सागर इंदौर ट्रांसपोर्ट पर कार्रवाई कर 200 क्विंटल प्लास्टिक जब्त
सागर 26 सितंबर 2022
अमानक प्लास्टिक प्रतिबंध के बाबजूद भी उपयोग बंद नहीं हो रहा था। जिसके चलते कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती सपना त्रिपाठी द्वारा तिलकगंज स्थित सागर इंदौर ट्रांसपोर्ट पर छापा मारकर सैकड़ों कुंटल प्लास्टिक की जब्ती की गई। इस अवसर पर उपायुक्त नगर निगम श्री राजेश ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री आदर्श जैन, श्री आनंद मंगल गुरु, श्री संजय सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि जिया ट्रांसपोर्ट श्री अनिल जैसवानी का है। जोकि बगैर अनुमति प्लास्टिक का व्यापार कर रहे थे। श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकार की कारवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वह अपना सामान अपने थैली में ही खरीदें प्लास्टिक की थैली ना ले।