Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सीएम डॉ. मोहन यादव का आगमन : मंत्री गोविंद राजपूत ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण: कार्यकताओं को सौंपी जिम्मेदारी

सीएम डॉ. मोहन यादव का आगमन : मंत्री गोविंद राजपूत ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण: कार्यकताओं को सौंपी जिम्मेदारी



तीनबत्ती न्यूज :  08 मार्च 2026

सागर : 11 मार्च को ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का भव्य उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ल तथा उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी विशेष रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत सहित भाजपा के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय एवं रोजगार मेले के उद्घाटन स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए ताकि लोगों को कोई भी असुविधा न हो। साथ ही लोगों के आने के लिए मुख्यद्वार देखते हुए उन्होंने हेलीपैड का निरीक्षण किया, पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी प्रकार की लोगों को असुविधा न हो इस प्रकार कि पार्किंग व्यवस्था की जाये। खासतौर से उद्घाटन सत्र में आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी सागर जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा वरदान साबित होगी। अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सागर में ही उपलब्ध हो सकेगी। साथ प्रतिवर्ष रोजगार मेले एवं प्लेसमेंट के माध्यम से युवाओं का रोजगार के अवसर पर उपलब्ध होंगें। इस मौके पर मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव रोजगार मेले का भी शुभारंभ करेंगें। मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथि दोपहर लगभग 12ः30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मंत्री राजपूत ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे, जिसे देखते हुए बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और आवागमन की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर शासकीय अधिकारियों के साथ ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आदित्य सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, गुलाब सिंह राजपूत, हीरा सिंह राजपूत, वीरेंद्र पाठक, सुखदेव मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम सिंह, क्षत्रिय समाज जिला अध्यक्ष, नीरज सिंह नयाखेड़ा, भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, अंशुल परिहार, मंडल अध्यक्ष लोकमन लोधी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अनिल सिंह, नीकेश गुप्ता, जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, रूपेश यादव पार्षद, नेवी जैन, अनिल पीपरा, अंकू चैरसिया निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री., एसडीएम अमन मिश्रा, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



मंत्री गोविंद राजपूत ने ली बैठक, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं, स्वागत, यातायात व्यवस्था, मंच संचालन और अन्य तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।मंत्री राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत, सुखदेव मिश्रा, वीरेंद्र पाठक, नेवी जैन, टिंकू राजा, विक्रम सोनी, बालकिशन सोनी, रामेश्वर नामदेव, मंडल अध्यक्ष लोकमन लोधी, जनपद अध्यक्ष जैसीनगर रामबाबू सिंह, क्षत्रिय समाज जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम सिंह, राजा साहू, राजेश्वर सेन, भोलेराजा राजपूत, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र अहिरवार, श्रीकांत जैन, अंशुल सिंह परिहार, पार्षद रूपेश यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive