Editor: Vinod Arya | 94244 37885

श्रीमद्भागवत कथा जहां होती है वह कुंभ ही है वह स्थान अपने आप ही तीर्थ बन जाता : पं इंद्रेश जी महराज ▪️बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा मुख्य यजमान अनुश्री शैलेंद्र जैन सिर पर श्रीमद भागवत पुराण लेकर पहुंचे कथा स्थल

श्रीमद्भागवत कथा जहां होती है वह कुंभ ही है वह स्थान अपने आप ही तीर्थ बन जाता : पं इंद्रेश जी महराज

▪️बालाजी मंदिर से  प्रारंभ हुई कलश यात्रा मुख्य यजमान अनुश्री शैलेंद्र जैन सिर पर श्रीमद भागवत पुराण लेकर पहुंचे कथा स्थल 

तीनबत्ती न्यूज : 30 जनवरी ,2025

सागर। श्री सिद्ध क्षेत्र बालाजी श्री हनुमान मंदिर प्रागंण अंबेडकर वार्ड में राष्ट्रीय संत परमपूज्यनीय श्री इन्द्रेश जी महाराज द्वारा अमृतमयी वाणी से श्रीमद्भागवत कथा का परम सानिध्य सागरवासियों को प्राप्त हुआ है। जिसके आयोजक अनुश्री-शैलेन्द्र  जैन, नगर विधायक सागर हैं। प्रथम दिवस विधायक परिवार सहित अपने सिर पर श्रीमद्भागवत महापुराण रखकर आये फिर व्यास पीठ को प्रमाण किया तत्पष्चात व्यास पीठ पर महाराज श्री विराजमान हुए।  महाराज श्री का श्रीमति अनुश्री जैन , शैलेंद्र जैन, पुत्र सूर्यादित्य जैन, पुत्री नन्नी परी श्रीनिका जैन सहित परिवारजनों से तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। प्रथम दिवस कथा में श्रीधाम वृंदावन से पधारे पूज्यनीय गोस्वामी श्रीहित मोहित मराल जी (तिलकायत अधिकारी, ठा. श्री राधावल्लभ सम्प्रदाय, वृंदावन धाम) युवराज श्रीहित षोभित गोस्वामी जी (ठाकुर श्री राधावल्लभ जी, वृंदावनधाम) पधारे उन्होंने कथाव्यास श्री इन्द्रेष जी महाराज का स्वागत किया।पूज्य श्री इन्द्रेष महाराज जी ने भी आगंतुक संतजनों का व्यासपीठ से पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

वृंदावन का बादल सागर में प्रेम की वर्षा करने आए

इस अवसर पर श्रीहित मोहित मराल जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि श्रीधाम वृंदावन में चारों ओर सदैव प्रेम की नदी बहती है, उसी श्रीधाम वृंदावन से एक बादल कथा व्यास श्री इन्द्रेष जी के रुप में सागर में प्रेम की वर्षा करने पधारे हैं। इस श्रीधाम वृंदावन के मानसून में सागरवासियों का कर्तव्य है कि वह स्वयं को इस प्रेम और भक्ति की बारिष में तन एवं मन को भिगों कर प्रभु भक्ति एवं प्रेम रस को प्राप्त करें। 

हम बुंदेलखंडी सीखें आप सीखे बृज की भाषा

श्री इंद्रेश जी महाराज ने कहा कि अब आज से सात दिवस के लिए यह पावन धरा श्रीधाम वृंदावन ही है, हम सात दिवस में कोषिष करेंगे कि बुदंलखण्डी सीख जाये और आप सभी व्रज भाषा सीख जायें। महाराज श्री ने कहा कि प्रथम दिन से ऐसा लग रहा है कि पांचवें दिन की कथा चल रही हो  श्रीधाम वृंदावन, गोकुल सब यही आ गया हो।

प्रयागराज महाकुंभ की शुभ घड़ी में सागर में कथा

उन्होंने कहा कि बहुत बडे सौभाग्य की बात कि पूरा संनातन धर्म पूरा देष प्रयागराज तीर्थ में स्नान कर रहा है और इस शुभघडी में आज यहां भी सागर में कुंभ हो गया है। इस समय में वृंदावन ही है, और बालाजी का परिसर यह सिद्ध क्षेत्र है। भागवत कथा में लिखा है कि जब सुखदेव जी महाराज कथा सुना रहे थे, परिक्षित जी को कहा कि भागवत जी जहां होती है। वहां कुंभ ही है,कुंभ 12 वर्षाें में आता है पर श्रीमद्भागवत कथा जहां होती है वहां कुंभ ही है वह स्थान अपने आप ही तीर्थ बन जाता है अपने आप यह तिथि बन गई है कि बसंत पंचमी 2 तारीख को है और 2 तरीख को ही श्रीकृष्ण जन्म होगा और उसी दिन से व्रज में होली शुरु हो जाती है। सागर वाले बच के रहना मैं भी गुलाल लिए रहूंगा, तीर्थ के राजा प्रयाग,तीर्थ के गुरु पुष्कर और तीर्थ के प्रधानमंत्री काषी-वनारस है ऐसा कोई तीर्थ नही जहां प्रयागराज न आते हो 12 वर्षाें सारे तीर्थ प्रयागराज आते है। श्री महाराज जी ने ठाकुर जी के तीन रुप बताये, सत्य,चैतन्य और आंनद, स्वरुप अनेक हो जाते है पर रुप तीन ही है सत्य दर्षन कौन-सा है भागवत कथा इस प्रांगण में सात दिन होगी वह सत्य स्वरुप है, दूसरा स्वरुप चैतन्य ठाकुर जी को हम और आप रोज नही देख सकते पर आपके प्रति जीवन समर्पित करने वाले वैष्णव भक्त विद्वान लोग दर्षन से हमें लगता है कि ठाकुर जी के सेवक के दर्षन हो गये आनंद क्या है आप कथा में एक-एक बात सुनकर सब कुछ भूलकर जो हम आनंद ले रहे है यही आनंद है, आंनद में समय का पता नहीं चलता आनंद की अनुभूति से तन का पता नहीं रहता। कथाव्यास श्री इन्द्रेष उपाध्याय जी ने मुख्य यजमान श्रीमति अनुश्री जैन की प्रसंषा करते हुए कहा कि श्रीमति अनुश्री जैन निरंतर ही समाज सेवा के साथ-साथ धर्म एवं भक्ति मार्ग पर निरंतर आगे बड रही है साथ ही समूचे परिवार को भी भक्ति के मार्ग पर ले जा रही है। 

ये हुए शामिल

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन पूज्य धनष्याम दास जी महाराज (रामबाग मंदिर) सुनील देव, पूर्व कलेक्टर अरुण भट्ट, सेवा निवृत्त पीसीसीएफ यू.के. सुबुद्धी, निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, सीसीएफ वन संरक्षक सागर ए.के.सिंह, रक्षा वन मडंल डीएफओ महेन्द्र सिंह, श्रीमति रितु ष्याम तिवारी जिलाध्यक्ष भाजपा, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जगन्नाथ गुरैया, षिवषंकर मिश्रा, विनोद उपाध्याय, आनंद मिश्रा, अनिल दुबे सहित बडी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

_____________

श्री बालाजी मंदिर में की पूजा अर्चना

कथा व्यास पूज्य इंद्रेश जी महाराज श्री बालाजी मंदिर पहुँचे जहां उन्होंने श्री बालाजी सरकार की पूजा अर्चना की ।

____________


सागर आगमन पर द्वार द्वार हुआ भव्य स्वागत 

कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज भोपाल मार्ग से सागर पहुंचे। सागर पहुंचने पर कथा के मुख्य यजमान विधायक शैलेंद्  जैन ने हज़ारों भक्त गणों के साथ उनकी भव्य और दिव्य अगवानी की। लहदरा नाका पहुंचकर हजारों भक्तों के साथ बैंड की धुन और गाजे बाजे के साथ पुष्प वर्षां करते हुए उनकी भव्य और गरिमामय अगवानी की। यहां से सैकड़ो वाहनों के काफिले के रूप में महाराज श्री की शोभायात्रा कथा स्थल श्री बालाजी धाम मंदिर को प्रस्थान हुई। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं द्वारा ढोल नगाड़े और पुष्प व्षा के साथ महाराज श्री का भव्य स्वागत किया गया।

महाराज श्री पंडित इंद्रेश उपाध्याय उपाध्याय जी का विधायक निवास स्थित संत निवास पर मुख्य यजमान अनुश्री-शैलेंद्र कुमार जैन ने गरिमामय रूप से अगवानी की इस दौरान सांसद लता वानखेड़े,भाजपा जिला अध्यक्ष पं.श्याम तिवारी, जगन्नाथ गुरैया,डॉ.वीरेंद्र पाठक,शिव शंकर मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, सुखदेव मिश्रा सहित बड़ी संख्या मैं भक्त जन उपस्थित रहें।

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     


Share:

रेल यात्रियों के मोबाईल फोन चुराकर सिम से ऑनलाईन ट्रांजिक्‍शन कर लाखों रूपये निकालने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में ▪️आरोपी सागर जिले का , लाखों रुपए बरामद : सागर, छतरपुर टीकमगढ़ आदि जिले में एक दर्जन से अधिक मामले

रेल यात्रियों के मोबाईल फोन चुराकर सिम से ऑनलाईन ट्रांजिक्‍शन कर लाखों रूपये निकालने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में 

▪️आरोपी सागर जिले का , लाखों रुपए बरामद : सागर, छतरपुर टीकमगढ़ आदि जिले में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज



तीनबत्ती न्यूज : 30 जनवरी ,2025

भोपाल : जीआरपी पुलिस ने रेलवे के एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से पुलिस को 3 लाख रुपए नगदी के साथ दो मोबाइल और तीन सिम कार्ड भी मिले हैं। उसकी पहचान सागर जिले के बरायठा निवासी दयाराम यादव के रूप में हुई है। आरोपी चोर लंबे समय से ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी कर यूपीआई को हैक करने के बाद पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करने की वारदातों को अंजाम देता था। बीते दिनों कामायानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे मुंबई के यात्री का मोबाइल फोन चोरी किया था। इसके बाद उसने मोबाइल का लॉक तोड़ने के बाद यूपीआई हैक कर 6 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत जीआरपी बीना से की थी। उसके बाद जीआरपी ने अपने खुफिया तंत्र को अलर्ट किया और सीसीटीवी फुटेज की चैन बनाई तो आरोपी की पहचान उजागर हो गई। 

यह भी पढ़े : Sagar : सिर पर पत्थर पटक-कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को आजीवन कारावास

____________

   एसपी रेल ,भोपाल राहुल कुमार लोढ़ा 

________________

एसपी रेल राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी चोर विदिशा जिले के बीना स्थित एक पेट्रोल पंप पर पैसे कैसे करवाने पहुंचा था तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और रुपए की पहचान सागर निवासी दयाराम यादव के रूप में हुई है जो एक शातिर चोर है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन,तीन सिम कार्ड और 3 लाख से ज्यादा कैश जब किया गया है। आरोपी के ऊपर पूर्व में 12 गंभीर अपराध दर्ज है जिसमें से तीन अपराध 420 के हैं।

यह भी पढ़े : DAMOH : हैंडपंप में मिलाया जहर, पानी पीने से एक युवक बेहोश ; PHE विभाग जुटा जांच में

UPI के जरिए नोट उड़ाए आरोपी ने

जीआरपी भोपाल के क्षेत्रांतर्गत लगातार ट्रेनों में हो रहे मोबाईल चोरी के अपराधों की रोकथाम हेतु एवं कुछ प्रकरणों में फरियादी के चोरी गये मोबाईल से उनके बैंक खातो से यूपीआई के माध्यम से राशि निकालने की शिकायतें प्राप्त होने पर उनकी रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक रेलवे भोपाल राहुल कुमार लोढा (आईपीएस) एवं उप पुलिस अधीक्षक रेलवे भोपाल श्रीमती बिटटू शर्मा द्वारा टीम बनाई गई। जीआरपी इकाई भोपाल सायबर सेल एवं थाना प्रभारी जीआरपी बीना निरीक्षक व्ही०बी०एस० परिहार के नेतृत्व में टीम का गठन कर इसी तारतम्य मे थाना जीआरपी बीना के अप.क्र 38/25 धारा 305 (सी) बीएनएस में चोरी गये मोबाईल से सिम निकालकर ऑनलाईन फ्राड / जालसाजी कर पैसे निकाले गये अपराध में चोरी गये मोबाईल व सिम की तकनीकी माध्यम से विश्लेषण कर चोरी के संदेही दयाराम यादव पिता महेश यादव उम्र 28 साल नि; ग्राम करई थाना बरेठा जिला सागर को पकड़ने में सफलता मिली है।

यह भी पढ़े : MP : CRPF जवान ने पत्नी को गोलों मारकर खुद को मारी गोली : दोनो की मौत ▪️पुलिस को फोन करके बताया पत्नी को गोली मारी

_______

आरोपी दयाराम यादव के खिलाफ ये मामले दर्ज है


____________

कामायनी एक्सप्रेस से चुराया मोबाइल, उड़ाए 6 लाख रुपए

13 जनवरी 2025 को फरियादी गजानन पाटिल निवासी मुम्बई एवं उनके मित्र सागर पिल्ले ट्रेन कामायनी एक्स. के कोच ए-1 सीट नं 15,16 पर यात्रा कर रहे थे रात्रि में मोबाईल फोन चार्जिंग में लगाकर खाना खाकर सो गये। सुबह 6 बजे जब ट्रेन रेलवे स्टेशन बीना पर पहुंची तब देखा कोई अज्ञात बदमाश मोबाईल फोन एमआई एवं सहयात्री सागर पिल्ले का वीवो का फोन चोरी कर ले गया जिसकी रिपोर्ट जीआरपी कटनी में की गई। घटनास्थल जीआरपी बीना का पाये जाने से डायरी प्राप्त होने पर असल अपराध क्रमांक 38/25 धारा 305 (सी) बीएनएस कायमी की गई है। आरोपी के खिलाफ सागर,छतरपुर,टीकमगढ़ और देवास आदि जिलों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।

यह भी पढ़े : Sagar : स्कूल में शिक्षक को आया हार्ट अटैक : दो छात्राओं ने सीपीआर देकर बचाई शिक्षक की जान

मोबाइल फोन का किया एनालिसिस

तकनीकी सेल द्वारा फरियादी के चोरी गये मोबाईल नंबरो का तकनीकी विश्लेषण किया गया जिसमें घटना के बाद फोनपे , पेटीएम, येस बैंक, केनरा बैंक आदि के मेसेज दिखाई दिये फरियादी से सम्पर्क करने पर बताया गया कि उसके खाते से लगभग सवा 6 लाख रूपये दिनांक 13 जनवरी से 20 जनवरी तक निकाले गये है।

यह भी पढ़ेपटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते EOW सागर ने रंगे हाथों पकड़ा : ट्रैप टीम को देखते भागने लगा पटवारी

पेट्रोल पंप पर दिखा आरोपी

टीम द्वारा जिन स्थानों से समय-समय पर ऑनलाईन लेनदेन हुये थे उसके सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किये गये जिसमें आरोपी पेट्रोल पम्प कर्मचारी से बातचीत करते दिखाई दिया। कर्मचारी से अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी ली गई जिसने अनभिज्ञता बताई। पुलिस टीम आरोपी की लोकेशन के आधार पर तलाश करती रही। इसी दरमयान उक्त आरोपी पुनः उसी पेट्रोल पम्प पर आया जिसपर पूर्व में आनलाईन राशि देकर नगद राशि लेकर गया था। 

यह भी पढ़े :MP: 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले : 12 जिलों के कलेक्टर बदले ▪️राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का भी तबादला

तीन लाख रुपए किए बरामद

पुलिस ने  आरोपी की हुलिया, फोटो से लगातार ट्रेक किया।  रेलवे स्टेशन बीना में मुखबिर द्वारा उक्त आरोपी के बारे में सूचना देने पर दयाराम यादव पिता महेश यादव उम्र 28 साल नि; ग्राम करई थाना बरायठा जिला सागर को गिरफतार किया गया। आरोपी के कब्जे से प्रकरण में चोरी गये 02 मोबाईल फोन, 3 सिम एवं नगद राशि 3,06,400/- रूपये जप्त की गई। आरोपी का पुलिस रािमण्ड लिया जाकर विवेचना जारी है।

यह भी पढ़ेFITJEE: भोपाल में फिटजी कोचिंग सेंटर के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन : 12 करोड़ से अधिक फीस लौटाने का मामला

यह था तरीका वारदात का

आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह यात्रियों के मोबाईल फोन चोरी कर उनकी सिमो को उसी फोन एवं अन्य फोन में डालकर, फोनपे, पेटीएम आदि यूपीआई एप डाउनलोड करते थे। रकम लेनदेन के लिये यूपीआई के पिन रिसेट कर राशि का लेनदेन करता था।

यह भी पढ़े सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को अनुचित तरीके से क्लोज करनेे पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य सस्पेंड : सागर कमिश्नर की कार्यवाही

इनकी रही सराहनीय भूमिका 

शातिर चोर को पकड़ने में जीआरपी बीना से निरी० व्ही०बी० सिंह परिहार, सउनि मूलचंद्र, सउनि शिवकुमार सलोनिया, प्र.आर राकेश नरवरिया, आर. अविनाश, आर.  सत्यपाल सिकरवार प्रआर  सुरेश कुमार, आर. दीपक, सायबर सेल भोपाल सउनि ब्रजेश शर्मा, प्र.आर अमित सक्सेना, आर. शेलेन्द्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     

Share:

Sagar : सिर पर पत्थर पटक-कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को आजीवन कारावास

Sagar : सिर पर पत्थर पटक-कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को आजीवन कारावास 


तीनबत्ती न्यूज : 30 जनवरी ,2025

सागर । सिर पर पत्थर पटक-कर हत्या करने वाले आरोपीगण कृष्णा बाधवानी एवं अज्जू उर्फ अजय यादव को भा.द.वि. की धारा- 302/34 के तहत आजीवन सश्रम कारावास एवं दो-दो हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा से अपर-सत्र न्यायाधीष/विशेष न्यायाधीश (विद्युत अधिनियम) प्रषांत सक्सेना जिला-सागर की अदालत नेे दंडित किया ।  मामले की पैरवी प्रभारी उप-संचालक (अभियोजन) धर्मेन्द्र सिंह तारन के मार्गदर्शन में विषेष लोक अभियोजक सौरभ डिम्हा ने की ।


ये था घटनाक्रम

जिला अभियोजन सागर के मीडिया प्रभारी सौरभ डिम्हा ने बताया कि दिनॉक 07 जनवरी.2023 को फरियादी निवासी-सिंघी कालोनी थाना मोतीनगर में सूचना दी कि उसके चाचा जिसकी शादी नहीं हुई है जो नित्ती उर्फ विजय लोधी के साथ उसी के घर पर पिछले डेढ़ वर्ष से रह रहे थे आज दिनॉक को सुबह 9ः00 बजे उसके दोस्त दीपक मनवानी ने उसे फोन कर सूचना दी कि उसके चाचा सुदामा मनवानी इंद्रजीत दुबे के प्लाट पर मृत अवस्था में पड़े है उसके सिर मे ंकान के पास घाव  है खून निकल रहा है गले में नायलोन की रस्सी लिपटी हुई है ।मोहल्ले के कृष्णा सिंधी और अज्जू उर्फ अजय से सुदामा मनवानी एवं नित्ती उर्फ विजय की पुरानी बुराई चल रही है उसे शक है कि इसी बुराई के चलते कृष्णा एवं अज्जू उर्फ अजय ने  06 एवं 07/01/2023 की दरमयानी रात को उसके चाचा की हत्या कर दी । 


सूचना पर थाना मोतीनगर में मर्ग पंजीबद्ध किया गया , घटना स्थल पर मौजूद साक्षियों के समक्ष घटना स्थल का निरीक्षण किया गया मृतक सुदामा के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय, सागर भेजा गया, घटना स्थल से फिंगर प्रिंट एफएलसएल  की टीम द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित की गई । घटना स्थल से जप्ती की कार्यवाही की गई , प्रथम दृष्टया हत्या का मामला होने पर आरोपी कृष्णा एवं अज्जू के विरूद्ध धारा- 302/34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख कर मामला विवेचना में लिया गया । विवेचना के  दौरान साक्षियों के कथन लेखबद्ध किये गये, आरोपीगण को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई । 


घटना स्थल से जप्त वस्तुओं को एफएसएल शाखा सागर भेजा गया , फिंगर प्रिंट की टीम  द्वारा भी अपनी रिपोर्ट भेजी गई। थाना-मोतीनगर द्वारा धारा 302/34, भा.दं.सं. के अंतर्गत आरोपी कृष्णा बाधवानी तथा अज्जू उर्फ अजय यादव के विरूद्ध विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में पेश किया। अभियोजन द्वारा मामले में 20 अभियोजन साक्षियों को परीक्षित कराया गया एवं दस्तावेजों को प्रदर्षित एवं विवेचना के दौरान जप्तषुदा सामग्री को भी आर्टिकल कराया गया व तर्क प्रस्तुत किये गये । अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया। जहॉ विचारण उपरांत अपर-सत्र न्यायाधीष/विशेष न्यायाधीश (विद्युत अधिनियम) श्रीमान प्रषांत सक्सेना जिला-सागर की न्यायालय ने आरोपीगण को दोषी करार देते हुये उपर्युक्त सजा से दंडित किया। 

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     



  

Share:

MP : CRPF जवान ने पत्नी को गोलों मारकर खुद को मारी गोली : दोनो की मौत ▪️पुलिस को फोन करके बताया पत्नी को गोली मारी

MP : CRPF जवान ने पत्नी को गोलों मारकर खुद को मारी गोली : दोनो की मौत

▪️पुलिस को फोन करके बताया पत्नी को गोली मारी


तीनबत्ती न्यूज : 30 जनवरी ,2025

भोपाल : भोपाल के बंगरसिया स्थित कॉलोनी में रहने वाले सीआरपीएफ जवान ने बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात 1:30 बजे गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। उसने पत्नी को दो से ज्यादा गोलियां मारी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 100 में खुद कॉल कर हत्या करने की जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो जवान का शव खून से लथपथ हालत में मिला। पास ही पत्नी का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को पास ही पड़ी इंसाफ राइफल आठ कारतूस मिले हैं।

यह भी पढ़े : DAMOH : हैंडपंप में मिलाया जहर, पानी पीने से एक युवक बेहोश ; PHE विभाग जुटा जांच में


फिलहाल, दोनों के बीच क्या विवाद था ये पता नहीं चल पाया है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आखिर रवि ने पत्नी को गोली क्यों मारी।

टीआई मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे रविकांत ने कॉल कर बताया कि मैंने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि दोनों को कितनी गोली लगी है। पत्नी की बॉडी में पीठ और पसली पर दो घाव साफ दिखाई दे रहे हैं। दोनों बॉडी का पीएम एम्स अस्पताल में कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े Sagar : स्कूल में शिक्षक को आया हार्ट अटैक : दो छात्राओं ने सीपीआर देकर बचाई शिक्षक की जान

दो मासूम बच्चे बिलखते रहे दूसरे कमरे में

रविकांत वर्मा (35) और पत्नी रेनू वर्मा (32) सीआरपीएफ कैंप के पास सिविल कॉलोनी में रहते थे। परिवार मूल रूप से भिंड के मिहोना का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक इनके दो बच्चे ढाई साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। रविकांत के दो अन्य भाई भी सीआरपीएफ में ही नौकरी करते हैं।पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के शव एक कमरे में थे, जबकि दोनों मासूम दूसरे कमरे में बैठे बिलख रहे थे। गोलियों की आवाज सुनने के बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब तक पत्नी-पत्नी की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच आए दिन झगड़े की आवाज आती थी।

Share:

DAMOH : हैंडपंप में मिलाया जहर, पानी पीने से एक युवक बेहोश ; PHE विभाग जुटा जांच में

DAMOH : हैंडपंप में मिलाया जहर, पानी पीने से एक युवक बेहोश ; PHE विभाग जुटा जांच में


तीनबत्ती न्यूज : 30 जनवरी, 2025

दमोह :  मध्यप्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है ।इसके एक गांव में सार्वजनिक हैंडपंप में जहरीली दवा मिलाने की घटना सामने आई है। गांव ने जब सुबह लोगो ने इसके पानी का उपयोग किया तो वह बेहोश हो गए । गांव वालो ने इनको हॉस्पिटल भेजा और प्रशासन को खबर दी। इस घटना के बाद PHE विभाग जांच में जुटा है। हैंडपंप  के पानी से झाग निकल रहा है। 

हैंडपंप के पास रखी थी जहरीली दवा

तेंदूखेड़ा  ब्लॉक की ग्राम पंचायत बगदरी के गुबारा गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति ने सार्वजनिक हैंडपंप में जहरीली दवा मिला दी। जिससे  गांव का एक युवक नीलेश हैंडपंप से पानी से कुल्ला करने के कुछ देर बाद ही बेहोश हो गया।ग्रामीणों ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। सरपंच और अन्य ग्रामीण हैंडपंप की जांच करने पहुंचे, तो पानी की जगह सफेद झाग निकलने लगा और अजीब बदबू आ रही थी। हैंडपंप के पास से एक जहरीली दवा की खाली शीशी भी बरामद हुई।

यह भी पढ़े Sagar : स्कूल में शिक्षक को आया हार्ट अटैक : दो छात्राओं ने सीपीआर देकर बचाई शिक्षक की जान

पुलिस को तलाश आरोपी की

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। हैंडपंप में जहर किसने  मिलाया ? यह सवाल खड़ा है। सरपंच प्रतिनिधि नोनेलाल अहिरवाल ने सभी ग्रामीणों को हैंडपंप के पानी का इस्तेमाल करने से रोका और मामले की सूचना तेंदूखेड़ा पुलिस और पीएचई विभाग को दी। कलेक्टर के निर्देश पर पीएचई विभाग की टीम पानी की जांच के लिए मौके पर पहुंची है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है।



Share:

पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते EOW सागर ने रंगे हाथों पकड़ा : ट्रैप टीम को देखते भागने लगा पटवारी

पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते EOW  सागर ने रंगे हाथों पकड़ा : ट्रैप टीम को देखते भागने लगा पटवारी





तीनबत्ती न्यूज : 29 जनवरी ,2025

सागरआर्थिक अपराध प्रकोष्ठ EOW सागर ने छतरपुर जिले के घुआरा में एक पटवारी को किसान से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ई०ओ०डब्ल्यू०) इकाई-सागर में आवेदक  प्रकाश पिता अच्छेलाल निवासी घुवारा ने हल्का पटवारी देवेन्द्र सिंह राजपूत, हल्का नं. 03, तहसील घुवारा जिला-छतरपुर द्वारा कृषि भूमि पर कब्जे के आधार पर तरमीम की कार्यवाही के बदले सात हजार की रिश्वत माँगने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन का सत्यापन करने पर 7000 रूपये रिश्वत की मांग करने की पुष्टि होने पर आरोपी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत ई०ओ०डब्ल्यू० में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


यह भी पढ़ेSagar : स्कूल में शिक्षक को आया हार्ट अटैक : दो छात्राओं ने सीपीआर देकर बचाई शिक्षक की जान

ट्रैप की टीम को देखते भागा पटवारी 

आवेदक की सूचना पर ई०ओ०डब्ल्यू० सागर की टीम द्वारा आरोपी पटवारी देवेंद्र सिंह राजपूत को आवेदक से रिश्वत की किश्त के रूप में 5000 रूपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी पटवारी ने ट्रैप टीम को देखते ही भागने की कोशिश की और बचने के लिए रिश्वती नोट चौकीदार राजू रैकवार निवासी घुवारा को दे दिए। चौकीदार मौके से फायदा उठाकर रिश्वती नोट लेकर फरार हो गया। पंचसाक्षी के समक्ष विधिवत आरोपी पटवारी के हाथ केमिकल से धुलवाने पर गुलाबी रंग के हो गए। फरार चौकीदार के विरुद्ध भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जा रही है। आरोपी पटवारी द्वारा आवेदक से कृषि भूमि पर कब्जे के आधार पर तरमीम की कार्यवाही के बदले मांगी रिश्वत की पहली किश्त के 2000 रूपये पहले ही लिए जा चुके थे।

यह भी पढ़े : Sagar : कार्यों का निराकरण समय सीमा में नहीं: बंडा केसली,शाहगढ़ ,रहली ,देवरी और मालथौन के पंचायत सचिवों पर लगा जुर्माना

ये रहे टीम में शामिल

आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने में ई०ओ०डब्ल्यू० सागर की टीम में उप पुलिस अधीक्षक उमा नवल आर्य, निरीक्षक श्री प्रशांत मिश्रा, संजय बेदिया, मोमेन्द्र मर्सकोले, उप निरीक्षक श्रीमती सोनल पाण्डेय, सूबेदार  कु. रोशनी सोनी, उनि  अतुल पंथी, प्रधान आरक्षक  आसिफ अली,  बृजेन्द्र सिंह राजपूत,  रामसजीवन यादव, प्रधान आरक्षक (चालक), अफसर अली, आरक्षक श्री शेख नदीम की सराहनीय भूमिका रही।


_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     



Share:

एमपी में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का रास्ता साफ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मिली सफलता- पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह

एमपी में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का रास्ता साफ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मिली सफलता- पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह

तीनबत्ती न्यूज : 29 जनवरी ,2025

सागर। जबलपुर हाइकोर्ट द्वारा 27 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी वर्ग को दिए जाने के राज्य शासन के निर्णय के विरुद्ध दायर याचिका को खारिज किए जाने के निर्णय का पूर्व गृहमंत्री, वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के नेतृत्व में उच्च न्यायालय में लड़ी गई कानूनी लड़ाई के बाद मिली इस सफलता के बाद प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है और भाजपा सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के हित में लिए गए एतिहासिक निर्णय का अब पूरी तरह क्रियान्वयन हो सकेगा। 

पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय और इस निर्णय को लागू कराने के लिए किए गए संघर्ष की सफलता को भूला नहीं जा सकता। साथ ही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार व उसके बाद कांग्रेस समर्थित तत्वों द्वारा इस निर्णय को रुकवाने के लिए की गई साजिशों को भी ओबीसी समाज कभी नहीं भूलेगा। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इसके लिए समस्त ओबीसी समाज मुख्यमंत्री डा मोहन यादव और भाजपा सरकार का आभारी है। 

उल्लेखनीय है कि जनहित याचिका खारिज होने के बाद प्रदेश में भर्ती से जुड़े 13 प्रतिशत होल्ड पदों को अब अनहोल्ड भी किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने 2021 में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण की अनुमति प्रदान की थी। जिसमे तीन विषयों को छोड़कर शेष में 27 फीसदी आरक्षण का प्रावधान था। याचिका के निरस्त होने से प्रदेश में कुछ मामलों को छोड़कर शेष में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है। 

27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर लड़ी लंबी लड़ाई

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी तथा पीजी में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 प्रतिशत आरक्षण के कोटे को बरकरार रखकर इन वर्गों के लिए भारतीय जनता पार्टी की सोच और नीति पर मुहर लगाई थी। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़े और सामान्य कमजोर वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देगी। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने नीट के ऑलइंडिया कोटे में ओबीसी को 27 प्रतिशत तथा सामान्य गरीब वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय किया था। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया था। श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट का यह निर्णय उन सभी के मुंह पर तमाचा है, जो ओबीसी वर्ग के विरोधी हैं। 

पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया था, लेकिन ओबीसी के विरोधी इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चले गए थे। श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पूरी ताकत और तथ्यों के साथ अपना पक्ष रखा। इसका ही परिणाम है कि हाईकोर्ट ने इस ओबीसी विरोधी जनहित याचिका को खारिज कर दिया है।

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के खिलाफ लगी याचिका का खारिज होना मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं भाजपा सरकार के अथक परिश्रम का ही परिणाम है। पंचायत चुनाव में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण के लिए केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार ने अलग-अलग रिव्यू पिटीशन पहले ही दायर की थीं। इस आरक्षण के पक्ष में दोनों ही सरकार पूरी ताकत से अपना पक्ष वहां रख रही थीं।

पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस द्वारा ओबीसी आरक्षण और रोटेशन को लेकर दायर याचिका वापस लेने के कदम से यह बात सामने आ गई थी कि कांग्रेस और कमलनाथ ने ओबीसी वर्ग को धोखा दिया था। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को उसके धोखे के लिए कभी भी माफ नहीं करेगा। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार दोनों ने सर्वोच्च न्यायालय में पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर अपना पक्ष दमदार तरीके से रखा था। 

पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। सरकार के पिछड़ा वर्ग के हित में लगातार काम करने से कांग्रेस की कलई जनता में खुल गई हैं। ओबीसी वर्ग यह अच्छी तरह समझता है कि कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग को वोट बैंक समझ कर छलने का ही काम हमेशा किया है।

पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने तो 27 प्रतिशत आरक्षण को रोकने के लिए पांच बार हाईकोर्ट और दो बार सुप्रीम कोर्ट चली गई। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण की अनेक योजनाएं और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए हैं। वह भाजपा सरकार ही थी जिसने कोर्ट से रोक लगी तीन परीक्षाओं के अलावा बाकी सभी परीक्षाओं और नियुक्तियों में 27 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया था। मुख्यमंत्री ने तो पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं मिलने के कारण पंचायत चुनाव तक स्थगित करवा दिए थे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सांसद ने सुप्रीम कोर्ट में इस आरक्षण का विरोध किया था। तब कांग्रेस ने उन्हें ऐसा करने से क्यों नहीं रोका? सांसद जी ने बेवजह सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र के गवली प्रकरण का हवाला दिया। इसके चलते सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव में ओबीसी के आरक्षण पर रोक लगा दी। कांग्रेस ने क्यों नहीं इसके लिए रिव्यू पिटीशन दायर की ।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive