Editor: Vinod Arya | 94244 37885

डायल 100 अब बनी डायल 112 : आईजी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : सागर जिले में 36 हुई वाहनों की संख्या

डायल 100 अब बनी डायल 112 : आईजी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : सागर जिले में 36 हुई वाहनों की संख्या


तीनबत्ती न्यूज: 03 सितम्बर,2025

सागर: सागर जिले में डायल–112 आपातकालीन पुलिस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्रीमती हिमानी खन्ना, उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर  सुनील कुमार पांडे एवं पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल उपस्थित रहे। डायल–112 सेवा को डायल–100 से अधिक व्यापक और आधुनिक बनाते हुए नागरिकों को त्वरित एवं एकीकृत आपातकालीन सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।

___________

वीडियो देखने क्लिक करे

डायल 100 अब बनी #डायल112: सागर जिले में 36 वाहनों का लोकार्पण

____________

ये है डायल–112 सेवा की खासियत

▪️ सभी आपात सेवाएँ एक ही नंबर पर – पुलिस, एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की सहायता अब डायल–112 पर कॉल करने से प्राप्त होगी।

▪️आधुनिक एफ.आर.व्ही. वाहन – वाहनों में डैशबोर्ड कैमरा (अंदर एवं बाहर रिकॉर्डिंग हेतु) और बॉडी वॉर्न कैमरा उपलब्ध कराए गए हैं।



▪️फेस रिकग्निशन आधारित एम डी टी– ड्यूटी स्टाफ की उपस्थिति फेस लॉगिन से होगी तथा घटनाओं की पूरी कार्यवाही स्वतः रिकॉर्ड होगी।

▪️जीपीएस मॉनीटरिंग – सभी एफ.आर.व्ही. वाहनों की लोकेशन भोपाल स्थित स्टेट कमांड सेंटर में निरंतर ट्रैक होगी।

▪️ घायलों हेतु स्ट्रेचर व्यवस्था – नये वाहनों में स्ट्रेचर व आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है ताकि घायल व्यक्तियों को तुरंत ले जाया जा सके।

▪️इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर अपग्रेड – भोपाल स्थित कमांड सेंटर को अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया गया है।

सागर जिले में 36 frv वाहन हुए

सागर  जिले में 26 एफ.आर.व्ही. वाहन थे। जिन्हें बढ़ाकर अब 36 वाहन कर दिया गया है। क्षेत्रानुसार वाहन व्यवस्था – ग्रामीण क्षेत्रों हेतु बोलेरो नियो तथा शहरी क्षेत्रों हेतु स्कॉर्पियो-एन वाहन प्रदान किए गए हैं।

आपात व्यवस्था में आयेगा बदला

पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन, श्रीमती हिमानी खन्ना ने कहा कि डायल–112 सेवा प्रदेश में आपात सहायता की रीढ़ बनेगी। इसका उद्देश्य है कि हर नागरिक को समय पर, सुरक्षित और पारदर्शी मदद मिल सके। उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सुनील कुमार पांडे ने कहा कि “इस सेवा से पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी सभी आपातकालीन सेवाएँ एक ही नंबर से उपलब्ध होंगी। इससे समय की बचत होगी और जीवनरक्षा की संभावना बढ़ेगी।पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल ने कहा कि सागर जिले में 26 से बढ़ाकर 36 एफ.आर.व्ही. वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में तेज़ और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित हो सकेगी।

ये रहे मोजूद

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना श्री संजीव उइके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक रेडियो श्री सुरेश कुमार मर्सकोले, रक्षित निरीक्षक सागर श्री नीतेश वायकर डायल–112 में ड्यूटी करने वाला स्टाफ एवं अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।


________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

लाड़ली लक्ष्मी योजना में उदासीनता: पन्ना, छतरपुर, बिजावर, बड़ा मलहरा परियोजना अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश ▪️प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में सागर और पन्ना के जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस: परियोजना अधिकारी पवई, पृथ्वीपुर, निवाड़ी के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश ▪️कमिश्नर अनिल सुचारी ने की समीक्षा

लाड़ली लक्ष्मी योजना में उदासीनता:  पन्ना, छतरपुर, बिजावर, बड़ा मलहरा परियोजना अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश

▪️प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में सागर और पन्ना के जिला कार्यक्रम अधिकारी  को नोटिस: परियोजना अधिकारी पवई, पृथ्वीपुर, निवाड़ी के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश
▪️कमिश्नर अनिल सुचारी ने की समीक्षा



तीनबत्ती न्यूज: 03 सितम्बर 2025
सागर: कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सागर संभाग के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण संदर्भ सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर सागर संभाग ने सभी महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारियों, परियोजना अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि सागर संभाग के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों को स्वच्छ और सुन्दर बनाए आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की समुचित उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर ने उक्त निर्देश सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में कमिश्नर ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि सागर संभाग में पन्ना, छतरपुर, बिजावर, बड़ा मलहरा परियोजनाओं में लाड़ली लक्ष्मी योजना की प्रगति काफी कम हुई है। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि इन सभी परियोजना अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाए कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित प्रगति क्यों नहीं हुई है। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सागर संभाग में जिन महिला बाल विकास विभाग की परियोजनाओं में लाड़ली लक्ष्मी योजना का 75 प्रतिशत से कम लक्ष्य हासिल किया गया है ऐंसे सभी परियोजना अधिकारियों को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया जाए।


पन्ना और सागर के अधिकारियों को नोटिस

बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जिलेवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शासन की अतिमहत्वकांक्षी योजना है इस योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की भी उदासीनता और लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ सभी पात्र गर्भवती महिलाओं तक पहुंचना चाहिए। कमिश्नर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पन्ना और सागर जिले में अपेक्षित कार्य नहीं होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पन्ना और जिला कार्यक्रम अधिकारी सागर को कारण बताओं नोटिस जारी करने के  निर्देश दिए।  वहीं कमिश्नर ने परियोजना अधिकारी पवई, निवाड़ी, पृथ्वीपुर को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी परियोजना अधिकारी पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य मैदानी कर्मचारी, अधिकारी अपने निर्धारित मुख्यालय में ही रहना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास को निर्देश दिए कि वे आंगनवाड़ी केन्द्रों, परियोजना अधिकारियों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करें तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों की सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास करें। बैठक में कमिश्नर द्वारा एनआरसी केन्द्रों की स्थिति की भी जिलेवार समीक्षा की गई। बैठक में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्री बीएल प्रजापति, संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



 




Share:

देश में पहला ऐसा मन्दिर जहाँ भगवान गणेश की अष्ट स्वरूप प्रतिमाएं एक ही स्थान पर विराजित ▪️ पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव ने कराई स्थापना अष्टविनायक की

देश में पहला ऐसा मन्दिर जहाँ भगवान गणेश की अष्ट स्वरूप प्रतिमाएं एक ही स्थान पर विराजित

▪️ पूर्वमंत्री गोपाल भार्गव ने कराई स्थापना अष्टविनायक की


तीनबत्ती न्यूज: 03 सितंबर ,2025

 सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा नगर का ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल गणेश घाट इस समय श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहाँ स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में भगवान गणेश की आठ अलग-अलग प्रतिमाएँ अष्टविनायक (Ashtvinayak ) स्वरूप में विराजमान हैं। ये सभी प्रतिमाएँ विशिष्ट मुद्राओं में स्थापित हैं, जिनके दर्शन से भक्तों को विशेष आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है।यह स्थान शायद देश का पहला ऐसा मन्दिर है जहाँ एक ही मन्दिर में रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश की अष्ट स्वरुप प्रतिमाएं स्थापित है। गौरतलब हो कि महाराष्ट्र राज्य में पुणे के 200 किमी की परिधि में विभिन्न स्थानों पर अलग अलग तीर्थ स्थल पर प्राचीन मंदिरों में ऐतिहासिक प्रतिमाएं विराजमान हैं। इसकी स्थापना पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक (Mla) पंडित गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) ने कराई है। जिसके दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। 




जाने महत्व : पीपल घाट मंदिर परिसर में विराजित भगवान गणेश के अष्ट स्वरूप हैं

अष्टस्वरूप श्री गणेश के मयूरेश्वर, सिद्धिविनायक, विघ्नहर, गिरिजात्मजा, चिंतामणि, बल्लाळेश्वर, वरदविनायक और महागणपतिहै।  मयूरेश्वर गणेश जी के दर्शन से शत्रु बाधा और भय दूर होते हैं। जीवन में साहस और विजय प्राप्त होती है  सिद्धिविनायक गणेश जी पूजा करने से सिद्धियाँ और सफलता प्राप्त होती है। हर कार्य में सफलता मिलती है। विघ्नहर विघ्नहर्ता स्वरूप के दर्शन से जीवन के सभी विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और कार्य सिद्ध होते हैं।गिरिजात्मज के दर्शन से संतान सुख की प्राप्ति होती है और पुत्र-पौत्र की दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। चिंतामणि दर्शन से मन की चिंताएं समाप्त होती हैं और मानसिक शांति मिलती है। बल्लाळेश्वर गणेश जी के सच्चे मन से दर्शन करने पर भक्ति और अटूट विश्वास की शक्ति मिलती है। पारिवारिक जीवन सुखमय होता है।वरदविनायक गणेशजी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और धन-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। महागणपति के दर्शन से शत्रुओं पर विजय मिलती है और भक्त शक्ति एवं पराक्रम से परिपूर्ण होता है। धार्मिक मान्यता है कि अष्टविनायक के एक साथ दर्शन करने से पुण्य फल मिलता है। इसी कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुँचकर भगवान गणेश की आराधना करते हैं।


गणेशोत्सव के दौरान विशेष आयोजन,बटुक ब्राह्मण कर रहे अनुष्ठान

गणेशोत्सव पर्व के अवसर पर पीपल घाट मंदिर में भव्य सजावट की गई है। यहां पर संचालित गणेश सँस्कृत विद्यालय के बटुक ब्राह्मण के द्वारा प्रतिदिन प्रातः दोपहर और सायं विशेष पूजन-अर्चन, आरती एवं भजन संध्या का आयोजन हो रहा है। दर्शनार्थियों को भगवान के विभिन्न स्वरूपों के बारे में मार्गदर्शन ओर दर्शन लाभ के सम्बंध में बताया है नगर सहित आस-पास के ग्रामीण अंचल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचकर अष्टविनायक के दर्शन कर रहे हैं।


मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गणेशोत्सव पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। घाट परिसर में प्रकाश व्यवस्था, जलपान की व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधन भी किया गया है। गढ़ाकोटा का पीपलघाट अपनी प्राचीनता, आस्था और धार्मिक महत्व के कारण आज भी क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है। अष्टविनायक गणेश प्रतिमाओं के दर्शन कर भक्त अपने जीवन में सुख-समृद्धि और मंगल की कामना करते हैं।




जीर्णशीर्ण था पहले मंदिर

पं. गोपाल भार्गव बताते हैं कि किशोरावस्था की उम्र थी नगर में पानी की बड़ी समस्या रहती थी उस समय पीने का पानी कुओं, ट्यूबबेल से लाते थे लेकिन कपड़े और नहाने के लिए सुनार नदी के पीपल घाट पर जाना पड़ता था किशोरावस्था थी नदी में नहाते थे और वही घाट पर प्राचीन जीर्ण शीर्ण गणेश जी का मंदिर था वहाँ जाकर जल अर्पण कर प्रार्थना करता था, भगवान की असीम कृपा हुई प्रार्थना स्वीकार हुई कुछ समय बाद आर्थिक रूप से सक्षम हुए सिनेमा खोला आय होने पर मन्दिर का जीर्णोद्धार कराया और आज एक तीर्थ स्थल के रूप में मन्दिर स्थापित है।। यहां बता दें कि भार्गव नित्य प्रति दिन सुबह शाम भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते हैं गढ़ाकोटा में निवास स्थान पर ही विघ्नहर्ता गणेश की प्रतिमा स्थापित है ।

भार्गव को कैसे आया विचार

पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री गोपाल भार्गव ने बताया कि पीपल घाट स्थित गणेश मंदिर और यहाँ पर अष्ट विनायक की स्थापना के सम्बंध में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए बताया कि इसके पीछे की एक छोटी कहानी है। लगभग 30 वर्ष पूर्व भोपाल आने जाने के लिए ट्रेन से सफर करते थे वह भी गढ़ाकोटा से पथरिया या सागर वहां से ट्रेन से फिर बीना में ट्रेन पकड़कर भोपाल पहुंचते थे एक बार बीना स्टेशन पर अग्रवाल होटल पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे कि वहाँ तत्कालीन बीना विधायक सुधाकर राव बापट मिल गए उनसे पूछा कि कहां से आ रहे हैं तो उन्होंने महारष्ट्र के उन स्थानों का बताया जहाँ भगवान गणेश जी के अष्टविनायक गणेश के अष्ट स्वरूप प्रतिमाओं के मंदिरों की जानकारी दी उस समय में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शनों के लिए जाता था। वापट जी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की ओर फिर वहाँ जाने का सिलसिला शुरू हो गया दो वर्ष पहले किन्ही कारणों से में दर्शनों के लिए नहीं पहुंच सका तो ऐसे ही बैठे बैठे चर्चा के दौरान विचार आया कि क्यो न गढ़ाकोटा में ही अष्टविनायक की स्थापना हो जाये तो सभी को दर्शनो का लाभ मिले।

कानपुर के विशेष पत्थरों से निर्मित अष्ट स्वरूप प्रतिमाएं 

पूर्व मंत्री ने बताया कि जिस शिला से अयोध्या में भगवान राम जी की प्रतिमा का निर्माण हुआ है उन्ही शिलाओं से पीपल घाट मन्दिर में स्थापित प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है कानपुर से पत्थर लेकर उन्हें जयपुर में लगभग आठ माह में भगवान अष्ट विनायक को मूर्त रूप दिया गया है इन प्रतिमाओं का स्वरूप हूबहू महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर विराजमान अष्ट विनायक गणेश जी की प्रतिमाओं जैसा ही है।



पदमश्री आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला मुहूर्त कराई प्राणप्रतिष्ठा 

श्री भार्गव ने बताया कि मूर्तियां बनकर तैयार हो गई अब इनके प्राणप्रतिष्ठा के लिए बड़ा ही विचार विमर्श किया गया क्योंकि प्रतिमा का निर्माण करना, उनकी पूजा अर्चना एक प्रकार से सरल है लेकिन एक प्रतिमा की विधिवत रूप से प्राणप्रतिष्ठा करना बड़ा ही कठिन व मुख्य कार्य है यहाँ आठ प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होनी थी काशी के प्रसिद्ध विद्वान आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ (66), जिन्होंने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा व श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के नव्य-भव्य धाम के लोकार्पण का मुहूर्त निकाला था। केंद्र सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है उन्होंने मुहूर्त निकाला और आठ दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा उन्ही के निर्देशन में संपन्न हुआ।

चारों तरफ से आते है श्रद्धालु

गढ़ाकोटा में एक ही छत के नीचे अष्टविनायक, प्राचीन गणेश, संस्कृत विद्यालय, हनुमान मंदिर स्थापित होने से गढ़ाकोटा का सुनार नदी किनारे स्थित पीपल घाट गणेश मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र बन गया है।स्थानीय लोगों को तो है ही धीरे धीरे सम्पूर्ण राज्य और देश के अन्य स्थानों से भी लोग जानकारी प्राप्त होने पर यहाँ पहुंचते हैं

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

जूनियर एन.सी.सी. कैडेट गौरी सोनी का शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

जूनियर एन.सी.सी. कैडेट गौरी सोनी का शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चयन


तीनबत्ती न्यूज:  02 सितम्बर 2025

सागर: शासकीय सांदीपनि विद्यालय एम.एल.बी.क.1 सागर की जूनियर एन.सी.सी. गर्ल्स कैडेट गौरी सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। गौरी का चयन दिल्ली में आयोजित सर्विस सूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं कैडेट कामना पांडे भी प्री-सर्विस सूटिंग कैंप, ग्वालियर तक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहुँचीं।

इन दोनों कैडेट्स ने बीते तीन महीनों से फायरिंग की लगातार प्रैक्टिस और विभिन्न कैंपों में सफलता प्राप्त करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी ट्रेनिंग 7 एम.पी. गर्ल्स बटालियन द्वारा करवाई गई, जिसमें कमान अधिकारी कर्नल सुजीत देशमुख, ए.ओ. मेजर प्रतिभा तिवारी, सूबेदार मेजर ट्रेनिंग श्री सतीश कुमार तथा पूरी स्टाफ टीम का मार्गदर्शन उन्हें प्राप्त हुआ। विद्यालय की इस सफलता पर प्राचार्य श्री विनय कुमार, उपप्राचार्य डॉ. वंदना खरे एवं एन.सी.सी. प्रभारी श्रीमती स्मिता मिश्रा ने दोनों कैडेट्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



 



Share:

181 सी.एम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों का बिना निराकरण किये बंद कराने का मामला : कांग्रेस द्वारा पुलिस थाना परिसर स्थित मंदिर में सद्बुद्धि प्रार्थना सभा करने की दी चेतावनी ▪️पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ितों को सुनकर न्यायोचित कार्यवाही के आश्वाशन दिया पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को

181 सी.एम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों का बिना निराकरण किये बंद कराने का मामला : कांग्रेस द्वारा पुलिस थाना परिसर स्थित मंदिर में सद्बुद्धि प्रार्थना सभा करने की दी चेतावनी

▪️पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ितों को सुनकर न्यायोचित कार्यवाही के आश्वाशन दिया पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी को


तीनबत्ती न्यूज: 02 सितम्बर, 2025
सागर : सागर जिले के विभिन्न पुलिस थानों में न्याय न मिलने से दुखी पीड़ितों द्वारा 181 सी.एम हेल्प लाइन में दर्ज कराई गई शिकायतों का निराकरण ना कर उक्त शिकायतों को जबरिया बन्द कराने, पीड़ितों के साथ मारपीट करने, पुलिस थानों में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों,अवैध शराब,जुआ,सट्टा के पनप रहें कारोबार के विरोध में तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर पुलिस थाना कैंट स्थित मंदिर में सद्बुद्धि प्रार्थना सभा व विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की गई थी। इसके चलते पुलिस व प्रशासन ने दिन भर पुलिस थाना कैंट में पुलिस बल तैनात रखा। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस थाना परिसर स्थित मंदिर में सद्बुद्धि प्रार्थना सभा और विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी लगते ही जिले के पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की मौजूदगी में अनेकों पीड़ितों से वन टू वन उनकी शिकायतों व समस्याओं को सुनाकर न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।


पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी मानें और पुलिस थाना परिसर स्थित मंदिर में सद्बुद्धि प्रार्थना सभा और विरोध प्रदर्शन को आगामी तिथि तक के लिये स्थगित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने शासन प्रशासन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि 181 सी.एम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण को लेकर शासन प्रशासन के दावे खोखले साबित हुए हैं परिणाम स्वरूप सागर जिले के पुलिस थानों में लगभग एक हजार से अधिक शिकायतें बिना निराकरण के लंबित है और मध्य प्रदेश में सागर जिला सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में पिछड़ा हुआ है जिसकी पुष्टि विगत दिनों प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा बैठक में हुई है। उन्होंने कहा कि सागर जिले के विभिन्न पुलिस थानों में 181 सी.एम हेल्प लाइन में दर्ज कराई गई शिकायतों का निराकरण ना कर उक्त शिकायतों को जबरिया बन्द कराने व पीड़ितों के साथ थानों में मारपीट करने की घटनाएं घटित हो रही है इसके साथ ही निजी भूमि पर जबरिया कब्जा करने और तहसीलदार न्यायालय के द्वारा जारी बेदखली आदेश के क्रियान्वयन हेतु पुलिस बल उपलब्ध कराने हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नियम अनुसार शुल्क जमा करने के बाद मौका स्थल पर पुलिस बल भेजने हेतु थाना कैंट पुलिस के द्वारा पहले पैसे लेकर बल भेजने का मामला,सरेआम कट्टर बाजी करने वालों पर मामूली धाराएं लगाकर मामला रफा दफा कराना या फिर थाना कैंट निवासी गरीब परिवार के साथ मारपीट करने के सभी आरोपियों पर कार्यवाही न करना तथा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी महिला से प्लांट बेचे हेतु किये गये बैनामें के बाद धोखाधड़ी से रजिस्ट्री करने कि मामले में दोषियों पर कार्यवाही ना करना और  जिले के पुलिस थाना क्षेत्रों में घटित अन्याय,अत्याचार, उत्पीड़न की घटनाओं के पीड़ितों को न्याय न मिलने और लगातार घटित हो रही हत्या,लूट,चोरी आदि की घटनाओं सहित पुलिस थानों में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों,अवैध शराब,जुआ,सट्टा के पनप रहें कारोबार आदि पर तय समय सीमा में ठोस कार्यवाही की जावें। श्री चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों को रोकने के ठोस कदम उठाने तथा 181 सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों का तय समय सीमा में निराकरण करने और पीड़ितों को न्याय न मिलने तक कांग्रेस पार्टी का चरणबद्ध आंदोलन जिले के पुलिस थानों के समक्ष जारी रहेगा जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा।
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive