Editor: Vinod Arya | 94244 37885

जैसीनगर का नाम नहीं बदलेगा : कुछ भाजपा के नेता कांग्रेसियों से मिलकर भ्रम फैलाने में लगे है: मंत्री गोविंद राजपूत ▪️सीएम डा मोहन यादव ने की थी घोषणा

जैसीनगर का नाम नहीं बदलेगा : कुछ भाजपा के नेता कांग्रेसियों से मिलकर भ्रम फैलाने में लगे है: मंत्री गोविंद राजपूत

▪️सीएम डा मोहन यादव ने की थी घोषणा


 तीनबत्ती न्यूज:04 सितम्बर,2025

सागर :  पिछले कुछ दिनों से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में कुछ लोग भ्रम फैला कर लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। जिसको लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि जनता का फैसला सर्वमान्य है जैसी नगर के नाम पर कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं और हमारी भोली भाली जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वह यह नहीं जानते कि यह जनता सब जानती है कि कौन क्या कर रहा है।

_________

पूरा वीडियो सुनने क्लिक करे

जैसीनगर का नाम बदलेगा : कुछ भाजपा के नेता कांग्रेसियों से मिलकर भ्रम फैलाने में लगे है: मंत्री गोविंद राजपूत

__________

श्री राजपूत ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में ना आए अपने क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करें जो आप लोग चाहेंगे वही होगा जैसी नगर का नाम नहीं बदला जाएगा जिन लोगों ने यह षड्यंत्र रचा है उनके लिए हमारे क्षेत्र की जनता ही  जवाब देगी हम आपके साथ हैं और हमारा संकल्प है कि हमेशा आपकी सेवा करते रहे। श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जैसीनगर आगमन पर उनके समक्ष जैसीनगर का नाम बदलकर जय शिव नगर करने की बात रखी गई थी। यह बात भी जैसीनगर की आम जनता की थी। मंत्री राजपूत ने बताया की जैसीनगर एक ऐतिहासिक नगर है, जो क्षत्रिय समाज की वैभवशाली परंपरा और हिंदू धार्मिक विरासत का प्रतीक है। 


खबर देखने क्लिक करे

बीजेपी की सियासत फिर गरमाई : खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की आपसी खींचतान जारी। मंत्री गोविंद सिंह ने लगाए पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह पर आरोप, नाम लिए बगैर


यहां एक प्राचीन बड़े महादेव का मंदिर भी है। जो भगवान शिव की पूजा का प्राचीन केंद्र है। यह मंदिर स्थानीय संस्कृति और धार्मिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। मंदिर की स्थापना राजा जयदेव सिंह द्वारा ही की गई मानी जाती है, जो हिंदू धर्म के संरक्षण में क्षत्रिय शासकों की भूमिका को रेखांकित करता है। जैसीनगर के नाम परिवर्तन का विचार क्षत्रिय समाज के इतिहास और संस्कृति को एकीकृत करने का एक सामूहिक प्रयास के रूप में उभरा था। राजा जय सिंह के नाम के जय को आधार बनाते हुए भगवान शिव के नाम को जोड़कर जय शिव नगर बनाने का सुझाव दिया गया। यह विचार व्यक्तिगत निर्णय नहीं था, अपितु समाज के सभी वर्गों की सर्वसम्मति पर आधारित था। क्षत्रिय समाज के साथ स्थानीय लोगों से विचार-विमर्श एवं उनके मत को ध्यान में रखकर ही विचार किया था, जैसीनगर का नाम यथावत ही रखा जा रहा है इसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा।  श्री राजपूत ने कहा कि बिना किसी कारण के यह तो वही बात हुई सूत न कपास जुलाहों में लठा-लठी तिल को ताड़ बनाया जा रहा है।

नहीं भेजा गया कोई प्रस्ताव

श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जब जैसीनगर आए थे, तो उनके सामने जैसीनगर का नाम बदलकर जयशिवनगर करने की बात आई थी, तब उन्होने कहा था कि इसका प्रस्ताव भिजवाए तब इस पर विचार किया जावेगा। अभी तक न तो कोई प्रस्ताव भेजा गया और न ही कोई निर्णय हुआ है। जिला प्रशासन एसडीम द्वारा भी नाम बदलने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है और ना ही कोई प्रस्ताव भेजे जाने की कार्यवाही हो रही है।राजपूत ने कहा कि राजा जयसिंह के नाम से ही इस ग्राम पंचायत का नाम जैसीनगर पडा है। राजा जयसिंह हम सबके गौरव है। उनके नाम से कोई राजनीति नही होना चाहिए।

Share:

महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्वीकृति व स्थल चयन के लिए पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह का आभार - महापौर संगीता तिवारी

महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्वीकृति व स्थल चयन के लिए पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह का आभार - महापौर  संगीता तिवारी


तीनबत्ती न्यूज: 03 अक्टूबर, 2025
सागर। सागर सिटी स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापना के प्रस्ताव व इस हेतु 1 करोड़ की राशि स्वीकृत करने के लिए सागर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने तत्कालीन नगरीय विकास मंत्री, वर्तमान खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सागर नगर निगम परिषद ने प्रतिमा की स्थापना हेतु सिटी स्टेडियम परिसर का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया है।

महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने यहां जारी एक प्रेस नोट में कहा है कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने विभागीय मंत्री के रूप में लगभग दो वर्ष पूर्व सागर नगर में देश के गौरव महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा की स्थापना के लिए 1 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी थी जो तभी आवंटित हो कर निगम के पास आ गई थी। तत्पश्चात पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने ही प्रतिमा स्थापना के लिए सिटी स्टेडियम का नामकरण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम करते हुए  परिसर में ही उनकी भव्य प्रतिमा की स्थापना का प्रस्ताव नगर निगम को दिया था। उनके प्रस्ताव को ही स्वीकार किया जाकर निगम परिषद ने उक्त निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया है।

महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि सागर में महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा की स्थापना के लिए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह जी का योगदान चिरस्मरणीय रहेगा। सागर नगर की समस्त जनता की ओर से प्रथम नागरिक के रूप में मैं इस एतिहासिक कार्य के लिए उनका धन्यवाद व आभार व्यक्त करती हूं।
Share:

डी डी कंपलेक्स के 39 दुकानों द्वारा बकाया प्रीमियम राशि 9 करोड 20 लाख 93 हजार रुपए जमा न करने पर आवंटन निरस्त कर जमा राशि को राजसात करने नोटिस जारी

डी डी कंपलेक्स के 39  दुकानों  द्वारा बकाया प्रीमियम राशि 9 करोड 20 लाख 93 हजार रुपए जमा न करने पर आवंटन निरस्त कर जमा राशि को राजसात करने नोटिस जारी


तीनबत्ती न्यूज: 03 अक्टूबर,2025

सागर :  नगर निगम परिषद में लिए गए निर्णय के पालन में नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार कटरा बाजार स्थित डीडी कांपलेक्स की आवंटित 39 दुकानों की बकाया प्रीमियम राशि  दुकानदारों द्वारा जमा न करने पर  दुकानों का आवंटन निरस्त कर संबंधित दुकानदारों की जमा राशि राजसात करने के लिए  बाजार प्रभारी द्वारा नोटिस जारी  किए गए हैं ।

 सहायक आयुक्त एवं बाजार प्रभारी आनंद मंगल गुरु ने बताया कि कटरा बाजार स्थित डीडी कांपलेक्स के दुकानदारों को बकाया प्रीमियम राशि को जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं , नगर निगम को डी डी कांपलेक्स के दुकानदारों से 9 करोड 20 लाख 93 हजार रुपए लेना है,अगर दुकानदारों द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की जाएगी तो  डी डी कांपलेक्स की 39 दुकानों के आवंटन को निरस्त करते हुए उनके द्वारा जमा की गई राशि को राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी।

इन दुकानों को बकाया प्रीमियम राशि जमा करने दिए गए नोटिस

सुधीर कुमार जैन 15 लाख 78 हजार 640/- ,

सुरेन्द्र कुमार जैन 40 लाख 30 हजार 315/-,

कैलाश कुमार हसानी 52 लाख 27 हजार 196/- 

सुरेन्द्र कुमार जैन 12 लाख रुपए ,

देवी बाई मंगवानी 40 लाख 80 हजार 856/-,

राजेश साहू 37 लाख 22 हजार 500/-,

सुशील कुमार जैन 12 लाख 30 हजार 634/-,

शुभम सिंह चौधरी 31 लाख 98 हजार 343/-,

प्रीतम कुमार आर्य 53 लाख 21 हजार ,

नीरज बाबूलाल जैन 15 लाख 10 हजार 601/-,

रामगरीब केशरवानी 61 लाख 83 हजार 499/-,

संगीता पाण्डेय 24 लाख 21 हजार 500/-,

चन्द्र प्रकाश शर्मा 24 लाख 11 हजार 500/-

पुनीत शर्मा 24 लाख 12 हजार 500/-

रंजीत चौरसिया 42 लाख 92 हजार 621/-

इन्द्रेश पांडेय 19 हजार 10 हजार 500/-

लक्ष्मी जैन 30 लाख 06 हजार 625/-

प्रियंक दीक्षित 32 लाख 13 हजार

तबस्सुम बेगम 19 लाख 54 हजार 625/-,

अहिल्या शुक्ला 30 लाख 24 हजार 625/-

ममता उपाध्याय 14 लाख 14 हजार 625/

राजेश कुमार जीवतानी 10 लाख 14 हजार 938/-

शुभम जैन 29 लाख 99 हजार 126/

राखी सिंघई 33 लाख 14 हजार 

प्रीतम आर्य 30 लाख 41 हजार ,अंजना झुडेले 10 लाख 71 हजार 377/-

अश्विनी साहू 18 लाख 16हजार 699/-

संजय जैन / हुकुमचंद 25 लाख 6 हजार 573/-

अंजना जैन 11 लाख 20 हजार 257/-

जतिन खियानी 19 लाख 99 हजार 950/-,अविनाश निरंकारी 20 लाख11 हजार 101/-

दुष्यंत तिवारी 24 लाख16 हजार 401/- 

अनुराग सोनी 50 लाख 36 हजार

कुल बकाया राशि 9 करोड 20 लाख 93 हजार है।

Share:

नगर निगम ने नगर पालिका मकरोनिया को जलकर की बकाया 12 करोड़ 13 लाख रुपए जमा करने के लिए नोटिस जारी ▪️6 अक्टूबर तक बकाया राशि जमा न करने पर जलप्रदाय होगा बंद

नगर निगम ने नगर पालिका मकरोनिया को जलकर की बकाया 12 करोड़ 13 लाख रुपए जमा करने के लिए नोटिस जारी

▪️6 अक्टूबर तक बकाया राशि जमा न करने पर जलप्रदाय  होगा बंद 




तीनबत्ती न्यूज: 03 अक्टूबर,2025

सागर:  नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री  द्वारा वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी वसूली की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने मकरोनिया नगरपालिका पर माह सितम्बर 2025 तक जलकर राशि रू. 12 करोड़ 13 लाख 18 हजार 726 रुपए बकाया होने के कारण अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जलप्रदाय शाखा द्वारा जारी किए गए नोटिस में लेख किया गया है कि  दिनांक 06 अक्टूबर 2025 तक बकाया जलकर राशि का भुगतान अनिवार्य रूप से नगर निगम को किया जावे अन्यथा की दशा में दिनांक 07 अक्टूबर 2025 से जलप्रदाय बंद कर दिया जावेगा। 

नगर निगम आयुक्त ने  बताया गया कि पेयजल की सप्लाई में प्रति माह लगभग राशि रू. 1.5 करोड़ का व्यय करना पड़ रहा है। मकरोनिया नगर पालिका को दिनांक 01अप्रेल 2024 से बल्क कनेक्शन के द्वारा जलप्रदाय किया जा रहा है जिसकी राशि जमा नहीं की जा रही है।


Share:

छोटे तालाब का होगा भव्य कायाकल्प: विधायक शैलेंद्र जैन ने 7.5 करोड़ की परियोजना और नमो उद्यान श्मशान घाट का किया निरीक्षण

छोटे तालाब का होगा भव्य कायाकल्प: विधायक शैलेंद्र जैन ने 7.5 करोड़ की परियोजना और नमो उद्यान श्मशान घाट का किया निरीक्षण

तीनबत्ती न्यूज:01 अक्टूबर,2025

सागर।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने शनिवार को छोटे तालाब में लगभग 7.5 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।उल्लेखनीय है कि विधायक जैन के प्रयासों से स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत लाखा बंजारे झील (बड़े तालाब) का पुनर्निर्माण और आकर्षक कायाकल्प किया गया था। इसके परिणामस्वरूप झील के प्रति नागरिकों में आकर्षण और सम्मान दोनों बढ़ा है। अब इसी क्रम में झील के शेष भाग जिसे आमतौर पर छोटा तालाब कहा जाता है के जीर्णोद्धार हेतु विधायक जैन द्वारा राशि स्वीकृत कराई गई है।

छोटे तालाब में डी-सिल्टिंग, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य तेज़ी से चल रहा है। विधायक जैन ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत तालाब के चारों ओर आकर्षक पाथ-वे (पैदल मार्ग) का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लोग झील के चारों ओर भ्रमण कर सकेंगे। बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए लगभग 1.5 किलोमीटर लंबा टॉय ट्रेन ट्रैक बनाया जा रहा है। इस पर चलने वाली टॉय ट्रेन अटल पार्क के अंदर से होकर गुजरेगी, जिससे यह शहरवासियों और बच्चों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बनेगी। तालाब की सुंदरता बढ़ाने के लिए इसके दोनों छोर पर दो आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। राजस्थानी पैटर्न पर लाल पत्थर की 11 छतरियां और 31 स्तंभ निर्मित किए जा रहे हैं, जो छोटे तालाब की भव्यता को नई पहचान देंगे। इसके अलावा नौकायन के लिए 3 घाट भी बनाए जा रहे हैं, ताकि नागरिक जलविहार का आनंद ले सकें। विधायक जैन ने कहा कि यह परियोजना न केवल छोटे तालाब की ऐतिहासिक पहचान को पुनर्जीवित करेगी, बल्कि सागर शहर के लिए एक नया पर्यटन और मनोरंजन स्थल भी तैयार करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।


शमशान घाट परिसर में नमो उद्यान का निरीक्षण एवं पौधारोपण, मियावाकी पद्धति से हो रहा है विकास


स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर निगम सागर द्वारा नरयावली नाका स्थित शमशान घाट परिसर में बनाए जा रहे “नमो उद्यान” का निरीक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम सोमवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री उपस्थित रहे। विधायक जैन ने पूरे परिसर का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शमशान घाट जैसे संवेदनशील स्थल को हरित एवं स्वच्छ वातावरण देने के उद्देश्य से “नमो उद्यान” विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया  कि उद्यान के लिए चिन्हित स्थान को व्यवस्थित तार फेंसिंग कर मवेशियों से सुरक्षित किया गया है। परिसर में आकर्षक प्रवेश द्वार भी निर्मित किया गया है। उद्यान में पीपल, बरगद, नीम, चक्रेसिया, आंवला और कचनार जैसे पर्यावरण के अनुकूल पौधे लगाए गए हैं। विशेष रूप से तुलसी के पौधों के लिए अलग से “तुलसी वन” विकसित किया जा रहा है।

 इस उद्यान को मियावाकी पद्धति से विकसित किया जा रहा है। इस पद्धति से पौधे तेजी से बढ़ते हैं और घना हरित क्षेत्र निर्मित होता है। उन्होंने कहा कि चूंकि यह स्थल शमशान घाट है, जहां बड़ी मात्रा में धुआं निकलता है, इसलिए यहां पौधारोपण से वातावरण को स्वच्छ एवं शुद्ध बनाए रखने में मदद मिलेगी।

ये हुए शामिल

निरीक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम में जगन्नाथ गुरैया, नगर निगम उपायुक्त एस.एस. बघेल, उप यंत्री दिनकर शर्मा सहित स्थानीय नागरिक एवं निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।


_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

मेयर संगीता सुशील तिवारी का आरोप निगमायुक्त लगातार कर रहे अपमानित, रावण दहन कार्यक्रम में भी यही आशंका : नहीं होंगी रावण दहन कार्यक्रम में शामिल

मेयर संगीता सुशील तिवारी का आरोप निगमायुक्त लगातार कर रहे अपमानित, रावण दहन कार्यक्रम में भी यही आशंका : नहीं होंगी रावण दहन कार्यक्रम में शामिल


तीनबत्ती न्यूज : 01 अक्टूबर, 2025

सागर : सागर में बीजेपी की गुटबाजी अब सड़को पर है। कार्यक्रमों के जरिए नीचा दिखाने और अपमानित करने की राजनीति जोरो पर है। इसी के चलते नगर निगम सागर की बीजेपी की महापौर संगीता तिवारी ने नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री पर उन्हें अपमानित करने के आरोप लगाये हैं। नगर निगम द्वारा कराये जा रहे रावण दहन कार्यक्रम के कार्ड में उनका नाम 5वें नंबर पर आने के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में यह प्रतिक्रिया उन्होंने दी। उन्होंने  दशहरा पर नगर निगम सागर द्वारा आयोजित किए जाने वाले रावण दहन कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का ऐलान भी किया है। 

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

 महापौर संगीता तिवारी ने निगमायुक्त पर अपमानित करने का लगाया आरोप :

_____________


दरअसल सागर शहर में भाजपा में  महापौर संगीता तिवारी और विधायक शैलेंद्र जैन के बीच के मतभेदों के चलते कुछ न कुछ राजनीति में घटित हो रहा है। नगरनिगम द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में मेयर का नाम नीचे दिए जाने से विवाद खुलकर सामने आ गया। 

मेरे खिलाफ जानबूझकर षडयंत्र : मेयर

महापौर संगीता तिवारी ने इस मुद्दे प कहा कि मेरे खिलाफ किसी के कहने पर या जानबूझकर निगमायुक्त षड़यंत्र रच रहे हैं। मुख्यमंत्री के पद्माकर सभागार में हुए कार्यक्रम में जानबूझकर मुझसे उनका स्वागत नहीं कराया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के हितग्राहियों के चेक वितरण कार्यक्रम में मुझे बुलाकर पूरे 40 मिनट तक इंतजार कराया और स्वयं बहुत देर से आये। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 30 सितंबर को म्युनिसिपल स्कूल में निगम द्वारा लगाये गये वोकल फॉर लोकल मेला में जब मैं पहुंची तो वहां न वे स्वयं आये न निगम के किसी अधिकारी को आने दिया। कार्ड में मेरा नाम कहां है, किस नंबर पर है, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

यह भी पढ़ेभारतीय संस्कृति के संरक्षक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ साल ▪️भूपेन्द्र सिंह, पूर्व गृहमंत्री, विधायक

सागर के विकास के लिए प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा कि मैं सागर नगर की साढ़े 3 लाख जनता की सेवा के लिए हर संघर्ष करने तैयार हूँ। मुझे मेरे पार्षदों एवं कर्मचारियों ने ही अवगत कराया है कि दशहरा के कार्यक्रम में मुझे अपमानित करने षड़यंत्र रचा जा रहा है। ऐसे में सबने सलाह दी है कि मैं वहां न जाऊं। यह किसके इशारे पर किया जा रहा है और क्यों? यह हर कोई जानता है। यहां के पूरे घटनाक्रमों को लेकर शासन और संगठन को अवगत करा दिया है। निगमायुक्त और उनके पीछे से यह खेल करा रहे लोग चाहे कितनी भी साजिश कर लें। नगर के विकास के लिए मैं पूरी ताकत के साथ डटकर खड़ी रहूंगी।

यह भी पढ़ेMP: 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले : 12 जिलों के कलेक्टर बदले

निगम ने बदला आमंत्रण कार्ड

महापौर का नाम कार्ड में नीचे होने पर मीडिया में मामला सामने आने पर निगम प्रशासन ने कार्ड में बदलाव भी किया। 

महापौर का पूरा सम्मान : निगम कमिश्नर

उधर नगरनिगम कमिश्नर राजकुमार खत्री का कहना है कि मेयर का किसी भी तरह से अपमान नहीं किया जा रहा है। कार्ड में त्रुटि थी। उसे सुधारा गया है। महापौर मेरे लिए सम्माननीय है। 

बीजेपी की गुटबाजी है:कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी

उधर इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस ने बीजेपी की गुटबाजी बताया। कांग्रेस प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी आशीष ज्योतिषी ने आरोप लगाए हैं कि नगर निगम प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। पीटीसी ग्राउंड पर 2 अक्टूबर को होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर आयुक्त नगर निगम द्वारा जारी कार्ड में पहली बार भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम भी है, जबकि कार्यक्रम भाजपा का नहीं, नगर निगम का है। 

प्रोटोकाल का उल्लंघन

प्रवक्ता के मुताबिक इसमें भी प्रोटोकॉल के विरुद्ध जाकर महापौर और निगमाध्यक्ष के नाम के पहले भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम दिया गया है। प्रवक्ता ज्योतिषी ने कहा कि यह सब भाजपा के उस गुट का हिस्सा भी हो सकता है, जो महापौर को लगातार अपमानित करने पर तुला हुआ है।


_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

भारतीय संस्कृति के संरक्षक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ साल ▪️भूपेन्द्र सिंह, पूर्व गृहमंत्री, विधायक

भारतीय संस्कृति के संरक्षक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ साल

                                                   ▪️भूपेन्द्र सिंह, पूर्व गृहमंत्री, विधायक


( फोटो: सागर ने RSS के पथ संचलन का पुराना फोटो: इसमें वर्तमान में केंद्रीय मंत्री डा वीरेंद्र कुमार, लेखक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, योगाचार्य विष्णु आर्य और पूर्व विधायक भानु राणा दृष्टिगोचर हो रहे है।)

तीनबत्ती न्यूज : 01 अक्टूबर ,2025

माँ भारती के वैभव को पुर्नप्रतिष्ठित करने, गुलामी की मानसिकता से उबारने और सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से नागपुर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को विजयदशमी के दिन एक छोटे से प्रयास के रूप में रा.स्व.से.संघ की शुरुआत की थी। सौ वर्षों की इस अविस्मरणीय यात्रा में संघ ने सेवा, समर्पण और संगठन के माध्यम से भारतीय समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय योगदान दिया है । संघ ने स्वतंत्रता के पूर्व ही समाज में आत्म गौरव का भाव जगाया, भारत को राष्ट्र-चेतना दी और “वसुधैव कुटुंबकम” के दर्शन से विश्व शांति, एकता एवं सद्भाव का संदेश दिया । संघ के लिए ‘‘राष्ट्र प्रथम है’’ 


1925 में स्थापना के समय रा.स्व.से.संघ का उद्देश्य था - भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण, सामाजिक समरसता का निर्माण और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी। यह संगठन भारतीय संस्कृति के संरक्षण और पुनरुद्धार का एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरा। संघ भारतीय समाज में अपनी गहरी छवि बनाने में सफल रहा है, उसने देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक परिदृश्य को भी गहराई से प्रभावित किया है। रा.स्व.से.संघ का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन और प्रचार है। विभिन्न सनातनी उत्सवों पर सामाजिक समरसता के माध्यम से संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का प्रयास करते हैं। 

सौ वर्षों की इस यात्रा में रा.स्व.से.संघ ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उसकी मूल भावना और उद्देश्यों में कोई भी परिवर्तन नहीं आया है। भले ही हमारी पूजा पद्धति भिन्न हो सकती हैं, परंतु संस्कार तो समान ही रहने चाहिए। इसी विचारधारा के चलते आज संघ देश के कोने-कोने में पहुंचने में सफल रहा है। पिछले 100 वर्षों से सतत रूप से हिंदू सनातन संस्कृति एवं भारतीय परम्पराओं तथा संस्कारों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए माँ भारती की सेवा में अपने आप को समर्पित किए हुए है। आज भारत व सम्पूर्ण विश्व का हिंदू अपने आप को गर्व से हिंदू कह रहा है तो यह संघ की अनथक तपस्या का ही परिणाम है। 


उपलब्धियों की अनंत यात्रा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष केवल उपलब्धियों की सूची भर नहीं, बल्कि भारतीय समाज के उत्थान, राष्ट्रीय व्यक्तित्व निर्माण और वैश्विक संस्कृति के पुनर्निर्माण की प्रगतिशील यात्रा है। संगठन की दृष्टि, सेवा भावना, अनुशासन और मातृभूमि के प्रति समर्पण से भारत को आत्मनिर्भर, समरस और समृद्ध राष्ट्र बनाने का सपना साकार करने का दृढ़ संकल्प ही संघ की सबसे बड़ी उपलब्धि है । 

आरंभ से ही संघ ने जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा से ऊपर उठकर भारतीय समाज को संगठित करने का प्रयास किया। शाखा के अभिनव प्रयोग से समाज में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रीयता की भावना पैदा हुई । संघ नई पीढ़ी को राष्ट्र भक्ति, संस्कार और सामाजिक सेवा के मूल्यों से जोड़ने में प्रयासरत हैं। डिजिटल युग में भी संघ की शाखाएँ सक्रिय हैं और नई तकनीकों का उपयोग कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। संगठन का मानना है कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए मजबूत संस्कृतिवान और आत्मनिर्भर नागरिक आवश्यक हैं। इसके माध्यम से लाखों युवा प्रेरित होकर देश सेवा में जुटे हैं। संघ ने लाखों युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक सुधार के क्षेत्रों में कई सफल अभियान चलाए। स्वयंसेवक आपदा राहत और सामाजिक सुधारों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं।  


सौ वर्षों की इस यात्रा में रा.स्व.से.संघ ने कई चुनौतियों का सामना किया परंतु संगठन ने अपनी मूल भूमिका में स्थिरता बनाए रखी, अपनी गतिविधियों को विस्तार दिया। आज, रा.स्व.से.संघ ने एक मजबूत सामाजिक और सांस्कृतिक आंदोलन के रूप में अपनी पहचान बनाई है। 

संघ का शताब्दी संकल्प है कि सेवा, संस्कार और समरसता के माध्यम से एक संगठित, आत्मनिर्भर एवं वैश्विक शांति दायक भारत का निर्माण किया जाए । सौ वर्षों की यह यात्रा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और सामाजिक सेवा का एक प्रतीक है। संघ की प्रतिबद्धता, दृढ़ता और सेवा भावना ने देश को नई दिशा दी है। वह भारत को विश्व के श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने में अपना योगदान जारी रखेगा। आज के समय में जैसे-जैसे वैश्वीकरण और आधुनिकता का प्रभाव बढ़ रहा है, भारतीय संस्कृति को चुनौती मिल रही है। ऐसे वातावरण में, रा.स्व.से.संघ और उससे जुड़ी संस्थाएँ अपनी भूमिका निभाकर परंपराओं का संरक्षण कर रही हैं। 


आज संघ स्थापना का 100वां वर्ष धूमधाम से मना रहा है और वह दुनिया को यह संदेश दे रहा है कि संघ भारत का एक ऐसा संगठन है जो अपनी स्थापना के दशकों के बाद भी अपनी विचारधारा व उद्देश्यों से जरा भी नहीं भटका है। शताब्दी वर्ष में संघ का समाज में पंच परिवर्तन लाने पर विशेष ध्यान है। इसमें ‘‘सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी जीवनशैली और नागरिक कर्तव्य’’ शामिल हैं। इन पंच परिवर्तन से सामाजिक जीवन में अनुशासन, देशभक्ति और नागरिक सहभागिता बढ़ेगी। इससे राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और राष्ट्रोन्नयन की आधारभूमि तैयार होगी। संघ के स्वयंसेवकों में स्वावलंबन,अनुशासन और सेवा भावना का विकास करने हुतु सतत प्रयास चलते हैं ताकि वे समाज की सेवा कर सकें। 

मुझे गर्व है कि आज भारत ही नहीं दुनिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसा सामाजिक संगठन होना दुर्लभ है जो अविरल अनथक रूप से समाज सेवा के साथ राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के लिए प्रतिबद्ध है। वन्देमातरम्......

▪️लेखक : भूपेंद्र सिंह , पूर्व गृहमंत्री, पूर्व सांसद और खुरई से विधायक है।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

MP: 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले : 12 जिलों के कलेक्टर बदले

MP: 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले : 12 जिलों के कलेक्टर बदले


तीनबत्ती न्यूज: 30 सितम्बर, 2025

भोपाल : मध्यप्रदेश शासन ने मंगलवार को 24 आईएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए है। इनमें 12 जिलों के कलेक्टर बदले बदले गए हैं। इनमें पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडौरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम जिलों के कलेक्टर शामिल हैं।


देखे पूरी सूची








Share:

www.Teenbattinews.com

Archive