Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते EOW सागर ने रंगे हाथों पकड़ा : ट्रैप टीम को देखते भागने लगा पटवारी

पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते EOW  सागर ने रंगे हाथों पकड़ा : ट्रैप टीम को देखते भागने लगा पटवारी





तीनबत्ती न्यूज : 29 जनवरी ,2025

सागरआर्थिक अपराध प्रकोष्ठ EOW सागर ने छतरपुर जिले के घुआरा में एक पटवारी को किसान से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ई०ओ०डब्ल्यू०) इकाई-सागर में आवेदक  प्रकाश पिता अच्छेलाल निवासी घुवारा ने हल्का पटवारी देवेन्द्र सिंह राजपूत, हल्का नं. 03, तहसील घुवारा जिला-छतरपुर द्वारा कृषि भूमि पर कब्जे के आधार पर तरमीम की कार्यवाही के बदले सात हजार की रिश्वत माँगने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन का सत्यापन करने पर 7000 रूपये रिश्वत की मांग करने की पुष्टि होने पर आरोपी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत ई०ओ०डब्ल्यू० में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


यह भी पढ़ेSagar : स्कूल में शिक्षक को आया हार्ट अटैक : दो छात्राओं ने सीपीआर देकर बचाई शिक्षक की जान

ट्रैप की टीम को देखते भागा पटवारी 

आवेदक की सूचना पर ई०ओ०डब्ल्यू० सागर की टीम द्वारा आरोपी पटवारी देवेंद्र सिंह राजपूत को आवेदक से रिश्वत की किश्त के रूप में 5000 रूपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी पटवारी ने ट्रैप टीम को देखते ही भागने की कोशिश की और बचने के लिए रिश्वती नोट चौकीदार राजू रैकवार निवासी घुवारा को दे दिए। चौकीदार मौके से फायदा उठाकर रिश्वती नोट लेकर फरार हो गया। पंचसाक्षी के समक्ष विधिवत आरोपी पटवारी के हाथ केमिकल से धुलवाने पर गुलाबी रंग के हो गए। फरार चौकीदार के विरुद्ध भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जा रही है। आरोपी पटवारी द्वारा आवेदक से कृषि भूमि पर कब्जे के आधार पर तरमीम की कार्यवाही के बदले मांगी रिश्वत की पहली किश्त के 2000 रूपये पहले ही लिए जा चुके थे।

यह भी पढ़े : Sagar : कार्यों का निराकरण समय सीमा में नहीं: बंडा केसली,शाहगढ़ ,रहली ,देवरी और मालथौन के पंचायत सचिवों पर लगा जुर्माना

ये रहे टीम में शामिल

आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने में ई०ओ०डब्ल्यू० सागर की टीम में उप पुलिस अधीक्षक उमा नवल आर्य, निरीक्षक श्री प्रशांत मिश्रा, संजय बेदिया, मोमेन्द्र मर्सकोले, उप निरीक्षक श्रीमती सोनल पाण्डेय, सूबेदार  कु. रोशनी सोनी, उनि  अतुल पंथी, प्रधान आरक्षक  आसिफ अली,  बृजेन्द्र सिंह राजपूत,  रामसजीवन यादव, प्रधान आरक्षक (चालक), अफसर अली, आरक्षक श्री शेख नदीम की सराहनीय भूमिका रही।


_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     



Share:

एमपी में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का रास्ता साफ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मिली सफलता- पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह

एमपी में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का रास्ता साफ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मिली सफलता- पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह

तीनबत्ती न्यूज : 29 जनवरी ,2025

सागर। जबलपुर हाइकोर्ट द्वारा 27 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी वर्ग को दिए जाने के राज्य शासन के निर्णय के विरुद्ध दायर याचिका को खारिज किए जाने के निर्णय का पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के नेतृत्व में उच्च न्यायालय में लड़ी गई कानूनी लड़ाई के बाद मिली इस सफलता के बाद प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है और भाजपा सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के हित में लिए गए एतिहासिक निर्णय का अब पूरी तरह क्रियान्वयन हो सकेगा। 

पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय और इस निर्णय को लागू कराने के लिए किए गए संघर्ष की सफलता को भूला नहीं जा सकता। साथ ही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार व उसके बाद कांग्रेस समर्थित तत्वों द्वारा इस निर्णय को रुकवाने के लिए की गई साजिशों को भी ओबीसी समाज कभी नहीं भूलेगा। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इसके लिए समस्त ओबीसी समाज मुख्यमंत्री डा मोहन यादव और भाजपा सरकार का आभारी है। 

उल्लेखनीय है कि जनहित याचिका खारिज होने के बाद प्रदेश में भर्ती से जुड़े 13 प्रतिशत होल्ड पदों को अब अनहोल्ड भी किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने 2021 में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण की अनुमति प्रदान की थी। जिसमे तीन विषयों को छोड़कर शेष में 27 फीसदी आरक्षण का प्रावधान था। याचिका के निरस्त होने से प्रदेश में कुछ मामलों को छोड़कर शेष में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है। 

27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर लड़ी लंबी लड़ाई

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी तथा पीजी में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 प्रतिशत आरक्षण के कोटे को बरकरार रखकर इन वर्गों के लिए भारतीय जनता पार्टी की सोच और नीति पर मुहर लगाई थी। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़े और सामान्य कमजोर वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देगी। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने नीट के ऑलइंडिया कोटे में ओबीसी को 27 प्रतिशत तथा सामान्य गरीब वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय किया था। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया था। श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट का यह निर्णय उन सभी के मुंह पर तमाचा है, जो ओबीसी वर्ग के विरोधी हैं। 

पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया था, लेकिन ओबीसी के विरोधी इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चले गए थे। श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पूरी ताकत और तथ्यों के साथ अपना पक्ष रखा। इसका ही परिणाम है कि हाईकोर्ट ने इस ओबीसी विरोधी जनहित याचिका को खारिज कर दिया है।

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के खिलाफ लगी याचिका का खारिज होना मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं भाजपा सरकार के अथक परिश्रम का ही परिणाम है। पंचायत चुनाव में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण के लिए केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार ने अलग-अलग रिव्यू पिटीशन पहले ही दायर की थीं। इस आरक्षण के पक्ष में दोनों ही सरकार पूरी ताकत से अपना पक्ष वहां रख रही थीं।

पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस द्वारा ओबीसी आरक्षण और रोटेशन को लेकर दायर याचिका वापस लेने के कदम से यह बात सामने आ गई थी कि कांग्रेस और कमलनाथ ने ओबीसी वर्ग को धोखा दिया था। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को उसके धोखे के लिए कभी भी माफ नहीं करेगा। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार दोनों ने सर्वोच्च न्यायालय में पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर अपना पक्ष दमदार तरीके से रखा था। 

पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। सरकार के पिछड़ा वर्ग के हित में लगातार काम करने से कांग्रेस की कलई जनता में खुल गई हैं। ओबीसी वर्ग यह अच्छी तरह समझता है कि कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग को वोट बैंक समझ कर छलने का ही काम हमेशा किया है।

पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने तो 27 प्रतिशत आरक्षण को रोकने के लिए पांच बार हाईकोर्ट और दो बार सुप्रीम कोर्ट चली गई। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण की अनेक योजनाएं और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए हैं। वह भाजपा सरकार ही थी जिसने कोर्ट से रोक लगी तीन परीक्षाओं के अलावा बाकी सभी परीक्षाओं और नियुक्तियों में 27 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया था। मुख्यमंत्री ने तो पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं मिलने के कारण पंचायत चुनाव तक स्थगित करवा दिए थे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सांसद ने सुप्रीम कोर्ट में इस आरक्षण का विरोध किया था। तब कांग्रेस ने उन्हें ऐसा करने से क्यों नहीं रोका? सांसद जी ने बेवजह सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र के गवली प्रकरण का हवाला दिया। इसके चलते सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव में ओबीसी के आरक्षण पर रोक लगा दी। कांग्रेस ने क्यों नहीं इसके लिए रिव्यू पिटीशन दायर की ।

Share:

Sagar : स्कूल में शिक्षक को आया हार्ट अटैक : दो छात्राओं ने सीपीआर देकर बचाई शिक्षक की जान

Sagar : स्कूल में शिक्षक को आया हार्ट अटैक :  दो छात्राओं ने सीपीआर देकर बचाई शिक्षक की जान


तीनबत्ती न्यूज : 29 जनवरी 2025

सागर : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया चिखली की छात्रा निशिका यादव व प्राची विश्वकर्मा ने मिलकर शिक्षक महिपाल ठाकुर प्राथमिक शिक्षक की सीपीआर देकर जान बचाई। शालेय कार्यक्रम के पश्चात शिक्षक को शाला में ही हार्ट अटैक आ गया। इस पर स्कूली छात्रा निशाका और प्राची ने शिक्षक महिपाल ठाकुर को सीपीआर दिया।

शिक्षक की रुकी थी सांसे

स्कूली छात्राओं ने बताया कि जब उन्होंने शिक्षक को देखा तो ना तो उनकी नाड़ी चल रही थी और न ही वे सांस ले रहे थे। तब छात्राओं ने सीपीआर दिया सीपीआर देने की पश्चात शिक्षक की सांस पुनः चलने लगी। जब तक एंबुलेंस आई और एंबुलेंस आने के बाद शिक्षक को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया। पूरे घटना क्रम की जानकारी जब डॉक्टर की टीम को बताई तो उन्हें बहुत खुशी हुई और उन्होंने व्यावसायिक शिक्षा के लाभ को जनता तक पहुंचाने का अभिवादन किया।



छात्राओं को मिला था प्रशिक्षण 

चूंकी है छात्राएं व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत अध्यनरत हैं और कुछ समय पूर्व देवरी के वरिष्ट डॉ. राहुल बारोलिया व डॉ रूपेश ठाकुर व गोविंद बर्दिया ने  छात्राओं को सीपीआर के संबंध में प्रशिक्षण दिया था। छात्रा निशिका यादव और प्राची विश्वकर्मा के द्वारा भी ट्रेनिंग ली गई थी। प्रशिक्षण का लाभ यह हुआ कि छात्राएं शिक्षक महिपाल ठाकुर की जान बचा पाई। ग्राम के सरपंच, शाला के प्राचार्य भरत सिंह परिहार व वरिष्ट शिक्षक श्री अरुण कुमार दुबे द्वारा व्यावसायिक शिक्षा का लाभ जनता तक पहुंचाने की तारीफ की गई। 

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     





Share:

Sagar : कार्यों का निराकरण समय सीमा में नहीं: बंडा केसली,शाहगढ़ ,रहली ,देवरी और मालथौन के पंचायत सचिवों पर लगा जुर्माना

Sagar : कार्यों का निराकरण समय सीमा में नहीं: बंडा केसली,शाहगढ़ ,रहली ,देवरी और मालथौन के पंचायत सचिवों पर लगा जुर्माना


तीनबत्ती न्यूज :  29 जनवरी 2025

सागर : कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदीप जी.आर. के आदेशानुसार, अपने कार्यों के प्रति लापरवाही और प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के अंदर नहीं करने पर बंडा, शाहगढ़, रहली, केसली, देवरी एवं मालथौन की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिवों पर जुमाना लगाया गया।  

इन पर लगा जुर्माना

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय जारी जुर्माना आदेश के अनुसार जनपद पंचायत बंडा के ग्राम पंचायत कलराहो सविच जमना दुबे, सचिव ग्राम पंचायत नीमोन राजेन्द्र चौहान, सचिव ग्राम पंचायत सेमरा दांत अनुरुद्ध सिंह, सचिव ग्राम पंचायत मोकलमउ आरती सिंह लोधी, सचिव ग्राम पंचायत चारौधा भगवान सिंह लोधी, जनपद पंचायत शाहगढ़ के ग्राम पंचायत सादपुर सचिव रवीन्द्र सिंह, जनपद पंचायत रहली के ग्राम पंचायत निवारी सचिव राजेन्द्र कुर्मी, सचिव ग्राम पंचायत रानगिर शुभम शर्मा, सचिव ग्राम पंचायत हरदुआरहली मनोहरलाल पटैल, सचिव ग्राम पंचायत सिमरियानायक लेखन अहिरवार, जनपद पंचायत केसली के ग्राम पंचायत केवलारीकलाँ सविच नरेन्द्र साहू, सचिव ग्राम पंचायत नाहरमउ रूकम गिरी गोस्वामी, सचिव ग्राम पंचायत केरपानी लेखन राय, जनपद देवरी के ग्राम पंचायत पथरिया दुबे सचिव अजय कुर्मी, सचिव ग्राम पंचायत देवरी छितरगिर रामवतार यादव, सचिव ग्राम पंचायत र्भई लक्ष्मण लोधी, जनपद मालथौन के ग्राम पंचायत चंद्रापुर सचिव सुशील पाराधर पर कार्यों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर जुर्माना लगाया गया।

कारण बताओ नोटिस का भी नहीं दिया जवाब

म०प्र० लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी द्वारा अपने अधिकार का उपयोग करते हुए, आर्थिक सांख्यिकी विभाग के प्रकरण को समय सीमा के अंदर निराकरण न करने, साथ ही इस हेतु पूर्व में भी पंचायत सचिवों को निर्देशित करने के उपरांत भी प्रकरण का निराकरण समय सीमा में नहीं किया गया हैं। साथ ही कारण बताओ नोटिस का भी ग्राम पंचायत  सचिवों द्वारा समाधान कारक जवाब नहीं दिया गया ।

उक्त कृत्य लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 की धारा 7 (क) का उल्लंघन हैं। अतएव सचिवों के द्वारा आवेदन को विलंबित करने एवं समय सीमा पर निराकृत नहीं करने पर दंड स्वरूप जुर्माना लगाया गया। साथ ही उक्त जुर्माना राशि को तीन दिन के अंदर जमा करने का आदेश दिया गया।

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     





Share:

कथा वाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा 30 जनवरी से 05 फरवरी तक ▪️ मुख्य यजमान अनुश्री-शैलेंद्र जैन ने किया भक्तजनों को आमंत्रित

कथा वाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा 30 जनवरी से 05 फरवरी तक

▪️ मुख्य यजमान अनुश्री-शैलेंद्र जैन ने किया भक्तजनों को आमंत्रित 


तीनबत्ती न्यूज : 28 जनवरी ,2025

सागर : आगामी 30 जनवरी से 5 फरवरी तक दोपहर 2.30 से 6 बजे तक कथा व्यास पूज्य पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन धर्मश्री स्थित बालाजी मंदिर परिसर, सागर में किया जायेगा। यह पहला अवसर होगा कि अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य संत पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी कथा के निमित्त सागर पधारेंगे। आयोजन संबंधी सभी तैयारियां लगभग पूर्णता की ओर है। सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय  संतजनों का हमें सानिध्य प्राप्त होगा। यह बात आयोजन के मुख्य यजमान विधायक शैलेन्द्र जैन ने मीडिया से चर्चा में कही। संचालन समिति के संयोजक डॉ. वीरेन्द्र पाठक, डॉ. सुखदेव मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी,  पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया , नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, षिवषंकर मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, दीनाभाई मेहता, श्रीकांत जैन, रीतेष तिवारी उपस्थित रहे।


40 हजार वर्गफुट में बना कथा पंडाल

विधायक शैलेन्द्र  जैन ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के लिए सागर नगर के प्रत्येक घर में आमंत्रण पहुंचाने का प्रयास हमने व्यक्तिगत एवं समिति सदस्यों व कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया है। इस आयोजन में सभी भक्तजन सादर आमंत्रित है। आगंतुकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कथा स्थल पर आवश्यकता अनुसार समूची व्यवस्थायें की गई है। लगभग 40000 वर्ग फीट में जल रोधक पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें आकर्षक मंच और भव्य व्यास पीठ के साथ कथा में वृंदावन सहित अन्य स्थानों से संत भी पधार रहे हैं, जिनके लिए विशेष गादी का निर्माण किया जा रहा है। संगीतमय कथा में संगीतकारों के लिए भी पृथक से व्यवस्था रहेगी। कथा स्थल पर पूज्य गुरुदेव के सुगमता पूर्वक दर्शन हेतु बड़ी बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है। 


ये संत आयेंगे कार्यक्रम में 

मुख्य यजमान विधायक जैन ने कहा कि, सप्त दिवसीय कथा आयोजन में  पूज्य पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज के साथ पूज्यनीय गोस्वामी श्रीहित मोहित मराल जी (तिलकायत अधिकारी, ठा.श्री राधावल्लभ सम्प्रदाय, वृंदावन धाम), युवराज श्रीहित षोभित गोस्वामी जी (ठाकुर श्री राधावल्लभ जी, वृंदावनधाम), पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी (ठाकुर श्रीराधारमण जी, वृंदावन धाम), पूज्य स्वामी श्री 1008 श्री किषोरदास देव जू महाराज (ठा. श्री गौरीलाल जू की कुंज श्रीधाम वृंदावन) के साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय संतजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। संतजनों के आगमन की जानकारी व पूर्ण कार्यक्रम आपको प्रथक से जारी किया जायेगा। आयोजन में मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स 2018 रह चुकी तान्या मित्तल एवं मंत्रीगण, सांसद, विधायक राष्ट्रीय/प्रदेश पदाधिकारी सहित विभिन्न क्षेत्रों से ख्याति प्राप्त विशिष्ट गणमान्यजन शामिल होंगे।


सभी सुविधाएं रहेंगी कथा स्थल पर

कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, प्रसाधन, प्राथमिक चिकित्सा, इत्यादि की व्यवस्था की गई है साथ ही पूछताछ खोया-पाया जैसी मूलभूत व्यवस्थायें भी प्रथक से की गई है। कथा स्थल पर पहुँचने के लिए पैदल मार्ग धर्मश्री चौराहे से विधायक कार्यालय से भाजपा कार्यालय होते हुये पहुँचा जा सकता है। दो पहिया एवं तीन पहिया वाहन के लिए धर्मश्री चौराहा से आई.एच.एस.डी.पी. प्रधानमंत्री आवास होते हुये कथा स्थल पहुँचा जा सकता है, जिसमें वाहन पार्किंग की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल के समीप रहेगी। चार पहिया वाहनों से अतिशय क्षेत्र मंगलगिरी से कथा स्थल पर पहुँचा जा सकता है, जिसके लिये वाहन पार्किंग व्यवस्था अतिशय तीर्थ क्षेत्र मंगलगिरी के विशाल प्रांगण में की गई है। कथा पंडाल पर निश्चित आरक्षित स्थान के आलावा किसी प्रकार की पास इत्यादि की व्यवस्था नहीं रहेगी। इसलिए धर्म प्रेमी बंधु, बहिनें प्रतिदिन समय दोपहर 2.30 बजे तक कथा स्थल पर पहुँचे। आयोजन के व्यवस्थित प्रबंधन व सफल संचालन हेतु संचालन समिति का गठन किया गया है जिसका संचालन अनुभवी एवं वरिष्ठजन करेंगे। आयोजन हेतु लगभग 25 से अधिक समितियां बनाई गई है, जिनमें लगभग 200 लोग सेवादार के रूप मे आगंतुक संतजन/भक्तों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। आयोजन संबंधी नित्य प्रतिदिन कार्यक्रम, सूचनाएं व आवश्यक जानकारियां सहित सभी समाचार के लिए मीडिया समिति का गठन किया गया है, जिसके सदस्यगण आप सभी सेे निरंतर संपर्क मंे रहेंगे। आयोजन हेतु आप सभी का अमूल्य सहयोग व सुझाव आपेक्षित है। 


आयोजन समिति के मुख्य संचालक डॉ. वीरेन्द्र पाठक ने कहा कि, कार्यक्रम स्थल पर विशेष रूप से श्री वृंदावन धाम की तर्ज पर गोवर्धन पर्वत, श्याम कुंड और राधा कुंड की आकर्षक प्राकृतिक झांकी सजाई जा रही है। परिक्रमा मार्ग भी तैयार किया जा रहा है, जहां कथा में आने वाले भक्त परिक्रमा लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे। पत्रकार वार्ता का संचालन डॉ. सुखदेव मिश्रा एवं आभार आयोजन समिति के मीडिया प्रमुख श्रीकांत जैन ने किया।

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     







Share:

Sagar: महापौर परिषद की बैठक हुए अनेक निर्णय : जिनके पशु नहीं उनके डेयरी आवंटन के प्लॉट निरस्त होंगे ▪️प्लेसमेंट पर कार्यरत सफाई कर्मियों से दो – दो हजार रुपए लेने का मामला, सहायक आयुक्त से मांगा स्पष्टीकरण

Sagar: महापौर परिषद की बैठक हुए अनेक निर्णय : जिनके पशु नहीं उनके डेयरी आवंटन के प्लॉट निरस्त होंगे

▪️प्लेसमेंट पर कार्यरत सफाई कर्मियों से दो – दो हजार रुपए लेने का मामला, सहायक आयुक्त से मांगा स्पष्टीकरण


तीनबत्ती न्यूज : 28 जनवरी ,2025

सागर : मेयर-इन-काउंसिल की बैठक महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में समस्त महापौर परिषद सदस्यों , नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री एवं सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की गई जिसमें नगर विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा कर विभिन्न निर्णय लिये गये।

दुकानदारों को लायसेंस बनवाना अनिवार्य

बैठक में नगर निगम सीमा के अंतर्गत व्यापार करने वाले सभी प्रतिष्ठानों को म.प्र.राजपत्र भोपाल दिनांक 23 अप्रैल 2023 में प्रकाषित नियम (मध्यप्रदेष नगर पालिका व्यापार अनुज्ञापन) नियम 2023 के संबंध में जानकारी दी गई जिसके अंतर्गत सभी व्यापारियों को 45 दिन के अंदर अनुज्ञप्ति (लायसेंस) बनवाना अनिवार्य किया गया है। जिसके आवेदन फार्म के शुल्क के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि आवेदन फार्म शुल्क रू. 100/- निर्धारित करने की अनुषंसा सहित विषय को परिषद में निर्णय हेतु भेजा जाय। 

डेयरी विस्थापन में प्लाट निरस्त होंगे

डेयरी विस्थापन योजना के अंतर्गत आवंटित प्लाटों पर संचालित डेयरियों की जांच की गई थी । जांच प्रतिवेदन अनुसार निर्णय लिया गया कि ऐसे आवंटियों के प्लाट का आवंटन निरस्त किया जाय जिनके पास पशु नहीं है, उनके स्थान पर जिनके पास पसु है उनकों प्लाट आवंटन किये जाने का निर्णय लिया गया।
परशुराम भवन निर्माण को मंजूरी

राष्ट्रीय ब्राहम्ण महासंभा के आवेदन अनुसार निर्णय लिया गया कि शहर में भगवान परषुराम के नाम पर भवन का निर्माण किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई तथा शहर के एक चोराहें का नामकरण भगवान परशुराम जी के नाम पर किया जायेगा, इस हेतु जगह चिन्हित करने का निर्णय लिया गया।  

टाटा प्रॉजेक्ट को लेकर निर्णय

प्रोजेक्ट मैनेजर एम.पी.यू.डी.सी.सागर एवं प्रोजेक्ट 6 बी अंतर्गत टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड को सौपने एवं शहर के 5 जोनों की जलप्रदाय व्यवस्था को जलप्रदाय योजना का संचालन /संधारण टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड को सौपने के संबंध में निर्णय लिया गया कि टाटा कंपनी द्वारा अभी तक किये गये कार्यो तथा ऐसी कितनी पाईप लाईन है जिनका उपयोग नहीं किया जा रहा है उन्हें बंद किये जाने सहित 3 दिवस में संपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत कर विषय को अनुषंसा सहित परिषद में भेजे जाने का निर्णय लिया गया।

डीडी कांप्लेक्स की निविदा

निर्माणाधीन डी.डी.काम्पलेक्स कटरा वार्ड सागर की शेष दुकानों के आवंटन हेतु निविदा आमंत्रित की गई। जिसमें 4 निविदायें प्राप्त हुई। प्राप्त निविदाओं में (1) प्रथम तल दुकान क्रमंाक 29 (2) प्रथम तल दुकान नं. 08 , (3) प्रथम तल दुकान नं. 28 (4) प्रथम तल दुकान नं. 32 को निविदा समिति के प्रतिवेदन अनुसार प्राप्त उच्चतम आफर को अनुषंसा सहित विषय को स्वीकृति हेतु परिषद में भेजे जाने का निर्णय लिया गया।

सीवर मेंटेनेंस का शुल्क पर परिषद में होगा निर्णय

सागर शहर में चल रही सीवर परियोजना के सुचारू संचालन करने हेतु कार्यरत एंजेसी द्वारा एस.टी.पी.एवं चारों एस.पी.एस. के विद्युत देयकों के आधार पर गणना पत्रक एवं मेटेंनेंस करने हेतु हितग्राहियों से उपभोक्ता शुल्क लिये जाने वाले के संबंध में विषय को परिषद में रखे जाने का निर्णय लिया गया।

सागर शहर में दो स्थानों पर आडीटोरियम निर्माण कार्य हेतु प्राक्कलन राषि रू. 16 करोड़ की राषि से निविदायें आमंत्रित की गई जिसमें प्राप्त निविदाओं में तकनीकी समिति एवं राज्य स्तरीय तकनीकी समिति की अनुधंसा अनुसार अरूण कंस्ट्रक्षन की दर 0.09 प्रतिषत कम आई.एस.एस.आर. न्यूनतम दर को अनुषंसा सहित विषय को परिषद में स्वीकृति हेतु भेजे जाने का निर्णय लिया गया। म.प्र.शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश अनुसार राज्य शासन के सभी विभागों के समान संवर्गो के लिये लागू समयमान वेतनमान योजना को विस्तारित करते हुये चतुर्थ समयमान वेतनमान स्वीकृत के संबंध में बजट टीप सहित प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।
महंगाई भत्ते पर चर्चा
 म.प्र.शासन वित्त विभाग बल्लभभवन मंत्रालय भोपाल के पत्र अनुसार शासकीय सेवकों को देय मंहगाई भत्ते की दर में सातवें वेतनमान में जनवरी 2024 से 4 प्रतिषत की वृद्वि की गई है। अतः नगर निगम सागर में कार्यरत अधिकारी / कर्मचारियों को शासन आदेषानुसार मंहगाई भत्ता दिये जाने, म.प्र.शासन वित्त विभाग बल्लभभवन मंत्रालय भोपाल के पत्र अनुसार शासकीय सेवकों को देय मंहगाई भत्ते की दर में छठवें वेतनमान में जनवरी 2024 से 9 प्रतिषत की वृद्वि की गई है। अतः नगर निगम सागर में कार्यरत अधिकारी / कर्मचारियों को शासन आदेषानुसार मंहगाई भत्ता दिये जाने एवं कार्यालय कलेक्टर सागर का आदेष के अनुसार दैनिक वेतन भोगी/मस्टरकर्मियों की दरांें में दिनांक 01.10.2024 से वृध्दि की गई। अतः निगम में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी / मस्टरकर्मियो को कलेक्टर द्वारा निर्धारित बढ़ी हुई दरों से वेतन दिये जाने तथा नगरीय विकास एवं आवास मंत्रालय विभाग भोपाल के आदेष अनुसार एवं गठित समिति की अनुषंसा अनुसार नगर पालिक निगम सागर में कार्यरत अधिकारी / कर्मचारियों को प्रथम समयमान 01, द्वितीय समयमान 03 एवं तृतीय समयमान 65 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान दिये जाने, सफाई संरक्षकों को प्रथम समयमान 02, द्वितीय समयमान 03 एवं तृतीय समयमान 19 सफाई संरक्षकों को समयमान वेतनमान दिये जाने एवं जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों को किराये के वाहन उपलब्ध कराये जाने हेतु निविदा आमंत्रित की गई। जिसमें जष टेªवल्स की दरें न्यनूतम प्राप्त होने पर तकनीकी समिति के प्रतिवेदन अनुसार पुष्टि की गईं। 
▪️केन्द्रीय प्रस्तावित अमृत योजना के स्पेषन टेंच 2.0 घटक के अंतर्गत जलप्रदाय योजना राज्य स्तरीय तकनीकी समिति दिनांक 09.12.2024 द्वारा 3492.00 लाख की डी.पी.आर स्वीकृत की गई। इस संबंध में निर्णय लिया गया कि योजना के संबंध में प्रेजेंटेंषन दिया जाय। नगर निगम में दैनिक वेतन /मस्टर पर कार्यरत 84 कर्मचारियों को विनियमितीकरण का लाभ दिलाये जाने हेतु अनुषंसा सहित प्रस्ताव शासन को भेजे जाने का निर्णय लिया गया एवं विषय को परिषद में भी भेजा जाय।

सहायक आयुक्त से मांगा स्पष्टीकरण

महापौर परिषद सदस्य श्री धर्मेन्द्र खटीक ने कहा कि प्लेसमेंट पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों से 2-2 हजार रूपये प्रति कर्मचारी लिये जा रहे है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने इस संबंध में उपायुक्त एस.एस.बघेल एवं सहायक आयुक्त आनंद मंगल गुरू से जानकारी ली तो प्लेसमेंट कर्मचारी अवस्थी ने बताया कि सेडमेप द्वारा कर्मचारियों के पी.एफ.खाते के लिये यह राषि ली जा रही है जिसपर निगमायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुये सहायक आयुक्त आनंद मंगल गुरू एवं अभिषेक तिवारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये।  

ये रहे मोजूद

बैठक में महापौर परिषद सदस्य पं. विनोद तिवारी,  धर्मेन्द्र खटीक, रूपेश यादव, श्रीमति रेखा नरेश यादव, श्री राजकुमार पटैल, श्रीमति कंचन सोमेश जडिया, संगीता शैलेष जैन, श्रीमति आशारानी नंदन जैन, उपायुक्त वित्त श्रीमती हेमलता पटैल, एस.एस.बघेल, कार्यपालन यंत्री विजय दुबे, पूरनलाल अहिरवार, सहायक आयुक्त  आनंद मंगल गुरू, सहायक यंत्री संजय तिवारी, उपयंत्री दिनकर शर्मा, महादेव सोनी, राजकुमार साहू,लेखापाल अभिषेक तिवारी, शरद ठाकुर सहित, टाटा प्रोजेक्ट एवं सीवर तथा नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


Share:

रानी अवंती बाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाईट का कुलगुरु प्रो मिश्रा ने किया अनावरण

रानी अवंती बाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाईट का कुलगुरु प्रो मिश्रा ने किया अनावरण


तीनबत्ती न्यूज : 28 जनवरी ,2025

सागर : रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर की अधिकृत वेबसाईट का अनावरण विवि के कुलगुरु प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह वेबसाईट विवि की सूचनाओं और ज्ञान के संचार का माध्यम बनकर काम करेगी।__________

यह रही वेवसाईट :

http://www.ralvv.mp.gov.in/

________

अनावरण कार्यक्रम को  संबोधित कर आपते हुए कुलगुरु प्रो मिश्रा ने कहा कि विवि की यह वेबसाईट विद्यार्थियों को प्रवेश, परीक् एवं पाठ्यक्रम आदि की सुविधाओं की दृष्टि से एक सुविधाजनक स्थल साबित होगा। विश्वविद्यालय की कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन ने इस अधिकृत वेबसाइट के निर्माण के लिए एमपी ऑनलाइन के अधिकारियों की सराहना की तथा सभी आवश्यक जानकारियाँ अपडेट करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ेFITJEE: भोपाल में फिटजी कोचिंग सेंटर के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन : 12 करोड़ से अधिक फीस लौटाने का मामला

ये रहे शामिल

इस अवसर पर सहायक कुलसचिव पंचम सनौडिया, प्रो. रजनी दुबे, डॉ. मिथलेश शरण चौबे, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. एम. के. मिश्रा, डॉ भावना पटेल, डॉ मुकेश अहिरवार, डॉ स्वर्णलता तिवारी, डॉ. सिद्धि त्रिपाठी, डॉ. दिनेश अहिरवार, आर्यन राजपूत, आकाश कोरी एवं एमपी ऑनलाइन से प्रशांत ठाकुर, अभय कर्ण, सुरेंद्र चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : लाडू महोत्सव में हादसा : जैन समुदाय के 7 लोगों की मौत, दर्जनों घायल : भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव पर लकड़ी से बनी सीढ़ियां ढही

यह भी पढ़े : Sagar : महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्राले से टकराई : शराब दुकान के मैनेजर सहित तीन की मौत ,तीन घायल

यह भी पढ़े MP: 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले : 12 जिलों के कलेक्टर बदले ▪️राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला


_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     





Share:

www.Teenbattinews.com

Archive