Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Video : भांजी की शादी में स्टेज पर डांस करते करते भिलाई स्टील प्लांट के इंजीनियर की मौत

Video : भांजी की शादी में स्टेज पर  डांस करते करते भिलाई स्टील प्लांट के  इंजीनियर की मौत

Chhattisgarh Crimes
Teenbatti News :

 भिलाई,11 मई ,2023 ।  भिलाई स्टील प्लांट के इंजीनियर दिलीप राउतकर को शादी समारोह में स्टेज पर नाचते समय हार्ट अटैक आ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

   देखे : स्टेज पर डांस करते समय मौत





भिलाई स्टील प्लांट से मिली जानकारी के मुताबिक, दिलीप राउतकर दल्ली राजहरा में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग बीएसपी में असिस्टेंट इंजीनियर थे। दिलीप के दोस्त केशव जाम्बुलकर ने बताया कि 4 मई को उनकी भांजी की दल्ली राजहरा में ही शादी थी। वो भांजी की शादी को लेकर काफी खुश थे। रात 12 बजे के करीब दिलीप और उनके रिश्तेदारों ने स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ जमकर डांस किया।



डांस के दौरान उठा सीने में देर

डांस करने के  दौरान स्टेज पर  52 वर्षीय दिलीप को अचानक सीने में दर्द हुआ, लेकिन जब तक लोग इस बात को समझ पाते, वे स्टेज पर ही लुढ़क गए।


उन्हें अस्पताल ले जाने का भी मौका नहीं मिला। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। लोगों ने दिलीप को हिलाकर उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। वे अपने पीछे दो बेटियां और पत्नी को छोड़ गए। 




____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

एवरेस्ट फ़तह करने वाली एमपी की पहली पर्वतारोही मेघा परमार को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के ब्रांड एंबेसडर से हटाया▪️मेघा परमार हुई है कांग्रेस में शामिल

एवरेस्ट फ़तह करने वाली एमपी की पहली पर्वतारोही मेघा परमार को  ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के ब्रांड एंबेसडर से हटाया

▪️मेघा परमार हुई है कांग्रेस में शामिल 


तीनबत्ती न्यूज
भोपाल, 11 मई ,2023 : माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) को फतह करने वाली मध्य प्रदेश की पहली पर्वतारोही मेघा परमार (Megha Parmar) को महिला एवम बाल विकास विभाग ने  'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के ब्रांड एंबेसडर पद से हटा दिया है। मेघा के कांग्रेस में शामिल होने के दूसरे दिन शिवराज सरकार ने यह कदम उठाया है। 


मेघा परमार को हटाने के आदेश 


संचालनालय, महिला एवं बाल विकास ने जारी आदेश में लिखा कि संचालनालय म्.बा.वि के पत्र क. 191 दिनांक 10.03.2021 द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत ब्रांड एम्बेसडर / जेंडर चैम्पियंस के दिशा-निर्देश जारी किये गये है। इसके पूर्व जो भी ब्रांड एम्बेसडर / जेंडर चैम्पियंस बनाये गये है, उन्हें उनके कार्य दायित्व से तत्काल विमुक्त किया जाता है। इसी क्रम में विभाग द्वारा बनाये गये ब्रांड एम्बेसडर कु. मेघा परमार को इस दायित्व से विमुक्त किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ।
उधर पर्वतारोही मेघा परमार ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल पर पूर्व ब्रांड एम्बेसडर लिखा लिया है। 


9 मई को पकड़ा था कांग्रेस का दामन

9 मई को मेघा परमार को पीसीसी अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) ने छिंदवाड़ा  के परासिया में 'नारी सम्मान योजना' से जुड़े कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। कार्यक्रम में कमलनाथ, उनके बेटे सांसद नकूल नाथ और पत्नी शामिल रहीं. इसी कार्यक्रम में पर्वतारोही मेघा परमार ने राजनीति में कदम रखते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ।


 एमपी की पहली पर्वतारोही है मेघा


दुनिया की सबसे ऊंची चोंटी एवरेस्ट को फतह करने वाली मेघा परमार एमपी की पहली महिला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह जिले सीहोर के इछावर की रहने वाली है।  मेघा परमार ने माउंट एवरेस्ट के अलावा पांच अन्य देशों की सबसे ऊंची चोटियों पर भी फतह हासिल की है. इसके साथ ही समुद्र में स्कूबा डाइविंग में विश्व रिकॉर्ड भी उन्होंने बनाया है.
उनको  मध्य प्रदेश सरकार ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान  ब्रांड एंबेसडर बनाया था। इस अभियान की ब्रैंड एम्बेसेडर होने के चलते मेघा पूरे मध्य प्रदेश में लगातार सक्रिय रहीं हैं. मेघा परमार एमपी में स्कूल-कॉलेज छात्राएं, युवतियां और महिलाओं के बीच खासी लोकप्रिय हैं.





____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________
 






Share:

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम से 4 महीने में 21 लोग लापता, इनमे 2 नाबालिग लड़की भी शामिल

Bageshwar Dham  News:  बागेश्वर धाम से 4 महीने में 21 लोग लापता, इनमे 2 नाबालिग लड़की भी शामिल


Bageshwar Dham: छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से लापता लोगों को खो6जने के लिए परिजन दर- दर ठोकरें खा रहे है. छतरपुर जिले की पुलिस ने दावा कि लापता हुए लोगों में से 9 लोगों को खोजने में सफलता मिली है.महज चार महीने में ही बागेश्वर धाम से 21 लोग रहस्यमय ढंग से लापता हो चुके हैं. पुलिस भी लापता लोगों की खोजबीन नहीं कर सकी है और न ही बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Pt. Dhirendra Krishna Shastri) इन लापता लोगों की अर्जी सुन सके हैं.


एबीपी न्यूज की एक खबर के अनुसार अगर आप मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) स्थित बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham ) जाने का मन बना रहे हैं तो, सोच समझकर ही बागेश्वर धाम जाएं. क्योंकि महज चार महीने में ही बागेश्वर धाम से 21 लोग रहस्यमय ढंग से लापता हो चुके हैं. पुलिस भी लापता लोगों की खोजबीन नहीं कर सकी है और न ही बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Pt. Dhirendra Krishna Shastri) इन लापता लोगों की अर्जी सुन सके हैं.


दिव्य दरबार में पहुंचते है लाखो श्रद्धालु

बता दें छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दिव्य दरबार लगाया जाता है. दिव्य दरबार में अपनी परेशानियों को बताने और समाधान पाने के चक्कर में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.
 


चार महीने में 21 लोग हो चुके हैं लापता

बागेश्वर धाम से जनवरी महीने से लेकर अब तक 21 लोग लापता हो चुके हैं. परिजन लापता लोगों की तलाश में पुलिस थाने का चक्कर लगा रहे हैं तो वहीं कई लोग लापता सगा संबंधियों को खोजने के लिए धाम पर कई दिनों तक टिके रहते हैं, हालांकि अधिकतर लापता लोगों को खोजने में निराशा ही हाथ लगी है. लापता लोगों को न ही परिजनों को खोजने में सफलता मिल रही है और न हीं पुलिस को इन लापता लोगों के संबंध में कोई सुराग मिल पाया है. 



लापता में दो नाबालिग सहित पांच महिलाएं भी हैं शामिल

खास बात यह है कि बागेश्वर धाम से लापता हुए 21 लोगों में दो नाबलिग युवतियां हैं. जिनमें एक की उम्र महज 15 साल है, जबकि दूसरी नाबालिग की उम्र 14 साल है. इसी तरह एक 38 वर्षीय, एक 22 वर्षीय और एक 48 वर्षीय महिला भी लापता लोगों में शामिल हैं. इसके अतिरिक्त यहां से दो युवा भी लापता है जिनकी उम्र 35 और 25 साल की है. 


पुलिस का दावा, नौ लापता लोगों को ढ़ूंढा

छतरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के अनुसार बागेश्वर धाम से गायब 21 लोगों में से अब तक नौ लोगों का पता लगाया जा चुका है, जबकि शेष 12 लापता तक लोगों तक पुलिस पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Share:

Sagar News: छत्रसाल नगर पी एम आवास में खामियां मिली, एक आवास बिका, 14 मिले किराए पर▪️नगर निगम की जांच कमेटी ने किया निरीक्षण Teenbatti News

Sagar: छत्रसाल नगर पी एम आवास में खामियां मिली, एक आवास  बिका, 14  मिले किराए पर
▪️नगर निगम की जांच कमेटी ने किया निरीक्षण

Teenbatti News 
सागर, 10 मई ,2023 : नगर निगम सागर के  बाघराज वार्ड स्थित महाराजा छत्रसाल नगर आवासीय कॉलोनी में निवास करने वाले परिवारों का सत्यापन करने हेतु महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल में लिए गए निर्णय अनुसार गठित की गई 4 सदस्यीय समिति सदस्यों ने 10 मई को पार्षद श्री अनूूप उमिॅल, मेघा दुबे एवं शैलेष केशरवानी ने. नगर निगम के अधिकारियों एवं इंजीनियरों के साथ छत्रसाल नगर कॉलोनी का निरीक्षण किया और वहां पर रहने वाले परिवारों से चर्चा की। इस निरीक्षण में अनेक खामियां कमेटी को मिली।


 जानकारी ली की जिस व्यक्ति के नाम से आवास आवंटित किया गया है उसी व्यक्ति का परिवार और आवास में निवास कर रहा है अथवा उसके नाम से आवंटित आवास में अन्य कोई व्यक्ति या परिवार निवासरत है। 


इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों द्वारा एकत्रित की गई। निरीक्षण के दौरान पार्षदों ने छत्रसाल नगर कॉलोनी में रहने वाली परिवारों को ताकीद देते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा जिस व्यक्ति के नाम से आवास आवंटित किया गया है।  उसी व्यक्ति का परिवार उसमें निवास करें अन्यथा की स्थिति में किसी अन्य व्यक्ति के निवास करते हुए पाए जाने पर आवास आवंटन निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी जिसके  लिए वही व्यक्ति जिम्मेदार होगा जिसको आवास आवंटित किया गया है।



आवास बेचा,14 ने दिए किराए पर

निरीक्षण के दौरान चार ब्लाकों के 48 आवासों में रहने वाली परिवारों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की गई जिसमें 21  व्यक्ति स्वयं निवास कर रहे हैं 14 व्यक्तियों द्वारा अपने आवास किराए पर दे दिए हैं।  एक व्यक्ति द्वारा आवास को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है तथा एक व्यक्ति अपने आवास को बेचने का प्रयास कर रहा है । इसके अलावा 9 आवासों पर ताला लगा हुआ पाया गया जबकि 2 मकान खाली मिले।


निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री विजय दुबे सहायक यंत्री श्री संजय तिवारी उपयंत्री श्री महादेव सोनी राजस्व अधिकारी श्री बृजेश तिवारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।
Share:

Sagar: आरोपियों को तलाशने गई पुलिस पर हमला करने वाली दो महिलाओ सहित चार को सजा

Sagar: आरोपियों को तलाशने गई पुलिस पर हमला करने वाली दो महिलाओ सहित चार को सजा


सागर,10 मई ,2023 । आरोपी की तलाश में आये पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपीगण मेहरबान कोरी, शिवजाबाई कोरी, तुलसाबाई कोरी एवं बारेलाल कोरी, थाना-खिमलासा को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, खुरई जिला-सागर, सुश्री आरती आर्य की अदालत ने दोषी करार देते हुये भा.द.वि. की धारा 332/149 के अंतर्गत छः-छः माह के सश्रम कारावास तथा धारा 147 भा.दं.सं. में 1000/-1000/- रूपये के अर्थदण्ड की सजा से दंडित किया है। आरोपी महेन्द्र कोरी की प्रकरण के विचारण के दौरान मृत्यु हो गई। मामले की पैरवी सहा.जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री अनिल अहिरवार ने की।


▪️

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है : 

 षिकायतकर्ता प्रधान आरक्षक चन्द्रेश्वर यादव ने  दिनांक 28/11/12 को थाना-खिमलासा में रिपोर्ट लेख कराई कि थाना बेगमगंज के ए.एस.आई. एवं हमराह स्टाफ आरक्षक 434, सैनिक 232, के साथ धारा 363, 366(क) भा.दं.सं. के आरेापी की तलाश हेतु खिमलासा में बारेलाल कोरी के घर गये थे। बारेलाल कोरी के घर पर जाकर आरोपीगण की तलाश की तो आरोपी मेहरबान कोरी, महेन्द्र तथा उसकी माॅ, शिवजाबाई, बहिन तुलासा बाई ने पुलिस को बुरी-बुरी गालियाॅ देकर, लाठियों से मारपीट करने लगे। मेहरबान तथा महेन्द्र ने फरियादी को पकड लिया और तुलसाबाई ने लाठी मारी जो सिर में बायें तरफ लगी, खून निकल आया तभी महेन्द्र ने एक लाठी मारी जो दांये कंधे पर लगी, शिवजाबाई ने लाठी से आरक्षक गौरव 343 को मारा जो माथे पर लगी तभी मेहरबान का पिता बारेलाल कोरी गालियाॅ देते हुये बोला कि जिंदा नही बचने पाये जान से खत्म कर दो और लाठी से थाना बेंगमगंज के एएसआई से मारपीट करने लगा। 

घटना हमराह पुलिस तथा मुहल्ले वालों ने देखी सुनी थी। । उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लेख किये गये, घटना स्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर थाना-खिमलासा द्वारा भा.दं.सं. की धारा- 148, 294, 332/149, 506 भाग-2 का अपराध आरोपी के विरूद्ध दर्ज करते हुये विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में पेश किया। अभियोजन द्वारा अभियोजन साक्षियों एवं संबंधित दस्तावेजों को प्रमाणित किया गया एवं अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया ।  जहॉ विचारण उपरांत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, खुरई जिला-सागर आरती आर्य की न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुये उपर्युक्त सजा से दंडित किया है।

रात्रि में दुकान में घुस कर चोरी करने वाले आरोपी को 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड

सागर । रात्रि में दुकान में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी दिनेष सिंह लोधी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणीए बण्डा जिला.सागर श्रीमती ज्योत्सना तोमर की अदालत ने दोषी करार देते हुये भाण्दण्विण् की धारा.457 के तहत 03 वर्ष का सश्रम कारावास एवं पॉच सौ रूपये अर्थदण्डए धारा.380 के तहत 02 वर्ष सश्रम कारावास एवं पॉच सौ रूपये अर्थदण्ड की सजा से दंडित किया है। मामले की पैरवी सहाण्जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री ताहिर खान ने की।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि षिकायतकर्ताध्फरियादी संजय कुमार ने दिनांक 15ण्04ण्2011 को थाना बण्डा में रिपोर्ट लेख कराई है कि वह शांति नगर बण्डा मे रहता हैए मेन रोड पर उसकी राजश्री हार्डवेयर की दुकान हैए घटना दिनांक को रात्रि करीब 9 बजे वह अपनी दुकान बंद करके खाना खाने घर चल गया था। जब दूसरे दिन सुबह करीब 07ः30 बजे उसने दुकान खोली तो देखा कि दुकान मे रखी रंगीन टीण्व्हीण् नही मिली तब उसने सोकेस का दराज खोलकर देखा तो उसमे रखे 12000ध्. रूपये नगदए एक चैक ओरियण्टल बैक सागर का 17800ध्. रूपये का एवं दो खाली चैक एवं दुकान मे रखे दो बिन्डल डोरी के कुल कीमत 35000ध्. रूपये की कोई अज्ञात चोर छत पर से दुकान के अंदर घुसकर चोरी कर ले गया। उसने आस पास के लोगों को उक्त सभी बाते बताई एवं ओरियण्टल बैक सागर जाकर खाता बंद कराने का आवेदन पत्र दिया। उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गयाए विवेचना के दौरान साक्षियों के कथन लेख किये गयेए घटना स्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया। अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित कर थाना.बण्डा जिला. सागर द्वारा भाण्दंण्संण् की धारा.457ए 380 का अपराध आरोपी के विरूद्ध दर्ज करते हुये विवेचना उपरांत चालान न्यायालय में पेश किया। अभियोजन द्वारा अभियोजन साक्षियों एवं संबंधित दस्तावेजों को प्रमाणित किया गया एवं अभियोजन ने अपना मामला संदेह से परे प्रमाणित किया ।  जहॉ विचारण उपरांत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणीए बण्डा जिला.सागर श्रीमती ज्योत्सना तोमर की न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुये उपर्युक्त सजा से दंडित किया है।
                                                                     
Share:

Chattarpur News : छतरपुर की सहायक परियोजना अधिकारी सस्पेंड : डयूटी से गैरहाजिर तथा नोटिस का जवाब नहीं देने पर

छतरपुर की सहायक परियोजना अधिकारी सस्पेंड : डयूटी से गैरहाजिर तथा नोटिस का जवाब नहीं देने पर 


सागर, 10 मई 2023
       सागर संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने छतरपुर कलेक्टर के प्रस्ताव पर कार्यवाही करते हुए सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर श्रीमती अंजना नागर को स्वेच्छाचारिता, अनुशासन हीनता एवं सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्रीमती अंजना नागर का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, जिला छतरपुर निर्धारित किया गया है। 


कलेक्टर जिला छतरपुर ने अपने प्रस्ताव से अवगत कराया था कि श्रीमती अंजना नागर सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर को जिला पंचायत अंतर्गत शिकायत शाखा, श्रद्वांजलि, आयुष्मान निरामय योजना के प्रभारी अधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था। वर्तमान में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के कियान्वयन हेतु कार्यालय कलेक्टर छतरपुर के कक्ष क 03 के प्रथम तल पर स्थापित जिला कण्टोल रूम में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्रीमती नागर द्वारा अवकाश अवधि 01 से 03 अप्रैल तक मुख्यालय छोड़ने की अनुमति चाही गई थी, परन्तु अवकाश अवधि के उपरांत भी वे बगैर सूचना के अपने कार्य से अनुपस्थित रही।
     श्रीमती नागर के उक्त कृत्य से कार्यालयीन योजनाओं के साथ- साथ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आयोजित किए जा रहे शिविरों के विधिवत संचालन की मॉनीटरिंग बाधित हुई है। कलेक्टर छतरपुर द्वारा पूर्व में भी 6 मार्च को इन्हें कार्य के प्रति लापरवाही / अनुपस्थित रहने के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया था। जिसका प्रतिउत्तर भी प्रस्तुत नहीं किया गया। श्रीमती नागर द्वारा नियम विरूद्ध तरीके से अपना स्वयं का वेतन वगैर अनुमति के आहरण किया गया। कलेक्टर द्वारा जारी कारण बताओ नोटिसों के भी श्रीमती नागर द्वारा उत्तर प्रस्तुत नहीं किए गए।

Share:

Sagar: बिना परमिट और फिटनेस के चलते मिली बस, 70 हजार का जुर्माना वसूला


Sagar: बिना परमिट और फिटनेस के चलते मिली बस, 70 हजार का जुर्माना वसूला




सागर, 10 मई 2023:  
कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन  में सागर जिले में परिवहन अमले द्वारा अवैध वाहन संचालन के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही में एक सवारी बस रजिस्ट्रेशन नंबर उच 36 च 0288 बिना परमिट एवं बिना फिटनेस के चलते पाई गई। जिससे कुल 70000/- रूपये जुर्माना वसूला गया। एक अन्य सवारी बस बिना परमिट एवं  बिना म.प. मोटरयान कर के चलते पाई गई, जिसे जब्त करके सुरक्षार्थ आरटीओ ऑफिस में रखा गया।
Share:

Sagar: सीएम शिवराज सिंह आयेंगे 14 मई को,कुशवाहा समाज के सम्मेलन में▪️ कलेक्टर – एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Sagar: सीएम शिवराज सिंह आयेंगे 14 मई को,कुशवाहा समाज के सम्मेलन में

▪️ कलेक्टर – एसपी  ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण


सागर, 10 मई 2023
       मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 14 मई को सागर आगमन को लेकर कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी और अन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पीटीसी ग्राउंड एवं हेलीपैड सहित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, अनुविभागीय अधिकारी श्री विजय डहेरिया, सिटी मजिस्ट्रेट श्री राजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



     14 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संभागीय कुशवाहा समाज के सम्मेलन में सागर आयेंगे। जिसके परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने आज पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी के साथ कार्यक्रम स्थल पीटीसी ग्राउंड हेलीपैड स्थल, पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर आने-जाने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जावे, जिससे अव्यवस्था न रहे । उन्होंने कहा कि वीआईपी व्यक्तियों के लिए आने जाने के लिए अलग मार्ग की व्यवस्था की जाए। सम्मेलन में आने वाले सभी व्यक्तियों के लिए अलग-अलग मुख्य द्वार बनाएं, जिससे किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में असुविधा का सामना न करना पड़े।


      उन्होंने कहा कि सभा स्थल पर चारों तरफ शुद्ध पेयजल के टैंकर रखे जाए, जिससे कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सहित चार एंबुलेंस की तैनाती की जावे। साथ में फायर ब्रिगेड भी रखी जाए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि हेलीपैड पुलिस लाइन से लेकर पीटीसी ग्राउंड तक मुख्यमंत्री श्री चौहान के लिए व्यवस्थित मार्ग निर्धारण किया जाए, जिससे कहीं भी आवागमन अवरुद्ध न हो एवं सभी व्यक्ति आसानी से आ जा सके।


     उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी के साथ कार्यक्रम में आने वाले व्यक्तियों के लिए पार्किंग व्यवस्था हेतु जगह चिन्हित की। जिसमें प्रमुख रूप से एमएलबी विद्यालय, एनआईयू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वृंदावन शादीघर के समीप वाला मैदान, वात्सल्य स्कूल, इमानुएल स्कूल, स्वीडिश मिशन स्कूल, इमानुएल स्कूल के सामने से जाने वाली घाटी रोड सहित अन्य पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी पार्किंग स्थलों पर पेयजल हेतु टैंकर रखे जावे एवं पुलिस बल भी तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल से लेकर सभा के आयोजन स्थल तक आने के लिए जगह-जगह फ्लेक्स लगाएं, जिससे कि सभा स्थल तक आने में परेशानी का सामना न करना पड़े।


      पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सागर आगमन को लेकर अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सभी पार्किंग स्थलों पर एवं निर्धारित मार्गों पर पुलिस बल तैनात की रहेगा। साथ में ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि शीघ्र ही यातायात परिवर्तित यातायात व्यवस्था का रूट चार्ट तैयार किया जाएगा। साथ में उसको प्रकाशित भी किया जावेगा। जिससे कि शहर वासियों को अन्य स्थानों पर आने जाने के लिए आसानी हो सके। इस अवसर पर तहसीलदार श्री रोहित रघुवंशी, सुश्री सोनम पांडे यातायात पुलिस के डीएसपी श्री मयंक चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक श्री के.पी. सिंह, श्री शेखर दुबे सहित अन्य थाना प्रभारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive