Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सीएम डा मोहन यादव 25 सितम्बर को सागर जिले के दौरे पर ▪️जैसीनगर में नमो फल उद्यान का उद्घाटन ▪️सागर में कार्यकर्ता पर्व पर कार्यक्रम में होंगे शामिल

सीएम डा मोहन यादव 25 सितम्बर को सागर जिले के दौरे पर 

▪️जैसीनगर में  नमो फल उद्यान का उद्घाटन

▪️सागर में कार्यकर्ता पर्व पर कार्यक्रम में होंगे शामिल



तीनबत्ती न्यूज: 22 सितंबर, 2025

सागर :  प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव 25 सितम्बर को सागर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।  सागर और जैसीनगर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

नमो उद्यान का उद्घाटन

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में भव्य आयोजन होगा।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जैसीनगर पधारकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और बरौदा सागर में प्रदेश के पहले नमो फल उद्यान का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निज निवास मातेश्वरी पर आयोजित हुई।


मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपने विचारों और सिद्धांतों से भारतीय जनसंघ को मजबूत किया, जो आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के रूप में स्थापित है। मंत्री राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जैसीनगर आगमन के दौरान बरौदा सागर में नमो फल उद्यान का लोकार्पण होगा। उन्होंने आगे बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित इस उद्यान में अब तक 21 हजार फलदार पौधे रोपे जा चुके हैं, और भविष्य में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। यह उद्यान प्रदेश में अपनी तरह का पहला प्रयास है, जो पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें क्षेत्रवासी पं. दीनदयाल की जन्म जयंती के अवसर पर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेंगे। सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।  उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकताओं एवं जिले व क्षेत्र के समस्त गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जैसीनगर पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य बनाने का आवाह्न किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, डॉ. वीरेंद्र पाठक, डॉ. सुखदेव मिश्रा, ज्वाला खटीक सहित सुरखी विधानसभा और जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, भाजपा मंडल अध्यक्ष, सभी युवा मोर्चा, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यकर्ता पर्व पर सागर विधानसभा में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव होंगे सम्मिलित

सागर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिवर्ष 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर सभी कार्यकर्ता बंधु इसे “कार्यकर्ता पर्व” के रूप में मनाते हैं। इस वर्ष  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  मुख्यमंत्री डा मोहन यादव मार्गदर्शन हेतु पधार रहे हैं, आयोजन की तैयारी को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन, कार्यक्रम संचालन और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक जैन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में लोगों को आमंत्रित करने, व्यवस्थाओं की देखरेख और स्वागत के लिए पूरी तत्परता से योगदान दें।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि “कार्यकर्ता पर्व केवल एक समारोह नहीं है, बल्कि यह हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पण सक्रियता, संगठन और समाज सेवा की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का अवसर है,उनके योगदान को सम्मानित करने का अवसर है,मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर, दिन गुरुवार, प्रातः 11 बजे, महाकवि पद्माकर सभागार, मोतीनगर चौराहा, सागर में किया जाएगा।  बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा किया, जिसमें स्वागत, व्यवस्थापन, कार्यक्रम संचालन और आमंत्रण वितरण शामिल है। सभी कार्यकर्ताओं ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

ये रहे शामिल

बैठक में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रभारी जगन्नाथ गुरैया, रामकुमार साहू, अमित बैसाखिया, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, नीलम अहिरवार, मेघा दुबे, नीरज यादव, जिनेश साहू, धर्मेन्द्र खटीक, रामू ठेकेदार, गोलू कोरी, कैलाश हसानी, भरत अहिरवार, मनोज चौरसिया, देवेंद्र अहिरवार, विशाल खटीक, गोपी पंथी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

आंगनवाड़ी केंद्र मिला बंद : विधायक शैलेंद्र जैन ने जताई नाराजगी : बंद आंगनवाड़ी में रखा था मध्यान्ह भोजन

आंगनवाड़ी केंद्र मिला बंद : विधायक शैलेंद्र  जैन ने जताई नाराजगी : बंद आंगनवाड़ी में रखा था मध्यान्ह भोजन


तीनबत्ती न्यूज : 22 सितंबर, 2025

सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मंगलवार को संत रविदास वार्ड स्थित आंगनवाड़ी क्रमांक 40 का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि केंद्र का दरवाजा बंद है। जब दरवाजा खुलवाया गया और वे अंदर पहुंचे तो वहां न तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी, न सहायिका और न हीं कोई बच्चा।

भोजन की जांच, अधिकारी को फोन

केंद्र में बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन का इंतजाम तो किया गया था, लेकिन उपस्थित न होने से वह यूं ही रखा मिला। विधायक जैन ने स्वयं उस भोजन की जांच की और तत्काल महिला एवं बाल विकास अधिकारी को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने शिकायत दर्ज कराते हुए निर्देश दिए कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए।

विधायक जैन का सख्त रुख

निरीक्षण के दौरान नाराजगी जताते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा,“आंगनवाड़ी बच्चों के पोषण और प्राथमिक शिक्षा का आधार हैं। यदि कार्यकर्ता और सहायिका ही केंद्र पर मौजूद नहीं रहेंगी तो बच्चों का भविष्य प्रभावित होगा। इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी और आने वाले समय में यदि ऐसी स्थिति दोबारा मिली तो दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।”

स्थानीय लोग भी रहे साक्षी

इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ पूर्व पार्षद चेतराम अहिरवार, रामेश्वर यादव, पटवारी शिवजीत सिंह सहित स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने भी विधायक को बताया कि कई बार केंद्र समय पर नहीं खुलता और बच्चों को असुविधा होती है।

विधायक जैन ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। बच्चों को समय पर पोषण आहार और शिक्षा मिले, यह शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसमें लापरवाही करने वाले किसी भी स्तर के अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share:

रिटायर्ड शिक्षिका श्रीमती श्रीमती विद्यावति तिवारी पंचतत्व में विलीन

रिटायर्ड शिक्षिका श्रीमती श्रीमती विद्यावति तिवारी पंचतत्व में विलीन 


तीनबत्ती न्यूज: 22 सितंबर, 2025

सागर: श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय ट्रस्ट के सचिव  और रिटायर्ड शिक्षक श्री शुकदेव प्रसाद तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती विद्यावति तिवारी का सोमवार 22 सितंबर की सुबह निधन हो गया । लगभग 84 वषीय श्रीमती तिवारी का निजीअस्पताल में इलाज चल रहा था । वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी।  वे अपने पीछे दो पुत्र श्री सुधीर तिवारी प्राचार्य , एक्सीलेंस स्कूल सागर एवं वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई । उनके निधन पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव , मंत्री गोविंद राजपूत, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित अनेक लोगो ने शोक व्यक्त किया है।

प्राथमिक कन्या शाला कटरा पडावसागर की सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती तिवारी अधिकांश समय सागर में ही शिक्षक के रूप में पदस्थ रही। उनका अंतिम संस्कार गोपालगंज मुक्तिधाम में सोमवार को हुआ। मुखाग्नि उनके पुत्र सुधीर तिवारी और सुदेश तिवारी ने दी।

ये हुए शामिल , दी श्रद्धांजलि

उनकी अंतिम यात्रा में विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, बीजेपी जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव, सुनील जैन, डा सुशील तिवारी, कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा , पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी , पूर्व सांसद आनंद अहिरवार, पूर्व विधायक भानु राणा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष  राजकुमार पचौरी, अमित राम जी दुबे, भोलेश्वर तिवारी, जी एल दुबे, सुधीर यादव, सुरेंद्र चौबे, डा अनिल तिवारी, रामवतार तिवारी , राम कुमार पचौरी ,अशोक अहिरवार, अन्नी दुबे, कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव, उमाकांत मिश्रा,  गुरजीत सिंह ,अहलूवालिया, डा विनोद दीक्षित, डा महेंद्र प्रताप तिवारी, पप्पू तिवारी, डा डी पी चौबे, विक्रम मौर्य,डा अभय सिंघई गोलू रिछारिया,सिंटू कटारे, यशवंत राजपूत,  जी एल छत्रसाल, विनय मिश्रा,  विनय रिछारिया, राजेश केसरवानी, मनीष गौतम,  नरेंद्र चौबे, कोमल यादव,  मुकेश जैन ढाना, मुकेश साहू, के के सिलाकारी, प्रदीप दुबे, ओ पी दुबे, राहुल साहू, संदीप सबलोक, शैलेंद्र ठाकुर, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, कमलेश बघेल,  उमाशंकर रावत, पंकज सिंघई, अज्जू तिवारी, हरि चौबे, पत्रकार विनोद आर्य, गोविंद सरबेया, प्रवीण पांडे, संजय पांडे , अभिषेक यादव, ब्रजेश दुबे, अवनीश जैन, रिंकू सरवैया, विवेक जैन, राजेश श्रीवास्तव ,अनुपम पटेरिया, राघवेन्द्र दुबे, अतुल तिवारी, बसंत सेन, मनोज नेमा, महेंद्र भट्ट, ब्रह्मदत्त दुबे, सूर्यकांत पाठक, रजनीश पांडे,प्रदीप चौबे, अजीत नाहर, अभिषेक तिवारी , भारत सिंह ,भगत सिंह ,रामशंकर दुबे, जय प्रकाश सोनी, पारंग शुक्ला, राम शर्मा, गजाधर सागर, गोविंद राय ,राकेश जैन, जितेंद्र चावला, बल्ली यादव, हीरालाल चौधरी आदि शामिल होकर श्रंद्धाजलि अर्पित की। मुक्तिधाम में दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने व्यक्त किया शोक

उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय ट्रस्ट के सचिव श्री सुखदेव प्रसाद तिवारी की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री सुदेश तिवारी की माताजी एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती विद्यावती तिवारी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Share:

श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय ट्रस्ट के सचिव शुकदेव प्रसाद तिवारी की पत्नी रिटायर्ड शिक्षिका श्रीमती विद्यावती तिवारी का निधन ▪️एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य सुधीर तिवारी और पत्रकार सुदेश तिवारी को मातृशोक

श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय ट्रस्ट के सचिव शुकदेव प्रसाद तिवारी की पत्नी रिटायर्ड शिक्षिका श्रीमती विद्यावती तिवारी का निधन

▪️एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य सुधीर तिवारी और पत्रकार सुदेश तिवारी को मातृशोक 


तीनबत्ती न्यूज: 22 सितंबर, 2025

सागर: श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय ट्रस्ट के सचिव  और श्रीटायर्ड शिक्षक श्री शुकदेव प्रसाद तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती विद्यावति तिवारी का सोमवार 22 सितंबर की सुबह निधन हो गया । लगभग 84 वषीय श्रीमती तिवारी का निजीअस्पताल में इलाज चल रहा था । वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी।  वे अपने पीछे दो पुत्र श्री सुधीर तिवारी प्राचार्य , एक्सीलेंस स्कूल सागर एवं वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई । उनके निधन पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव सहित अनेक लोगो ने शोक व्यक्त किया है

प्राथमिक कन्या शाला कटरा पडावसागर की सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती तिवारी अधिकांश समय सागर में ही शिक्षक के रूप में पदस्थ रही।

अंतिम संस्कार आज

उनका अंतिम संस्कार गोपालगंज मुक्तिधाम में सोमवार को शाम 4:00 बजे के लगभग होगा।अंतिम यात्रा 22 सितंबर 2025 को शिवाजी नगर वार्ड स्थित निज निवास बालक हिल्वयू कॉलोनी से गोपालगंज मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पत्रकार श्री सुदेश तिवारी की माताजी के निधन पर व्यक्त किया शोक

उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने श्री सरस्वती पुस्तकालय एवं वाचनालय ट्रस्ट के सचिव श्री सुखदेव प्रसाद तिवारी की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री सुदेश तिवारी की माताजी एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती विद्यावती तिवारी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।




Share:

यूरिया की कालाबाजारी पर देवरी में हुई एफआईआर : समिति प्रबंधक को नोटिस

यूरिया की कालाबाजारी पर देवरी में हुई एफआईआर : समिति प्रबंधक को नोटिस


तीनबत्ती न्यूज:21 सितंबर ,2025
सागर :  कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), देवरी श्री मुन्नवर खान द्वारा बहुद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, रसैना (विकासखंड देवरी) के विरुद्ध लगातार मिल रही शिकायतों के संदर्भ में एक जांच टीम गठित की गई। उर्वरक वितरण में गड़बड़ी और कालाबाजारी पाए जाने पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया।

अनुविभागीय अधिकारी द्वारा गठित जांच टीम में चन्द्रभान दीवान नायब तहसीलदार, देवरी, कमल खरते प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, देवरी, यथार्थ बिरला कृषि विस्तार अधिकारी, सुनीलकांत खटीक कृषि विस्तार अधिकारी शामिल रहे।

टीम ने दिनांक 20/09/2025 को बहुद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, रसैना में पहुंचकर जांच की। इस दौरान यह पाया गया कि समिति में यूरिया उपलब्ध होने के बावजूद समिति प्रबंधक अभिषेक राजपूत द्वारा किसानों को समय पर वितरण नहीं किया गया, और बड़े पैमाने पर अनियमितताएं बरती गईं।

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि यूरिया की कुल आवक 670 बैग (30.150 मीट्रिक टन) थी, जिसमें से 490 बैग गोदाम में पाए गए, जबकि 180 बैग भंडारण स्थल पर नहीं मिले। यह बताया गया कि उक्त 180 बैग अन्यत्र भंडारित हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि लगभग 180 बैग यूरिया अन्यत्र स्थानांतरित किया गया है। निरीक्षक, देवरी द्वारा इस संदर्भ में समिति प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया।

इस प्रकार, समिति प्रबंधक ने यूरिया की कालाबाजारी कर स्वयं को आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 एवं धारा 7 के अंतर्गत आरोपी बना लिया है।

तत्संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री मुन्नवर खान के निर्देश पर दिनांक 21/09/2025 को कमल खरते, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, देवरी द्वारा बहुद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, रसैना के समिति प्रबंधक अभिषेक राजपूत के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे कालाबाजारी में शामिल किसी भी व्यक्ति से उर्वरक न खरीदें। केवल शासन द्वारा अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
Share:

पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने की पुस्तक भेंट योगाचार्य विष्णु आर्य को

पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने की पुस्तक भेंट योगाचार्य विष्णु आर्य को


तीनबत्ती न्यूज: 21 सितंबर ,2025

सागर : पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद पटेल  ने आज सागर प्रवास के दौरान वरिष्ठ योगाचार्य श्री विष्णु आर्य के निवास पर आत्मीय भेंट की । इस मौके पर पंचायत मंत्री श्री पटेल ने  अपनी नर्मदा परिक्रमा पर केंद्रित  पुस्तक " परिक्रमा कृपासार "  योगाचार्य श्री आर्य को भेंट कर आशीर्वाद लिया । इस पुस्तक का विमोचन संघ प्रमुख श्री मोहन भागवत जी ने पिछले दिनों किया था।


इस मौके पर योगाचार्य विष्णु आर्य ने योग से जुड़ी पुस्तक पंचायत मंत्री को भेंट की और स्वस्थ्य रहने का आशीर्वाद दिया।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह , लक्ष्मण सिंह , अभिमन्यु सोनी, सोमेंश जड़िया ,श्याम नेमा आदि मौजूद रहे।

Share:

नशा से दूर रहे, मैराथन दौड़ आने वाली पीढ़ी के लिए संकल्प : मंत्री प्रहलाद मंत्री पटेल ▪️नमो मैराथन का आयोजन

नशा से दूर रहे, मैराथन दौड़ आने वाली पीढ़ी के लिए संकल्प : मंत्री प्रहलाद मंत्री पटेल 

▪️नमो मैराथन का आयोजन



तीनबत्ती न्यूज: 21 सितंबर, 2025

सागर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत  रविवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सागर में नमो मैराथन का आयोजन किया। नमो मैराथन को पचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,सांसद लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,विधायक प्रदीप लारिया,विधायक,वीरेंद्र सिंह ,महापौर संगीता तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सेवा पखवाड़ा टोली संयोजक जगन्नाथ गुरैया जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह कार्यक्रम प्रभारी यश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 


कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के मशाल जलाते ही सैकड़ों धावक दौड़ पड़े। मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और कैप वितरित किए गए। नशा मुक्त भारत का संदेश देने वाली नमो मैराथन सिटी स्टेडियम से प्रारंभ होकर काली तिराहा,झंडा चौक,रश्मि शुक्ला नर्सिंग होम,पी.टी.सी.मैदान,पहलवान बाबा मंदिर से खेल परिसर होते हुए पुनःसिटी स्टेडियम पर पहुंची जहां मैराथन का समापन भारत माता के जयकारों के साथ हुआ।  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मैराथन का मतलब होता है लंबी दौड़,दौड़ कई प्रकार की होती है 100 मीटर की 200 मीटर की लेकिन जब मैराथन कहा जाता है तो इसका मतलब होता है हमें लंबा दौड़ना हैं और ये मैराथन नशे के विरुद्ध है और नशे के विरुद्ध यही युवा पीढ़ी ही लड़ सकती है। क्योंकि यही उम्र रास्ता तय करने और भटकने की है। इसलिए आज सभी युवाओं को संकल्प लेना है कि भविष्य में भी यह मैराथन आप ही दौड़ेंगे जिसमें हम सभी 60 वर्ष से अधिक के लोग आपके सहयोगी बनेंगे लेकिन नेतृत्व युवा पीढी को ही करना होगा। 


मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल ने युवाओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि अपने  स्वास्थ के लिए संकल्प को पूरा करने के लिए,संस्कृति की रक्षा के लिए, दुनिया में शान्ति स्थापित करने के लिए और नशे के कारण खोखलेपन से जवानी को बाचने और शक्तिशाली भारत बनाने के लिए हमें इस मैराथन में दौड़ना होगा। और दौड़ते समय यह ध्यान रखना है कि यह सिर्फ़ एक दौड़ नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए यह मैराथन एक संदेश है।


कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यशस्वी और अनुभवी नेतृत्व आपके साथ हैं आप अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ नशे को तिलांजली देकर आगे बढ़ेंगे तो निश्चीत ही यह पीढ़ी समर्थ भारत के रुप में देश को आगे बढ़ाएगी। मंचीय कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने किया एवं आभार भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने व्यक्त किया। मैराथन में विधालय,महाविद्यालय के  विद्यार्थियों, खिलाड़ियों,मातृशक्ति युवाओं व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 22 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 22 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक

▪️पंडित अनिल पांडेय



Horoscope Weekly

Astrology Forecast 

Astrology   | Horoscope

तीनवती न्यूज: 21 सितंबर,2025

जय श्री राम 

समय बड़ा अद्भुत है कहा गया है:-

समय का ही तो खेल है, सारा जग इससे चलता, कोई राजा, कोई रंक, सब इसके आगे झुकता। 

जो इसका है साथी, वही जीवन में फलता, 

वक्त की कदर कर, हर अवसर को जो है पकड़ता।

समय का सम्मान  करनाआवश्यक है । इसके अलावा अच्छे और बुरे समय की पहचान करना भी आवश्यक है । मैं पंडित अनिल पाण्डेय आज आपको आपकी राशि फल के माध्यम से 22 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक के आपके अच्छे और बुरे दिनों के बारे में बताऊंगा । 

यह सप्ताह अत्यंत ही पवित्र है सप्ताह का प्रारंभ नवरात्रि के प्रथम दिन अर्थात  घटस्थापना से हो रहा है । मां शारदा से मेरी प्रार्थना है कि आप सभी पर उनकी कृपा दृष्टि सदैव रहे।

इस पूरे सप्ताह सूर्य और बुध कन्या राशि में ,  मंगल तुला राशि में  ,  गुरु मिथुन राशि में , शुक्र सिंह राशि में , वक्री शनि मीन राशि में और बक्री राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे ।

आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं ।

मेष राशि-

सबसे पहले मैं आपको आपके परिवार के स्वास्थ्य के बारे में बताऊंगा। इस सप्ताह आपके परिवार के अधिकांश सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपकी संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है । इस कारण आपको अपने संतान से कम सहयोग  मिल पाएगा । छात्रों को इस सप्ताह आपने पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए क्योंकि उनके शिक्षा में बाधा पड़ सकती है ।  आपको अपने शत्रुओं को समाप्त करने के लिए इस सप्ताह थोड़ा विशेष प्रयास करना चाहिए ।  जिससे आपके शत्रुओं की संख्या कम हो सके । इस सप्ताह आपके लिए 24 ,25 और 26 के दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए लाभदायक है । सप्ताह के बाकी दिन आपको  सतर्क रहना चाहिए । 26 27 और 28 को आप दुर्घटनाओं से बच जाएंगे ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें  । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

वृष राशि:-

यह सप्ताह आपके संतान के लिए अत्यंत उत्तम है ।  आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग मिलेगा । संतान को विभिन्न कार्यों में सफलताएं भी प्राप्त हो सकती हैं । आपको अपने शत्रुओं को समाप्त करने के लिए इस सप्ताह विशेष प्रयास करना चाहिए  ।  आपके थोड़े से प्रयास से ही आपके शत्रु समाप्त हो सकते हैं ।  अपने कार्य क्षेत्र में आपको सतर्क रहना चाहिए  ।  व्यर्थ के बाद विवाद के कारण आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं ।  सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति आपको सावधान रहना चाहिए  । चौथे भाव में बैठा शत्रु राशि  में शुक्र सामाजिक प्रतिष्ठा में बाधक है ।   इस पूरे सप्ताह आपको सावधान रहकर   कार्य करना चाहिए । 26 27 और 28 तारीख में आपके जीवनसाथी को कुछ प्राप्त हो सकता है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  चावल का दान करें तथा शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्तुओं का दान दें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मिथुन राशि :-

इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के  स्वास्थ्य में गरम-गरम लगा रहेगा। आपको अपने कार्य क्षेत्र में इस सप्ताह अपने सहयोगियों से कम सहयोग प्राप्त होगा ।  चतुर्थ भाव में बैठा सूर्य और बुध आपको व्यवसाय में सफलता दिलाएंगे तथा समाज  में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे ।  इस सप्ताह भाग्य से किसी प्रकार के सहयोग की विशेष उम्मीद ना रखें ।  भाग्य से आपको बहुत मामूली सहयोग प्राप्त हो पाएगा । आपको कोई भी कार्य अपने  अपने परिश्रम से संपन्न करने की इच्छा होनी चाहिए ।  इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है ।  26 ,  27 और 28 तारीख को अगर आप रोग  से ग्रस्त हैं तो आपका रोग ठीक हो सकता है । इसी तारीख में आप अपने शत्रुओं को भी पराजित कर सकते हैं ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कर्क राशि:-

इस सप्ताह आपके परिवार के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आपको थोड़ा माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके क्रोध में थोड़ी वृद्धि होगी । उस पर आपको कंट्रोल रखना चाहिए  । भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे । धन आने की कोई बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है । भाग्य से साधारण मदद प्राप्त हो पाएगी । व्यापार अच्छा चलेगा । आपके जीवन साथी के सुख में वृद्धि होगी । इस सप्ताह आपके लिए 24  25 और 26 की दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है । 26 की दोपहर के बाद से एवं 27 तथा 28 तारीख को आपकी संतान को कुछ प्राप्त हो सकता है ।  क्योंकि इन तारीखों में चंद्रमा संतान भाव में नीच भंग राजयोग बना रहा है । इस सप्ताह  आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें तथा मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा अर्चना करें । हनुमान चालीसा का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन  बुधवारहै ।

सिंह राशि:-

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं ।  द्वितीय भाव में बैठे उच्च के बुद्ध के कारण इस सप्ताह आपके धन में वृद्धि भी होगी । थोड़ा सा प्रयास करने पर आपके पास ज्यादा मात्रा में धन आ सकता है  ।  परंतु बगैर प्रयास किए धन आने के मार्ग में बाधायें हैं ।  परिवार में आपको या आपके जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है । दुर्घटनाओं से सावधान रहने का प्रयास करें । गाड़ी चलाते समय व्यर्थ का जोखिम न लें ।‌  इस सप्ताह आपके लिए सप्ताह के सभी दिन एक जैसे हैं , परंतु 26 , 27 एवं 28 को अगर आप प्रयास करेंगे तो आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है ।  माताजी को लाभ भी हो सकता है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें तथा गुरुवार को पीले  वस्त्र धारण करें ।  सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

कन्या राशि:-

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास अत्यंत अच्छा रहेगा । आत्मविश्वास के कारण आप बहुत सारे कार्यों को संपन्न कर सकते हैं। व्यापार में आपको बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपका पार्टनर या नौकर आपको धोखा दे सकता है । आपको अपने कार्य क्षेत्र में  सावधान रहना चाहिए । सहयोगियों से आपको बहुत कम मदद मिलेगी । कचहरी के कार्यों में आपको किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए । भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे । भाग्य से सामान्य मदद ही प्राप्त हो पाएगी । परिवार में स्वास्थ्य की दिक्कत हो सकती है ।  इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है ।  सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं ।   26 ,27 और 28 को आपको अपने क्रोध पर अत्यंत नियंत्रण रखना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

तुला राशि:-

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है ।  परंतु इसके लिए बहुत सतर्क रहना पड़ेगा  ।  परिवार में आपकी संतान को तथा आपको कष्ट हो सकता है ।  परिवार के बाकी सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  इस सप्ताह आप भाग्य के भरोसे ना रहे बल्कि स्वयं परिश्रम करें ।   व्यापार में आपको सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए  ।  आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे , परंतु जिंदा रहेंगे । अगर आप प्रयास करेंगे तो मंगल की उच्च दृष्टि के कारण आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है ।  अगर आप अधिक प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं  ।  इस सप्ताह आपके लिए 24 , 25 और 26 की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए शुभ है । 22 और 23 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए  ।  26 , 27 और 28 सितंबर को अगर आप प्रयास करेंगे तो  धन की प्राप्ति हो सकती है ।  26,  27 और 28 तारीख को चंद्रमा धन भाव में बैठकर नीच भंग राजयोग बना रहा है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। 

वृश्चिक राशि:-

इस सप्ताह आपके लाभ भाव में उच्च के बुध तथा सूर्य देव विराजमान है ।  जिनके कारण आपको व्यापार में लाभ होगा तथा व्यापार में  कई सफलताएं मिल सकती हैं ।  अतः आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह अपने व्यापार की उन्नति के लिए सभी तरह के प्रयास करें । कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है । कार्य क्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों से सावधान रहने की आवश्यकता है । भाग्य से सामान्य लाभ मिलेगा । दुर्घटनाओं से आपको  सतर्क रहना चाहिए ।  आपके पेट में पीड़ा हो सकती है ।आपकी संतान को सुख प्राप्त हो सकता है  ।  आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है ।  आपके माताजी और पिताजी को कष्ट हो सकता है ।  इस सप्ताह आपके लिए 24,  25 और 26 तारीख को अत्यंत सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए ।  27 एवं 28 तारीख को आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी ।   इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल , अक्षत तथा लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है। 

धनु राशि:-

इस सप्ताह आपको अपने कार्य क्षेत्र में सहयोगियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। आपको व्यापार संबंधित निर्णय इस सप्ताह आवश्यक रूप से लेने चाहिए ।   परिवार में सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके जीवनसाथी के पेट में थोड़ी समस्या हो सकती है ।  भाग्य से आपको विशेष सहयोग की अपेक्षा नहीं करना चाहिए ।  आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए ।  आप इस सप्ताह अपने शत्रुओं के प्रति कठोर रहेंगे तथा उनको समाप्त करने का प्रयास भी कर सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 सितंबर कार्यों को करने के लिए शुभ है ।  26 , 27 और 28 सितंबर को आपको कोर्ट कचहरी तथा कर्ज इत्यादि कार्यों में कुछ सफलता मिल सकती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान करें तथा शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव का पूजन करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि:-

इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर के भाग्य भाव में उच्च के बुद्ध तथा सम राशि  में सूर्य  विद्यमान है । इसके कारण आपको भाग्य से अच्छी मदद मिल सकती है । आपको अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ इस सप्ताह विशेष रूप से अच्छा व्यवहार करना चाहिए । व्यर्थ का और कटु वार्तालाप करने का करने से बचें ।‌  दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सतर्क रहने का प्रयास करना चाहिए । आपको पेट में कुछ तकलीफ हो सकती है । भाई बहनों के साथ जैसा संबंध चल रहा है वैसा ही चलेगा । आपका स्वास्थ्य जरूर ठीक-ठाक रहेगा  । पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ हो सकती है  ।  आपके  माता जी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  इस सप्ताह  अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है ।  इस सप्ताह आपके लिए 24 , 25 और 26 के दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए लाभकारी है ।  26 , 27 और 28 को आपको कुछ धन लाभ हो सकता है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर और हनुमान जी के समक्ष या पास बैठकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि:-

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं । अगर विंशोत्री दशा अच्छी है तो विवाह तय हो सकता है।  इस सप्ताह आपके परिवार में आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  आपको या आपके जीवनसाथी को कुछ समस्या हो सकती है । छात्रों की पढ़ाई में थोड़ी बाधा पड़ेगी । संतान से आपको कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं होगा ।  भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे ।  इस सप्ताह आपको 22 और 23 सितंबर को सावधान रहकर कार्य करना चाहिए  ।   26 , 27 और 28 तारीख को आपको अपने व्यावसायिक कार्यों में या कार्यालय में सफलता मिल सकती है ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि:-

यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए अत्यंत उत्तम है।  आपके व्यापार में उन्नति होगी। उच्च के बुध के कारण आपको इस सप्ताह बड़े व्यापारिक निर्णय लेने में संकोच नहीं करना चाहिए ।  आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में कुछ लोग बाधक बनेंगे । जिनसे तनाव के कारण आपको कष्ट हो सकता है ।  दुर्घटनाओं से आपको निरंतर बचने का प्रयास करना चाहिए । शत्रु भी आपको परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 सितंबर किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है  ।  24 , 25 और 26 तारीख की दोपहर तक आपको अत्यंत सावधानी पूर्वक कार्य करना है  ।   26 , 27 और 28 को आपको भाग्य के सहारे कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें तथा भगवान शिव का प्रतिदिन दूध और जल से अभिषेक करें ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

सभी राशियों के  जातकों के कष्टों को दूर करने के लिए मैं एक आसान और शत-शत फल देने वाला उपाय बताता हूं।  अगर आप ज्यादा तकलीफ में हैं  तो आपको चाहिए कि आप मेरी पुस्तक नासे रोग हरे सब पीरा में दिए गए हनुमान चालीसा के मंत्रों का संपुट पाठ करें और हनुमान जी की कृपा से अपने दुखों को समाप्त कर सुख प्राप्त करें ।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive