Editor: Vinod Arya | 94244 37885

धैर्य और अभ्यास ही सफलता की कुंजी है: डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित यशपाल स्वर्णकार ने सुनाए अनुभव ▪️ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल में किया विद्यार्थियों से संवाद

धैर्य और अभ्यास ही सफलता की कुंजी है: डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित यशपाल स्वर्णकार ने सुनाए अनुभव

▪️ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल में किया विद्यार्थियों से संवाद


तीनबत्ती न्यूज:  10 नवंबर 2025 

सागर- ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल में आज सोमवार को एमपीपीएससी परीक्षा में तृतीय रैंक प्राप्त करने वाले डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित यशपाल स्वर्णकार बच्चों से रूबरू हुए। इस संवाद सत्र में सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती लिज़ी लुईस ने पुष्प गुच्छ भेंट कर श्री स्वर्णकार का स्वागत किया। विद्यालय में विद्यार्थियों ने श्री स्वर्णकार के साथ एक प्रेरणादायी संवाद सत्र में भाग लिया।उनसे प्रश्न पूछकर उनकी सफलता की इस यात्रा के अनुभवों को जाना। इस अवसर पर उन्होंने अपने अनुभव और विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

किसान का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, सुरखी पहुंचने पर नगरवासियों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

____________

पढ़ें सवाल और जवाब

प्रश्न : आपकी यात्रा के दौरान आपको लगातार आगे बढ़ने और तैयारी जारी रखने की प्रेरणा किस बात से मिली? द्वारा: आकर्शी

उत्तर: लगातार सीखते रहना और अपने दिल की सुनना ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा थी। धैर्य बनाए रखना और घंटों तक पुस्तकालय में बैठकर अध्ययन करना मेरी दिनचर्या थी। मुझे न यह चिंता रहती थी कि क्या खाना है, न यह कि समय क्या हुआ है — मेरा पूरा ध्यान केवल पढ़ाई पर रहता था। धैर्य और अभ्यास ही सफलता की कुंजी है.

यह भी पढ़ेंSAGAR: गांव की बेटी भारती लोधी का MPPSC 2023 में चयन : ▪️संघर्ष ही जीवन है, बिना संघर्ष सफलता नहीं मिलती: सुश्री भारती लोधी

प्रश्न – क्या आपको लगता है कि महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा सिविल सेवकों की नियुक्ति से भ्रष्टाचार की संभावना बढ़ती है?द्वारा:अदिति जैन

उत्तर: इस प्रकार की व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता है।  असली परिवर्तन अपने भीतर से शुरू होता हैयुवा पीढ़ी को स्वयं पहल करनी होगी, बदलाव हमें खुद से शुरू करना होगा।

यह भी पढ़ें: SAGAR : पुलिस आरक्षक देवेंद्र कुमार सुमन बने असिस्टेंट प्रोफेसर चयनित: MPPSC से हुए चयनित

प्रश्न : आपके जीवन में तकनीक की क्या भूमिका रही और परीक्षा की तैयारी के दौरान आपने अपने ध्यान को पढ़ाई से भटकने से बचाने के लिए क्या किया?

उत्तर: लक्ष्य तय करना, रणनीति बनाना, आत्म-अनुशासन रखना और निरंतर पुनरावृत्ति करना। यदि अनुशासन नहीं है तो उपलब्धि भी नहीं हो सकती। सारी शक्ति और प्रेरणा हमारे भीतर से आती है।

यह भी पढ़ेंकिसान का बेटा यशपाल स्वर्णकार बना डिप्टी कलेक्टर, सुरखी पहुंचने पर नगरवासियों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत ▪️खुली कार से अभिवादन करते हुए पहुंचे अपने गांव : सड़क पर ही पैर पढ़कर लिया परिजनों से आशीर्वाद

प्रश्न – भारत के पड़ोसी देशों के साथ संबंध अस्थिर दिखाई देते हैं। हमारे देश की क्या योजनाएँ हैं और आगे क्या कदम उठाए जा रहे हैं? द्वारा:वेदिका पांडेय

उत्तर: संप्रभुता हर हाल में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.अन्य देशों और पड़ोसी देशों के साथ समन्वय वर्तमान परिस्थितियों और भविष्य की आवश्यकता पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ेंडॉ गौर विवि : राजनीति विज्ञान और लोक प्रशासन विभाग के चार विद्यार्थियों का MPPSC सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयन

प्रश्न – क्या आरक्षण ऊँची जातियों के लिए भेदभाव है? इस पर आपके विचार क्या हैं?

द्वारा:शिवा पाठक 

उत्तर: समाज में सच्ची समानता का होना आवश्यक है। भेदभाव को दूर करने के लिए समता का भाव अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ेंSAGAR: नाट्य कार्यशाला में सिने अभिनेता गोविंद नामदेव दे रहे है प्रशिक्षण : एक महीने चलेंगा, फिर नाटक का मंचन


प्रश्न –  नेपाल जैसी परिस्थितियों से बचने के लिए भारत अपने स्वयं के ऐप्स बना रहा है। इस पर आपका क्या दृष्टिकोण है?

द्वारा: अनन्या रोहितास

उत्तर: भारत अब अपने स्वयं के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म और क्लाउड स्टोरेज सिस्टम विकसित कर रहा है ताकि देश की जानकारी सुरक्षित रहे और देश विरोधी ताकते इनका दुरुपयोग जेन-जीको गुमराह करने में ना करें .


संवाद सत्र के अंत में श्री स्वर्णकार ने विद्यार्थियों को ईमानदारी से अध्ययन करने, धैर्य रखने और गहराई से सोचने की सलाह दी, आपके विचार भी गहरे होने चाहिए स्वयं पर कार्य करें, धैर्य रखें। सफलता अवश्य मिलेगी।

______________


 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

SAGAR : पुलिस आरक्षक देवेंद्र कुमार सुमन बने असिस्टेंट प्रोफेसर चयनित: MPPSC से हुए चयनित

SAGAR : पुलिस आरक्षक देवेंद्र कुमार सुमन बने असिस्टेंट प्रोफेसर चयनित: MPPSC से हुए चयनित


तीनबत्ती न्यूज: 09 नवंबर,2025

सागर। पुलिस विभाग में अपने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले यातायात थाना सागर में पदस्थ आरक्षक श्री देवेंद्र कुमार सुमन को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा जारी चयन सूची में श्री सुमन का  सहायक प्राध्यापक (राजनीतिशास्त्र) पद के लिए चयनित हुआ है।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

किसान का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, सुरखी पहुंचने पर नगरवासियों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

____________

देवेंद्र की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम और लगन का परिणाम है, बल्कि इससे सागर पुलिस का मान एवं गौरव भी और अधिक बढ़ा है।श्री देवेंद्र सुमन ने पुलिस सेवा में रहते हुए अपनी ड्यूटी के साथ-साथ उच्च शिक्षा की तैयारी जारी रखी। कठिन परिस्थितियों, व्यस्त समय-सारणी एवं जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने यह महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किया, जो पुलिस विभाग एवं सभी युवा कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ेंSAGAR: गांव की बेटी भारती लोधी का MPPSC 2023 में चयन : ▪️संघर्ष ही जीवन है, बिना संघर्ष सफलता नहीं मिलती: सुश्री भारती लोधी

उनकी इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श संजीव कुमार उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  लोकेश कुमार सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक सागर श्री ललित कश्यप तथा यातायात शाखा के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

यह भी पढ़ें: डॉ गौर विवि : राजनीति विज्ञान और लोक प्रशासन विभाग के चार विद्यार्थियों का MPPSC सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयन


इसके अलावा सहकर्मियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा भी उन्हें बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। श्री सुमन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने अधिकारियों के मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग तथा ईश्वर की कृपा को दिया। सागर पुलिस परिवार को उनके उज्ज्वल भविष्य पर गर्व है।

______________


 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

अवसरवादी राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है : पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ▪️सागर में आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह : 200 भजन मंडलियों को बांटी सामग्री

अवसरवादी राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है : पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह

▪️सागर में आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह : 200 भजन मंडलियों को बांटी सामग्री



तीनबत्ती न्यूज: 09 नवंबर, 2025

सागर। धर्म, संस्कृति व संस्कार जीवन के आधार हैं, इनके बिना जीवन का अर्थ नहीं है। अगली पीढ़ी को यह नहीं दे सके तो अपार धन दौलत भी किसी काम की नहीं। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बाघराज वार्ड में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में अपने संबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अवसरवादी राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है, इससे लोकतंत्र में नागरिकों की आस्था कम होती है।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

अवसरवादी राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है : पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह

____________

निगम एमआईसी सदस्य राजकुमार पटेल एवं उमेश यादव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि संस्कार विहीन संतान देश, समाज और परिवार तीनों के लिए अहितकारी होती है। संतान ही सबसे बड़ी संपदा होती है यदि वही संस्कार विहीन हो तो जीवन कष्टमय हो जाता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित दो हजार से अधिक बहिनों से कहा कि संस्कारों के निर्माण में मां की सबसे बड़ी भूमिका है। उसी के संस्कारों से देश, समाज और परिवार का चरित्र निर्माण व भविष्य निर्माण होता है। उन्होंने महाभारत के अभिमन्यु द्वारा मां के गर्भ में चक्रव्यूह भेदन की कला सीखने का उद्धरण सुनाते हुए कहा कि गर्भकाल के दौरान देखे गए स्तरहीन टीवी सीरियल और मोबाइल की रीलें आपकी संतान पर प्रभाव डालेंगे। इसलिए गीता, रामायण पाठ, भजन आदि धार्मिक गतिविधियां और गणित जैसे विषयों का अभ्यास आपके गर्भस्थ शिशु को अच्छे संस्कारों का आरंभ कर सकते हैं। यदि सभी माताएं ऐसा करें तो भगवान राम, भगवान कृष्ण जैसे बेटे और सीता, पार्वती जैसी बेटियां जन्म ले सकती हैं। 

अच्छे संस्कार दे

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दें कि वे सूर्योदय के पूर्व जागें और प्रातः काल सूर्य भगवान, अपने आराध्य भगवान तथा माता पिता को प्रणाम करें। इसके धार्मिक लाभ के साथ वैज्ञानिक लाभ भी हैं। उन्होंने कहा कि आज घरों का मालिक ही मोबाइल हो गया है। पूरा परिवार अलग अलग बैठा अपने मोबाइलों में समय नष्ट कर रहा है जिससे परिवारों में आत्मीयता व परिवार भाव भी नष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो बेटियां प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रही हैं उनके अनुभव सुनने से पता लगता है कि उन्होंने मोबाइल से दूरी बना कर रखी, सिर्फ ज्ञान और जानकारियों के लिए ही मोबाइल का उपयोग किया। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति नारी प्रधान संस्कृति है। यह मां का देश है, देश को भी हम भारत माता कहते हैं। इस देश की धर्म, संस्कृति पर जब भी संकट आया तो मां दुर्गा ने ही अवतार लेकर महिषासुर वध किया है। कन्याओं का देवी स्वरूप में पूजन यहां होता है। जिस देश में नारी का सम्मान नहीं होता वह देश , समाज और परिवार कभी आगे नहीं बढ़ सकता।।



राजनीति में अच्छे लोगों को चुने

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि राजनीति सभी के भविष्य का निर्णय करती है। हमारे वोटों से अयोग्य व्यक्ति चुन कर आता है तो उसका खामियाजा पूरा समाज उठाता है। हमेशा चरित्रवान, सेवाभावी को चुनना चाहिए। राजनीति सेवा और जनकल्याण का माध्यम है। राजनीति को साध्य नहीं है सेवा और परोपकार का साधन है। उन्होंने कहा कि अवसरवादी राजनीति का  प्रभाव देश, समाज और परिवार पर पड़ता है। यह  हमारे लोकतंत्र के लिए घातक है। अवसरवादी राजनीति में नैतिकता और मूल्य नहीं होते इसलिए इसे नकारना भी हम सभी का दायित्व है। ऐसी राजनीति लोकतंत्र को कमजोर करती है। लोकतंत्र में नागरिकों की आस्था को कम करती है। अवसरवादी राजनीति से लोकतंत्र में लोगों की आस्था धीरे-धीरे कम होती जाती है। उन्होंने कहा कि राजनीति में अच्छे युवा आगे आएं यह समय की आवश्यकता है। भ्रष्ट लोग समाज के दीमक हैं। ऐसे लोगों के हाथों में राजनीति होने से गलत फैसले होते हैं और समाज गलत दिशा में चली जाती है। जनता जागरूक व चरित्रवान हो तो भ्रष्ट राजनीति अपने आप समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि सरकार व राजनीति का उद्देश्य नागरिकों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा विकास व जनकल्याण है। राजनैतिक व्यवस्था की आत्मा ही सेवा है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को हमें समर्पितभाव से आगे बढ़ाना है। इसी से भविष्य का निर्माण होगा। 

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

किसान का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, सुरखी पहुंचने पर नगरवासियों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

_________________&&&

उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिला सशक्तिकरण पर काम किया है क्योंकि हमारा मानना है कि महिलाएं मजबूत तो देश मजबूत। अधिकतर योजनाएं महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही हैं क्योंकि महिला के लिए दिया गया पैसा हमेशा सार्थक होता है जो परिवार के पोषण और हित पर खर्च होता है। महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जिम्मेदार होती हैं। मां की ममता उसे अधिक जिम्मेदार बना देती है। उन्होंने कहा कि नशा समाज और परिवारों को नष्ट करता है जिसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव महिलाओं पर पड़ता है। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज देश की बेटियां नये मुकाम हासिल कर रही हैं। वे क्रिकेट का विश्वकप ले कर विश्वविजेता बन कर आई हैं। सभी क्षेत्रों में बेटियां टाप कर रही हैं जिससे देश के विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। श्री सिंह ने कहा कि गलत संगत व अधर्म के अन्न से दूर रहना चाहिए ये दोनों ही हमारे मन पर बुरा प्रभाव डालते हैं। 

 यह भी पढ़ें: किसान का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, सुरखी पहुंचने पर नगरवासियों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत ▪️खुली कार से अभिवादन करते हुए पहुंचे अपने गांव : सड़क पर ही पैर पढ़कर लिया परिजनों से आशीर्वाद

 इन्होंने किया संबोधित

कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, एम आई सी सदस्य राजकुमार पटेल व युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने भी संबोधित किया। अविराज सिंह ने शिवतांडव स्तोत्र का सस्वर पाठ कर कार्यक्रम को धर्ममय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र ठाकुर व शुभम नामदेव ने किया आभार रामकुमार पटेल ने व्यक्त किया।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, डा. सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य विनोद तिवारी, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, श्रीमती संगीता शैलू जैन, राजकुमार पटेल, नरेश यादव, शैलेन्द्र ठाकुर, अनुराग प्यासी, श्रीमती रुबी पटेल, कन्हई पटेल, कार्यक्रम के सहसंयोजक उमेश यादव, प्रतीक चौकसे  संतोष रोहित, सूरज घोषी, नवीन भट्ट, यशवंत करोसिया, रामू ठेकेदार, सोमेश जड़िया रामकुमार साहू, महेश साहू, अजय तिवारी अजय जैन, श्याम दुबे, शुभम घोषी, अतुल नेमा, रामेश्वर पटेल वरिष्ठ समाजसेवी, एसपी पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजेश पटेल संरक्षक, बाबू रमेश पटेल, मुन्ना पटेल, सीताराम पटेल, हरिचंद पटेल, दादा मोती लाल पटेल, मोहन कुशवाहा, वीरेंद्र पटेल, सुश्री याकृति जड़िया, राजकुमार पटेल, प्रतीक चौकसे, अंकित विश्वकर्मा, राहुल कुशवाहा, राजकुमार नामदेव, नमन चौबे, संतोष दुवे, कृष्ण कुमार पटेल, सीताराम पटेल, मोहन कुशवाहा, केशव पटेल, अनुज पटेल, राजीव सोनी सहित सैंकड़ों की संख्या में वार्डवासी, नारीशक्ति, युवा शक्ति महिला भजन मंडलियों की बहिनें उपस्थित रहे।

______________


 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

SAGAR: गांव की बेटी भारती लोधी का MPPSC 2023 में चयन : ▪️संघर्ष ही जीवन है, बिना संघर्ष सफलता नहीं मिलती: सुश्री भारती लोधी

SAGAR: गांव की बेटी भारती लोधी का MPPSC 2023 में चयन : 

▪️संघर्ष ही जीवन है, बिना संघर्ष सफलता नहीं मिलती: सुश्री भारती लोधी 


तीनबत्ती न्यूज:  09 नवम्बर 2025 
सागर: यह संघर्ष भरी कहानी सागर जिले के एक साधारण परिवार में जन्मी सुश्री भारती लोधी की है, भारती लोधी का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 2023 भर्ती परीक्षा में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर सफलता प्राप्त की है। भारती का गांव से आयोग तक का सफर आसान नहीं था, पहले प्रयास में असफलता मिलने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और अंततः एमपीपीएससी 2023 की परीक्षा में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर चयन हुआ। भारती ने बताया दृढ़ इच्छा शक्ति और संकल्प मजबूत हो तो यह उपलब्धि प्राप्त की जा सकती है। 
उन्होंने बताया संघर्ष ही जीवन है, बिना संघर्ष सफलता नहीं मिलती। भारती लोधी केसली तहसील के ग्राम जनकपुर (मिर्जापुर) में साधारण किसान परिवार में जन्मी है। उनके पिता श्री चंद्रभान सिंह लोधी किसान एवं माता गृहणी है। सुश्री भारती की शिक्षा स्नातक एवं स्नातकोत्तर डॉक्टर हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय से हुई है। इसके बाद इंदौर में रहकर एमपीपीएससी की तैयारी की, भारती ने इस उपलब्धि पर अपने गुरुजनों, माता-पिता को धन्यवाद व्यक्त किया।

______________


 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

किसान का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, सुरखी पहुंचने पर नगरवासियों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत ▪️खुली कार से अभिवादन करते हुए पहुंचे अपने गांव : सड़क पर ही पैर पढ़कर लिया परिजनों से आशीर्वाद

किसान का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, सुरखी पहुंचने पर नगरवासियों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

▪️खुली कार से अभिवादन करते हुए पहुंचे अपने गांव : सड़क पर ही पैर पढ़कर लिया परिजनों से आशीर्वाद


तीनबत्ती न्यूज:  09 नवम्बर 2025 

सागर: संघर्ष और मेहनत की मिसाल पेश करते हुए सागर जिले की सुरखी विधानसभा के छोटे से गांव खमकुआ के निवासी यशपाल स्वर्णकार ने एमपीएससी परीक्षा 2023 में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। 

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

किसान का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, सुरखी पहुंचने पर नगरवासियों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

____________

खुली कार से पहुंचे अपने गांव

रविवार सुबह लगभग 11 बजे जब यशपाल सुरखी पहुंचे तो नगरवासियों ने गाजे-बाजे, फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। हर ओर “यशपाल स्वर्णकार जिंदाबाद” के नारे गूंज उठे।भोपाल से सागर होते हुए सुरखी के गांव खमकुआ पहुंचे। यशपाल खुली कार में लोगों का अभिवादन करते हुए पहुंचे। उन्होंने सड़क पर ही अपने परिजनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें: डॉ गौर विवि : राजनीति विज्ञान और लोक प्रशासन विभाग के चार विद्यार्थियों का MPPSC सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयन



पिता करते है खेती किसानी

यशपाल के पिता रामनरेश स्वर्णकार एक किसान हैं। उनका पैतृक गांव खमकुआ है, जहां परिवार की खेती-बाड़ी होती है। वर्तमान में परिवार सुरखी में निवास करता है। यशपाल की प्राथमिक शिक्षा खमकुआ के स्कूल में हुई, जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुरखी से पूरी की।



मेरे लिए सौभाग्य 

यशपाल ने बताया, “गांव से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इसमें मेरे शिक्षकों, माता-पिता और परिजनों का अमूल्य सहयोग रहा। पांच प्रयासों के बाद मैंने यह सफलता हासिल की है।” उन्होंने युवाओं से प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा, “उम्मीद कभी न छोड़ें। धैर्य और लगन से आगे बढ़ें, प्रतिफल अवश्य मिलेगा। अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहें — दूसरे के लिए नहीं, खुद के लिए।”इस सफलता ने न केवल यशपाल के परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे सागर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।


स्कूली पढ़ाई सुरखी में

सागर जिले के ग्राम खमकुआं निवासी यशपाल स्वर्णकार ने एमपीपीएससी की राज्य सेवा परीक्षा 2023 में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वे डिप्टी कलेक्टर बने हैं। वह अभी आडिट सेवा में है। वह साल 2021 में भी इस परीक्षा में चयनित हुए थे। फिर वह 2022 में जीएसटी इंस्पेक्टर पर चयनित हुए। यह उनका तीसरा चयन है। उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास से यह हुआ है।यशपाल अपने परिवार में पहले सदस्य हैं जिन्होंने सरकारी नौकरी हासिल की है।


यशपाल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से की थी। उन्होंने बताया बीएससी करने के बाद साल 2019 में एमपीपीएससी की तैयारी शुरू की थी। प्री व मेंस क्लीयर होने के बाद इंटरव्यू भी दिए। उनके पिता नरेश स्वर्णकार खेती करते हैं। वे दो भाई, दो बहन हैं। इसमें यशपाल सबसे छोटे हैं। परिवार ने उन्हें पढ़ाई के लिए इंदौर भेजा था। जहां रहकर तैयारी की।

______________


 _______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





Share:

www.Teenbattinews.com

Archive