Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar: 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण : सेना की सागर (शाहबाज़) डिविजन की हीरक जयंती

Sagar: 108 फीट  ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण : सेना की सागर (शाहबाज़) डिविजन की हीरक जयंती पर

तीनबत्ती न्यूज: 05 अगस्त ,2025
सागर
: सागर शहर ने आज एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनते हुए 108 फीट ऊँचे भव्य राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण देखा, जो इस क्षेत्र में अपनी तरह का पहला है। यह आयोजन भारतीय सेना की सागर (शाहबाज़) डिविजन की हीरक जयंती (Diamond Jubilee) के अवसर पर आयोजित किया गया, जो 60 वर्षों की सेवा, बलिदान और राष्ट्र समर्पण को दर्शाता है।



ध्वज का लोकार्पण मेजर जनरल के.टी.जी. कृष्णन, जीओसी, 36 रैपिड (स्ट्राइक) द्वारा किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में सेना के अधिकारीगण, पूर्व सैनिक, सिविल नागरिक, युवा वर्ग और बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। यह सागर डिविजन की ओर से सागरवासियों को एक विशेष भेंट है, जो शहर के गौरव और देशभक्ति का प्रतीक बनेगा। इस आयोजन का सफल संचालन 636 ईएमई बटालियन की कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कामिनी पोखरिया के नेतृत्व में शाहबाज़ ईगल्स टीम द्वारा किया गया। यह बटालियन 36 रैपिड (स्ट्राइक) के अधीन कार्यरत है। पूरी टीम ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बनाने के लिए अथक मेहनत की।




यह विशाल तिरंगा अब सागर की पहचान बनकर, प्रतिदिन शाहबाज़ डिविजन के सैनिकों के साहस, बलिदान और अनुशासन की गाथा को याद दिलाता रहेगा और देश की एकता, समर्पण और प्रेरणा का प्रतीक रहेगा। कार्यक्रम का समापन मेजर उत्कर्ष खरे द्वारा सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए किया गया, जिन्होंने इस भव्य आयोजन को सफल बनाया।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



  

Share:

गहोई वैश्य समाज सागर द्वारा राष्ट्रकवि श्री मैथिली शरण गुप्त जी की 139 वीं जयंती का आयोजन

गहोई वैश्य समाज सागर द्वारा राष्ट्रकवि श्री मैथिली शरण गुप्त जी की 139 वीं जयंती का आयोजन


तीनबत्ती न्यूज : 04 अगस्त ,2025

सागर: गहोई वैश्य समाज सागर द्वारा राष्ट्रकवि श्री मैथिली शरण गुप्त जी की 139 वीं जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई । इस भव्य कार्यक्रम के अध्यक्ष  गहोई वैश्य समाज सागर के संरक्षक श्री नर्मदा प्रसाद ददरया ,मुख्य अतिथि रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज श्री राज्यवर्धन नीखरा,विशिष्ट अतिथि श्रम न्यायालय सागर के वरिष्ठ न्यायाधीश श्री विनायक नीखरा  रहे । मंचासीनअतिथियो में गहोई वैश्य समाज सागर के संचालक मंडल के अध्यक्ष  सुरेन्द्र सुहाने ,गहोई वैश्य समाज सागर के संचालक मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता,श्रीदेव जगमोहन लाल गहोई वैश्य पंचायती ट्रस्ट सागर के अध्यक्ष  मनोज डेंगरे, गहोई वैश्य महिला मंडल सागर की अध्यक्षा श्रीमती रश्मि खरया,नवयुवक गहोई वैश्य समाज सागर के अध्यक्ष श्री चंदन सुहाने, एवं सागर नगर के प्रतिष्ठित डॉ.श्री राजेंद्र चौदा  उपस्थित थे।


सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ और राष्ट्रकवि श्री मैथिलीशरण गुप्त जी की पुष्पार्रचना की गई। तत्पश्चात आंचल सांवला, शिखा कसाव,शिल्पी चौदा और शालिनी बृजपुरिया के द्वारा सामूहिक सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

इसके बाद मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ ,नारियल और शाल और स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत और सम्मान किया गया । आप सभी के अभिनंदन हेतु स्वागत गीत प्रस्तुत किया रश्मि बिलैया  ने प्रस्तुत किया। सभी सम्मानित अतिथियों ने सभा को संबोधित किया । संरक्षक श्री नर्मदा प्रसाद ददरय  ने राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट जज श्री राज्यवर्धन नीखरा ने कहा कि हमें बच्चों को अपनी संस्कृति और संस्कार सिखाने चाहिए।उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आज हमारे परिवार के अधिकांश बच्चे बाहर निकल जाते हैं और पुश्तैनी व्यवसाय आदि पुरानी पीढ़ी के साथ ही थम जाते हैं। विशिष्ट अतिथि सागर नगर के वरिष्ठ न्यायाधीश विनायक नीखरा ने कहा कि मेहनत और गहन लगन जिसके पास हों वे अपने जीवन में सदा सफ़ल होकर ऊंचाइयों पर प्रतिष्ठित होते हैं इसलिए आज के युवाओं में धैर्य और लगन की नींव अवश्य डालनी चाहिए । संचालक मंडल के अध्यक्ष ने  सुरेन्द्र सुहाने ने सामाजिक कार्यों और समारोह में युवाओं की नगण्य उपस्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हमारे ही परिवार के बच्चों को सामाजिक दायित्व निभाने हेतु प्रेरित करने की आवश्यकता है,साथ ही साथ श्री सुहाने ने अपने उद्बोधन में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक समय था जब हमारे समाज में राष्ट्रकवि श्री मैथिली शरण जी गुप्त जी जैसी शख्सियत हुआ करती थी गहोई वैश्य समाज के अनेक परिवारों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुआ करते थे और आज के समय हमारे लोगों की सामाजिक कार्य एवं राजनीति में  भागीदारी घटती जा रही है, समाज को वापस राजनीति और समाज सेवा की मुख्य धारा में लाना पड़ेगा । इसके अलावा हमारे सभी अन्य मंचासीन अतिथियों ने अपने वक्तव्य में राष्ट्रकवि श्री मैथिली शरण गुप्त जी के साहित्य जगत में दिए योगदान पर आधारित वक्तव्य दिए । 

समाज सेवी और आध्यात्मिक गुरु श्रीमती शशि बृजपुरिया ने कहा कि कविताएं रचनाकार के अंतस से प्रस्फुटित होती हैं और उन्होंने अपने सिलाई कढ़ाई निःशुल्क सिखाने की व्यवस्था पर प्रकाश डाला समाज में महिलाओं की महती भूमिका और योगदान पर विचार रखे । सागर समाज की प्रतिष्ठित साहित्यकार श्रीमती डॉ. सरोज गुप्ता ने राष्ट्रकवि गुप्त जी पर विवेचनात्मक आलेख का प्रभावशाली वाचन किया ।


कार्यक्रम के दूसरे चरण में गहोई वैश्य महिला मंडल सागर के योगदान से कवयित्री सम्मेलन आयोजित किया गया। रूबी ददरया ने लोक गायन शैली में श्री गुप्त जी के  व्यक्तित्व कृतित्व को गीत रूप में प्रस्तुत किया । ज्योति झुड़ेले ने विरह गीत कैसे बताऊं री सखी , छाया सेठिया ने हम शिक्षक हैं शिक्षा की तस्वीर बदल देंगे ,सुधा रूसिया ने गुप्त जी पर रचना पढ़ी, दीप्ति गुप्ता और आंचल गुप्ता ने प्रकृति गीत ,सुमन झुड़ेले ने आ गया मलयज समीरण ले सुगंधों की पिटारी विरह गीत सुनाया,वैभवी नीखरा ने गुप्त जी पर प्रेरक रचना प्रस्तुत की। अन्य कवित्रियों में अंशुल ददरया,रेणु कठल,उषा इन्दुर्ख्या आस्था तपा और रश्मि बिलैया ने मोहक काव्यपाठ किया । गहोई वैश्य महिला मंडल सागर द्वारा सभी को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। श्री ओमप्रकाश रूसिया ने श्री गुप्त जी पर वाचन के पश्चात सभी का आभार ज्ञापित किया।

एवं कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार के साथ भव्य समारोह का समापन किया गया । मंच संचालन सुश्री सुमन झुड़ेले ने किया ।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

विधानसभा सत्र : सराफा व्यापारियों की सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस की मांग को उठाया विधायक शैलेन्द्र जैन ने

विधानसभा सत्र : सराफा व्यापारियों की सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस की मांग को उठाया विधायक शैलेन्द्र जैन ने 


तीनबत्ती न्यूज: 04 अगस्त ,2025

भोपाल।मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सागर विधायक  शैलेन्द्र कुमार जैन ने शून्यकाल के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जनहित मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने प्रदेश के सराफा व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से शस्त्र लाइसेंस प्रदान किए जाने की मांग की।विधायक जैन ने विधानसभा अध्यक्ष को प्रेषित शून्यकाल सूचना में कहा कि सराफा व्यापारी अत्यधिक मूल्यवान सोना, चांदी व आभूषणों का कारोबार करते हैं, जिससे वे अपराधियों की नजर में रहते हैं। विगत वर्षों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लूट, चोरी, डकैती जैसी घटनाओं में सराफा व्यापारियों को जानमाल की हानि उठानी पड़ी है।

मध्यप्रदेश के सराफा व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्रदान किये जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से नीति बनाकर शस्त्र लाइसेंस की पात्रता सरल की जाए, जिससे व्यापारी वर्ग आत्मरक्षा में सक्षम हो सके। इस विषय पर विधायक जैन ने अध्यक्ष महोदय से अनुमति लेकर सदन का ध्यान आकर्षित करने का आग्रह किया । सराफा व्यापारी मूल्यवान वस्तुओं के कारण बार-बार अपराधों के शिकार बन रहे हैं। कई जिलों में हत्या, लूटपाट, दिनदहाड़े हमले जैसी घटनाएँ बढ़ी हैं । व्यापारियों की सुरक्षा अब राज्य सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। अन्य प्रदेशों में इस तरह के व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस देने की विशेष नीति है, मध्यप्रदेश में भी ऐसा हो।

सागर में नवीन खेल स्टेडियम निर्माण और खेल परिसर की मरम्मत का मामला विधानसभा में उठा

 मानसून सत्र के दौरान सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने सागर नगर की खेल अधोसंरचना से संबंधित एक अहम मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने सरकार से नवीन खेल स्टेडियम के निर्माण और खेल परिसर सागर के सुदृढ़ीकरण व मरम्मत को लेकर प्रश्न किया।

विधायक जैन ने विधानसभा में जानकारी दी कि पूर्व में बजट सत्र के दौरान यह घोषणा की गई थी कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक नवीन स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने जानना चाहा कि इस योजना की वर्तमान कार्यप्रगति क्या है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सागर नगर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित खेल परिसर स्थित भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है और अब वह उपयोगी नहीं रह गया है। ऐसे में भवन का सुदृढ़ीकरण व आवश्यक मरम्मत कार्य अति आवश्यक है। विधायक जैन के प्रश्न का उत्तर देते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि: नवीन खेल स्टेडियम निर्माण के लिए विभागीय योजना अनुमोदन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। इस योजना के लिए विभागीय बजट में ₹25.00 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। सागर खेल परिसर के सुदृढ़ीकरण व मरम्मत हेतु ₹281.14 लाख का प्राक्कलन तैयार कर स्थायी वित्त समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। समिति ने प्रकरण पर विचार करते हुए संशोधित और औचित्यपूर्ण प्रस्ताव तैयार कर पुनः समिति को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव प्राप्त होने के पश्चात प्रकरण को फिर से समिति के सामने लाकर मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा।


______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा: जिला स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस : सागर कमिश्नर ने आयुष्मान कार्ड को लेकर जताई नाराजगी

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा: जिला स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस : सागर कमिश्नर ने आयुष्मान कार्ड को लेकर जताई नाराजगी


तीनबत्ती न्यूज: 04 अगस्त ,2025
सागर : कमिश्नर सागर संभाग  अनिल सुचारी ने सागर संभाग के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को पारदर्शी बेहतर और परिणाम मूलक बनाने के निर्देश दिए है। कमिश्नर ने कहा है कि शासन द्वारा जनमानस के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जा रही है। कमिश्नर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सागर संभाग के दूर दराज क्षेत्र के रहने वाले लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सागर संभाग में आयुष्मान कार्ड योजना, टेलीमेडिसन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जैसी अभिनव योजनाओं का लाभ जरूरत मंद लोगों को मिलना चाहिए। कमिश्नर ने सागर संभाग के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी स्वास्थ्य अधिकारी सेवा भाव और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जरूरत मंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुचाएं। कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी आज स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बालविकास विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
बैठक में एनिमिया नियंत्रण के लिए चलाएं जा रहे कार्यक्रमों की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह एनिमिया से पीडित सभी पात्र महिलाओं और युवाओं  और बच्चों का रजिस्टेªशन कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि रजिस्टेªशन के कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता अथवा लापहरवाही नहीं होना चाहिए।
आयुष्मान योजना को लेकर नाराजगी

कमिश्नर ने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सागर संभाग को निर्देश दिए कि वह एनिमिया की स्थिति से निपटने के लिए सतत प्रयास करें। जनमानस के लिए एनिमिया नियत्रण के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। कमिश्नर ने आयुष्मान योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सागर संभाग के सभी जिलों में पात्र सभी हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएं जाएं तथा इस योजना का लाभ जरूरत मंद लोगों को मुहैया कराया जाए।   कमिश्नर ने दमोह और टीकमगढ जिले में आयुष्मान कार्ड योजना में अपेक्षित कार्य नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। कमिश्नर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना शासन द्वारा संचालित एक अभिनव योजना है। इस योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिलाएं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी को नोटिस

बैठक में कमिश्नर ने परिवार कल्याण कार्यक्रम की जिलेवार समीक्षा की। कमिश्नर ने परिवार कल्याण कार्यक्रम का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करना सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने परिवार कल्याण कार्यक्रम में उदासीनता बरतने के कारण जिला स्वास्थ्य अधिकारी सागर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेलिमेडिशन कार्यक्रम संचालित की जा रही है। इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जाए। टेलिमेडिसन कार्यक्रम क्या है और इसके क्या फायदे हो सकते है। इसके विषय में लोगों को जागरूक किया जाए।

बैठक में बुंदेलखंड मेडिकल कालेज के डीन ने बताया कि मेडिकल कालेज द्वारा टेलिमेडिसन कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने के लिए वीडियों काल के फेसिलिटी देने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मेल हॉस्टल, फीमेल हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है वहीं लगभग 90 करोड़ रू. के निर्माण कार्य कराएं जा रहे है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज सागर में एमआरआई मशीन की सुविधा शीघ्र मिलेगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस

बैठक में कमिश्नर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ शत प्रतिशत हितग्राहियों को मिलना चाहिए। इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि मातृ वंदना कार्यक्रम एवं लाडली लक्ष्मी योजना कार्यक्रम की स्थिति की समीक्षा परियोजना वार करें। तथा जो परियोजना अधिकारी कार्य नहीं कर रहे है। उनके विरूध्द कार्यवाही प्रस्तावित करें।

कमिश्नर ने पोषण पुर्नवास केन्द्रों की स्थिति की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि सागर संभाग के सभी पोषण पुर्नवास केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को प्रवेश दिलाएं। समीक्षा के दौरान टीकमगढ जिले में पोषण पुर्नवास केन्द्रों में कुपोषित बच्चों के प्रवेश की स्थिति ठीक नहीं पाई जाने पर कमिश्नर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर द्वारा मेडिकल कॉलेज में कराएं जा रहे निर्माण कार्यो की भी समीक्षा की गई । बैठक में डीन मेडिकल कॉलेज डा. पी.एस. ठाकुर, संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला, संयुक्त संचालक लोक स्वास्थ्य सेवाएं डा. नीना गिडियन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री भरत सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

आर्ट ऑफ लिविंग का ‘आनंद उत्सव’ 12 अगस्त से सागर में: सुदर्शन क्रिया होगी मुख्य आकर्षण

आर्ट ऑफ लिविंग का ‘आनंद उत्सव’ 12 अगस्त से सागर में: सुदर्शन क्रिया होगी मुख्य आकर्षण


तीनबत्ती न्यूज : 04 अगस्त ,2025

सागर । सागर में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा 12 अगस्त से 17 अगस्त तक "आनंद उत्सव" का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सागर चेप्टर द्वारा मैजेस्टिक प्लाजा में आयोजित इस छह दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों को जीवन में सच्चे आनंद, शांति और ऊर्जा का अनुभव कराने के उद्देश्य से योग-ध्यान गतिविधियां संचालित की जाएंगी। शिविर का मुख्य आकर्षण विश्वप्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया है, जिसकी खोज स्वयं पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ने की थी। श्री श्री रविशंकर जी का उद्देश्य आम जन को जीवन जीने की कला सिखाना, उनके जीवन में खुशियों को महसूस कराना और तनाव से मुक्त समाज की रचना करना है।

आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक कपिल मलैया ने बताया कि सुदर्शन क्रिया एक वैज्ञानिक और आध्यात्मिक पद्धति है, जिससे अनिद्रा, तनाव, चिंता, क्रोध और अवसाद जैसे मानसिक विकारों से मुक्ति मिलती है। यह क्रिया शरीर में डोपामाइन हार्मोन के स्तर को बढ़ाकर व्यक्ति में प्रसन्नता और ऊर्जा का संचार करती है। कोविड काल के दौरान भी यह देखा गया कि सुदर्शन क्रिया करने वाले साधकों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक थी, उन पर कोविड का प्रभाव कम हुआ था क्योंकि उनके फेफड़े तुलनात्मक रूप से अधिक मजबूत पाए गए। उन्होंने कहा कि सागर में आर्ट ऑफ लिविंग की गतिविधियाँ कई दशकों से सक्रिय रूप से संचालित हो रही हैं। सागर चेप्टर पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। शिविर में सुबह और शाम दो सत्रों में कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि कार्यरत, विद्यार्थी और गृहिणी सहित हर वर्ग के लोग इसमें शामिल हो सकें।

आर्ट ऑफ लिविंग के सागर चेप्टर के मीडिया प्रभारी आशीष ज्योतिषी ने बताया कि न्यूनतम संकल्प राशि में इच्छुक व्यक्ति संस्था से आजीवन जुड़कर सुदर्शन क्रिया का लाभ ले सकते हैं। इस आनंद उत्सव में भाग लेने के लिए इच्छुक साधकों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। सागर चेप्टर ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान में सहभागी बनें और एक शांत, संतुलित और सकारात्मक जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

रूद्राभिषेक के विभिन्न स्थलों पर आयोजन, बैंगलोर आश्रम से पधारेंगे ऋषि देवदूत जी


प्रशिक्षक प्रवीण धुरिया ने बताया कि सावन माह में रूद्राभिषेक का अलग ही महत्व रहता है। इसमें आर्ट ऑफ लिविंग सागर चेप्टर द्वारा 4 से 6 अगस्त तक शहर में विभिन्न स्थानों पर रूद्राभिषेक के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह आयोजन बैंगलोर आश्रम से पधार रहे ऋषि देवदूत जी के सान्निध्य में संपन्न होंगे, जिनके साथ तीन विद्वान पंडित भी रहेंगे।रूद्राभिषेक कार्यक्रम की 4 अगस्त : दोपहर 1 बजे – महेन्द्र मील,शाम 5 बजे – दीनदयाल नगर, 5 अगस्त को सुबह 10:30 बजे – विचार संस्कार विद्यालय, ग्राम मनेशिया ,शाम 5:30 बजे – मैजेस्टिक प्लाज़ा, 6 अगस्त को सुबह 8:30 बजे – सागर बैटरी, भगवानगंज में होगा।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस दिव्य अनुष्ठान का लाभ लें और रुद्राभिषेक के पावन अवसर पर आध्यात्मिक ऊर्जा से स्वयं को अभिसिंचित करें। इस अवसर पर प्रशिक्षक संकल्प मलैया, राजकुमारी यादव, डॉ. मोना केशरवानी, राजेश जैन, विनय तिवारी, सचिन ज्योतिषी, सुरेश पिंजवानी आदि उपस्थित थे।

______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

www.Teenbattinews.com

Archive