Editor: Vinod Arya | 94244 37885

बुंदेलखंड में पर्यटन की वृद्धि के लिए अपार संभावनाएं : मंत्री धर्मेंद्र लोधी ▪️सागर तालाब में जल क्रीड़ा केंद्र का हुआ भूमिपूजन

बुंदेलखंड में पर्यटन की वृद्धि के लिए अपार संभावनाएं :  मंत्री धर्मेंद्र लोधी 

▪️सागर तालाब में जल क्रीड़ा केंद्र का हुआ भूमिपूजन 


तीनबत्ती न्यूज : 26 मई, 2025
सागर मध्य प्रदेश की सरकार पर्यटन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित और इसके लिए लगातार विकास कार्य कर रही है एवं बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इस पर लगातार कार्य किया जा रहे हैं ।
उक्त विचार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग  धर्मेंद् सिंह लोधी ने मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा सागर की लाखा बंजारा झील सागर में 196 लाख से तैयार होने वाले वोट क्लब जलक्रीडा केंद्र के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किय। इस अवसर पर विधायक  शैलेंद्र जैन, महापौर  श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,  जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी मचासीन रहे।

मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार पर्यटन संस्कृति को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है जिसके तहत रामराजा सरकार में 200 करोड रुपए की लागत श्री रामराजा लोक का निर्माण किया जा रहा है, चित्रकूट, बांदकपुर में भी बड़े विकास कार्य किया जा रहे हैं जो की शीघ्र ही मूर्त रूप लेंगे।



मंत्री श्री लोधी ने कहा कि सागर के छोटा तालाब के लिए दो करोड रुपए की राशि से विकास कार्य किया जाएगा, इसी प्रकार 50 लाख रुपए की राशि से सागर के पुरातत्व संग्रहालय का विकास एवं विस्तार किया जाएगा । उन्होंने कहा कि पर्यटन संस्कृति के लिए शासन के पास राशि की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सागर विधायक जैसे विधायक आपको मिले हैं विधायक श्री शैलेंद्र जैन लगातार विकास की बात करते हैं और आज सागर विकास की दृष्टि में महानगरों की तर्ज पर विकास कर रहा है।

विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि आज सागर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है जब लाखा बंजारा झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल क्रीड़ा केंद्र स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि लाखा बंजारा झील को सागर वासियों की सुविधा की दृष्टि से दो भागों में बांटा गया है बड़ी तालाब को तैयार किया जा चुका है अब छोटे तालाब के जीर्णोद्धार के लिए आपकी मदद की आवश्यकता है हमें विश्वास है कि मध्य प्रदेश की सरकार एवं आपका विभाग अवश्य ही छोटे तालाब के जीर्णोद्धार एवं संरक्षित करने के लिए राशि उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इसके माध्यम से बुंदेलखंड पर्यटन की दृष्टि में अपार वृद्धि करेगा। 

उन्होंने इसी प्रकार सागर के पुरातत्व संग्रहालय के विकास एवं विस्तार के लिए भी राशि की आवश्यकता बताई उन्होंने कहा कि इस लाखा बंजारा झील में जल क्रीड़ा केंद्र स्थापित होने से जल संबंधी सभी खेल उपलब्ध होंगे एवं इसमें पर्यटकों के लिए सभी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएगी जिससे कि उनको सुरक्षा भी प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि सागर लाखा बंजारा झील में श्री आकाश तिवारी के द्वारा जो कार्य पर्यटन की दृष्टि में किए जा रहे हैं इससे लाखा बंजारा झील का नाम प्रदेश स्तर पर अंकित हो रहा है।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा सागर में विकास की लहर चल रही है और अब यह लहर रुकेगी नहीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन सागर के लिए महत्वपूर्ण दिन है जब पर्यटन विभाग के द्वारा लाखा बंजारा झील में जलक्रीड़ा केन्द्र का भूमि पूजन किया है। 

कार्यक्रम में का संचालन डॉ अरविंद जैन ने किया एवं आभार पर्यटन विकास निगम के श्री दिलीप श्रीवास्तव ने माना। इस अवसर पर पार्षद  याकृति जड़िया, शैलेश केशरवानी, आकाश तिवारी, अपर कलेक्टर  रूपेश उपाध्याय, नगर निगम उपायुक्त श्री एस एस बघेल, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जुही गर्ग, नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कुमार कश्यप, मुख्य अभियंता पर्यटन विकास निगम श्री दिलीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री पर्यटन विकास निगम श्री किशोर कुमार चौरसिया, सहायक केंद्रीय पर्यटन विकास निगम  मनीष डेहरिया, उप यंत्री पर्यटन विकास निगम श्री पवन धाकड़ सहित अन्य जन प्रतिनिधि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जन समुदाय मौजूद था।

______________



____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे









Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive