलों  जैसी सामग्री से  उनका स्वागत हुआ जो स्थानीय महिलाओं और बच्चों को वितरित कर दी गई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि  फूल मालाओं से स्वागत नहीं कराने का संकल्प लेने के बाद पिछले बीस दिनों में लगभग 10 लाख की उपयोगी सामग्री से उनका स्वागत किया गया जिसे जरूरतमंदों और स्कूली बच्चों को वितरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि चार दिनों में 5000 कंबल खुरई के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को दिए गए। इतने ही बच्चों को कापी, पेन, ज्योमेट्री बाक्स आदि सामग्री वितरित की गई। उन्होंने कहा कि फूल-मालाएं सिर्फ भगवान, संत महात्माओं और महापुरुषों को पहननाई जाना चाहिए। मैं जनता का सेवक मात्र हूं। 



प्लेबैक सिंगर मानसी घोष की प्रस्तुतियों ने समां बांधा


मालथौन गौरव दिवस कार्यक्रम में इंडियन आइडल-2025 की विजेता प्लेबैक सिंगर मानसी घोष और उनकी टीम की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया। मानसी ने “चोरी किया रे“ गाने से अपना परफार्मेंस शुरू किया। सोनू निगम के प्रसिद्ध गीत “ये दिल, दीवाना है ये दिल“ जैसी तड़कती भड़कती प्रस्तुतियों से जहां उन्होंने युवा दर्शकों को झूमने मजबूर किया वहीं “अजीब दास्तां है ये“ जैसे पुराने हिट गीत सुना कर पारंपरिक श्रोताओं को रिझाया। हजारों की संख्या में दर्शकों ने कार्यक्रम को देखा। युवा नेता अविराज सिंह ने मंच पर सिंगर मानसी घोष को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अविराज सिंह ने स्वयं भी मंच से शोले का गीत “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे“ सुना कर क्षेत्र की जनता का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम तीन बजे से आरंभ होकर छह बजे शाम तक जारी रहा। 


तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को नियुक्ति पत्र सौंपे


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका दीक्षा लोधी मढ़खेरा, कीर्ति लोधी बोबई तथा कविता राय को मंच से नियुक्ति पत्र सौंपे। 

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने गौधाम पहुंच कर सबसे पहले प्राचीन शिव मंदिर, हनुमान जी मंदिर तथा दिव्य कुंड के दर्शन किए। मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर चर्चा की। कार्यक्रम में मालथौन नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला ने 51 कंबलों से, जाहर सिंह लोधी ने 12 कंबलों से, अशोक यादव बेसरा ने कापी पेन से, सीमा राय ने ज्यामेट्री बाक्स से तथा रामदयाल पाठक, गोविंद सिंह नैगुवां, रामभरत चाचौंदिया, राजेंद्र सिंह देवपुरा, जयसिंह लोधी अंडेला, पूर्व शिक्षक दयाराम और सीएमओ राजेश मेहतेल ने विभिन्न प्रकार की स्कूली उपयोग की स्टेशनरी आदि सामग्री से स्वागत किया। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने इनमें से 25 कंबल गऊधाधाम पर अखंड रामायण पाठ करने वाली रामायण मंडली के सदस्यों को भेंट किए। साथ ही उन्होंने कहा कि सागर कार्यालय में एक दिन पूर्व मिले कंबलों सहित 400 कंबल अगले कार्यक्रम में अंडेला की आदिवासी बस्ती में वितरित कर दिए जाएंगे। 


कार्यक्रम को युवा नेता अविराज सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन आकाश जैन ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम मनोज चौरसिया नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, उपाध्यक्ष श्रीमती मालती अहिरवार, बरोदिया नप अध्यक्ष श्रीमती मीना कुशवाहा, विश्वनाथ लोधी बांदरी, तीन भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, नीतेश यादव, अनिल पाराशर, वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह दरी, छोटे राजा दरी, सीएमओ राजेश मेहतेल, आशीष पटैरिया, श्रीमती आशा देवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह खिरिया, गोविंद सिंह नैगुवां, दुरग सिंह परिहार, राजेंद्र सिंह रामछांयरी, राजकुमार बघेल, वीर सिंह यादव, नत्थू यादव, गोलू प्रताप राय, उमेश यादव सहित अनेक गणमान्य जन, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Share:

स्वामी विवेकानंद के विचार मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं : विधायक शैलेन्द्र जैन ▪️ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत जिला स्तरीय व्याख्यानमाला

स्वामी विवेकानंद के विचार मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं : विधायक शैलेन्द्र  जैन

▪️ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत जिला स्तरीय व्याख्यानमाला 


तीनबत्ती न्यूज: 14 जनवरी, 2026

सागर।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, को पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के सभागार में किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वावलंबन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, गौ-संरक्षण, शिक्षा एवं संस्कारों के प्रसार के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामों से ही प्रदेश एवं राष्ट्र के अभ्युदय का मार्ग प्रशस्त हो सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन, अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सरोज गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. महेंद्र शर्मा एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री के.के. मिश्रा उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़े रोचक संस्मरण साझा करते हुए कहा कि “स्वामी विवेकानंद के विचार हमें मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। वर्तमान समय में युवाओं में आत्मनिर्भरता, चरित्र निर्माण एवं आत्मविश्वास विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।”

उन्होंने ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, किंतु जागरूकता के अभाव में अनेक योजनाएं समाज तक नहीं पहुंच पातीं। यह अभियान स्वैच्छिकता एवं सामूहिक सहभागिता से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डॉ. महेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संन्यासी नहीं बल्कि युवाओं के लिए ऊर्जा, आत्मबल एवं राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का जीवन युवाओं को समर्पित था और उनके अनुसार युवा वही है जिसमें जोश, शक्ति, उत्साह एवं उमंग हो, लेकिन इसके साथ अनुशासन भी अनिवार्य है। अनुशासित युवा ही समाज और राष्ट्र का सही दिशा में विकास कर सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य प्रो. सरोज गुप्ता ने कहा कि ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम महाविद्यालयों में नियमित रूप से आयोजित होते रहने चाहिए। उन्होंने जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों की सराहना की।

परिषद के जिला समन्वयक श्री के.के. मिश्रा ने परिषद के कार्यों एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जन अभियान परिषद शासन एवं समाज के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रही है, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके और जनसमस्याएं प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुंचें।

कार्यक्रम का संचालन श्री गौरव सिंह राजपूत ने किया। स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर नवांकुर, प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, परामर्शदाता, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Share:

वेस्ट टू वंडर" यानि 'कबाड़ से जुगाड़' : नगर निगम सागर बना रहा है आकर्षक कलाकृतियां

"वेस्ट टू वंडर" यानि 'कबाड़ से जुगाड़' : नगर निगम सागर बना रहा है आकर्षक कलाकृतियां


तीनबत्ती न्यूज: 13 जनवरी, 2026

सागर:  "वेस्ट टू वंडर" यानि कबाड़ से जुगाड़ कर आकर्षक कलाकृतियां बना स्वच्छता और इतिहास से लोगों को जोड़ने का निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने अनूठा प्रयास किया है। उन्होंने काकागंज पानी टंकी के पास फायर स्टेशन परिसर में कबाड़ और स्क्रेप सामग्री से तैयार की जा रहीं कमाल की कलाकृतियों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा की सागर शहर ही नहीं समूचे विश्व में कचरे का समुचित निपटान एक बड़ी चुनौती है स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कचरे को कम करने और पुराने सामानों को पुनः उपयोगी बनाने हेतु बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर प्रयास किये जा रहे हैं। 

___________

वीडियो देखने क्लिक करे

नगर निगम सागर बना रहा है कबाड़ से आकर्षक कलाकृतियां

__________

नगरनिगम के कबाड़ का उपयोग

ऐसे में नगर निगम के पुराने वाहनों सहित कबाड़ हो रहे अन्य सामानों (टायर, टीन, चददर, एंगिल, गाटर आदि धातु, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, ढक्कन-डिब्बे, लकड़ी, प्लास्टिक आदि) से आकर्षक और प्रेरित करने वाली कलाकृतियाँ बनाकर शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों को 3R-रिड्यूस (कमी), रियूज़ (पुनःप्रयोग), रिसाइकिल (पुनःचक्रण) के सिद्धांतों को अपनाने हेतु जागरूक बनाना है।उन्होंने कहा की अक्सर देखने में आता है की लोहा, लकड़ी, प्लास्टिक फाइबर, टीन डिब्बे आदि अन्य कबाड़ कचरा जो की अनुपयोगी समझकर नागरिकों द्वारा यहां वहां फेक दिया जाता है यही कचरा जल स्रोत, भूमि व हवा को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से प्रदूषत करने का कार्य करता है। जबकि इनसे आकर्षक वस्तुएँ बनाई जा सकती हैं। 3R और संसाधन क्षमता के प्रति जागरूकता के जरिये स्वच्छ जल, स्वच्छ भूमि और स्वच्छ हवा के लक्ष्य को हासिल करना आसान होगा।


निगमायुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में तीन मढ़िया तिराहे पर ब्लैक स्पॉट को समाप्त कर स्थापित की गईं "सागर स्वच्छता के प्रहरी" प्रतिमाओं को सब ओर सराहा जा रहा है। साफ-सफाई कर शहर की स्वच्छता में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले सफाई मित्रों की ऐसी प्रतिक्रितियाँ शायद प्रदेश और देश में दूसरी नहीं है जहाँ लोग इनके साथ खड़े होकर सेल्फी लेते और अपने सोशल मीडिया हेंडल्स पर शान से शेयर कर अपने शहर की खूबसूरती बयां करते हैं। सफाई मित्रों के सम्मान में तैयार इस स्थल के सफल प्रयोग के बाद अब नागरिकों को स्वच्छता के साथ ही इतिहास से जोड़ने का भी प्रयास ऐसी अन्य कलाकृतियों द्वारा करने का प्रयास किया जा रहा है।


यूरिनल का निर्माण 

नगर निगम के पुराने अनुपयोगी टेंकरों की ऊपरी बॉडी से आधुनिक यूरिनल का निर्माण किया जा रहा है। जो की अपने अंतिम स्वरूप में आ चुके हैं, इन यूरिनल्स को शहर में आवश्यकता अनुसार ऐसे स्थलों पर स्थापित किया जायेगा जहाँ इनकी उपयोगिता के साथ-साथ इनसे लोगों को स्वच्छता अपनाने और 3R-रिड्यूस, रियूज़, रिसाइकिल की प्रेरणा भी मिले। इन्हीं टेंकर वाहनों के निचले हिस्से का उपयोग कर ऐसी कलाकृति बनाई जा रही है जो सभी को इतिहास से रूबरू करायेगी। टेंकर के दो टायरों और फ्रेम का उपयोग कर अन्य स्क्रेप सामग्री से विशाल आकार की तोप का निर्माण किया जा रहा है। भारत के इतिहास में ऐसी कई चीजें हैं जो आज भी लोगों को अचरज में डाल देती हैं। ऐतिहासिक युद्धों में तोपों का महत्व बहुत था, खासकर दुर्गों पर कब्ज़े, सैन्य शक्ति प्रदर्शन और युद्ध के मैदान में निर्णायक प्रभाव डालने के लिए। 

__________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में पीलीकोठी के ढलान पर कार के हुए ब्रेक फेल : रिवर्स में नीचे गई कार, अफरातफरी मची

_________

3R को मिलेगा बढ़ावा

निगमायुक्त श्री खत्री की यह पहल 'स्वच्छ भारत मिशन' के तहत कचरे का सही उपयोग और पर्यावरण जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण होगी। इससे एक ओर शहर में 3R-रिड्यूस (कमी), रियूज़ (पुनःप्रयोग), रिसाइकिल (पुनःचक्रण) के सिद्धांतों को बढ़ावा मिलेगा वहीं दूसरी ओर इस प्रकार की कलाकृतियाँ बनाने हेतु युवा प्रेरित होकर इसे रोजगार के रूप में अपना सकेंगे। इससे शहर में उद्योगों और अन्य विभिन्न हितधारकों के एक संसाधन के रूप में कचरे के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जा सके। नये नये आइडियाज के उपयोग द्वारा कबाड़ कचरे से कलाकृतियों व प्रतिक्रितियों को बनाकर लोकप्रियता के साथ-साथ आर्थिक मजबूती पा सकेंगे। 

Share:

कांग्रेस संगठन में अब "क्वांटिटी" नहीं, "क्वालिटी" पर रहेगा जोर: राष्ट्रीय सचिव रणविजय सिंह लोचव

कांग्रेस संगठन में अब "क्वांटिटी" नहीं, "क्वालिटी" पर रहेगा जोर: राष्ट्रीय सचिव रणविजय सिंह लोचव 


तीनबत्ती न्यूज: 13 जनवरी, 2026

​सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह-प्रभारी रणविजय सिंह लोचव ने अपने संगठनात्मक प्रवास के दौरान सागर में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अब कागजी नियुक्तियों के बजाय धरातल पर मजबूत और निष्ठावान संगठन खड़ा करने पर केंद्रित है। बैठक की अध्यक्षता जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने की। 


​कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रणविजय सिंह ने कहा कि पहले संगठन का काम कागजों पर अधिक होता था, जिसे अब बदलना होगा। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यदि गांव, वार्ड या मंडल में योग्य व्यक्ति न मिले तो पद खाली रहने दें, लेकिन परिश्रम कर सही और निष्ठावान व्यक्ति की ही तलाश करें। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "हमें संख्या (Quantity) नहीं, बल्कि गुणवत्ता (Quality) चाहिए। भले ही संगठन छोटा हो, लेकिन वह समर्पित और संतुष्टि देने वाला होना चाहिए"। उन्होंने स्थानीय नेताओं से सक्रिय कार्यकर्ताओं को पहचान कर जिम्मेदारी सौंपने को कहा। बुंदेलखंड की राजनीतिक संभावनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि सागर में कांग्रेस के पास काफी पोटेंशियल है और सही रणनीति से यहाँ शानदार परिणाम लाए जा सकते हैं।

_________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने रहली में की जनसुनवाई

_________




भाजपा की 'मनरेगा' विरोधी नीतियों का होगा खुलासा: भूपेंद्र सिंह मुहासा


​बैठक में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने प्रभावी ढंग से अपनी बात रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना के नाम और स्वरूप को बदलने का जो प्रयास किया जा रहा है, कांग्रेस उसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा, "भाजपा गरीबों के हक पर प्रहार कर रही है। पार्टी द्वारा तैयार पैम्फलेट्स को हम गांव-गांव और घर-घर तक ले जाएंगे ताकि जनता के बीच सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जा सके"।

__________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में पीलीकोठी के ढलान पर कार के हुए ब्रेक फेल : रिवर्स में नीचे गई कार, अफरातफरी मची

_________

​बैठक के पश्चात रणविजय सिंह ने विधानसभा वार एक-एक कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुभव और फीडबैक के आधार पर ही संगठन की रूपरेखा तय करेंगे, ताकि धरातल पर पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित मान-सम्मान मिल सके।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर जिलाध्यक्ष महेश जाटव,नरयावली विधानसभा प्रभारी ठाकुर लक्ष्मण सिंह पथरिया,  पं. संतोष पांडे पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, नारायण प्रजापति, प्रदेश महामंत्री रेखा चौधरी,नीरज शर्मा, ज्योति पटेल,सुरेंद्र सुहाने, बुंदेल सिंह  बुंदेला, आशीष ज्योतिषी,शैलेन्द्र तोमर,अमितरामजी दुबे,राजकुमार सिंह धनोरा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, ठाकुर रणवीर सिंह,पूर्व जनपद अध्यक्ष आंचल आठ्या, पार्षद रिचा गोड़, सीमा चौधरी, अजय अहिरवार,प्रदेश प्रवक्ता डाँ संदीप सबलोक, अभिषेक गौर आर आर पाराशर,देवेंद्र तोमर,गीता कुशवाहा , मनोज पवार,अशोक कुशवाहा विजय पाराशर सत्येंद्र मोहन दुबे,सूर्य शुक्ला,चैतन्य पाण्डेय,अनुज खटीक, संजय रोहिदास,विनोद यादव,नितिन बाजपेई,राजा सिंह,संतोष सराफ,सतीश यादव, धर्मेंद्र तोमर,अशोक कुशवाहा,संदीप मौर्य,देवेंद्र कुर्मी,हेमंत लारिया अवधेश तोमर, दीपक दुबे,एड बीडी पटेल कमलेश नायक,कमल चौधरी,मनोज राय,मनोज गुप्ता,रोहित वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष हरविन्दर सिंह चावला,संजय पटेरिया,साकिर खान, पुष्पेंद सिंह, देवेंद्र कुर्मी,शंकर सिंह लोधी, रवि उमाहिया,भूपेंद्र सिंह राजपूत,अनिल सोनी,अमित सर्वईया, गजेंद्र लोधी,ब्रजेश ठाकुर,राजकिशोर दुबे,राजू पटेल, दीपक जैन,पप्पू यादव,राजा बुंदेला,साजिद खान, दीपक सिंघई,कमलेश सिंह ठाकुर,साहित्य पांडे,सुनील चौधरी,सत्यम चौधरी, प्रेमनारायणअहिरवार,सुरेंद्र चावड़ा,एड. पवन नायक,जगदीश गुड्डू रैकवार, उत्तम तावड़े, सौरभ खटीक, अनिल अहिरवार,

बिहारी कुशवाहा, मुन्ना अहिरवार,प्रभु मिश्रा 

,विजय पाराशर,कमलेश नायक एड, निशांत रिछारिया,अमन लोधी,प्राण सिंह लोधी, शेर सिंह लोधी,बंशीलाल चढ़ार,सौरभ हजारी,प्रमोद नायक,प्रेमी शिल्पी, परसोत्तम शिल्पी,कोमल सिंह लोधी,नंदकिशोर भारती,विनोद मुंहासा,नंदकिशोर,कपिल अहिरवार,कमोदी,रेखा चौधरी,मोतीलाल मासाब,रूपसिंह चढ़ार,बहादुर सिंह सहित अनेक कांग्रेस जनों नें प्रदेश के सहप्रभारी सें संगठन की चर्चा की।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive