Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar Crime : टैक्टर ट्रॉली से अवैध शराब ढो रहे तीन आरोपी गिरफ्तार : 120 लीटर अवैध देशी शराब जब्त

Sagar Crime : टैक्टर ट्रॉली से अवैध शराब ढो रहे तीन आरोपी गिरफ्तार : 120 लीटर देशी अवैध शराब जब्त


तीनबत्ती न्यूज: 28 मार्च,2026

सागर : पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 120 लीटर अवैध शराब और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है, साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ट्राली में बांस के नीचे दबी थी शराब

थाना प्रभारी आगासौद  नितिन पाल द्वारा सूचना मिलने पर टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा मण्डी बामौरा स्थित अंशुल ढाबा के सामने घेराबंदी कर कुल्हार की ओर से आ रहे नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर एवं ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रॉली में बांस के नीचे छिपाकर रखी गई देशी मसाला मदिरा की 14 पेटियाँ (कुल 120 लीटर) बरामद की गई। पुलिस द्वारा मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध शराब जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की गई

जप्त मसरूका का विवरण

अवैध शराब: 120 लीटर (14 पेटियाँ) - ₹56,000/-

सोनालिका ट्रैक्टर एवं ट्रॉली - ₹6,00,000/-

कुल जप्त मसरूका: ₹6,56,000/-

गिरफ्तार आरोपीगण

पुलिस ने राजू उर्फ राजकुमार पटेल (कुशवाह), पिता लाल सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम खजरौद, राकेश अहिरवार, पिता नंदू उर्फ नंदकिशोर अहिरवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, गल्ला मंडी के पीछे, मण्डी बामौरा और जीतेन्द्र अहिरवार, पिता राम सिंह अहिरवार, उम्र 34 वर्ष, निवासी सदर को गिरफ्तार किया है। 

सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव प्र आर सुशील सिंह चौहान प्रआर रमानीवास शुक्लाआरक्षक ब्रजेश गेहलोत, रोहित विश्वकर्मा,आर नीरज राठौर,आर गजेन्द्र सिंह  सैनिक कैलाश दुबे की सराहनीय भूमिका रही।



Share:

सांसद डॉ लता वानखेड़े ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार और पारदर्शिता का मुद्दा उठाया

सांसद डॉ लता वानखेड़े ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार और पारदर्शिता का मुद्दा उठाया


तीनबत्ती न्यूज: 28 मार्च, 2026

सागर: गत दिवस संसद में सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने बीना विधानसभा में स्थित भारत पेट्रोलियम रिफाइनरी के लगभग 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विस्तार परियोजना को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुऐ इस महत्वाकांक्षी परियोजना को बुंदेलखंड के औद्योगिक भविष्य के लिए अहम बताते हुए इसके क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की।

_____________

संसद का वीडियो देखने क्लिक करे

सांसद डॉ लता वानखेड़े ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार और पारदर्शिता का मुद्दा उठाया

______________


उन्होंने कहा कि इस परियोजना में देश-विदेश की बड़ी-बडी कंपनियां कार्य कर रही हैं, जिससे इसकी व्यापकता और महत्वता और भी बढ़ जाती है, ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि केंद्र सरकार द्वारा इसकी निगरानी के लिए कोई विशेष मॉनिटरिंग तंत्र स्थापित किया गया है या नहीं। साथ ही उन्होंने परियोजना के क्रियान्वयन, पर्यावरणीय मानकों के पालन और अन्य गतिविधियों के आकलन के लिए स्वतंत्र सोशल ऑडिट व्यवस्था लागू करने का भी प्रश्न उठाते हुए स्थानीय युवाओं के रोजगार को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए जानना चाहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उत्पन्न होने वाले रोजगार के अवसरों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए क्या दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा, युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना पर भी जानकारी चाही।


बुंदेलखंड क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आर्थिक चुनौतियों और सीमित औद्योगिक अवसरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बीना रिफाइनरी का विस्तार केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का बड़ा अवसर है इसलिए यदि स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाती है, तो इससे पलायन कम होगा, परिवारों की आय बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को स्थायी मजबूती मिलेगी इसलिए उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रभावी मॉनिटरिंग, सोशल ऑडिट और स्थानीय रोजगार प्राथमिकता को लेकर सदन को स्पष्ट और विस्तृत जानकारी प्रदान की जाए।

Share:

विद्युत मंडल पेंशनर्स का सम्मान समारोह: विधायक शैलेंद्र जैन ने पार्क निर्माण हेतु 10 लाख रुपए व भवन निर्माण की घोषणा

विद्युत मंडल पेंशनर्स का सम्मान समारोह:  विधायक शैलेंद्र जैन ने पार्क निर्माण हेतु 10 लाख रुपए व भवन निर्माण की घोषणा


तीनबत्ती न्यूज: 28 मार्च ,2026

सागर। श्री देव पहलवान बब्बा मंदिर प्रांगण में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल सागर वृत्त की अल्प बचत सहकारी समिति के सदस्यों एवं मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे। जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय समरसता प्रमुख सुनील जी देव ने की। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक रम्मू तिवारी द्वारा दिया गया।

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि पहलवान बब्बा प्रांगण सभी की श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। इसके निर्माण में रम्मू तिवारी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई का अंश इस मंदिर के निर्माण में लगाया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की दूसरी पारी को व्यक्ति अपने अनुसार जी सकता है, जबकि पहली पारी में शासकीय सेवा के दौरान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना होता है।

पार्क और भवन निर्माण की घोषणा

विधायक जैन ने मंदिर परिसर में स्थित पार्क के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह राशि समिति के योगदान के सामने बहुत छोटी है। साथ ही उन्होंने पेंशनर्स के लिए एक सामुदायिक हॉल निर्माण कराने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए आवश्यक पूरी राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि भूमि उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टर से भी आग्रह किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुनील जी देव ने कहा कि वे स्वयं भी समिति के सक्रिय सदस्य रहे हैं और रम्मू तिवारी ने इस परिसर के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विधायक जैन को क्षेत्र का सक्रिय जनप्रतिनिधि बताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन आनंद गुप्ता ने किया।

ये रहे मौजूद

 इस अवसर पर डॉ. सुखदेव प्रसाद तिवारी, टीकाराम त्रिपाठी, पंकज श्रीवास्तव, गणेश पाठक, कुंजन सिंह ठाकुर, श्रीमती चमेली जैन, श्रीमती हरीबाई विश्वकर्मा, पवन रावत, आर.के. नामदेव, सत्यनारायण पटेल, अशोक नहरिया, सुरेश मिश्रा, आर.एस. ठाकुर, आर.के. रावत, आर.एन. शर्मा, उमेश ठाकुर, सुरेंद्र तोमर, के.सी. जैन, ईश्वर चंद्र साहू, महाराज सिंह राजपूत, आर.आर. पाराशर, विनोद तिवारी, श्रीमती पी.एस. श्रीवास्तव, श्रीमती के.एल. तिवारी, श्रीमती शंकरलाल आठिया, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती ऋचा तिवारी, डॉ. मिर्जा बेग सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share:

सागर में प्रशासन ने LPG/Auto LPG स्टेशन गो गैस पंप को कराया बंद : तय कीमत से 15 रुपए ज्यादा लेकर बेच रहा था LPG गैस

सागर में प्रशासन ने LPG /Auto LPG स्टेशन गो गैस पंप को कराया बंद : तय कीमत से 15 रुपए ज्यादा लेकर बेच रहा था LPG गैस



तीनबत्ती न्यूज : 28 मार्च, 2026

सागर: सागर पेटोल. डीजल, घरेलू सिलेंडर को लेकर असामान्य हालात के बीच ऑटो एलपीजी सीएनजी गैस की कमी की स्थिति भी बताई जाने लगी। ईरान आर इजरायल युद्ध का हवाला दत हुए आपदा में एलपीजी की किल्लत बताईं गई।फिर राहतगढ़ बस स्टंड क गंगस फिलिंग स्टेशन संचालक ने दाम में भी रोज की बेतहाशा बढ़ोतरां करना शुूरू कर दिया। इसकी शिकायत प्रशासन तक पहुंची। ऑटो गैस रिक्शा चालकों का कहना है कि बीते सप्ताह तक शहर में ऑटो गैस 44 से 50 रुपए प्रति लीटर में बिकने लगी थी, लेकिन अब हर दिन कोमत में इजाफा हाता जा रहा है।  रुपए प्रति लीटर थे। गुरुवार को 85 रु0 और शुक्रवार को 99 रुपए लीटर तक बेची जाने लगी। इसको लेकर कलेक्टर  संदीप जी आर के द्वारा ग्राहकों को अधिक कीमत पर गैस बेचे जाने पर एक LPG गैस पंप पर कार्रवाई की गई। जिसमें LPG/Auto LPG स्टेशन  गो गैस पंप को अस्थाई रूप से बंद करने की कार्रवाई की गई एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए । इस पंप पर ग्राहकों को तय कीमतों से 15 रुपए महंगी गेस बेची जा रही थी। एसडीएम अमन मिश्रा ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री निशांत पांडे के साथ कार्रवाई की गई। इस पंप के संचालक अनंत जैन सेठ का लड़का विपिन जैन है।


दोपहर में बढ़ा दिए 15 रुपए

एसडीएम अमन मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर तहसीलदार सागर और खाद्य विभाग द्वारा राहतगढ़ बस स्टैंड के पास गो गैस के एलपीजी पंप की जांच की गई । जिसमें पाया गया कि पंप संचालक द्वारा दोपहर 1:00 एलपीजी के मूल्य में लगभग ₹15 की वृद्धि कर दी गई । इस संबंध में जब संचालक से आदेश एवं अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वह उपलब्ध न कर सके और कंपनी द्वारा प्रदान करने पर उपलब्ध कराने को कहा गया।  इस पर से जांच दल द्वारा मौका पंचनामा बनाकर तत्काल अधिक मूल्य पर वितरण रोका गया एवं पंप से अस्थाई रूप से वितरण को रोका गया साथ ही शीघ्र दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

Share:

डॉ गौर विवि के योग विभाग विद्यार्थियों का धरना पांचवें दिन भी जारी : सांसद ने उच्च स्तर पर मांग पर कार्यवाही का दिया आश्वासन

डॉ गौर विवि के योग विभाग विद्यार्थियों का धरना पांचवें दिन भी जारी : सांसद ने उच्च स्तर पर मांग पर कार्यवाही का दिया आश्वासन 


तीनबत्ती न्यूज: 27 मार्च, 2026

सागर : डॉ हरिसिंह गौर विवि सागर के स्वर्ण जयंती सभागार के सामने योग शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों की क्रमिक भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। उल्लेखनीय है कि योग विभाग को एक जर्जर भवन में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन आंदोलन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन के प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन का असंवेदनशील रवैया विद्यार्थियों में असंतोष फैला रहा है। सब्र और संयम बनाए रखने हेतु विद्यार्थियों द्वारा लगातार आध्यात्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए सद्बुद्धि यज्ञ के पश्चात श्री हनुमान चालीसा पाठ लगातार करके अपनी मनोबल और स्वस्थ रक्षण हेतु प्रार्थना करते हुए विभाग की अस्मिता बचाए रखने का प्रयत्न किया जा रहा है। 


विद्यार्थियों ने सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े से मुलाकात कर पूर्व में दिए ज्ञापन का स्मरण करते हुए आंदोलन की रूपरेखा एवं चरणबद्ध प्रक्रिया से अवगत कराया। सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े ने जायज मांग विभाग को स्थानांतरित करने के संदर्भ में कुलपति से चर्चा कर योग विभाग के हित में आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया था । लेकिन उसे पर ध्यान न देकर विभाग खाली करने के आदेश निकालने और विद्यार्थियों द्वारा भूख हड़ताल की जानकारी लगने पर संसद ने खेद जताते हुए कहा कि अब इस संदर्भ में उच्च अधिकारी एवं मंत्रालय स्तर पर चर्चा करने का आश्वसन दिया। 

प्राक्टोरियल बोर्ड ने की चर्चा

प्रदर्शन स्थल पर आज प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने आकर समस्याओं पर विद्यार्थियों से चर्चा करी तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व हाल चाल को  जाना इस संदर्भ में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की टीचर्स यूनियन से भी सहयोग मांगते हुए ज्ञापन सौंपा है। आज भूख हड़ताल पर बैठने वालों में पुरातन छात्रों ने भी समर्थन किया।इस भूख हड़ताल में मित्रा, अंजली, अर्पिता, अंजली, देवेश, गोलू , रामावतार, प्रिंस, पूर्णिमा, अनु, नैंसी, योगिता, सृष्टि, बादल, आराधना, गौरव, अनिकेत, सृजल, संगीता, गोविंद गुरु शामिल रहे।

Share:

मोगा नाला की क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल का विधायक शैलेंद्र जैन ने किया निरीक्षण: 50 मीटर निर्माण के दिए तत्काल निर्देश

मोगा नाला की क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल का विधायक शैलेंद्र जैन ने किया निरीक्षण: 50 मीटर निर्माण के दिए तत्काल निर्देश


तीनबत्ती न्यूज: 27 मार्च, 2026

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने सूबेदार वार्ड वर्धमान कॉलोनी स्थित मोगा नाला की क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि कॉलोनी के निवासियों ने विधायक जैन के निवास पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि नाले की सफाई के दौरान जेसीबी मशीन उतारते समय रिटेनिंग वॉल का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक जैन नगर निगम के अधिकारियों एवं इंजीनियरों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लगभग 50 मीटर लंबाई में रिटेनिंग वॉल का पुनर्निर्माण किया जाना आवश्यक है।

विधायक जैन ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित करते हुए रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर नितिन सोनी, प्रासुख जैन, अंशुल हर्षे, अशोक जैन, पवन जैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड : सीएम डॉ. यादव ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में सॉफ्ट रिलीज बोमा का किया भूमिपूजन ▪️बामनेर नदी में विमुक्त किए 14 कछुए

चीतों की पुनर्वसाहट का नया बसेरा बनेगा बुंदेलखंड : सीएम डॉ. यादव ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में सॉफ्ट रिलीज बोमा का किया भूमिपूजन

▪️बामनेर नदी में विमुक्त किए 14 कछुए


तीनबत्ती न्यूज:  25 मार्च 2026

सागर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिवस के पावन अवसर पर प्रदेश के वन्यजीव प्रेमियों और बुंदेलखंड वासियों को एक ऐतिहासिक उपहार दिया है। मुख्यमंत्री ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों के पुनर्वास की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सॉफ्ट रिलीज बोमा का विधि-विधान से भूमि पूजन किया। कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व को चीतों के घर के रूप में विकसित किया जा रहा है। सॉफ्ट रिलीज बोमा तकनीक के तहत चीतों को नए परिवेश में ढालने के लिए एक बड़े क्षेत्र में विशेष बाड़े (बोमा) तैयार किए जाते हैं, जहाँ उन्हें शुरुआती निगरानी में रखा जाता है।




मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह परियोजना न केवल वन्यजीव संरक्षण को मजबूती देगी, बल्कि बुंदेलखंड में इको-टूरिज्म और रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का घनत्व और यहाँ के घास के मैदान चीतों के लिए बेहद अनुकूल हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि कूनो के बाद अब वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व चीतों की अठखेलियों का नया केंद्र बनेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार केवल थलचर ही नहीं, बल्कि नभचर और जलचर जीवों के संरक्षण की दिशा में भी मिशन मोड पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, कि जंगल की असली खूबसूरती वहाँ के जानवरों से ही होती है। यह कदम न केवल बुंदेलखंड के प्राकृतिक संतुलन और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा बल्कि यहां रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।




बामनेर नदी में विमुक्त किए 14 कछुए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अपने 61वें जन्मदिवस के अवसर पर सागर जिले की रहली तहसील स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक नई पहल की। मुख्यमंत्री ने टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली बामनेर नदी में कुल 14 कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में विमुक्त (रिलीज) किया। इस दौरान उन्होंने पारिस्थितिकी तंत्र में कछुओं की महत्ता पर जोर देते हुए जल संरचनाओं के संरक्षण का आह्वान किया।

वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिन 14 कछुओं को नदी में छोड़ा गया, वे दो विशिष्ट प्रजातियों के हैं, पहली टेरा प्रिंस प्रजाति के 06 कछुए और सुंदरी प्रजाति के 08 कछुए। विशेषज्ञों के अनुसार, ये प्रजातियाँ नदी की स्वच्छता बनाए रखने और जलीय जैव-विविधता के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा, प्रकृति और वन्यजीवों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। कछुओं का विमुक्तिकरण और चीता पुनर्वास की दिशा में बढ़ते कदम मध्य प्रदेश को वन्यजीव पर्यटन और संरक्षण के वैश्विक मानचित्र पर और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का विस्तार 2,339 वर्ग किमी में है। यह एमपी का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है, जो सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों तक फैला है। इसे लैंड ऑफ वुल्व्स (भेड़ियों की धरती) भी कहा जाता है और वर्तमान में यहाँ करीब 32 बाघ निवास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि टाइगर रिजर्व में चीतों के अनुकूल भूमि उपलब्ध है। इस प्रकार की भूमि दक्षिण अफ्रीका में पायी जाती है। शीघ्र ही कूनो अभयारण्य से चीतों को लाकर यहाँ बसाया जायेगा। अभयारण्य में चिड़ियों की 240 प्रजातियाँ पायी जाती हैं, जो आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। टाइगर रिजर्व में विभिन्न प्रजाति के पशु-पक्षी हैं, जिसमें टाइगर, पैंथर, भेड़िया, भालू, सियार, लकड़बग्घा, लोमड़ी, सुअर, नीलगाय, जंगली सुअर, चौसिंगा, काला हिरण, चिंकारा, कछुआ और मगरमच्छ आदि शामिल हैं। इसके विकास के साथ वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पर्यटन के साथ रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं।


मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी का लिया आनंद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करीब 10 किलोमीटर लंबी सफारी का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने बामनेर नदी में कछुओं को प्राकृतिक आवास में मुक्त किया और वन्य जीव संरक्षण तथा जैव विविधता के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। डॉ. यादव ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क और गांधी सागर अभयारण्य के बाद, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व जल्द ही चीतों का तीसरा घर बनेगा। यहाँ का भू-दृश्य दक्षिण अफ्रीका के घास के मैदानों के समान है, जो चीतों के लिए अनुकूल है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कृषक श्री हरदास के खेत पर खाट पर बैठकर  किया भोजन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषक हरदास रैकवार के खेत पर पहुंचे। जहां कृषक परिवार ने कलश रखकर, चंदन रोरी का तिलक लगाते हुए पारंपरिक तरीके से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्रामीण परिवेश में आम के वृक्ष की छांव में खाट पर बैठकर भोजन ग्रहण किया। भोजन के पूर्व उन्होंने गौ माता को चारा भी खिलाया। साथ में यूवी मंत्री गोपाल भार्गव ने खाना खाया।

मुख्यमंत्री ने बुन्देली भोजन की तारीफ की और कढ़ी, बिर्रा की रोटी, समां के चावल की खीर, खीचला-पापड़ आदि व्यंजनों का स्वाद चखा। इस अवसर पर उन्होंने किसान से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मिल रहे लाभ की जानकारी भी ली।किसान श्री हरदास ने बताया कि परिवार में उनकी माता, पत्नी अनीता रैकवार, चार बच्चे हैं, जिनमें दो-दो जुड़वा बच्चे शामिल हैं। परिवार के पास लगभग 1.5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, बीपीएल कार्ड, आयुष्मान कार्ड, लाड़ली बहना योजना तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। साथ ही उनकी माता श्रीमती शीलरानी को विधवा पेंशन प्राप्त हो रही है।

बच्चियों को काजू कतली खिलाकर मनाया जन्मदिन, प्रदान किए ड्राइविंग लायसेंस


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिवस के अवसर पर रहली में उनका अभूतपूर्व स्वागत और अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके को और भी खास बनाते हुए सभी बच्चियों को अपने हाथों से काजू कतली खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने वहां मौजूद आठ बच्चियों को ड्राइविंग लाइसेंस सर्टिफिकेट भी प्रदान किये। डॉ. यादव ने कहा कि सरकार बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बेटियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और प्रदेश का नाम रोशन करें।





ये रहे मौजूद

भूमिपूजन के अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री  दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक गोपाल भार्गव, देवरी विधायक  बृज बिहारी पटेरिया, नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, श्रीमती रानी कुशवाहा, प्रधान सचिव, वन विभाग, मध्यप्रदेश संदीप यादव, वन बल प्रमुख शुभरंजन सिंह सेन, संभागायुक्त अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना, पुलिस उपमहानिरीक्षक सचिंद्रनाथ चौहान, कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, मुख्य वन संरक्षक  दीपू दमन सिंह भदौरिया, डीएफओ  रजनीश सिंह एवं  वरुण यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।



Share:

शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण हेतु ज्योतिरादित्य सिंधिया को विधायक शैलेंद्र जैन व सांसद डॉ लता वानखेड़े ने दिया आमंत्रण

शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण हेतु ज्योतिरादित्य सिंधिया को विधायक शैलेंद्र जैन व सांसद डॉ लता वानखेड़े ने दिया आमंत्रण


तीनबत्ती न्यूज: 25मार्च,2026

सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने दिल्ली प्रवास के दौरान सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े के साथ केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधायक जैन एवं सांसद डॉ लता वानखेड़े ने मंत्री श्री सिंधिया को सागर आगमन के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि सागर में हिन्दू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा बनकर तैयार हो चुकी है। 

यह भी पढ़ेंकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विधायक शैलेंद्र जैन विकास कार्यों हेतु संसाधन उपलब्ध कराने की मांग

विधायक जैन ने  प्रतिमा के अनावरण हेतु मंत्री श्री सिंधिया से आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही सागर आकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सागर के विकास एवं सांस्कृतिक विरासत को और सशक्त बनाने पर भी चर्चा हुई।

Share:

सागर में निगमायुक्त के प्रयासों से बकायादारों को बड़ी राहत : 31 मार्च तक संपत्तिकर व जलकर की बकाया राशि का भुगतान करने पर अधिभार में मिलेगी लोक अदालत जैसी छूट

Sagar : निगमायुक्त के प्रयासों से बकायादारों को बड़ी राहत : 31 मार्च तक संपत्तिकर व जलकर की बकाया राशि का भुगतान करने पर अधिभार में मिलेगी लोक अदालत जैसी छूट


तीनबत्ती न्यूज:25 मार्च। 2026
सागर :  नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप नगर निगम सागर के साथ ही पूरे प्रदेश की सभी नगरीय निकायों को संपत्तिकर एवं जलकर के बकायादारों को बड़ी राहत प्रदान की गई है। शासन द्वारा 31 मार्च तक बकाया करों पर अधिभार में लोक अदालत की तर्ज पर छूट देने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
निगमायुक्त ने  बताया कि नगर निगम क्षेत्र के करदाताओं को राहत देने के उद्देश्य से शासन स्तर पर अधिभार में छूट प्रदान करने के लिए पहल की गई थी। इस संबंध में की गई चर्चा के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और शासन से इसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है। अब नगर निगम क्षेत्र के नागरिक 31 मार्च तक अपने बकाया संपत्तिकर एवं जलकर की राशि जमा कर अधिभार में विशेष छूट का लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह छूट लोक अदालत की तरह प्रदान की जा रही है, जिससे नागरिकों को अतिरिक्त आर्थिक भार से राहत मिलेगी और वे सरलता से अपने लंबित करों का भुगतान कर सकेंगे। यह निर्णय न केवल नागरिकों के हित में है, बल्कि नगर निगम की राजस्व वसूली को भी गति प्रदान करेगा, जिससे शहर के विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि 31 मार्च के बाद इस प्रकार की कोई छूट लागू नहीं रहेगी। निर्धारित तिथि तक बकाया संपत्तिकर जमा न करने की स्थिति में शासन के नियमों के अनुसार कर राशि दोगुनी हो सकती है, साथ ही अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। इसलिए सभी बकायादारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है कि वे समय रहते अपने बकाया करों का भुगतान कर लें।
उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों के किराए सहित अन्य सभी करों की बकाया राशि 31 मार्च से पूर्व अनिवार्य रूप से जमा करें। इससे वे अधिभार में छूट का लाभ प्राप्त कर सकेंगे और भविष्य में होने वाली किसी भी प्रकार की  कार्रवाई से बच सकेंगे। नागरिकगण अपने बकायाकर की राशि नगर निगम कार्यालय,पं मोतीलाल नेहरू स्कूल कटरा बाजार में काउंटर पर तथा आनलाइन पोर्टल एवं एम पी ई नगर पालिका एप पर कर सकते हैं।
 निगमायुक्त ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि समय पर करों का भुगतान शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही सागर शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाया जा सकता है।

Share:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 25 मार्च को सागर के वीरांगना दुर्गावती अभ्यारण में आगमन ▪️ रिजर्व में रिलीज करेंगे कछुए ▪️ कमिश्नर एवं आईजी ने कलेक्टर, एसपी के साथ किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

सीएम डॉ. मोहन यादव का 25 मार्च को सागर के वीरांगना दुर्गावती अभ्यारण में आगमन

▪️ रिजर्व में रिलीज करेंगे कछुए

▪️ कमिश्नर एवं आईजी ने कलेक्टर, एसपी के साथ किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण



तीनबत्ती न्यूज 24 मार्च 2026
सागर 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने जन्म-दिन पर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार 25 मार्च को बामनेर नदी में एक दर्जन कछुओं को रिलीज करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टाइगर रिजर्व में चीतों के पुनर्वास के लिये सॉफ्ट रिलीज बोमा का भूमि-पूजन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 25 मार्च 2026 को प्रस्तावित सागर जिले के रहली विकासखंड अंतर्गत वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आयोजित कार्यक्रम को लेकर संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी एवं पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना ने कलेक्टर श्री संदीप जी.आर., पुलिस अधीक्षक श्री विकास सहवाल तथा मुख्य वन संरक्षक श्री दीपू दमन सिंह भदोरिया के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड, भूमि पूजन स्थल तथा बामनेर नदी तट सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया।


संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय सीमा में पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि हेलीपैड स्थल सहित अन्य कार्यक्रम स्थलों का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए तथा आगंतुकों के लिए समुचित आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पेयजल, विद्युत एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। साथ ही सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें।

पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की जाए। इसके अलावा, उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल की तैनाती के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक श्री दीपू दमन सिंह भदोरिया, कलेक्टर श्री संदीप जी.आर., पुलिस अधीक्षक श्री विकास सहवाल, डीएफओ श्री रजनीश सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के.वी., अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है, जो मध्यप्रदेश के 3 जिलों सागर, दमोह और नरसिंहपुर के 72 ग्रामों को जोड़ते हुए कुल क्षेत्रफल 2339 वर्ग किलोमीटर का आकार लिये हुए है। मध्यप्रदेश का यह 7वाँ और भारत का 54वाँ टाइगर रिजर्व है। वर्ष 2023 में इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 32 टाइगर मौजूद हैं। इस अभयारण्य को मुख्य रूप से भेड़ियों की भूमि माना जाता है। यहाँ पर सर्वाधिक भेड़िये पाये जाते हैं। 

टाइगर रिजर्व में चीतों के अनुकूल भूमि उपलब्ध है। इस प्रकार की भूमि दक्षिण अफ्रीका में पायी जाती है। शीघ्र ही कूनो अभयारण्य से चीतों को लाकर यहाँ बसाया जायेगा। अभयारण्य में चिड़ियाँ की 240 प्रजातियाँ पायी जाती हैं, जो आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। टाइगर रिजर्व में विभिन्न प्रजाति के पशु-पक्षी पाये जाते हैं, जिसमें टाइगर, पैंथर, भेड़िया, भालू, सियार, लकड़बग्घा, लोमड़ी, सुअर, नीलगाय, जंगली सुअर, चौसिंगा, काला हिरण, चिंकारा, कछुआ और मगरमच्छ सहित पशु-पक्षी मौजूद हैं। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पर्यटन के के साथ रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं।
ऐसा है टाइगर रिजर्व: 
1974 का अभ्यारण आज मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बना, 2300 स्क्वायर किलोमीटर में फैला टाइगर रिजर्व, एक टाइगर से शुरू हुआ अब ढाई दर्जन से अधिक टाइगर मौजूद 

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतो के पुनर्वास के लिए सॉफ्ट रिलीज बोमा का भूमि पूजन बुधवार को करेंगे साथ में बामनेर नदी में एक दर्जन कछुआ को भी छोड़ेंगे।सॉफ्ट रिलीज बोमा के तहत एक बड़ा बेड़ा बनाया जाता है जिसमें शिफ्ट होने वाली चीजों को छोड़ा जाता है इससे शिफ्टिंग सही तरीके से हो जाती है।
वीरागाना दुर्गावती टाइगर रिजर्व 1974 का अभ्यारण आज मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनकर तैयार है यह तीन जिलों के 72 ग्रामों को जोड़ते हुए कुल 2300 स्क्वायर किलोमीटर में टाइगर रिजर्व आकर लिए हुए है। यह टाइगर रिजर्व में सबसे पहले एक टाइगर से शुरू हुआ जो अब ढाई दर्जन से अधिक टाइगर मौजूद है। 


यह टाइगर रिजर्व भेडियो की भूमि मुख्य रूप से माना जाने वाला वीरागाना दुर्गावती टाइगर रिजर्व है। तीन जिलों सागर, दमोह, नरसिंहपुर के 72 ग्रामों से टाइगर रिजर्व बना है। इसमें सैकड़ो प्रजाति के पशु पक्षी वाला पहला मध्य प्रदेश का टाइगर रिजर् है।
जानकारी के अनुसार वीराना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का पूर्व में नाम 1974 की अनुसार नौरादेही अभ्यारण था जिसको 10 वर्ष के पश्चात 1984 में वन्य प्राणी वन मंडल का नाम दिया गया इसी के साथ 2018 में इस वन्य प्रणाली वन मंडल नवरात्रि अभ्यारण में 2018 के अप्रैल माह में मादा टाइगर को छोड़ा गया जिसका नाम राधा एन वन दिया गया इसको बढ़ाते हुए 2018 के मई माह में एक नर टाइगर जिसका नाम किशन एन टू रखा गया उसको छोड़ा गया।


2019_ 2020 में राधा किशन टाइगर ने तीन शावकों को जन्म दिया जिनका नाम इन वन,एन टू,एन थ्री रखा गया। 2021 में एक नया अभ्यारण में टाइगर देखा जिसका नाम N3 रखा गया। सन 2022-23 में n2 किशन एवं n3 टाइगर की फाइट हुई जिसमें n3 टाइगर ने n2 किशन टाइगर को मार डाला। इसी प्रकार 2024 में अभ्यारण की डोंगरगांव रेंज में एक नर एवं एक मादा टाइगर को छोड़ा गया इस प्रकार वर्तमान में वीराना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में लगभग 32 टाइगर मौजूद है। इस अभ्यारण को मुख्य रूप से भेड़िया की भूमि माना जाता था जहां सर्वाधिक भेड़िया उपलब्ध हैं। 

वर्ष 2023 में नौरादेही अभ्यारण सागर एवं रानी दुर्गावती अभ्यारण को मिलाकर वीरागना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बनाया गया जिसमें नौरादेही अभ्यारण की 1197 स्क्वायर किलोमीटर एवं रानी दुर्गावती अभ्यारण की 27 स्क्वायर किलोमीटर एवं अन्य बफर एरिया मिलाकर कुल 2300 स्क्वायर किलोमीटर का नया वीराना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बनाया गया यह टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सर्वप्रथम संपन्न एवं सभी प्रकार के पशु पक्षी इस अभ्यारण में मौजूद है। 

तीन जिलों से बना रिजर्व

इस टाइगर रिजर्व में तीन जिले सागर दमोह नरसिंहपुर की 72 ग्रामों को जोड़ा गया है जिसमें 36 ग्रामों के व्यक्तियों का विस्थापन किया जा चुका है और विस्थापन की राशि उनको प्राप्त की जाकर उनको विस्थापित किया गया है शेष 36 ग्राम का विस्थापन प्रक्रिया में है। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व पर्यटन की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं हैं जिसमें बुंदेलखंड मध्य प्रदेश एवं पूरे भारत देश से पर्यटक इस टाइगर रिजर्व में आएंगे। इस टाइगर रिजर्व में शीघ्र ही चीतो भी आएगे जिसके लिए सॉफ्ट बोम्मा रिलीज तैयार किया जा रहा है जिसका भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा किया जा रहा है। 

यह अभ्यारण मिनी सवाना के समान है जिसमें चीतो की अनुकूल यह भूमि उपलब्ध होगी। इस प्रकार की भूमि दक्षिण अफ्रीका में पाई जाती है। 
इस टाइगर रिजर्व में विभिन्न प्रजाति की पशु पक्षी पाए जाते हैं जिसमें टाइगर, पैंथर ,भेड़िया, भालू, सियार, लकड़बग्घा, लोमड़ी, नीलगाय ,जंगली सूअर ,चोसिंगा, काला हिरण ,चिंकारा ,कछुआ, मगरमच्छ, सहित अन्य और भी पशु पक्षी मौजूद हैं इसी प्रकार इस अभ्यारण में चार प्रकार की गिद्ध भी पाए जाते हैं जिसमें तीन प्रजाति की गिद्ध बाहर से आते हैं। इसी प्रकार इस अभ्यारण में 240 प्रजाति की चिड़िया भी मौजूद हैं जो की आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वीराना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पर्यटन की अपार संभावनाओं के साथ रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं।

Share:

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विधायक शैलेंद्र जैन विकास कार्यों हेतु संसाधन उपलब्ध कराने की मांग

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विधायक शैलेंद्र जैन विकास कार्यों हेतु संसाधन उपलब्ध कराने की मांग


तीनबत्ती न्यूज : 24 मार्च, 2026

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मंगलवार को दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद डॉ. श्रीमती लता वानखेड़े के साथ केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से सौजन्य भेंट कर सागर शहर के विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की।

इस दौरान विधायक जैन ने सागर में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि कई महत्वपूर्ण विकास कार्य बजट के अभाव में अधूरे रह गए हैं। उन्होंने इन अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की मांग रखी।

विधायक जैन ने कहा कि सागर शहर के समग्र विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शहरी अधोसंरचना, आधारभूत सुविधाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द पूर्ण कराने पर जोर दिया।

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने भी सागर के विकास कार्यों को लेकर अपना समर्थन व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दोनों जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सागर के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा और आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Share:

विश्व क्षय रोग दिवस विशेष: "हाँ! हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं": जागरूक समाज ही बनेगा टीबी मुक्त भारत का आधार ▪️डॉ सौरभ जैन

विश्व क्षय रोग दिवस विशेष: "हाँ! हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं": जागरूक समाज ही बनेगा टीबी मुक्त भारत का आधार

▪️डॉ सौरभ जैन


तीनबत्ती न्यूज :24 मार्च,2026

प्रतिवर्ष 24 मार्च को दुनिया भर में 'विश्व क्षय रोग दिवस' (World Tuberculosis Day) मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “Yes! We Can End TB” (हाँ! हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं) न केवल एक संकल्प है, बल्कि एक सामूहिक जिम्मेदारी भी है। इसी क्रम में, बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय (बीएमसी), सागर के पल्मोनोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने आमजन को इस गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया है।

विशेषज्ञ राय: डॉ. सौरभ जैन (वरिष्ट पल्मोनोलॉजिस्ट, बीएमसी सागर)

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सौरभ जैन ने टीबी के प्रबंधन और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा "टीबी एक संक्रामक रोग है जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। आज के समय में टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है, बशर्ते मरीज लक्षणों को नजरअंदाज न करे और उपचार का कोर्स बीच में न छोड़े। 'ड्रग रेजिस्टेंस' (दवा प्रतिरोध) की सबसे बड़ी वजह दवाइयों का अनियमित सेवन है। सरकार द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच और उच्च स्तरीय दवाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।"

लक्षणों को पहचानें: कब सतर्क होना जरूरी है?

डॉ. जैन के अनुसार, यदि आपको या आपके आसपास किसी को निम्नलिखित लक्षण दिखें, तो यह टीबी का संकेत हो सकते हैं:

1. मुख्य श्वसन लक्षण: लगातार खांसी: 2 सप्ताह से अधिक समय तक रहने वाली खांसी।

बलगम और खून: खांसी के साथ बलगम आना या खून (Hemoptysis) की उपस्थिति।

सीने में दर्द: सांस लेते या खांसते समय सीने में जकड़न या दर्द।

2. शारीरिक बदलाव

बुखार: हल्का लेकिन लगातार बना रहने वाला बुखार, जो विशेष रूप से शाम के समय बढ़ता है।

वजन का गिरना: बिना किसी स्पष्ट कारण के तेजी से वजन कम होना और भूख न लगना।

रात में पसीना: सोते समय शरीर से अत्यधिक पसीना आना और कमजोरी महसूस होना।

3. एक्स्ट्रा-पल्मोनरी टीबी (फेफड़ों के बाहर)

यदि टीबी फेफड़ों के अलावा अन्य अंगों में है, तो ये लक्षण दिख सकते हैं: गर्दन या बगल में गांठों का होना (लिम्फ नोड)।हड्डियों या जोड़ों में लगातार दर्द।दिमागी टीबी की स्थिति में सिरदर्द, उल्टी या बेहोशी।

तुरंत जांच की आवश्यकता कब है?

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि यदि 2 हफ्ते से ज्यादा की खांसी आती है, बार बार बुखार आना खांसी में खून आता है, अचानक और तेजी से वजन कम होने लगता है तो तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर आवश्यक जांच कराएं।

मरीज को सामाजिक रूप से अलग-थलग न करें,बल्कि उसे सही समय पर इलाज दिलाएं

डॉ सौरभ जैन ने बताया कि टीबी केवल एक स्वास्थ्य समस्या नहीं, बल्कि एक सामाजिक चुनौती भी है। डॉ. जैन सहित पल्मोनोलॉजी विभाग की टीम ने अपील की है कि, मरीज को सामाजिक रूप से अलग-थलग न करें, बल्कि उसे सही समय पर इलाज दिलाने में मदद करें। याद रखें, समय पर ली गई दवा ही टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करेगी।

भविष्य की ओर बढ़ते क़दम

नई वैक्सीन का परीक्षण:  BCG वैक्सीन के बाद अब MTBVAC, M72/AS01E जैसी नई वैक्सीनों का क्लीनिकल ट्रायल अंतिम चरणों में है। यदि यह सफल रहती है, तो यह वयस्कों में टीबी संक्रमण को रोकने में गेम-चेंजर साबित होगी।

AI और डिजिटल डायग्नोस्टिक्स: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चेस्ट एक्स-रे अब कुछ ही सेकंडों में फेफड़ों की टीबी का सटीक पता लगा लेते हैं। साथ ही, Handheld X-ray मशीनों की मदद से दूरदराज के गांवों में घर बैठे जांच संभव हो गई है।

मॉलिक्यूलर टेस्टिंग (CBNAAT/TrueNat): पुराने थूक परीक्षण (Sputum Test) की जगह अब अत्याधुनिक मॉलिक्यूलर मशीनों ने ले ली है, जो न केवल टीबी की पुष्टि करती हैं, बल्कि यह भी बता देती हैं कि मरीज पर कौन सी दवा असर करेगी।

डॉ. सौरभ जैन के अनुसार, टीबी के खिलाफ लड़ाई में "निक्षय मित्र" जैसी योजनाएं और पोषण संबंधी सहायता (निक्षय पोषण योजना) रीढ़ की हड्डी साबित हो रही हैं। वे कहते हैं: "अब चुनौती सिर्फ दवा की नहीं, बल्कि समय पर पहचान की है। नए आविष्कारों ने जांच को आसान बना दिया है, लेकिन समाज को कलंक (Stigma) मिटाकर आगे आना होगा।"

Share:

सागर जिले में प्रशासनिक फेरबदल : 05 अधिकारियों का कार्य विभाजन : गगन बिसेन होंगे सिटी मजिस्ट्रेट

सागर जिले में प्रशासनिक फेरबदल : 05 अधिकारियों का कार्य विभाजन : गगन बिसेन होंगे सिटी मजिस्ट्रेट

तीनबत्ती न्यूज: 23 मार्च ,2026

सागर : कलेक्टर संदीप जी आर ने प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 5 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक के लिए पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़ेंSagar Crime : डाक्टर ही निकला पत्नी का हत्यारा:पहले गला घोंटा, फिर कार में जिंदा जलाकर मार डाला: पुलिस का बड़ा खुलासा ▪️डाक्टर का था प्रेम प्रसंग : आए दिन होता था पत्नी से झगड़ा : दो दो लाख का लालच देकर दो साथियों को किया साजिश में शामिल

यह रही सूची




जारी सूची के अनुसार श्री रवीश श्रीवास्तव को अनुविभागीय अधिकारी बण्डा से अनुविभागीय अधिकारी बीना पदस्थ किया गया है। श्री गगन बिसेन को अनुविभागीय अधिकारी केसली से नगर दण्डाधिकारी सागर बनाया गया है। श्रीमती आरती यादव को जिला कार्यालय सागर से अनुविभागीय अधिकारी बण्डा पदस्थ किया गया है। श्रीमती राजनंदिनी शर्मा को जिला कार्यालय सागर से अनुविभागीय अधिकारी केसली पदस्थ किया गया है। श्री विजय कुमार डहरिया (डिप्टी कलेक्टर) को अनुविभागीय अधिकारी बीना से जिला कार्यालय सागर में पदस्थ किया गया है।

Share:

प्रशासनिक लापरवाही व भ्रष्टाचार पर सीएम डा.मोहन यादव का जीरो टालरेंस, कलेक्टर-एसपी को हटाने का स्वागत: पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह

प्रशासनिक लापरवाही व भ्रष्टाचार पर सीएम डा.मोहन यादव का जीरो टालरेंस, कलेक्टर-एसपी को हटाने का स्वागत: पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह

तीनबत्ती न्यूज: 23 मार्च ,2026

सागर। सीधी कलेक्टर व गुना एसपी को पद से हटाए जाने की मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की सीधी कार्यवाही का पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने ऐसा करके प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के प्रति अपने जीरो टालरेंस के संकल्प को प्रमाणित किया है।

यह भी पढ़ेंSagar Crime : डाक्टर ही निकला पत्नी का हत्यारा:पहले गला घोंटा, फिर कार में जिंदा जलाकर मार डाला: पुलिस का बड़ा खुलासा ▪️डाक्टर का था प्रेम प्रसंग : आए दिन होता था पत्नी से झगड़ा : दो दो लाख का लालच देकर दो साथियों को किया साजिश में शामिल

डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए सीधी कलेक्टर और गुना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को उनके पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई मैदानी स्तर पर मिल रही शिकायतों और हालिया घटनाक्रम के आधार पर की गई।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय का पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए इस प्रकार के कठोर फैसले जरूरी होते हैं। इससे जनता का विश्वास शासन-प्रशासन में और मजबूत होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का यह कदम स्पष्ट संदेश देता है कि लापरवाही और अनियमितता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जनहित सर्वोपरि है।



Share:

विधायक शैलेंद्र जैन ने पार्षदो के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की : मुख्यमंत्री विशेष निधि से हुए निर्माण कार्यों पर दिए निर्देश

विधायक शैलेंद्र जैन ने पार्षदो के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की : मुख्यमंत्री विशेष निधि से हुए निर्माण कार्यों पर दिए निर्देश 



तीनबत्ती न्यूज: 23 मार्च ,2026

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नगर निगमअध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री, पार्षदों एवं निगम अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठककर शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में मुख्यमंत्री विशेष निधि से किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि शहर के नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए मंगल भवन का निर्माण कराया गया है, इन कार्यों में करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु संबंधित इंजीनियर को सख्त निर्देश दिए ।

बैठक में जानकारी दी गई कि शहर में दो भव्य ऑडिटोरियम निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई थी, इनमें से एक ऑडिटोरियम का निर्माण तिली चौराहा पर तेजी से प्रगति पर है, जबकि दूसरे ऑडिटोरियम के लिए उपयुक्त स्थान के चयन को लेकर बैठक में चर्चा की गई।

यह भी पढ़ेंSagar Crime : डाक्टर ही निकला पत्नी का हत्यारा:पहले गला घोंटा, फिर कार में जिंदा जलाकर मार डाला: पुलिस का बड़ा खुलासा ▪️डाक्टर का था प्रेम प्रसंग : आए दिन होता था पत्नी से झगड़ा : दो दो लाख का लालच देकर दो साथियों को किया साजिश में शामिल

इन पर हुई चर्चा

बैठक में विधायक श्री जैन ने बताया कि शहर में 6 मिनी ऑडिटोरियम एवं खेल मैदानों की स्वीकृति मिल चुकी है। इनके निर्माण के लिए भी स्थान चयन पर पार्षदों से विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा शहर में तीन स्थानों पर राहतगढ़ बस स्टैंड रेलवे फाटक, भूतेश्वर मंदिर रेलवे लाइन एवं खेल परिसर से सिटी स्टेडियम तक फुटओवर ब्रिज निर्माण कराने तथा रेलवे विभाग से स्वीकृति प्राप्त करने हेतु पत्र भेजने तथा शुक्रवारी-शनीचरी वार्ड में नंदकिशोर होटल से खिन्नी के पेड़ तक सड़क निर्माण एवं सड़कों की मरम्मत कराने  हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। विधायक जैन ने निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों की पेंशन बंद है, उनकी केवाईसी कराकर समस्या का समाधान किया जाए। इसके लिए जोन स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएं। विवाह प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं के निराकरण पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

ये रहे शामिल

बैठक में धर्मेंद्र खटीक, अनूप उर्मिल, शैलेंद्र ठाकुर, रुपेश यादव,जिनेश साहू, नरेश यादव, नरेश धानक, बबलू कमानी, पराग बजाज, रीतेश तिवारी, मनोज चौरसिया, राधेश्याम सोनी, वैदेही पुरोहित, नीलोफर चमन अंसारी, कैलाश हसानी, रूबी कृष्णकुमार पटेल, देवेंद्र अहिरवार, विशाल खटीक, उपायुक्त एस.एस. बघेल, सहायक आयुक्त तबस्सुम खान,प्रभारी कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी, उपयंत्री दिनकर शर्मा, आयुष शुक्ला, संयम चतुर्वेदी, महादेव सोनी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

Sagar Crime : डाक्टर ही निकला पत्नी का हत्यारा:पहले गला घोंटा, फिर कार में जिंदा जलाकर मार डाला: पुलिस का बड़ा खुलासा ▪️डाक्टर का था प्रेम प्रसंग : आए दिन होता था पत्नी से झगड़ा : दो दो लाख का लालच देकर दो साथियों को किया साजिश में शामिल

Sagar Crime : डाक्टर ही निकला पत्नी का हत्यारा:पहले गला घोंटा, फिर कार में जिंदा जलाकर मार डाला: पुलिस का बड़ा खुलासा

▪️डाक्टर का था प्रेम प्रसंग : आए दिन होता था पत्नी से झगड़ा : दो दो लाख का लालच देकर दो साथियों को किया साजिश में शामिल

 

तीनबत्ती न्यूज: 23 मार्च, 2026

सागर: सागर जिले के  चनाटोरिया कार अग्निकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। डॉक्टर नीलेश कुर्मी ने पहले घर में पत्नी सीमा का गला घोंटा, फिर सबूत मिटाने के लिए गढ़ाकोटा से करीब 50 किमी दूर ले जाकर कार में पेट्रोल डालकर जला दिया। वारदात के बाद डॉक्टर शातिर तरीके से पुलिस  और परिजनों को गुमराह करने में लगा रहा। इस मामले में वारदात के परिस्थितिजन्य साक्ष्य घटना दिनांक से ही डाक्टर को कातिल माना जा रहा था। पुलिस सारे सबूत जुटाते हुए डॉक्टर और उसके दो सहयोगियों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर का एक महिला से अवैध संबंध थे। जिस कारण पति पत्नी में झगड़ा होता था। डाक्टर ने पत्नी को रास्ते से हटाने हत्या की साजिश रची।

यह भी पढ़ेंसागर में कार में आग लगने से डॉक्टर की पत्नी कार में जिंदा जलकर खाक : डाक्टर सहित तीन सुरक्षित ! मामला संदिग्ध , परिजनों को हत्या की आशंका

सुबह जलाया कार में जिंदा


मामला सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र के चनाटोरिया टोल प्लाजा के पास का है। जहां शनिवार सुबह एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में गढ़ाकोटा के डॉक्टर नीलेश पटेल अपनी पत्नी सीमा को इलाज के लिए सागर ला रहे थे। कार में उनके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे।हादसे के दौरान डॉक्टर और दोनों अन्य लोग किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन उनकी पत्नी सीमा कार के अंदर ही फंस गईं और संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए साजिश का आरोप लगाया। पुलिस ने जब इस पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू की, तो कहानी ने एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया।


प्रेम प्रसंग ने ली जान

पूछताछ के दौरान डॉक्टर पति ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसका पड़ोस में ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चलता था। उसके महिला से अवैध संबंध थे। पुलिस की पछताछ में सामने आया है कि आरोपी डॉ. नीलेश का अफेयर गढाकोटा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से चल रहा था। युवती क्लीनिक पर आती रहती थी। डसी दौरान उनकी जान-पहचान हुई थी। जिसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे थे। फोन पर बात करने और देर रात घर लौटने की बात को लेकर पर्त्नी सीमा को पति पर संदेह हआ जिसके कारण झगड़ा हुआ। उसने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए  साजिश रची 

घटना के पहले जागी बेटी

बताया जाता है कि घटना के दौरान घर में बेटी मौजूद थी । वह जाग गर्ड तो उसने कहा-मां की तबीयार खराब है, अस्पताल ले जा रहा हूं।  इसके बाद उसने अपने किरायेदार रामकृष्ण और शुभम को बूलाया और हाटे अटैक का बहाना बनाकर सीमा कोकार में बैठाया। तडके करीब 4 बजे आरोपी चनाटोरिय के पास सुनसान जगह पर पहुंचा। कार रोककर सीमा पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। आरोप है कि तीनो कार से बाहर निकल आए और सीमा को जलते हए देखते रहे, लेकिन बचाने की कोर्ड कोशिश नहीं की।


बीएसएफ की ट्रेनिंग ले चुका है आरोपीडाक्टर

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी डॉक्टर नीलेश बेहद शातिर है। वह कई वर्षों पहले बीएसएफ की ट्रेनिंग ले चुका हैं। लेकिन बीएसएफ की नौकरी करने के लिए नहीं गया था। जिसके बाद पढार्ड की और डॉक्टर बन गया। वर्तमान में गढाकोटा में क्लीनिक खोलकर मरीजों का डलाज करता है।शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिसको गुमराह किया। कभी एक्सीर्डेट तो कभी सीएनजी में ब्लास्ट होने की बात कहता रहा। लेकिन पुलिस ने वारदातस्थल पर मिले साक्ष्यों की जांच की तो उसकी कहानी झठी साबित हुई।

भाई ने हत्या की जताई थी आशंका


मृतका सीमा कुर्मी के भाई लोकेश पटेल ने बताया कि गढ़ाकोटा में दीदी रहती थी। शनिवार सुबह करीब 4 बजे जीजा नीलेश कुर्मी का फोन आया और उन्होंने बताया कि दीदी को हॉर्ट अटैक आया है। सीने में दर्द हो रहा है। राय हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं। सूचना पर हम लोग भी अस्पताल के लिए रवाना हुई। इसी भी फोन आया कि सानौधा के पास एक्सीडेंट हो गया है। थोड़ी देर बाद फिर फोन आया कि कार में आग लग गई है। जिसमें सीमा जल गई। भाई लोकेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि दीदी और जीजा के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मुझे संदेह है कि दीदी को बेहोश या मारकर वे कार में लेकर आए। इसी दौरान आग में आग लगा दी गई। यदि एक्सीडेंट होता तो घटनास्थल पर कोई निशान मिलते। 

डॉक्टर ने सहयोगियों को दिया 2- 2 लाख का लाभ

पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉक्टर ने अपने दोनों सहयोगियों को इस अपराध में शामिल करने हेतु प्रत्येक को 2-2 लाख रुपये का लालच दिया था। तीनों के बीच पूर्व से घनिष्ठ संबंध थे, जिसके चलते यह जघन्य अपराध संगठित रूप से किया गया।

साक्ष्य एवं बरामदगी

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पेट्रोल भरकर जिस कुप्पी में लाया था कुप्पी एवं माचिस को घटनास्थल के समीप झाड़ियों से विधिवत जप्त किया गया। जो इस प्रकरण के महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं।


इनको किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में थाना प्रभारी सानोधा द्वारा अत्यंत सूक्ष्मता एवं प्रोफेशनल तरीके से जांच की गई। साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों  नीलेश पिता भागवत कुर्मी उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिमरिया, थाना गड़ाकोटा,  रामकृष्ण पिता हरगोविंद कुर्मी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कुमेरिया भटोली थाना गढ़ाकोटा और शुभम पिता गोपाल कुर्मी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सिंगपुर कला थाना गढ़ाकोटा हाल बजरंग वार्ड गढ़ाकोटा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनका कार्य सराहनीय

प्रकरण की विवेचना में थाना प्रभारी सानोधा भरतसिंह ठाकुर और थाना के सहायक उप निरीक्षक जयसिंह, शेषनारायण दुबे, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम, उमेश, राजेश, विष्णु, आरक्षक जगदीश, राजेन्द्र, प्रमोद राहुल, हेमंत, देवेन्द्र और नीरज की सराहनीय भूमिका रही।


Share:

गुना हवाला कांड: वाहन चेकिंग में कार से मिले एक करोड़ : 20 लाख रुपए लेकर पुलिस ने छोड़ा ▪️DIG अमित सांघी ने की जांच : थाना प्रभारी सहित चार सस्पेंड

गुना हवाला कांड: वाहन चेकिंग में कार से मिले एक करोड़ : 20 लाख रुपए लेकर पुलिस ने छोड़ा

▪️DIG अमित सांघी ने की जांच : थाना प्रभारी सहित चार सस्पेंड


तीनबत्ती न्यूज: 22 मार्च , 2026

गुना : मध्यप्रदेश के गुना जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सिवनी पुलिस कांड ई तरह सामने आया है। गुना में वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो से एक करोड़ का कैश मिला। पुलिस ने 20 लाख में सेटलमेंट कर छोड़ दिया। जब मामला चर्चा में आया और गुजरात के एक फोन से हड़कंप मच गया। इस  'हवाला कांड' में बड़ी गाज गिरी। ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी ने सख्त रुख अपनाते हुए चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।मामले में एसपी अंकित सोनी ने धरनावदा थाना प्रभारी एसआई प्रभात कटारे,चौकी प्रभारी साजिद खान,प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिकरवार और आरक्षक सुंदर रमन को को सस्पेंड कर दिया है।20 मार्च को गुजरात के एक आईपीएस के फोन कॉल के बाद पुलिसकर्मियों ने रिश्वत की रकम लौटा दी थी।

____________

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

गुना हवाला कांड: वाहन चेकिंग में कार से मिले एक करोड़ : 20 लाख रुपए लेकर पुलिस ने छोड़ा ▪️DIG अमित सांघी ने की जांच थाना प्रभारी सहित चार सस्पेंड

____________


वाहन चेकिंग में मिला कैश

घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात की है। नेशनल हाईवे-46 पर रूठियाई पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान गुजरात पासिंग गाड़ी को रोका गया था। बताया जाता है कि यह गाड़ी गुजरात के एक बड़े जीरा कारोबारी की थी, जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को करीब 1 करोड़ रुपये नकद मिले थे। नियमानुसार, इतनी बड़ी राशि मिलने पर आयकर विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करना अनिवार्य था, लेकिन आरोप है कि चौकी स्तर पर ही इस मामले को मैनेज करने की कोशिश की गई। सूत्रों का दावा है कि पुलिस और व्यापारी के बीच 20 लाख रुपये में डील हुई, जिसके बाद 80 लाख रुपये लेकर व्यापारी को छोड़ दिया गया। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद चार को सस्पेंड कर दिया है।


मामले ने तब नया मोड़ लिया, जब गुजरात के एक आईपीएस अधिकारी का फोन आने के बाद धरनावदा पुलिस ने लिए गए 20 लाख रुपए भी वापस कर दिए। आधी रात को डीआईजी अमित सांघी गुना पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। घटना 19 मार्च की रूठियाई चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां चेकिंग के दौरान गुजरात पासिंग स्कॉर्पियो (जी) 05 आरके 9351) को रोका गया था।

DIG अमित सांघी ने कहा- जांच की जरूरत


जांच करने पहुंचे ग्वालियर डीआईजी अमित सांघी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर स्थिति को समझा। डीआईजी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हो रहा है कि 19 मार्च को वाहन चेकिंग के दौरान जो विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए थी, वैसी नहीं की गई। पुलिसकर्मियों का व्यवहार संदेहास्पद पाया गया है, जिसके चलते चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा रहा है। हालांकि अभी कोई फरियादी सामने नहीं आया है, लेकिन इस पूरे प्रकरण की विस्तृत और गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं।



Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक ▪️पंडित अनिल पाण्डेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक

▪️पंडित अनिल पाण्डेय

तीनबत्ती न्यूज : 22 मार्च, 2026

जयश्री राम 

मैं पंडित अनिल पांडे पहले की भांति आज भी आपको श्री हनुमान चालीसा की चार चौपाइयों के बारे में बताऊंगा जो की  आपकी परेशानियों में मंत्र जैसा कार्य करेंगी। पहली दो चौपाइयां मैं अभी बताऊंगा तथा बाद की दो चौपाइयां इस वीडियो के अंत में बताई जाएंगी।

आज की श्री हनुमान चालीसा की  पहले दो चौपाइयां ये है ।

लाय सजीवन लखन जियाए,

श्री रघुबीर हरषि उर लाए।

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई,

तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई॥

हनुमान चालीसा की इन चौपाइयों के संपुट पाठ करने से शारीरिक व्याधियों का निवारण होता है तथा अपने से बड़ों की कृपा प्राप्त होती है । अगर आपका बॉस आप से नाराज है या आप रोगों से ग्रस्त हो गए हैं तो आपको इन चौपाइयों का संपुट पाठ करना चाहिए।   

साप्ताहिक राशिफल में आज सबसे पहले मैं आपको 23 मार्च से 29 मार्च 2026 के सप्ताह के ग्रहों के परिवर्तन के बारे में बताऊंगा। उसके बाद राशिवार राशिफल की बारे में चर्चा की जाएगी।

इस सप्ताह सूर्य और शनि मीन राशि में मंगल , बुध और राहु कुंभ राशि में और गुरु मिथुन राशि में भ्रमण करेंगे । शुक्र प्रारंभ में मीन राशि में रहेंगे तथा 25 तारीख के 3:53 रात से मेष राशि में गोचर करेंगे ।

आईये  अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।

मेष राशि:

इस सप्ताह  सतर्कता पूर्वक कार्य करके आप कचहरी के कार्यों में लाभ  प्राप्त कर सकते हैं । अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा । विवाह के प्रस्ताव आएंगे । प्रेम संबंधों में वृद्धि संभव है ।  व्यापारियों को लाभ होगा ।  भाई बहनों के साथ संबंध स्थिर रहेंगे ।  आपके संतान को लाभ होगा ।  संतान का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा ।  इस सप्ताह आपके लिए 27 , 28 और 29 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उचित है ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं ।  सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

वृष राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है  ।  आपको इस सप्ताह धन अर्जित करने का  पूर्ण प्रयास करना चाहिए  ।  कचहरी के कार्यों में सावधान रहें  ।  व्यापारियों के लिए सप्ताह अच्छा है  ।  कर्मचारी और अधिकारियों को सावधान रहना चाहिए  ।  जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह ठीक है  ।  उनको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी  ।  इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 तारीख सफलता प्रदान करने वाले हैं  ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को  दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

मिथुन राशि

कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह  उत्तम है ।  उनको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी ।  अगर वे चाहेंगे और प्रयास करेंगे तो उनको सही पदस्थापना मिल सकती है ।  भाग्य से मामूली लाभ होगा ।  व्यापारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है ।  जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा नहीं है ।  भाई बहनों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं ।  इस सप्ताह आपको 25 और 26 तारीख का विशेष रूप से उपयोग करना चाहिए ।  इन दोनों तारीखों में आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे ।  23 और 24 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

कर्क राशि

इस सप्ताह भाग्य आपका भरपूर साथ देगा ।  भाग्य की मदद से आपके सभी कार्य संपन्न हो सकते हैं  ।  मगर प्रयास तो करना ही पड़ेगा ।  आपके व्यय में वृद्धि होगी । कर्मचारियों अधिकारियों को सावधान रहना चाहिए । आपका,  आपके जीवनसाथी का और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  दुर्घटनाओं से इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए ।  व्यापारियों को भी इस सप्ताह में सावधानी के साथ व्यापार करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपके लिए 27 के दोपहर से लेकर 28 और 29 तारीख कार्यों को पूर्ण करने में मददगार है ।  25 और 26 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।

सिंह राशि:-

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । मामूली मात्रा में धन आने की उम्मीद है ।  इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करके कार्यों को करना चाहिए ।  माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा ।  कर्मचारियों और अधिकारियों को इस सप्ताह सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए ।  व्यापारियों के लिए  यह सप्ताह उत्तम है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 तारीख लाभदायक है  ।  27 , 28 और 29 तारीख को आपको सावधानी पर जोर देना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

कन्या राशि :-

व्यापारियों के लिए सप्ताह उत्तम रहेगा । उनके व्यापार में वृद्धि होगी ।  कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है ।  जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह प्रतिष्ठा दायक रहेगा ।  दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए ।  इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं  ।  इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख शुभ है ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक है ।  25 और 26 तारीख को आपको अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर पर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । अविवाहित जातकों के नए-नए विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे  ।  नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं ।आपके संतान को कष्ट हो सकता है । संतान का सहयोग आपको कम मिलेगा । परीक्षाओं में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी ।शत्रुओं को आप आसानी से   पराजित कर सकते हैं  । भाग्य से थोड़ा बहुत लाभ प्राप्त होगा  । कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है  । व्यापारियों के लिए सप्ताह ठीक रहेगा  । जनप्रतिनिधियों के लिए भी यह सप्ताह सामान्य रहेगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 27,  28 और 29  तारीख उपयोगी हैं   । 23 और 24 तारीख को आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें  । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपके संतान की उन्नति हो सकती है । संतान से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा ।  छात्रों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी । इस सप्ताह आपको शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए । अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव में कुछ लोग बाधक बन सकते हैं । धन प्राप्त होने की उम्मीद है । व्यापारियों का व्यापार सामान्य रहेगा । कर्मचारी और अधिकारियों के लिए सप्ताह ठीक है  , परंतु उनको अपने विचारों पर नियंत्रण रखना होगा ।  जनप्रतिनिधियों के लिए सावधान रहने का समय है, अन्यथा उनकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है ।  इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 तारीख परिणाम मूलक हैं । 25 और 26 तारीख को आपको कोई भी कार्य बहुत सोच समझकर करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवारहै ।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । आपका इच्छित स्थान पर स्थानांतरण हो सकता है । जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम है । उनके प्रतिष्ठा में भरपूर वृद्धि हो सकती है । भाई बहनों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे । कर्मचारी और अधिकारियों को इस सप्ताह सावधानी से कार्य करना चाहिए । व्यापारियों का व्यापार सामान्य रहेगा । इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए लाभप्रद है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें ।  सप्ताह का शुभ दिन गुरुवार है ।

मकर राशि

आपका , आपके जीवनसाथी का ,आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा । भाई बहनों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे । इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर अधिक विश्वास करना चाहिए  ।  भाग्य पर नहीं ।  छात्रों को पढ़ाई में बाधा पड़ेगी  । आपको अपने संतान का सहयोग बहुत कम मिलेगा  । शत्रुओं से  इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपके लिए 27 , 28 और 29 तारीख परिणाम दायक हैं  ।  25 और 26 तारीख को आपको सावधान रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करना चाहिए  । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें साथ ही रुद्राष्टक का भी पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है ।  आपको धन प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको ब्लड प्रेशर , डायबिटीज आदि रोगों से सावधान रहना चाहिए ।  आपके माता-पिता जी का और जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा ।  आपको अपनी संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा ।  इस सप्ताह आपके लिए 23 और 24 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए फलदायक है ।  27 , 28 और 29 तारीख को आपको सचेत रहकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

मीन राशि

इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । आप अपने बहुत सारे कार्य अपने आत्मविश्वास के बल पर कर लेंगे ।  कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह आपको सावधान रहना चाहिए ।  धन प्राप्त करने में सावधानी बरतें ।  जनप्रतिनिधियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए ।  कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है ।  इस सप्ताह आपको अपने  शत्रुओं से भी थोड़ा सावधान रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपके लिए 25 और 26 तारीख  विभिन्न रूप से मददगार है  ।  सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला का जाप करें  । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

आईये अब हनुमान चालीसा के मंत्रवत चौपाइयों की चर्चा कर लें । आज की दो चौपाइयां हैं;-

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।

अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं॥

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।

नारद सारद सहित अहीसा॥

हनुमान चालीसा की इन चौपाईयों के संपुट पाठ करने से यश, सम्मान, प्रसिद्धि और कीर्ति बढ़ती है। अगर आपको मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करना हो तो इन चौपाइयों का संपुट पाठ करना चाहिए।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive