Editor: Vinod Arya | 94244 37885

भटनोरा ग्राम पंचायत में अनियमितताओं की जांच करें, पेयजल आपूर्ति 24 घंटे में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने ▪️5 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के निर्णय को सराहा : पूर्व गृहमंत्री ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा

भटनोरा ग्राम पंचायत में अनियमितताओं की जांच करें, पेयजल आपूर्ति 24 घंटे में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने

▪️5 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के निर्णय को सराहा :  पूर्व गृहमंत्री ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा


तीनबत्ती न्यूज : 11 जून ,2025

भटनोरा,मालथौन। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने भटनोरा ग्राम पंचायत के नागरिकों की शिकायतें मिलने पर एसडीएम मालथौन श्री मनोज चौरसिया को ग्राम पंचायत भटनोरा में अनियमितताओं की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव को भी हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह यहां  स्थित मंदिर में श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।


अनियमितताओं की जांच के निर्देश

मंदिर में स्थापित श्री देव हनुमान जी के अलौकिक विग्रह व भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन व पूजन के पश्चात पूर्व मंत्री, विधायक खुरई श्री भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यहां के आदिवासी बस्ती में पानी का अभाव दूर करने के लिए जनपद पंचायत सीईओ सचिन गुप्ता 24 घंटे में नये खनित हुए बोर में मोटर डलवा कर जल सप्लाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने भटनोरा को नई ग्राम पंचायत इसलिए बनवाया था कि यहां का विकास तेजी से हो और ग्रामवासियों को जनसुविधाएं मिलना सुनिश्चित हो सके। भीषण गर्मी में टैंकर से जल सप्लाई सुनिश्चित की जाना चाहिए थी। उन्होंने ग्राम पंचायत भटनोरा में स्वीकृत हुए लगढग 50 लाख की लागत के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए एसडीएम श्री मनोज चौरसिया ग्राम पंचायत में अनियमितताओं की शिकायतों की जांच कर प्रतिवेदन दें और जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने भटनोरा में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए एक टेंकर ग्राम पंचायत को देने की घोषणा की और तालाब का गहरीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए ताकि गांव का जलस्तर बढ़ सके, उन्होंने कहा कि वर्षा पूर्व जितना गहरीकरण हो उतना करें और वर्षा आने की स्थिति में अगले वर्ष गहरीकरण कार्य को पूरा करें। ग्राम वासियों की मांग पर बिजली की समस्या के निराकरण करने वर्तमान से दोगुनी क्षमता का ट्रांसफर रखे जाने की स्वीकृति दी। 500 मीटर के सीसी रोड और किशनगढ़ में खेल मैदान के स्वीकृत कार्य को आरंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में 17 पीएम आवास बन चुके हैं और माहुल खास, किशनगढ़ व भटनोरा में 350 नाम पीएम आवास की पात्रता सूची में जोड़ दिए गए हैं।

_______________

लोकतंत्र में जनता भगवान :भूपेंद्र सिंह


वीडियो देखने नीचे क्लिक करे
https://www.facebook.com/share/v/1Bhcibf4QV/

_______________

पूर्व गृहमंत्री विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता भगवान होती है। भगवान श्री राम के रामराज्य की संकल्पना सर्वोत्तम मानी गई है। कष्टों से बचना है तो धर्म सम्मत आचरण करें। हनुमान जी का जीवन भगवान श्री राम के लिए समर्पित रहा। आज पूर्णिमा के शुभ दिन मंदिर में हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि वर्तमान को जिएं, अच्छे से अच्छे कर्म करें, सेवा करें तो भगवान सब देता है। उन्होंने कहा कि चाणक्य ने कहा है कि दुष्टों की संगत सांप से भी खतरनाक है। सांप शायद छोड़ दे या एक बार ही काटे, दुष्ट हर दिन हर समय काटता है। उन्होंने कहा कि मंदिर पर कलश चढ़ेगा तब वे कलश यात्रा में शामिल होने भी आएंगे।


कार्यक्रम में राजा राम पुरोहित, जयंत सिंह बुंदेला, राजेन्द्र सिंह दरी, पंडा जी हरदोठ, वीरसिंह, स्वरूप सिंह परमार, भगवान सिंह, हन्नू यादव, काशीराम अहिरवार सरपंच, लाड़ले आदिवासी, पंखु आदिवासी, पूरल लाल पाल, रमन यादव, उपस्थित थे।


5 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के निर्णय की प्रशंसा में पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा 

▪️कहा अन्य जिला कलेक्टर भी ऐसे निर्णय लें तो शिक्षा व्यवस्था में और सुधार होगा

सागर जिले की स्कूलों में भाड़े के शिक्षक रखने वाले पांच सरकारी शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का  निर्णय लेने पर पूर्व गृहमंत्री, पूर्व सांसद, विधायक खुरई श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मुख्य सचिव को पत्र लिख कर सागर कलेक्टर श्री संदीप जी आर की प्रशंसा की है। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा सुशासन की दिशा में जो कार्य किए जा रहे प्रयासों को लेकर उनको धन्यवाद दिया है।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने लिखा है कि सागर कलेक्टर ने 10 शिक्षकों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने का अच्छा निर्णय लिया है। सागर कलेक्टर द्वारा जनहित में लिया गया इस तरह का अच्छा निर्णय स्वागत योग्य कदम है।


यह भी पढ़े : SAGAR: सरकारी स्कूलों में भाड़े के शिक्षक रखने वाले पांच शिक्षक सेवा से बर्खास्त : कलेक्टर ने की कार्यवाही

पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा है कि मैं आपका अभिनन्दन करता हूं कि आपके निर्देश पर शिक्षा में सुधार की दृष्टि से आपके इस निर्णय से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर में और सुधार होगा। पत्र की प्रतिलिपियां उपमुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ला, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन तथा सागर कलेक्टर श्री संदीप जी आर को भी भेजी गई हैं।

______________



____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे







Share:

SAGAR: इशिता शर्मा मजबूत इरादे और कठिन मेहनत के दम पर भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट पद काबिज हुई

SAGAR: इशिता शर्मा मजबूत इरादे और कठिन मेहनत के दम पर भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट पद काबिज हुई



तीनबत्ती न्यूज :  11 जून 2025

सागर : बेटियों का मान देश का सम्मान होती है बेटियां अभिशाप नहीं वरदान होती हैं और बेटियां दो कुलों को आगे बढ़ने का काम भी करती हैं। हम बात कर रहे हैं सागर की बहादुर बेटी इशिता शर्मा की जिन्होंने अपना संकल्प पूरा करते हुए न केवल अपना मान बढ़ाया बल्कि सागर के साथ-साथ पूरे देश में सम्मान के साथ अपने कर्म पथ पर आगे बढ़ रही है।

देशभक्ति का जज्बा ही ऐसा होता है कि युवा बड़े से बड़े ऑफर को ठुकार कर सेना में जाना पसंद करते हैं. सागर की इशिता शर्मा ने भी मजबूत इरादे और कठिन मेहनत के दम पर भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन हासिल किया है. खास बात ये है कि इशिता ने इलेक्ट्रानिक्स और टैलीकम्युनिकेशन में बीटेक किया. मल्टीनेशनल आईटी कंपनी टीसीएस में मुंबई में जॉब भी कर रही थी, लेकिन हमेशा सेना के माहौल में पली बढ़ी इशिता के मन में सेना में सेवाएं देने का सपना था और ये उन्होंने साकार कर दिखाया।

बेटी को सेना में भेजना पैरेंट्स की कठिन परीक्षा

भले ही इशिता के पिता दीपक शर्मा मिलेट्री इंजीनियरिंग सर्विस में अधिकारी हैं. लेकिन उनके लिए बेटी को नौ सेना में भेजना कठिन फैसला था. एक तरफ बेटी से अपार स्नेह और दूसरी तरफ बेटी के सपनों को साकार करने की जद्दोजहद में उन्होंने भारी मन से इशिता को इंडियन नेवल अकादमी में भेजने का फैसला लिया. इशिता की मां गरिमा शर्मा बेटी के बुलंद इरादों के साथ खड़ी नजर आईं।




दादा- दादी के संरक्षण में स्कूली पढाई

इशिता के पिता दीपक शर्मा का मिलेट्री इंजीनियरिंग सर्विस की नौकरी के कारण ट्रांसफर होता रहता था. ऐसे में इशिता ने हायर सेकेंडरी तक पढ़ाई दादा आरएस शर्मा और दादी सुशीला शर्मा के साथ रहकर सागर में पूरी की. दादा-दादी के लिए इस दिन का बेसब्री से इंतजार था, जब वे अपनी प्यारी पोती को इंडियन नेवी की यूनिफार्म में देखें और आखिरकार 31 मई को पासिंग आउट परेड के बाद उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया, जब अपनी पोती को उन्होंने इंडियन नेवी के सब लेफ्टिनेंट की यूनिफार्म में देखा।

नेवी में लेफ्टिनेंट की क्या है सैलरी और सुविधाएं

नेवी में लेफ्टिनेंट का पद बहुत अहम होता है. लेफ्टिनेंट के अंडर में 50 से 60 सैनिक होते हैं. वह इसके इकाई का इंचार्ज होता है. भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का वेतन काफी आकर्षक होती है. साथ ही ढेर सारी सुविधाएं भी मिलती हैं. इनका कुल भत्ता मिलाकर सैलरी 60 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये से ऊपर होती है. अनुभव और प्रमोशन के आधार पर सैलरी बढ़ती जाती है. शर्मा ने भी मजबूत इरादे और कठिन मेहनत के दम पर भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन हासिल किया है. खास बात ये है कि इशिता ने इलेक्ट्रानिक्स और टैलीकम्युनिकेशन में बीटेक किया. मल्टीनेशनल आईटी कंपनी टीसीएस में मुंबई में जॉब भी कर रही थी, लेकिन हमेशा सेना के माहौल में पली बढ़ी इशिता के मन में सेना में सेवाएं देने का सपना था और ये उन्होंने साकार कर दिखाया।



नहीं लगा मल्टीनेशनल आईटी कंपनी की नौकरी में मन

इशिता शर्मा ने जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रानिक्स और टेलीकम्युनिकेश में बीटेक करने के बाद मल्टीनेशनल आईटी कंपनी में मुंबई जैसे शहर में नौकरी हासिल कर ली. लेकिन इशिता का मन आईटी कंपनी की नौकरी में नहीं लगा और उन्होंने सेना में कमीशन पाने के लिए एसएसबी (ैमतअपबमे ैमसमबजपवद ठवंतक) की तैयारी जारी रखी. साल 2024 में इशिता का सपना साकार हुआ और एसएसबी में सिलेक्शन के बाद केरल के कुन्नुर जिले एझीमाला में स्थित इंडियन नेवल अकादमी में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुईं. 31 मई 2025 को इशिता के लिए यादगार दिन बन गया, जब पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय नौ सेना में सब लेफ्टिनेंट बन गईं।

बेटी को सेना में भेजना पैरेंट्स की कठिन परीक्षा

भले ही इशिता के पिता दीपक शर्मा मिलेट्री इंजीनियरिंग सर्विस में अधिकारी हैं. लेकिन उनके लिए बेटी को नौ सेना में भेजना कठिन फैसला था. एक तरफ बेटी से अपार स्नेह और दूसरी तरफ बेटी के सपनों को साकार करने की जद्दोजहद में उन्होंने भारी मन से इशिता को इंडियन नेवल अकादमी में भेजने का फैसला लिया. इशिता की मां गरिमा शर्मा बेटी के बुलंद इरादों के साथ खड़ी नजर आईं।

 यह भी पढ़ेललोई गांव ने खत्म की “परग“ कुप्रथा, मिल कर बेटी का विवाह समारोह किया ▪️कुप्रथा के चलते गांव में नहीं होती थी बेटियों की शादी: 17 साल बाद हुई गांव में बेटी की शादी ▪️पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह वर वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे

इशिता बोली -बेटियां किसी से कम नहीं

इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट इशिता कहती हैं ता-पिता और परिवार का साथ हो तो बेटियां भी बहुत कुछ कर सकती हैं. मेरे दादा-दादी और माता-पिता ने कभी मुझे ये नहीं कहा कि लड़की हो, सेना जैसा मुश्किल जॉब कैसे कर पाओगी. सभी ने मेरे फैसले का सम्मान किया और अपना सपना साकार करने के लिए लगातार मेरा हौसला बढ़ाया कठिन ट्रेनिंग के दौरान परिवार के सभी लोग मेरे साथ खड़े रहे और एहसास नहीं होने दिया कि ये कितना मुश्किल दौर है।

इशिता शर्मा की इस बड़ी उपलब्धि पर कलेक्टर  संदीप जी आर ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं और कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं है आवश्यकता है उनको सही दिशा प्रदान करने की।

______________



____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


   
Share:

11 वर्ष मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, यही है नया भारत, यही है विश्व का विश्वास: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव

11 वर्ष मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, यही है नया भारत, यही है विश्व का विश्वास:  पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव





तीनबत्ती न्यूज : 11 जून ,2025

गढ़ाकोटा : पूर्व मंत्री रहली से वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव, देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार, सागर जिला ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष रानी कुशवाहा ने गढ़ाकोटा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। पूर्व मंत्री भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है। मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ- साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षित की, अर्थव्यवस्था मजबूत की, और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया

इन उपलब्धियों को बताया पूर्व मंत्री भार्गव ने

1. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बातें नहीं बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है।


2. प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश भी दिया कि आतंक, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, खून और पानी एक साथ नहीं वह सकते। पूरे विश्व को प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय धरती पर किसी भी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।

3. एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, 'ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, आइएनएस विक्रांत, तेजस और, प्रचंड' अटैक हेलीकॉप्टर जैसे स्वदेशी तकनीकों के साथ अब भारत न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभर रहा है बल्कि आज रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। आज भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर ₹23,622 करोड़ तक पहुंच गया है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के रणनीतिक दूरदर्शिता और कूटनीतिक तैयारी का नतीजा हैं।

4. संकट काल के दौरान मोदी सरकार ने अपने नागरिकों को विश्वभर के हर कोने से सुरक्षित निकालकर यह सिद्ध किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार केवल सीमाओं के भीतर नहीं, विश्वभर में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा, अफगानिस्तान में तालिवान के कब्जे के समय ऑपरेशन देवी शक्ति और कोविड में वंदे भारत मिशन के जरिए मोदी सरकार करोड़ों भारतीयों को विदेशों से सुरक्षित लेकर आई। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान तो अन्य देशों के नागरिक भी भारतीय झंडे को लहराकर अपना बचाव कर रहे थे। 

5. एक समय था जब देश के 96 जिले नक्सलवाद की चपेट में थे, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की निर्णायक नीति, सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई और विकास की डबल रणनीति के कारण अब नक्सल प्रभावित जिले घटकर गिनती के रह गए हैं। नक्सल घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आ गई है।

6. आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। वैश्विक डिजिटल लेनदेन के 49% लेनदेन भारत में होते हैं। देश का वस्तु और सेवा निर्यात 825 अरब डॉलर तक पहुंचा।

देश में यूपीआई लेनदेन ₹24 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। मोवाइल यूजर्स 116 करोड़ हो चुके हैं, बेटा लागत 2014 में ₹308 प्रतिजीबी से 97 प्रतिशत घटकर 2022 में 9.34 प्रतिजीबी हो गई है और देश में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 2014 में 25.5 करोड़ से 285% बढ़कर 2024 में 97 करोड़ हो गई है।

यह भी पढ़ेखजुराहो एयरपोर्ट पर ट्रेनी प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग : प्लेन का एक हिस्सा हुआ क्रैश : पायलट और ट्रेनर सुरक्षित

7. सरकार के ई बाजार GeM Portal से खरीद में भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इस प्रणाली पर मार्च 2025 तक ₹13.41 लाख करोड़ से अधिक के 2.83 करोड़ ऑर्डर दिए गए हैं। मोदी सरकार की टेक्रोलॉजी आधारित ई-गवर्नेस प्रणाली ने पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही को नई परिभाषा दी, CoWIN, UPI, ABHA और DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म अब वैश्विक मिसाल हैं।


8. मोदी सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की शुरूआत कर 44 लाख करोड़ रुपए सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचाना शुरू कर दिया जिससे दलालों की भूमिका खत्म हो गई और भ्रष्टाचार कम हो गया। IMF और UNDP जैसे वैश्विक संस्थानों ने भारत में गरीबी उन्मूलन को लेकर मोदी सरकार के प्रयासों को सराहा है जिनके परिणामस्वरूप लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 55.22 करोड़ बैंक खाते खोल कर देश की आम जनता को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है।


9. प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने Ease of Doing Business बिजनेस को जमीन पर उतारते हुए भारत को 142वीं रैंक से 63वीं रैंक तक पहुंचाया है। व्यापार को आसान बनाने वाली नीतियों के परिणामस्वरूप 2023-24 में 1.80 लाख से अधिक नई कंपनियां भारत में रजिस्टर हुईं, Emergency Credit Line गारंटी योजना के तहत MSME को ऋण उपलब्ध कर 12.39 लाख करोड़ का NPA होने से बचाया और इसके अलावा भारत ने 2024-25 में ₹825 अरब डॉलर से अधिक का वस्तु और सेवा निर्यात कर आर्थिक मोर्चे पर भी विश्व में नए आयाम स्थापित किए।


10. मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाना और अवसरों को भरपूर करना भाजपा सरकार का प्रथम दिन से लक्ष्य रहा है। इस प्रतिबद्धता का परिणाम नई कर व्यवस्था के तहत 12.75 लाख तक की आय पर टैक्स छूट है।


11. 2024 में चंद्रयान-3 की सफलता और अब गगनयान की तैयारी इस बात का प्रमाण है कि मोदी का नया भारत केवल धरती पर नहीं, बल्कि अंतरिक्ष में भी आगे बढ़ रहा है और यह मोदी सरकार में भारत के उत्कृष्ट वैज्ञानिकों को दिए गए महत्व, उनके हुनर को दिए गए अवसर और उनकी प्रतिभा को दी गई पहचान से ही मुमकिन हुआ है।

12. मोदी सरकार ने इंफ्रा निर्माण की रफ्तार को नई गति दी है। चिनाब ब्रिज जिसका हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने उद्घाटन किया, विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। महाराष्ट्र में वधावन पोर्ट परियोजना, ₹7600 करोड़ के निवेश के साथ भारत के व्यापार और समुद्री बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने का लक्ष्य परखती है, भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल, ऐतिहासिक पंबन रेल पुल रामेश्वरम से कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा, राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत 111 जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू) घोषित किया गया और पिछले पांच वर्षों में 3600 किमी हाई-स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया गया।


13. मोदी सरकार में 99% गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं, देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है। रेलवे बजट को 9 गुना बढ़ाया गया, 136 बंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, और 103 अमृत भारत स्टेशन पुनर्निर्मित किए गए है। मोदी सरकार का संकल्प हवाई सफर को देश के आम नागरिक के लिए किफायती बनाना है। उड़ान योजना के तहत न सिर्फ हवाई अड्डों की संख्या 160 तक दोगुनी हुई बल्कि आम आदमी के लिए हवाई सफर संभव हुआ है।

SAGAR: सरकारी स्कूलों में भाड़े के शिक्षक रखने वाले पांच शिक्षक सेवा से बर्खास्त : कलेक्टर ने की कार्यवाही

14. देश के अन्नदाता ही भारत की ताकत हैं। 2025-26 में कृषि बजट को रिकॉर्ड 5 गुना बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को ₹3.7 लाख करोड़ दिए गए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अब तक 1.75 लाख करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।


15. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ने 81 करोड़ लोगों को मुफ्त 5 किलो अन्न दिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बने, जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचा और वहीं स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए 12 करोड़ शौचालयों ने हमारी माताओं-बहनों को गरिमापूर्ण जीवन दिया।


16. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ₹93,000 करोड़ से 112 सिंचाई परियोजनाएं शुरू हुई हैं, जिससे बारिश पर निर्भरता घट रही है। eNAM से 1,473 मंडियों को जोड़ा गया है, जिससे व्यापार पारदर्शी हुआ है। किसानों को जीवन को आसान और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों में से एक रहा है। इस क्रम में फसल उत्पादकता में सुधार के लिए लगभग 25 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं।


17. मोदी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी नए मापदंड स्थापित किए और COP21 के लक्ष्य 9 वर्ष पहले पूरे कर दिखाया कि विकास और पर्यावरण एक साथ संभव हैं। मोदी सरकार में भारत 500 GW नॉन-फॉसिल फ्यूल बेस्ड एनर्जी क्षमता प्राप्त करने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ ऊर्जा पर ही नहीं बल्कि बाघों और पौधारोपण पर भी उतना ही ध्यान दिया है। 2022 में भारत में बाघों की संख्या 3682 थी जो कि एक रिकॉर्ड है। साथ ही एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत पूरे देश में 142 करोड़ से अधिक पौधारोपण किए गए हैं।

18. प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकास भी और विरासत भी के सूत्र का पालन किया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, विश्वस्तरीय काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल परियोजना और राम मंदिर अब सपना नहीं बल्कि असलियत है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, पंचतीर्थ, नेशनल वॉर मेमोरियल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति इंडिया गेट पर अनावरण कर नायकों को सम्मानित किया गया है।


19. नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिला है। तीन तलाक खत्म किया गया। मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह किया गया। 10 करोड़ से अधिक महिलाएं 90 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और 3 करोड़ 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य तय किया गया। मुद्रा योजना के तहत 35.38 करोड़ महिलाओं को ₹14.72 लाख करोड़ का ऋण का दिया गया है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत 3.98 करोड़ गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली माताओं के लिए ₹18,593 करोड़ रुपए वितरित किए गए।



20. महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन मिला, सैनिक स्कूलों और एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकाद‌मी) में प्रवेश शुरू हुआ। LoC पर पहली बार बंदूकधारी महिला तैनात हुईं। भारत में सबसे ज्यादा महिला पायलट हैं और STEM में करीब आधी ग्रेजुएट महिलाएं हैं।


21. अमृत काल की असली ताकत देश की युवा शक्ति है। सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है। आज AIIMS की संख्या बढ़कर 23 हो गई है, 8 नए IIM, 7 नए IIT और 490 नई यूनिवर्सिटी स्थापित की गई हैं। PM कौशल विकास योजना के तहत 1.6 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग मिली है।


22. सरकार की स्टार्टअप इंडिया योजना ने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाया है, और 1.6 लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स ने 17.6 लाख से अधिक नौकरियां दीं। आज टियर 2 और टियर 3 शहरों में 51 प्रतिशत स्टार्टअप हैं।


23. प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 40.71 करोड़ स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किए गए जिनसे 9 करोड़ से अधिक अस्पताल में 1.3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के मुफ्त इलाज दिए गए। 77 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बनाए गए। 37 करोड़ से अधिक टेली कंसल्टेशन ई-संजीवनी के माध्यम से हुए।


24. सभी के लिए किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए 10 उच्च फोकस वाले राज्यों में 17,750 से अधिक ग्रामीण स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र और सभी राज्यों में 11 हजार से अधिक शहरी स्वास्थ्य और वेलनेस केन्द्र स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे पर ₹64,180 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है।

25. पूर्वोत्तर आज मोदी सरकार में समावेशी विकास का अहम हिस्सा बन चुका है। राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025 ने ₹4.3 लाख करोड़ निवेश आकर्षित किया। उग्रवाद में 64% कमी आई।


26. मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों में ₹44,859 करोड़ से अधिक की 3,613 से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है, मोदी सरकार 'लुक ईस्ट' को अब 'लीड ईस्ट' में बदल रही है और पिछले 11 वर्षों में 10 ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। असम में 15 नए अस्पतालों के साथ दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा कैंसर देखभाल नेटवर्क बनाया जा रहा है, इनमें से 8 का उद्घाटन हो चुका है और 7 अभी निर्माणाधीन है।

ये रहे शामिल 

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जाहर सिंह, अभिषेक भार्गव, जिलामहामंत्री मोनू चौहान, जिला पंचायत सदस्य संतोष पटेल, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी,अनिल ढिमोले सहित संगठनात्मक सागर ग्रामीण जिले के  मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।


______________



____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


                                  

Share:

देखिये स्‍ट्राबेरी मून बिखेरेगा चांदनी 11 जून को : पूनम के चांद का नाम स्‍ट्राबेरी मून ▪️सारिका घारू

देखिये स्‍ट्राबेरी मून बिखेरेगा चांदनी 11 जून को : पूनम के चांद का नाम स्‍ट्राबेरी मून

▪️सारिका घारू 


तीनबत्ती न्यूज : 10 जून ,2025

बुधवार 11 जून  की रात की शुरूआत  बेहद खास होगी । पश्चिम में सूर्य के ढ़लते ही पूर्वी आकाश में पूनम का चंद्रमा उदित होगा । इसे स्‍ट्राबेरी मून नाम दिया गया है जो कि पश्चिमी देशों में इस समय पकने वाली जंगली स्‍ट्राबेरी के कारण रखा गया है । पूर्णिमा की ठीक खगोलीय स्थिति दोपहर 1 बजकर 13 मिनिट पर होगी । उस समय भारत में दिन चल रहा होगा ।


विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि कुछ देशों में इसे हॉट मून, रोज़ मून , मीड मून कहा जाता है । सूर्यास्‍त के बाद आप इसे पूर्व दिशा में उदित होता देख पायेंगे जो कि मध्‍यरात्रि में आपके सिर के उपर आकर सुबह सबेरे पश्चिम में अस्‍त हो जायेगा । इस पूर्णिमा पर चंद्रमा की पृथ्‍वी से दूरी 4 लाख किमी से अधिक होने के कारण यह अपेक्षाकृत छोटा ही दिखेगा ।

सारिका ने बताया कि पूर्णिमा का चांद महने के बदलने और मौसम की जानकारी का समय बताने आकाशीय घड़ी के रूप में उपयोग किया जाता रहा है । लगभग हर 20 साल में स्‍ट्राबेरी मून और समर सोलिस्‍टस की घटना एक साथ होती है । अगले साल स्ट्राबेरी मून 30 जून 2026 को होगा । तो देखिये शाम को चमकते स्‍ट्राबेरी मून को ।

______________



____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


                      





                                                                           

Share:

खजुराहो एयरपोर्ट पर ट्रेनी प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग : प्लेन का एक हिस्सा हुआ क्रैश : पायलट और ट्रेनर सुरक्षित

खजुराहो एयरपोर्ट पर ट्रेनी प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग : प्लेन का एक हिस्सा हुआ क्रैश : पायलट और ट्रेनर सुरक्षित


तीनबत्ती न्यूज : 10 जून ,2025

खजुराहो :  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खजुराहो एयरपोर्ट (Khajuraho Airport) पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया. खजुराहो एयरपोर्ट के रनवे पर एक ट्रेनी एयर क्राफ्ट (Trainee Air Craft) की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) कराई गई.  लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतर गया और मैदान में जाकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें  एक पायलट और एक ट्रेनर सवार थे. दोनों सुरक्षित है। 

यह भी पढ़ेSAGAR: सरकारी स्कूलों में भाड़े के शिक्षक रखने वाले पांच शिक्षक सेवा से बर्खास्त : कलेक्टर ने की कार्यवाही


खजुराहो एयरपोर्ट पर इंडियन फ्लाइंग  अकादमी के ट्रेनिंग प्लेन की इमरजेंसी  लैंडिंग हुई। विमान में एक पायलट और एक  ट्रेनर सवार थे।  फ्लाइंग के दौरान विमान का संतुलन बिगड़  गया। इसके बाद इमररजेंसी लैंडिंग का  निर्णय लिया गया। लैंडिंग के समय विमान  का दाहिनी तरफ का पहिया जाम हो गया।  इससे विमान रनवे से नीचे उतर गया। इस  दौरान विमान का दाहिना पंख पूरी तरह  क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, दोनों पायलट  कोई चोट नहीं आई।  

__________

देखे : खजुराहो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग



वीडियो देखने लिंक पर क्लिक करे


https://www.facebook.com/share/v/1YZPaYPXqF/

_________

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत दोनों पायलट  को विमान से बाहर निकाला। घटना की  जानकारी फ्लाइंग एकेडमी को दी गई  है। मौके पर एयरपोर्ट अथॉरिटी और  सीआईएसएफ के जवान पहुंच गए हैं।खजुराहो एयरपोर्ट के एयर एथोटी संतोष सिंह ने बताया कि खजुराहो में फ्लाइंग क्लब के द्वारा बच्चों को उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है. लैंडिंग करते समय प्लेन रजिस्ट्रेशन नंबर बै VT-VPI के पीछे के व्हील में दिक्कत हो गई, जिस कारण वह नहीं खुला.

______________



____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


                      




Share:

www.Teenbattinews.com

Archive