पदीय दायित्वों में गंभीर लापरवाही बरतने वाले तहसीलदार की वेतन वृद्धि रोकी सागर कमिश्नर ने
तीनबत्ती न्यूज : 26 मई,2025
______________
पदीय दायित्वों में गंभीर लापरवाही बरतने वाले तहसीलदार की वेतन वृद्धि रोकी सागर कमिश्नर ने
______________
बुंदेलखंड में पर्यटन की वृद्धि के लिए अपार संभावनाएं : मंत्री धर्मेंद्र लोधी
▪️सागर तालाब में जल क्रीड़ा केंद्र का हुआ भूमिपूजन
______________
नगर निगम क्षेत्र में विकसित अवैध कॉलोनीयों में प्लॉट खरीदकर परेशानियों में न फसें नागरिक : निगमायुक्त
▪️ग्रीन बेल्ट के प्लाट बेचने वालो को नोटिस जारी
तीनबत्ती न्यूज : 26 मई ,2025
सागर : नगर और ग्राम निवेश सागर के सागर विकास योजना 2035 अनुसार घोषित शहर के हरित क्षेत्र(ग्रीन बेल्ट) में अवैध रूप से विकसित की जा रहीं कॉलोनीयों में नागरिक भूखंड प्लॉट आदि न खरीदें। उक्त बात निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने शहर में अवैध रूप से कॉलोनीयों का निर्माण करने वालों को नोटिस जारी करते समय कहीं। क्योंकि अवैध कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं के आभाव के साथ ही नियमानुसार प्लॉट का क्रय विक्रय शून्य होने की समस्या का सामना प्लॉट खरीदने वालों को करना पड़ सकता है। नगर पालिक निगम द्वारा संत रविदास वार्ड निवासी अब्दुल लतीफ, अब्दुल अजीज, अब्दुल हमीद, अब्दुल रसीद तनय मोहम्मद अली और बाघराज वार्ड निवासी सुनील बद्रीविशल जड़िया, मनीष बद्रीविशाल जड़िया को अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर खण्ड खण्ड प्लॉट बेचने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
इन वार्डो में बिके प्लाट
अब्दुल लतीफ, अब्दुल अजीज, अब्दुल हमीद, अब्दुल रसीद तनय मोहम्मद अली द्वारा संत रविदास वार्ड 22 के खसरा क्रमांक 70/4, 70/2/2, 11/2, 71, 72/2, 73/2, एवं 74 में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। इसी प्रकार बघराज वार्ड निवासी सुनील बद्रीविशल जड़िया, मनीष बद्रीविशाल जड़िया द्वारा ग्राम कनेरादेव जिला सागर के हल्का नं 63 में खसरा क्रमांक 214/19/1/2, में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। हरित क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित करने का कृत्य मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के नियम 292(ग) के उपनियम(1),(2),(3) और (4) के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है, जिसमें उक्त अपराध के लिए 7 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है। साथ ही मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के नियम 292(ड) के उपनियम (2) के अंतर्गत उक्त अवैध कॉलोनी में भू-खण्डो का क्रय-विक्रय शून्य किया जा सकता है।
खरीद फरोख्त रोकने के निर्देश
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने अवैध कॉलोनी निर्माण के उक्त कृत्य करने पर उक्त कॉलोनी निर्माताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सभी संबंधित अवैधनिक विकास कार्य और प्लॉटों का क्रय-विक्रय तत्काल रोकने का आदेश दिया है साथ ही 15 दिन के अंदर कारण दर्शित करने का आदेश दिया। 15 दिन में मय दस्तावेज और साक्ष्य के जबाब प्रस्तुत न करने की स्थिति में उक्त भूमि से समस्त अवैध निर्माण कार्य हटाने के साथ ही नगर पालिक निगम के सुसंगत प्रावधानों के तहत दाण्डिक कार्यवाही के लिए पुलिस एफ आई आर दर्ज की जायेगी।
नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्मित कॉलोनीयों के विकास में ये पाई गई कमियाँ
उक्त कॉलोनी विकसित करने वालों द्वारा बिना कॉलोनाइजर का लाइसेंस लिए कॉलोनी विकास कार्य, बिना भूमि के व्यपर्तन, बिना ग्राम एवं नगर निवेश की अनुमति के, बिना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों एवं निम्न आय वर्गों के लिए भू-खण्डो/ भवनों का प्रावधान किये, बिना विकास अनुमति, बिना आश्रय शुल्क का भुगतान किये, रोड, नाली, सीवरेज, जलप्रदाय एवं विद्युत लाइन आदि बाह्य विकास कार्यों के बिना सहित भूमि का समतलीकरण, पुलिया निर्माण, प्रस्तावित मार्गों का सीमांकन, पार्क निर्माण, जल निकासी की व्यवस्था, जलप्रदाय व्यवस्था, आंतरिक सीवर लाइन, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, आंतरिक विद्युत वितरण प्रणाली का विकास, ठोस अप्शिष्ट प्रबंधन, ओवर हेड टेंक, वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि आंतरिक विकास कार्यों के बिना कृषि भूमि को खण्ड-खण्ड कर प्लॉट के रूप में विक्रय कर अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। इससे भविष्य में यहां प्लॉट लेकर मकान बनाने और रहने वाले रहवासियों को विभिन्न मूलभूत सुविधाओं और नागरिक सेवाओं में असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
______________
‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाये: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह
▪️सीएम और शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
तीनबत्ती न्यूज : 25 मई,2025
सागर : मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अनुरोध किया है कि ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल कराया जाये। ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता, सूझबूझ और भारतीय सेना के पराक्रम की शौर्यगाथा है। जिसे शैक्षणिक पाठ्यक्रम में वर्णित करने से युवा पीढ़ी में देश भक्ति का संचार होगा।
सीएम और शिक्षा मंत्री को लिखे पत्र
पूर्व गृहमंत्री, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश के शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को प्रेषित पत्र में लिखा है कि - भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आतंकवाद को खत्म करने की दिशा में भारतीय सेना को सर्वाधिकार सौंपे। जिसके तहत भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ चलाकर पड़ौसी दुश्मन देश के आतंकी ठिकानों को जिस तरह से नष्ट किया है। उसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता, सूझबूझ और भारतीय सेना के पराक्रम की शौर्यगाथा को मध्यप्रदेश के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किये जाने हेतु आपसे आग्रह कर रहा हूँ।
सर्व विदित है कि विगत माह पहलगाम घटना के बाद प्रधानमंत्री मान. श्री नरेन्द्र मोदीजी द्वारा अपने वक्तव्य में आतंकवादियों को चुन-चुनकर, ढूंढ-ढूंढकर मिट्टी में मिलाने की घोषणा की गई और उस संकल्प में सभी देशवासियों को साथ लेकर सेना के नेतृत्व में पूर्ण तैयारी और विज़न के साथ ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ चलाया। जिससे पाकिस्तान, उसकी सेना, उसके समर्थक आंतकी संगठन घुटनों के बल आ गये। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को रूकवाने के लिए पाकिस्तान गुहार लगाने को विवश हो गया।
श्री भूपेन्द्र सिंह, पूर्व गृह मंत्री व विधायक खुरई ने जन आकांक्षाओं अनुरूप आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश की स्कूलों में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की ‘शौर्यगाथा को पाठ्यक्रम ’में शामिल किए जाने से आने वाली पीढ़ी सहित वर्तमान पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम के प्रति और अधिक जागरूक करने के साथ ही उनको भविष्य के लिए सचेत करने में सहायक होगी। भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम के बल पर जिस तरह पाकिस्तानी आतंकवादियों और वहाँ की धोखेबाज सेना को सबक सिखाया है, यह मान. नरेन्द्र मोदी जी की दृढ़ इच्छा शक्ति और राष्ट्र के लिए उनके सर्वस्व समर्पण का ही परिणाम है। ‘पाठ्यक्रम’ में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की शौर्यगाथा से हमारी आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रनीति के साथ ही सैन्य क्षेत्र में परिस्थितिजन्य उत्पन्न होने वाले वैश्विक व आगामी सैन्य आवश्यकताओं का विज़न और प्रयोगात्मक दिशा भी प्राप्त हो सकेगी|
‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता से सेना की बहादुरी के साथ मान. प्रधानमंत्रीजी द्वारा भविष्य की आवश्यकताओं, संभावनाओं और विज़न के साथ की गई सैन्य तैयारियों के कारण विश्व स्तर पर भारत की ताकत का डंका बज चुका है। हम युद्ध नहीं चाहते लेकिन इस तरह हम अब पूर्व सरकारों की तरह स्वाभिमान व आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेंगे। यह संदेश पड़ोसी देशों सहित विश्व को देने में भी हम सक्षम हुए हैं। भूपेन्द्र सिंह, पूर्व गृह मंत्री व विधायक खुरई ने नए शैक्षणिक सत्र से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ में भारतीय सेना की शौर्यगाथा और मान. प्रधानमंत्रीजी की दूर-दृष्टिता पूर्ण नीति से देश को प्राप्त शौर्य-सम्मान का विषय स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करने का अनुरोध किया।
______________
"सेना का अपमान देश की गरिमा पर प्रहार, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करें : सुश्री हिना कांवरे, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष
सागर : मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की बहादुर अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अशोभनीय, अपमानजनक और महिला विरोधी टिप्पणी ने पूरे देश की भावनाओं को गहराई से आहत किया है। कांग्रेस पार्टी उनके इस बयान की घोर निंदा करती है और इसे केवल एक महिला अधिकारी नहीं, पूरे भारतीय सैन्य बल और 140 करोड़ नागरिकों की गरिमा पर हमला मानती है। यह बात मध्यप्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष रही हिना कावरे ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी द्वारा आयोजित इस पत्रकार वार्ता में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार, पीसीसी के जिला प्रभारी -पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, महासचिव रेखा चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे, प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक विशेष रूप से उपस्थित थे।
हाईकोर्ट की फटकार
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे ने कहा कि जबलपुर हाईकोर्ट की खंडपीठ न्यायमूर्ति श्री धरन और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला ने मंत्री विजय शाह के शर्मनाक बयान पर स्वतः संज्ञान लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार को चार घंटे में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस निर्देश के बावजूद पुलिस ने FIR दर्ज करने में जानबूझकर देरी की। जिस पर कोर्ट ने कठोर टिप्पणी करते हुए इसे 'दोषपूर्ण प्रशासनिक रवैया" बताया और राज्य सरकार की नीयत पर भी प्रश्नचिन्ह लगाए हैं। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय के दबाव के बाद पुलिस ने मंत्री विजय शाह पर IPC 152-देश की संप्रभुता को खतरे में डालना, IPC 196 (1) (b) - धर्म या समुदाय के बीच वैमनस्य फैलाना, IPC 197(1)(c) - आपतिजनक और घृणास्पद भाषण देना जैसी संगीन धाराओं पर केस दर्ज किया है।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणीः
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भी विजय शाह के बयान को 'गटर' स्तर की भाषा बताते हुए कहा, "पूरा देश इस बयान से शर्मिंदा है।"
बल अपमानः उपमुख्यमंत्री व विदेश मंत्री के बयानों से भी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा शर्मसार
विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बयान भी बेहद आपत्तिजनक है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जल, थल, वायु सेना मोदी के आगे नतमस्तक है। उनका यह बयान एक व्यक्ति की पूजा में देश की सेनाओं का सार्वजनिक अपमान है तथा संवैधानिक संस्थाओं को व्यक्ति पूजा की बलि चढ़ाने की मानसिकता दर्शाता है।
विदेश मंत्री का आत्मघाती बयान
मोदी सरकार में विदेश मंत्री जयशंकर के कथन "हमने 7 मई को पाकिस्तान को बता दिया था कि हम केवल आतंकवादियों के अड्डों पर हमला करेंगे, सैन्य ठिकानों पर नहीं।" उनका यह बयान रणनीतिक विफलता और दुश्मन को अग्रिम चेतावनी देकर भारतीय सेना के ऑपरेशन को निष्फल करने का कार्य है। भारत के पड़ोसी देश जैसे नेपाल, श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश भी तटस्थ रहे। रूस जैसा देश जो सदैव भारत के साथ रहा वह भी तठस्थ रहा। यह भारत की कूटनीतिक असफलता का प्रमाण है।
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा द्वारा महिलाओं को सहानुभूति देने के बजाय किया अपमान
सुश्री हिना कांवरे ने कहा कि बीजेपी से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा भी इस बदजुबानी की प्रतिस्पर्धा में सामने आए हैं। अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं के लिए इस कठिन दौर में उनके द्वारा बोले गए शब्दो ने पीड़ित महिलाओं को सहानुभूति देने की बजाय उनका अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि उक्त पूरे घटनाक्रम में सेना और महिला अधिकारी के स्पष्ट अपमान से पूरे देश का हर नागरिक आहत और शर्मिन्दा है। लेकिन इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की चुप्पी यह साबित करती है कि उनके इशारों पर ही मंत्री विजय शाह व उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जैसे प्रदेश और देश के कई भाजपा नेता महिलाओं व सेना का अपमान कर रहे है।भाजपा नेताओं की इन शर्मनाक गतिविधियों पर कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को अविलंब मंत्रिपद से बर्खास्त किया जाए व उपमुख्यमंत्री देवड़ा व विदेश मंत्री जयशंकर, राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगडा से सफाई ली जाए तथा उनके द्वारा इस कृत्य पर सार्वजनिक माफी मांगी जाए।कांग्रेस पार्टी यह भी मांग करती है कि प्रधानमंत्री स्वयं देश को यह भरोसा दिलाएं कि भारत की सेना का सम्मान किसी दलगत राजनीति से ऊपर है। इसके अलावा इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए। विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष हिना कावरे ने कहा कि कांग्रेस स्पष्ट करना चाहती है कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति या दल से नहीं, बल्कि देश की गरिमा, सेना के सम्मान और राष्ट्र की प्रतिष्ठा की रक्षा की लड़ाई है। हम संसद से सड़क तक यह सवाल उठाएंगे।
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे के सागर प्रवास के दौरान जिला शहर कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया।
ये रहे मोजूद
पत्रकार वार्ता का संचालन जिला प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी तथा आभार प्रदर्शन अवधेश तोमर ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेत्री माधवी चौधरी नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव शैलेंद्र तोमर दीनदयाल तिवारी डॉ दिनेश पटेरिया, सुरेंद्र सुहाने पप्पू गुप्ता सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे व महेश जाटव पार्षद रिचा सिंह एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षत कोठारी प्रदेश महासचिव शाहरुख खान रिंकू पार्षद प्रतिनिधि चमन अंसारी, नितिन पचौरी, रेखा सोनी हीरालाल चौधरी, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
______________
![]() |
______________
जलभराव का कारण बने अतिक्रमण पन्द्रह दिन में हटेंगे, ,▪️बख्शीखाना व नया बाजार को जी प्लस-2 मॉडल पर बनाया जाएगा ▪️ टाटा कंपनी पर लगेगी पेनाल्...